सेंट्रलाइज्ड एग्जाम से बीयू के छात्रों को राहत, परीक्षा परिणाम समय पर होगा जारी, तकनीकी शिक्षा विभाग ने नहीं भेजा डेटा

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (बीयू) ने इस साल परीक्षा प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी 23 डिपार्टमेंट्स की परीक्षाओं को सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के तहत एक साथ आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कदम छात्रों की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

बीयू यूआइटी के डॉयरेक्टर नीरज गौर ने बताया कि सेंट्रलाइज्ड एग्जाम सिस्टम से छात्रों को अलग-अलग तिथियों में परीक्षाओं की तैयारी के दबाव से राहत मिलेगी। एक ही समय पर सभी विभागों की परीक्षाएं होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि परीक्षा प्रक्रिया भी व्यवस्थित होगी।

इसके अतिरिक्त, इस नई प्रणाली का एक और बड़ा फायदा यह होगा कि परीक्षा परिणाम समय पर जारी किए जा सकेंगे। अक्सर परीक्षाओं के अलग-अलग समय पर होने के कारण रिजल्ट में देरी होती थी, जिससे छात्रों को आगे की योजना बनाने में कठिनाई होती थी। लेकिन अब इस सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के तहत परिणाम तय समय सीमा के भीतर घोषित किए जाएंगे।

तकनीकी शिक्षा ने अब तक बीयू को डेटा नहीं भेजा है। इसके चलते हजारों विद्यार्थियों का नामांकन कार्य अटका हुआ है। नामांकन नहीं होने की दशा में विद्यार्थी अपने परीक्षा फार्म जमा नहीं कर पा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक विद्यार्थियों के प्रवेश के बाद हर विश्वविद्यालय उनका नामांकन कार्य शुरू कर देता है। यह वह नामांकन होता है, जिसमें छात्र का नाम विश्वविद्यालय में तब तक दर्ज रहता है जब तक वह माईग्रेशन निकालकर अपना नामांकन समाप्त नहीं कर लेता है। यही नामांकन विद्यार्थी की पहचान होती है। एक बार नामांकन होने के बाद विद्यार्थी उसी विवि से भी डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स कर सकता है।

बीटेक, बीई और फार्मेसी की परीक्षाएं अलग से

हालांकि इंजीनियरिंग और फार्मेसी की प्रवेश प्रक्रिया में हुई देरी के कारण इनकी परीक्षाएं अलग से आयोजित की जाएंगी। फार्मेसी की प्रवेश प्रक्रिया 30 नवंबर तक चली। इस कारण अभी तक सत्र शुरू नहीं हो सका है। वहीं इंजीनिरिंग में भी अक्टूबर तक प्रवेश हुए।

31 तक कराना पड़ेगा गन लाइसेंस रिन्यू, एक से लगेगी पेनाल्टी

जिले में शस्त्रधारियों के पास लाइसेंस नवीनीकरण का समय 31 दिसंबर तक ही है। इसके बाद उनको नवीनीकरण के लिए दोगुनी शुल्क जमा करना होगा। ऐसे में लोकसेवा केंद्रों पर शस्त्रधारियों की भीड़ बढ़ने लगी है। इधर, वर्तमान ठेकेदार ने केंद्रों से कर्मचारियों की संख्या कम कर ली है, इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि ई गर्वनेंस द्वारा सेवा शुल्क 40 रुपए से घटाकर 20 रुपए कर दी गई थी। इस आदेश के बाद ही ठेकेदार ने कर्मचारियों की संख्या कम कर ली है।

जानकारी के अनुसार जिले में करीब साढ़े नौ हजार शस्त्र लाइसेंस हैं। जिनमें से लगभग ढाई से तीन हजार शस्त्रधारियों को लाइसेंसों का नवीनीकरण कराना है। शस्त्रधारियों को नवीनीकरण के लिए 31 दिसंबर तक 1500 रुपए शुल्क जमा करना होगा। यदि वह 31 तक नहीं करवा पाते हैं तो 3000 हजार रुपए शुल्क देना होगा।

प्राथमिकता से लिए जा रहे आवेदन

शस्त्रधारियों के पास अपने लाइसेंस नवीनीकरण कराने के लिए 31 दिसंबर तक का समय है। इससे पहले तय शुल्क ही लगेगी, इसके बाद विलंब शुल्क के साथ नवीनीकरण आवेदन लिए जाएंगे। लोकसेवा केंद्रों पर यह आवेदन प्राथमिकता से लेने के लिए कहा गया है।
प्रसून सोनी, प्रबंधक लोकसेवा केंद्र

नेत्र स्वास्थ्य के सार्वभौमीकरण पर कार्यशाला 22 को

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल द्वारा नेत्र स्वास्थ्य के सार्वभौमीकरण पर चिकित्साम अधिकाारियों और कम्युिनिटी हेल्थप ऑफिसर के लिए 22 दिसंबर को उन्मुखीकरण कार्यशाला जिला पंचायत भोपाल में आयाेेेजित की जाएगी। जिसमें ऑखों सेे संबंधित गंभीर बीमारियों की पहचान और उपचार, आंखों की बीमारियों के प्रारंभिक लक्षण, क्लिनिकल फीचर्स, प्रबंधन एवं रेफरल के बारे में बताया जाएगा।
कार्यशाला में गांधी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सोम द्वारा डायबिटिक रेटिनापैथी एवं ग्लूलकोमा एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भावना शर्मा द्वारा ऑक्युूलर इमरजेंसी एवं कॉर्निया, टांस्लान ण्टि के बारे में तकनीकी जानकारी दी जाएगी। साथ ही आई डोनेशन की प्रक्रिया एवं उससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता के लिए चर्चा की जाएगी।
कार्यशाला में राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम, अमृत दृष्टि आई हेल्थ प्रोजेक्ट, साइट सेवर द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की जाएगी।

दो लाख 11 हजार से अधिक किसानों से खरीदी गई 14 लाख मीट्रिक टन धान, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 20 जनवरी तक

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक दो लाख 11 हजार 780 किसानों से 14 लाख 9 हजार 493 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। धान की खरीदी के लिये 1358 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। धान का उपार्जन 20 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है।
धान की खरीदी जिला पन्ना में 36,875, दमोह 26,655, सागर 5110, शहडोल 73,311, अनूपपुर 30,512, उमरिया 40,488, रीवा 1 लाख 61 हजार 640, सतना 1 लाख 57 हजार 85, सिंगरौली 56,394, सीधी 40,959, मऊगंज 39,672, मैहर 51,501, सीहोर 8682, रायसेन 11, 409, विदिशा 518, नर्मदापुरम 54,276, बैतूल 15,243, हरदा 129, कटनी 1 लाख 47 हजार 850, बालाघाट 1 लाख 82 हजार 287, मंडला 77,746, नरसिंहपुर 32,145, सिवनी 58,286, जबलपुर 89,045, डिंडोरी 8720, छिंदवाड़ा 2597, भिण्ड 207, शिवपुरी 92, अलीराजपुर 46 और झाबुआ जिले में 13 मीट्रिक टन की जा चुकी है।

भोपाल तमिल संगम 19 जनवरी 2025 को कैरियर कॉलेज ऑडिटोरियम में ग्रैंड पोंगल 2025 उत्सव का आयोजन करेगा

भोपाल तमिल संगम , एक ऐसा सामुदायिक संगठन जो तमिल संस्कृति को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए समर्पित है, 19 जनवरी 2025 को कैरियर कॉलेज ऑडिटोरियम, भेल, भोपाल में बहुप्रतीक्षित पोंगल 2025 महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। यह उत्सव, जो फसल के लिए आभार का प्रतीक है, तमिल समुदाय और भोपाल की विविध जनसंख्या के बीच एकता, समृद्धि और सांस्कृतिक गर्व का जश्न मनाने का अवसर होगा। पोंगल, जो तमिलों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, दुनिया भर में समुदायों को फसल के मौसम का सम्मान करने के लिए एकजुट करता है। भोपाल तमिल संगम ने लगातार तमिलनाडु की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को संरक्षित और बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाई है, और इस महोत्सव के माध्यम से स्थानीय तमिल प्रवासी को उनके विरासत से जुड़ने और उसका जश्न मनाने का मंच प्रदान किया है।

इस आयोजन में 1,200 से अधिक उपस्थितियों की उम्मीद है, जिनमें सरकारी अधिकारी, सामुदायिक प्रतिनिधि, मीडिया और कला प्रेमी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम तमिल संस्कृति की एक रंगीन झलक पेश करेगा, जिसमें पारंपरिक संगीत, नृत्य प्रदर्शन, कला प्रदर्शन और तमिलनाडु के त्योहारों के व्यंजन शामिल होंगे। तमिलनाडु और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से स्थानीय और प्रसिद्ध कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे, जिसमें तमिलनाडु के कला और संस्कृति विभाग के 20 कलाकार और संस्कृति मंत्रालय से 15 कलाकार मुख्य रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा, भोपाल के स्थानीय बच्चों और युवा कलाकारों द्वारा प्रदर्शन भी होंगे, जो उभरते हुए स्थानीय प्रतिभाओं को उजागर करेंगे।

कार्यक्रम के साथ-साथ उपस्थित लोग तमिल पोंगल उत्सव के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी लेंगे। इस उत्सव में तमिल व्यंजन पेश किए जाएंगे, जो पीढ़ी दर पीढ़ी सहेजे गए स्वादों का अनुभव प्रदान करेंगे, जो सांस्कृतिक उत्सवों के साथ मेल खाते हैं।

भोपाल तमिल संगम के अध्यक्ष, पी. राजू ने आगामी कार्यक्रम के लिए अपनी खुशी व्यक्त की “हम पोंगल 2025 उत्सव का आयोजन करने के लिए बहुत उत्साहित हैं और भोपाल में तमिल समुदाय को एकजुट करने का इंतजार कर रहे हैं। दशकों से अधिक समय से संगम तमिल संस्कृति को संरक्षित करने में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है, और इस साल का उत्सव हमारे समुदाय की शक्ति और एकता का प्रतीक होगा। हम सभी को आमंत्रित करते हैं कि वे हमारे साथ मिलकर इस पारंपरिक और उत्सवपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनें।”

भोपाल तमिल संगम के महासचिव, ए. स्वामी दुराई ने उत्सव के महत्व पर जोर दिया: “पोंगल केवल एक त्योहार नहीं है, यह जीवन और फसल की खुशी का उत्सव है। हम व्यापार, सरकारी विभागों, सांस्कृतिक संगठनों से इस आयोजन का समर्थन करने का आह्वान करते हैं, जो एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखता है। यह सभी के लिए तमिल संस्कृति से जुड़ने और एक सामंजस्यपूर्ण, बहुसांस्कृतिक भोपाल की ओर योगदान करने का एक अनोखा अवसर है। सभी उपस्थितों को एक विशेष स्मारिका वितरित की जाएगी। पोंगल 2025 उत्सव केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह समुदायों के बीच बेहतर समझ और सांस्कृतिक भेदभाव को मिटाने का एक मंच है, जो शांति और एकता को बढ़ावा देता है। इस उत्सव को भोपाल के दिल में लाकर, भोपाल तमिल संगम का उद्देश्य सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है।”

भोपाल तमिल संगम तमिल संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। सांस्कृतिक उत्सवों, सामाजिक पहलों और शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से, भोपाल तमिल संगम सामुदायिक संबंधों को मजबूत करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने का काम करता है।

ट्रैफिक पुलिस को बॉडी वार्न कैमरे लगाकर चैकिंग करने के दिए निर्देश

पुलिस-पब्लिक के बीच ट्रैफिक नियमों को लेकर अक्सर होने वाली नोक-झोंक पर बॉडी वार्न कैमरे लगाम लगा सकेगी। चैकिंग के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारी बॉडी वार्न कैमरे लगाकर ही करेंगे। यदि कोई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है। ऐसे में यातायात पुलिस के अधिकारी अच्छा व्यवहार करेगी। यह दिशा-निर्देश पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने यातायात के अधिकारियों के साथ की मिटिंग में दिए। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त यातायात संजय सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त, निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

ब्लैक स्पॉट का अध्ययन करने के दिए निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में सतत भ्रमण कर क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित कर निराकरण कराने का प्रयास करने की बात कहीं। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये पृथक से प्रयास किए जाएं। ब्लैक स्पॉट का अध्ययन कर वांछित सुधार कार्य संबंधित विभागों के सहयोग से किए जाएं।

सभी जोन प्रभारी भ्रमण करें

पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित दिए कि सभी जोन प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अपने क्षेत्र में रहकर भ्रमण करें। जिन क्षेत्रों में पीक अवर्स में यातायात का दबाव रहता है उन स्थानों पर यातायात के सुचारू के लिए रणनीति बनाएं।

जयपुर के भांकरोटा इलाके में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु, 30 घायल

अजमेर हाइवे पर आज शुक्रवार की सुबह एक भीषण हादसे में एलपीजी से भरे टैंकर के फटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने हुआ जब एक ट्रक ने एलपीजी टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर में आग लग गई जिससे आसपास के 20 से ज्यादा वाहन जलकर राख हो गए।

यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे भांकरोटा के पास पुष्पराज पेट्रोल पंप के पास हुई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

आग में फंसे लोगों में से 10 को गंभीर हालत में सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और डॉक्टरों से स्थिति की जानकारी ली।

हादसे के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। हालांकि, टैंकर में मौजूद केमिकल और वाहनों के फ्यूल टैंक फटने की वजह से आग तेजी से फैल गई। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर हाईवे के नीचे से गुजरने वाली एलपीजी पाइपलाइन को भी बंद कर दिया। फिलहाल, अजमेर हाइवे पर यातायात बंद कर दिया गया है, और यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव दल ने मौके पर 30 से ज्यादा एंबुलेंस और दमकल गाड़ियां तैनात कीं हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान में जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना के जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट किया: “राजस्थान में जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर हुए हादसे में लोगों की मृत्‍यु से बहुत दुःखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

राजस्थान पुलिस एवं स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मध्य एमओयू

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान पुलिस एवं स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मध्य ‘राजस्थान पुलिस सैलेरी पैकेज’ पर एमओयू हस्ताक्षरित हुआ। भजनलाल शर्मा ने कहा कि पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण की दिशा में किया गया यह एमओयू अहम कड़ी साबित होगा। राज्य सरकार आने वाले समय में राजस्थान पुलिस के कार्मिकों के कल्याण के लिए और भी आवश्यक कदम उठाती रहेगी।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आयोजना डॉ. प्रशाखा माथुर एवं एसबीआई की महाप्रबन्धक नेटवर्क प्रथम रितु गौड़ ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस नवीन एमओयू द्वारा प्रदत्त सैलेरी पैकेज में देय आर्थिक परिलाभ, पूर्व में दिए जा रहे परिलाभों से काफी अधिक हैं। राजस्थान पुलिस में कार्यरत पुलिस व मंत्रालयिक कर्मियों को यह परिलाभ प्राप्त होंगे। इस अवसर पर रितु गौड़ ने कहा कि एसबीआई द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में 20 लाख रुपये एवं राजस्थान पुलिस कल्याण निधि में 30 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

नवीन एमओयू के अनुसार, राजस्थान पुलिस में कार्यरत पुलिस एवं मंत्रालयिक कर्मियों को दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये, स्थाई विकलांगता की दशा में 1 करोड़ 10 लाख रुपये तथा स्थाई आंशिक विकलांगता पर 80 लाख रुपये का परिलाभ दिया जाएगा। वहीं, हवाई यात्रा में दुर्घटना होने पर 2 करोड़ 70 लाख रुपये, प्लास्टिक सर्जरी अथवा बर्न के प्रकरणों में 10 लाख रुपये, एयर एम्बुलेंस के लिए 10 लाख रुपये व एम्बुलेंस के लिए 50 हजार रुपये का भुगतान देय होगा। ये समस्त परिलाभ ऑन ड्यूटी एवं ऑफ ड्यूटी दोनों स्थितियों में देय होंगे।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान पुलिस में कार्यरत पुलिस एवं मंत्रालयिक कर्मियों की अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए दुर्घटना इत्यादि में मृत्यु हो जाती है। इन कार्मिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए यह नवीन एमओयू हस्ताक्षरित किया गया है।

इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, पुलिस महानिदेशक यू.आर.साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आनंद कुमार, पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं हेमन्त प्रियदर्शी, पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस संजय कुमार अग्रवाल सहित पुलिस विभाग एवं एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन, पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश चौटाला का आज दोपहर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। ओम प्रकाश चौटाला को सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें सुबह साढ़े 11 बजे अस्पताल लाया गया था और करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। ओम प्रकाश चौटाला सात बार विधायक और पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।

ओम प्रकाश चौटाला पहली बार 2 दिसंबर 1989 को मुख्यमंत्री बने थे और वे 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। उन्होंने 12 जुलाई 1990 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, हालांकि पांच दिन बाद ही चौटाला को पद से इस्तीफा देना पड़ा। फिर 22 अप्रैल 1991 को उन्होंने तीसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभाला, लेकिन दो सप्ताह बाद ही केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया। 24 जुलाई 1999 को चौटाला ने चौथी बार मुख्यमंत्री का पद संभाला और दिसंबर 1999 में उन्होंने विधानसभा भंग करवा दी। ओम प्रकाश चौटाला दो मार्च 2000 को विधानसभा चुनाव के बाद पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने। इसके बाद वे पूरे पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे। उसके बाद चौटाला पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे। वे अब भी राजनीति में सक्रिय थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर दुख व्यक्त किया और प्रदेश की राजनीति में उनके सक्रिय योगदान को याद किया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा पीएम मोदी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के साथ मुलाकात की अपनी एक पुरानी तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके निधन पर शोक जताया है।

 

5वीं-8वीं की वार्षिक परीक्षा 24 फरवरी से होगी शुरू, एजुकेशन बोर्ड ने टाइमटेबल किया जारी

मध्य प्रदेश में जल्द ही 5वीं और 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर एजुकेशन बोर्ड ने टाइमटेबल जारी कर दिया है। जारी डेटशीट के अनुसार 5वीं-8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। जिसका अंत मार्च के पहले हफ्ते में होगा। डेटशीट के अनुसार वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल प्रदेश के समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं, डाईस कोड प्राप मदरसों के लिए एक समान रहेगा।

2 घंटे 30 मिनट की होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा बोर्ड ने MP बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 परीक्षा 2025 का समय सारणी जारी कर दी है। जिसके तहत 5वीं की परीक्षा 24 फरवरी 2025 से शुरू होकर 1 मार्च 2025 को समाप्त होगी, वहीं कक्षा 8वी का एग्जाम 24 फरवरी 2025 से शुरू होकर 5 मार्च 2025 को समाप्त होगी। दोनों कक्षाओं के पेपर 2 बजे से लेकर 4.30 बजे तक यानि की 2 घंटे 30 मिनट की होगी। परीक्षा के जुडी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट educationportal.mp.gov.in पर विजिट कर सकते है।

एमपी बोर्ड कक्षा 5 की डेटशीट

उम्मीदवार नीचे दी गई लिस्ट के के रूप में कक्षा 5वीं के एग्जाम टाइमटेबल को देख सकते हैं।

24 फरवरी, 2025- प्रथम भाषा
25 फरवरी, 2025- गणित या संगीत
27 फरवरी, 2025- अतिरिक्त भाषा
28 फरवरी, 2025- पर्यावरण विज्ञान
1 मार्च, 2025- द्वितीय भाषा
एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की डेटशीट
उम्मीदवार नीचे दी गई लिस्ट के रूप में कक्षा 8 वीं के एग्जाम टाइमटेबल को देख सकते हैं।

24 फरवरी, 2025- प्रथम भाषा
25 फरवरी, 2025- गणित या संगीत
28 फरवरी, 2025- विज्ञान
1 मार्च, 2025- सामाजिक विज्ञान
4 मार्च, 2025- द्वितीय भाषा
5 मार्च, 2025- तीसरी भाषा

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...