राजनीतिक स्वार्थ के लिए संविधान को न बनाया जाए हथियार : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल संविधान की 75 वर्ष की गौरव यात्रा पर लोकसभा में आयोजित चर्चा के दौरान विकसित भारत के लिए देश के सामने 11 संकल्प रखे। इसमें नागरिक कर्तव्य, सबका विकास, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, आरक्षण मिलता रहे और यह धर्म के आधार पर न हो, जैसे संकल्प शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने लोकसभा में देर शाम तक चली चर्चा में अपने वक्तव्य में कहा, “आज मैं इस सदन के पवित्र मंच से 11 संकल्प सदन के सामने रखना चाहता हूं। चाहे नागरिक हो या सरकार हो सभी अपने कर्तव्यों का पालन करें। हर क्षेत्र, हर समाज को विकास का लाभ मिले, सबका साथ-सबका विकास हो। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस हो, भ्रष्टाचारी की सामाजिक स्वीकार्यता न हो। देश के कानून, देश के नियम देश की परंपराओं के पालन में देश के नागरिकों को गर्व होना चाहिए। गुलामी की मानसिकता से मुक्ति हो, देश की विरासत पर गर्व हो। देश की राजनीति को परिवारवाद से मुक्ति मिले। संविधान का सम्मान हो, राजनीति स्वार्थ के लिए संविधान को हथियार न बनाया जाए। संविधान की भावना के प्रति समर्पण रखते हुए जिनको आरक्षण मिल रहा है, उसको न छीना जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण की हर कोशिश पर रोक लगे। महिला नेतृत्व में विकास हो और भारत दुनिया के लिए मिसाल बने। राज्य के विकास से राष्ट्र का विकास हमारा मंत्र बने। एक भारत, श्रेष्ठ भारत का ध्येय सर्वोपरि हो।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान के 75 वर्ष की यात्रा यादगार रही है। यह विश्व के सबसे महान और विशाल लोकतंत्र की यात्रा है। संविधान निर्माता की दूरदृष्टि के कारण ही हम आगे बढ़े हैं और 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र और लोकतांत्रिक अतीत बहुत समृद्ध और विश्व के लिए प्रेरक रहा है। इसी कारण से भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि हमारा संविधान भारत की एकता का आधार है। विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता भारत की एकता है। 2014 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने पर लोकतंत्र और संविधान को मजबूती मिली है। गरीबों को मुश्किलों से मुक्ति मिले, उनकी सरकार का यह मिशन और संकल्प है। अगर हम अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करें तो कोई भी हमें विकसित भारत बनने से नहीं रोक सकता है।

पीएम ने कहा कि आज हमारी हर योजना महिला केंद्रित होती हैं। यह बहुत ही अच्छा सहयोग है कि संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर देश के शीर्ष राष्ट्रपति पद पर एक आदिवासी महिला विराजमान है। हमारे सदन में और मंत्रिमंडल में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज भारत बहुत तेज गति से विकास कर रहा है, जल्द ही भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है कि आजादी की शताब्दी मनाने पर देश को विकसित भारत बना कर रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने संविधान के अनुच्छेद 370 का विशेष रूप से उल्लेख किया और कहा कि यह अनुच्छेद देश की एकता में दीवार बनकर पड़ा था। इसलिए हमने अनुच्छेद 370 को जमीन में गाड़ दिया। उन्होंने कहा कि बहुत से कम लोगों को 35ए के बारे में पता है। भारत के संविधान का अगर कोई पहला पुत्र है तो यह संसद है लेकिन 35ए के माध्यम से संसद का भी गला घोटने का काम किया गया था।

प्रधानमंत्री ने धर्म के आधार पर आरक्षण लागू करने के कांग्रेस के षडयंत्र की कड़ी आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि संविधान निर्माता धर्म के आधार पर आरक्षण के सख्‍त खिलाफ थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह न्यायपालिका के धर्म आधारित आरक्षण के खिलाफ कई फैसले दिए जाने के बावजूद वोट बैंक की राजनीति के लिए इसे लागू करने पर अड़ी हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान की आत्‍मा के खिलाफ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कानूनों में संशोधन एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्‍य से किये गये। उन्‍होंने कहा कि यह संशोधन लोकतंत्र में महिलाओं को सशक्‍त बनाने और जम्‍मू तथा कश्‍मीर में संविधान लागू करने के लिए किये गये। उन्‍होंने आगे कहा कि इन संशोधनों का उद्देश्‍य पड़ोसी देशों के अल्‍पसंख्‍यकों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के माध्‍यम से नागरिकता प्रदान करना था। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के निर्णयों से वंचित वर्ग के 50 करोड़ लोग बैंकिंग व्‍यवस्‍था में आये और महिलाओं को धुएं तथा धूल से स्‍वतंत्रता मिली। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार के उठाये गये कदमों के कारण 25 करोड लोग गरीबी से बाहर आए।

अहंकार किसी का नहीं होता, यह सबसे ज्यादा उसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाता है, जो इसे रखता है – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ ने संस्थागत चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “आजकल की संस्थागत चुनौतियाँ, भीतर और बाहर से, अक्सर प्रामाणिक संवाद और सार्थक अभिव्यक्ति की कमी से उत्पन्न होती हैं। अभिव्यक्ति और संवाद लोकतंत्र के अनमोल रत्न हैं। अभिव्यक्ति और संचार एक-दूसरे के पूरक हैं। इन दोनों के बीच सामंजस्य सफलता की कुंजी है।”

लोकतंत्र में मूल्यों के महत्व को रेखांकित करते हुए, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, “लोकतंत्र केवल प्रणालियों पर निर्भर नहीं होता, बल्कि यह मूल्यों पर आधारित होता है… यह अभिव्यक्ति और संवाद के बीच संतुलन पर केंद्रित होता है। ये दोनों शक्तियाँ लोकतांत्रिक जीवन की प्रेरक शक्ति हैं। इनकी प्रगति का माप व्यक्तिगत पदों से नहीं, बल्कि समाज के व्यापक लाभ से होना चाहिए। भारत की लोकतांत्रिक यात्रा यह दिखाती है कि विविधता और विशाल जनसंख्या की क्षमता राष्ट्रीय प्रगति को कैसे प्रेरित कर सकती है। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं, हमें यह पहचानना होगा कि लोकतांत्रिक स्वास्थ्य और आर्थिक उत्पादकता राष्ट्रीय विकास के अपरिहार्य भागीदार हैं।”

IP&TAFS के 50वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, “हमारे भीतर अहंकार अनियंत्रित होता है, हमें इसे नियंत्रित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। अहंकार किसी के लिए नहीं है, यह सबसे अधिक उस व्यक्ति को नुकसान पहुंचाता है, जो इसे अपने भीतर रखता है।”

स्वयं के मूल्यांकन पर जोर देते हुए, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, “दोस्तों, मूल्यांकन, स्वयं का मूल्यांकन बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप या कोई संस्था आत्म-समीक्षा से परे हो, तो उसका पतन निश्चित है। आप जब आलोचना से परे होते हैं, तब आपका पतन निश्चित है। इसलिए, स्वयं का मूल्यांकन बहुत आवश्यक हैं।”

सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आधुनिक सिविल सेवक को तकनीकी रूप से सक्षम होना चाहिए, परिवर्तन के संवर्धक होने चाहिए और पारंपरिक प्रशासनिक सीमाओं को पार करना चाहिए। सेवा हमारा आधार है। आपके कार्य, प्रशासनिक, वित्तीय सलाहकार, नियामक और लेखा परीक्षकों के रूप में विकसित होने चाहिए, ताकि वे कल की चुनौतियों का सामना कर सकें। इस विकास की मांग है कि हम सेवा वितरण को पारंपरिक तरीकों से अत्याधुनिक समाधानों में बदलें।”

“मैं आपको बताना चाहता हूँ, आप मुझसे अधिक जागरूक हैं। हम एक नए औद्योगिक क्रांति के कगार पर हैं। डिजिटल प्रौद्योगिकियाँ हमारे जीवन में हर जगह प्रवेश कर चुकी हैं – हमारे घरों में, कार्यालयों में, हर जगह। ये हमें चुनौतियाँ और अवसर दोनों प्रदान करती हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन इत्यादि। हम इनके प्रभावों को महसूस कर रहे हैं। हमें इन चुनौतियों का सामना करना है और उन्हें अवसरों में बदलना है, ताकि देश के हर व्यक्ति का जीवन उसकी आकांक्षाओं से सहज रूप से जुड़ा हो। मुझे खुशी है कि अन्य सेवाएं आपकी पद्धतियों को अपनाकर अपनी सेवाओं को और अधिक गतिशील बना सकती हैं। हमारी सेवाओं को जल्दी से जल्दी तकनीकी, सामाजिक और मौलिकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित करने की आवश्यकता है।”

विभागों के बीच समन्वय पर बल देते हुए उन्होंने कहा, “विभागों के बीच समन्वय आज के इंटरकनेक्टेड दुनिया में बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। हमें आपस में सामंजस्यपूर्ण रूप से काम करना होगा। मैंने कई बार यह कहा है कि शक्ति का पृथक्करण सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं है कि न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका अलग हैं, बल्कि इसका मतलब यह है कि ये तीनों संस्थाएँ सामंजस्यपूर्ण तरीके से कार्य करें।”

“मुझे विश्वास है कि परिवार या प्रणाली में कभी भी मुद्दे होंगे। समस्याएं जैविक होती हैं। समस्या हमें आगे बढ़ने में मदद करती हैं, जैसे असफलता एक बाधा नहीं होती, बल्कि यह अगली बार सफलता की ओर एक कदम होता है,” उन्होंने कहा।

सिविल सेवकों से डिजिटल विभाजन को पाटने का आह्वान करते हुए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी अपनाने के लिए नवाचारी वित्तीय मॉडलों पर ध्यान केंद्रित करें। मुझे खुशी है कि यह मंत्री जी की प्राथमिकता है। दुनिया की सबसे बड़ी युवा जनसंख्या, जिसे हम ‘जनसांख्यिकीय लाभांश’ कहते हैं, भारत का यह लाभ अपार अवसर प्रदान करता है। आपके डिजिटल प्रयासों को इस युवा प्रतिभा पूल का फायदा उठाकर, कौशल विकास और डिजिटल उद्यमिता के माध्यम से आगे बढ़ाना चाहिए।”

इस अवसर पर माननीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, संचार एवं उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री, मनीष सिन्हा, सदस्य वित्त, डिजिटल संचार आयोग और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

तानसेन संगीत समारोह में “रागरंग” संगीतमय प्रदर्शनी एक विशेष आकर्षण

तानसेन शताब्दी संगीत समारोह के दौरान ऑस्कर विजेता एनीमेशन टीम कलाकार दीपंकर गोस्वामी भारतीय शास्त्रीय संगीत और उसके स्वरों को पेटिंग के रूप में जीवंत करेंगे। ग्वालियर के मोती महल में शास्त्रीय संगीत, कला साधकों और सुरों पर आधारित गोस्वामी की संगीतमय कलाकृतियों की प्रदर्शनी “रागरंग” एक विशेष आकर्षण होगी। आज दोपहर 3:30 बजे मोती महल में प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा । 19 दिसम्बर तक चलने वाली प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेंगी। प्रदर्शनी में सभी का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

यूनेस्को सिटी ऑफ म्यूजिक ग्वालियर में भारतीय शास्त्रीय संगीत का “रागरंग” प्रदर्शनी के माध्यम से एक नया आयाम देखने को मिलेगा। कलाकृतियों के साथ-साथ संगीत संजोये यह प्रदर्शनी एक नया अनुभव प्रदान करेंगी। पंडित भीमसेन जोशी, हरिप्रसाद चौरसिया, बिस्मिल्ला खान साहब, पंडित जसराज, बेगम अख्तर, पंडित रविशंकर, निखिल बनर्जी, राजन-साजन मिश्रा, डागर बंधु, उस्ताद विलायत खान, मल्लिकार्जुन मंसूर, उस्ताद अली अकबर खान आदि के जीवंत पोर्ट्रेटों की यह प्रदर्शनी अपने-आपमें एक हृदय-स्पर्शी और दुर्लभ अनुभव होगी।

“रागरंग” के जरिए गोस्वामी ने संगीत के विभिन्न रागों को अपने अनूठे दृष्टिकोण और रंगों के माध्यम से चित्रों में ढाला है। इस पहल का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत को न केवल सुनने, बल्कि देखने और महसूस करने का अनुभव देना है। प्रो॰ कीर्ति त्रिवेदी ने चित्रों का संयोजन और प्रस्तुतीकरण किया हैं। तानसेन महोत्सव देशभर के संगीत प्रेमियों और कलाकारों को एक साथ लाने का मंच है, और इस साल दीपंकर गोस्वामी की भागीदारी इसे और भी खास बना रही है। मध्यप्रदेश टूरिज़्म बोर्ड द्वारा संचनालय पुरातत्व के सहयोग से प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

दीपंकर गोस्वामी हालीवुड एनीमेशन इंडस्ट्री के वरिष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स निर्देशक हैं। वर्ष 2019 में ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित फिल्म ‘स्पाइडरमैन : इन टु द स्पायडर वर्स’ की टीम का हिस्सा रहे है। फ़िल्मों के अलावा वे इलस्ट्रेशन और ग्राफिक डिज़ाइन की विधाओं में भी पारंगत हैं। लास एंजेलेस निवासी दीपंकर पिछले एक दशक से ‘रागरंग’ श्रृंखला की पेंटिंग बनाने में लगे हुए हैं- जो हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के मूर्त स्वरूप को दर्शाने का एक नूतन प्रयोग है। गोस्वामी हॉलीवुड फिल्मों के कई प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। इसमें द सी बीस्ट, विवो, किंग्समैन : द गोल्डन सर्कल, स्मर्क्स, द लॉस्ट विलेज, द अमेज़िंग स्पायडर मैन-2, मोआना जैसी फिल्में शामिल हैं।

 

हमारी सरकार ने मऊगंज को जिला बनाया, अब हम दे रहे हैं विकास की सौगातें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में चलाये जा रहे जनकल्याण अभियान में प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की विकास योजनाओं से लाभांवित किया जायेगा। इसके लिये ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर पात्र नागरिकों को योजनाओं से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि मऊगंज विकास की दौड़ में पीछे छूट गया था। हमारी सरकार ने मऊगंज को जिला बनाया और अब सरकार ही मऊगंज को विकास की सौगाते दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 5041 करोड़ की सीतापुर-हनुमना लिफ्ट इरिगेशन परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना से मऊगंज जिले के 400 से अधिक गांवों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। समारोह में 5175 करोड़ रुपए के 57 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने खटखरी को नगर परिषद बनाने, दो सड़कों के उन्नयन, देवतालाब महाविद्यालय में 5 करोड़ रुपए की लागत से स्टेडियम के निर्माण, हनुमना में सिविल अस्पताल बनाने और देवतालाब शिव मंदिर में 5 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को मऊगंज में आयोजित जनकल्याण पर्व समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई शिक्षा नीति में सनातन मूल्यों को समाहित कर शिक्षा को नई दिशा दी है। सनातन मूल्यों का जो विरोध करेगा, देश उसके साथ खड़ा नहीं होगा मुख्यमंत्री ने कहा कि मऊगंज रीवा और सतना सहित पूरा विंध्य क्षेत्र सादगी, सरलता और सदभाव का क्षेत्र है। भगवान श्रीराम ने अपने जीवन के वनवास के 11 वर्ष इसी क्षेत्र के चित्रकूट में बिताये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर मांग पूरी की जाएगी। जन कल्याण अभियान में 16,100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की कार्ययोजना पूरे प्रदेश के लिए बनाई गई है। इनमें से अकेले मऊगंज जिले को 5041 करोड़ रुपए की सौगात मिली है। पूरे क्षेत्र में विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। आज ही बाणसागर बांध के बीच स्थित मनोरम सरसी टापू का लोकार्पण हुआ है। इससे क्षेत्र में पर्यटन को गति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश को दो नदी जोड़ों परियोजनाओं के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी देकर किसानों को बहुत बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी सच्चे अर्थों में आधुनिक भागीरथ हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के 60 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की प्रथम किश्त के रूप में 332 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से जारी किए। मुख्यमंत्री ने पोषण आहार योजना के तहत दो गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण आहार से युक्त अक्षय पात्र भेंट किए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री का जनजातीय लोकनृत्य गुदुम बाजा के मधुर स्वरों से स्वागत किया गया। महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर अपने लाड़ले मुख्यमंत्री की अगवानी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-पूजन कर गौ-माता का सम्मान किया और गौ-संवर्धन का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने मऊगंज जिले के 100 से अधिक गायों की सेवा कर रहे सौखीलाल यादव को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस बैण्ड की सराहना की। समारोह में मुख्यमंत्री को धातु निर्मित राधा-कृष्ण की प्रतिमा और डिजिटल गीता भेंट की गई।

समारोह में विधायक देवतालाब एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर क्षेत्र के विकास से संबंधित अपने सुझाव रखे। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, जिले के प्रभारी और पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति, विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, कमिश्नर बी.एस. जामोद, आईजी एम.एस. सिकरवार, कलेक्टर अजय श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सपना त्रिपाठी, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

तानसेन संगीत समारोह में “रागरंग” संगीतमय प्रदर्शनी एक विशेष आकर्षण

Oplus_16908288

तानसेन शताब्दी संगीत समारोह के दौरान ऑस्कर विजेता एनीमेशन टीम कलाकार दीपंकर गोस्वामी भारतीय शास्त्रीय संगीत और उसके स्वरों को पेटिंग के रूप में जीवंत करेंगे। ग्वालियर के मोती महल में शास्त्रीय संगीत, कला साधकों और सुरों पर केन्द्रित गोस्वामी की संगीतमय कलाकृतियों की प्रदर्शनी “रागरंग” एक विशेष आकर्षण होगी। रविवार आज दोपहर 3:30 बजे मोती महल में प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा, जो 19 दिसम्बर तक लगेगी। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेंगी। इसमें सभी का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

यूनेस्को सिटी ऑफ म्यूजिक ग्वालियर में भारतीय शास्त्रीय संगीत का “रागरंग” प्रदर्शनी के माध्यम से एक नया आयाम देखने को मिलेगा। कलाकृतियों के साथ संगीत संजोए यह प्रदर्शनी एक नया अनुभव प्रदान करेंगी। पंडित भीमसेन जोशी, श्री हरिप्रसाद चौरसिया, बिस्मिल्ला खान साहब, पंडित जसराज, बेगम अख्तर, पंडित रविशंकर, निखिल बनर्जी, राजन-साजन मिश्रा, डागर बंधु, उस्ताद विलायत खान, मल्लिकार्जुन मंसूर, उस्ताद अली अकबर खान आदि के जीवंत पोर्ट्रेट की यह प्रदर्शनी अपने-आप में एक हृदय-स्पर्शी और दुर्लभ अनुभव देगी।

“रागरंग” के जरिए गोस्वामी ने संगीत के विभिन्न रागों को अपने अनूठे दृष्टिकोण और रंगों के माध्यम से चित्रों में ढाला है। इस पहल का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत को न केवल सुनने, बल्कि देखने और महसूस करने का अनुभव देना है। प्रो॰ कीर्ति त्रिवेदी ने चित्रों का संयोजन और प्रस्तुतीकरण किया हैं। तानसेन महोत्सव देशभर के संगीत प्रेमियों और कलाकारों को एक साथ लाने का मंच है। इस साल दीपंकर गोस्वामी की भागीदारी इसे और भी खास बना रही है। मध्यप्रदेश टूरिज़्म बोर्ड द्वारा पुरातत्व संचालनालय के सहयोग से प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

दीपंकर गोस्वामी हालीवुड एनीमेशन इंडस्ट्री के वरिष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स निर्देशक हैं। वर्ष 2019 में ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित फिल्म ‘स्पाइडरमैन : इन टु द स्पायडर वर्स’ की टीम का हिस्सा रहे है। फ़िल्मों के अलावा वे इलस्ट्रेशन और ग्राफिक डिज़ाइन की विधाओं में भी पारंगत हैं। लास एंजेलेस निवासी दीपंकर पिछले एक दशक से ‘रागरंग’ श्रृंखला की पेंटिंग बनाने में लगे हुए हैं- जो हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के मूर्त स्वरूप को दर्शाने का एक नूतन प्रयोग है। गोस्वामी हॉलीवुड फिल्मों के कई प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। इसमें द सी बीस्ट, विवो, किंग्समैन : द गोल्डन सर्कल, स्मर्क्स, द लॉस्ट विलेज, द अमेज़िंग स्पायडर मैन-2, मोआना जैसी फिल्में शामिल हैं।

बॉक्सिंग में भी मध्यप्रदेश के खिलाड़ी बना रहे हैं पहचान

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को तात्या टोपे स्टेडियम, भोपाल में स्थित मार्शल आर्ट कॉम्प्लेक्स में “41वीं इलीट पुरुष एवं 7वीं महिला एम.पी. राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2024” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को बनाए रखने का आह्वान किया।

मंत्री सारंग ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के उन्नयन और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिये निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को उभारने का कार्य करते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन और आत्मविश्वास भी पैदा करते हैं।

इस चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों पुरुष एवं महिला बॉक्सर्स ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह चैंपियनशिप विभिन्न भार वर्गों में आयोजित की जा रही है, जिसमें खिलाड़ी अपनी कौशल और तकनीकी दक्षता के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता से मेन इलीट बॉक्सिंग चौम्पियनशिप बरेली,यूपी एवं इलीट वूमेन बॉक्सिंग चौम्पियनशिप,भोपाल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा।

मंत्री सारंग ने बताया कि प्रदेश में खेल अधोसंरचनाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बॉक्सिंग जैसे खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं।

इस अवसर पर खेल संचालक रवि गुप्ता, संयुक्त संचालक बीएल यादव, मध्यप्रदेश बॉक्सिंग संघ के तकनीकी डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ खेल अधिकारी, कोच, और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सारंग ने युवा खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप राइफल इवेंट का आगाज

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में आज से 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल इवेंट) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 7 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें कई ओलंपियन और राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज शामिल हैं।

प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल (पुरुष एवं महिला), 50 मीटर थ्री पोजीशन (पुरुष एवं महिला), 50 मीटर प्रोन पोजीशन (पुरुष एवं महिला) और 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट जैसे इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी जैसे ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, आशीष चौक, नूपुर कुमरावत और गोल्डी गुर्जर, सहित अन्य उभरते हुए निशानेबाज अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता वर्ष 2025 में खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण बनेगी।

मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग और शूटिंग अकादमी ने प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए विशेष तैयारियां की हैं। उम्मीद है कि इस आयोजन में नये रिकॉर्ड बनेंगे और कई उभरते हुए खिलाड़ी अपने खेल से देश व प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।

आयोजन के जरिये नये निशानेबाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा। साथ ही यह प्रतियोगिता भारतीय निशानेबाजी को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत करने में भी योगदान देगी।

vedo

[automatic_youtube_gallery playlist=”PLBXxGdM8sYny0yPi70qNMBFw89AUMr-bX”]

शीतलहर से बचाव एवं सुरक्षा के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी

आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी ने शीतलहर से होने वाले दुष्प्रभावों और उससे बचाव के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिसम्बर और जनवरी माह में शीतलहर के दौरान सर्द हवाओं से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव के दृष्टिगत सावधानियों और तैयारियों के वृहद निर्देश आदेश में शामिल हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा नेशनल गाइडलाइंस फॉर प्रिपरेशन ऑफ एक्शन प्लान – प्रिवेंशन एंड मैनेजमेंट ऑफ कोल्ड वेव एंड फ्रॉस्ट जारी की गई है, जिससे शीतलहर से बचाव और प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा सकें। इन दिशा-निर्देशों के तहत सभी संबंधित विभागों और अस्पतालों को सतर्क रहने और समय पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पतालों में शीतलहर से बचाव हेतु व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारियों द्वारा जिला और विकासखंड स्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश आयुक्त स्वास्थ्य ने दिये हैं। साथ ही शीतघात और हाइपोथर्मिया से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं की त्वरित पहचान और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सभी अस्पतालों में करने के लिये कहा गया है।

स्थानीय स्तर पर संचार माध्यमों से मौसम संबंधी पूर्वानुमानों के प्रति जागरूक रहने की नागरिकों को सलाह दी गयी है। मौसम के पूर्वानुमानों का पालन करें। शीतलहर के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और घर के अंदर ही रहें। ठंड में लंबे समय तक बाहर न रहें। ऊनी कपड़ों की कई परतें पहनकर सिर, गर्दन, हाथ और पैरों को ढककर रखें। विटामिन सी युक्त फल और सब्जियां खाएं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए गर्म तरल पदार्थों का सेवन करें। आस-पड़ोस में रहने वाले वृद्धजनों और बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नाक बहना, नाक बंद होना, फ्लू और नाक से खून आने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता का खतरा बंद कमरों में अंगीठी या फायर पॉट का उपयोग करने से होता है, जिससे जान का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए बंद कमरों में अंगीठी फायर पॉट का प्रयोग न करें। फ्रॉस्टबाइट के दौरान त्वचा सफेद या फीकी पड़ सकती है। कपकपी, मांसपेशियों में अकड़न, बोलने में कठिनाई, अधिक नींद आना, सांस लेने में कठिनाई और बेहोशी जैसे लक्षण दिख सकते हैं। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है और इसके लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हाइपोथर्मिया से प्रभावित व्यक्ति को तुरंत गर्म कपड़े पहनाएं और उसे गर्म स्थान पर रखें। कंबल, तौलिया या चादर से शरीर को ढकें। गर्म पेय पदार्थ देकर शरीर के तापमान को बढ़ाएं। लक्षणों के बढ़ने पर तुरंत चिकित्सीय सहायता लें। शराब का सेवन न करें, क्योंकि यह शरीर के तापमान को घटाता है और रक्त धमनियों में संकुचन करता है। फ्रॉस्टबाइट प्रभावित अंगों को रगड़ने से बचें, इससे और अधिक नुकसान हो सकता है। बेहोश व्यक्ति को तरल पदार्थ न पिलाएं।

‘रुक जाना नहीं’ सहित राज्य ओपन बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 18 दिसंबर होंगी शुरू

राज्य ओपन बोर्ड की परंपरागत 10वीं व 12वीं, ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत दूसरे अवसर की परीक्षाएं 18 दिसंबर से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं छह जनवरी तक चलेंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों के लिए ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत परीक्षा आयोजित की जाती है।
इसमें दो बार परीक्षा होती है। मई-जून में आयोजित इस परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों के लिए दूसरा अवसर दिया जाता है। इसमें सबसे अधिक ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत प्रथम अवसर में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी शामिल होंगे।
278 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं
इसमें 10वीं व 12वीं के करीब 81 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य ओपन बोर्ड की परंपरागत 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं, मदरसा बोर्ड, सीबीएसई ऑन डिमांड सहित अन्य परीक्षाएं होंगी। प्रदेश के 56 जिलों के 278 परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षाओं में करीब 92 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
ये परीक्षाएं दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होंगी। इन परीक्षाओं के प्रवेश पत्र राज्य ओपन बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थी

‘रुक जाना नहीं’ के तहत

10वीं : 39,895
12वीं : 41,760
परंपरागत परीक्षा
10वीं : 3,927
12वीं : 4,248
मदरसा बोर्ड
10वीं : 661
12वीं : 327
‘आ लौट चलें’
10वीं : 3577
12वीं : 5033
पांचवीं : 122
आठवीं : 378
सीबीएसई ऑन डिमांड
12वीं : 105

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...