मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देते हुए, धनतेरस पर्व पर टी.टी. नगर स्टेडियम के पास मिट्टी के दीपक की दुकान लगाने वाले कारीगर सुनील व लकी प्रजापति तथा बबलू प्रजापति से दीये ख़रीदे और उनकी कुशल क्षेम पूछी। सुनील, लकी व बबलू प्रजापति ने त्यौहारों के दौरान पथ विक्रेताओं को बाजार छूट से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धनतेरस से एकादशी तक सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पथ विक्रेताओं से बाजार शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी व्यक्ति आनंद और उत्साह से दीपावली का पर्व मनाएं, राज्य सरकार ने यह निर्णय सभी के आनंद के लिये लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप, इससे “वोकल फॉर लोकल” को भी प्रोत्साहन मिलेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देते हुए, धनतेरस पर्व पर टी.टी. नगर स्टेडियम के पास मिट्टी के दीपक की दुकान लगाने वाले कारीगर सुनील व लकी प्रजापति तथा बबलू प्रजापति से दीये ख़रीदे और उनकी कुशल क्षेम पूछी। सुनील, लकी व बबलू प्रजापति ने त्यौहारों के दौरान पथ विक्रेताओं को बाजार छूट से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धनतेरस से एकादशी तक सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पथ विक्रेताओं से बाजार शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी व्यक्ति आनंद और उत्साह से दीपावली का पर्व मनाएं, राज्य सरकार ने यह निर्णय सभी के आनंद के लिये लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप, इससे “वोकल फॉर लोकल” को भी प्रोत्साहन मिलेगा

बीएमएचआरसी को और बेहतर बनाएंगे, सभी आवश्यक मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी : आलोक शर्मा

भोपाल से लोकसभा सांसद आलोक शर्मा ने किया चिकित्सकों का सम्मान, हिन्दी पत्रिका का विमोचन, भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना और एचपीएलसी मशीन का लोकार्पण; गैस पीड़ितों के स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। ‘मैं भी भोपाल मेमोरियल अस्पताल का एक सदस्य हूं। यह अस्पताल बीते 25 वर्षों से मरीजों को बहुत अच्छी तरीके से सेवाएं दे रहा है। हम सब मिलकर इस अस्पताल को और बेहतर बनाएंगे। यहां जिन भी मशीनों और उपकरणों की आवश्यकता है, उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। मुझे मरीजों की आवश्यकता और बीएमएचआरसी की बेहतरी के लिए जो भी प्रस्ताव प्राप्त होंगे, उन्हें स्वीकृत करूंगा।’ यह कहना है कि भोपाल से लोकसभा सांसद आलोक शर्मा का। वे बीएमएचआरसी में मंगलवार को आयोजित हुए चिकित्सक सम्मान समारोह के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आलोक शर्मा के साथ बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुराग यादव व अस्पताल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शर्मा ने बीएमएचआरसी में अपनी विजिट के दौरान सर्वप्रथम अस्पताल में भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों की याद में बनाए गए स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और स्मारक परिसर पर पौधारोपण किया। उन्होंने धन्वंतरि जयंती के मौके पर ओपीडी परिसर में स्थित भगवान धन्वंतरि की पूजा—अर्चना की। इसके बाद अस्पताल का भ्रमण किया। उन्होंने मरीजों से हालचाल भी जाना। शर्मा अस्पताल द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं से संतुष्ट नजर आए। इसके बाद शर्मा पैथोलॉजी विभाग पहुंचे, जहां उन्होंने ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन की जांच में काम आने वाली एचपीएलसी मशीन का लोकार्पण किया। इसके बाद सांसद महोदय ने आडिटोरियम में बीएमएचआरसी की राजभाषा पत्रिका संवहन के प्रथम अंक का विमोचन किया। शर्मा के कर कमलों से पर्यावरण, संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा बीएमएचआरसी के चिकित्सकों का सम्मान भी किया गया।

बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने आलोक शर्मा का संस्थान में पधारने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीएमचआरसी गैस पीड़ित व अन्य मरीजों को उत्कृष्ट चिकित्सा देने के लिए प्रतिबद्ध है। बीएमएचआरसी का यह रजत जयंती वर्ष है और इन 25 वर्षों के दौरान अस्पताल में एक करोड़ से ज्यादा मरीजों की विजिट हो चुकी है। संस्थान भारत सरकार के सिकल सेल उन्मूलन और टीबी उन्मूलन मिशन में अपना योगदान दे रहा है। अपने संबोधन में शर्मा ने कहा कि मैंने भोपाल गैस त्रासदी अपनी आंखों से देखी है और बहुत भयानक मंजर था वह। मैं बीएमएचआरसी को बधाई देता हूं कि वे विगत 25 वर्षों से गैस पीड़ित एवं अन्य मरीजों की सेवा कर रहे हैं। मैं प्रयासरत हूं कि मैं भोपाल को त्रासदी के शहर की छवि से बाहर लाकर इस शहर में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य जीवन के प्रति आश्वस्त कर सकूं।

आलोक शर्मा ने पैथोलॉजी विभाग में नई एवं अत्याधुनिक एचपीएलसी एचपीएलसी हाई परफॉर्मेंस लिक्विड क्रोमेटोग्राफी मशीन का लोकार्पण किया। यह मशीन डायबिटीज के लिए ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन की जांच में काम आती है। इसके अलावा थैलीसीमिया और सिकल सेल एनीमिया की जांच के लिए भी इस मशीन का प्रयोग किया जाता है।

कलाकारो के एक समूह ने राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से कलाकारों के एक समूह ने कल राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने इन कलाकारों द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रवास के दौरान बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी देखी।

राष्ट्रपति ने इन कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कलाकृतियों में मानव और प्रकृति के बीच शाश्वत संबंध परिलक्षित होता है। उन्होंने सभी से ऐसी कलाकृतियों को सराहने और खरीदकर इन कलाकारों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

इन कलाकारों का विभिन्न बाघ अभ्यारण्यों के पास निवास है और वे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, मिज़ोरम, तेलंगाना, उत्तराखंड और झारखंड के रहने वाले हैं। वे आर्टिस्ट-इन-रेजीडेंसी पहल सृजन 2024 के अंतर्गत 21 अक्टूबर से अभी तक राष्ट्रपति भवन में प्रवास कर रहे हैं। इस दौरान इन कलाकारों ने प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल कर समकालीन जनजातीय कला प्रारूपों सौरा, गोंड, वारली, ऐपण, सोहराई इत्यादि में मनमोहक चित्र बनाए।

 

Latest News: छठ पूजा घाट का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा

हुजूर विधानसभा के विभिन्न घाटों पर होने वाले छठ पूजा स्थलों पर प्रशासन के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए

घाटों पर सुरक्षा साफ़ सफ़ाई के साथ साथ चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए

विधायक रामेश्वर शर्मा ने संत नगर झूलेलाल विसर्जन घाट, गांव बैरागढ़, नीलबड, मुखर्जी नगर कोलार के विश्वकर्मा नगर, कलियासोत नदी घाट समरधा, श्रीकृष्ण पुरम घाट, हलाली डेम घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

इस दौरान अपर आयुक्त देवेंद्र चौहान, नगर यंत्री प्रमोद मालवीय, तहसीलदार सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वभाव स्वच्छता पोर्टल और दिपावली अभियान डैशबोर्ड का अनावरण किया

दीपावली, रोशनी का त्योहार, स्वच्छता और सद्भाव की भावना को खूबसूरती से दर्शाता है। जब परिवार खुशी, समृद्धि और एकता का जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं, तो हर घर में सफाई की परंपरा होती है। दिपावली घरों से परे पड़ोस और समुदायों तक स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ाने का सही समय है। इस दृष्टिकोण के अनुरूप आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कल से 3 नवंबर 2024 तक ‘स्वच्छ दिपावली शुभ दिपावली’ अभियान शुरू किया गया है।

स्वच्छ दिपावली शुभ दिपावली अभियान की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री एम.एल. खट्टर ने कहा कि दिपावली और स्वच्छता का त्योहार किस तरह एक-दूसरे से जुड़े हैं और इसने किस तरह से स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता के लोकाचार को एकीकृत किया है। उन्होंने कहा कि “हमें स्वच्छता की इस परंपरा को केवल अपने घरों और आंगनों तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे सड़कों, मोहल्लों से लेकर शहरों तक ले जाना चाहिए और इस तरह त्योहारों के दौरान अपने देश को स्वच्छ रखना चाहिए।” स्वच्छता ही सेवा के सामूहिक प्रयास पर बल देते हुए उन्होंने कहा, “एक पखवाड़े की पहल के रूप में जो शुरू हुआ, वह यहीं खत्म नहीं होना चाहिए। हमें इस गति को तब तक बनाए रखना चाहिए जब तक कि सभी स्वच्छता लक्ष्य इकाइयाँ पूरी तरह से साफ नहीं हो जातीं और हम कचरा मुक्त शहरों के अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते।” महात्मा गांधी के स्वच्छता के विचारों की स्वच्छता सबसे महत्वपूर्ण चीज है को याद दिलाते हुए कि उन्होंने सभी को पर्यावरण के अनुकूल, प्लास्टिक मुक्त दिवाली मनाने और वोकल फिर लोकल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी से इस दिवाली को दीये जलाने और खुशियाँ फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “हमें खुशियाँ फैलाने और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास करना चाहिए। आइए हम शहरी झुग्गियों, रैन बसेरों, अनाथालयों और अन्य संगठनों में रहने वालों के साथ दिपावली की भावना साझा करके उनके जीवन को रोशन करें। यह इशारा बहुत मायने रखेगा और उनके त्योहारी आनंद को फिर से जगाने में मदद करेगा।” उन्होंने कहा, “चलो दीप जलाएँ वहाँ जहाँ अब भी अँधेरा है।”

इस अवसर पर एमओएचयूए राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा की “लक्ष्मी पूजा के इस शुभ अवसर पर लोगों के बीच स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए, यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि देवी लक्ष्मी केवल उन्हीं घरों को आशीर्वाद देती हैं जो स्वच्छता को अपनाते हैं। यह परंपरा हमारी संस्कृति में गहराई से निहित है, जहाँ हम अपनी गलियों को साफ करते हैं, सुंदर रंगोली बनाते हैं और अपने अनुष्ठानों के हिस्से के रूप में दीये जलाते हैं। आइए हम इन प्रथाओं को अपनाएं और इनके महत्व को सभी के साथ साझा करें।”

राज्यों, शहरों और मंत्रालयों की एसएचएस 2024 में भागीदारी के माध्यम से उनकी उत्कृष्ट प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव श्री श्रीनिवास कटिकिथला ने कहा की “आपके निरंतर प्रयास यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्वच्छता केवल एक पहल नहीं बल्कि हम सभी के लिए जीवन का एक तरीका और संस्कार बन जाए।” स्वच्छ दिपावली शुभ दिपावली अभियान पर बोलते हुए सचिव ने कहा, “आइए हम ‘स्वभाव स्वच्छता’ के लिए मिलकर काम करना जारी रखें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह दिपावली न केवल हमारे घरों में, बल्कि हमारे शहरों और कस्बों के हर कोने में रोशनी लाए – और त्योहारी सीजन से आगे भी चमकती रहे।”

क) स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) का परिवर्तन ख) सामान्य स्वच्छता अभियान: अभियान के दौरान और दिपावली के 24 घंटे के भीतर पड़ोस में आयोजित किया जाता है ताकि स्थानीय स्वच्छता और सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। ग) आरआरआर केंद्रों के साथ सार्वजनिक जुड़ाव: पुरानी वस्तुओं के संग्रह को प्रोत्साहित करना ताकि कम करें, पुन: उपयोग करें और रीसाइकिल करें के सिद्धांतों को बढ़ावा दिया जा सके और घ) स्वच्छता में भागीदारी: ‘वोकल फॉर लोकल’ पर ध्यान केंद्रित करना, स्वच्छ फूड स्ट्रीट की स्थापना करना, कचरे से कला परियोजनाएं बनाना, ‘दीप जलाओ’ पहल को बढ़ावा देना और एकल-उपयोग प्लास्टिक मुक्त दिवाली की वकालत करना। आरआरआर केंद्रों के विवरण के लिए,वेबसाइट पर जाएं।

अभियान के शुभारंभ पर माननीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री ने स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़े के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रयासों पर चर्चा करने के लिए विभिन्न राज्यों और शहरों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। उन्होंने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए पर्यावरण अनुकूल उत्पादों, सजावटी वस्तुओं और विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल का अवलोकन किया। कार्यक्रम में मंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत भी की। लोकार्पण कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंत्री ने स्वभाव स्वच्छता पोर्टल और दिवाली अभियान डैशबोर्ड का अनावरण किया। स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 न्यूज़लेटर, ‘स्वच्छ वार्ता’ का डिजिटल संस्करण भी शुरू किया ।

विलम्ब या लापरवाही करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर की जाएगी कठोर कार्यवाही : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम सब जनता के प्रति जवाबदेह हैं, हमारा दयित्व तभी पूरा होता है जब हम अपने कर्त्तव्य का समय रहते निर्वहन करें। शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी, सभी जिलों में इस क्षेत्र में हुए कार्य की गहन समीक्षा करते हुए बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी-अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और जिन्होंने विलम्ब या लापरवाही की है उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय से समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में यह बात कही। समधान ऑनलाइन में 12 जिलों की चयनित जन समस्याओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलम्बित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश स्तर पर सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर ऐसा वातावरण निर्मित करने की आवश्यकता है जिससे लोग निर्भय होकर अपनी बात और शिकायत सक्षम अधिकारी के समक्ष रख सकें। विकास, जन कल्याण और मूलभूत सेवाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों को जिला स्तर पर समय सीमा निर्धारित कर अभियान चला कर निपटाया जाए तथा अभियान की जिले के साथ राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग की जाए। संवेदनशील प्रशासन की स्थापना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जन समस्याओं के प्रभावी और सकारात्मक निराकरण के लिए मैदानी अमले का उत्तरदायित्व और उनकी संवेदनशीलता व सजगता सुनिश्चित की जाए। विभागीय स्तर पर की गई गलतियों को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रायसेन जिले से दुर्गा प्रसाद द्वारा बिजली के बिल में गड़बड़ी संबंधी शिकायत पर विद्युत कम्पनी के महाप्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश दिए। शिकायत का निराकरण विभाग द्वारा किया जा चुका है। खण्डवा जिले से प्रेमपुरी द्वारा बेटी के गुम होने और एफआईआर दर्ज न होने तथा समय पर कार्यवाही न होने संबंधी शिकायत पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोष प्रकट किया। जानकारी दी गई कि प्रकरण में लापरवाही करने पर उपनिरीक्षक को निलंबित किया गया है। एसडीओपी और टीआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा मुख्यालय से कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई जा रही है तथा बेटी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में इस प्रकार के प्रकरणों के निराकरण के लिए अभियान चलाया जाए तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एसओपी का पालन किया जाए। झाबुआ जिले के अनिल डामोर ने कपिलधारा कूप निर्माण योजना के अंतर्गत भुगतान में विलंब संबंधी शिकायत में पंचायत सचिव को निलंबित किया गया तथा संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी व लेखाधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अशोक नगर के विद्यार्थी अजय को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही छात्रवृत्ति में हुए विलंब संबंधी शिकायत में शाखा प्रभारी तथा लिपिक को निलंबित कर जिला समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गरीब और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति समय पर उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशील होते हुए सक्रियता से कार्य करने को कहा। समाधान ऑनलाइन में अलीराजपुर के हरि सिंह को ऋण एवं अनुदान मिलने में विलंब, भोपाल के मानवेंद्र प्रताप के प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय संबंधी प्रकरण, सीधी के रामेश्वर के संबल योजना संबंधी प्रकरण, जबलपुर के जेलू सिंह को चने के उपार्जन का भुगतान न होने, भिण्ड के जगदीश के राष्ट्रीय निशक्त पेंशन योजना, बड़वानी के भारत सिंह के वन्य जीव द्वारा हानि के मुआवजे और छतरपुर के कुलदीप के नगरीय विकास विभाग संबंधी प्रकरण में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन समस्या निवारण में बेहतर प्रदर्शन वाले अधिकारियों की सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले जिलों क्रमश: कटनी,विदिशा, सीहोर, सिंगरौली व सागर की भी सराहना की गई। इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विभागों के अंतर्गत ऊर्जा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा गृह विभाग को भी सराहा गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्णय से धर्मनगरी उज्जैन का वातावरण धर्ममय होगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के धर्मनगरी उज्जैन में साधु संतों, महंत, अखाड़ा प्रमुखों, महामंडलेश्वर इत्यादि को स्थाई आश्रम बनाने की अनुमति दिए जाने के निर्णय से उज्जैन नगरी का वातावरण धर्ममय होगा। यह बात उज्जैन से पधारे अखाड़ा परिषद के संतजनों ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान करते हुए कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सभी संतों ने शॉल और फूलों की बड़ी माला पहनाकर अभिनंदन किया एवं आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सनातन परंपरा का पालन करते हुए संतजनों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जय श्री महाकाल के उद्घोष से सभी का अभिनंदन भी किया। सभी संतों ने आगामी सिंहस्थ की तैयारी अभी से प्रारम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों की सराहना की। उज्जैन तीर्थ विकास एवं संतों के प्रति संवेदनशीलता के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव को साधुवाद भी दिया। सभी संतों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी संतों को उज्जैन में विकास कार्यों की जानकारी दी और उनके सुझाव प्राप्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा नदी के जल संरक्षण, उज्जैन में स्वच्छता, अखाड़ों के निर्माण की योजना, जल निकासी, आगामी कुंभ की तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी संतजनों को निवास में भोजन कराया तथा स्वयं भी संतों के साथ भोजन किया।

मुख्यमंत्री निवास पर अखाड़ा परिषद उज्जैन के अध्यक्ष महंत रामेश्वरदास जी महाराज, उपाध्यक्ष महंत आनन्दपुरी जी महाराज जूना अखाड़ा, उपाध्यक्ष महंत सत्यानन्द जी महाराज बडा अखाड़ा, महामंत्री महंत रामेश्वरगिरी जी महाराज जूना अखाड़ा, महंत भगवानदास जी महाराज निर्मोही अखाड़ा, महंत श्यामागिरी जी महाराज, महंत प्रेमगिरी जी महाराज, महंत राजीव दास जी महाराज, महंत रामचन्द्र दास जी महाराज दिगम्बर अखाड़ा, महंत सेवागिरी जी महाराज अव्हान अखाड़ा, महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज अव्हान अखाड़ा, महंत महेशदास जी महाराज, महंत दिग्विजय दास जी महाराज, महंत समुन्दर गिरी जी महाराज आनंद अखाड़ा, महंत सुरेशानंद गिरी जी महाराज, महंत कृष्णानन्द जी महाराज, महंत रमेशानंद ब्रहमचारी जी, महंत मंगलदास जी महाराज नया अखाड़ा, महंत राजेन्द्र गिरी जी महाराज अव्हान अखाड़ा, महंत विशालदास जी महाराज, महंत राघवेन्द्रदास महाराज और महंत देवगिरी जी महाराज सहित अन्य संतजन उपस्थित रहे।

500 वर्षों के संघर्ष के बाद आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखण्ड के महगामा एवं पोरेयाहत विधानसभा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाभारत के युद्ध में पाण्डवों और कौरवों की सेना के बीच युद्ध चल रहा था, तब भगवान श्रीकृष्ण पाण्डवों के साथ सारथी बनकर आए थे। जो श्रीकृष्ण से सहमत थे वे उनके साथ थे और जो असहमत थे वे विपक्ष में थे। यही नहीं, जब कंस को मारने के लिए भगवान श्रीकृष्ण आगे आए तब भी कई लोग धर्म के साथ खड़े थे। अंग्रेजों के सामने चट्टान की तरह लड़ने वाले भगवान बिरसा मुंडा की धरती से झारखण्ड की जनता की आवाज आ रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आवाज से मिल रही है। चुनाव तो सिर्फ कमल का फूल ही जीतेगा बाकी सब धूल है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बदलते समय में जो समय के साथ नहीं चलते हैं, वे मिट जाते हैं। झारखण्ड की लड़ाई 1937 से शुरू हुई। लेकिन बीच में कई लोगों का मन झारखण्ड के विकास के लिए नहीं था, उनका मन सिर्फ लूट-खसोट के लिए था। ऐसे लोग लंबे समय तक कांग्रेस के भीतर और कांग्रेस के साथ में रहे। लगातार झूठ बोलकर कहते थे कि झारखण्ड राज्य बिहार से अलग हो ही नहीं सकता। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी ने कहा था कि झारखण्ड सभी संसाधनों के बलबूते पर अन्य राज्यों की तुलना में नंबर वन बनेगा। यहां के बेईमान नेता चोर, डाकू, लूटेरे रोटी की जगह पर नोट खाते हैं। मंत्री, पीए और नौकरों के घर से 350 करोड़ रूपए निकलना आश्चर्य की बात है। यह चुनाव सभी बेईमानों से निपटने का चुनाव है। यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माध्यम से झारखण्ड को विकास के नए आयाम स्थापित करने का चुनाव है। झारखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के चिकित्सक, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका नहीं मिलता है। क्योंकि यहां बेईमानों ने कब्जा करके रखा है। विपक्षी नेताओं के लिए परिवार प्रथम और भाजपा के लिए देश प्रथम है। कांग्रेस के शासनकाल में 1 हजार मनरेगा घोटाला, 600 करोड़ जमीन घोटाला, 1 हजार करोड़ खनिज घोटाला, शराब घोटाला, सेना की जमीन का घोटाला, नौकरियों में घोटाले हुए हैं। ऐसे घोटालेबाजों को घर बैठाना है और संकल्प लेना है कि झारखण्ड में कमल खिलेगा और यह प्रदेश देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत गरीबों के लिए 5 लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज दिया है। किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना जैसी कई योजनाओं के माध्यम से गरीबों का कल्याण किया है। भगवान श्रीराम और श्री कृष्ण के कारण ही भारत की पहचान है। हमारे पूर्वजों ने 500 सालों तक अयोध्या में भगवान श्री राम को विराजमान करने के लिए संघर्ष किया। कांग्रेस के लोग भगवान श्री राम अयोध्या में विराजमान न हो पाएं, इसके लिए हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम भगवान का मंदिर बनवाया। आज भगवान मुस्कुरा रहे हैं। भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के माध्यम से संस्कारों की त्रिवेणी बही है। संस्कारों के माध्यम से ही दुनिया में पहचान बनी है। यहां पर आदिवासी बहनों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराकर उनकी जमीनों पर कब्जा किया जाता है। यह लैंड जिहाद और लव जिहाद फैलाते हैं। उनके किए गए हर पाप का हिसाब होगा।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन जिले में 2 लाख 85 हजार की आबादी में 500 लोग भी यादव समाज के नहीं हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर आगे बढ़ती रहती है। भाजपा में ही एक छोटे कार्यकर्ता को निचले स्तर से लेकर मुख्यमंत्री पद तक पहुंचा दिया जाता है। यही हमारे कार्यकर्ताओं की ताकत है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाना है। झारखण्ड में 38 लाख 44 हजार उज्जवला योजना के हितग्राही और 15 लाख पीएम आवास योजना के हितग्राही है। भारतीय जनता पार्टी ही बांग्लादेशी घुसपैठियों से आपकी बहन, बेटी, घर और जमीन की सुरक्षा करने में सक्षम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाली 20 नवंबर को चुनाव है। हम सभी मुठ्ठी बांधकर संकल्प लें कि भाजपा को वोट देंगे और विजय का उत्सव मनायेंगे और झारखण्ड में विकास की नई इबारत लिखेंगे।

 

भाजपा प्रत्याशी पहले बैंक में थे जिसे उन्होंने डुबो दिया और खुद तैर गये, राजकुमार पटेल खुद डूब कर जनता को तैराने वाले हैं : जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कल बुधनी विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार पटेल के पक्ष में बुधनी विधानसभा क्षेत्र के चकल्दी से अपना सघन जनसंपर्क प्रारंभ किया। पटवारी ने विधानसभा क्षेत्र के तजपुरा निपानिया, सतराना, सोसायटी टप्पर, नंदगांव, राला, नसरूल्लागंज, बोरखेड़ाकला, गिल्लौर, सेमलापानी कदीम, निम्नागांव, खरसानिया, छिंदगांव मौजी, भादाकुई, लाड़कुई सहित अन्य ग्रांमीण अंचलों में कांग्रेस प्रत्याषी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुये जनसंपर्क किया और कांग्रेस प्रत्याषी को विजयी बनाने की अपील की।

पटवारी ने कहा कि बुधनी की जनता शिवराज को वोट इसलिए देती थी कि वे मुख्यमंत्री थे, लेकिन अब में मुख्यमंत्री नहीं रहे अब भार्गव यहां से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। आज भाजपा के प्रत्याशी बने भार्गव पहले बैंक की नौकरी करते थे, जिन्होंने बैंक को डुबो दिया और खुद तैर गये। पटवारी ने कहा कि हमारे कांग्रेस के प्रत्याषी अनुभवी, सहज, सरल और सभी के दुःख दर्द को समझने वाले राजकुमार पटेल हैं, जो पहले विधायक और मंत्री भी रह चके हैं, जिन्होंने आपके बीच रहकर सेवा की है। पटले ऐसे नेता हैं जो खुद डूब जायेंगे लेकिन जनता को नहीं डूबने देंगे।

पटवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने किसानों, महिलाओं से किये वादे पूरे नहीं किये। किसानों से 2700 रूपये गेहूं का और 3100 रूपये धान का समर्थन मूल्य देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने किसानों को ठगने का काम किया हैं। इतना ही नहीं महिलाओं को 3000 रूपये देने का वादा किया और 1250 में सिमट गई, वहीं लाखों महिलाओं के नाम अपात्र बनाकर हटा दिये गये हैं।

पूरे प्रदेश की स्थिति भयावह बनी हुई हैं, प्रदेष में महिलाओं पर अत्याचार की जो घटनाएं सामने आ रही है, उससे प्रदेश देष दुनिया में शर्मसार हो रहा है। अबोध बच्चियों के साथ आये दिन हो रही दुष्कर्म की घटनाओं से ऐसा प्रतीत हो रहा है प्रदेष में कानून व्यवस्था बची ही नहीं है। डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोनों पर दायित्व लेकर बैठे हैं और दोनों दायित्व ही उनसे सही से सभंल नहीं रहे हैं। प्रदेश को गृह विभाग संभालने में पूरी तरह से असफल साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री को गृह विभाग की जगह जंगलराज विभाग बना प्रदेष में बना देना चाहिए।

पटवारी ने कहा कि षिवराजसिंह जब मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश का सबसे बड़ा व्यापंम कांड हुआ, जिसमें लाखों बच्चों का भविष्य अधंकारमय हुआ। इतना ही नहीं जितनी भी परीक्षाएं हुई सभी में घोटाले सामने आये, पीपर लीक मामले में भी बड़ा घोटाला हुआ।

इस अवसर पर कांग्रेसनेता शैलेन्द्र पटेल, राजकुमार केलू उपाध्याय, राजीव गुजराती, विवेक त्रिपाठी, आनंद जाट, विक्रम मस्ताल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन श्री पटवारी के साथ जनसंपर्क के दौरान उपस्थित थे।

 

Kolar News Today : विधायक रामेश्वर शर्मा ने चलाया स्वच्छता अभियान, चूना-भट्टी चौराहे से सर्वधर्म पुल तक वृहद रूप से स्वच्छता की

भोपाल। भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा की सक्रियता निरंतर चर्चा का विषय बनी रहती है। क्षेत्र में विकास पुरुष की पहचान बनाने वाले विधायक रामेश्वर शर्मा कभी आधी रात को क्षेत्रीय निरीक्षण पर निकल पड़ते हैं तो कभी तड़की सुबह सक्रिय हो जाते हैं। ऐसा ही दृश्य सोमवार को देखने मिला। जहां विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। सोमवार को उन्होंने कोलार के मुख्य द्वार कहे जाने वाले चूना-भट्टी चौराहे से लेकर सर्वधर्म पुल तक स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की। इस दौरान स्वच्छता सेवियों के साथ स्थानीय जन व भाजपा कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए। सामूहिक रूप से चलाए गए इस अभियान में सिक्स-लेन पर जमा धूल मिट्टी के साथ कचरे को साफ कर उसका नगर निगम के कचरा वाहन की मदद से निस्तारण कराया गया।

स्वच्छता अभियान के लिए पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – भारतीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी ने भारत के जनमानस को स्वच्छता के प्रति जगाया है। जिसके फलस्वरुप भारत आज स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और पर्यावरण प्रिय भारत बन रहा है। हाल ही में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री जी के आग्रह पर लोगों की सक्रियता ने पर्यावरण प्रेम को प्रबल बनाया है। अब दीपावली पर्व की धूम है और ऐसे में हर घर में जमकर सफाई की जाती है। लेकिन कई बार सफाई के बाद निकले कचरे को लोग यहां वहां फेंक देते हैं। मैं मीडिया के माध्यम से आग्रह करना चाहता हूं की कोई भी नागरिक कचरे को खुले में कहीं ना फेंके, उसे बोरी में, डिब्बे में या कचरा गाड़ी में ही डालें। ताकि उसका सही तरीके से निस्तारण हो सके। अपने घर की सफाई के साथ हमें अपने शहर को भी साफ रखना है। पूरे शहर में दो-तीन दिन और जोरों-शोरों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसीलिए समस्त नागरिकों से आग्रह है कि कोई भी कचरा खुले में ना फेंके। उसको व्यवस्थित रखें और नगर निगम गाड़ी आने पर उसको निस्तारण करें। मैं समझता हूं कि नागरिक सहभागिता से हम स्वच्छ भोपाल – सुंदर भोपाल बनाने का सपना साकार करेंगे और स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार नंबर-1 बनेंगे। माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकास, स्वच्छता और समृद्धि को आगे बढ़ाएंगे।

EPFO की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों...

0
नई दिल्ली | Social Welfare News  कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कर्मचारी भविष्य...

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...