प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद मेट्रो रेल एक्सटेंशन के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। मेट्रो रेल नेटवर्क का दूसरा चरण गुजरात सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) द्वारा विकसित किया गया है।

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ सेक्शन 1 मेट्रो स्टेशन से गिफ्ट सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया। यह मेट्रो रेल एक्सटेंशन अहमदाबाद और गांधीनगर को जोड़ने वाली मेट्रो रेल सेवा का दूसरा चरण है।

पीएम, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 30,000 से अधिक घरों को मंजूरी देंगे और इन घरों के लिए पहली किस्त जारी करेंगे, साथ ही पीएमएवाई योजना के तहत घरों के निर्माण का शुभारंभ करेंगे। वह राज्य के लाभार्थियों को पीएमएवाई के शहरी और ग्रामीण दोनों खंडों के तहत तैयार घर भी सौंपेंगे।

इसके अलावा, वह भुज से अहमदाबाद तक भारत की पहली वंदे मेट्रो और नागपुर से सिकंदराबाद, कोल्हापुर से पुणे, आगरा कैंट से बनारस, दुर्ग से विशाखापत्तनम, पुणे से हुबली सहित कई वंदे भारत ट्रेनों एवं वाराणसी से दिल्ली तक पहली 20-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

 

महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : सांसद आलोक शर्मा

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी से मुलाकात कर पिछले दिनों भोपाल के छोटे तालाब पर किसी व्यक्ति द्वारा अश्लील डांस कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने सख्त कार्रवाई की मांग की है। सांसद शर्मा ने पुलिस कमिश्नर हरि नारायणचारी मिश्र को ज्ञापन सौंपकर कहा कि रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने अश्लील डांस करने के दोषी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाए। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दोषी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि छोटे तालाब पर रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने किसी व्यक्ति ने अश्लील डांस कर सामाजिक सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद शर्मा ने बताया कि भोपाल का 1000 साल पुराना गौरवशाली इतिहास रहा है। राजा भोज और रानी कमलापति के गौरव को चिर स्थाई बनाने के लिए भोपाल के पड़े तालाब पर राजा भोज की प्रतिमा लगाई गई है। राजा भोज सेतु का निर्माण कराया गया है। इसी तरह भोपाल नगर निगम के लोगो पर राजा भोज की फोटो लगाई गई है। छोटे तालाब के ऊपर जहां पर 1723 में रानी कमलापति ने जौहर किया था, वहां पर रानी कमलापति की बड़ी प्रतिमा लगाई गई है। रानी कमलापति ब्रिज का निर्माण कराया गया है। कुछ दिन पहले किसी व्यक्ति ने रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने अश्लील डांस कर विडियो वायरल किया है। यह महापुरुषों का अपमान है। यह समाज और राष्ट्र का अपमान है। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। महापुरुषों का अपमान करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। मैंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जिससे इस तरह के कृतियों की पुनरावृत्ति ना हो पाए।

इस अवसर पर उपस्थित थे ज्ञापन देने में अशोक सैनी, पंकज चौकसे, राजेंद्र गुप्ता, महेश मकवाना शैलेश साहू देवेंद्र भार्गव, विकास सोनी, अवनी शर्मा राजू कुशवाहा गोपाल तिवारी, विनोद चौरसिया, विभा गरुड़, मुकेश मेर, जगमोहन राजपूत, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लक्ष्य हासिल करेंगे, सदस्यता का नया रिकॉर्ड बनाएंगे पार्टी कार्यकर्ता – विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व को लेकर प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 सितंबर को एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 3 सितंबर को पार्टी की सदस्यता लेने के बाद शुरू हुआ संगठन पर्व मध्यप्रदेश में तेज गति से चल रहा है। इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता जिस तरह सभी 64871 बूथों पर अब तक 40 लाख 92 हजार 401 सदस्य बनाएं जा चुके हैं, जिनमें 37 लाख 7 हजार 683 से अधिक सदस्यों ने विधिवत फार्म भरा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर को संगठन पर्व का प्रथम चरण पूर्ण होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी कार्यकर्ता न सिर्फ लक्ष्य को हासिल करेंगे, बल्कि सदस्यता का नया रिकॉर्ड भी बनाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत जो सदस्यता अभियान चल रहा है, उसमें पार्टी के सभी 41 लाख कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में डिजिटल माध्यमों (मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड, नमो ऐप और वेबसाइट) का प्रयोग करते हुए अब तक 40 लाख 92 हजार 401 सदस्य बनाए हैं। उसमें से 37 लाख 7 हजार 683 सदस्यता फॉर्म पूरी तरह से भर लिए हैं। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पिछली बार हमारा सदस्यता अभियान करीब 8 माह चला था। लेकिन इस बार हमारा अभियान अभी 03 सितंबर को ही शुरू हुआ है और इतने कम समय में हमारे कार्यकर्ताओं ने हर तरह की मुश्किलों के बीच आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए जो उपलब्धि हासिल की है, वह गर्व करने लायक है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और समावेशी है। प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा है और हमारे कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में मैं धार के प्रवास पर था, जहां हमने युवाओं से, जिम जाने वालों से, योग करने वालों से, साइकिल चलाने वालों से, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स से, एडव्होकेट्स से, खिलाड़ियों से, हर क्षेत्र के लोगों से भेंट की। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व में रविवार का दिन किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों पर केंद्रित था, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक ही दिन में 6 लाख सदस्य बनाए हैं। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि संगठन पर्व में प्रदर्शन के आधार पर मंदसौर, इंदौर नगर, अशोकनगर, इंदौर ग्रामीण, उज्जैन नगर, भोपाल नगर, जबलपुर नगर, भोपाल ग्रामीण, पन्ना एवं आगर टॉप-10 जिलों में शामिल हैं। वहीं, श्रेष्ठ 10 विधानसभों में इंदौर-1, मल्हारगढ, इंदौर-2, भोपाल मध्य, अशोकनगर, गरोठ, आगर, मंदसौर, जबलपुर कैंट एवं नर्मदापुरम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की दृष्टि से रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा की गिनती कमजोर विधानसभाओं में होती है, लेकिन वहां भी पार्टी कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ काम में लगे हुए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जोबट के कांग्रेस विधायक के बेटे द्वारा एक बहन को प्रताड़ित किया गया है और इस मामले में विधायक के बेटे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है। क्या कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिग्विजयसिंह, कमलनाथ और जीतू पटवारी इस बारे में कुछ बोलेंगे? उज्जैन जिले की बड़नगर के पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे ने जिस बहन को प्रताड़ित किया, वो न्याय की गुहार लगाती रही। क्या कांग्रेस के नेता इस मामले में कुछ बोलेंगे? बड़ा मलहरा के कांग्रेस विधायक के भाई ने एक सेन समाज के भाई के साथ मारपीट की, प्रताड़ित किया। क्या कांग्रेस के नेता इस मामले में जवाब देंगे? हम जानते हैं वो कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि कांग्रेस के लोग वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, समाज की राजनीति नहीं करते। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और कानून अपना काम करेगा। किसी भी अपराधी को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

 

पुण्य सलिला नर्मदा के संरक्षण और समग्र विकास हेतु कटिबद्ध मुख्यमंत्री मोहन यादव – कृष्णमोहन झा

डॉ मोहन यादव के पास मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की बागडोर आए हुए अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है लेकिन इतनी थोड़ी सी अवधि में उन्होंने ऐसे कई फैसले किए हैं जो मील के पत्थर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की जीवन रेखा पुण्य सलिला नर्मदा के संरक्षण के लिए हाल में ही जो पहल की है उसकी सर्वत्र सराहना हो रही है। विगत दिनों राजधानी भोपाल में प्रदेश में पुण्य सलिला नर्मदा के जल को निर्मल और अविरल प्रवाहमान रखने के उद्देश्य से एक कार्ययोजना तैयार करने हेतु सुशासन भवन में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि नर्मदा नदी के तट पर बसे शहरों और धार्मिक स्थलों एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से शराब और मांस का विक्रय रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां नर्मदा प्रदेश वासियों की अटूट आस्था , श्रद्धा विश्वास का केंद्र हैं। यह एक मात्र नदी है जिसकी श्रद्धालुजन परिक्रमा करते हैं उन श्रद्धालुजनों के लिए मां नर्मदा की परिक्रमा को अधिकाधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से परिक्रमा पथ में जगह जगह संकेतक भी लगाए जाएं और परिक्रमा के मार्ग में आने वाले निर्जन क्षेत्रों मे आश्रमों का निर्माण ताकि परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु उसमें विश्राम कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्य सरकारी विभागों, स्वयं सेवी संगठनों और आध्यात्मिक मंचों के बीच बेहतर तरीके से किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा की परिक्रमा को प्रमुख धार्मिक पर्यटन गतिविधि के रूप में विकसित करने करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं।मुख्यमंत्री के अनुसार नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए उद्गम स्थल अमरकंटक पर बसी आबादी को विस्थापित करने और विस्थापितों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने कीकह योजना पर भी विचार किया जा रहा है। सरकार उद्गम स्थल के आसपास आबादी के विस्तार को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

पुण्य सलिला नर्मदा के संरक्षण हेतु आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से बुलाई गई इस महत्वपूर्ण मंत्रिमंडलीय बैठक में मोहन यादव ने कहा कि पुण्य सलिला नर्मदा के उद्गम स्थल के आसपास बसी आबादी को विस्थापित कर उनके वैकल्पिक व्यवस्था करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे और यह भी सुनिश्चित करेगी कि नर्मदा नदी के उद्गम स्थल से लेकर प्रदेश की सीमा तक किसी भी बसाहट का सीवेज नर्मदा नदी के जल को दूषित न कर पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक के आसपास की गतिविधियों की निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक और सेटेलाइट इमेजरी का भी उपयोग किया जाएगा। प्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा के उद्गम स्थल के प्रबंधन और पर्यावरण को अमरकंटक विकास प्राधिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता देगा। मुख्यमंत्री ने एक ओर जहां ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया वहीं दूसरी ओर नदी में मशीनों से खनन गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के लिए कठोर कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में पुण्य सलिला नर्मदा को महान सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि उपभोक्ता आधारित जीवनशैली ने प्रकृति और पर्यावरण को जो नुकसान पहुंचाया है उसके दुष्प्रभावों से नदियों और जलस्रोतों को बचाना आवश्यक है और सरकार इसके लिए ठोस कदम रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में अन्य प्रभावी उपायों के रूप में सरकार नर्मदा नदी के दोनों ओर पांच किलोमीटर तक प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करेगी इसके साथ ही जनजातीय बाहुल्य वाले क्षेत्रों में साल व सागौन के पौधरोपण व जड़ी-बूटियों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश की जीवन रेखा के रूप में पुण्य सलिला नर्मदा के संरक्षण के लिए अतीत में भी जोर शोर से महत्वाकांक्षी अभियान प्रारंभ किए गए हैं परन्तु किन्हीं कारणों से वे सुखद परिणिति के बिंदु तक नहीं पहुंच सके । अब जब वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस पुनीत अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है तो तब उनके अभियान की भी सफलता को लेकर सवाल उठने लगे हैं परन्तु जो लोग डॉ मोहन यादव की इच्छा शक्ति , समर्पण और विलक्षण कार्यशैली से परिचित हैं उनकी मानें तो मुख्यमंत्री मोहन यादव एक बार जो फैसले कर लेते हैं उसके संपूर्ण क्रियान्वयन होने तक वे चैन से नहीं बैठते इसलिए इस बार यह उम्मीद की सकती है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नर्मदा संरक्षण के लिए जो पुनीत संकल्प लिया है उसकी पूर्ति में उनकी सरकार कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।

 

नोट – लेखक राजनैतिक विश्लेषक है।

 

यूनाईटेड मलयाली एसोसिएशन भोपाल ने शानदार सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ ओणम-2024 मनाया

यूनाईटेड मलयाली एसोसिएशन, भोपाल (UMA) ने विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ओणम-2024 मनाया, जो कल रविवार को एस.एन.मिशन हॉल, सुभाष नगर, भोपाल में हुआ। उत्सव ने मलयाली समुदाय की समृद्व सांस्कृतिक ताने-बाने को एक शानदार श्रद्वांजलि दी, जिसने निवासियों को असाधारण प्रदर्शनों और हार्दिक सौहार्द से भरी एक शाम के लिए एक साथ खींचा। शाम एक जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ शुरू हुई जिसने दर्शकों शुरू से अंत तक मंत्रमुक्त कर दिया। यह कार्यक्रत समुदाय की कलात्मक प्रतिभा और समकालीन अभिव्यक्तियों को अपनाने के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की प्रतिवद्वता का प्रमाण था। उत्सव की शुरूआत कलांजलि, भोपाल के शानदार प्रदर्शन के साथ हुई, उनकी मनमोहक कोरियोग्राफी और जोशिले प्रदर्शनों के लिए एक विद्युतीय स्वर स्थापित किया, जिसमें पारंपरिक कला के सार को समकालीन नृत्य की जीवंतता के साथ मिश्रित किया गया। दर्शक उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति और मंच पर उनके द्वारा लाई गई ऊर्जा से मंत्रमुक्त हो गए। इसके बाद, प्रतिभालय कला अकादमी, भोपाल शास्त्रीय कला प्रदर्शनों की एक श्रृंखला के साथ मंच संभाला, जिसने कार्यक्रमों में परिष्कार और अनुग्रह का माहौल ला दिया। उनकी सावधानीपूर्वक और सुरूचिपूर्ण प्रस्तुतियों ने शास्त्रीय कला रूपों की गहन प्रशंसा की, इन पारंपरिक प्रथाओं में निहित गहराई और सांस्कृतिक महत्व को प्रदर्शित किया।

एक अन्य प्रतिष्ठित प्रतिभागी नाट्यश्री ने पारंपरिक और आधुनिक तत्वों को सहजता से मिश्रित करते हुए प्रदर्शनों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की। उनके आकर्षक और जीवंत कृत्यों ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया, समुदाय की विविध कलात्मक भावना को प्रदर्शित किया। नाट्यश्री के प्रदर्शन समुदाय की अपनी जड़ों का सम्मान करते हुए नवाचार करने की क्षमता का प्रतिबिंब थे, जो एक यादगार अनुभव प्रदान करते थे जिसने उपस्थित सभी को प्रसन्न किया। संगीत प्रदर्शन शाम का मुख्य आकर्षण थे, जिसमें मलयाली लोगों की समृद्व संगीत विरासत को प्रदर्शित किया गया। प्रस्तुत की गई शैलियों और शैलियों की विविधता ने समुदाय के भीतर संगीत की विविधता को रेखांकित किया, प्रत्येक प्रदर्शन को उत्साहपूर्ण तालियॉँ मिलीं। कार्यक्रम का संगीत खंड समुदाय की कलात्मक प्रतिभाओं का एक जीवंत उत्सव था, जो उनकी संगीत परंपराओं के साथ उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है ।

उससे पहले राजा महाबली को चेंडामेलम् के साथ भव्य और पारंपरिक स्वागत किया गया, साथ ही केरल की युवतियां तालाप्पोलि; फूलो की पंखुडियों वाला दिया; थामे थीं, वास्तव में एक राजसी स्वागत था। इसके बाद शाम के सबसे यादगार पलों में से एक हुआ, तिरूवातिरा नृत्य, जो एक पारंपरिक ओणम अनुष्ठान है और त्योहार के उत्सव में एक विषेष स्थान रखता है। सटीकता और जुनून के साथ प्रस्तुत किए गए तिरूवातिरा नृत्य ने इस प्रिय परंपरा के सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया और इस कार्यक्रम को उत्सवपूर्ण और प्रामाणिक ओणम भावना से भर दिया। यह प्रदर्शन ओणम त्योहार को परिभाषित करने वाली सांस्कृतिक प्रथाओं का एक सुंदर प्रतिनिधित्व था। अंत में एक नाटक ने कुछ भावनात्मक दृश्यों साथ पारिवारिक जीवन में देखभाल और बांटने के महत्व को स्पष्ट रूप से सामने लाया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष ओ.डी.जोसेफ ने अपने स्वागत भाषण में इस बात पर जोर दिया कि आज के जीवन में ओणम की सच्ची प्रासंगिकता न केवल परंपराओं का पालन करने में है, बल्कि त्योहार के सार को हमारे दैनिक जीवन में शामिल करने में भी है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने हाल ही में एक भव्य केरल उत्सव के साथ अपनी 40वीं वर्षगांठ मनाई, जिसमें केरल की समृद्व सांस्कृतिक का प्रदर्शन किया गया, जिससे भोपाल के लोगों को राज्य की परंपराओं और विरासत के बारे में गहरी जानकारी मिली।

समारोह की मुख्य अतिथि भोपाल की महापौर मालती राय ने अपने संबोधन में कहा ओणम एक ऐसा त्योहार है जो एकता, शांति और सदभाव का प्रतीक है। यह एकजुटता और समुदाय के मूल्यों को दर्शाता है, ठीक उसी तरह जैसा की हम आज यहां देखते हैं। राजा महाबली की कथा हमें समानता, उदारता और समाज में धार्मिकता को बनाये रखने की महत्व की याद दिलाती है। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि कैसे भोपाल में मलयाली समुदाय केरल से दूर हाने के बावजूद इन पोषित परंपराओं को बनाए रखना जारी रखता है। यूनाईटेड मलयाली एसोसिएशन द्वारा आयोजित केरल उत्सव, विशेष रूप से यहां भोपाल में, इस बात का प्रमाण है कि कैसे संस्कृति सीमाओं पार करती है, लोगों को जोड़ती है और जिस समाज में वे रहते हैं उसे समृद्व करती है।

सीआईएसएफ की असिस्टेंट कमांडेंट नुसैफा के.केे. ने अपने संबोधन में भोपाल में मलयाली समुदाय के प्रयासों की सराहना की और हर अवसर पर समारोह आयोजित करने में यूनाईटेड मलयाली एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की।

सेंट जॉर्ज ग्रूप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन बाबू थोमस ने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की, खासकर मलयालम् मिशन कक्षाओं के माध्यम से मलयालम भाषा को बढ़ावा देने में, जिसे एसोसिएशन केरल सरकार के सांस्कृतिक मामलों के विभाग के तहत चल रहा है। भोपाल नायर समुदायम् के अध्यक्ष ए.जी. वल्लभन ने कहा कि कला और संस्कृति को संरक्षित और बढ़ावा देना हर नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और हर किसी को इसमें योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर महासचिव के.पी.दास और उपाध्यक्ष अनिल नायर ने भी अपने विचार रखे। कला सचिव के.एम. रघु ने पूरे कार्यक्रम का समन्वय किया।

यूनाईटेड मलयाली एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओणम-2024 समारोह एक शानदार सफलता थी, जो सांस्कृतिक समृद्वि को बढ़ावा देने और समुदाय की मजबूत भावना को बढ़ावा देने के लिए यूनाईटेड मलयाली एसोसिएशन के अटूट समर्पण को दर्शाता है। यह शाम भोपाल में मलयाली समुदाय की एकता और रचनात्मकता की एक सुखद याद दिलाने वाली शाम थी।

महाराजा विक्रमादित्य की न्यायप्रियता के समान राज्य सरकार भी सभी वर्गों के कल्याण के लिए कृत-संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है। यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है। भारत विश्व का सबसे बड़ा और गौरवशाली लोकतंत्र है, जिसके तीन आधार स्तंभों में न्यायपालिका प्रमुख है, जो महाराजा विक्रमादित्य की न्यायप्रियता के समान हमारी ताकत को कई गुना बढ़ाती है। महाराजा विक्रमादित्य की न्याय और समानता से प्रेरित मध्यप्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल उज्जैन के रामानुज कोट आश्रम में आयोजित समतामूर्ति अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जी.के. महेश्वरी को रामानुज कोट के धर्माचार्य संत स्वामी गादी महाराज द्वारा समतामूर्ति अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी रंगनाथाचार्य महाराज सहित अन्य संत आचार्य उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन धर्म ने नर में ही नारायण को पूजना सिखाया है और “नर सेवा को ही नारायण सेवा” माना है। हमारी संस्कृति दीन-दुखियों की सेवा को भगवान की सेवा बताती है। मानव कल्याण हमारी नैतिक शिक्षा, संस्कार का हिस्सा है। प्रकृति और प्रवृत्ति दोनों में परमात्मा ही बसते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 12 वर्षों में आयोजित होने वाले सिंहस्थ की छटा निराली होती है। समारोह में उपस्थित देवतुल्य धर्माचार्य के दर्शन लाभ से परमात्मा के दर्शन की अनुभूति हो रही हैं। स्वामी श्री रामानुज जी महाराज ने अपने अलौकिक दर्शन से सनातन धर्म के संरक्षण के साथ मानव से मानव को जोड़कर जनसेवा का मार्ग भी दिखाया है। समाज में आने वाली विभिन्न चुनौतियों के बावजूद भी स्वामी जी द्वारा भक्ति मार्ग का निरंतर प्रसार किया गया, जिसकी अविरल धारा आज भी प्रवाहित हो रही है।

न्यायाधीश माहेश्वरी ने कहा कि समानता हमारे सनातन संस्कृति में वेद पुराणों के साथ हमारे संविधान में भी उल्लेखित है। भारत के संविधान में समानता का अधिकार मानव को प्राप्त पहला अधिकार हैं। ईश्वर का समभाव भी सभी के लिए समान है। अगर कोई व्यक्ति महत्वपूर्ण पद पर आसीन होता है तो वह बिना देवीय कृपा के संभव नहीं हैं। ईश्वर ने ही उसे जनहित के लिए चुना है। इसीलिए उसे सदैव मानव सेवा के कार्य में संलग्न रहना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीठाधीश्वर स्वामी रंगनाथाचार्य महाराज सहित अन्य धर्माचार्यों को पुष्पमाला और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनहित के लिये एक एम्बुलेंस को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

दुग्ध संघ की उत्पादन क्षमता बढ़ायी जाएगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। शासन का प्रयास है कि दुग्ध संघ के माध्यम से दुग्ध उत्पादक किसान अधिकाधिक रूप से लाभान्वित हों। प्रत्येक किसान परिवार के पास कम से कम 50 हजार रुपए बोनस राशि पहुंचे। उज्जैन दुग्ध संघ की उत्पादन क्षमता को 10 लाख टन तक बढ़ाया जाएगा। साथ ही दुग्ध संघ की भूमिका को धरातल स्तर तक प्रभावी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में रविवार को सहकारी दुग्ध संघ के कर्मचारी संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सभी क्षेत्रों में समान रूप से प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कृषि आधारित मध्यप्रदेश में किसानों की आय में और अधिक वृद्धि हो इसके लिए शासन कृत-संकल्पित है। प्रदेश की कृषि विकास दर को और आगे ले जाना है। इसमें पशुपालक दुग्ध उत्पादक किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शासन का प्रयास है कि दुग्ध उत्पादन में और अधिक वृद्धि हो। इसमें दुग्ध सहकारिता की बड़ी भूमिका रहेगी। दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के साथ बढ़ी हुई मात्रा की खपत के लिये भी कार्य किया जाएगा। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से दुग्ध खपत के लिये दुग्ध संघ की क्षमता में वृद्धि की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुग्ध सहकारी संघ को मजबूत बनाने के साथ किसानों के लिए जितनी भी राशि चाहिए वह दी जाएगी। धरातल स्तर तक दुग्ध सहकारी संघ की भूमिका को प्रभावी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन दुग्ध संघ मेरा अपना परिवार है। वर्तमान में उज्जैन दुग्ध संघ की ढाई लाख टन की क्षमता में वृद्धि कर 10 लाख टन तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके प्रॉफिट को भी बढ़ाकर 100 करोड़ रुपए तक ले जाना है। साथ ही कर्मचारी हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जनप्रतिनिधि, दुग्ध संघ से जुडे पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Coustomer Help: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का कार्यकर्ता प्रबोधन वर्ग संपन्न, भोपाल महानगर की कार्यकारिणी घोषित

Bhopal News: आज 15 सितंबर को प्रांत कार्यालय पर भोपाल महानगर के कार्यकर्ताओं का प्रबोधन वर्ग संपन्न हुआ। प्रबोधन कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ ने संगठन के कार्य, रीति-नीति और कार्यकर्ता विकास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रांत सहसचिव श्रीमती वंदना सैनी एवं संगठन के भोपाल प्रभारी दीपकबाबू श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। प्रबोधन के पश्चात कार्य की सुदृढ़ता हेतु भोपाल महानगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

भोपाल महानगर की कार्यकारिणी

सुरेंद्र रघुवंशी – अध्यक्ष
डॉ. रितु यादव – उपाध्यक्ष
निलेश श्रीवास्तव – उपाध्यक्ष
दीपक चौरसिया- सचिव
डॉ अनूप श्रीवास्तव- सहसचिव
सुश्री श्रुति दुबे- सह सचिव
राहुल बंसल-कोषाध्यक्ष
ऋषि कुमार पांडे- स्वावलंबन आयाम प्रमुख
रवि शर्मा प्रचार आयाम प्रमुख
एडवोकेट अनुराग खासकलम – विधि आयाम प्रमुख
सुरेखा मालवीय- महिला आयाम प्रमुख
एडवोकेट रेखा तिवारी- महिला आयाम सह प्रमुख
संतोष खरे – पर्यावरण आयाम प्रमुख
गजराज भारती सदस्य
राजीव कृपलानी सदस्य
विक्रम नायक – सदस्य
सीमा सिंह – सदस्य
शैलेंद्र सिंह रघुवंशी- सदस्य
एडवोकेट शुभधा जंभोरकर- सदस्य
एडवोकेट ममता पंथी- सदस्य
राजेंद्र साहू – सदस्य

महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर वेबसाइड लान्च की गई

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की समन्वयक मप्र प्रभारी सुनीता गावंडे के मुख्य आतिथ्य में आज मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में मप्र कांग्रेस कमेटी के सभागार में महिला कांग्रेस का 40 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा प्रारंभ किये गये सदस्यता अभियान के तारतम्य में मप्र महिला कांग्रेस द्वारा भी सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया। साथ ही सदस्यता अभियान के लिए एक वेबसाइट भी महिला कांग्रेस द्वारा लॉंच की गई। सदस्यता अभियान पूरे देश भर में आज से प्रारंभ हुई है। इसके तहत महिलाओं को सदस्य बनने के लिए 100 रूपये सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया जो ऑनलाईन प्रक्रिया के तहत सदस्य बनने पर राशि भी ऑनलाईन ही जमा की जायेगी।

इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कांग्रेस कार्यालय में लगे प्रोजेक्टर के माध्यम से महिलाओं को सदस्यता अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। अभा महिला कांग्रेस की महामंत्री और मप्र प्रभारी सुनीता गावंडे की उपस्थिति में महिला कांग्रेस नेत्रियों द्वारा स्थापना दिवस के मौके पर नारी न्याय और महिला सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया गया।

मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि आज मप्र में भी महिला कांग्रेस द्वारा वेबसाईट लॉच कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस माध्यम से हर वर्ग की महिलाएं पांच वर्ष के लिए महिला कांग्रेस की सदस्य बनायी जायेंगी। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान प्रदेश से लेकर हर जिलों, ब्लाकों को बूथ स्तर तक चलाया जायेगा। प्रत्येक महिला को पचांस सदस्य बनाने के लिए कहा गया। वहीं सदस्यता में पारदर्शिता के लिए भी प्रावधान दिये गये हैं, जिससे महिलाओं का आत्म सम्मान बना रहेगा। ऑनलाईन सदस्य बनने के बाद तत्काल उसे प्रमाण पत्र भी ऑनलाईन ही प्राप्त हो जायेगा। वहीं मध्यप्रदेश से अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाने की बात कहीं।

विभा पटेल ने कहा कि संविधान का (106 वां) संशोधन अधिनियम जो महिलाओं के प्रति भाजपा के विश्वासघात का प्रतीक है। इस संशोधन अधिनियम में कुटिल प्रावधान हैं, जो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सीटों के आरक्षण को 2029 के बाद ही लागू होंगे। महिला कांग्रेस इन कुटिल प्रावधानों को हटाने और संशोधन अधिनियम को तुरंत लागू करने की मांग सरकार से की जायेगी। वहीं उच्चपदों पर अधिकतम महिलाओं को नियुक्ति मिले, महिलाओं के वेतन में भेदभाव को रोकने के लिए ‘समान काम, समान वेतन’ का सिद्धांत लागू किया जाए, महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 और घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 जैसे महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए बनाए गए कानूनों को सख्ती से लागू किया जाए केंद्र सरकार की आधी (50 प्रतिशत) नौकरियां आरक्षित की जाए, महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर शिक्षित करने और उन्हें कानूनी अधिकार दिलाने आदि मांगों को लेकर हम सरकार को सड़क से सदन तक घेरने का काम करेंगे और अपनी मांगें पूरी करायेंगे।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारीगण राजलक्षमी नायक, शीतल मालवीय, प्रतिभा तोमर, राशिदा मुस्तफा, महक राणा, तला देवरे, मीना वर्मा, राजकुमारी गुर्जर गीता जाटव सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...