प्रदेश को रोजगारपरक बनाने के साथ विकास के हर आयाम को तय कर रही है सरकार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश को रोजगारपरक प्रदेश बनाने के साथ ही विकास के हर आयाम को तय कर रही है। प्रदेश की भौतिक सम्पदाओं का सदुपयोग कर आर्थिक रूप से सम्पन्न मध्यप्रदेश बनायेंगे। उन्होंने कहा कि उज्जैन में 350 करोड़ रुपये की लागत से प्रतिभा स्वराज इकाई का आज शुभारम्भ किया गया है, जिससे 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उज्जैन के बेस्ट इंटरप्राइजेस और प्रतिभा स्वराज की इकाइयों से लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे। इसी प्रकार उज्जैन में अन्य औद्योगिक इकाई के माध्यम से 50 हजार बेरोजगार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव कल उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउण्ड में दशहरा मिलन उत्सव एवं 658 करोड़ की 16 सड़क परियोजनाओं के भूमि-पूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी, उमेशनाथ महाराज, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, तेजबहादुर सिंह चौहान, जितेन्द्र पंड्या, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, बहादुर सिंह बोरमुंडला, विवेक जोशी सहित जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जन-समुदाय उपस्थित रहा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन धर्म की सभी सन्यासी परम्पराओं के सभी वैष्णव और शैव संत 12 साल में सिंहस्थ में आते हैं और भविष्य में सनातन धर्म की दिशा, आचरण, स्वरूप तय करते है। मानवता की स्थापना के लिये सर्वोच्च सिंहस्थ मेला आयोजित किया जायेगा। सिंहस्थ के माध्यम से भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। इसकी समुचित तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के मामले में मध्यप्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे। इसके लिये अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। प्रदेश को माइनिंग सेक्टर में भी दुनिया में नम्बर वन बनायेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश हर सेक्टर में तेजी से तरक्की कर रहा है। प्रदेश में निवेशकों को लाने एवं निवेश बढ़ाने के लिये 16 अक्टूबर को हैदराबाद जाकर निवेशकों को आमंत्रित करेंगे। उज्जैन संभाग से प्रारम्भ हुई रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव की श्रंखला में अब 23 अक्टूबर को रीवा में कॉन्क्लेव होने वाली है। इसके बाद शहडोल, नर्मदापुरम संभाग में भी रीजनल इण्डस्ट्रीज कॉन्क्लेव आयोजित की जाएगी। आगामी वर्ष के फरवरी माह में प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा, जिसमें विश्वभर से निवेशक आमंत्रित किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत शक्ति-सम्पन्न एवं सामर्थ्यशाली देश बनने के साथ ही विकास के समुच्चय में सर्वोच्च स्थान भी हासिल कर रहा है। हमारी सनातन परम्परा में देवी-देवताओं और ऋषि-मुनियों ने शास्त्र एवं शस्त्र के साथ दुनिया का मार्ग प्रशस्त किया है। हमारा देश शान्तिपूर्ण देश है, पर जरूरत पड़ने पर शास्त्र के साथ ही शस्त्र उठाना भी बखूबी जानता है। थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना को शक्ति सम्पन्न बनाते हुए सम्पूर्ण विश्व के मोर्चे पर आज प्रधानमंत्री मोदी प्रभावशाली भूमिका अदा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के माध्यम से उज्जैन विश्व पटल पर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केन्द्र के रूप में पहचाना जायेगा। आगामी सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर की पहुंच को और अधिक सुगम बनाने के लिये सदावल में हेलीपेड का निर्माण भी किया जायेगा। इसी प्रकार सोमवारिया से लेकर सिंहस्थ बायपास तक नया फोरलेन बनाया जायेगा, जिसकी टेण्डर प्रक्रिया प्रारम्भ है। केडी गेट से लेकर बीमा हॉस्पिटल के आगे तक फोरलेन निर्माण की भी मंजूरी दी गई है। उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का कार्य प्रारम्भ हो गया है। तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग का भी आज भूमि-पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन को जोड़ने वाले चारों तरफ के मार्गों को फोरलेन किया जायेगा, जिससे जिले के ग्रामीण क्षेत्र मुख्य मार्गों से जुड़ेंगे।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में लोक निर्माण विभाग “लोक निर्माण से लोक कल्याण’’ के ध्येय वाक्य के साथ विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। विकास कार्यों से उज्जैन बेहतर सड़कों के साथ सामाजिक और आर्थिक ऊंचाइयों पर भी पहुंचेगा। विकास का ‘मोहन मॉडल’ प्रदेश की उन्नति के साथ जन-कल्याण के मार्ग भी खोल रहा हैं। प्रदेश में विकास और जन-कल्याण के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन धार्मिक नगरी के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में भी स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा लोकपथ एप का संचालन किया जा रहा है, जिसमें अब सड़कों के क्षतिग्रस्त होने संबंधी प्राप्त शिकायतों का 7 दिन के अंदर संबंधित क्षेत्र के विभागीय अधिकारी द्वारा निराकरण किया जाएगा। मुझे बताते हुए खुशी है कि 3 से 4 महीने के अंदर अभी तक प्राप्त शिकायतों में से 95% से अधिक का निराकरण किया जा चुका है।

कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन को 658 करोड़ से अधिक की राशि की सौगातें आज दी गई है, जो उज्जैन के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्तिक मेला ग्राउंड उज्जैन में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण से लोक कल्याण के उद्देश्य से उज्जैन में 658 करोड़ से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। इनमें प्रमुख रूप से 225.96 करोड़ की लागत से हरीफाटक-लालपुल-मुल्लापूरा फोरलेन मार्ग शंकराचार्य चौराहा से चंदूखेड़ी, 2 नग 2 लेन आरओबी और शिप्रा पर 2 लेन ब्रिज सहित फोरलेन मार्ग, 67.69 करोड़ की लागत से उज्जैन बड़नगर बाईपास टू-लेन मार्ग निर्माण कार्य (एनएच 148 का छूटा हुआ भाग), 22.61 करोड़ की लागत से बडावदा कलसी नागदा से दोत्रु मार्ग का निर्माण, 31.88 करोड़ की लागत से नागदा गिद्धगढ़ विदखेड़ा मोकड़ी मार्ग, 35.65 करोड़ की लागत से तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग, 32.6 करोड़ के लागत से रालामंडल कांकरिया चिराखान लेकोडा़ झिरोलिया बारोदा हमीरखेड़ी उमरिया मार्ग, 30.45 करोड़ की लागत से लालपुर से चिंतामन गणेश मंदिर, 38.57 करोड़ की लागत से बड़ापुल रणजीत हनुमान मोजमखेड़ी मार्ग, 64.99 करोड़ की लागत से वाकंणकर पुल से दाऊद खेड़ी, 78.36 करोड़ की लागत से करोहन नाईखेड़ी पंचक्रोशी मार्ग, 2.55 करोड़ की लागत से खाचरोद बड़नगर बायपास, सेदरी से बड़ावदा, मुरानाबाद से बेड़ावन्या, रतलाम खाचरोद का शेष भाग का मजबूतीकरण, 13.46 करोड़ की लागत से सदावाल हेलीपैड निर्माण, 2.66 करोड़ की लागत से जहांगीरपुर से चामुंडामाता मार्ग, 2.91 करोड़ की लागत से रूदाहेड़ा से गुनई-महिदपुर से काचरिया एवं महिदपुर से नागेश्वर तीर्थ, 3.64 करोड़ की लागत से सुतारखेड़ा एप्रोच रोड-मीन रोड से सुतारखेड़ा एवं रूदाहेड़ा एप्रोच रोड और 3.11 करोड़ की लागत वाले मक्सी-तराना-रूपाखेड़ी एवं कानीपुरा-तराना मार्ग, मास्टर माईड स्कूल तराना से लिम्बादित मेन रोड का भूमि-पूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्वलित कर दशहरा मिलन उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और अतिथियों के साथ कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने पुष्पवर्षा कर उपस्थित जन-समुदाय का स्वागत-अभिनन्दन किया।

 

 

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्‍यमंत्री मोहन यादव होंगे हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव को हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्‍त किया है। पार्टी ने जम्‍मू-कश्‍मीर विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव तरूण चुघ को भी केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्‍त किया है।

मध्य प्रदेश के खंडवा में ’राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान कार्यक्रम’ आज पुलिस परेड ग्राउंड में होगा आयोजित

खंडवा में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान कार्यक्रम आज पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। इसमें फिल्मकार राजकुमार हिरानी को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रभारी मंत्री धर्मेंद्रसिंह लोधी को शामिल होना था, लेकिन निजी कारणों ने दौरा रद्द हो गया। यह कार्यक्रम आज शाम 7 बजे कार्यक्रम होगा। इसमें गायक नीरज श्रीधर अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। आयोजन संस्कृति विभाग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनजातीय विभाग मंत्री विजय शाह रहेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्‍या में संगीतप्रेमी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्‍क रहेगा। राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 1997-98 में भोपाल से शुरू हुआ था। किशोर प्रेमियों की मांग पर 2003-04 में समारोह का आयोजन किशोर दा की नगरी खंडवा में शुरू हुआ। आज राजकुमार हिरानी को 27वां किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

आपको बता दें कि फिल्मकार राजकुमार हिरानी को प्रमुख रूप से मुन्ना भाई एमबीबीएस (2003), लगे रहो मुन्ना भाई (2006) और थ्री इडीयट्स (2009) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। मप्र शासन, संस्कृति विभाग द्वारा उन्हें पटकथा लेखन के लिए वर्ष 2023 का राष्ट्रीय किशोर सम्मान प्रदान किया जा रहा है। इससे पहले अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा, वहीदा रहमान जैसे मशहूर सेलिब्रिटी को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है।

 

एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्‍या

Mumbai, Oct 12 (ANI): (File Photo) Senior NCP leader Baba Siddique shot dead, in Mumbai on Saturday. (ANI Photo)

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि पूर्व राज्‍यमंत्री और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एनसीपी के नेता बाबा सिद्दिक़ी की हत्‍या के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिद्दिक़ी की कल शाम मुंबई में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। मुख्‍यमंत्री शिंदे ने बताया कि दो संदिग्‍धों को गिरफ्तार किया गया है और एक हमलावर अभी फरार है। उन्‍होंने कहा कि इस हत्‍याकांड की सुनवाई फास्‍ट ट्रैक अदालत में होगी। मुख्‍यमंत्री ने यह घोषणा भी की कि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक इस घटना की जांच करेंगे। घटना के बाद, प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने लीलावती अस्पताल का दौरा किया, जहां सिद्दिकी को भर्ती कराया गया था। केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने भी अस्पताल में सिद्दिकी के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मामले की व्यापक जांच की अपील की है। इस बीच, मुंबई पुलिस ने इस हत्‍याकांड में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात हमलावरों ने बांद्रा के खेरवाड़ी इलाके बाबा सिद्दीकी पर छह राउंड फायर किया था। इनमें से तीन गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगी, जबकि एक गोली उनके सहयोगी को लगी। इसके बाद तत्काल घायल बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की पहचान करनैल सिंह और धर्मराज कश्यप के रूप में की गई है। इस घटना में तीसरा आरोपी दूर से मॉनिटर कर रहा था, जो फरार है। उसकी पहचान शिवा के रूप में की गई है।

अब तक जांच में पता चला है कि आरोपित बाबा सिद्दीकी के कार्यालय और घर की एक महीने से रेकी कर रहे थे। इनमें से दो आरोपी कुर्ला में किराए के मकान में रह रहे थे। अब तक की छानबीन में पता चला है कि हत्या मामले में चार आरोपी शामिल हो सकते हैं।

मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फलसणकर ने रविवार सुबह घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेन भारती सहित वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक के बाद इस हत्या मामले की छानबीन के चार टीमें गठित की गईं और चारों को उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में भेज दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दया नायक मामले की छानबीन कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म अभिनेता के आवास के बाहर फायरिंग की गई थी, इसलिए सलमान खान के बाहर भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार बाबा सिद्दीकी ने उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी, इसलिए उन्हें मुंबई पुलिस की वाई स्तर की सुरक्षा दी गई थी। इसके बाद भी जहां बाबा सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर, जहां उनकी हत्या की गई वहां की स्ट्रीट लाइट बंद थी और सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। इसकी काफी चर्चा की जा रही है।

भारतीय टीम ने टी20 श्रृंखला में किया क्लीव स्वीप, बांग्लादेश को 133 रन से हराया

भारतीय टीम का हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। कल शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने 22 छक्के और 25 चौके लगा टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम का 297 रन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के शानदार शतक और कप्तान सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ पारी ने दर्शकों ने दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। आखिर में रियान पराग और हार्दिक पंड्या ने तेजतर्रार पारी खेल टीम को रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाया। इस विशाल लक्ष्य के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाज पूरी तरह दबाव में दिखे और 20 ओवर में मात्र 164 रन ही बना सके। इस तरह भारत ने 133 रन से मैच में जीत के साथ श्रृखंला में क्लीव स्वीप किया।

298 रन के लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान बांग्लादेश की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की पहली ही गेंद पर परवेज हुसैन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान नजमुल होसैन शंटो ने तंजिद हसन के साथ पारी को आगे बढ़ाया और तेजी से रन बनाने भी शुरू किए। हालांकि चौथे ओवर में तंजिद भी 15 रन बनाकर आउट हो गए। फिर कप्तान शंटो भी 14 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। पांच ओवर में 59 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद तौहिद हृदय और लिटन दास ने मोर्चा संभाला। लिटन 42 रन बनाकर आउट हो गए। लिटन के बाद कोई दूसरा बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिका। हालांकि तौहिद हृदय आखिर तक नाबाद रहे, उन्होंने 63 रन की पारी खेली। भारत के लिए रवि विश्नोई ने तीन विकेट और मयंक यादव ने दो विकेट चटकाए। जबकि वाशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, भारतीय टीम ने कई रिकॉर्डो को तोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया आज अलग ही रंग में दिखी। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। टीम इंडिया ने 100 रन का आंकड़ा सिर्फ 7.1 ओवर में छुआ और 10 ओवर होते-होते 150 रन भी पूरे किए। इस दौरान भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे तेज 100, 150, 200 और 250 रन पूरे किए। टीम के लिए संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 111 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के जड़े। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 35 गेंदों पर 75 रन बनाए। सूर्या ने 8 चौके और 5 छक्के जड़े। फिर रियान पराग ने 13 गेंदों में एक चौका और चार छक्कों की मद से 34 रन बनाए। तो हार्दिक पंड्या में 18 गेंदों पर 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस तरह 22 छक्के और 25 चौकों की मदद से भारत ने 297 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

बांग्लादेश की तरफ से तंजिम हसन शकीब ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। जबकि तस्कीन अहमद, महमदुल्लाह और मुस्तफिजुर रहमान को एक-एक विकेट मिला।

आत्मरक्षा, अन्याय और शोषण के विरुद्ध जंग का प्रतीक है शस्त्र-पूजन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शस्त्र-पूजन हमारी प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। शस्त्र आत्मरक्षा, अन्याय और शोषण के विरुद्ध जंग का प्रतीक है। शस्त्रों के भरोसे ही धर्म और देश की रक्षा की जा सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को लोकमाता अहिल्या बाई की कर्मभूमि महेश्वर में “दशहरे” के अवसर पर शस्त्र-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महेश्वर क्षेत्र में युवाओं को रोजगार देने के लिये इंडस्ट्रियल बेल्ट विकसित किया जायेगा। साथ ही यहां पर टूरिज्म विलेज भी बनेगा। महेश्वर में “अहिल्या लोक” भी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शस्त्र पूजन के लिये महेश्वर को इसलिये चुना गया, क्योंकि लोकमाता देवी अहिल्या सुशासन और लोक कल्याण का प्रतीक रही हैं। जनता की सुविधाओं को लेकर जनता की इच्छा, आकांक्षाओं के आधार पर सरकार चलाना ही सुशासन है। इसका लोकमाता देवी अहिल्या बाई सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अवैध शस्त्र जब्त करने वाले सब इंस्पेक्टर को 31 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने के साथ कार्यक्रम में भक्तिपूर्ण माहौल के लिये भजन मण्डली को भी एक लाख रूपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई ने सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलकर काम किया। अपने राज्य की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने जनजातीय समाज से भी मदद ली। लोगों को रोजगार दिलाने के लिए देवी अहिल्याबाई ने औरंगाबाद, हैदराबाद, काशी एवं अन्य शहरों से कारीगरों को लाकर महेश्वर में बुनकरों को काम दिया और महेश्वरी साड़ी के नाम से देश में एक अलग पहचान बनाई। देवी अहिल्याबाई ने नारी सशक्तिकरण के लिए काम किया है। उन्होंने महिलाओं के लिए नर्मदा तट पर अलग घाट बनाये। लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने प्रियजनों के दिवंगत हो जाने के बाद भी जनता के अभिभावक के रूप में पूरी कुशलता के साथ अपने राज्य को चलाया। देवी अहिल्या के सिद्धांतों पर चलकर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना को लेकर काम कर रहे हैं और देश को निरंतर उन्नति की ओर ले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आज एक अलग पहचान बना रहा है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री मोदी के रूप में एक सशक्त नेतृत्व मिला है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माता अहिल्या की 300वीं जयंती पर्व पर अहमदनगर का नाम अहिल्या नगर करने के लिए महाराष्ट्र सरकार और वहाँ के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने लोकमाता अहिल्या के कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना को जीवन्त कर दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आधार पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। भगवान राम ने भी अन्याय के विरुद्ध शस्त्र उठाए थे। उनकी इसी परंपरा को आगे बढ़ते हुए आज प्रदेश के सभी जिलों में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। शस्त्र पूजन कार्यक्रम हमें आत्मरक्षा करने, अन्याय के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखकर महेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल में उन्नयन करने, झापड़ी में 5.50 करोड़ रूपये की सड़क निर्माण,बंगरिया से सोमा खेड़ी तक 4.50 करोड़ रूपये की सड़क निर्माण, मंडलेश्वर कॉलेज का नाम महर्षि मंडन मिश्र के नाम पर करने, क्षेत्र के 2 मंदिरों का जिर्णोद्धार करने, नरसिंह घाट का विस्तार करने, महेश्वर में टेक्सटाइल उद्योग को प्रोत्साहित करने, महेश्वर के पास में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने, बड़वाह- धामनोद मार्ग पर बड़वाह में डिवाइडर बनाने घोषणा की। उन्होंने स्थानीय सांसद एवं विधायक की मांग पर कहाँ कि मकर संक्रांति पर्व के पास महेश्वर में कैबिनेट की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि तहसील एवं जिलों की सीमाओं का युक्तिकरण करने के लिए परिसीमन आयोग का गठन किया गया है। इस आयोग की रिपोर्ट आने पर जिले एवं संभाग की सीमाएं बदल जाएगी और आम जनता को सहूलियत होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट से महेश्वर में 83 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत की 43 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने महेश्वर में पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए खरगोन जिला शासन द्वारा तैयार की गई “खरगोन वैभव पुस्तिका” का विमोचन भी किया। इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी, स्थानीय विधायक राजकुमार मेव बड़वाह सचिन बिरला, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर, कमिश्नर दीपक सिंह आईजी श्री अनुराग निमाड़ रेंज की आईजी सिद्धार्थ बहुगुणा कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक की धर्मराज मीणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापू सिंह परिहार, जनपद पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह डावर, पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, पूर्व विधायक भूपेन्द्र आर्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने जीएसआईटीआई हैदराबाद में रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ और हरित भारत की परिकल्‍पना को और मजबूत करते हुए, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कल हैदराबाद में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान (जीएसआईटीआई) में रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम एम. एस. कृष्णन सभागार में आयोजित किया गया। यह संस्थान की सतत ऊर्जा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नया सौर ऊर्जा संयंत्र सरकारी संस्थानों में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देते हुए जीएसआईटीआई के कार्बन उत्‍सर्जन को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह संस्थान की ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा भाग पूरा करेगा जो समग्र ऊर्जा मिश्रण में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाने के भारत के बड़े लक्ष्य में योगदान देगा।

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हैदराबाद के जीएसआईटीआई में रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करते हुए, सतत ऊर्जा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा, ‘यह पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, ऊर्जा दक्षता और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत जलवायु परिवर्तन पर प्रयासो की दिशा में वैश्विक नेता के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी पहलों ने घरों को सौर ऊर्जा का उपयोग करने के लिए प्रोत्‍साहित किया है। जीएसआईटीआई में 150 किलोवाट का रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र से संस्थान की 75% ऊर्जा आवश्यकताएं पूरी होगी। इससे सालाना 30 लाख रुपये की बचत होगी और सार्वजनिक संस्थानों में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग के लिए एक नया मानक स्थापित होगा।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (दक्षिणी क्षेत्र) के अपर महानिदेशक एस. डी. पटभाजे ने सभा को संबोधित करते हुए सतत विकास के लिए इस परियोजना के महत्व पर जोर दिया। मलकाजगिरी के सांसद श्री ईताला राजेंद्र ने भी राष्ट्रीय की प्रगति में नवीकरणीय ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में पौधारोपण और सौर संयंत्र के लिए एक उद्घाटन पट्टिका का अनावरण भी किया गया। यह पट्टिका पर्यावरण संरक्षण के लिए जीएसआईटीआई की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। समारोह के उपरांत, गणमान्य व्यक्तियों ने इसकी तकनीकी विशेषताओं और लाभों के बारे में जानने के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र का दौरा किया।

यह सौर ऊर्जा संयंत्र नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भावी सरकारी पहलों के लिए एक मॉडल है, जो भारत के सतत ऊर्जा के भविष्य का समर्थन करने और भारत को स्वच्छ ऊर्जा में वैश्विक नेता बनाने के प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्‍पना को आगे बढ़ाने में जीएसआईटीआई की भूमिका को दर्शाता है।

समाज में फैली दुरावस्थाओं को समाप्त करने शस्त्र पूजन की परंपरा हमारी संस्कृति – विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर शनिवार को कटनी पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन और सांसद सुविधा केंद्र में कन्या पूजन कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस वर्ष से दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन की नई परंपरा शुरू की है, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं। शस्त्र पूजन वास्तव में हमारी संस्कृति है। शस्त्र पूजन हमारी संस्कृति में हमेशा से ही रहा है। हम मां की आराधना के बाद शक्ति अर्जित करते हुए समाज में फैली दुरावस्थाओं को समाप्त करने के लिए शस्त्र पूजन करते हैं। आज मैंने शस्त्र पूजन के साथ समाज की रक्षा का संकल्प लिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मैं सभी प्रदेशवासियों का आह्वान करता हूं कि वे समाज की रक्षा करने का संकल्प लें। हम सबके आराध्य भगवान श्रीराम ने समाज के आततायियों को समाप्त करने के लिए शस्त्र उठाया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शस्त्र पूजन की जो परंपरा शुरू की है, उससे समाज के सभी लोग जुड़ें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने विजयादशमी पर्व की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। विजयादशमी पर्व भगवान श्रीराम की रावण पर अभूतपूर्व विजय का उत्सव है, जो हमें हर तरह की बाधाओं के बावजूद कर्तव्य पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। शर्मा ने प्रदेश की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को विजयादशमी पर्व की बधाई देते हुए समाज सेवा में निरंतर तत्पर रहने का आव्हान किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी सांसद सुविधा केंद्र पर शनिवार को विजयादशवीं पर्व पर कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कन्याओं का पूजन करने के बाद उन्हें भोजन कराया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, वरिष्ठ नेता पीताम्बर टोपनानी, रामरतन पायल, सुरेश सोनी, आशुतोष शुक्ला सहित प्रदेश शासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भगवान श्रीराम सम्पूर्ण समाज को साथ लेकर चले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दशहरा का पावन पर्व भगवान श्रीराम की उस कार्यशैली और आदर्शों को सामने लाता है, जिसमें उन्होंने बिना साधनों के समाज को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष का दशहरा इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि 500 वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं। मध्यप्रदेश में इस वर्ष दशहरे पर पूरे प्रदेश में शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम हुए हैं। हम विजयादशमी पर लोकमाता अहिल्यादेवी के लोक कल्याणकारी कार्यों का स्मरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल भोपाल के बिट्टन मार्केट में अरेरा राजधानी उत्सव समिति के दशहरा उत्सव को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देवता शास्त्रों के साथ शस्त्र लेकर चलते थे। उन्होंने शस्त्र-पूजन की परम्परा प्रारंभ की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई की नगरी रही महेश्वर में आज शस्त्र-पूजन समारोह में शामिल होकर लोकमाता के कार्यों का स्मरण किया। लोकमाता अहिल्या बाई ने काशी, विश्वनाथ, द्वारका और अन्य देव स्थानों के निर्माण और विकास में योगदान दिया। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करते हुए सुशासन के आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किए। महेश्वर के कुटीर उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण कदम उठाए। आज महेश्वरी साड़ी विश्व प्रसिद्ध है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामलीला का अंश भी देखा। उन्होंने भगवान श्रीराम के स्वरूप की आराधना कर उनका राजतिलक किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहाकि विजयादशमी पर्व समारोह के निरंतर 46 वर्ष इस समिति की सक्रियता का उदाहरण हैं। स्व. श्री रमेशचंद्र अग्रवाल ने यह प्रकल्प प्रारंभ किया था। समिति द्वारा कुशलतापूर्व विजयादशमी पर्व मनाने की परम्परा निभाई जा रही है।

कार्यक्रम को दैनिक भास्कर समूह के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल ने संबोधित किया। उन्होंने भास्कर समूह की ओर से समस्त जनप्रतिनिधियों, कार्यक्रम के अतिथियों और नागरिकों का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष राजेश व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। सासंद आलोक शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भोपाल की महापौर मालती राय, किशन सूर्यवंशी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, सुमित पचौरी, शैतान सिंह पाल, सुनील पांडे और वरिष्ठ साहित्यकार गौरी शंकर शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अयोध्या धाम के श्रीराम मंदिर की झांकी में पहुंचकर देवी माँ की पूजा-अर्चना की। रावण दहन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन मंदिर पुनर्निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर राजभवन मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने शिलान्यास अवसर पर वैदिक विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। राज्यपाल पटेल ने मंदिर सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रस्तावित परियोजना की जानकारी ली।

राज्यपाल पटेल ने निर्माण एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता के साथ ही समय सीमा का पालन भी सुनिश्चित किया जाये। राज्यपाल पटेल को बताया गया कि मंदिर सुदृढ़ीकरण जीर्णोद्धार कार्य की कुल लागत 84 लाख 13 हजार एक सौ रुपये है। इस परियोजना में 76 लाख 96 हजार रुपए के सिविल कार्य और 7 लाख 16 हजार रुपये के इलेक्ट्रिक कार्य किए जाएगें। कुल 27 सौ वर्गफुट का मंदिर हॉल, 1120 वर्गफुट की भोजन शाला और भंडारा कक्ष बनेगा। रसोई का निर्माण 560 वर्गफुट में किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता लोक-निर्माण संजय मस्के, राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविंद पुरोहित, नियंत्रक हाऊस होल्ड राजभवन शिल्पी दिवाकर, लोक निर्माण विभाग की सिविल, इलेक्ट्रिकल शाखा और निर्माण एजेंसी के अधिकारी, राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

EPFO की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों...

0
नई दिल्ली | Social Welfare News  कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कर्मचारी भविष्य...

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...