मार्च 2026 से पहले देश में पूरी तरह से समाप्त हो जायेगा वामपंथी उग्रवाद – अमित शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कल छत्तीसगढ़ के रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम दौर में है। उन्होंने कहा कि LWE पर अब मज़बूत रणनीति और ruthless approach के साथ अंतिम प्रहार करने का वक्त है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के सामने सबसे बड़ी चुनौती है और मोदी सरकार ने वामपंथी उग्रवाद को चुनौती के रूप में लिया है और देश से इस समस्या के खात्मे के प्रति कटिबद्ध है। गृह मंत्री ने वामपंथी उग्रवाद में लिप्त युवाओं से हिंसा छोड़ कर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए जा रहे देश के विकास के महायज्ञ में शामिल होने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि मार्च 2026 से पहले देश मेंवामपंथी उग्रवादपूरी तरह से समाप्त हो जायेगा।

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने वामपंथी उग्रवाद की विचारधारा के स्थान पर लोगों में विकास के प्रति विश्वास जगाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार वामपंथी उग्रवाद के पैदा हुई विकास के अभाव की खाई को पाटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। शाह ने बताया कि मोदी सरकार की दृढ़ता के कारण, 2019 से 2024 के दौरान कई राज्य वामपंथी उग्रवाद से लगभग पूरी तरह मुक्त हुए हैं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 2022 में पहली बार 4 दशकों में वामपंथी हिंसा के कारण मृत्यु की संख्या 100 से कम हुई है। उन्होंने बताया कि 2022 से 2024 के बीच सबसे कम वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसक घटनाएं दर्ज की गई हैं। शाह ने कहा कि वर्ष 2010 में जहां मृत्यु की संख्या सर्वाधिक 1005 दर्ज की गई थी, वहीं ये संख्या 2023 में घटकर 138 रह गई। उन्होंने कहा कि security vacuum को भरने से LWE के वित्तपोषण के ecosystem पर कड़ा प्रहारहुआ है। उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद को सीमित करना देश के सुरक्षाबलों और लोकतंत्र की विजय है।

अमित शाह ने कहा कि बस्तरिया बटालियन का गठन 2017 में CRPF में किया गया था जिसमें सभी जवान बस्तर क्षेत्र के थे। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल से मंज़ूरी लेकर 2022 में एक विशेष अभियान के तहत दांतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर से 400 आदिवासी जवानों की इस बटालियन में भर्ती की गई थी।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबल इस समस्या से लड़ने के साथ-साथ विकास कार्यों की निगरानी भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 10 साल में छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी, सड़क निर्माण और वित्तीय समायोजन की दिशा में बहुत काम हुआ है। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही नई आत्मसमर्पण नीति लाएगी जिससे युवा हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन करने के लिए मार्च, 2025 का लक्ष्य रखा है। शाह ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद के कारण निरक्षर रह गये लोगों को शिक्षित करने के लिए गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ सरकार मिलकर अभियान चलाएगी।

 

डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर राष्ट्रव्यापी खेल भागीदारी का आह्वान किया

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कम से कम एक घंटे के लिए आउटडोर खेलों में भाग लेने का आह्वान किया है।

डॉ. मंडाविया ने प्रधानमंत्री के नारे “खेलेगा इंडिया, खिलेगा इंडिया” से प्रेरित होकर कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना भारत को एक फिट राष्ट्र बनाना है। उनके फिट इंडिया मूवमेंट की परिकल्पना प्रत्येक नागरिक के लिए एक कार्यक्रम है, और मैं आप सभी को इस वर्ष के राष्ट्रीय खेल दिवस पर इस राष्ट्रव्यापी उत्सव का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डाला और इस बात पर जोर दिया कि अपने स्वास्थ्य को बनाए रखना और सक्रिय रहना प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है। मांडविया ने सभी को इस पहल में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते हुए आग्रह किया कि “कोई भी खेल खेलें और फिट रहें!”

डॉ. मांडविया ने इस बात पर प्रकाश डाला कि राष्ट्रीय खेल दिवस न केवल हमारे खेल नायकों को सम्मानित करने का एक अवसर है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि खेल हमें संतुलित और स्वस्थ जीवन बनाए रखने में कैसे मदद कर सकते हैं। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ खेलों में शामिल होने और एक फिट और सक्रिय भारत के निर्माण की दिशा में एक कदम उठाने की अपील की।

हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। हर साल, राष्ट्रीय खेल दिवस अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को गौरवान्वित करने में उनके योगदान के लिए हमारे खेल नायकों को एक सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है।

इन्दौर क्षेत्र में विकसित होगी मेट्रोपॉलिटन सिटी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर शिक्षा, चिकित्सा, अपने पुरातन वैभव, व्यापार, व्यवसाय के लिए जाना जाता है। दुनिया काबुली चना बोलती हैं पर वह इंदौरी चना हैं। हमारे यहां का चना दुनिया के 60 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है, जो गर्व की बात हैं। हमारी सरकार की सोच है कि चने का बेहतर दाम मिले और इकॉनामी मजबूत हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल इंदौर में काबुली चना ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रथम वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला, गौरव रणदिवे, संजय अग्रवाल सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा एसोसिएशन के माध्यम से काबुली चना स्टॉक लिमिट की समस्या हमारे सामने रखी गई, जिसका तत्काल निराकरण किया गया। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिये प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। गेहूं के मुकाबले चने की फसल में सिंचाई की कम जरूरत होती है और उत्पादन अधिक होता हैं। चने की फसल के प्रोत्साहन हेतु मध्यप्रदेश सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है। काबुली चने की लिमिट हटने से किसानों एवं व्यापारी दोनों को लाभ होगा। केंद्र सरकार ने भी काबुली चने से लिमिट हटाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा हमारी सरकार ने कृष्ण जन्माष्टमी को पूरे उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर कृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर और उज्जैन अलग नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वाणिज्यिक और व्यापारिक दृष्टि से मध्यप्रदेश का भविष्य उज्ज्वल है। इंदौर, उज्जैन, देवास और धार ज़िले के कुछ हिस्सों को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन सिटी का स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन देने के लिये राज्य सरकार द्वारा कोयंबटूर एवं बेंगलुरु में आयोजित इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से प्रदेश में निवेश के नये द्वार खुले हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग यूनिट की बहुत संभावनाएं है। प्रदेश सरकार इस क्षेत्र में नये उद्योगों की स्थापना हेतु विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने युवाओं से फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना हेतु आगे आने का आहवान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा व्यापारियों की हर संभव सहायता एवं समस्याओं को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। भारत महाशक्ति बने, इसके लिये सभी की सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापार के नये द्वार एवं निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं अतिथियों को भगवान राधा-कृष्ण का चित्र एवं बांसुरी भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में काबुली चना एसोसिएशन के अनूप मंगीजा, राजुल सारडा ने स्वागत उदबोधन देते हुए एसोसिएशन की प्रगति एवं समस्याओं के बारे में बताया। नवीन गर्ग ने आभार माना। सम्मेलन में देश भर से बड़ी संख्या में एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए।

भगवान राम एवं कृष्ण से जुड़े मध्यप्रदेश के सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण का मध्यप्रदेश से भी अटूट सम्बंध रहा है। यहां दोनों भगवानों के ऐसे स्थान है जहां पर इनके जीवन से जुड़े हुए अनेक प्रसंग है। उन्होंने कहा कि इन स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास मथुरा के प्रमुख अनंत विभूषित पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का अभिनंदन किया। कार्यक्रम नगर पालिका निगम इंदौर, देव से महादेव वेलफेयर सोसायटी तथा अभिनंदन समिति द्वारा आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा तथा गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, गौरव रणदीवे, चिन्टू वर्मा, महेंद्र दास महाराज विशेष रूप से मौजूद थे।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हर घर राम एवं हर घर रामायण के साथ-साथ अब हर घर कृष्ण एवं गीता भी पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे अयोध्या में श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं वैसे ही श्रीकृष्ण भी मथुरा में मुस्कुराना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र भी मध्यप्रदेश की भूमि जानापाव से ही मिला। इसी तरह भगवान श्री राम का चित्रकूट से गहरा नाता रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अथक प्रयासों से ही हमें भगवान श्री राम के विग्रह के दर्शन का अवसर अयोध्या में मिल रहा है। वहां भव्य मंदिर बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसे संतो का अभिनंदन कर हम गौरवान्वित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर का जिक्र करते हुए कहा कि वे सनातन धर्म की बड़ी संवाहक रही है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संतों के चरण जहां पड़ते हैं वह स्थल तीर्थ समान होते हैं। संतों के सानिध्य से जीवन सफल होता है। संत सदैव पूजनीय होते हैं। उन्होंने कहा कि महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज त्याग, तपस्या, साधना, सादगी और विनम्रता की प्रतिमूर्ति है। वह विराट व्यक्तित्व के धनी है। ऐसे संत का अभिनंदन कर हम अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि हर घर राम हर घर रामायण का देशव्यापी अभियान आज इंदौर से प्रारंभ किया गया है।

कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि नृत्य गोपाल दास महाराज की कुशल रणनीति, संघर्षशीलता एवं तपस्या से राम मंदिर आंदोलन सफल हुआ। कार्यक्रम में महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का पाद पूजन एवं शाल श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। उन्हें अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया।

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए युनिफाइड पेंशन स्‍कीम को स्‍वीकृति दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए युनिफाइड पेंशन स्‍कीम को स्‍वीकृति दी है जिसमें निश्चित पेंशन का प्रावधान किया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कल नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन में बताया कि इस योजना के अंतर्गत 25 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद अंतिम 12 महीनों के मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन दिया जाएगा। इसके अलावा योजना में कर्मचारी के निधन के बाद परिवार पेंशन 60 प्रतिशत कर दी गई है। वैष्‍णव ने कहा कि इस योजना से लगभग 23 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा।

वैष्‍णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में हुई केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अर्थव्‍यवस्‍था, पर्यावरण और रोजगार नीति के लिए बायो ई-3, जैव प्रौद्योगिकी नीति को स्‍वीकृति दी गई है।

मंत्रिमंडल ने तीन प्रमुख योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी दी है जिनका विलय विज्ञान धारा योजना में कर दिया गया है। इसके लिए 10 हजार पांच सौ 79 करोड रूपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना में विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्‍थान तथा मानव क्षमता निर्माण, अनुसंधान और विकास तथा नवाचार, प्रौद्योगिकी विकास और प्रतिस्‍थापन शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा की है। एकीकृत पेंशन योजना पर मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद, सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना से सरकारी कर्मचारियों की मर्यादा और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण और सुरक्षित भविष्य के प्रति संकल्पित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विज्ञान धारा के संबंध में मंत्रिमंडल के निर्णय से युवाओं में नवाचार और वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा। मोदी ने कहा कि पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और नियोजन संबंधी जैव-प्रौद्योगिकी नीति से जैव-विनिर्माण में देश की क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे वैज्ञानिक, औद्योगिक और सामाजिक प्रगति को बढ़ावा मिलेगा।

 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल सिकल सेल एनीमिया जाँच शिविर में हुये शामिल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कल जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखण्ड कुंडेश्वर धाम के ग्राम पड़रिया में स्वागत किया गया। राज्यपाल पटेल यहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित सिकल सेल स्क्रीनिंग शिविर में शामिल हुये। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित जनसंवाद के कार्यक्रम में महिला सरपंचों एवं छात्रों से संवाद भी किया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही सीताराम के निवास पर दोपहर का भोजन किया। राज्यपाल पटेल के साथ इन कार्यक्रमों में विधायक संतोष वरकडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र धुर्वे भी थे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पडरिया पहुँचने पर जनजातीय कलाकारों ने पंरपरागत नृत्य से स्वागत किया। उन्हें बैगा पगड़ी पहनाई गई तथा तुलसी का पौधा सौंपा गया। राज्यपाल पटेल पहले पड़रिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित सिकलसेल एनीमिया स्क्रीनिंग शिविर में शामिल हुये । उन्होंने यहाँ सिकलसेल एनीमिया के कारण, उपचार एवं निदान पर तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर लगाई गई प्रद‌र्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभों का वितरण किया। उन्होंने सिकल सेल एनीमिया से पीड़ितों को पेंशन स्वीकृति पत्र सौंपे, बैगा समूह के हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड तथा क्षय रोगियों एवं गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार किट प्रदान किये। शिविर में कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह एवं क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ संजय मिश्रा भी मौजूद थे।

सिकल सेल एनीमिया जाँच शिविर के बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पडरिया में आयोजित जन संवाद के कार्यक्रम में शामिल हुये और छात्रों के साथ संवाद किया। उन्होंने छात्रों को बेहतर भविष्य के लिये मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी ।राज्यपाल ने शाला के विद्यार्थियों द्वारा लगायी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा भूगोल, विज्ञान और ग्रामीण परिवेश पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किये गये थे। मंगुभाई पटेल ने प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान बच्चों से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र के महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को प्रदर्शित करती इस प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जनसंवाद के कार्यक्रम में कुंडेश्वरधाम विकासखण्ड की 36 महिला सरपंचो को राज्यपाल पटेल ने पीएम जनमन महाअभियान की चर्चा करते हुये कहा कि यह अभियान अतिविशिष्ट पिछडी जनजातियों के हर पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिये समर्पित है।

राज्यपाल ने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा करीब एक वर्ष पहले झारखंड से प्रारंभ किये गये पीएम जनमन महाअभियान से दूरस्थ बसाहटों में भी विशेष पिछड़ी जनतातियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। इनमें पक्का घर, शुद्ध पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, मोबाइल मेडिकल यूनिट, पोषण आहार आदि शामिल हैं । राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने महिला सरपंचो से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि उनके क्षेत्र में प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, लाडली बहना योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुये कहा कि केंद्र और राज्य शासन की इन योजनाओं से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। इन योजनाओं का उद्देश्य सामाजिक कल्याण है और सभी को सामाजिक कल्याण के लिये मिल कर कार्य करना सुनिश्चित करना होगा।

राज्यपाल ने सिकलसेल एनीमिया पर चर्चा करते हुये कहा कि यह एक आनुवांशिक रोग है। जागरूकता के अभाव की वजह से इस रोग का समय से उपचार नहीं हो पाता। मंगुभाई पटेल ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में इस रोग का प्रसार अधिक है । यह रोग रक्त से सम्बंधित होने के कारण गंभीर रूप से प्रभाव दिखाता है। राज्यपाल ने सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम के लिये समन्वित प्रयासों की जरूरत बताते हुये कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी इस ओर विशेष ध्यान देना होगा। जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करें, अधिक से अधिक सर्वे करवायें तथा प्रभावित लोगों को शासन द्वारा चलायी जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ प्रदान करायें, जिससे रोग के प्रसार को बढ़ने से रोका जा सकता है।

भाजपा जितनी मजबूत होगी देश उतना ही मजबूत होगा – हितानंद

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शनिवार को बैतूल के जिला कार्यालय, प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सतना के जिला कार्यालय एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री, सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी व विधायक भगवानदास सबनानी ने जबलपुर के रानीताल संभागीय कार्यालय में संगठन पर्व की जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। भारतीय जनता पार्टी के लिए देश और प्रदेश में वातावरण अनुकूल है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में हमारी सरकार है।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैतूल के भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा दल बना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के साथ देश भी विश्व में उतना ही मजबूत हुआ है। भाजपा के साधारण कार्यकर्ताओं के परिश्रम से पार्टी को मजबूती मिली और विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व पटेल पर मजबूती के साथ खड़ा किया है। हमें सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा को विस्तार देकर देश को आर्थिक दृष्टि से संबल बनाना है। हितानंद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र प्रथम है। हम राष्ट्र को प्रथम, दल को द्वितीय और स्वयं को तृतीय स्थान पर रखने वाले कार्यकर्ता हैं। जब-जब देश में भाजपा की सरकारें रही तब-तब देश आगे बढ़ा है। देश और प्रदेश का विकास भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ लेकिन देश के गांव को पक्की सड़कें भाजपा के कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री बने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने दी। आदिवासियों के कल्याण के लिए अलग मंत्रालय अटलजी ने बनाया। हर गांव को शुद्ध पेयजल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने दिया है। हर गरीब को पक्का मकान मोदी सरकार ने दिया। यहां तक की हर नागरिक का खाता और हर घर में शौचालय जैसे मूलभूत सुविधाएं मोदी सरकार ने ही दिए हैं। आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस की सरकारें रही लेकिन उन्होंने इस तरह के मूलभूत काम कभी नहीं किए। उन्होंने कहा कि देश के विकास और मजबूती के लिए भाजपा का मजबूत होना जरूरी है। सदस्य बनने के लिए हमें हर बूथ की चिंता करनी है और हर यूथ को काम पर लगाना है। मातृशक्ति को भी सदस्यता अभियान में बड़े पैमाने पर काम करते हुए पार्टी का विस्तार करना चाहिए। बैतूल में पूर्व में भी हमने रिकॉर्ड सदस्य बनाए हैं। अब इससे बड़ी सफलता हासिल करने का समय है। कार्यशाला को भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला एवं मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक हेमंत खंडेलवाल, जिला प्रभारी सुजीत जैन, चंद्रशेखर देशमुख, महेंद्र सिंह चौहान, गंगा उइके, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, ज्योति धुर्वे सहित जिला पदाधिकारी मंचासीन रहे।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है। जब हम हितग्राहियों के पास भाजपा का सदस्य बनाने के लिए संपर्क करेंगे तो वह अवश्य पार्टी के सदस्य बनेगें। इसलिए हमें जो विरोधी हैं उनका भी बाहें फैलाकर स्वागत करना है। हमें अपने मतदाताओं और विरोधियों दोनों को पार्टी का सदस्य बनाना है। जो एक बार भाजपा का सदस्य बन जायेगा, वह पार्टी के लिए लगातार काम करेगा क्योंकि भाजपा का सदस्य किसी भी काम को एक मिशन के रूप में पूरा करता है। कार्यशाला को सतना के सांसद गणेश सिंह एवं जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने भी संबोधित किया।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि जिस तरह चुनाव के समय हम वोट मांगने घर-घर जाते हैं, उसी तरह पार्टी के संगठन पर्व पर भी घर-घर जाएं और लोगों से संपर्क करके उन्हें भाजपा से जोड़ें। राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर कोई भी भाजपा का सदस्य बन सकता है। सदस्यता अभियान का शुभारंभ 1 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं सदस्य बनकर करेंगे। राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि एक तरफ भाजपा देश को दुनिया की नम्बर-1 आर्थिक शक्ति बनाने में जुटी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्र विरोधी ताकतें भी सक्रिय हैं जो भाजपा के इस काम में अवरोध पैदा कर रही हैं, षडयंत्र रच रही हैं, दुष्प्रचार कर रही हैं। ऐसी ताकतों से निपटने के लिए यह आवश्यक है कि आप लोग सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ें। कार्यशाला में जिला संगठन प्रभारी अभय प्रताप सिंह यादव, विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष राम खेलावन कोल, अभियान के जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह बिसेन, ऋषभ सिंह एवं सरोज गूजर मंचासीन रहे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, विधायक व सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी भगवानदास सबनानी ने शनिवार को संगठन पर्व के तहत जबलपुर के रानीताल संभागीय कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ता सदस्यता को महापर्व के रूप में मनाते हुए संगठन को सशक्त बनाने के लिए प्राणप्रण से जुटने का आव्हान किया। श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक दल है। जिसमें कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। इसलिए संगठन पर्व लिए महत्वपूर्ण है। जिस कर्तव्यनिष्ठा के साथ मध्यप्रदेश भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अथक मेहनत कर जीत का रिकॉर्ड बनाया है, उसी प्रकार मध्यप्रदेश भाजपा ’संगठन पर्व’ में भी जबलपुर सहित पूरे मध्यप्रदेश में नया रिकॉर्ड स्थापित करेंगे। मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन और हम सब कार्यकर्ता सदैव संगठन कार्य में अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं। मध्यप्रदेश के संगठन को कई राज्यों में एक मॉडल संगठन के रूप में देखा जाता है। भाजपा की लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं और सोच देश के अन्य राजनीतिक दलों से अलग है। हम एकात्म मानववाद के लिए संकल्पित और पंच-निष्ठाओं के प्रति समर्पित हैं।

भगवानदास सबनानी ने कहा कि स्व. अटलजी ने कहा था कि भाजपा कोई दल नहीं है, एक विचार है, एक आंदोलन है। हमारा ध्येय राष्ट्र का निर्माण और जनकल्याण है। हम भारत माता के गौरव को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए कार्य करते हैं। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को भी संगठन पर्व के रूप में मनाती है। भाजपा की लोकतांत्रिक कार्यपद्धति में संगठन पर्व विशेष है, इस बार यह पर्व 1 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहा है। प्रदेश में संगठन ने 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। संगठन पर्व के दौरान हमें सभी वर्गो एवं समाज के लोगों को पार्टी के गौरवशाली इतिहास तथा रीति-नीति से अवगत कराकर उन्हें भाजपा से जोड़ना है। जबलपुर जिले के कार्यकर्ता देश-प्रदेश के अनुकूल वातावरण का लाभ उठायें और सदस्यता अभियान में नया रिकॉर्ड स्थापित करें। कार्यकर्ता बडी संख्या में नए एवं पुराने सदस्यों को पार्टी से जोड़े। उन्होंने कहा कि पिछले बार की अपेक्षा संगठन ने इस बार सदस्यता का टारगेट बडा दिया है। महाकौशल क्षेत्र संगठन का गढ रहा है। हमें इस गढ को और मजबूत करके हमारे पितृपुरूषों को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है। कार्यशाला को जिला अध्यक्ष प्रभात साहू ने भी संबोधित किया। मंच पर पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जितेन्द्र जामदार, पूर्व मंत्री शरद जैन, पूर्व विधायक अंचल सोनकर एवं स्वाति सदानंद गौडबोले सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इंदौर में कल सड़कों में हुए जलजमाव पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सायंकाल इंदौर पहुँचे। उन्होंने एयरपोर्ट पहुँचते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से इंदौर में कल हुई तेज बारिश के बाद जल जमाव की स्थिति पर कैफियत पूछी। कलेक्टर आशीष सिंह ने उन्हें अवगत कराया कि अचानक हुई तेज बारिश में के बाद कई स्थानों पर जल निकासी बाधित हो गई थी तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात जाम की स्थिति निर्मित हुई। इस संबंध में नगर निगम के मैदानी अमले द्वारा तत्काल निकासी के प्रबंध किए गए। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित नहीं हो इसके लिए नगर निगम इंदौर और इंदौर विकास प्राधिकरण उचित एवं स्थायी प्रबंध सुनिश्चित करें। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित सभी विधायक गण संभागायुक्त दीपक सिंह पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा भी उपस्थित थे।

क्या कश्मीर में अशांति और देश में अराजकता पैदा करना चाहती है कांग्रेस – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस एवं नेशनल कांफ्रेंस के मध्य हुए अवसरवादी गठबंधन की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला और कांग्रेस पार्टी का साथ मिलकर चुनाव लड़ना यह इंगित करता है कि कांग्रेस नेशनल कांफ्रेंस के घोषणा पत्र के अनुसार अलग झंडे के वादे का समर्थन करती है। कांग्रेस को देश की जनता को यह बताना चाहिए कि क्या वह धारा 370 और 35 ए को पुनः कश्मीर में लाना चाहती है? क्या कांग्रेस चाहती है कि शंकराचार्य पर्वत को तख़्त-ए-सुलिमान और हरि पर्वत को कोह-ए-मारन के नाम से जाना जाए?
क्या कश्मीर में अशांति और देश में अराजकता पैदा करना चाहती है कांग्रेस ?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अत्यंत दुर्भाग्यजनक है कि कांग्रेस नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन कर कश्मीर के माध्यम से पूरे देश में अराजकता पैदा करना चाहती है। नेशनल कांफ्रेंस की सोच के अनुरूप कांग्रेस कश्मीर पर पाकिस्तान से पुनः वार्तालाप करना चाहती है। डॉ. यादव ने कहा कि कश्मीर आज विकास के एक अलग दौर में पहुंच चुका है और पूरे देश के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चलना चाहता है। कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति के कारण कश्मीर में दलितों, गुर्जर, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त कर देने का षडयंत्र रच रही है। इस अपवित्र गठबंधन से स्पष्ट है कि कांग्रेस की मंशा पवित्र गुफा बाबा अमरनाथ यात्रा पर फिर से संकट के बादल मंडराने की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को उन कारणों पर विचार करना चाहिए, जिनके चलते कश्मीर में अब तक हजारों निमर्म हत्याएं की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि धारा 370 और 35 ए ही कश्मीर में अशांति की मुख्य वजह रही हैं और दुर्भाग्य से कांग्रेस ने जिस नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन किया है, वह इन दोनों धाराओं को फिर से लागू करने की बात करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के बीच विभाजन का काम कांग्रेस ने लंबे समय तक किया है, जिसमें नेशनल कांफ्रेंस की भी बड़ी भूमिका रही है। आज जब कश्मीर बदल रहा है और विकास के रास्ते पर चल रहा है, तब एक बार फिर कांग्रेस पार्टी अराजक और अलगाववादी तत्वों के साथ अपनी राजनैतिक अवसरवादिता के लिए हाथ मिला रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चुनाव की राजनीति में दलों की सीमाएं हो सकती हैं, लेकिन राष्ट्रीय मुद्दों पर कांग्रेस को समझौता नहीं करना चाहिए। डॉ. यादव ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से यह जानना चाहती है कि कांग्रेस के निजी स्वार्थ क्या राष्ट्र हित से ऊपर हैं ?

MP CM News: मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुआ स्नेह का महाकुंभ, हजारों बहनों ने सीएम और विधायक रामेश्वर शर्मा को राखी बांधी

हुजूर विधानसभा में रक्षाबंधन पर्व की धूम दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित होने वाली बहनों की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। शनिवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी हुजूर के बिलखिरिया मण्डल में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री यादव ने यहां बहनों को संबोधित करते हुए राखी बंधाई। डॉ यादव की उपस्थिति में रामेश्वर शर्मा द्वारा आयोजित इस महोत्सव में लगभग 15 हजार से अधिक बहनें सम्मिलित हुईं। वही नर्मदापुरम रोड पर आयोजित रक्षा बंधन उत्सव में 8 हज़ार बहनों की उपस्थिति रही।

बिलखिरिया मण्डल के कार्यक्रम में बहनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा को रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया। आयोजन में मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने पुष्पवर्षा कर बहनों का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों का हाथ जोड़कर आभार किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

बिलखिरिया मण्डल में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव में 15 हजार से अधिक महिलाओं ने सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री और विधायक दोनों को राखी बांधी। इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित होने के चलते यह रक्षाबंधन महोत्सव 4 घंटे से अधिक चला। उमंग और उत्साह के साथ जुटी बहनों की उपस्थिति ने आयोजन को स्नेह का महाकुंभ बना दिया।

बहनों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि – बहनों का यह अपार स्नेह देखकर मैं अभिभूत हूँ। इंद्र देव की विशेष कृपा के बाद भी हुजूर विधानसभा की बहनों का उत्साह और उमंग देखते ही बनता है। घनघोर बारिश के बावजूद भी इतनी बड़ी संख्या में बहनों की उपस्थिति विधायक रामेश्वर शर्मा के प्रति बहनों का अनूठा स्नेह संबंध दिखाती है। उन्होंने आगे कहा कि आज मध्यप्रदेश की सरकार बहनों के उत्थान के लिए अनेकों कार्य कर रही है। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से हमारी बहनों को सशक्त बनाकर उनकी आत्मनिर्भरता के अवसर उपस्थित कर रही है। अपनी बहनों के चेहरों पर खुशहाली बढ़ाने के लिए मैंने रक्षाबंधन पर सभी बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना के तहत 250 रु अतिरिक्त भेजें थे, ताकि मेरी हर बहन अपने भाई की कलाई पर अपने मन की राखी बांध सके, उसे मनपसंद रूमाल दे सके और राखी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाएं। उन्होंने आगे कहा कि – हमारी सरकार इन्ही बहनों के स्नेह के भरोसे चल रही है। भारतीय संस्कृति की बदौलत चल रही है। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि आज प्रदेशभर में मुझे 1 करोड़ 29 लाख बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है। इतनी बड़ी संख्या में बहनों के आशीर्वाद के लिए ताली बजाने के लिए दोनों हाथ कम पड़ जाते हैं।

महोत्सव में संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – ये भारतीय जनता पार्टी के संस्कार हैं जहां हमारी संस्कृति और त्यौहारों को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। हमारा संगठन हमें सरलता के साथ कार्य की पद्धति सिखाता है। तभी तो हुजूर की बहनों के छोटे से आमंत्रण पर स्वयं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उनसे स्नेह बंधन निभाने के लिए राखी बंधवाने चले आते हैं। राखी की यह डोर जीवन पर्यंत का नाता जोड़ती है जो बहन और भाई को एकदूसरे के लिए जीना सिखाती है। उन्होंने आगे कहा कि – मैं अह्लादित हूँ इतनी बड़ी संख्या में बहनों की उपस्थिति के लिए। मुझे जब भी आवश्यकता हुई मेरी हुजूर की बहनों ने दोनों हाथ खोलकर अपने रामेश्वर भाई को आशीर्वाद और साथ दिया है। मैं भी आज वचन देता हूँ कि जब तक जीवन रहेगा बहनों की सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर रहूंगा। मेरी किसी भी बहन के चेहरे पर मायूसी नहीं आने दूंगा। हर बहन को खुशहाल और समृद्ध जीवन मिले इसके लिए अपना जीवन खपा दूंगा। आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में बहनों ने जो स्नेह प्रदान किया है वह अभूतपूर्व है। मैं जीवनपर्यंत आपका आभारी रहूँगा।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...