जय शाह निर्विरोध चुने गए ICC के अध्यक्ष, एक दिसबंर से संभालेंगे पद

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह निर्विरोध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अगले अध्यक्ष चुने गए हैं। वह एक दिसंबर 2024 से आईसीसी अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। फिलहाल ग्रेग बार्कले वर्तमान आईसीसी अध्यक्ष हैं, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त होगा।

जय शाह के निर्विरोध चयन के बाद आईसीसी ने कहा है कि वो इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। सिर्फ उन्होंने ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। जबकि वर्तमान अध्यक्ष बार्कले ने खुद को इस रेस से अलग कर लिया था। इस तरह 35 वर्षीय जय शाह सबसे कम उम्र के आईसीसी अध्यक्ष बन जाएंगे।

जय शाह पांचवें भारतीय हैं, जो आईसीसी अध्यक्ष बने हैं। शाह से पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन. श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी का नेतृत्व कर चुके हैं।

आईसीसी के अनुसार, अध्यक्ष चुने जाने पर जय शाह ने कहा, “आईसीसी अध्यक्ष पद पर चुने जाने से मैं अभिभूत हूं। मैं वैश्विक क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आईसीसी टीम और हमारे सदस्य देशों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हम एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं जहां कई प्रारूपों के सह-अस्तित्व को संतुलित करना, नई तकनीक को अपनाने को बढ़ावा देना और हमारे प्रमुख कार्यक्रमों को नए वैश्विक बाजारों में पेश करना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। हमारा लक्ष्य क्रिकेट को और भी प्रसिद्ध बनाना है। हमारी कोशिश क्रिकेट को दुनियाभर में और पसंद कराना है। लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करना इस बात को दर्शाता है कि क्रिकेट का विकास हो रहा है। मुझे विश्वास है कि यह खेल को अभूतपूर्व तरीके से आगे बढ़ाएगा।”

सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होंगे बड़े बिजली बकायादारों के नाम

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी, ऐसे बिजली उपभोक्‍ता जिनके द्वारा अपने बकाया बिजली बिलों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, उनके नाम, पते और बकाया राशि की जानकारी को विभिन्‍न सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म जैसे वॉट्सऐप, फेसबुक, एक्‍स एवं इन्‍स्‍टाग्राम प्लेटफार्म पर पोस्‍ट करेगी। साथ ही उनसे बिजली बिल भुगतान की अपील की जाएगी।

मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्‍वालियर एवं चंबल संभाग अंतर्गत आने वाले सभी 16 जिलों के बड़े बिजली बकायादारों के नाम की सूची तैयार कर ली गई है, जिन्‍हें सोशल मीडिया के माध्‍यम से सार्वजनिक किया जाएगा।

कंपनी द्वारा सभी श्रेणी के बकायादार विद्युत उपभोक्‍ताओं की सूची में से फिलहाल टॉप-20 बकायादारों के नामों को सार्वजनिक करने की तैयारी कर ली है। इसके बाद सभी बकायादार उपभोक्ताओं की सूची भी सोशल मीडिया पर जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पास सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के नाम, मोबाइल नम्बर सहित समस्‍त जानकारी उपलब्‍ध है। उपभोक्ताओं का वॉट्सऐप ग्रुप बनाया जा रहा है, जिसमें बकायादारों की सूची भेजी जाएगी, ताकि सभी को पता चल सके कि उनके आसपास कितने बकायादार हैं। साथ ही इसे सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म जैसे एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर भी वायरल किया जाएगा। विगत दिनों कंपनी द्वारा ग्‍वालियर क्षेत्र के कुछ बकायादारों की सूची को सार्वजनिक स्‍थानों तथा सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की गई थी। अनेक उपभोक्ताओं ने इस कार्यवाही के चलते अपनी बकाया राशि कंपनी में जमा करा दी थी जिसके बाद कंपनी द्वारा उनके नामों को हटा दिया गया।

 

प्रेम-दया वाले सदाचारी राजा का राज ही रामराज है – मुकेश नायक

प्रखर चिंतक मानस मर्मज्ञ एवं पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने कहा है कि प्रेम और दया वाले सदाचारी राजा का राज ही रामराज है । जीवन मैं आने वाले दुख और नाकामी से मुक्ति का मूल मंत्र है प्रभु श्री राम का नाम। नायक कल गांधी हाल में संस्था विचार मंच के द्वारा आयोजित व्याख्यान में भगवान राम के जीवन का दर्शन करा रहे थे। उन्होंने सनातन धर्म, संस्कृति और परंपरा के वाहक श्री राम विषय पर अपना ओजस्वी उद्बोधन दिया। इस उद्बोधन के दौरान उन्होंने भगवान राम के जीवन से जुड़े अलग-अलग प्रसंग सुनाते हुए उन प्रसंग के माध्यम से मिलने वाली सीख से रूबरू कराया ।

उन्होंने कहा कि सद्गुण और निर्गुण के बीच निरंतर संघर्ष होता है । जब-जब ऐसा लगता है कि सद्गुण पराजित हो जाएगा तो उस स्थिति में हमें सत्य और निर्बल के विश्वास के प्रतीक भगवान श्री राम की याद आती है । उन्होंने एक समय पर राक्षस तारक के द्वारा देवताओं के बीच मचाए गए आतंक, कामदेवता की मदद से भगवान शिव की तपस्या को भंग करने की कोशिश, गंगा पार करने के लिए केवट की नाव पर सवार होने के भगवान राम के प्रसंग और धरती माता तथा राम जी के बीच हुए संवाद का वृतांत सुनाया । उन्होंने कहा कि भगवान शिव भी हमेशा भगवान श्री राम के नाम का जाप करते हैं । भगवान राम इस सृष्टि के मूल कारक तत्व है । जीवन में जब भी दुख और नाकामी आए तो उससे मुक्ति के लिए महामंत्र भगवान श्री राम के नाम का जाप है । द्वार पर लगाए जाने वाला दीपक द्वारा के अंदर और द्वार के बाहर दोनों तरफ प्रकाश देता है । अयोध्या में रामराज एक ऐसा राज था जिसमें राजा पर प्रजा का अंकुश था । उस समय पर दूसरे की पीड़ा से राजा का हृदय दुखी होता था ।

नायक ने कहा कि रामराज की बात तो हम सभी ने बहुत सुनी होगी । रामराज का मतलब होता है सदाचारी राजा, जिसके मन में दया और प्रेम हो । ऐसा राजा जब राज करता है तो प्रजा में अपने आप अनुशासन आ जाता है । भगवान राम की भक्ति से ज्ञान का दीपक जलता है ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विचार मंच की ओर से पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा , डॉ भरत छापरवाल, शिवाजी मोहिते और श्याम सुंदर यादव ने नायक का स्वागत किया। स्वागत में नायक को मालवी पगड़ी पहनाकर राम नाम का दुपट्टा ओढाया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय पटेल ने किया । अतिथि को स्मृति चिन्ह मयंक नगर ने भेंट किया । अंत में आभार प्रदर्शन शफी शेख ने किया ।

कार्यक्रम में सर्व सज्जन सिंह वर्मा, रिंकू भाटिया,शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, वरिष्ठ नेता राजेश चौकसे, गिरधर नागर, मनोहर धवन, विचार मंच, इन्दौर से डॉ भरत छापरवाल श्याम,श्याम सुंदर यादव,शिवाजी मोहिते,शशीकांत गुप्ते, शफी शेख,अरविंद पोरवाल,सुशीला यादव,अर्चना जायसवाल,विनय बाकलीवाल, निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, अभय वर्मा, अफसर पटेल, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया,इन्दौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष रिंकू भाटिया, विचार मंच के फादर पायस, प्रणिता दीक्षित, अमिता वर्मा, रामेश्वर गुप्ता,गजेंद्र वर्मा,पार्षद राजू भदौरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनीला मीमरोट,मधुसूदन भलिका, हाजी वाहब, शैलू सेन, पुखराज राठौर ,आदि उपस्थित थे ।

जॉज कुरियन मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के साथ नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद व केन्द्रीय मंत्री जॉज कुरियन ने मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचकर निर्वाचन पदाधिकारी से राज्यसभा सांसद का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जॉर्ज कुरियन मध्यप्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मध्यप्रदेश की जनता, भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कुरियन को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनका प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुना जाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुरियन को मध्यप्रदेश से राज्यसभा में भेजने का जो निर्णय लिया है, उससे मध्यप्रदेश एवं केरल के संबंध और प्रगाढ़ होंगे। आदि शंकराचार्य ने केरल से आकर मध्यप्रदेश में मां नर्मदा के किनारे साधना की और सनातन धर्म अलख दुनिया में जगाई थी। कुरियन के लंबे राजनीतिक जीवन और अनुभव का लाभ मध्यप्रदेश को भी मिलेगा। केरल में हुई प्राकृतिक आपदा में मध्यप्रदेश सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और सरकार ने 20 करोड रूपये की आर्थिक मदद दी है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन आज मध्यप्रदेश से राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए है, यह हमारे लिए गौरव की बात है। वे केरल प्रदेश के रहने वाले है। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मैं उनका स्वागत करता हूं एवं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कुरियन को मध्यप्रदेश से राज्यसभा में भेजने का निर्णय ऐतिहासिक है। कुरियन के माध्यम से मध्यप्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा कि मुझे प्रदेश से राज्यसभा में भेजने के लिए प्रदेश की जनता, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। केरल की प्राकृतिक आपदा में आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हॅॅू। इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू एवं एस.एस उप्पल उपस्थित रहे।

त्यौहार हमारे समृद्ध भारत की विरासत हैं, इन्हें धूमधाम से मनाएँ: खाद्य मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत

सागर जिले के राहतगढ़ में यादव समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। सभी क्षेत्र वासियों को उन्होंने कृष्ण जन्म उत्सव कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार हमारे समृद्ध भारत की धरोहर हैं, इन्हें धूमधाम से मनाना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सभी त्यौहारों को परंपरा अनुसार और धूमधाम से मनाने के लिए लोगों का आवाहन किया गया है। त्यौहार हमें धर्म से जोड़ते हैं और समाज में एकता का माहौल बनाते हैं।

राजपूत ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म जनकल्याण के लिए हुआ है। हम सभी को उनके पद्चिन्हों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। मंत्री राजपूत को सभी क्षेत्रवासियों ने जन्मदिन की बधाइयाँ भी दी। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया।

नरेला रक्षाबंधन महोत्सव का चौथा दिन- 36 हज़ार 344 बहनों ने बांधी राखी

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 77, 71, एवं 37 में आयोजित विश्व के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव में नरेला विधानसभा की बहनों से रक्षासूत्र बंधवाने पहुंचे। चतुर्थ दिवस की शुरुआत में मंत्री सारंग ने सबसे पहले दिव्यांग बहन से राखी बंधवाई। चौथे दिन 36 हज़ार 344 बहनों मंत्री सारंग ने रक्षा सूत्र बांधे। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर विशेष कर बहनों ने मंत्री सारंग का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। वार्ड 37 खुशीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने क्रेन पर 151 फिट की माला से मंत्री सारंग का स्वागत किया। यहाँ सभी बहनों में भारी उत्साह देखने को मिला।

सारंग ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2008 के बाद से नरेला विधानसभा में हर घर नर्मदा जल, सड़क, बिजली मूलभूत सुविधाओं सहित निरंतर हो रहे विभिन्न विकास कार्य से नरेलला को एक आदर्श विधानसभा विधानसभा के रूप में स्थापित करने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि नरेला क्षेत्र को उन्होंने कभी भी राजनैतिक नजरिये से नहीं देखा बल्कि हमेशा अपना परिवार माना है।

नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 77 में आयोजित कार्यक्रम में हाउसिंग बोर्ड निवासी छवि वर्मा की माता मंत्री सारंग को रक्षासूत्र बांधने आयी थी। इस दौरान उन्होंने मंत्री श्री सारंग को बेटी के दिल में छेद होने की समस्या से अवगत कराते हुए मदद की गुहार लगाई। इसपर मंत्री सारंग ने बेटी का इलाज करवाने का आश्वासन दिया।

वार्ड 71 अंतर्गत दशहरा में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम में मंत्री सारंग को राखी बांधने आयी शंकराचार्य नगर निवासी गरिमा भार्गव ने कविता सुनाई। अपनी कविता में उन्होंने मंत्री सारंग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्प एवं विकास कार्यों को इंगित किया। जिसपर उपस्थित सभी ने ज़ोरदार तालियां बजाई।

पिछले 15 वर्षों से नरेला विधानसभा में आयोजित हो रहे विश्व के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव मंन पिछले 4 दिनों में ही 1 लाख 13 हज़ार 022 बहनों ने मंत्री सारंग को राखी बांधी है। वहीं इस बार माना जा रहा है कि पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ते हुए संख्या डेढ़ लाख के पार पहुँचने जा रही है।

बुधवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 44 खेल मैदान में दोपहर 12 बजे, वार्ड 39-40 चाणक्यपुरी मैदान में दोपहर 2 बजे और वार्ड 75 कनक मैरिज गार्डन में शाम 4 बजे रक्षाबंधन महोत्सव के कार्यक्रम होंगे।

 

दुबई में आईसीसी महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप में 4 अक्‍तूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा

Dambulla : Players of India Women celebrate the wicket of Pakistan's Muneeba Ali during the Women's Asia Cup 2024 match between India Women and Pakistan Women at Rangiri Dambulla International Stadium in Dambulla on Friday, July 19, 2024. (Photo: IANS/@BCCIWomen)

आईसीसी महिला टी20 विश्‍व कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम 4 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड के विरूद्ध मैच से अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद छह अक्टूबर को वहीं पर पाकिस्तान से भारतीय टीम का मुकाबला होगा। भारत का तीसरा मैच नौ अक्टूबर को दुबई में ही श्रीलंका के साथ होगा। समूह स्‍तर पर भारतीय टीम का अंतिम मुकाबला 13 अक्‍टूबर को शारजाह में पूर्व चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया के साथ होगा।

महिला टी20 विश्‍व कप का आयोजन पहले बांग्‍लादेश में होने वाला था लेकिन दो सप्‍ताह पहले इसे संयुक्‍त अरब अमीरात में कराने का निर्णय लिया गया। इस प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मैच 17 और 18 अक्‍टूबर को दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे जबकि फाइनल मैच 20 अक्‍टूबर को दुबई में होगा।

सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में 5 नये जिले बनाने का किया निर्णय

सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में 5 नये जिले बनाने का निर्णय किया है। ये हैं- जांस्‍कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग। गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि लद्दाख को विकसित और खुशहाल बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए गृह मंत्रालय ने पांच नये जिले बनाने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक विकसित और समृद्ध लद्दाख के निर्माण के विज़न को साकार करने की दिशा में, गृह मंत्रालय ने संघशासित प्रदेश में 5 नए ज़िलों के गठन को मंज़ूरी दे दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस संबंध में साझा एक एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम है। जंस्कार, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग पर अब अधिक ध्यान दिया जाएगा, जिससे सेवाओं और अवसरों को लोगों के और करीब लाया जा सकेगा। वहां के लोगों को बधाई।”

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में इस ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि इस निर्णय से 5 नए ज़िलो – ज़ंस्कार, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग – में प्रशासन के सुदृढ़ होने से स्थानीय लोगों को उनके द्वार पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इन पांच जिलों के गठन के बाद अब लद्दाख में, लेह और कारगिल को मिलाकर, कुल सात जिले हो जायेंगे।

लद्दाख क्षेत्रफल के हिसाब से एक बहुत बड़ा संघशासित क्षेत्र है। वर्तमान में लद्दाख में दो जिले हैं – लेह और कारगिल। यह भारत के सबसे कम जनसंख्या वाले भूभागों में से एक है। अत्यंत कठिन और दुर्गम होने के कारण, वर्तमान में जिला प्रशासन को ज़मीनी स्तर तक पहुँचने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इन जिलों के गठन के बाद अब केन्द्र सरकार और लद्दाख प्रशासन की सभी जनहित योजनाएं लोगों तक आसानी से पहुँच सकेंगी और अधिक से अधिक लोग उनका लाभ उठा सकेंगे। गृह मंत्रालय का यह महत्वपूर्ण निर्णय लद्दाख के सर्वांगीण विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

पांच नए जिलों के गठन की “सैद्धांतिक स्वीकृति” देने के साथ ही गृह मंत्रालय ने लद्दाख प्रशासन को नए जिलों के गठन से संबंधित विभिन्न पहलुओं, जैसे, मुख्यालय, सीमाएं, संरचना, पदों के सृजन, जिला निर्माण से सम्बंधित कोई अन्य पहलू आदि के आंकलन के लिए एक समिति बनाने और उसे तीन महीने के अन्दर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। उक्त समिति की रिपोर्ट प्राप्ति के बाद, संघ राज्य क्षेत्र लद्दाख इस रिपोर्ट के आधार पर नए जिलों के निर्माण के सम्बन्ध में अंतिम प्रस्ताव गृह मंत्रालय को आगे की कार्यवाही के लिए भेजेगा। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए अपार संभावनाओं का सृजन करने के प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है।

 

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्णमय हुआ चंदेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमे धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। चंदेरी नगरी का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से रहा है। चंदेरी पवित्र नगरी है। इस नगरी के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। चंदेरी को पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें अडिग होकर धर्म के मार्ग पर चलना सिखाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अशोकनगर के चंदेरी की नवीन कृषि उपज मंडी में आयोजित श्रीकृष्ण पर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में करोड़ों रूपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। कार्यक्रम में में संस्कृ्ति विभाग, मॉडल स्कूल चंदेरी, लोक कला मंडली चंदेरी तथा वृंदावन के कलाकारों द्वारा कृष्णलीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यरक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी, पूर्व विधायक अशोकनगर जजपाल सिंह जज्जी सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं बडी संख्याग में गणमान्यज नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा देश संस्कृति प्रधान देश है। उन्होंने कहा कि चंदेरी हेण्डलूम पार्क में सभी धर्म के लोगों ने एक साथ हथकरघा पर काम करते हुए चंदेरी साड़ी को विश्व में प्रसिद्ध किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने 11 साल की उम्र में शिक्षा का महत्व बताया और कर्म के आधार पर शिक्षा का पाठ भी पढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमारा सनातन धर्म अदभुत है। भगवान श्रीकृष्ण को माखन चोर कहने वाले प्रसंग को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विस्तार से बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की माता ने उनसे कहा था कि उनके लोगों के द्वारा बनाया गया माखन कंस के घर जाता है। बृजवासियों का माखन कंस के यहां नहीं जाए इसलिए वे माखन खा जाते थे और दोस्तों के साथ मटकी फोड़ देते थे। उन्होंने यशोदा माता के मातृ प्रेम तथा सुदामा की मित्रता का वर्णन विस्तार से किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिशुपाल की नगरी चंदेरी में श्रीकृष्ण पर्व कार्यक्रम में शामिल होने पर हम सभी गौरवान्वित है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों का विकास कर नवीन स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। बेहतर शिक्षा के लिए नवीन शिक्षा नीति लागू की गई है। देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश में इस नीति को लागू किया गया है। नई शिक्षा नीति में धार्मिक शिक्षा पर भी जोर दिया गया है। इससे निश्चित ही सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। पाठ्यक्रम में श्रीराम, श्रीकृष्ण के पाठ को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का अभियान चलाया जा रहा है। बहनों के सारे कष्टों को दूर किया जायेगा।

कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी का शुभारंभ चंदेरी से हुआ है। इस भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण का आना हुआ है। इस भूमि को मैं प्रणाम करता हूँ। यह कार्यक्रम हर वर्ष चंदेरी में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिस विश्वास के साथ जिले का प्रभार सौंपा है, वे उस विश्वास को अडिग बनाये रखेंगे। कार्यक्रम में चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव, पूर्व सांसद डॉ. के.पी.यादव और आलोक तिवारी ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चंदेरी में आयोजित कार्यक्रम में कई सौगातें दी। उन्होंने कहा कि चंदेरी को पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। “श्रीकृष्ण पाथेय” में चंदेरी को भी शामिल किया जाएगा। अशोकनगर की पर्वतारोही कु. मुस्कान को 4 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। तहसील नईसराय में परीक्षण के उपरांत महाविद्यालय खोला जाएगा। तहसील बहादुरपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। शिशुपाल गढ़ी कल्याण राय द्वार का जीर्णोद्धार किया जाएगा। चंदेरी के किला कोठी में 5 कक्ष निर्मित किये जाएंगे। गौ-पालकों को 10 गायों से अधिक पालने पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चंदेरी में 2.60 करोड़ रूपये के 4 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 11.33 करोड़ रूपये के 3 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

 

भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शो से हमें सीखना चाहिए : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शो से हमे सीखना चाहिए। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने सोमवार को जन्माष्टमी पर्व पर भेल स्थित शासकीय महात्मा गांधी सीएम राइज स्कूल में उक्त आशय के विचार व्यक्त किए। मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि जन्माष्टमी का पर्व मनाने बच्चे स्कूल में उपस्थित हुए हैं। बच्चे भगवान का साक्षात रूप होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। यह पावन पर्व सभी के जीवन में मंगल करे, यही प्रार्थना है।

मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु के 8वें अवतार हैं। उन्होंने कहा कि मित्रता निभाना सीखना है तो भगवान श्रीकृष्ण से सीखो। सच्चे रूप में सामाजिक संरचना बनाने का काम भगवान श्रीकृष्ण ने किया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

 

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...