श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने बिहार के महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

तीन दिवसीय दौरे पर भारत आये श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने मंगलवार को बिहार के बोधगया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। बोधगया आने से पहले वह दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं।

इस मौके पर बोधगया मंदिर सोसायटी के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर पहुंचे और भगवान बुद्ध के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर महाबोधि मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। उनके आगमन से पहले ही एयरपोर्ट से लेकर बोधगया सड़क मार्ग को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था।

इस संबंध में गया के जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम ने बताया कि मंगलवार की सुबह श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के आगमन को लेकर साढ़े दस बजे तक आम श्रद्धालुओं को महाबोधि मंदिर प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। श्रीलंका के राष्ट्रपति के जाने के बाद आम श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई।

उल्लेखनीय है कि दिसम्बर माह में विभिन्न देशों के बौद्ध श्रद्धालु बोधगया पहुंचते हैं और भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना करते हैं।

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भारत की तीन दिनों की अधिकारिक यात्रा पर हैं। सितंबर माह में पदभार संभालने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा है। बोधगया आने से पहले वे दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं।

वहीं, कल राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका की प्रधानमंत्री मोदी के साथ नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ वर्षों में द्विपक्षीय संबंध प्रगाढ़ हुए हैं और इसका श्रीलंका के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

फेफड़े की खतरनाक बीमारी है इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस, नहीं है कोई इलाज

the doctor checks the X-ray of the lungs the doctor looks at the CT scan result. Doctor checking examining chest x-ray film of patient at ward hospital. pneumonia

इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस (आईपीएफ) एक गंभीर क्रॉनिक बीमारी है। आईपीएफ से पीड़ित व्यक्ति को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। आईपीएफ फेफड़ों में वायुकोषों या एल्वियोली के आस-पास के ऊतकों को प्रभावित करती है। फेफड़ों के ऊतक मोटे और कठोर हो जाते हैं और समय के साथ ये समस्याएं बढ़ती जाती हैं। एक समय ऐसा आता है, जब फेफड़ों में स्थायी निशान बन जाता है, जिसे फाइब्रोसिस कहा जाता है, जिससे सांस लेना धीरे-धीरे मुश्किल हो जाता है। पल्मोनरी फाइब्रोसिस, जिसे आमतौर पर लंग फाइब्रोसिस कहा जाता है, फेफड़ों में जख्म (कठोरता) को संदर्भित करता है, और इसके परिणामस्वरूप, फेफड़ों को भरना और फैलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए, फेफड़े के फाइब्रोसिस वाले व्यक्ति को सांस लेने में कठिनाई हो सकती है, जो समय के साथ खराब हो सकती है। ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट होती है; रक्त ऊतकों और कोशिकाओं को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है, जिससे थकान हो सकती है। देश के महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन ने 73 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। उस्ताद जाकिर हुसैन फेफड़े की खतरनाक बीमारी इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस (आईपीएफ) से पीड़ित थे।

यदि आप धूम्रपान करते हैं या आपके परिवार का कोई सदस्य इस बीमारी से ग्रस्त रह चुका है तो बीमारी की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। कम उम्र की तुलना में यह बड़े उम्र के लोगों को ज्यादा प्रभावित करती है। प्राप्त जानकारियों के अनुसार पर्यावरणीय कारक आइपीएफ के विकास में योगदान दे सकते हैं। सिगरेट के धुएं, धातु की धूल, लकड़ी की धूल और कार्बनिक सॉल्वैंट्स जैसे प्रदूषकों के लंबे समय तक संपर्क में रहने से इसका जोखिम बढ़ जाता है। हालाँकि ये कारक सीधे तौर पर बीमारी का कारण नहीं बनते हैं, लेकिन वे फेफड़ों को नुकसान पहुँचा सकते हैं जो इसके बढ़ने में योगदान देता है।

यदि आईपीएफ के लक्षण पर नजर डालें तो इसमें सबसे बड़ा लक्षण है, सांस लेने में तकलीफ और खांसी का आना। स्थिति गंभीर होने पर सांस लेने में असमर्थता और हाई ब्लड प्रेशर भी शामिल है। संभवत: शुरुआत में कुछ लोगों में यह लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, मगर जैसे-जैसे यह बीमारी बढ़ती जाती है, लक्षण बढ़ने के साथ ही हालत और भी खराब हो सकती है।

गौरतलब हो, वर्तमान में आईपीएफ का कोई इलाज नहीं है। हालांकि, कुछ उपचार आईपीएफ की प्रगति को धीमा कर सकते हैं और फेफड़ों को बेहतर काम करने में मदद कर सकते हैं। सही खानपान, व्यायाम और प्रदूषण से बचाव करके भी रोगी की दिनचर्या को सही किया जा सकता है। इन आसान सी चीजों के साथ रोग से पीड़ित लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

इसके अलावा रोगियों और उनके परिवारों को आईपीएफ, इसकी प्रगति और प्रबंधन रणनीतियों के बारे में शिक्षित करना महत्वपूर्ण है। सहायता समूह और परामर्श रोग से निपटने के लिए भावनात्मक समर्थन और व्यावहारिक सलाह प्रदान कर सकते हैं।

अब तक 45 कोचिंग सेंटरों को भ्रामक विज्ञापन के लिए नोटिस, 19 कोचिंग संस्थानों पर 61,60,000 रुपये का जुर्माना

New Delhi, July 28 (ANI): Municipal Corporation of Delhi (MCD) sealed 3 coaching centres after a tragic incident in a coaching centre in Old Rajinder Nagar in which 3 students lost their lives after the flooding in the coaching institute basement, on Sunday. (ANI Photo)

केंद्रीय उपभोक्ता मामले विभाग प्रगतिशील कानून बनाकर उपभोक्ता संरक्षण एवं उपभोक्ता सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रहा है। वैश्वीकरण, प्रौद्योगिकी, ई-कॉमर्स बाजार आदि के नए युग में उपभोक्ता संरक्षण को नियंत्रित करने वाली संरचना को आधुनिक बनाने के दृष्टिकोण से, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को निरस्त कर दिया गया और उसके बदले में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 लागू किया गया।

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) की स्थापना उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा-10 के अंतर्गत उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन, अनुचित व्यापार प्रथाओं तथा झूठे या भ्रामक विज्ञापनों से संबंधित मामलों को विनियमित करने के लिए की गई है, जो उपभोक्ताओं के अधिकारों को बढ़ावा देता है, उनकी रक्षा करता है और उन्हें लागू नहीं होने देता है जो जनता एवं उपभोक्ताओं के हितों के प्रतिकूल है।

13 नवंबर, 2024 को सीसीपीए ने कोचिंग सेंटरों को सामान या सेवा की बिक्री को बढ़ावा देने और भ्रामक या अनुचित प्रथाओं में संलग्न होने के लिए झूठे या भ्रामक दावे/विज्ञापन करने से रोकने के लिए “कोचिंग क्षेत्र में भ्रामक विज्ञापन की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश, 2024” जारी किया गया है।

उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिए सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापन जारी करने के लिए 45 विभिन्न कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए हैं। सीसीपीए ने 19 कोचिंग संस्थानों पर 61,60,000 रुपये का जुर्माना लगाया है और उन्हें भ्रामक विज्ञापनों एवं अनुचित व्यापार प्रथाओं को बंद करने का निर्देश दिया है।

उपभोक्ता मामले के विभाग द्वारा नियंत्रित राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) पूरे देश में उपभोक्ताओं के लिए मुकदमेबाजी से पहले के चरण में उनकी शिकायत का निवारण करने के लिए एकल बिंदु के रूप में काम कर रही है। उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1915 पर 17 भाषाओं में पूरे देश में कहीं से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इन शिकायतों को एकीकृत शिकायत निवारण तंत्र (आईएनजीआरएएम), एक ओमनी-चैनल आईटी सक्षम केंद्रीय पोर्टल, विभिन्न चैनलों- व्हाट्सएप, एसएमएस, ईमेल, एनसीएच ऐप, वेब पोर्टल, उमंग ऐप के माध्यम से उनकी सुविधा के अनुसार पंजीकृत किया जा सकता है। 1004 कंपनियां, जिन्होंने स्वेच्छा से एनसीएच के साथ भागीदारी की है, ‘कन्वर्जेंस’ कार्यक्रम के भाग के रूप में इन शिकायतों का सीधे उनकी निवारण प्रक्रिया के अनुसार जवाब देती हैं और पोर्टल पर शिकायतकर्ता को फीडबैक प्रदान करती हैं। उन कंपनियों के खिलाफ शिकायतें, जिन्होंने राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के साथ भागीदारी नहीं की है, समाधान के लिए कंपनी की ईमेल आईडी पर भेज दी जाती हैं।

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) के माध्यम से उपभोक्ता मामले के विभाग ने यूपीएससी सिविल सेवा, आईआईटी और अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए दाखिला लेने वाले छात्रों और उम्मीदवारों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक पूर्व-मुकदमा चरण में सफलतापूर्वक मध्यवर्तन किया है। विभिन्न कोचिंग सेंटरों द्वारा अनुचित व्यवहारों, विशेष रूप से छात्रों/उम्मीदवारों की नामांकन फीस वापस नहीं करने के बारे में राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन में दर्ज कई शिकायतों के बाद, एनसीएच ने प्रभावित छात्रों को 1.15 करोड़ रुपये फीस की वापसी की सुविधा प्रदान करने के लिए मिशन-मोड पर इन शिकायतों का समाधान करने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

जिलों में हो रहे नवाचारों को अपनाएगा शासन, भिक्षावृत्ति अभियान सहित किए गए नवाचारों की मांगी सूची

मध्यप्रदेश शासन आम जनता के लिए कलेक्टर व अधिकारियों द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं व अभिनव पहल को ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी कर रहा है। सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन 0ने सभी जिलों को पत्र लिखकर अपने अच्छे कार्यों को गूगल लिंक पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। जारी पत्र के अनुसार उत्तम कार्यों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने तथा जिलों की बेस्ट प्रैक्टिस का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
इंदौर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे भिक्षुकमुक्त अभियान, फ्री में बच्चों को उपलब्ध कराई गई लाइब्रेरी और सरकारी दफ्तर में चलाई गई ई-अटेंडेंस जैसी अभिनव पहल अब प्रदेश स्तर पर अपनाई जा सकती है। विभाग ने इंदौर जिले की 25 से ज्यादा योजनाओं की जानकारी मांगी है। सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल ने विभागों से जानकारी गूगल फॉर्म के माध्यम से मांगी है। विभाग ने इसके लिए फोटो और अन्य जानकारी अपलोड करने के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है।
सुशासन के लिए कर रहे पहल
आम जनता को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने के लिए सुशासन एवं अभिनव सफल प्रथाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की पहचान करना, राज्य शासन द्वारा सफल सुशासन मॉडल की पुनरावृत्ति हेतु नीतिगत सुझाव प्रदान करना एवं प्रदेश में कुशल नागरिक सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए प्रशासनिक सुधार सुझाना नीति आयोग के प्रमुख कार्य एवं दायित्व है, जिनके लिए अब सुसाशन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिलों द्वारा किए जा रहे उत्तम कार्यों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने तथा जिलों की बेस्ट प्रैक्टिस के प्रसार हेतु जिला अधिकारियों को जिला स्तर के नवाचारों को एक मंच प्रदान करने हेतु विषयवार संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा व इनका प्रकाशन भी कराया जाएगा।

आज भोपाल में मनाया जाएगा पेंशनर डे

पेंशनभोगी स्वर्गीय डीएस नाकारा के पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बाईबी चंद्रचूण ने 17 दिसंबर 1982 को ऐतिहासिक निर्णय सुनाया था। स्वर्गीय डीएस नाकारा को कृतज्ञता के साथ याद करने के लिए पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति पेंशनरों के सम्मान में 42 वा पेंशनर दिवस का अंबेडकर पार्क, लिंक रोड नंबर-2, सेकंड स्टाप भोपाल में 17 दिसंबर को प्रात: 11:00 बजे आयोजन किया जा रहा है। भोपाल जिले के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि पेंशन डे पर 75 वर्ष एवं उससे ऊपर आयु के पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा। एसोसिएशन के संरक्षक गणेश दत्त जोशी एवं प्रदेश अध्यक्ष आमोद सक्सेना के अनुसार न्यायालय में दायर याचिकाओं के संबंध में भी विस्तार से पेंशनरों को जानकारी दी जाएगी साथ ही पेंशनरों की लंबित मांगों के संबंध में भावी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। पेंशनर दिवस पर भोपाल संभाग आयुक्त को मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर भोपाल को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

अब तकनीक से रोका जाएगा स्कूलों में ड्रॉपआउट, डिजिटली होगी मॉनिटरिंग

बच्चे किसी भी स्थिति में स्कूल न छोड़ें, इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। बच्चों को अगली कक्षा में दाखिला दिलाने की जवाबदारी भी शिक्षकों की होगी। मॉनीटरिंग के लिए स्कूल शिक्षा विभाग तकनीक का सहारा लेगा। एक कक्षा में उत्तीर्ण कर यदि बच्चे ने दाखिला नहीं लिया, तो शिक्षक की कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट यानी सीआ खराब हो सकती है। पिछले साल करीब 20 लाख बच्चे ड्रॉपआउट हुए थे, जिसके बाद लोक शिक्षण यह नीति लागू करने जा रहा है। बता दें, विभाग को हर साल बच्चों के दाखिला लेने का आंकड़ा जमा करना है। पिछले साल से जब इसका मिलान हुआ तो पता लगा बीस लाख बच्चे कम हैं। बताया गया, ड्रॉपआउट छात्रों की संया बढ़ी है। इसका नतीजा ये हुआ कि कई स्कूल बंद होने की नौबत आई। इस साल प्रदेश में करीब 400 स्कूल बंद किए गए। इनमें चार भोपाल जिले से भी हैं। फिर ये नौबत न आए, इसके लिए ड्रॉपआउट को रोका जाएगा। ये प्राइमरी, मिडिल, हाई स्कूल स्तर पर एडमिशन के लिए लागू होगा। पास कराने से अगली कक्षा में दाखिले तक का जिमा शिक्षक का जो नई नीति तैयार हो रही है, उसके तहत यह प्रावधान होगा कि छात्र को उत्तीर्ण कराने से लेकर अगली कक्षा में दाखिला कराने तक की जिमेदारी शिक्षक की होगी। प्राइमरी स्कूलों में पा ंचवीं के बाद बच्चे को टीसी देकर स्कूल छोड़ नहीं सकता। उसे छठी कक्षा में दाखिला दिलाना होगा।

बच्चे को पढ़ाने में शिक्षक अपनी जिमेदारी निभा रहे हैं। इस नियम में अधिकारियों की भी जवाबदारी तय होगी। पूरा जिमा शिक्षकों पर दिया जा रहा है। इससे रिजल्ट बेहतर होंगे। उपेन्द्र कौशल, अध्यक्ष मप्र अध्यापक संगठन

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में प्रदेश में 10 लाख आवास बनेंगे, योजना में हितग्राहियों को 22 हजार 800 करोड़ रूपये की राशि हुई है जारी

नगरीय विकास एवं आवास विभाग प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की शुरूआत हो गई है। इस योजना में प्रदेश के जरूरतमंद हितग्राहियों के लिये 10 लाख आवास बनाये जायेंगे। इस योजना का लाभ उन हितग्राहियों को दिया जायेगा, जिन्हें किसी कारण से अब तक आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मैदानी अमले को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के आवेदन संबंधी जानकारी नजदीकी नगरीय निकायों से प्राप्त की जा सकती है। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये केन्द्र सरकार ने यूनीफाइड वेब पोर्टल पर भी जानकारी अपलोड की है।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 में 4 प्रकार के घटक शामिल किये गये हैं। हितग्राही आवेदन करते समय अपनी पात्रता और आवश्यकता के अनुसार घटक का चयन कर सकते हैं। योजना संबंधी निर्देशिका https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2023/PmayDefault.aspx पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 में देश में एक करोड़ आवास और मध्यप्रदेश में 10 लाख आवास बनाये जाने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 में विशेष वर्गों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। इनमें पीएम स्वनीधि योजना, भवन निर्माण श्रमिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पीएम विश्वकर्मा योजना के कारीगर, सफाई कर्मी और झुग्गी बस्ती में रहने वाले परिवार शामिल है।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 में 8 लाख 25 हजार आवास बनकर हो गये हैं तैयार

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में अब तक 8 लाख 25 हजार जरूरतमंद हितग्राहियों के आवास निर्माण पूरे किये जा चुके हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण में 9 लाख 45 हजार आवास स्वीकृत किये गये थे। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के प्रथम चरण के क्रियान्वयन की सम्पूर्ण अवधि में मध्यप्रदेश देशभर में अग्रणी स्थान पर है। योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिये मध्यप्रदेश और प्रदेश की कई नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के प्रथम चरण में प्रभावी क्रियान्वयन का श्रेय न्यूनतम दर पर आवास उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार द्वारा किये गये कई नवाचारों को जाता है। स्वीकृत आवासों के निर्माण कि लिये केन्द्रांश और राज्यांश की अनुदान राशि 19 हजार 700 करोड़ रूपये एवं क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम (सीएलएसएस) घटक के लिये ब्याज अनुदान के रूप में 3 हजार 900 करोड़ रूपये, इस प्रकार कुल राशि 23 हजार 600 करोड़ रूपये स्वीकृत की जा चुकी है। हितग्राहियों को अब तक 22 हजार 800 करोड़ रूपये की राशि जारी की जा चुकी है।

इंडियन रेलवे का बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से नए नंबरों के साथ दौड़ेंगी ये 22 ट्रेन

इंडियन रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए स्पेशल ट्रेन के नंबर परिवर्तित कर दिए हैं। यह व्यवस्था 1 जनवरी से सभी मंडलों में लागू हो जाएगी। पश्चिम मध्य रेल जोन के अंतर्गत भोपाल, जबलपुर और कोटा मंडल है, जिनके 80 स्टेशन से गुजरने वाली 56 स्पेशल ट्रेन नियमित नंबर से चलेंगी।
बता दें कि कोरोना के बाद ट्रेनों को नियमित नंबरों की जगह पुराने नंबरों में जीरो लगाकर चलाया था। फेस्टिवल स्पेशल एवं प्रीमियम कोटा के किराए में 20 से 25% का इजाफा हुआ, जो शिथिल होगा।
भोपाल-आरकेएमपी से चलने वाली 22 ट्रेनों के नंबर बदले

भोपाल एवं रानी कमलापति से चलने वाली 22 लंबी दूरी की ट्रेनों को स्पेशल कोटे से बदलकर नियमित कोटे में चलाया जाएगा। भोपाल रेल मंडल ने 1 जनवरी से नया शेड्यूल जारी करने का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ यात्रियों को संक्रमण काल के पहले मिलने वाली सीमित किराए की सुविधा दोबारा शुरू हो जाएगी।

कम होगा किराया, कोच हो जाएंगे दोगुना

नियमित ट्रेनों का किराया स्पेशल ट्रेनों के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत तक कम रहेगा एवं इनमें जनरल कोच की संख्या भी दोगुनी की जाएगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत स्पेशल ट्रेनों के नंबर की शुरुआत में लगने वाले जीरो अंक को हटा लिया जाएगा।

नए साल में इन नए नंबरों के साथ दौड़ेंगी ये ट्रेनें

1- ट्रेन नंबर 06631 भोपाल-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित ट्रेन नंबर 61631 से चलेगी।
2- ट्रेन नंबर 06632 बीना-भोपाल पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित ट्रेन नंबर 61632 से चलेगी।
3- ट्रेन नंबर 06633 कोटा-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित ट्रेन नंबर 61633 से चलेगी।
4- ट्रेन नंबर 06634 बीना-कोटा पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित ट्रेन नंबर 61634 से चलेगी।
5- ट्रेन नंबर 05685 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल अब नियमित ट्रेन नंबर 51685 से चलेगी।
6- ट्रेन नंबर 05686 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल अब नियमित ट्रेन नंबर 51686 से चलेगी।
7- ट्रेन नंबर 05689 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल अब नियमित ट्रेन नंबर 51683 से चलेगी।
8- ट्रेन नंबर 05690 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल अब नियमित ट्रेन नंबर 51684 से चलेगी।
9- ट्रेन नंबर 05691 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल अब नियमित ट्रेन नंबर 51687 से चलेगी।
10- ट्रेन नंबर 05692 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल अब नियमित ट्रेन नंबर 51688 से चलेगी।
11- ट्रेन नंबर 01883 बीना-ग्वालियर पैसेंजर स्पेशल अब नियमित ट्रेन नंबर 51883 से चलेगी।
12- ट्रेन नंबर 01884 ग्वालियर-बीना पैसेंजर स्पेशल अब नियमित ट्रेन नंबर 51884 से चलेगी।
13- ट्रेन नंबर 01885 बीना-दमोह पैसेंजर स्पेशल अब नियमित ट्रेन नंबर 51885 से चलेगी।
14- ट्रेन नंबर 01886 दमोह-बीना पैसेंजर स्पेशल अब नियमित ट्रेन नंबर 51886 से चलेगी।
15- ट्रेन नंबर 01819 बीना-ललितपुर पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित ट्रेन नंबर 64617 से चलेगी।
16- ट्रेन नंबर 01820 ललितपुर-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित ट्रेन नंबर 64618 से चलेगी।
17- ट्रेन नंबर 06603 बीना-कटनी मुडवारा पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित ट्रेन नंबर 61619 से चलेगी।
18- ट्रेन नंबर 06604 कटनी मुडवारा-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित ट्रेन नंबर 61620 से चलेगी।
19- ट्रेन नंबर 06607 बीना-गुना पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित ट्रेन नंबर 61611 से चलेगी।
20- ट्रेन नंबर 06608 गुना-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित ट्रेन नंबर 61612 से चलेगी।
21- ट्रेन नंबर 06619 इटारसी-कटनी पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित ट्रेन नंबर 61617 से चलेगी।
22- ट्रेन नंबर 06620 कटनी-इटारसी पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित ट्रेन नंबर 61618 से चलेगी।

भोपाल में रात का पारा 3.3 डिग्री, 0.3 डिग्री और लुढक़ा तो टूटेगा ओवरऑल रिकॉर्ड

भोपाल में ठंड का 58 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। वर्ष 1966 के बाद रविवार-सोमवार की रात में भोपाल में टेम्प्रेचर 3.3 डिग्री रहा। अब पारा 0.3 डिग्री लुढक़ा तो ओवरऑल रिकॉर्ड टूट जाएगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। भोपाल में दिसंबर में दिन-रात ठंड और बारिश का ट्रेंड रहा है। 10 में से पिछले 5 साल से भोपाल दिसंबर में भीग रहा है। आधा से पौन इंच तक बारिश हो गई। हालांकि, इस बार बारिश नहीं हुई, लेकिन लगातार सात दिन से शीतलहर और कोल्ड डे (ठंडा दिन) जैसी स्थिति है। वहीं, रात के पारे में जबरदस्त गिरा हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर में ठंड की बात करें तो 11 दिसंबर 1966 की रात में पारा 3.1 डिग्री पहुंच गया था। यह अब तक का ओवरऑल रिकॉर्ड है। 3 साल पहले 2021 में पारा 3.4 डिग्री पहुंच चुका है, लेकिन रविवार-सोमवार की रात में यह 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। यानी, पिछले 10 साल में तो पारा सबसे कम रहा ही, साथ में ओवरऑल रिकॉर्ड के करीब भी है। भोपाल में पिछले 7 दिन से शीतलहर का असर है। वहीं, कोल्ड डे की स्थिति भी है। बर्फीली हवा के असर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके चलते ही दिसंबर का रिकॉर्ड भी टूटा है। मौसम विभाग ने आज भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही है।
जानवरों को ठंड से बचाने वन विहार में लगे हीटर
वन विहार नेशनल पार्क में जानवरों को ठंड से बचाने के लिए हीटर लगाए गए हैं। डिप्टी डायरेक्टर एसके सिन्हा ने बताया, जानवरों के हाउस में हीटर लगाने के साथ ही खिड़कियों को बंद किया गया है। ताकि, सर्द हवाएं अंदर न जाए। कड़ाके की ठंड की वजह से भोपाल में स्कूलों की टाइमिंग 1 घंटा बढ़ा दी गई है। अब सभी स्कूल सुबह 9 बजे से ही लग रहे हैं। सभी सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से जुड़े स्कूलों के लिए यह आदेश है। भोपाल में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड का ट्रेंड है, लेकिन इस बार पहले पखवाड़े में ही तेज सर्दी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 10 साल में रात का टेम्प्रेचर 9 डिग्री के नीचे ही रहा। इस बार पारा काफी नीचे पहुंच गया है।

महाकुंभ प्रयागराज के गली-मोहल्ले, चौराहों और दीवारों पर दिखेगी मधुबनी चित्रकला और पौराणिक मूर्तियों की झलक

प्रयागराज में महाकुंभ मेले में कुछ ही दिन बचे हैं। यहां 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ का मेला शुरू हो रहा है और यह 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। ऐसे में महाकुंभ की अलग-अलग अखाड़ों की ओर से भूमि पूजन और ध्वजा स्थापित करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इस बीच प्रयागराज की दीवारों और गली मोहल्ले, चौराहों पर पौराणिक मूर्तियों की झलक देखने को मिलेगी। महाकुंभ मेले में प्रयागराज की शोभा बढ़ाने के लिए शहर की दीवारों और गली चौराहों और नुक्कड़ों पर पौराणिक मूर्तियां लगायी जा रही है। इसके साथ ही दीवारों पर मधुबनी चित्रकला के भी दर्शन होंगे। अधिकतर चित्र कलाकार मथुरा के हैं।

चित्र कलाकार कृष्ण मुरारी ने कहा, महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। कई पेंटिंग बनायी जा रही है। इसके पीछे उद्देश्य यही है कि प्रयागराज की सुंदरता बढ़े और बाहर से आ रहे लोगों को कुछ खास देखने के लिए मिले। यहां आ रहे लोग भारत की सभ्यता और संस्कृति के बारे में जान सकें। यहां पर मधुबनी स्टाइल की चित्रकला है। कुछ पेंटिंग्स कुंभ से जुड़ी हुई हैं।

भगवान राम, माता सीता, हनुमान आदि को दर्शाते हुए पूरी रामायण को दीवारों पर बनाई जा रही है। फाइन आर्ट्स के स्टूडेंट्स के अलावा कुछ मूक-बधिर युवा भी दीवारों पर पेंटिंग बना रहे हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की टीम विशेष रूप से सनातन संस्कृति को बढ़ावा देते चित्रों को बना रही है। इनका कहना है कि नवंबर के अंत तक वो अपनी पेंटिंग को पूरा कर लेंगी। प्रयागराज के अलावा सुल्तानपुर, अयोध्या, बनारस, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के छात्र इस काम में जुटे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रयागराज के प्रमुख चौराहों पर स्थापित करने का काम जोर-जोर से चल रहा है। कुल मिलाकर श्रद्धालुओं को इस बार प्रयागराज की धरती पर कदम रखते ही प्राचीन भारतीय संस्कृति की दिव्यता और अलौकिकता के दर्शन होंगे।

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...