राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत आयोजित “वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर” में 96 हजार से अधिक वृद्धजनों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत गुरुवार को प्रदेश के समस्त 800 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में एक साथ “वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से 44 हजार 264 महिलाओं एवं 51 हजार 603 पुरुषों सहित कुल 95 हजार 867 वृद्धजनों को चिकित्सीय लाभ प्रदान किया गया। यह जानकारी आयुष मिशन अंतर्गत विकसित पोर्टल पर दर्ज की गई है।

आयुष विभाग के नोडल मीडिया अधिकारी डॉ राजीव मिश्रा ने बताया कि शिविरों में संबंधित क्षेत्र के आयुष चिकित्सालय एवं महाविद्यालय के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा परिक्षेत्र के जनसामान्य को वृद्धावस्था जन्य विकारों में आयुष उपचार के लिए चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की गई। इन शिविरों में दृष्टि, जोड़ों, श्रवण, छाती, रक्तचाप और रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जांचों से संबंधित सरल नैदानिक परीक्षा के आधार पर बुजुर्ग व्यक्तियों का स्वास्थ्य मूल्यांकन किया गया। साथ ही शिविर में रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन के लिए प्रयोगशाला परीक्षण सुविधा भी उपलब्ध कराई गई तथा आवश्यक आयुष औषधियों की निःशुल्क उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई गई। बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहने की अवधारणा, शारीरिक व्यायाम के महत्व, स्वस्थ आदतों और योग तथा रसायन के माध्यम से मानसिक तनाव को कम करने के लिए परामर्श एवं स्वास्थ्य जागरूकता प्रदान की गई।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि इन शिविरों में आवश्यक सहयोग के लिए आयुष विभाग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के चिकित्सा अधिकारियों, फार्मासिस्ट, योग प्रशिक्षकों, बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं, आयुष महाविद्यालयों के छात्र/छात्राओं एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहने के लिए नियमित शारीरिक व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन हेतु प्रोत्साहक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, जैसा कि आयुष प्रणालियों में विशेष रूप से दिनचर्या (दैनिक दिनचर्या), ऋतुचर्या (मौसमी देखभाल व्यवस्था), सहृत्त (अच्छा आचरण), योग, और अधारणीय वेग (गैर-दमनीय प्राकृतिक आग्रह) के बारे में जानकारी भी प्रदान गई। शिविरों में प्रारंभिक चिकित्सीय जांच उपरांत आगे की जांच और उपचार जैसे पंचकर्म/थोक्कानम थेरेपी/ इलाज-बिद तदबीर और क्षारसूत्र द्वारा पुरानी और अक्षम करने वाली बीमारियों के प्रबंधन के लिए आयुष औषधालयों/आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष)/आयुष अस्पतालों/आयुष शिक्षण अस्पतालों में रेफरल संबंधी जानकारी से शिविर में आए व्यक्तियों को जागरूक किया गया। सभी रोगियों की देखभाल की निरंतरता को आवश्यकतानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल सहित उच्चतर केंद्रों पर रेफर करके तथा प्रथम स्तर की स्वास्थ्य सुविधा के लिए रिवर्स रेफरल के माध्यम से सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

गुरू की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुरू की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गुरू का अर्थ ही है, जो हमें अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाए। भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन ने अपना जन्मदिवस शिक्षकों के लिए समर्पित किया। शिक्षक दिवस पर प्रदेश के समस्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों का कुशल निर्वहन कर एक श्रेष्ठ पीढ़ी का निर्माण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को उज्जैन में शिक्षक दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने संस्कृत के साथ ही हिन्दी को भारतीय समाज की प्रमुख भाषा के रूप में स्थापित और सम्मानित करने का कार्य किया। हमारी बोलियां भी क्रमिक विकास के साथ भाषा में परिवर्तित होती हैं। मूर्धन्य साहित्यकार माधवराव सप्रे और माखनलाल चतुर्वेदी ने राष्ट्र भाषा हिन्दी के विकास में अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षक दिवस कार्यक्रमों में सम्मानित शिक्षकों को बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिक्षक दिवस पर शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. माधव नगर उज्जैन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह-2024 को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, विधायक घटिटया क्षेत्र सतीष मालवीय, बहादुरसिंह बोरमुंडला, क्षेत्रिय पार्षद दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, सहित जनप्रतिनिधि, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल, आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता, संभागायुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरू शब्द संस्कृत से आता है, हम गुरू-शिष्य परंपरा को मानते हुए सनातन संस्कृति से जुड़ते हैं। गुरू अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। अव्यवस्था को सुव्यवस्था में बदलने के लिए गुरू की दूरदृष्टि की जरूरत होती है। प्रसन्नता है कि सरकार ने कुलपतियों का नाम बदलकर कुलगुरू करने का काम किया हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले उज्जैन जिले के शिक्षकों का शॉल श्रीफल भेंटकर और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उज्जैन के आईएसओ सर्टिफाईड 11 संकुल प्राचार्यो को आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने उद्बोधन में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि बोली से भाषा का क्रमिक विकास होता है और बोली भाषा में बदलती है। उन्होंने कहा, कि पिछले एक हजार सालों से हिंदी का विकास हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने संस्कृत के विद्वान होते हुए भी हिंदी को समाज की भाषा के रूप में प्रतिस्थापित करने का काम किया हैं। हिंदी में रामचरित मानस की रचना कर, तुलसीदास ने रामायण को घर-घर पहुंचाया हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने पूज्य स्व. पिता का स्मरण करते हुए कहा, कि शरीर नश्वर हैं, उन्होंने ही सत्य के मार्ग पर चलते हुए समय का सदुपयोग करने की शिक्षा दी हैं। मुख्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री ने समारोह में सम्मानित शिक्षकों के साथ समूह चित्र भी खिंचवाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संबोधन को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर भोपाल में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में सुना गया। प्रदेश के अन्य स्थानों में हुए शिक्षक दिवस समारोह में भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संबोधन सुना गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के संबोधन को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सुना और देखा।

सुभाष विद्यालय में हुए कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि भारत की गुरू-शिष्य परंपरा की दुनिया भर में मिसाल दी जाती है। गुरूओं का दिया गया ज्ञान जिंदगी भर हमें प्रेरणा देता है। गुरूओं का सम्मान करने का अवसर सौभाग्यशाली है। शिक्षक दिवस पर बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम लेने वाले 12 शिक्षकों का सम्मान भी किया गया।

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि डिजिटल युग के दौर में विद्यार्थियों को प्रभावी रूप से शिक्षा देना चुनौतीपूर्ण है। ऐसे दौर में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच धैर्य एक महत्वपूर्ण पहलू है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि एक शिक्षक का देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचना भारत की मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के मन में शिक्षकों के प्रति हमेशा सम्मान रहा। उनकी इस भावना से समाज में शिक्षकों का और सम्मान बढ़ा।

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। विद्यालयों में विद्यार्थी रोजगार के क्षेत्र का बेहतर विकल्प चुन सकें, इसके लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विषय-विशेषज्ञों के माध्यम से काउंसलिंग कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सुभाष स्कूल प्रदेश भर में अपनी श्रेष्ठता के लिये विभाग की ब्रांडिंग का काम कर रहा है। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने अनुभव सुनाए और देश भक्ति पर केन्द्रित कविता सुनाई। कार्यक्रम को राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक हरजिन्दर सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक सिहोरा संतोष वरकड़े, संचालक लोक शिक्षण डी.एस. कुशवाह भी मौजूद थे।

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विद्यालय के अमिता पाण्डेय, मंगलम् इत्यलम् गुलाब सिंह, शर्मिष्ठा श्रीवास्तव, अंजना कपूरिया, अर्पणा नरोलिया, रश्मि श्रीवास्वत, भारती द्विवेदी, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, सीमा माथुर, एकता पाठक, राजेन्द्र जसूजा और सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर पाराशर का उनके उल्लेखनीय योगदान के लिये शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

 

भारत-सऊदी अरब संयुक्त समिति की छठी बैठक में रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत करने पर चर्चा

भारत और सऊदी अरब के बीच कसल सऊदी अरब के रियाद में रक्षा सहयोग पर संयुक्त समिति (जेसीडीसी) की छठी बैठक आयोजित की गई। दोनों देशों ने लंबे समय से चले आ रहे बहुआयामी रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए नए अवसरों पर चर्चा की। सैन्य, प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग, अनुसंधान एवं विकास आदि क्षेत्रों में सहयोग के दायरे का विस्तार करने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

भारत और सऊदी अरब के बीच सदियों पुराने आर्थिक एवं सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है। संयुक्त रक्षा सहयोग समिति रक्षा सहयोग के उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन के तहत एक संस्थागत तंत्र है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद ने किया, जिसमें रक्षा मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे। इस बैठक की सह-अध्यक्षता सऊदी अरब प्रतिनिधिमंडल के मेजर जनरल सलमान बिन अवध अल-हरबी ने की।

बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने रक्षा संबंधों की व्‍यापक समीक्षा की। बैठक में सैन्‍य सहयोग, संयुक्‍त अभ्‍यास, विशेषज्ञों का अदान-प्रदान, प्रशिक्षण कार्यक्रम और औद्योगिक सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई। रियाद में हुई वार्ता दोनों देशों के सैन्‍य संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की प्रतिबद्धता का परिचायक है।

 

इंदौर के शासकीय शिक्षक जगदीश सोलंकी को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार

इंदौर के शासकीय शिक्षक जगदीश सोलंकी को महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो रही है। सेवा समर्पण और कर्तव्य परायणता की मिसाल इंदौर के इस शिक्षक को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सोलंकी यह पुरूस्कार भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्राप्त करेंगे। समारोह में उन्हें सम्मान राशि 25 हजार रूपये, शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

जगदीश सोलंकी उच्च माध्यमिक शिक्षक होकर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गुरुकुलम महू में पदस्थ हैं। उनकी सेवा काल से निरंतर परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। उनके पढ़ाये लगभग सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। उनके पढ़ाये अनुसूचित जनजाति के लगभग 100 बच्चों को चयन नीट तथा जेईई/आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में हुआ है। विगत 5 वर्षों में उनके पढ़ाये 65 से अधिक विद्यार्थियों का चयन नीट में तथा 35 से अधिक बच्चों का चयन JEE/IIT में हुआ है और वे डॉक्टर तथा इंजीनियर बनने की ओर अग्रसर हुए है। सेवाकाल से निरंतर इनका परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा हैं। इन्होंने आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए डिजीटल वीडियों बनाकर शिक्षण कार्य को आसान बनाया। श्री सोलंकी को मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं अकादमिक परिवर्तन की दृष्टि से भौतिक विषय से रोबोटिक मैथड़ एवं जुगाड़ की प्रयोगशाला समिति का राज्य स्तरीय सदस्य के रूप में प्रभारी बनाया गया। इनके द्वारा कोविड 19 के दौरान विद्यार्थियों के अवकाश के दिनों में संस्था में उपस्थित होकर एक उत्कृष्ट भौतिक प्रयोगशाला (जुगाड़ की प्रयोगशाला) का निर्माण किया गया। इस प्रयोगशाला में प्रयोगों का वीडियों बनाकर बच्चों तक पहुँचाया गया। जिससे कोविड 19 के दौरान अधिकांश बच्चे लाभान्वित हुए। कोविड के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर भौतिक जैसे कठिन विषय को सरल बनाया। शाला की प्रत्येक गतिविधि में सहभागिता कर उनका वीडियों बनाकर जन-जन तक पहुँचाया। जिससे बच्चों के नामांकन में वृद्धि हुई। विज्ञान संचारक के रूप में बच्चों को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर से संबंधित गतिविधियों में सहभागिता करवायी। भारत अमृत महोत्सव घर-घर तिरंगा अभियान, अंकुर अभियान, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, राष्ट्रीय गणित दिवस, शिक्षक दिवस, हिन्दी दिवस, विश्व आदिवासी दिवस, तुलसीदास जयंती, मद्यपान निषेध दिवस, नशामुक्ति दिवस, सदभावना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा जयंती, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज, मोगली दिवस, योगा दिवस, सूर्य नमस्कार, एन.एस.एस दिवस, एन.सी. सी. दिवस, रविदास जयंती, उद्धव कार्यकम दिल्ली, भारत पर्व, बडवानी गौरव महोत्सव, निर्झरणी महोत्सव, वनवासी लीला, मध्यप्रदेश लेपटाप योजना, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम आदि सभी कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण सहभागिता की तथा इन सभी कार्यक्रमों का वीडियों बनाकर युट्यूब पर अपलोड किये तथा इनको जन-जन तक पहुँचाया।

सोलंकी द्वारा कोविड 19 के दौरान इनके द्वारा यूट्यूब पर दो चेनल बनाये गये। physics by jagdish solanki चेनल में कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक विज्ञान एवं भौतिक विषय के 411 वीडियों डिजीटल पेनल बोर्ड पर बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किये गए। इन वीडियों में बेसिक कॉनसेप्ट के साथ समझाया गया। इन वीडियों में कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक संपूर्ण पाठ्यकम को कवर किया गया हैं। साथ ही इन वीडियों में इनके द्वारा भौतिक जुगाड प्रयोगशाला में किये गए नवाचारी प्रयोगों को भी अपलोड किया गया। जिससे कोविड के दौरान बच्चे अपने घरों के बैठकर इन वीडियों को देखकर लाभांवित हुए है।

इनके द्वारा Jagdish Solanki seervi Vlogs बनाया गया। इस चेनल में शाला में आयोजित की जा रही संपूर्ण गतिविधियों एवं सामान्य ज्ञान के 415 वीडियों अपलोड किये गए। साथ ही शाला में प्राप्त शासकीय सुविधाओं का वीडियों बनाकर जन-जन तक पहुँचाया गया। जिससे शाला में बच्चों के नामांकन में वृद्धि हुई। इनके मार्गदर्शन में शाला में बच्चों की एक मीडिया टीम बनाई गई। इस मीडिया टीम द्वारा प्रदेश के केबिनेट मंत्री, बडवानी कलेक्टर, सहायक आयुक्त डीपीओ, प्राचार्य आदि का साक्षात्कार लिया गया। तथा इन सभी साक्षात्कार वीडियों को यूट्यूब पर अपलोड किया गया।

इन्होंने भौतिक जैसे कठिन विषय को सरल बनाया। जिसके कारण विगत पाँच वर्ष में इनके द्वारा संस्था में पढाये गये। 65 से अधिक बच्चों का NEET/MBBS तथा 35 से अधिक बच्चों का JEE/IIT में चयन हुआ। चुनाव जैसे राष्ट्रीय पर्व में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके मार्गदर्शन में शाला में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया तथा बच्चों को वोट के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इन्हें ईएमआरएस मध्यप्रदेश द्वारा भ्रमण हेतु नोडल बनाया गया। जिनके मार्गदर्शन में प्रदेश के 50 बच्चों का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से मुलाकात करवायी गई एवं नवीन संसद भवन, इंडिया गेट, भीमराव अंबेडकर हॉल दिल्ली में केबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा के कार्यक्रम उद्भव में सहभागिता करवायी गई। इनके मार्गदर्शन में संभाग स्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बडवानी एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों की सहभागिता करवायी गई। इनके मार्गदर्शन में 8 राज्य स्तर पर एवं 4 राष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विजेता रहें। इनके मार्गदर्शन में दक्षणा फाउंडेशन की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में कक्षा 11वीं के 4 बच्चों का चयन भोपाल एवं कक्षा 12वीं के 2 बच्चों का चयन पूणे के लिए हुआ। यह सभी बच्चें निःशुल्क NEET की तैयारी कर रहें हैं। संस्था में इस वर्ष 2023-24 की प्रथम बेच कक्षा 12वीं बायो/ मैथ्स का संचालन किया गया था। इनके मार्गदर्शन में इस वर्ष 2023-24 में 10 बच्चें नीट में क्वालीफाई एवं 1 बालिका जेईई मेंस में क्वालिफाई हुई हैं। विद्यालय में भौतिक शिक्षण कार्य के अतिरिक्त परीक्षा प्रभारी का कार्य भी इन्हें सौंपा गया।

मंकीपॉक्स पर सी.एम.ई कल, स्वास्थ्य विभाग एवं निजी अस्पतालों के चिकित्सक होंगे शामिल

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल में मंकीपॉक्स पर 6 सितम्बर सी.एम.ई एम्स अस्पताल के सरदार वल्लभ भाई पटेल मेडिकल कॉलेज भवन में दोपहर 3:30 बजे से आयोजित की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि सी.एम.ई में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न संस्थाओं जैसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सिविल डिस्पेंसरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, संजीवनी क्लिनिक में पदस्थ चिकित्सक शामिल होंगे। इसके साथ ही निजी मेडिकल कॉलेजों, निजी अस्पतालों एवं निजी पैथोलॉजी लैब के चिकित्सक भी सी.एम.ई में हिस्सा लेंगे।

सपनों को रौशनी देने वाली शिक्षिका – प्रेमलता राहंगडाले की प्रेरणादायक यात्रा

भोपाल के शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई गोविंदपुरा की प्रशिक्षण अधिकारी प्रेमलता राहंगडाले का नाम उन शिक्षकों में शुमार है जो न केवल शिक्षा देने का कार्य करते हैं, बल्कि अपने विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा भी देते हैं। दृष्टि बाधित विद्यार्थियों के लिए उनका समर्पण, उनकी अटूट मेहनत और दृढ़ विश्वास ने उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने का गौरव प्रदान किया है।

प्रेमलता राहंगडाले ने बताया कि उनकी शिक्षण यात्रा की शुरुआत 11 साल पहले हुई थी। उनका एक ही सपना था, बच्चों के भीतर छुपी हुई क्षमता को निखारना और उन्हें जीवन की कठिनाइयों के सामने मजबूती से खड़े रहने के लिए तैयार करना। वे कहती है “जब मैंने इस सफर की शुरुआत की थी, तो मेरा उद्देश्य था कि इन बच्चों के जीवन के अंधकार को शिक्षा की रोशनी से दूर कर सकूं।

प्रेमलता राहंगडाले का दृष्टिकोण केवल शिक्षण तक सीमित नहीं है। वे अपने विद्यार्थियों के समग्र विकास पर जोर देती हैं, जिससे वे जीवन के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकें। वे कहती हैं “मेरा उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, साक्षरता और व्यक्तित्व विकास के माध्यम से एक ऐसे मुकाम तक पहुँचाना, जहां वे समाज में अपना योगदान दे सकें।”

ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए, प्रेमलता राहंगडाले एक मार्गदर्शक बनकर उभरी हैं। वे न केवल उन्हें शिक्षा देती हैं, बल्कि उन्हें जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार भी करती हैं। वे कहती हैं, “मुझे अपनी शिक्षण यात्रा के दौरान यह अनुभव हुआ कि अगर इन बच्चों को सही दिशा दी जाए, तो वे भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कोई सामान्य विद्यार्थी करता है।”

प्रेमलता राहंगडाले मानती है कि उन्हें मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विद्यार्थियों के प्रति समर्पण का ही परिणाम है। यह पुरस्कार न केवल उनके व्यवसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास में उत्कृष्टता को मान्यता देता है, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का भी प्रतीक है।

प्रेमलता राहंगडाले की यह प्रेरणादायक यात्रा उन सभी शिक्षकों के लिए एक मिसाल है, जो शिक्षा को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के जीवन को संवारने का माध्यम मानते हैं। उनकी कहानी हमें यह सिखाती है कि सही मार्गदर्शन और निस्वार्थ सेवा से किसी के भी जीवन में रोशनी भरी जा सकती है, चाहे वह कितनी भी कठिनाइयों में क्यों न हो।

 

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पैरा-बैडमिंटन दल को सम्मानित किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कल नई दिल्ली में भारतीय पैरा-बैडमिंटन दल को भारत लौटने पर सम्मानित किया। भारत ने जीते गए कुल पदकों के मामले में पैरा बैडमिंटन में: पेरिस पैरालिंपिक खेल 2024 में 5 पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य) के साथ अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

पैरा एथलीटों को संबोधित करते हुए, डॉ. मांडविया ने उनकी उपलब्धियों पर बेहद गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “आपने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। आपके समर्पण और भावना ने भारतीय खेलों के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है।”

उन एथलीटों के लिए जो पदक से चूक गए, डॉ. मांडविया ने प्रोत्साहन के शब्द व्यक्त करते हुए कहा, “हमने पदक नहीं खोए हैं, हमने अमूल्य अनुभव प्राप्त किया है। मुझे विश्वास है कि भविष्य के पैरालिंपिक खेलों में हमारी पदक संख्या और बढ़ेगी और आप में से प्रत्येक विजेता बनकर उभरेगा।”

अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में भारत की प्रगति के बारे में बात करते हुए, डॉ. मांडविया ने पिछले दशक में ओलिंपिक खेलों और पैरालिंपिक खेलों, दोनों में देश के बेहतर प्रदर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “पिछले 10 वर्षों में, हमने वैश्विक मंच पर अपनी योग्यता सिद्ध करते हुए अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार किया है।”

केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने पैरा-एथलीटों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और उच्चतम स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायता करने के अवसरों के साथ समर्थन देने की सरकार की प्रतिबद्धता पर भी बल दिया। उन्होंने भारतीय दल को निरंतर सहायता का आश्वासन दिया और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं में और भी ऊंचे लक्ष्य रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

पांच पदक विजेताओं में नितेश कुमार (स्वर्ण), सुहास एलवाई (रजत), थुलासिमथी मुरुगेसन (रजत), निथ्या श्री (कांस्य) और मनीषा रामदास (कांस्य) शामिल हैं। भारत ने 03 सितंबर, 2024 को स्पर्धाओं के अंत तक कुल 20 पदक हासिल कर लिए हैं, जो टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में हासिल किए गए 19 पदकों की पिछली संख्या को पार कर गया है।

पैरा-एथलीटों ने अपने अनुभव साझा किए और विशेष रूप से लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टीओपीएस) के अंतर्गत सहायता के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबंधित खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने का श्रेय इस योजना को दिया।

खेलों में भाग लेने वाले 13 पैरा बैडमिंटन खिलाडियों के लिए पेरिस पैरालिंपिक खेलों की तैयारी के लिए भारत सरकार द्वारा कुल 19 विदेशी यात्राओं की सुविधा प्रदान की गई थी।

जनहित में नवीन प्रौद्योगिकी का सदुपयोग हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक प्रगति के मार्ग पर पूरी रफ्तार के साथ दौड़ रहा है। अधोसंरचना का काम रीढ़ की हड्डी की तरह होता है, जिस पर आर्थिक और समावेशी विकास की नीतियां आकार लेती है। प्रौद्योगिकी की ताकत को पहचाने, इसका सदुपयोग कर समाज हित में संकल्प को पूर्णता प्रदान करे ताकि इस पीढ़ी के साथ आने वाली पीढ़ी भी लाभान्वित हो सके।मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को उज्जैन से भोपाल में निर्माण उद्योग विकास परिषद द्वारा आयोजित कॉन्फ्रेंस को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नें “अधोसंरचना निर्माण में नवाचारों का समावेश” विषय पर आयोजित कॉन्फ्रेंस का उज्जैन से वर्चुअली शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अधोसंरचना के क्षेत्र में समावेशी विकास की गुंजाइश पर आयोजित कॉन्फ्रेंस बुनियादी ढांचे, पर्यावरण, स्वास्थ्य, नवाचारों आदि संभावनाओं पर समग्र रूप से विचार किया जाए। नवीन प्रौद्योगिकी के युग में एक प्लेटफार्म पर निरंतर विचार विमर्श से ही समावेशी विकास के नए मार्ग एवं द्वार खुलेंगे। प्रदेश और निर्माण की बेहतरी के लिए हर संभावना को तलाशा जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु परिवर्तन के संकट से बचाव के लिए प्रभावी और लचीले बुनियादी ढांचे के निर्माण पर हमे जोर देना होगा। नई विधाएं अपनाकर निर्माण की गति भी बढ़ानी होगी। निर्माण के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। निर्माण लागत और संसाधन को कम करने में भी सुधार की गुंजाइश हैं। आज पर्यावरण अनुकूल निर्माण सामग्री और निर्माण प्रक्रिया अपनाने की आवश्यकता है। मौसम आधारित निर्माण पर भी समग्र रूप से विचार करने की जरूरत हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षक दिवस के अवसर पर इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए सभी को अभिनंदन और बधाई दी। उन्होंने कहा कि सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन को समर्पित शिक्षक दिवस पर आज हमें नई प्रेरणा मिलेगी। आप सभी जानते हैं भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा का विशेष महत्व हैं। इसको दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने गुरु पूर्णिमा का पर्व भी शासकीय स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। प्रसन्नता की बात है कि कुलपतियों का नाम परिवर्तित कर अब कुलगुरु किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अनुसंधानकर्ता, वैज्ञानिक गुरु की भांति हैं। अनुसंधान और शोध के क्षेत्र में जनहित की भावना का संकल्प आदिकाल से ही हमारी परंपरा में रहा हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास उज्जैन में विधायक सतीश मालवीय, उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहें।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि टेक्नोलॉजी के युग में हम आगे तो बढ़ रहे हैं लेकिन आवश्यकता है कि आज के चैलेंज का समाधान करते हुए हम आगे बढ़े ताकि हम आने वाली पीढ़ियों के भविष्य सुरक्षित कर सके। राज्यमंत्री कृष्णा गौर “अधोसंरचना निर्माण में नवाचारों का समावेश” विषय पर आज एमप्री (AMPRI)भोपाल में निर्माण उद्योग विकास परिषद द्वारा आयोजित आईडीसी, आईसीसी कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि यह दो दिवसीय कांफ्रेंस आप सबके श्रेष्ठ विचारों से उत्कृष्ट सुझाव से निश्चित रूप से पूरी तरह से समृद्ध और सार्थक होगी। मेरा पूरा विश्वास है इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी के साथ फ्यूचर के इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त करना और ब्रांड कनेक्ट यह किसी भी देश के प्रगति और तरक्की के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम होते हैं। उन्होंने कांफ्रेंस के विषय के चयन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

इस अवसर पर संचालक एम्प्री डॉ. अवनीश श्रीवास्तव, कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री डेवलपमेंट काउंसिल के महानिदेशक डॉ. पी.आर. स्वरूप, पूर्व डीजीपी एवं अध्यक्ष आईसीसी चैप्टर स्वराज पुरी, वैज्ञानिक डॉ. पी. अशोकन एवं डॉ. मनीष मोद्गिल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद स्तरीय रोजगार और ऋण मेले में दिए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल प्रयागराज में जनपद स्तरीय रोजगार और ऋण मेले में पांच हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये। साथ ही 7 हजार 148 लाभार्थियों को 510 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण और 15 हजार से अधिक युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने हर दायित्व का निवर्हन पूरी ईमानदारी के साथ कर रही है। जीरो-टाॅलरेंस नीति के साथ हर बहन, बेटी, नागरिक और व्यापारी को सरकार सुरक्षा प्रदान कर रही है और युवाओं को रोजगार से जोड़ रही है।

युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के बाद अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नियुक्ति पत्र देते समय युवाओं से उनका जनपद पूछ रहा था। कोई बिजनौर का तो कोई गाजीपुर, कोई और जिले का। मतलब सभी क्षेत्र के युवाओं को नौकरी दी गयी। इसमें कोई भी भेदभाव नहीं हुआ। आरक्षण का पालन करते हुए केवल प्रतिभावान युवाओं को नौकरी मिली है। एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर हम आगे बढ़ रहे हैं। हमें लक्ष्य करीब दिख रहा है। पिछले सात साल पहले यह संभव नहीं था। आज यूपी ग्रोथ इंजन बना है। पहले सातवें नम्बर की अर्थव्यवस्था थी। आज यूपी देश में दूसरी अर्थव्यवस्था है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश की खुशहाली के लिए काम कर रही है। आज टीपू सुलतान बनने चले हैं। मुंगेरी लाल का सपना देखना इनकी आदत है। जब जनता ने इन्हें मौका दिया था तो इन लोगों ने युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। व्यापारियों के सामने संकट खड़ा किया। आज किसी भी जिले का है, वह नियुक्ति पत्र हासिल करने की क्षमता रखता है। पहले ऐसा नहीं था। कुछ जिलों को ही मौका मिलता था। सीएम योगी ने कहा कि जो लोग आपके रास्ते का बैरियर बनेंगे, उनसे निपटने के लिए हम लोग हैं।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले जाति को लड़ाया, फिर मजहबों को लड़ाने का काम किया। प्रदेश को दंगों की आग में झोंक दिया था। ऐसे प्रदेश में भला कोई निवेश क्यों करना चाहेगा। आज वे लोग ही एक बार फिर जनता को भ्रम में डाल कर सत्ता में आना चाहते हैं। बुलडोजर का विरोध करते हैं। सीएम योगी ने कहा कि बुलडोजर वही लोग चला सकते हैं जिनके दिल साफ हैं। प्रदेश का भला चाहते हैं। कानून व्यवस्था ठीक होने से आज यूपी में 40 लाख करोड़ का निवेश हुआ। हमारे परंपरागत उद्योग बंद पड़ रहे थे। आज ओडीओपी के माध्यम से हर जिले का उत्पाद दुनिया में पहुंच रहा है। अपनी नई पहचान बना रहे है।

पहले की सरकार में प्रदेश के पास पैसा नहीं था। आज एक करोड़ परिवार ऐसे हैं जिन्हें डबल इंजन की सरकार पेंशन दे रही है। कन्याओं का विवाह किया जा रहा है। आज प्रदेश के पास पैसा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार पंचायती राज विभाग में किसी राजभर की नियुक्ति हुई है। इन्हें पहले नौकरी क्यों नहीं मिली। यह इसलिए नहीं हो पाया था क्योंकि चाचा भतीजा वसूली पर निकल पड़ते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके ऊपर भरोसा नहीं किया जा सकता है। जिस विभाग में आप काम कर रहे हैं, उसे नम्बर एक बनाना है। इसी से यूपी नम्बर एक बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी का भारत को शक्तिशाली बनाने का अपना पूरा होगा। आखिर कौन नगरिक नहीं चाहेगा कि भारत विकसित देश बने।

वहीं, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले की सरकारों में बिना रिश्वत के नौकरी नहीं मिलती थी। पेपर लीक का पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा खड़ा किया गया गैंग था। उसमें ऐसे लोगों को नौकरी मिल जाती थी जिनको नहीं मिलनी चाहिए। योगी जी के नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से भर्ती हो रही है। एक रुपया भी घूस नहीं देना पड़ता है। अभी हाल में ही पुलिस भर्ती परीक्षा सम्पन्न हुई है। नकल माफिया थर थर कांप रहे थे। अब सबने देखा होगा। आज आप सब सरकारी सेवा में आ रहे हो। पूरी शिद्दत से नौकरी करनी चाहिए। आपको बिना रिश्वत के नौकरी मिली है। इसकी चर्चा आपको ही करनी है। केशव प्रसाद मौर्य ने नव चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Kolar News: कोलार में कांग्रेस का प्रदर्शन

 

कोलार. बुधवार को उप ब्लॉक सर्वधर्म और उप ब्लॉक नयापुरा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीमाकुंज के नजदीक दोपहर में किसानों की आर्थिक परेशानियां, बिजली के बिलों में वृद्धि, खराब सड़कें, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं एवं अबोध बालिकाओं पर हो रहे दुराचार, अनुसूचित जाति जनजाति, अल्पसंख्यक वर्गो के साथ भेदभाव आदि मामलों को लेकर आंदोलन कर नारेबाजी की।

इस दौरान रामराज तिवारी, मनजीत सिंह मारण, राहुल सिंह राठौर, सुखलाल ठाकुर, प्रतिभा तोमर, महक राणा, आशीष राय, विजय जौहरी, विजय वर्मा, सुजीत पंडा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कोलार पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा।

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...