संविधान के संरक्षक भारत के लोग : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने संविधान के अंगीकरण के 75 साल पूरे होने के अवसर पर प्रदेशवासियों का आवाहन किया है कि संविधान दिवस पर अपने सभी कार्यों में संवैधानिक नैतिकता के पालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सत्यनिष्ठा के साथ दोहराएं। संकल्प करे कि नागरिक अपने आचरण और व्यवहार से संविधान से प्राप्त अधिकारों और सौंपे गए कर्तव्यों के पालन के लिए जन जागरूकता को बढ़ाने में सक्रिय योगदान देंगे।

राज्यपाल पटेल राज्य शासन द्वारा आयोजित संविधान प्रस्तावना के सामूहिक वाचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजनेताओं, अधिकारियों और नागरिकों को हंस ध्वनि सभागार, रवीन्द्र भवन में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल पटेल ने कार्यक्रम में सहभागी जनों को संविधान प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा निर्मित वृत्त चित्र ग्लोरी ऑफ कंस्टीटूशन और प्रदेश के संसदीय कार्य विभाग द्वारा तैयार की गई लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि संविधान हम भारतीयों के लिए प्रेरणादायक जीवंत दस्तावेज और स्वतंत्र भारत का आधुनिक धर्मग्रंथ है, जो हम सबका मार्गदर्शक है। संविधान को देश के हर नागरिक ने अंगीकृत किया है, इसलिए संविधान के वास्तविक संरक्षक, हम भारत के लोग ही है। उन्होंने कहा कि संविधान किसी एक का नहीं, बल्कि सभी का संरक्षक है। इसलिए उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। संविधान, जहॉ एक ओर नागरिकों को सशक्त करता है, वही दूसरी ओर नागरिक भी अपने आचरण, व्यवहार से संविधान का समर्थन और संरक्षण करते है। इसलिए जरूरी है कि देश का प्रत्येक नागरिक समर्पित भाव से संविधान के उद्देश्यों, महत्व को समझे और समुचित पालन के द्वारा संविधान के प्रति अपने सम्मान का प्रदर्शन करे। देश के हर वर्ग, हर समुदाय और हर नागरिक का अपने अधिकारों और कर्तव्यों के अनुपालन के लिए सजग और सक्रिय रहना आवश्यक है।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने का दिन हम सब भारतीयों के लिए गर्व और विश्वव्यापी मूल्यों की समझ का अवसर और उत्सव है। इस महत्वपूर्ण प्रसंग को “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। जरूरी है कि संविधान निर्माताओं द्वारा स्वतंत्र, लोकतांत्रिक और आत्म-निर्भर राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए लम्बे संघर्ष और त्याग के बारे में भावी पीढ़ी को परिचित कराया जाए। संविधान दिवस को केवल शासन और राजनैतिक दलों का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माताओं के योगदान के प्रति आभार के उत्सव के रूप में मनाया जाए। हम सबका दायित्व है कि संविधान के अनुसार जाति, धर्म, लिंग, भाषा इत्यादि के आधार पर भेदभाव किए बिना, एक सशक्त और समावेशी समाज बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे।

राज्यपाल पटेल ने संविधान दिवस के पावन प्रसंग पर भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सभी महान व्यक्तित्वों का पुण्य स्मरण किया। उन्हंत नमन करते हुए कहा कि उनकी अद्भुत दूरदृष्टि और प्रयासों ने हमें एक ऐसा संविधान दिया है, जो सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है। इसके लिए हम सब उनके प्रति कृतज्ञ है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई दी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि हमारा संविधान कानूनों का संग्रह नहीं, हमारे देश की आत्मा का प्रतिबिम्ब है। “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें स्वाधीन जीवन जीने का अधिकार देने के साथ ही स्वतंत्रता की सीमा भी बताई है। देवड़ा कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है कि हमारे पास ऐसा संविधान है जो सभी को समानता, स्वतंत्रता और न्याय उपलब्ध कराता है। उन्होंने संविधान के निर्माता विभूतियों डॉ अम्बेडकर के चरणों में नमन करते हुए कहा कि संविधान के मूल्यों से भावी पीढ़ी को परिचित कराना, हम सबका दायित्व है।

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि भारतीय इतिहास में संविधान को अंगीकृत करने का स्वर्णिम दिवस 26 नवंबर का दिन है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं के लगभग 3 वर्षों की कड़ी मेहनत से तैयार संविधान युगीन भावनाओं को प्रतिबिम्बित करने वाला सुदृढ़ जीवंत दस्तावेज है। हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। उन्होंने संविधान सभा के सदस्यों और बाबा साहेब अम्बेडकर का स्मरण करते हुए, उन्हें नमन किया।

राज्यपाल पटेल सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्विलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अतिथियों का स्वागत पुष्प-गुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर, विधायक द्वय रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी और अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन के.सी. गुप्ता मंचासीन थे।

 

 

भारत-ब्रिटेन साझेदारी अब लिविंग-ब्रिज, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और नॉलेज पार्टनरशिप पर केन्द्रित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ब्रिटिश सांसदों के साथ दोपहर भोज किया। इस दौरान सांसदों से वार्ता में डॉ. यादव ने कहा, “ब्रिटिश संसद में आज मेरी यात्रा ने एक बार फिर याद दिलाया कि हमारी लोकतांत्रिक परंपरा कितनी समृद्ध है, जैसे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं, “यह साझेदारी इतिहास से भी जुड़ी है और भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।” प्रधानमंत्री मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत-ब्रिटेन संबंध अब लिविंग-ब्रिज हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोपहर भोज के आमंत्रण को स्वीकार कर समय निकालने के लिए ब्रिटिश सांसदों बैरोनेस वर्मा, बॉब ब्लैकमैन, लार्ड कुलवीर सिंह रेंजर, वीरेंद्र शर्मा और बैरी गार्डनर को हार्दिक धन्यवाद देते हुए आभार जताया।

यूके यात्रा पर लंदन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को ब्रिटिश संसद का भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश सांसदों के साथ दोपहर भोज किया। इस दौरान ब्रिटिश सांसदों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन का उल्लेख किया। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन में भारत-ब्रिटेन की साझेदारी टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और नॉलेज-पार्टनरशिप पर केन्द्रित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ब्रिटिश सांसदों को बताया कि मध्यप्रदेश भारत की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था दोहरे अंकों में बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में कृषि-व्यवसाय, ऑटोमोबाइल एवं ऑटो-कंपोनेंट, फार्मास्युटिकल और आईटी सेक्टर में निवेश औऱ विकास की विशेष क्षमताएं मौजूद हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिथि सांसदों को फरवरी-2025 में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उम्मीद जताई कि इस संवाद से भारत और ब्रिटेन के बीच एक नई साझेदारी की ऐतिहासिक शुरूआत होगी।

पीड़ित जनों के लिए आरोग्य भारती का सेवा भाव अनुकरणीय: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पीड़ित जनों के लिए आरोग्य भारती का सेवा भाव अनुकरणीय है। फिजियोथैरेपी से जुड़े विद्यार्थी और सेवार्थी आरोग्य भारती के सेवा भावी कार्यों से प्रेरणा ले। गरीब, वंचित और पीड़ितों की सेवा के लिए हमेशा सक्रिय सहभागिता करें। राज्यपाल पटेल रवीन्द्र भवन भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल पटेल ने फिजियोथैरेपी से जुड़े विशेषज्ञ और चिकित्सकों से कहा कि सिकल सेल एनीमिया के उपचार और शोध में फिजियोथैरेपी के उपयोग और संभावना पर मंथन करे। उन्होंने कहा कि शरीर और मन की तंदुरूस्ती के लिए युवा स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं। पौष्टिक खान-पान, नियमित योग, व्यायाम, भरपूर पानी और नींद को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि हम सभी खराब खान-पान और अनियमित जीवनशैली से स्वास्थ्य में गिरावट, परेशानी और कष्ट का अनुभव करते हैं। ऐसे समय में फिजियोथैरेपी के माध्यम से बिना किसी दवा, मरहम और सर्जरी के संपूर्ण स्वास्थ्य को समग्र रूप से ठीक किया जाना सम्भव है। उन्होंने कहा कि फिजिकल थैरेपी, व्यक्ति की जीवन चर्या, खान-पान और शरीर की प्रभावी देखभाल से चमत्कारी परिणाम दे सकती है।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “सबके लिए स्वास्थ्य” के लक्ष्य को प्राप्त करने में फिजियोथैरेपी का प्रसार महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। इसके लिए जरूरी है कि फिजियोथैरेपी पद्धति का प्रभावी अभिलेखन हो। शोध और अनुसंधान के प्रयासों को और अधिक प्रोत्साहन दिया जाए। उन्होंने कहा कि फिजियोथैरेपी चिकित्सा प्रणाली तक वंचित और गरीब जन की पहुंच बढ़ाने के प्रयासों में आरोग्य भारती जैसी संस्थाऐं समाज का नेतृत्व कर सकती हैं। उन्होंने देशभर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के प्रचार और सहयोग प्रयासों के लिए संस्था की सराहना की।

राज्यपाल पटेल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान धनवन्तरी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। राज्यपाल पटेल का आरोग्य भारती संस्था भोपाल के कार्यकारी अध्यक्ष ने श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ. अभिजीत देशमुख ने दिया। आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने संस्था के कार्यों और प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। राज्य निजी विश्वविद्यालय विनिमायक आयोग के अध्यक्ष डॉ. भरत शरण सिंह और चिरायु मेडिकल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. अजय गोयनका ने अपने विचार रखे। आभार डॉ. पी.आर. सुरेश ने माना। कार्यक्रम में फिजियोथैरेपी से जुड़े चिकित्सक, विशेषज्ञ, विद्यार्थी उपस्थित थे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी ब्रिटिश संसद परिसर में पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यूके में प्रवास के दौरान ब्रिटिश संसद परिसर का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सीमा यादव, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भ्रमण के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में वे सभी संभावनाएं हैं, जिसके बल पर वह पूरे देश और दुनिया में बड़े पैमाने पर निवेशकों को आमंत्रित कर सकें। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि आज ब्रिटेन में आए हैं, यहां से जर्मनी जाएंगे। समय मिला तो अन्य देशों में भी जाएंगे। मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसमें सफलता भी मिल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद हमने औद्योगीकरण ही नहीं पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित अन्य सेक्टर में बड़े पैमाने पर संभावनाओं का अध्ययन किया है। इसलिए मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जनसुविधाओं के लिए पर्याप्त धन राशि के साथ राज्य में इन व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करना है तो हमें सभी तरह के निवेशकों को आमंत्रित करना होगा। स्वाभाविक रूप से मध्यप्रदेश में संभागीय स्तर पर जो रीजनल इन्डस्ट्री कॉन्क्लेव किए गए उनमें अच्छी सफलता प्राप्त हुई है। इस नाते देश में और दुनिया में विशेष रूप से यूके और जर्मनी जैसे कई देश हैं, जहाँ अनेक सेक्टर के निवेशक हैं, उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करना आवश्यक है। अनेक देशों के निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश करने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसा प्रयास किया जाएगा कि नई टेक्नॉलाजी और विभिन्न प्रकार के अलग-अलग सेक्टर में इसका लाभ किस तरह मिल सकता है। ऐसे में सभी निवेशकों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने के लिए जब हम भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कर रहे हैं, तो हमारा फर्ज बनता है कि हर जगह हम अपनी बात रखें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज ब्रिटिश संसद परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी के संघर्ष में एक ऐसे अद्वितीय पराक्रम का प्रदर्शन किया था जिसके आधार पर पूरा देश आज भी गौरवान्वित है। अहिंसा के हथियार से दुनिया की बड़ी ताकत माने जाने वाली अंग्रेज सरकार को झुकाकर देश की आजादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अतुलनीय महत्व रहा है। ऐसे में हम उनको विनम्रता से स्मरण भी कर रहे हैं और उनके बताए अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने में हम सक्षम हों ऐसी प्रार्थना परमात्मा से करते हैं।

प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री ने भोपाल सांसद आलोक शर्मा को नई दिल्‍ली में पुष्पगुच्छ भेंटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व भोपाल सांसद आलोक शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को नई दिल्ली में संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं आशीर्वाद दिया। इस दौरान संसद भवन में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, सावित्री ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने भी आलोक शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी।

सांसद आलोक शर्मा के भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, राकेश शुक्ला एवं पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया ने आलोक शर्मा को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सांसद शर्मा ने परिवार के सदस्यों के साथ गुफा मंदिर पहुंचकर भगवान परशुराम , बूढ़े हनुमान और भोले बाबा का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में पुजारी, ब्राह्मण बंधुओं ने स्वस्तिवाचन कर पूजन विधि संपन्न कराई। तत्पश्चात आलोक शर्मा हिंदी भवन में आयोजित समारोह में शामिल हुए। जहां संसदीय क्षेत्र भोपाल, सीहोर और बैरसिया से विभिन्न समाजों और संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर अपने प्रिय नेता को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

हिंदी भवन में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में प्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, महापौर मालती राय, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, वालिस्ता रावत, महेंद्र दवे, मनोज राठौर, पंकज चौकसे, राकेश सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, पाषर्दगढ़, सीहोर जिला अध्यक्ष, बैरसिया ग्रामीण जिलाध्यक्ष, सीहोर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में और बैरसिया विधायक विष्णु खत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे। इसी तरह समाज और संगठनों के लोग भी बधाई देने पहुंचे। पूर्व सांसद आलोक संजर भोपाल नगर के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने समारोह में पहुंचकर सांसद शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु होने की कामना की।

महिला अत्याचारों पर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाना जानती है कांग्रेस – माया नारोलिया

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माया नारोलिया ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती एवं महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान द्वारा पत्रकार-वार्ता में प्रदेश सरकार पर लगाए आरोपों को कांग्रेस की नौटंकी बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता महिला अत्याचारों को लेकर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाना जानते हैं। ये बेटियों की आबरू और उन पर होने वाले अत्याचारों को भी राजनीति के चश्मे से देखते हैं और ऐसे मामलों में इनका विरोध सिर्फ भाजपा शासित राज्यों तक ही सीमित होता है। राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे सतत प्रयासों ने महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाया है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना और अब लाड़ली बहना योजना के माध्यम से न केवल बहनों को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि समाज में सम्मानजनक स्थान प्रदान करने के लिए स्थानीय निकायों में उन्हें 50 प्रतिशत आरक्षण भी दे रही है। देश में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए प्रावधान किया है। यही नहीं, बल्कि महिला स्वसहायता समूहों को मदद, लखपति दीदी योजना, नमो ड्रोन दीदी योजना, उज्जवला योजना आदि के माध्यम से महिलाओं के कल्याण के लिए भाजपा की सरकार जमीनी प्रयास कर रही है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माया नारोलिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकारें बहन-बेटियों की सुरक्षा, उनके अधिकार और उनके कल्याण के प्रति कितनी संवदेनशील हैं, इसके लिए भाजपा सरकार को कांग्रेस के किसी नेता से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में आ रहा बड़ा सामाजिक परिवर्तन और बढ़ते लिंगानुपात के आंकड़े ये बताते हैं कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने बेटियों, बहनों की बेहतरी के लिए बहुत काम किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर दिग्विजय सिंह सरकार के समय के लिंगानुपात के आंकड़े और आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार के समय के आंकड़े देख लें, तो उन्हें खुद ही जवाब मिल जाएगा। प्रदेश में प्रति हजार बेटों पर हर साल जन्म लेने वाली बेटियों की संख्या में लगातार हो रही वृद्वि ये बताती है कि प्रदेश का वातावरण बहनों, बेटियों के लिए कितना अनुकूल है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माया नारोलिया ने कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती या फिर नूरी खान हों इन्हें महिला उत्पीड़न की सिर्फ वो ही घटनाएं दिखाई देती हैं, जो मध्यप्रदेश या भाजपा शासित अन्य राज्यों में घट रही हो। राजस्थान में गहलोत सरकार के समय महिलाओं पर कितने अत्याचार हुए, लेकिन कांग्रेस की इन नेत्रियों को दिखाई नहीं दिए। अभी हाल ही में पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी से लेकर महिला कांग्रेस की किसी नेत्री ने मुंह खोलना भी ठीक नहीं समझा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाने से पहले घड़ियाली आंसू बहाने वाली कांग्रेस की इन नेत्रियों को यह देखना चाहिए कि मध्यप्रदेश ही देश का वो पहला राज्य है, जिसने बेटियों से दुष्कर्म के आरोपियों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हर घटना में भाजपा की सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई करती है और महिला उत्पीड़न या अत्याचार के हर मामले में कानून अपना काम करेगा।

महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक रूप से मजबूत बनायेगी महिला कांग्रेस : नूरी खान

मात्र ढाई वर्ष की उम्र से लेकर आज तक पिछले लगभग सत्ताइस वर्षों में आध्यात्मिक,सामाजिक और राजनैतिक मंचों से हजारों जनसभाएं और रैलियां संबोधित कर चुकीं कांग्रेस की फायरब्रांड राष्ट्रीय प्रवक्ता और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव साधना भारती ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भोपाल में प्रेसवार्ता संबोधित करते हुए कहा है कि बहुसंख्यक हिन्दु जागें और जगाएं,हिन्दू हितैषी होने का ढोंग और पाखंड रचने वाली गौडसेवादी विषैली बीजेपी के बहकावे में कभी ना आएं,हमेशा वसुधैव कुटुंबकम् का सर्वाेच्च सनातनी सिद्धांत अपनाएं,विषैली बीजेपी के व्यभचारी और बलात्कारी नेताओं से बेटियां बचाएं,बालाघाट की दलित हिन्दू बेटी को न्याय दिलाने के लिए आगे आएं,बालाघाट की बेटियों के सम्मान में,साधना भारती हमेशा लड़ेगी मैदान में,जब जब जुर्मी जुर्म करेगा सत्ता के गलियारों से चप्पा,चप्पा गूंजेगा,तब इंकलाब के नारों से,जब संसद गूंगी,शासन बहरा होने लगता है,और कलम की आजादी पर भी पहरा होने लगता है,तो अंतर आ ही जाता है शब्दों की परिभाषा में,साधना भारती को चिल्लाना पड़ता है अंगारों की भाषा में।बांटने काटने की बातें करने वाली विषैली बीजेपी के मोहन राज में बीजेपी के ब्यभचारी और बलात्कारी नेताओं से मध्य प्रदेश की शासकीय शिक्षिकाएं भी सुरक्षित नहीं हैं,बीजेपी का डीएनए ही महिला विरोधी मानसिकता से ओत प्रोत है।

उल्लेखनीय है कि बीजेपी के आका और भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने तो एक बार एक ब्याहता महिला को भी पचास करोड़ की गर्लफ्रेंड बताया था,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए पर भी सवाल उठाया था, बीजेपी की मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने भी एक बार सीता माता के सम्मान में विवादित बयान का मार्ग अपनाया था,बीजेपी के एक नेता दयाशंकर सिंह ने तो एक दलित महिला मुख्यमंत्री की तुलना वैश्या से करने का कुकृत्य किया था,दलित विरोधी,महिला विरोधी बीजेपी ने अब भी उस नेता को योगी सरकार में मंत्री बनाया हुआ है,हिन्दू धर्म या सनातन धर्म का सर्वाेच्च सिद्धांत है वसुधैव कुटुंबकम् अर्थात सारी पृथ्वी,सारा संसार हमारा परिवार है,मगर बीजेपी का सर्वाेच्च सिद्धांत है संघधैव कुटुंबकम् अर्थात संघ ही हमारा परिवार है,बीजेपी केवल वोट हथियाने के लिए हिन्दू हितैषी होने का ढोंग करती है,जब कि बीजेपी हिन्दू बेटियों की रक्षा और सुरक्षा के प्रति भी गंभीर नहीं है,प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी की एक हिन्दू छात्रा का बड़ी बेरहमी से बलात्कार करने वाले बीजेपी के कई सोशल मीडिया पदाधिकारी यूपी से फरार होकर एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान बीजेपी का चुनाव प्रचार करा रहे थे,जब कि बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के हजारों छात्र,बीजेपी के बेरहम बलात्कारियों को तत्काल गिरफ्तार करने की यूपी सरकार से गुहार लगा रहे थे,बीजेपी के योगी राज में बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी की बलात्कार पीड़ित हिन्दू छात्रा को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है,सही मायने में योगी सरकार का बेटी विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव साधना भारती ने कहा कि आज कल एमपी में भी बीजेपी की दलित विरोधी,पिछड़ा विरोधी,आदिवासी विरोधी,बेटी विरोधी,महिला विरोधी मोहन सरकार है,जहां छात्राओं,बेटियों के साथ-साथ बीजेपी के कुकर्मी,व्यभचारी,बलात्कारी नेताओं,पदाधिकारियों से शासकीय शिक्षिकाएं भी सुरक्षित नहीं हैं,मध्य प्रदेश के जिला बालाघाट में बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सोहागपुरे ने शादी का झांसा देकर बालाघाट की एक दलित हिन्दू शिक्षिका का छात्र जीवन से ही वर्षों तक शारीरिक शोषण किया,बलात्कार किया,मानसिक उत्पीड़न किया,जब दलित हिन्दू शिक्षिका को पता चला कि बालाघाट बीजेपी युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सोहागपूरे उसे धोखा देकर 18 नवंबर 2024 को किसी अन्य महिला से शादी रचाने जा रहा है,उसका वर्षों तक मानसिक और शारीरिक शोषण करने के बाद अब उसे दलित कहकर ठुकरा रहा है,तो वह दलित पीड़ित हिन्दू शिक्षिका 16 नवंबर 2024 को बालाघाट बीजेपी युवा मोर्चा के कुकर्मी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सोहागपुरे की सगाई में पहुंची और उसने 100 नंबर पर फोन करके वहां पुलिस भी बुलाई, मगर 16 नवंबर 2024 को मोहन पुलिस बीजेपी नेता के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कर पाई,आखिरकार 17 नवंबर 2024 को दलित पीड़ित शिक्षिका ने बड़ी मुश्किल से बालाघाट बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सोहागपूरे के खिलाफ अपने शारीरिक शोषण और बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करा पाई। अफसोस मगर बीजेपी की मोहन पुलिस आज तक कुकर्मी बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपूरे को गिरफ्तार नहीं कर पाई।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव साधना भारती जी ने कहा है कि अगर बालाघाट बीजेपी में जरा सी भी शर्म हया और ग़ैरत बची हो तो बालाघाट की बेटी पीड़ित दलित हिन्दू शिक्षिका का शारीरिक शोषण और बलात्कार करने वाले कुकर्मी बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपूरे को तत्काल गिरफ्तार कराए, बलात्कार के आरोपी को तत्काल जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाए।

बालाघाट की बेटी पीड़ित दलित हिन्दू शिक्षिका को शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलाए।अगर बीजेपी सरकार की बालाघाट पुलिस आगामी एक सप्ताह में बलात्कार के आरोपी बालाघाट बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे को गिरफ्तार नहीं करती है,तो कांग्रेस विराट धरना प्रदर्शन करने के साथ-साथ बालाघाट बंद भी कराएगी,मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को ज्ञापन भी पहुंचाएगी और बीजेपी के व्यभचारी नेताओं से बेटियां बचाओ जन जागरण अभियान पूरे बालाघाट संसदीय क्षेत्र में चलाएगी।इस अवसर पर प्रेसवार्ता में मौजूद मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान जी ने कहा है कि अगर आगामी एक सप्ताह में बलात्कार के आरोपी बालाघाट बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मध्य प्रदेश की महिला कांग्रेस भी बालाघाट में होने वाले विराट धरना प्रदर्शन में पूरी शक्ति के साथ शामिल होगी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव साधना भारती ने कहा कि 17 नवंबर 2024 को बालाघाट की पीड़ित दलित हिन्दू शासकीय शिक्षिका ने जान से मारने की धमकी के साथ-साथ शारीरिक शोषण और बलात्कार की धाराओं में बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई,आज एफआईआर दर्ज हुए एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है मगर बलात्कार का आरोपी बीजेपी नेता बेखौफ खुला घूम रहा है,बालाघाट की बीजेपी महिला सांसद भारती पारधी जी मौन व्रत धारण किए हुए हैं,महिला सांसद संवेदनहीनता का हठयोग छोड़कर बालाघाट की पीड़ित दलित हिन्दू शिक्षिका को इंसाफ दिलाएं,तत्काल बलात्कार के आरोपी बीजेपी नेता को जेल भिजवाएं।बीजेपी बेशर्मी के साथ बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ की खोखली बातें ना बनाए,आखिर बीजेपी बताए,बीजेपी राज में बेटियां किससे बचाएं,बीजेपी के पूर्व गृह राज्यमंत्री रहे चिन्मयानंद से बेटियां बचाएं, या बीजेपी के पूर्व सासंद रहे ब्रजभूषण शरण सिंह से बेटियां बचाएं,या बीजेपी के बलात्कारी विधायक कुलदीप सेंगर से बेटियां बचाएं,या बीजेपी के बलात्कारी विधायक राम दुलार से बेटियां बचाएं,या बीजेपी के बलात्कारी, ब्यभचारी पदाधिकारियों से बेटियां बचाएं,या बालाघाट बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सोहागपूरे से बेटियां बचाएं।

रूप बदलने में माहिर मामा मारीच के साथ योगी रूप में रावण न आता,तो सीता माता का हरण नहीं हो पाता,रावण राज में हजारों राक्षसों के बीच सीता माता सुरक्षित रहीं,मगर मोदी,योगी,मामा और अब मोहन राज में बीजेपी के व्यभचारियों और बलात्कारियों से सीता माता की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं,छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं,और तो और अब तो बीजेपी के व्यभिचारियों और बलात्कारियों से शासकीय शिक्षिकाएं भी सुरक्षित नहीं हैं।

मप्र महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा देष भर में नारी न्याय आंदोलन एवं नारी न्याय यात्रा का आगाज किया गया है। साथ ही 15 सितम्बर से महिला कांग्रेस की देषव्यापी सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई है। अब तक 3 लाख महिलाओं ने देष भर में महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। मप्र में अब तक लगभग 20 हजार महिलाएं कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुकी है। महिला कांग्रेस का उद्देष्य है कि महिला सषक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक रूप से मजबूत बनाना है। आज की पत्रकार वार्ता प्रमुख विषय मप्र में लगातार बढ़ रहे महिला अपराध की घटनाओं के संबंध में है।

नूरी खान ने कहा कि प्रदेश में पिछले पौने 3 साल में प्रदेश की 28857 महिलाएं गायब हुई हैं। रोज औसतन 28 महिलाएं और 3 बच्चियों गायब होने के प्रकरण दर्ज किये जा रहे है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि महिलाओं की गुमषुदगी के मात्र 724 प्रकरण दर्ज किये गये है। महिला अपराधों का ग्राम बेहद चिंताजनक और भयावह है। 7 माह में 2319 बलात्कार और 150 से अधिक सामूहिक बलात्कार की घटनाएं सामने आयी है। जिसमें 3 साल की बच्चियों से लेकर 60 साल की महिलाएं षिकार हुई है। वहीं अकेले जबलपुर में 70 छात्राओं के अष्लील वीडियों बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया है। महूं में सेना के अधिकारियों की महिला मित्रों के साथ दुष्कर्म की घटना, उज्जैन में फुटफाट पर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना। ऐसे अनेकों मामले हैं जो सामने नहीं आते।

नूरी खान ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ घट रही घटनाओं से प्रदेष की बच्चियों और महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेष में जंगलराज कायम है। प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ. मोहन यादव और इससे पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर और जर्जर है। यदि सरकार अब भी नहीं जागी तो महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए महिला कांग्रेस प्रदेश भर में बेटी बचाओं जनजागृति अभियान चलाकर प्रदेष में बड़ा आंदोलन करेगी।

भाजपा को चुनावों में ऐतिहासिक विजय दिलाने में बूथ समितियों की महती भूमिका – विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल व जबलपुर, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने गुना जिले के राघौगढ़ विधानसभा के बूथ क्रमांक 100 ग्राव आंवन के नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष हीरालाल लोधा का शॉल श्रीफल एवं साफा बांधकर सम्मान कर अभिनंदन यात्रा में शामिल हुए। वहीं प्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश भर में नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों व बूथ समिति के सदस्यों का सम्मान किया। प्रदेश के जिलों में घोड़े, हाथी, बग्धी पर बैठाकर नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों की सम्मान यात्राएं भी निकाली गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर उत्तर विधानसभा के विवेकानंद मंडल के 22 बूथों के बूथ समिति की बैठक में शामिल होकर नवनिर्वाचित अध्यक्षों व बूथ समिति के सदस्यों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व से बड़ी संख्या में देश की जनता भाजपा के साथ जुड़ रही है और भाजपा संगठन और मजबूत हो रहा है। अपार उत्साह के साथ भाजपा संगठन से कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं। प्रदेश में 85 प्रतिशत बूथ समितियों का गठन पूरा हो चुका है। मध्यप्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव व इस साल हुए लोकसभा सहित समय-समय पर होने वाले अन्य चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने में बूथ समितियों की महती भूमिका होती है। कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री तुलसी सिलावट, महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू, विधायक अभिलाष पांडेय, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन एवं पूर्व मंत्री अंचल सोनकर सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ संगठन पर्व के तहत प्रदेश में बूथ समितियों का गठन किया जा रहा है। लगातार बूथ अध्यक्षों की नियुक्तियां हो रही हैं। प्रदेश में अब तक लगभग 85 प्रतिशत बूथ समितियों का गठन पूर्ण हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को बल मिला है, जिसके फलस्वरूप देशभर में बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़कर संगठन को और मजबूत कर रहे हैं। बूथ समितियों के गठन के बाद मंडल और जिला कार्यसमितियों के चुनाव संपन्न होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल मध्य विधानसभा के बूथ क्रमांक 192 के नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का स्वागत कर अभिनंदन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कैडरबेस ऑर्गनाईजेशन है। यह कार्यकर्ता आधारित दल है। भाजपा बूथ जीता चुनाव जीता जैसे अभियान चलाकर प्रदेश के सभी बूथों को मजबूत करने का कार्य किया है। प्रदेश में बूथ स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूत स्थिति से ही पिछले वर्ष विधानसभा और इस साल प्रदेश की सभी 29 लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पार्टी को मिली है। हमारा बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन भी उतना मजबूत होगा और चुनावों में विजय भी ऐतिहासिक होगी। इसलिए आप सभी नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्य पार्टी संगठन को और मजबूती देने के लिए कार्य करें।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री हितानंद ने रविवार को राघौगढ़ विधानसभा के बूथ क्रमांक 100 ग्राव आंवन के नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष हीरालाल लोधा का शॉल श्रीफल एवं साफा बांधकर सम्मान किया एवं घोड़े पर बैठाकर निकाली गई बूथ अध्यक्ष की अभिनंदन यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष का अभिनंदन किया। अभिनंदन यात्रा में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडला के 945 बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंडला के बाबलिया मंडल के बावलिया शक्ति केन्द्र पर बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया। वहीं मंडला नगर के सभी बूथों के अध्यक्षों का सम्मान प्रदेश शासन की मंत्री संपतिया उइके ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

इंदौर ग्रामीण में प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार एवं जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा ने राऊ विधानसभा के वार्ड-11 के बूथ क्रमांक-184 में नवनियुक्त बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।

इंदौर नगर में जिलाध्यक्ष गौरव रणदिवे ने विधानसभा क्रमांक चार के वार्ड 85 में बूथ क्रमांक 82 पर नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों का स्वागत एवं सम्मान किया। बूथ अध्यक्षों को वार्डों में भगवा साफा पहनाकर बग्गी, हाथी एवं ऊंट पर बैठाकर ढोल एवं डीजे के साथ यात्रा निकाली। इस अवसर पर विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं वार्ड क्र. 66 के बूथ क्र. 166 के बूथ अध्यक्ष मनोज रूनेजा को कार्यकर्ताओं ने विंटेज कार से उनके घर तक पहुंचाया।

ग्वालियर में प्रदेश शासन के मंत्री इंदर सिंह परमार ने दीनदयाल उपाध्याय मण्डल के शक्ति केंद्र क्रमांक 1 पर बूथ क्र. 04, में बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्यों को शॉल व श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। ग्वालियर ग्रामीण में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने बूथ 207, सिटी सेंटर में बूथ अध्यक्षों को सम्मान किया। राजगढ़ के खुजनेर शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 208 से 215 तक के बूथ अध्यक्षों व बूथ समितियों के सदस्यों को पूर्व जिला अध्यक्ष दिलवर यादव ने माला पहनाकर सम्मानित किया।

सिंगरौली के वार्ड क्रमांक-30 पचखोरा में बूथ क्रमांक 127 में विधायक रामनिवास शाह ने नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्यों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। कटनी जिले के मुड़वारा मंडल के महात्मा गांधी वार्ड में बूथ अध्यक्ष 96 के अध्यक्ष नंदकुमार सेन, बूथ क्रमांक 99 के अध्यक्ष व बूथ समितियों का जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने सम्मान किया। अशोक नगर जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने ढाकोनी मंडल के ग्राम बमनावर में बूथ क्रमांक 66, 67 के नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष सुनील शर्मा व रवि रघुवंशी को घोडे़ पर बैठाकर सम्मानित किया। दमोह में विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने पं. दीनदयाल नगर मंडल के बजरिया वार्ड क्रमांक 4 के बूथ क्रमांक 94 पर नवनियुक्त बूथ अध्यक्ष हेमलाल अहिरवार व समिति के सदस्यों का शॉल व श्रीफल से सम्मान किया।
बैतूल के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बैतूल ग्रामीण मण्डल के ग्राम टेमनी में बूथ क्र. 38 पर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया।

बड़वानी में जिला अध्यक्ष कमल नयन इंगले ने भाजपा जिला कार्यालय में बूथ अध्यक्षों व बूथ समितियों को सम्मानित किया। रायसेन के गैरतगंज और देवनगर मंडलों में बूथ अध्यक्षों और समिति के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया। सागर जिले के सभी 2118 बूथों पर भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष व समिति सदस्यों का सम्मान किया। धार जिले में जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी एवं विधायक नीना वर्मा ने बदनावर नगर के बूथ क्रमांक 64, 67 एवं 90 पर नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों का अभिनंदन कर बूथ समिति के सदस्यों को पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया। हरदा में सभी बूथों पर नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। शाजापुर के 836 बूथां पर नव निर्वाचित बूथ अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से दिख रहा युवाओं में उत्साह – सुमित पचौरी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने रविवार को भोपाल मध्य विधानसभा के बूथ क्रमांक-192 कैम्पियन स्कूल के समक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल के महेश जो भीम एप के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं उनका उल्लेख किया है। साथ में ही एक पेड़ मां के नाम यह एक महत्वपूर्ण अभियान प्रधानमंत्री ने देश में शुरुआत की थी अपनी मां के नाम से पेड़ लगाकर ये आव्हान किया था जो आज जन आंदोलन बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा की अभियान के माध्यम से 5 महीने में 100 करोड़ से ऊपर पेड़ लगाकर रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गौरैया के संरक्षण को लेकर समाज को आगे आने की बात कही है। निश्चित रूप से हम सभी लोगों को समाज के साथ मिलकर गौरैया के संरक्षण को लेकर कार्य करना चाहिए। गौरैया एक ऐसा पक्षी है जो विलुप्त होने के कगार पर है।

पचौरी ने बताया कि इसी प्रकार भोपाल के प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहे। भोपाल जिला मीडिया प्रभारी तथा साकेत मंडल संगठन पर्व सहयोगी (चुनाव प्रभारी) राजेन्द्र गुप्ता ने गोविंदपुरा विधानसभा, साकेत मंडल, वार्ड 56 के बूथ नंबर 268 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, पार्षद नीरज सिंह, मंडल मंत्री तुलाराम नामदेव, वार्ड संयोजक तथा मन की बात प्रमुख नीलम चौकसे, बूथ नंबर 268 के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, विक्की चौकसे, लालाराम मीणा, प्रेम नारायण मिश्रा, सुभाष पाल, आशुतोष नामदेव, रतन भट्टाचार्य, कैलाश मालवीय, प्रशांत पाल, सार्थक सिंह ने उपस्थित रहे।

एक पेड़ मां के नाम अभियान में पांच माह में देश भर में 100 करोड़ पौधे लगाकर बनाया रिकॉर्ड – विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को भोपाल मध्य विधानसभा के बूथ क्रमांक-192 कैम्पियन स्कूल के गेट के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान शर्मा ने बूथ क्रमांक 192 के नव निर्वाचित बूथ अध्यक्ष सहित सदस्यों का सम्मान कर शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में यंग लीडर डायलॉग का उल्लेख किया है। अगले वर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दिल्ली के भारत मंडपम में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग आयोजित किया जाएगा। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग भी देश के गैर राजनीतिक परिवारों के युवाओं को राजनीति से जोड़ने का ही एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस खास तरीके से मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर बड़ी संख्या में देश के ऐसे युवा राजनीति से जुड़ रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भीम एप के माध्यम से लोगों को जागरूक करने पर भोपाल के महेश का उल्लेख किया, जो हम सबके लिए गर्व की बात है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल के महेश जो भीम एप के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं उनका उल्लेख किया। साथ में ही एक पेड़ मां के नाम यह एक महत्वपूर्ण अभियान प्रधानमंत्री जी ने देश में शुरुआत की थी अपनी मां के नाम से पेड़ लगाकर ये आव्हान किया था जो आज जन आंदोलन बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा की अभियान के माध्यम से 5 महीने में 100 करोड़ से ऊपर पेड़ लगाकर रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल ही में विदेष दौरे पर गुयाना गए तो वहां के राष्ट्रपति इरफान अली ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी के साथ पौधा रोपा। आज यह अभियान विष्व के अन्य देषों तक पहुंच चुका है, यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान में एक दिन में 12 लाख पेड़ लगा कर इंदौर ने भी इतिहास बनाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गौरैया के संरक्षण को लेकर समाज को आगे आने की बात कही है। निश्चित रूप से हम सभी लोगों को समाज के साथ मिलकर गौरैया के संरक्षण को लेकर कार्य करना चाहिए। गौरैया एक ऐसा पक्षी है जो विलुप्त होने के कगार पर है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद भोपाल मध्य विधानसभा के बूथ क्रमांक 192 के नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित समिति के सभी सदस्यों का स्वागत कर अभिनंदन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कैडरबेस ऑर्गनाईजेशन है। यह कार्यकर्ता आधारित दल है। भाजपा बूथ जीता चुनाव जीता जैसे अभियान चलाकर प्रदेश के सभी बूथों को मजबूत करने का कार्य किया है। प्रदेश में बूथ स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूत स्थिति से ही पिछले वर्ष विधानसभा और इस साल प्रदेश की सभी 29 लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पार्टी को मिली है। इस अवसर जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं बूथ अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...