मानव सेवा के लिए करें रक्तदान, इससे बढ़ा कोई महादान नहीं – विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने गुरुवार को सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा हिन्दी भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। रक्तदानताओं को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में देश-प्रदेश में मनाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में भाजयुमो मानव कल्याण की भावना को आगे रखकर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रही है। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस पर देश-प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा का भाव रखकर सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 17 से 19 सितंबर तक प्रदेश भर में रक्तदान शिविरों का आयोजन हो रहा है, ताकि नौजवानों में रक्तदान का भाव जागृत हो और वह इससे प्रेरित हो सके, क्योंकि रक्तदान करके एक व्यक्ति की जिंदगी को बचाया जा सकता है। इसलिए कहा भी जाता है रक्तदान यानी सबसे बड़ा महादान।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कुछ लोगों में रक्तदान को लेकर हिचकिचाहट रहती है। स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होना चाहिए। चिकित्सक की सलाह लेकर ऐसे लोग रक्तदान करके महादान के इस अभियान में शामिल होकर किसी की जिंदगी बचाने का काम कर सकते हैं। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा चिकित्सक भी मानते है कि रक्तदान से सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता और फायदेमंद ही रहता है। श्री शर्मा ने रक्तदाताओं से आह्वान किया कि रक्तदान के लिए अपना नाम बल्ड डोनेशन की डायरेक्टरी में जुड़वाना चाहिए, ताकि किसी भी व्यक्ति की मदद जरूरत होने पर कही भी की जा सके।

 

संघ प्रमुख के अनुसार हिंदू समाज पर राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति की जिम्मेदारी – कृष्णमोहन झा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने हिंदू समाज को राष्ट्र का कर्ताधर्ता बताते हुए कहा है कि हिंदू समाज इसका उत्तरदायी है। इस राष्ट्र का कुछ अच्छा होता है तो हिन्दू समाज की कीर्ति बढ़ती है और इस राष्ट्र में कुछ गडबड होता है तो हिन्दू समाज को उसका दोष हिंदू समाज पर आता है क्योंकि वही इस राष्ट्र का कर्ताधर्ता है। संघ प्रमुख ने राष्ट्र को परम वैभव संपन्न और सामर्थ्यवान बनाने के लिए पुरुषार्थी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि हमें समर्थ बनना है तो सबको उसके योग्य बनाना होगा।

सरसंघचालक ने राजस्थान के अलवर में संघ के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिसे हम हिंदू धर्म कहते हैं वह सच्चे अर्थों में मानव धर्म है , जो विश्व है जो सबके कल्याण की कामना लेकर चलता है। हिंदू मतलब विश्व का उदारतम मानव जो सब कुछ स्वीकार करता है, सबके लिए सद्भावना रखता है , पराक्रमी पूर्वजों का उसका वंशज है। संघ प्रमुख ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहा कि जो विद्या का उपयोग विवाद पैदा करने के लिए नहीं ,ज्ञान देने के लिए करता है, जो धन का उपयोग दान देने के लिए करता है, और ‌अपनी शक्ति का उपयोग निर्बलों की रक्षा के लिए करता है, यह जिसका शील है , जिसके ऐसे संस्कार हैं,वह हिंदू है। चाहे वे पूजा किसी की भी करता हो , भाषा कोई बोलता हो , किसी भी जात पात में जन्मा हो ,कोई भी भाषा बोलता हो, किसी भी प्रांत का रहने वाला हो , किसी भी खान पान और रीति-रिवाज को मानता हो ,वह हिंदू है, ये मूल्य और संस्कृति जिनकी है वे सब हिन्दू हैं।

संघ प्रमुख ने कहा कि हम अपने धर्म को भूलकर स्वार्थ के आधीन हो गये इसलिए छुआछूत और ऊंच नीच का भाव बढ़ा। हमें इस भाव को मिटाना है। जहां संघ प्रभावी है, संघ की शक्ति है, वहां कम से कम सब मंदिर, पानी और श्मशान सब हिंदुओं के लिए खुले होंगे। मोहन भागवत ने इस काम के लिए समाज का मन बदलने की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता के माध्यम से यह परिवर्तन संभव है। सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व का भाव और नागरिक अनुशासन ,इन पांच विषयों को मन में उतारना है। मोहन भागवत ने कहा कि जब इन पांच बातों को स्वयं सेवक अपने जीवन में उतारेंगे तो समाज भी उनका अनुसरण करेगा।

मोहन भागवत ने कहा कि अगले वर्ष संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। संघ की कार्यपद्धति जारी है।इन सौ सालों में संघ की स्वीकार्यता निरंतर बढी है। पहले संघ को न कोई जानता था और न कोई मानता था लेकिन अब सब जानते भी हैं और मानते भी हैं । संघ प्रमुख ने अपनी इस बात को रेखांकित किया कि संघ का विरोध करने वाले भी जुबान से भले ही संघ का विरोध करें लेकिन मन से तो मानते ही हैं इसलिए हमें राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति के लिए हिंदू धर्म, हिंदू संस्कृति और हिन्दू समाज का संरक्षण करना है।

संघ प्रमुख ने अपने अलवर प्रवास के दौरान यहां बालनाथ आश्रम में आयोजित महामृत्युंजय यज्ञ कार्यक्रम में भी भाग लिया । उन्होंने यज्ञ मंडप में विधिवत पूजा अर्चना कर देश की सुख शांति, और समृद्धि सुरक्षा व प्रगति के लिए कामना की। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में संघ ने कहा कि सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए यज्ञ परंपरा का निर्वाह किया जा रहा है। सनातन धर्म के साथ भारत है और भारत के साथ सनातन धर्म है। हमारी संस्कृति यज्ञमय संस्कृति है। संघ प्रमुख ने अलवर में संघ के प्रचारकों से फीड बैक लिया और संघ के शताब्दी वर्ष में कार्य विस्तार के सिलसिले में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। संघ प्रमुख अलवर के मातृवन में पौधारोपण भी किया।

 

नोट – लेखक राजनैतिक विश्लेषक है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजन अर्चन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किये। उन्होंने बाबा महाकालेश्वर का जल एवं पंचामृत से अभिषेक कर विधिवत पूजन, अर्चन एवं आरती की। उन्होंने देश एवं प्रदेश की उन्नति, जनता के कल्याण और विश्व-शान्ति के लिये बाबा महाकाल से प्रार्थना की। द्रौपदी मुर्मु ने नन्दी हॉल में बाबा महाकालेश्वर का ध्यान भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित थे।

पूजन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की ओर से अंगवस्त्र, प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। पूजन पं. आकाश पुजारी द्वारा करवाया गया। सहायक पुजारी शैलेंद्र शर्मा, राम पुजारी, अभिषेक शर्मा और अजय पुजारी भी उपस्थित थे।

एडीबी का वैश्विक अनुभव मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में सहयोगी होगा: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा विगत कई वर्षों से जनहित के कार्यों में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। एडीबी का वैश्विक अनुभव और सहयोग मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में सहयोगी होगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मंत्रालय वल्लभ भवन में एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट कर स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश के साथ सहयोग के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए एडीबी प्रतिनिधि मंडल से विभिन्न अंतःक्षेपों पर मंथन किया। एडीबी प्रतिनिधि मंडल द्वारा संचारी, ग़ैर-संचारी रोगों के नियंत्रण, टीबी के उन्मूलन के लिए उन्नत डायग्नोस्टिक और नवीनतम उपचार प्रणाली में सहयोग सहित स्वास्थ्य नीतियों के सशक्तीकरण के लिए विभिन्न देशों में एडीबी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य क्षेत्र में एडीबी द्वारा किए जा रहे सहयोग पर विस्तार से चर्चा कर मध्यप्रदेश में सहयोग के क्षेत्रों पर विमर्श किया गया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में एडीबी द्वारा विगत 25 वर्षों में ऊर्जा, अधोसंरचना, शहरी विकास आदि क्षेत्रों में सहयोग प्रदान किया गया है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था सशक्त हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य प्रधानमंत्री मोदी के सर्वोच्च प्राथमिकता के विषय हैं। बच्चों और युवाओं को उत्कृष्ठ शिक्षा और हर नागरिक तक सहज, सुलभ चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता के लिए जन-कल्याणकारी योजनाएँ संचालित हैं। इन सेवाओं की सशक्त और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयास हो रहे हैं ।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अधोसंरचना विस्तार और अत्याधुनिक उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में निजी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पीपीपी मोड पर 12 ज़िलों में मेडिकल कॉलेज स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल मैनपावर उपलब्धता के लिए एमबीबीएस और विशेषज्ञ कोर्स की सीट में वृद्धि की गयी है। आगामी 2 वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में 25 हज़ार से अधिक मैनपावर की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ।

एडीबी के प्रतिनिधि मंडल में डायरेक्टर हेल्थ (ह्यूमन एंड सोशल डेवलपमेंट साउथ एशिया) एडीबी डॉ. एडवर्डो बंजॉन, डायरेक्टर (ह्यूमन एंड सोशल डेवलपमेंट साउथ एशिया) एडीबी जी. सून सांग, प्रमुख स्वास्थ्य विशेषज्ञ एडीबी डॉ. दिनेश अरोड़ा और वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ एडीबी डॉ. निशांत जैन शामिल थे। बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य संदीप यादव, आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी, अपर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा डॉ. पंकज जैन, ऐग्पा के एडिशनल सीईओ लोकेश शर्मा सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्रीमहाकाल परिसर में स्वच्छता के लिये किया श्रमदान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन कर मन्दिर परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अन्तर्गत स्वच्छता के लिये श्रमदान किया। उन्होंने मन्दिर परिसर में कोटितीर्थ के समीप झाड़ू भी लगाई। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी स्वच्छता के लिये श्रमदान में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कोटितीर्थ से श्रीमहाकालेश्वर मन्दिर के शिखर दर्शन भी किये।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उज्जैन में श्रीमहाकालेश्वर मन्दिर में दर्शन के बाद ई-कार्ट में बैठकर श्रीमहाकाल लोक का भ्रमण कर विभिन्न प्रतिमाओं को देखा। उन्होंने श्रीमहाकाल लोक के निर्माण और वहां स्थापित शिल्प की प्रशंसा की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के श्रीमहाकाल लोक भ्रमण के दौरान नीलकंठ महादेव की प्रतिमा के समीप 45 सदस्यीय बटुक दल ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ स्वागत किया। शिव-बारात शिल्प के पास लोक कलाकारों ने काठी नृत्य, कालभैरव प्रतिमा के समीप भगोरिया नृत्य और दुर्लभ दर्शन केन्द्र के पास गणगौर नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रपति का अभिनन्दन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कलाकारों का अभिवादन किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का नन्दी गेट पर राज्यपाल पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महंत विनीत गिरि, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर देवड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

शिल्पकारों द्वारा बनाई गई मूर्तियां उत्कृष्ट : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उज्जैन में श्रीमहाकाल लोक में पाषाण की मूर्तियों का निर्माण करने वाले शिल्पकारों से मिलकर संवाद किया और उनके द्वारा बनाई जा रही मूर्तियों को उत्कृष्ट बताया। राष्ट्रपति से शिल्पकार ईश्वर चन्द्र महाराणा, शिल्पकार आदित्य महाराणा, शिल्पकार सुरेश कुमार ओझा, शिल्पकार अक्षय कुमार महाराणा से त्रिवेणी सभा मण्डपम में भेट कर संवाद किया। सभी शिल्पकार ओड़िशा प्रदेश के पुरी जिले के रहने वाले हैं। जब राष्ट्रपति ने शिल्पकारों से संवाद किया तब सभी शिल्पकार काफी उत्सुक थे। खुशी से उनकी आँखे भर आई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिल्पकारों से संवाद में कहा कि आप श्रीमहाकाल लोक में मूर्ति का निर्माण कर रहे हैं, यह पूरे देश और विशेषकर ओडिशा राज्य के लिये गर्व का विषय है। उन्होंने शिल्पकारों द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। राष्ट्रपति ने शिल्पकारों से कहा कि पढ़ाई सभी लोग करते हैं, लेकिन कला सबके पास नहीं होती है। आपके द्वारा किए जा रहे कार्य बहुत सराहनीय है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिल्पकारों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। शिल्पकारों द्वारा राष्ट्रपति को पाषाण का शिवलिंग भेंट किया।

श्रीमहाकाल लोक में शिल्पकार शिव, कमल, सप्त ऋषियों इत्यादि की मूर्तियां बना रहे हैं। मूर्तियां बनाने का अधिकांश कार्य पूर्ण होने की कगार पर है। शिल्पकारों ने देश भर में पत्थर की अनेक मूर्तियां और मंदिर निर्माण किए हैं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि इन शिल्पकारों को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जायेगी।

 

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 24 सीटों के लिए मतदान सम्पन्न

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कल 24 सीटों के लिए मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर में पिछला विधानसभा चुनाव वर्ष 2014 में हुआ था। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए कल बुधवार शाम 6 बजे वोटिंग खत्म हुई। 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया गया। ईसीआई वोटर टर्नआउट एप के मुताबिक मतदान 58.85 फीसदी रहा।

ECI वोटर टर्नआउट के आंकड़ों के मुताबिक किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 77.23% और पुलवामा में सबसे कम 46.03% वोटिंग हुई। आज पहले चरण में 23.27 लाख वोटर्स को मतदान करना था।

बिजबिहाड़ा विधानसभा सीट से पीडीपी की प्रत्याशी इल्तिजा मुफ्ती ने वोट डाला, वे पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी हैं। किश्तवाड़ से बीजेपी की कैंडिडेट शगुन परिहार ने भी वोट डाला। पहले चरण के मतदान में देश के अलग-अलग राज्यों में रहने वाले 35 हजार से ज्यादा विस्थापित कश्मीरी पंडितों ने भी वोट डाले। उनके लिए कुल 24 स्पेशल बूथ बनाए गए थे। दिल्ली 4, जम्मू 19 और उधमपुर में 1 बूथ था।

साल 2014 के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दक्षिण कश्मीर की 22 सीटों पर चुनाव हुए थे। तब 11 सीटों पर महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP को जीत मिली थी। भाजपा और कांग्रेस ने 4-4 सीटें जीती थीं। वहीं फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस को 2 और CPI (M) को एक सीट मिली थी।

जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर तीन में मतदान कराया जा रहा है।जिसमें से 18 सितंबर को पहले चरण का मतदान बाकी बचे फेज की वोटिंग 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगी। नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 2014 चुनाव में PDP ने सबसे ज्यादा 28 और भाजपा ने 25 सीटें जीती थीं। दोनों पार्टियों ने मिलकर सरकार बनाई थी।

अगले दो चरणों में 26 विधानसभा क्षेत्रों में 25 सितंबर और शेष 40 सीटों के लिए पहली अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

नशा-मुक्ति अभियान से जुड़ेंगे दस हजार वॉलंटियर्स

नशे की लत के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय दिव्यांगजन कल्याण विभाग ने “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत वॉलंटियर्स के लिए एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य नशे से प्रभावित लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्षम बनाना है। सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन कल्याण आयुक्त डॉ. आर.आर. भोंसले ने इस पहल को राज्य के युवाओं के लिए एक नशामुक्त भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अभियान के तहत, चयनित जिलों से मास्टर ट्रेनर्स के लिए 18 और 19 सितंबर 2024 को संचालनालय के सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। ये मास्टर ट्रेनर्स विभिन्न जिलों में वॉलंटियर्स को प्रशिक्षित करेंगे, जिनका लक्ष्य 10 हजार वॉलंटियर्स को प्रशिक्षित करना है। जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक चलेगा।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वॉलंटियर्स को NMBA ऐप पर पंजीकृत किया जाएगा, जहां उनकी गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामाजिक कल्याण, शिक्षा, खेल, और युवा कल्याण विभागों के विभिन्न प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

 

मोदी 3.0 कार्यकाल की 100 दिनों की शतकीय पारी के साथ ही एक और गारंटी पूरी होने की शुरूआत – विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा वन नेशन, वन इलेक्शन पर कोविंद कमेटी की सिफारिशों को मंजूरी दिए जाने के ऐतिहासिक फैसले को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को प्रतिक्रिया दी। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित कमेटी की सिफारिशों को मंजूरी देने का स्वागत योग्य निर्णय लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में वन नेशन, वन इलेक्शन का वादा किया था। नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी पूरी होने की ओर बढ़ चली है। नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के पश्चात एक ऐसी समस्या का समाधान किया जा रहा है, जिसकी दशकों से देश आस लगाए बैठा था। इस कदम का स्वागत करते हुए मैं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की दूरदर्शिता से अमृत काल में हम नया इतिहास लिखने को तैयार हैं। इस फैसले से देश में कई प्रकार के संसाधनों की बचत होगी। इस अवधारणा से चुनावी प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जा सकता है और देश में एक नई राजनैतिक संस्कृति को स्थापित किया जा सकता है, जिससे लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी। यदि सभी चुनाव एक साथ होते हैं तो यह राजनीतिक स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा और सरकारों को कार्य करने का अधिक समय मिलेगा। एक ही समय पर चुनाव कराने से सरकारों और राजनीतिक पार्टियों के खर्चों में कमी आएगी, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा। एक साथ चुनाव होने से राजनीतिक दल अपनी नीतियों और विकास कार्यों पर अधिक केन्द्रित कर सकेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। हमने घोषणा पत्र में कहा था कि देश में वन नेशन, वन इलेक्शन लागू करेंगे। आज समिति की सिफारिशों को मंजूरी देकर केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने इस ऐतिहासिक कार्य की शुरूआत कर दी है। उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर कांग्रेस ने देश में भ्रम फैलाया, जबकि भाजपा ने अपना वादा निभाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश में 1951 से 1967 तक संसद और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होते थे, लेकिन बाद में यह क्रम बिगड़ गया। 1999 में लॉ कमीशन ने ये सिफारिश की थी कि संसद और राज्य विधानसभाओं के चुनाव पांच साल में एक बार होना चाहिए, ताकि देश में विकास के कार्यक्रम चलते रहें, अनावश्यक खर्चों से बचा जा सके और कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। 2015 में भी संसदीय समिति ने अपनी 79 वीं रिपोर्ट में वन नेशन, वन इलेक्शन को चरणों में लागू करने की सिफारिश की थी। इसके आधार पर ही पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी गठित की गई थी। इस समिति ने संविधान एवं कानूनी विशेषज्ञों, राजनीतिक दलों, पूर्व न्यायाधीशों, वकीलों एवं आम लोगों से चर्चा के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी। उन्होंने कहा कि कोविंद कमेटी ने वन नेशन, वन इलेक्शन को दो चरणों में लागू करने की सिफारिश की है। पहले चरण में संसद और विधानसभाओं के चुनाव साथ होंगे। दूसरे चरण में सभी स्थानीय संस्थाओं ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, नगर निगम, नगर पालिकाओं आदि के चुनाव होंगे। सिफारिशों को लेकर राष्ट्रव्यापी विचार-विमर्श होगा, जिसके बाद इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू की होगी।

 

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...