केन्द्रीय मंत्रि-परिषद ने मुंबई-इंदौर के बीच 309 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रि-मंडलीय समिति (सीसीईए) ने कल रेल मंत्रालय के तहत लगभग 18 हजार 36 करोड़ रुपये की लागत वाली नई रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दी है। इंदौर और मनमाड़ के बीच प्रस्तावित यह नई रेल लाइन सीधा सम्पर्क प्रदान करेगी। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नए भारत की कल्पना के अनुरूप है, जो क्षेत्र के व्यापक विकास के साथ ही लोगों को “आत्म-निर्भर” बनाएगी। यह परियोजना मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का परिणाम है, जो एकीकृत योजना के माध्यम से संभव हुआ है और लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही के लिए निर्बाध सम्पर्क प्रदान करेगा। परियोजना महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के 6 जिलों को कवर करेगी, जिससे भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 309 किलोमीटर की वृद्धि होगी। परियोजना के साथ 30 नए स्टेशन भी बनाए जाएंगे, जिससे मध्यप्रदेश के आकांक्षी जिले बड़वानी को बेहतर सम्पर्क मिलेगा। नई रेलवे लाइन परियोजना से लगभग 1 हजार गांवों और लगभग 30 लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। मध्यप्रदेश के विकास को और गति देने वाली इस नई रेलवे लाइन परियोजना की मंजूरी के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

परियोजना देश के पश्चिमी दक्षिण-पश्चिमी हिस्से को मध्य भारत से जोड़ने वाला छोटा रास्ता उपलब्ध कराकर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगी। इससे महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर सहित उज्जैन-इंदौर क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन/धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। परियोजना से पीथमपुर ऑटो क्लस्टर (90 बड़ी इकाइयां और 700 छोटे और मध्यम उद्योग) को जेएनपीए के गेटवे पोर्ट और अन्य राज्य बंदरगाहों से सीधा सम्पर्क मिलेगा। परियोजना मध्यप्रदेश के बाजरा उत्पादक जिलों और महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक जिलों को भी सीधा सम्पर्क प्रदान करेगी, जिससे देश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में इसके वितरण में सुविधा होगी।

कृषि उत्पादों, उर्वरक, कंटेनर, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट, पीओएल के परिवहन के लिए यह एक आवश्यक मार्ग है। क्षमता वृद्धि कार्य के परिणामस्वरूप लगभग 26 एमटीपीए (मिलियन टन प्रति वर्ष) की अतिरिक्त माल ढुलाई होगी। रेलवे पर्यावरण अनुकूल और ऊर्जा कुशल परिवहन का साधन है, जो जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने और देश की रसद लागत को कम करने, तेल आयात (18 करोड़ लीटर) को कम करने और कार्बनडाइक्साइड उत्सर्जन (138 करोड़ किलोग्राम) को कम करने में मदद करेगा जो साढ़े 5 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है।

 

राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने अयोध्या नगर क्षेत्र में 76 लाख से अधिक के कार्यों का किया भूमि-पूजन

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्ध-घुमंतु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने सोमवार को अयोध्या नगर क्षेत्र में 76 लाख 2 हजार 334 रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलोनियों में सड़क निर्माण करते समय ध्यान रखें कि जहाँ पर जल-भराव की स्थिति बनती है, वहाँ सीमेंट-कांक्रीट रोड बनायें। उन्होंने कहा कि जल-भराव की स्थिति वाले क्षेत्र में डामर की सड़क बनाने के कुछ समय बाद ही खराब हो जाती है। उन्होंने पार्षद और स्थानीय नागरिकों से कहा कि उनकी कॉलोनी में बनने वाली सड़कों की वह स्वयं भी निगरानी करें और कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ हो, इस पर नजर रखें। निर्माण एजेंसी कार्य को निर्धारित मापदण्डों के अनुसार समय-सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करे।

राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने जिन कार्यों का भूमि-पूजन किया, उनमें अयोध्या नगर में वार्ड-68, एम सेक्टर में नर्सरी से अभिनव होम्स और वार्ड-68 के सुरभि परिसर में सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं। इन दोनों निर्माण कार्यों की लागत 42 लाख 8 हजार 627 रुपये है। वार्ड-68 में ही अयोध्या एक्सटेंशन, फेस-5, पार्ट-2 में सीसी रोड लागत 23 लाख 84 हजार 876 रुपये है। इसके अतिरिक्त वार्ड-68 के ईडब्ल्यूएस पार्क अयोध्या नगर फेस-5, पार्ट-1 में 10 लाख 8 हजार 831 रुपये लागत की बाउण्ड्री-वॉल और एमएस ग्रिल का निर्माण कार्य शामिल है। पार्षद उर्मिला मौर्य, शिरोमणि शर्मा, पूर्व पार्षद लक्ष्मी ठाकुर और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

बाबा महाकाल मानव समाज का संरक्षण कर उत्साह बढ़ाते हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल उज्जैन में बाबा महाकाल की आखिरी राजसी सवारी के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि यह मात्र सवारी न होकर बाबा महाकाल का जनता के साथ सीधा सरोकार है। भगवान दर्शन देते हुए अपनी लौकिक दुनिया को अपनी निगाह से देखना चाहते हैं। मनुष्य भी इस अवसर की प्रतिक्षा करते हैं। कालों के काल महाकाल इस दुनिया में सदैव हमारा उत्साह बढ़ाते हैं। सभी का संरक्षण करते हैं। जीवन की ललक जगाते हैं। महाकाल की छबि देवों के देव के रूप में है। बाबा महाकाल एक विलक्षण देव हैं। गरीब से गरीब आदमी के जीवन में वे आशा, अपेक्षा और उत्साह का रंग घोलते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवारी में शामिल हुए नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की सवारी की विशेषता है कि पूरे सावन में आयोजन होते हैं। पूर्णिमा से पूर्णिमा तक सभी सावन और भादो मास में दो सवारी अमावस्या से अमावस्या तक निकलती है। इस तरह उत्तर भारत और दक्षिण भारत की परम्पराओं के साथ पूर्व और पश्चिम सभी दिशाओं को शामिल करते हुए बाबा कृपा बरसाते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष बाबा महाकाल की सवारी में अनेक आकर्षण जोड़े गए, जिससे सभी को आनंद आया। प्रदेश के अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के प्रतिनिधि और श्रद्धालुजन भी अपनी लोक कलाओं के प्रदर्शन के साथ सवारियों में शामिल हुए। हमारे लिए बाबा महाकाल समग्र रूप से पूरे प्रदेश के लिए विशेषकर बड़ा देव के नाते से जनजातीय क्षेत्र में भी अत्यंत श्रद्धा से जाने जाते हैं। जनजातीय संस्कृति से अन्य लोग भी परिचित हों, इसलिए उन्हें सवारी में शामिल किया गया। सवारी में पहली बार पुलिस बैंड की आकर्षक प्रस्तुति भी शामिल की गई। साथ ही अन्य विभागों की सहभागिता भी रही। इस वर्ष आखिरी सवारी में पुष्प-वर्षा की व्यवस्था की गई। इन सभी प्रयासों और नवाचारों से महाकाल की सवारी की आभा एवं गौरव में वृद्धि हुई है।

 

संगठन पर्व परिवार विस्तार के क्रम में अमिट छाप छोड़ेगा – डॉ. मोहन यादव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हाथों सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के संगठन पर्व का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली। संगठन पर्व के शुभारंभ कार्यक्रम का भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यलय में लाइव प्रसारण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारियों ने देखा व केंद्रीय नेतृत्व के उद्बोधन को सुना। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात् भाजपा प्रदेश कार्यालय में आतिशवाजी कर उत्सव मनाया गया।

संगठन पर्व शुभारंभ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व का शुभारंभ हो गया है। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सदस्य बनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के पहले सदस्य बनकर संगठन पर्व का शुभारंभ किया है। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाज , रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पार्टी के सदस्य बने। यह संगठन पर्व परिवार के विस्तार का अभियान है। मैं यह मानता हूं कि संगठन पर्व परिवार विस्तार के क्रम में अमिट छाप छोड़ेगा। संगठन पर्व के शुभारंभ पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार 3 सितंबर को दोपहर 1 बजे मध्यप्रदेश में संगठन का शुभारंभ किया जाएगा और पार्टी द्वारा तय किए गए लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर भाजपा परिवार को और सशक्त बनाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के हाथों सदस्य बनकर संगठन पर्व का शुभारंभ किया है। संगठन पर्व देशभर में चलने वाला अभियान है। मंगलवार 3 सितंबर को दोपहर 1 बजे मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सदस्यता दिलाकर संगठन पर्व का शुभारंभ किया जाएगा। मैं आप सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि इस अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लें एवं अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाएं, ताकि मध्यप्रदेश अपने निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बना सके। मध्यप्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता दिए गए हर लक्ष्य को हमेशा से पूरा करते आए हैं, संगठन पर्व में भी मध्यप्रदेश को जो लक्ष्य दिया गया है उससे अधिक सदस्य बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता जुट जाएं।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, प्रतिमा बागरी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सांसद लता वानखेड़े, शिवमंगल सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया, विजय दुबे, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, विधायक रामेश्वर शर्मा, शैलेन्द्र जैन, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एजाज खान, सत्येन्द्र भूषण सिंह एवं शैलेन्द्र शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना ने मध्य प्रदेश में ई-पंचायत को मजबूत करने के लिए ई-पंचायत कार्यशाला का आयोजन किया

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना ने एब्सोल्यूट ग्राम्या प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर कल भोपाल के होटल मैरियट में “विकासशील ई-पंचायत के माध्यम से संगत ग्रामीण शासन, स्वास्थ्य और कौशल विकास को सशक्त बनाना” शीर्षक की कार्यशाला का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश में ग्रामीण सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा।

प्रोफेसर टीएन सिंह, आईआईटी पटना के निदेशक और फाउंडेशन फॉर इनोवेटर्स इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (फिस्ट) के अध्यक्ष ने प्रौद्योगिकी के माध्यम से ग्रामीण शासन को आगे बढ़ाने में फिस्ट और आईआईटी पटना की विकासात्मक भूमिका पर टिप्पणी की। प्रोफेसर सिंह ने कहा की, “फिस्ट के साथ सहयोग के माध्यम से आईआईटी पटना ग्रामीण शासन के लिए अभिनव समाधानों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ई-पंचायत पहल एक प्रमुख उदाहरण है कि कैसे प्रौद्योगिकी शासन में अंतराल को पाट सकती है और सार्थक परिवर्तन ला सकती है। हम इस प्रयास का समर्थन करने और अधिक समावेशी और कुशल शासन मॉडल की दिशा में काम करने के लिए उत्साहित हैं।”

कार्यशाला का उद्देश्य ई-पंचायत प्रणाली के माध्यम से ग्रामीण शासन, स्वास्थ्य और कौशल विकास को बढ़ाना था। ग्रामीण शासन में डिजिटल परिवर्तन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता है। ई-पंचायत प्रणाली ग्रामीण प्रशासन का आधुनिकीकरण करने के दृष्टिकोण की एक आधारशिला है। डिजिटल प्रौद्योगिकी को एकीकृत करके, शासन को अधिक पारदर्शी, कुशल और सुलभ बना सकते हैं। यह पहल न केवल सार्वजनिक सेवाओं के वितरण को बढ़ाएगी, बल्कि ग्रामीण समुदायों को अपने स्वयं के विकास में अधिक सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए सशक्त भी करेगी। इस कार्यशाला में राज्य की प्रभावी शासन के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा वितरण में सुधार के प्रति समर्पण को उजागर किया गया। सत्र की शुरुआत एब्सोल्यूट ग्राम्य के सीएमडी डॉ. पंकज शुक्ला के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों और ई-पंचायत पहल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “ई-पंचायत प्रणाली ग्रामीण शासन के आधुनिकीकरण की दिशा में एक परिवर्तनकारी छलांग का प्रतिनिधित्व करती है। प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर, हम न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित कर रहे हैं, बल्कि समुदायों को आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच प्रदान करके सशक्त भी बना रहे हैं। हमारा लक्ष्य एक मजबूत, कुशल प्रणाली बनाना है जो ग्रामीण क्षेत्रों को उल्लेखनीय रूप से विकसित कर सतत विकास को बढ़ावा दे सके।”

कार्यशाला में ई-पंचायत प्रणाली के विकास पर एक विस्तृत तकनीकी ब्रीफिंग हुई, जिसमें प्रतिभागियों को इसके कार्यान्वयन में गहन अंतर्दृष्टि प्रदान की गई। एक प्रमुख आकर्षण फिस्ट, आईआईटी पटना और एब्सोल्यूट ग्राम्य प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करना था, जो ई-पंचायत पहल को आगे बढ़ाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता को औपचारिक रूप देता है। कार्यक्रम में दो केंद्रित सत्र शामिल थे: सत्र I ने ई-पंचायत के व्यावहारिक अनुप्रयोगों को संबोधित किया, जबकि सत्र II ने रणनीतिक नियोजन और रोडमैप विकास पर ध्यान केंद्रित किया।

शिवराज सिंह चौहान एग्रीश्योर फंड और कृषि निवेश पोर्टल का करेंगे शुभारंभ, ग्रीनथॉन एआईएफ उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान करेंगे

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल पूसा, नई दिल्ली में एग्रीश्योर फंड और कृषि निवेश पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। कृषि निवेश पोर्टल के शुभारंभ के साथ ही शिवराज सिंह चौहान विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बैंकों और राज्यों को उनके प्रयासों की सराहना करते हुए एआईएफ उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और राम नाथ ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

यह पुरस्कार समारोह अन्य बैंकों को भी अपना प्रदर्शन बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे एआईएफ योजना की समग्र सफलता में योगदान मिलेगा। पुरस्कार समारोह के दौरान विभिन्न राज्यों और बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

फसल कटाई के बाद प्रबंधन के बुनियादी ढांचे और सामुदायिक कृषि परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए 2020 में कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ) योजना शुरू की गई थी। एआईएफ योजना को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाए जाते हैं और एआईएफ योजना को सफलतापूर्वक लागू करने में विभिन्न बैंकों और राज्यों के प्रयासों को मान्यता देते हुए, सामूहिक उपलब्धियों को बढ़ावा देने, उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और एआईएफ के तहत भविष्य के प्रदर्शन को प्रेरित करने के लिए उन्हें उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

कृषि अवसंरचना निधि (AIF) योजना 2020 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य फसल कटाई के बाद प्रबंधन अवसंरचना और सामुदायिक खेती के संसाधनों का निर्माण करना है। AIF योजना को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाए जाते हैं और विभिन्न बैंकों और राज्यों के प्रयासों को मान्यता देने के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं, ताकि सामूहिक उपलब्धियों को बढ़ावा दिया जा सके, उत्कृष्टता को प्रोत्साहित किया जा सके और AIF के तहत भविष्य के प्रदर्शन को प्रेरित किया जा सके।

देश के आर्थिक विकास में सहकारिता का योगदान अतुलनीय : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित वारणानगर में वारणा महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह की गरिमा बढ़ाईं। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि समाज में निहित शक्ति का सदुपयोग करने के लिए सहकारिता सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। सहकारिता के सिद्धांत संविधान में परिकल्पित न्याय, एकता और भाईचारे की भावना के अनुरूप हैं। जब अलग-अलग वर्गों और विचारधाराओं के लोग सहकार के लिए एकजुट होते हैं, तो उन्हें सामाजिक विविधता का लाभ मिलता है। देश के आर्थिक विकास में सहकारी समितियों ने अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अमूल और लिज्जत पापड़ जैसे घरेलू ब्रांड ऐसी सहकारी समितियों के ही उदाहरण हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि अगर आज भारत विश्व का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है तो इस सफलता में सहकारी समूहों का महत्वपूर्ण योगदान है। आम तौर पर सभी राज्यों में सहकारी समितियां मुख्य रूप से दूध उत्पादों का उत्पादन और वितरण करती हैं। केवल दूध ही नहीं, सहकारी संस्थाएं उर्वरक, कपास, हथकरघा, आवास (हाउसिंग), खाद्य तेल और चीनी जैसे क्षेत्रों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि सहकारी संस्थाओं ने गरीबी उन्मूलन, खाद्य सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लेकिन तेजी से बदलते इस समय में उन्हें खुद को भी बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कई सहकारी समितियां पूंजी व संसाधनों की कमी, शासन व प्रबंधन और कम भागीदारी जैसी समस्याओं का सामना कर रही हैं। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को सहकारिता से जोड़ना इस दिशा में महत्वपूर्ण हो सकता है। युवा, प्रशासन और प्रबंधन में प्रौद्योगिकी को शामिल करके उन संस्थाओं का कायाकल्प कर सकते हैं। उन्होंने सहकारी संस्थाओं को जैविक खेती, भंडारण क्षमता निर्माण और इको-टूरिज्म (पर्यटन) जैसे नए क्षेत्रों में अवसर तलाशने की सलाह दीं।

राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी उद्यम की सफलता का असली राज उसका आम लोगों के साथ जुड़ाव है। इसे देखते हुए सहकारी समितियों की सफलता के लिए एक लोकतांत्रिक व्यवस्था और पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। सहकारी संस्थाओं में सदस्यों के हित सर्वोपरि होने चाहिए। यह हमेशा ध्यान में रखा जाना चाहिए कि कोई भी सहकारी संस्था किसी व्यक्ति के निजी स्वार्थ और लाभ कमाने का एक साधन न बने, अन्यथा सहकारिता का उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा। सहकारी समितियों में किसी के एकाधिकार की जगह वास्तविक सहकार होना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह, जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल थीं, से शिक्षा के महत्व को समझने, नई तकनीकों को सीखने, दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण को महत्व देने, जरूरतमंदों की सहायता करने और देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए हमेशा तैयार रहने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हमारे व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयास विश्व पटल पर भारत को ऊंचे स्थान पर पहुंचाएंगे।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ कल दोपहर 1 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 41 लाख कार्यकर्ता 64871 बूथों पर संगठन पर्व के तहत लोगों को सदस्यता दिलाएंगे। 25 सितंबर तक चलने वाले संगठन पर्व के दौरान मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ नए और देशभर में 10 करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकात्मता और लोकतंत्र के गांधीवादी दृष्टिकोण को मजबूती प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और भारत की विकास यात्रा में सभी लोग शामिल हों। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों तक सीमित रहने वाली पार्टी नहीं, कार्यकर्ता आधारित जीवंत संगठन है। संगठन पर्व सर्वव्यापी-सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों को पार्टी में शामिल कर सदस्य बनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ-नेता नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पार्टी के सदस्यता अभियान का आज शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उन्‍हें पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सदस्यता नवीनीकरण प्रमाणपत्र प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा भारत की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो अपने काम का विस्तार करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन कर रही है। उन्‍होंने कहा कि पार्टी लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सुधार कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय देश के सीमावर्ती गांवों को अंतिम गांव के रूप में जाना जाता था और यह नकारात्मकता को दर्शाता था। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सीमावर्ती गांव को आखिरी गाँव की जगह पहले गाँव का दर्जा दिया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इन गांवों में विशेष इकाई गठित कर सदस्यता अभियान चलाने और पूरे गांवों को भाजपा का सदस्य बनाने को कहा।

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि एकमात्र भाजपा ही भारतीय संविधान में समाहित मूल्यों के अनुरूप काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रधान सेवक हैं और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा तथा आदर्श हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा न केवल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि सबसे बडी लोकतांत्रिक पार्टी भी है। उन्होंने कहा कि कोई भी अन्य पार्टी भाजपा जैसी पारदर्शिता और ईमानदारी से अपना सदस्यता अभियान नहीं चलाती है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को वादों को कार्यों में बदलना होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का महाकाल मन्दिर के महानिर्वाणी अखाड़े के संत समाज ने स्वागत कर किया अभिनन्दन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को महाकालेश्वर मन्दिर में पूजा-अर्चना की। पूजन-अर्चन के बाद महानिर्वाणी अखाड़े के संत समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा उनकी धर्म-पत्नी सीमा यादव का स्वागत कर अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री को महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि तथा संत समाज ने महाकाल भगवान की रजत जड़ित प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, विशाल राजौरिया, संजय अग्रवाल, रवि सोलंकी तथा प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद थे।

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...