केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने इन-स्पेस के तत्वावधान में अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए 1,000 करोड़ रुपये के वेंचर कैपिटल फंड की स्थापना को मंजूरी दी

भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को मजबूत करने उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1,000 करोड़ रुपये के वेंचर कैपिटल (VC) फंड को मंजूरी दी है, इसे विशेष रूप से अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। यह फंड IN-SPACe (इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर) के तहत संचालित होगा जो देश के अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने का काम करता है।

इस फैसले की जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का वेंचर कैपिटल फंड स्थापित करने को मंजूरी दी है।” इस फंड का उपयोग अगले पांच सालों में किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक वर्ष औसतन 150-250 करोड़ रुपये की राशि स्टार्टअप्स की जरूरतों और निवेश के अवसरों के आधार पर निवेश की जाएगी।

यह कदम भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो फिलहाल 8.4 बिलियन डॉलर के मूल्य पर है, और जिसका लक्ष्य 2033 तक 44 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का है। 2020 में अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों के बाद से निजी क्षेत्र की भी भागीदारी बढ़ी है, और IN-SPACe इस बदलाव में अहम भूमिका निभा रहा है। IN-SPACe ने 1,000 करोड़ रुपये का फंड प्रस्तावित किया है ताकि अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप्स को जोखिम पूंजी (रिस्क कैपिटल) उपलब्ध कराई जा सके क्योंकि पारंपरिक बैंक और वित्तीय संस्थान इस उच्च-तकनीकी क्षेत्र में निवेश करने में हिचकिचाते हैं।

यह फंड SEBI के नियमों के तहत एक वैकल्पिक निवेश फंड (AIF) के रूप में संचालित होगा, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा और अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी पूंजी निवेश को आकर्षित किया जा सकेगा। यह स्टार्टअप्स को शुरुआती चरण में इक्विटी प्रदान करेगा, जिससे वे आगे बढ़कर बड़े निजी निवेश हासिल कर सकें।

भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 250 से अधिक स्टार्टअप्स उभर रहे हैं, जो उपग्रह तकनीक, लॉन्च सेवाओं से लेकर अंतरिक्ष अन्वेषण तक विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इन स्टार्टअप्स के विकास के लिए समय पर वित्तीय सहायता मिलना जरूरी है ताकि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें और भारत के लिए नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें। सरकार के इस कदम से इन स्टार्टअप्स को न केवल वित्तीय सहायता मिलेगी, बल्कि यह निजी निवेशकों को भी इस क्षेत्र में निवेश करने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे अंतरिक्ष क्षेत्र में नवाचार और विकास को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

वर्ष 2020 के अंतरिक्ष क्षेत्र से संबंधित अपने सुधारों के हिस्से के रूप में, भारत सरकार ने अंतरिक्ष से जुड़ी गतिविधियों में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने और भागीदारी की प्रक्रिया की निगरानी करने के उद्देश्य से इन-स्पेस की स्थापना की। इन-स्पेस ने भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था के विकास का समर्थन करने हेतु 1000 करोड़ रुपये के वेंचर कैपिटल फंड का प्रस्ताव दिया है। भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का वर्तमान मूल्य 8.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंका गया है और इसे 2033 तक 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इस फंड का लक्ष्य जोखिम पूंजी संबंधी महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करना है क्योंकि पारंपरिक ऋणदाता इस उच्च तकनीक वाले क्षेत्र में स्टार्टअप को फंड देने से झिझक रहे हैं। मूल्य श्रृंखला में उभर रहे लगभग 250 अंतरिक्ष स्टार्टअप का विकास सुनिश्चित करने और विदेशों में प्रतिभा के पलायन से होने वाली हानि को रोकने की दृष्टि से समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा समर्थित यह प्रस्तावित फंड निवेशकों का विश्वास बढ़ाएगा, निजी पूंजी को आकर्षित करेगा और अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों को आगे बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का संकेत देगा। यह फंड सेबी के नियमों के तहत एक वैकल्पिक निवेश कोष के रूप में काम करेगा, जो स्टार्टअप को प्रारंभिक चरण की इक्विटी प्रदान करेगा और उन्हें आगे के निजी इक्विटी निवेश के लिए समर्थ बनाएगा।

सीबीआईसी अध्यक्ष ने कर्मयोगी सप्ताह (राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह) के दौरान सीबीआईसी में व्यवहार संवेदीकरण कार्यक्रम का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ किया

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने कर्मयोगी सप्ताह/राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह के दौरान, सीबीआईसी में व्यवहार संवेदीकरण कार्यक्रम की राष्ट्रव्यापी शुरुआत की। सीबीआईसी के सभी 32 क्षेत्रों में 52 बैचों के साथ इस पहल का शुभारंभ किया गया।

इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य व्यवहारिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से अपने कार्यबल की क्षमताओं को बढ़ाना है। यह कार्यक्रम निरीक्षकों, अधीक्षकों, सहायक आयुक्तों और उप आयुक्तों सहित विभिन्न स्तरों पर लगभग 35,000 अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए तैयार किया गया है। कार्यक्रम की तैयारी और कार्यान्वयन में सहायता के लिए एक बाहरी ज्ञान भागीदार को शामिल किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रशिक्षण व्यापक और प्रभावशाली हो।

इसके अतिरिक्त, एनएसीआईएन और जेडटीआई के साथ-साथ सभी क्षेत्रों की भागीदारी इस पहल के सफल क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यवहार कौशल और संवेदनशीलता पर ध्यान केंद्रित कर, शासन के प्रति अधिक उत्तरदायी और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण को प्रोत्साहन देना है, जिसके परिणामस्वरुप सेवा वितरण और लोकसंपर्क में सुधार होगा। यह प्रयास निरंतर व्यावसायिक विकास और कर्मयोगी पहल के व्यापक लक्ष्यों के साथ संरेखित नीतियों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सीबीआईसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को मिला “इनोवेशन विथ इंपैक्ट” अवार्ड

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर “इनोवेशन विथ इम्पैक्ड – चैलेंज्ड स्टेट्स” श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 18वीं इंडिया एनर्जी समिट एंड 12वां इनोवेशन विथ इंपैक्ट अवार्डस फॉर डिस्कॉम्स कार्यक्रम में प्रदान किया गया। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निदेशक (वाणिज्य) सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कंपनी की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में निदेशक (वाणिज्य) सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने “द डिस्कॉम्स ऑफ द फ्यूचर” विषय पर प्रथम वक्ता के रूप में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किये जा रहे इनोवेटिव कार्यों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया। समारोह में उपस्थित प्रतिभागियों ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपभोक्ता हित में किए जा रहे नवाचार की सराहना की।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने “इनोवेशन विथ इंपैक्ट” श्रेणी के अन्तर्गत प्रथम पुरस्कार मिलने पर कंपनी के सभी कार्मिकों को बधाई दी है।

 

 

एम.पी. ट्रांसको में टेक्निकल नॉलेज शेयरिंग पर हुई प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) के मुख्यालय जबलपुर में टेक्निकल नॉलेज शेयरिंग थीम पर संपन्न कार्यशाला में प्रदेश भर के लगभग 25 असिस्टेंट एवं जूनियर इंजीनियर्स ने हिस्सा लिया।

दो दिवसीय कार्यशाला में एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि कार्यशाला के दो चरण के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान सीखी गई तकनीक का साईट पर व्यावहारिक रूप में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करना ही इस तरह की कार्यशालाओं का मूल उद्देश्य रहता है। उन्होंने कहा कि पुराने लोग लगातार रिटायर हो रहे हैं तथा वर्तमान में ट्रांसको के पास बेहद कम मैनपॉवर उपलब्ध है। इससे उबरने का एकमात्र रास्ता यह है कि जो इंजीनियर तथा स्टॉफ उपलब्ध है वह सतत् अपने ज्ञान में वृद्धि करें साथ ही प्राप्त तकनीकी ज्ञान अपने साथियों के साथ शेयर करें।। उन्होंने कहा कि सीखना एक सतत् प्रक्रिया होती है तथा यह टेक्निकल ट्रेनिंग एम.पी. ट्रांसको के श्रेष्ठतम इंजीनियर्स द्वारा दी जा रही है। अतः फील्ड इंजीनियर्स पूर्ण मनोयोग से इस तरह की उच्च स्तरीय कार्यशालाओं का लाभ प्राप्त करें।

इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि ट्रेनिंग की सार्थकता इसमें ही है कि युवा इंजीनियर्स यहां से जो भी नई जानकारी प्राप्त करें उसका फील्ड में उपयोग करते हुए तकनीकी दक्षता हासिल करें तभी वो फील्ड पर बेहतर कार्य करने में सक्षम हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह सामान्य नियम है कि जो जितना ज्यादा काम जानता है उसका उतना ही ज्यादा सम्मान होता है। अतः कार्मिकों को कंपनी मे सम्मानजनक स्थित प्राप्त करने के लिये भी इन कार्यशालाओं का भरपूर फायदा उठाना चाहिए।

भोपाल के अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार शांडिल्य एवं कार्यपालन अभियंता राजेश्वर सिंह ठाकुर गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यशाला में शामिल हुए। अन्य विशेषज्ञ इंजीनियर्स ने भी इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को सब-स्टेशन में पावर ट्रांसफार्मर की कमीशनिंग, टेस्टिंग से संबंधित एक्टिविटी, सब-स्टेशन में कैपेसिटर बैंक की उपयोगिता व उसके रख-रखाव तथा ऑप्टिकल फाइबर और उससे संबंधित इक्विपमेंट इत्यादि से संबंधित तकनीकी जानकारियां प्रदान कीं। प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यपालन अभियंता नरेन्द्र सिंह पटेल, चंद्रकांत श्रीवास्तव, प्रणय जोशी, तथा रावेन्द्र पटेल का सहयोग रहा

भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने चुनाव अधिकारियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, प्रदेश सह चुनाव अधिकारी अर्चना चिटनिस, रजनीश अग्रवाल एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने की भारत चना दाल के दूसरे चरण की शुरुआत, सस्ते दर पर उपलब्ध होंगी दालें

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने आज नई दिल्ली में एनसीसीएफ, नेफेड और केंद्रीय भंडार की मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली-एनसीआर में भारत चना दाल चरण-II की खुदरा बिक्री का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री बीएल वर्मा और निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया भी उपस्थिति रहे।

भारत चना दाल के दूसरे चरण में मूल्य स्थिरीकरण बफर से 3 लाख टन चना स्टॉक को चना दाल और साबुत चना उपभोक्ताओं को क्रमशः 70 रुपये प्रति किलोग्राम और 58 रुपये प्रति किलोग्राम की खुदरा बिक्री मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। चने के अलावा, सरकार ने भारत ब्रांड में मूंग और मसूर दालों को भी शामिल किया है। भारत मूंग दाल 107 रुपये प्रति किलोग्राम, भारत मूंग साबुत 93 रुपये प्रति किलोग्राम और भारत मसूर दाल 89 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेची जाती है। भारत चना दाल की फिर से शुरुआत होने से इस त्योहारी सीजन में दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति बढ़ जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि यह पहल उपभोक्ताओं को किफायती मूल्य पर आवश्यक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करती है। चावल, आटा, दाल और प्याज जैसी बुनियादी खाद्य पदार्थों की खुदरा बिक्री के माध्यम से सीधे सरकारी हस्तक्षेप ने भी स्थिर मूल्य व्यवस्था बनाए रखने में मदद की है।

दालों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र ने कई नीतिगत कदम उठाए हैं। घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने हर साल दालों के एमएसपी में बढ़ोतरी की है और 2024-25 सीजन में तुअर, उड़द और मसूर के लिए बिना किसी तय सीमा के खरीद नीति की घोषणा भी की है। खरीफ 2024-25 बुआई सीजन के दौरान एनसीसीएफ और नैफेड ने सुनिश्चित खरीद के लिए जागरूकता अभियान, बीज वितरण और किसानों का पूर्व-पंजीकरण किया था और आगामी रबी बुआई सीजन में भी इन गतिविधियों को जारी रखा जा रहा है। घरेलू उत्पादन को बढ़ाने और निर्बाध आयात को सुगम बनाने के लिए, सरकार ने 31 मार्च, 2025 तक तुअर, उड़द, मसूर और चना के शुल्क रहित आयात और 31 दिसंबर, 2024 तक पीली मटर के आयात की अनुमति दी है। इस वर्ष खरीफ दालों के बढ़े हुई क्षेत्र कवरेज के साथ-साथ आयात के निरंतर प्रवाह से जुलाई, 2024 से अधिकांश दालों की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला है। पिछले तीन महीनों के दौरान तुअर दाल, उड़द दाल, मूंग दाल और मसूर दाल की खुदरा कीमतों में या तो कमी आई है या वे स्थिर रही हैं।

सब्जियों के लिए सरकार ने एनसीसीएफ और नेफेड के माध्यम से मूल्य स्थिरीकरण बफर के लिए रबी फसल से 4.7 लाख टन प्याज खरीदा था। सरकार ने 5 सितंबर, 2024 से बफर से प्याज की बिक्री शुरू की और अब तक 1.15 लाख टन प्याज बेचा जा चुका है। एनसीसीएफ ने 21 राज्यों में खोले गए 77 केंद्रों और नेफेड ने 16 राज्यों में 43 केंद्रों के माध्यम से प्याज की बिक्री की है। बिक्री की गति को बढ़ाने के लिए पहली बार रेल रेक द्वारा प्याज की थोक ढुलाई को अपनाया गया है। एनसीसीएफ ने नासिक से कांडा एक्सप्रेस द्वारा 1,600 मीट्रिक टन (42 बीसीएन वैगन यानी लगभग 53 ट्रक) प्याज की ढुलाई की और प्याज का यह स्टॉक 20 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली पहुंचा। नेफेड ने रेल रेक द्वारा चेन्नई तक 800 – 840 मीट्रिक टन प्याज की ढुलाई की भी व्यवस्था की है

एनसीसीएफ ने लखनऊ और वाराणसी के लिए रेल रेक द्वारा ढुलाई का ऑर्डर दे रखा है। उपभोक्ता मामले विभाग ने भारतीय रेलवे से नासिक से पूर्वोत्तर क्षेत्र में एनजेपी: न्यू जलपाईगुड़ी (सिलीगुड़ी), (ii) डीबीआरजी- डिब्रूगढ़, (iii) एनटीएसके- न्यू तिनसुकिया, और (iv) सीजीएस: चांगसारी सहित कई स्थानों पर प्याज की रेक की ढुलाई की अनुमति देने का भी अनुरोध किया है। इससे भारत के विभिन्न क्षेत्रों में प्याज की व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित होगी और उपभोक्ताओं को बहुत ही उचित मूल्य पर प्याज मिलना सुनिश्चित हो सकेगा।

संगठित होकर सहयोग के साथ आतंकवाद और आतंकी गतिविधियों को धन उपलब्‍ध कराने वालों के साथ सख्‍ती से निपटें – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कजान में रूस की अध्यक्षता में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया।ब्रिक्स नेताओं ने बहुपक्षवाद को मजबूत करने, आतंकवाद का मुकाबला करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, सतत विकास को आगे बढ़ाने और ग्लोबल साउथ की चिताओं पर ध्यान केंद्रित करने सहित कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की। इन नेताओं ने 13 नए ब्रिक्स भागीदार देशों का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दो सत्रों को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया संघर्ष, जलवायु के प्रतिकूल प्रभाव और साइबर खतरों सहित कई अनिश्चितताओं और चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसी स्थिति में ब्रिक्स से बहुत अधिक उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि यह समूह इन चुनौतियों से निपटने के लिए जन-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाए। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर एक व्यापक संधि को जल्द-से-जल्द अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स से वैश्विक शासन से संबंधित सुधारों के लिए सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने का आह्वान किया। जी-20 की अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत द्वारा आयोजित वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट को याद करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि समूह को ग्लोबल साउथ की चिंताओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि गिफ्ट सिटी, भारत सहित न्यू डेवलपमेंट बैंक की क्षेत्रीय उपस्थिति ने नए मूल्य और प्रभाव पैदा किए हैं। आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्स की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कृषि, सशक्त आपूर्ति श्रृंखलाओं, ई-कॉमर्स और विशेष आर्थिक क्षेत्रों में कारोबारी सुगमता पर इसके प्रयासों ने नए अवसर पैदा किए हैं। उन्होंने लघु और मध्यम उद्योगों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा शुरू किया गया ब्रिक्स स्टार्टअप फोरम, ब्रिक्स आर्थिक एजेंडे में महत्वपूर्ण मूल्य जोड़ेगा। इसे इस वर्ष लॉन्च किया जाना है।

प्रधानमंत्री ने भारत द्वारा हाल ही में शुरू की गई हरित पहलों पर विस्तार से बताया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा मोचन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए गठबंधन, मिशन लाइफ और सीओपी-28 के दौरान घोषित ग्रीन क्रेडिट पहल शामिल हैं। उन्होंने ब्रिक्स देशों को इन पहलों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए राष्ट्रपति पुतिन को बधाई दी और समूह की अध्यक्षता संभालने पर ब्राजील को शुभकामनाएं दीं। शिखर सम्मेलन के समापन पर नेताओं ने ‘ कजान घोषणा’ को अपनाया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने फोटो साझा करते हुए कहा कि एक समावेशी और बहुध्रुवीय दुनिया के लिए एकसाथ मजबूत और एकजुट ब्रिक्स, ब्रिक्स के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। नेताओं ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विस्तारित ब्रिक्स परिवार की पहली तस्वीर खिंचवाई।

बता दें कि 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इस संगठन के प्रारंभिक पांच सदस्य देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के अलावा चार नए सदस्य देश ईरान, यूएई, इथोपिया और मिस्र भी शामिल हुए हैं। वहीं सऊदी अरब को संगठन की सदस्यता मिलने के बाद भी वह आधिकारिक रूप से इसमें शामिल नहीं हुआ है।

ब्रिक्स संगठन की विश्व अर्थव्यवस्था में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि दुनिया की आबादी में इसका योगदान लगभग 43% और दुनिया की जीडीपी का 30% हिस्सा है। ब्रिक्स की 2006 में स्थापना हुई थी और 2009 में इसका पहला शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। स्थापना के समय इसका नाम ब्रिक (BRIC) था और इसमें चार देश शामिल थे – ब्राजील, रूस, भारत और चीन। दक्षिण अफ्रीका 2010 में इस समूह में शामिल हुआ और उसके बाद इस समूह का नाम ब्रिक से ब्रिक्स हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने 2011 में पहली बार इसके शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

मध्यप्रदेश अवैध ड्रग्स कारोबार का केंद्र बन गया है : जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में बाहरी एजेंसियां ड्रग्स के कारोबारियों का भंडाफोड़ कर करोड़ों रूपयों की ड्रग्स, हेरोईन और अन्य मादक पदार्थों का जखीरा पकड़कर मप्र सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था सवालिया निशान खड़ा कर रही है वहीं प्रदेश की कानून व्यवस्था माफियाओं के आगे नतमस्तक होकर और उन्हें सरंक्षण देकर धड़ल्ले से मादक पदार्थों को देश भर मे सप्लाई करने का काम करा रही है।

पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की नाकामी आज फिर सामने आयी है। दिल्ली-मुंबई में 646 किलो हेरोइन पकड़ी गई, जो मध्य प्रदेश के शिवपुरी से पूरे देश में सप्लाई हो रही थी। इस जब्ती ने फिर साबित कर दिया है कि मध्य प्रदेश में ड्रग्स माफिया का आतंक पूरे चरम पर है, और माफियाओं के आगे नतमस्तक प्रदेश की भाजपा सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल और नाकारा साबित हो रही है।

पटवारी ने कहा कि बाहरी एजेंसियाँ आए दिन प्रदेश में ड्रग्स माफियाओं के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर रही हैं, कुछ दिन पूर्व सरकार की नाक के नीचे राजधानी भोपाल ही में 1800 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ी गई और उसके बाद झाबुआ में 170 करोड़ की एमी ड्रग्स पकड़ी गई यह प्रदेश सरकार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। प्रदेश अराजकता की ओर बढ़ रहा है, नशीली वस्तुओं के सेवन से युवाओं का भविष्य बर्बादी की कगार पर हैं और महिलाओं और अबोध बालिकाओं की आवरू पर संकट छाया हुआ है। लेकिन मप्र सरकार अपनी झूठी शान दिखाने इंवेट में मस्त हैं।

पटवारी ने कहा कि एक तरफ इनके एक मंत्री के करीबी ड्रग्स रैकेट में पकड़े जाते हैं, वहीं दूसरे मंत्री मंच से कहते हैं, ‘‘मुझे अच्छी तरह पता है कि यह ड्रग्स कहाँ बनता है और कहाँ बिकता है।’’ फिर भी हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री इन ड्रग्स माफिया पर कोई लगाम नहीं लगा पा रहे हैं इससे साफ है कि सरकार की ड्रग्स माफिया के साथ साँठगाँठ उजागर हो रही है।

पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव, अब मध्य प्रदेश पूरे देश में नशे की सप्लाई का केंद्र बन रहा है, और आपकी सरकार और आपका गृह मंत्रालय पूरी तरह आँखें मूंदकर बैठा है। मुख्यमंत्री आपकी सरकार ने हर घर रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आपकी सरकार हर घर में सिर्फ नशा पहुंचाने का काम का रही है। मुख्यमंत्री बताये आखिर प्रदेश के बच्चों को, युवाओं को किस बात की सजा मिल रही है?

पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश अवैध ड्रग्स कारोबार का केंद्र बन गया है। ईडी द्वारा पकड़े गए रैकेट में एक बार फिर इस बात की पुष्टि हुई है कि ईरान, अफगानिस्तान से आने वाली ड्रग्स का भंडारण शिवपुरी के गोदाम में रखा जाता था। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में ‘उड़ता मध्यप्रदेश’ बनते प्रदेश को अब मजबूत गृह मंत्री की आवश्यकता है?

के.के. मिश्रा बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए मीडिया प्रभारी नियुक्त

मप्र कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार के.के. मिश्रा को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आसन्न बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उक्त आशय का पत्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने आज जारी कर दिया है।

मिश्रा पूर्व में वर्ष -2018 में भी बुधनी में हुए चुनाव के दौरान मीडिया प्रभारी बनाये गये थे,जब पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव व तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के बीच रोचक मुक़ाबला हुआ था। पटवारी ने मिश्रा को यहां इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ समन्वय की भूमिका का दायित्व भी सौंपा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री महामृत्युंजय की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने के पहले किला परिसर स्थित भगवान महामृत्युंजय के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। मुख्यमंत्री ने भगवान महामृत्युंजय से प्रदेशवासियों के कल्याण और प्रदेश के विकास की मंगल कामना की।

रीवा में कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बघेलखण्ड के लोक कलाकारों द्वारा बघेली संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत का आकर्षण गुदुम नृत्य रहा। कार्यक्रम में प्रस्तुत लोक संगीत की गूंज से परिसर मंत्र-मुग्ध हो गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपति स्व. रतन टाटा की रंगोली से बनाए गए चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देश के विकास में स्व. टाटा द्वारा किए गए प्रयासों को याद किया तथा उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व की सराहना की।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा रीवा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, नगरीय आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद रीवा संसदीय क्षेत्र जनार्दन मिश्रा, विधायक गुढ़ नागेंद्र सिंह, विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति, डॉ. अजय सिंह, कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद, आईजी एम एस सिकरवार, कलेक्टर प्रतिभा पाल सहित जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

EPFO की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों...

0
नई दिल्ली | Social Welfare News  कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कर्मचारी भविष्य...

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...