मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पर्वतारोही प्रीति परमार ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज मंत्रालय में पर्वतारोही प्रीति परमार ने भेंट की। सीहोर जिले की 12 वर्षीय बेटी प्रीति परमार ने यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत एल्ब्रस की चढ़ाई करने में सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सफलता के लिए प्रीति को बधाई दी। भेंट के अवसर पर आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर उपस्थित थे। प्रीति ने इस सफलता का श्रेय परिजन और बड़े भाई चेतन परमार को दिया है जो उनके कोच और मार्गदर्शक भी हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आष्टा विधायक की अनुशंसा पर 4 लाख की आर्थिक मदद भी की थी जिससे प्रीति को इस साहसिक अभियान में कोई आर्थिक परेशानी न हो। प्रीति ने गत 16 अगस्त रात 1:00 बजे बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की और 9 घंटे के भीतर शिखर तक पहुंच गईं। प्रीति के साथ उनके भाई चेतन परमार भी थे। जिन्होंने भी पहली ही कोशिश में इस पर्वत को फतह किया। उनकी योजना थी कि वे 15 अगस्त को पर्वत के शिखर पर पहुंचें, लेकिन अत्यधिक खराब मौसम के कारण उन्हें इसे स्थगित करना पड़ा। इसके बावजूद, प्रीति और चेतन ने अपने दृढ़ संकल्प और साहस के बल पर इस चुनौती को पूरा किया। प्रीति की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। एल्ब्रस पर्वत, जिसकी ऊंचाई 5,642 मीटर है, को फतह करना हर पर्वतारोही का सपना होता है। प्रीति ने इस चुनौती को स्वीकार कर इसे पूरा किया, जो उनकी असाधारण क्षमता और हिम्मत को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रीति को पर्वतारोहण बैग और उपहार भी प्रदान किये। खेल संचालक रवि गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट और सेबी तथा सरकार पर उठते सवाल – कुणाल चौधरी

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामले को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। चौधरी ने अपने वक्तव्य में बताया कि यह पूरा मामला काले धन को सफ़ेद करने का खेल है जिसे आप उसी संदर्भ में देखें। नरेंद्र मोदी ने काला धन समाप्त कर विदेशों में छिपा काला धन वापस लाने का वादा किया था। लेकिन यह मालूम नहीं था कि वे पहले भारत में काला धन एकत्रित करेंगे और उसे विदेशों में स्थापित काला धन को सफ़ेद करने वाली कंपनियों को देकर उसे कुछ चुने हुए मित्रों की कंपनियों के शेयर की क़ीमत में वृद्धि कराएँगे। उसके आधार पर बैंकों से क़र्ज़ दिलवा कर पोर्ट, एयरपोर्ट आदि ख़रीदेंगे। यही इसका सार है।

मोदी सरकार यानी सूट-बूट-लूट और स्कूट की सरकार। मोदी सरकार जनता से सब कुछ छीनकर उद्योगपतियों को कैसे बडा कर रही है? वर्ष 2013-14 में यूपीए सरकार के खिलाफ भाजपा और उसके सहयोग से अन्य लोगों जैसे बाबा रामदेव और अन्ना हजारे आदि ने भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ आंदोलन किये। भाजपा ने वादा किया कि वो यदि सत्ता में आती है तो देश से भ्रष्टाचार को समाप्त कर देगी, देश के लोगों द्वारा विदेशो में जमा किया गया कालाधन वापस लेकर आयेगी और वह धन इतना होगा कि देश के प्रत्येक परिवार को देश 15-15 लाख रूपये दिये जाएंगे। वर्ष 2014 में भाजपा की सरकार बनी। 26 मई 2014 को श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। अगले ही दिन कालेधन को वापस लाने के लिए केबीनेट की प्रथम बैठक में एस.आई.टी. का गठन किया गया। 2014 से आज तक न तो एस.आई.टी. ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है और न ही सरकार ने जनता को यह बताया है कि वह 10 साल में विदेशो में जमा कितना कालाधन वापस भारत लेकर आ गई है।

कालाधन बढ़ा या घटा-? कालाधन तो नही आया लेकिन भ्रष्टाचारियों ने ऑफशोर कंपनियों और ऑफशोर फण्ड में कालेधन को लगाना प्रारंभ कर दिया। वही कालाधन बेनामी कंपनियों के माध्यम से भारत के स्टॉक मार्केट में लगाया गया और उसे सफेद किया गया।

ऑफशोर कंपनियॉ और फण्ड क्या होते है ? ऑफशोर कंपनियॉ ऐसी कंपनियॉ होती है जो टेक्स हेवन देशों जैसे- मॉरिशस, बरमूडा, स्विटजरलेण्ड जैसे देशों में रजिस्टर्ड की जाती है। वहॉ इन्हें टैक्स में छूट मिलती है या इन्हें बहुत कम टेक्स देना होता है। ऑफशोर फण्ड इंटरनेशनल फण्ड होते है जो म्यूचुअल फण्ड की तरह ही होते है लेकिन इनका पंजीयन विदेश में होता है। ये बेनामी फण्ड भी कहे जाते है।

अडाणी समूह पर आरोप है कि उसने अपना और अपने मित्रों का ही पैसा ऑफशोर कंपनियों के माध्यम से भारतीय शेयर बाजार में लगाकर मार्केट में कृत्रिम उछाल पैदा किया और फिर लाभ कमाने के लिये फण्ड को ऊॅचे दाम पर एकाएक बेच दिया जिससे भारतीय शेयर बाजार गिरने लगे तथा छोटे निवेशकों ने अधिक नुकसान से बचने के लिये कम दाम पर अपने स्टॉक को बेचा। यह अडाणी समूह की ऑफशोर कंपनियों द्वारा सतत किया जाता रहा।
24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद अडाणी समूह के शेयर 83 प्रतिशत गिर गये थे तथा इसमें कुल 100 बिलियन डॉलर्स अर्थात 80 लाख करोड़ रूपये से अधिक का नुकसान हुआ था। सेबी की एक बाजार नियामक के रूप में संदिग्ध कार्यप्रणाली के कारण उस पर से लोगों का विष्वास उठ रहा है और लोग बाजार की गतिविधियों को संदिग्ध नजर से देखने लगे है।

REITs क्या है?

यह रीयल इस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट एक प्रकार कंपनी होती है। ये कंपनियॉ अचल संपत्तियों के लिये फण्डिंग करती है। ये कंपनियॉ लोगों से आई.पी.ओ. या निजी प्लेसमेंट के माध्यम से पूॅजी जुटाती है। इस पूॅजी का उपयोग अचल संपत्तियों- जैसे कार्यालय भवन, अपार्टमेंट, शॉपिंग सेंटर होटल्स आदि संपत्तियों में निवेश करने के लिये किया जाता है। इन संपत्तियों से किराये की आय अर्जित की जाती है और आय का आम तौर पर 90 प्रतिशत हिस्सा शेयरधारकों में बॉट दिया जाता है। शेयरधारक स्टॉक एक्सचेंज पर REITs शेयरों को खरीद या बेच सकते है। सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के पति धवल बुच ऑफशोर कंपनी ब्लेकस्टोन सहित अन्य कंपनियों में सहभागी है। ब्लेकस्टोन का भारत की REITs कंपनियों में बड़ा निवेश है। अर्थात कहा जा सकता है कि माधबी पुरी के पति का भारत की कंपनियों में बड़ा निवेश है जो स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध है।

माधबी बुच सेबी की चेयरपर्सन है और उन्होंने अपने पति के निवेश वाली REITs को सार्वजनिक रूप से प्रोत्साहन दिया है। उन्होंने 13 मार्च 2024 को सार्वजनिक बयान देते हुये देश के लोगों से REITs में निवेश करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था – The first thing is for us as a regulator to go to retail investors, to go to our parents, in-laws, uncles, aunts, nieces and nephews to say, this is a very good product] you should invest in REITs

ब्लेकस्टोन जैसी ऑफशोर कंपनियों में कहॉ से पैसा आता है और किसका पैसा आता है इसका पता लगाने का कोई प्रावधान नही है। इन कंपनियों में मोटे तौर पर कालाधन होता है तथा यही कालाधन REITs जैसी कंपनियों में लगाकर सफेद कर लिया जाता है। सरकार और सेबी इन्हें प्रोत्साहन दे रही है।

हिंडनबर्ग रिसर्च क्या है? – हिंडनबर्ग रिसर्च एक अमेरिकी फाइनेंस रिसर्च फर्म है जिसके प्रमुख नाथन एण्डरसन है। यह फर्म फॉरेंसिक अकाउंटिंग और स्टॉक मार्केट में शॉर्ट सेलिंग करती है। फर्म का मुख्य उद्देश्य अपने गहन रिसर्च के माध्यम से कार्पाेरेट धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों के धोखों और अनियमितताओं और अनैतिक कार्यप्रणाली को उजागर करना है। इस फर्म की रिसर्च रिपोर्ट ने दुनियॉ की अनेक बड़ी कंपनियों के धोखों, अनियमिततओं और अनैतिक कार्यप्रणाली को उजागर किया है। जिसके कारण दुनियॉं भर के शेयर मार्केट प्रभावित हुये है। जनवरी 2023 में भारत की अडाणी समूह की कंपनियों पर जारी हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के कारण भारत में निवेशकों को एक ही दिन में 80 लाख करोड़ रूपये से अधिक का नुकसान हुआ था। इस मामले की जॉच सरकार ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) जो स्टॉक मार्केट का रेग्यूलेटर है, को सौंपी थी। जिसमें सेबी ने अडानी समूह पर लगाये गये आरोपों पर कोई कार्यवाही नही की। दिनांक 10.08.2024 को हिंडनबर्ग ने एक और रिपोर्ट जारी की जिसमें कहा गया कि सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की उन ऑफशोर कंपनियों में हिस्सेदारी रही है, जो अडानी समूह की वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी हुई थीं। अडानी समूह की जिन वित्तीय अनियमितताओं की जॉच सेबी द्वारा की जा रही थी उन्हीं अडानी समूह की ऑफशोर कंपनियों में सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने अपना पैसा लगा रखा है। तो यह समझना आसान है कि घोटाले में जब सेबी की चेयरपर्सन शामिल है तो वह अपने ही खिलाफ कैसे जॉच करेगी?
इस रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह के शेयर में 17 प्रतिशत की गिरावट आई अर्थात अडाणी समूह में निवेश करने वाले छोटे निवेशकों को एक ही दिन में 17 प्रतिशत का नुकसान हो गया। 12 अगस्त को निवेशकों को हुआ यह नुकसान कुल 53000 करोड़ का था।

माधबी पुरी बुच कौन है? – माधबी पुरी बुच सेबी की चेयरपर्सन है। वे इस पद पर पदस्थ होने वाली पहली महिला है तथा 2 मार्च 2022 से चेयरपर्सन के पद पद पदस्थ है। इसके पूर्व वे सेबी की मार्च 2017 से अक्टूबर 2021 तक सेबी की पूर्णकालिक सदस्य रही हैं। सेबी के अभी तक चेयरपर्सन रहे सभी व्यक्ति भारतीय सिविल सेवा के अधिकारी/ से.नि. अधिकारी रहे है। माधबी पुरी बुच पहली ऐसी चेयरपर्सन है जिन्हें कार्पाेरेट सेक्टर के अनुभव के बाद सेबी चेयरपर्सन बनाया गया है।

स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव, सचिव और डायरेक्टर जैसे पदों पर भी कार्पाेरेट सेक्टर के लोगों को पदस्थ किया गया है। इसके लिये उन्हें कोई सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण नही करनी पड़ती है।
कार्पाेरेट सेक्टर के लोगों को सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर Lateral entry scheme के माध्यम से नियुक्त किये जाने की परंपरा मोदी सरकार ने 2018 से प्रारंभ की है। ये सभी लोग बड़े कार्पाेरेट घरानों से लिये जाते है तथा कार्पाेरेट एक्सपर्ट होते है और सरकार में बैठकर निर्णय लेते है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) क्या है? – SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) भारत में स्टॉक मार्केट की नियामक संस्था है जिसे 1988 में स्थापित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य निवेशकों के हितों की सुरक्षा करना, प्रतिभूति बाजार के विकास को बढ़ावा देना, और बाजार की गतिविधियों को विनियमित करना है। पोर्टफोलियो मेनेजर्स, स्टॉक ब्रोकर्स और निवेश सलाहकारों जैसे बाजार प्रतिभागियों के लिये एक मंच प्रदान करना है। भारत में 31 मार्च 2024 तक 15.1 करोड़ लोगों के पास डीमेट अकाउण्ट है जो या तो स्टॉक में या म्यूचुअल फण्ड में निवेश करते है। ये सभी रिटेल निवेशक है जो मध्यमवर्ग से आते है। शेयर बाजार के उतार चढ़ाव का सबसे ज्यादा असर इन्ही पर होता है।

SEBI की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच पर क्या आरोप है ? – सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर आरोप है कि उन्होंने सेबी चेयरपर्सन के रूप में अडाणी समूह से जुड़ी हुई ऑफशोर कंपनियों द्वारा वित्तीय अनियमितताओं और नियमों का उल्लंघन करने के मामलें में निष्पक्ष जॉच नही की। सर्वाेच्च न्यायालय को कहा गया कि इस मामले में उन्हें कुछ नही मिला। माधबी बुच ने सर्वाेच्च न्यायालय से यह बात छुपाई कि जिन फण्ड की जॉच वे कर रही थी उनमें उनका या उनके पति का निवेश था। उन्होनें अडाणी समूह की कंपनियों का बचाव किया। उन्होंने ऐसा इसलिये किया क्योंकि वे स्वयं तथा उनके पति धवल बुच अडाणी समूह से जड़ी हुई ऑफशोर कंपनियों में हिस्सेदार है। माधबी पुरी बुच 2017 से 2022 तक सेबी में पूर्णकालिक सदस्य अर्थात व्होल टाइम मेंबर थी तब उनके पास एक सिंगापुर की एक ऑफशोर फर्म अगोरा पार्टनर्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जब वे सेबी की चेयरपर्सन बन गई तो उन्होंने यह हिस्सेदारी अपने पति धवल बुच को ट्रांसफर कर दी। माधबी बुच 2015 में ग्लोबल डेवलपमेंट अपॉर्चुनिटीज फण्ड का हिस्सा रही। जब वे सेबी की पूर्णकालिक सदस्य बनी तो उन्होनें अपने निवेश एवं अपने पति की कंपनियों में उनके एवं पति के निवेश की जानकारी सेबी को नही दी। माधबी बुच के पास वर्तमान में अगोरा एडवाइजरी नामक कंपनी में 99 प्रतिशत हिस्सेदारी है और उनके पति धवल बुच इसके डायरेक्टर है। उनके पति धवल बुच इन्वेस्टमेंट मेनेजमेंट कंपनी ब्लेक स्टोन में वरिष्ठ सलाहकार है।

इस कंपनी की भारत में कई REITs में निवेश है। माधबी बुच ने अपने पति की कंपनी को फायदा पहुॅचाने के लिये काम किया। हिंडनबर्ग रिपोर्ट से स्पष्ट है कि सेबी चीफ माधवी बुच और उनके पति धवल बुच बरमूडा/मॉरिशस फण्ड में निवेश कर रहे थे जिनके साथ गौतम अडाणी और उनके भाई विनोद अडाणी का संबन्ध था। सेबी की संदिग्ध भूमिका से छोटे निवेशकों के निवेश की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

कार्पाेरेट को लाभ पहुॅचाने में मोदी सरकार की भूमिका:- मोदी सरकार ने पहली बार गैर सिविल सेवा की व्यक्ति माधबी पुरी बुच को सेबी का चेयरपर्सन बनाया। उन्होंने गौतम अडाणी समूह की कंपनियों को लाभ पहुॅचाने के लिये काम किया। सेबी चेयरमेन, अडाणी समूह और सरकार की सॉठगॉठ स्पष्ट दिखाई देती है। मोदी सरकार रीयल इस्टेट में इन्वेस्ट करने वाले बड़े उद्योगपतियों के अनुसार मनचाहे नियम बना रही है। मुंबई का धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट इसका उदाहरण है। 23000 करोड़ रूपये का यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र सरकार ने बगैर निर्धारित मापदण्डों और स्थापित बिडिंग प्रोसेस का पालन किये बगैर अडाणी समूह को दे दिया।

सेबी चेयरपर्सन की नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी नही है। देश की वित्तीय व्यवस्था के इतने बड़े नियामक की नियुक्ति में प्रधानमंत्री और उनकी मंत्रीपरिषद को ही चयन समिति बनाने का अधिकार है। इसलिये वे जिसे चाहें सेबी का चेयरपर्सन बना सकते है।
सेबी के चेयरपर्सन की नियुक्ति में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) जैसी स्थायी समिति होनी चाहिए जो नियुक्ति की सिफारिश करे और शिकायत प्राप्त होने पर उनके खिलाफ कार्यवाही भी कर सके। Long term capital gain tax का फायदा उठाने के लिए पहले REITs यूनिट्स को 36 महीने तक रखना पड़ता था। उसके पहले बेचने पर आय अनुसार इनकम टैक्स लगता था। इस बजट में सरकार ने इस 36 महीने के Period को कम करके 12 महीने कर दिया।

अर्थात- सरकार ने REITs को प्रमोट करने के लिये पूरी ताकत लगा दी। इस बात की जॉच होनी चाहिए कि भारत की REITs कंपनियों में किस-किस का पैसा लगा है और किसको इस LTCG पीरियड को 12 महीने करने वाले ऑर्डर से फायदा होगा। माधवी बुच का SEBI से कोई लेना देना नहीं था। प्राइवेट सेक्टर से इस पद पर नियुक्त होने वाली वो पहली चेयरमैन हैं। उनको सीधा सरकार ने बाहर से ला कर सेबी सदस्य और बाद में चेयरमैन बना दिया था।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास लगातार दूसरे साल दुनिया के टॉप सेंट्रल बैंकर चुने गए

Mumbai, Apr 1 (ANI): Reserve Bank of India (RBI) Governor Shaktikanta Das addresses a gathering at the commemoration ceremony of 90 years of the RBI, in Mumbai on Monday. (ANI Photo)

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास की बैंकिग क्षेत्र में ख्याति अब दुनिया भी मानने लगी है। शक्तिकांत दास लगातार दूसरे साल दुनिया के टॉप सेंट्रल बैंकर चुने गए हैं। उन्‍हे ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024 में A+ रेटिंग मिली है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024 में लगातार दूसरी बार “ए+” रेटिंग मिलने पर बधाई दी।

भारतीय रिजर्व बैंक के एक्स पर पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा “भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर श्री @दासशक्तिकांत को इस उपलब्धि के लिए बधाई, और वह भी दूसरी बार। यह भारतीय रिजर्व बैंक में उनके नेतृत्व और आर्थिक विकास तथा स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में किये गए उनके काम की मान्यता है।”

आरबीआई ने बीते मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड में उन्हें A+ ग्रेड देकर दुनिया का टॉप बैंकर करार दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस ग्रेड कैटेगरी में सिर्फ 3 सेंट्रल बैंकर ही शामिल हैं। शक्तिकांत दास के अलावा डेनमार्क के क्रिश्चियन थॉमसन और स्विट्जरलैंड के थॉमस जॉर्डन को भी A+ रेटिंग मिली है।

शक्तिकांत दास को महंगाई पर कंट्रोल, इकोनॉमिक ग्रोथ, करेंसी में स्टेबिलिटी और ब्याज दरों पर नियंत्रण के लिए यह सम्मान दिया गया है। वे पिछले साल भी टॉप सेंट्रल बैंकर चुने गए थे, उन्हें A+ रेटिंग मिली थी। आरबीआई गवर्नर दास को पिछले वर्ष जून में लंदन के सेंट्रल बैंकिंग अवॉर्ड्स 2023 में ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अरविन्द केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ी

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले के सीबीआई (CBI ) से जुड़े मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ा दी है। कल केजरीवाल की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद केजरीवाल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।

बता दें कि कोर्ट ने 8 अगस्त को केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ाई थी। इससे पहले 10 जुलाई को कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए अरविन्द केजरीवाल को पेश होने का आदेश दिया था। 17 मई को ईडी ने सातवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को आरोपित बनाया गया है।

इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के. कविता हैं। इसमें संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट नियमित जमानत दे चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पोलैंड और युक्रेन की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो देशों पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर रवाना हो गए। रवाना होने से पूर्व उन्होंने कहा कि वे यूक्रेन के राष्ट्रपति से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर दृष्टिकोण साझा करेंगे। एक मित्र और साझेदार के रूप में भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र वापसी की आशा करता है।

विदेश यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह यात्रा दोनों देशों के साथ व्यापक संपर्कों की स्वाभाविक निरंतरता के रूप में काम करेगी और आने वाले वर्षों में मजबूत और अधिक जीवंत संबंधों की नींव रखने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि पोलैंड की उनकी यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब हम अपने राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं। पोलैंड मध्य यूरोप में एक प्रमुख आर्थिक साझेदार है। लोकतंत्र और बहुलवाद के प्रति हमारी पारस्परिक प्रतिबद्धता हमारे संबंधों को और मजबूत बनाती है। वे अपने मित्र प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मिलने के लिए उत्सुक हैं जिससे की हमारी साझेदारी को और आगे बढ़ाया जा सके। वे पोलैंड में जीवंत भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मिलेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पोलैंड से वे राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन जाएंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है। वे द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और चल रहे यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर दृष्टिकोण साझा करने के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ पहले की बातचीत को आगे बढ़ाने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

नेपाल सरकार टिकटॉक पर लगे प्रतिबंध हटाने को तैयार

चीन की ओर से पड़ रहे दबाब के कारण नेपाल सरकार ने सोशल नेटवर्किंग साइट टिकटॉक पर लगे प्रतिबंध को हटाने की तैयारी कर ली है। चीनी पक्ष द्वारा बार-बार टिकटॉक पर लगे प्रतिबंध पर सवाल उठाने के बाद सरकार ने प्रतिबंध हटाने के लिए काम शुरू कर दिया है।

तत्कालीन पुष्पकमल दहल प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार ने सोशल मीडिया विनियमन दिशा निर्देशन जारी करते हुए 13 नवंबर 2023 को मंत्रिपरिषद की बैठक से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। सरकार की तरफ से यह दलील देते हुए इसे बन्द करने का फैसला किया गया था कि टिकटॉक नेपाल के नियम कानूनों और दिशा निर्देश का पालन नहीं कर रहा है और समाज में विकृति फैलाते हुए सामाजिक सद्भाव तथा पारिवारिक एवं सांस्कृतिक परम्परा को ध्वस्त करने का काम कर रही है। उस समय सभी प्रमुख दलों ने सरकार के प्रतिबंध को मौन समर्थन दिया था। प्रतिबंध लगने के बाद से ही टिकटॉक की तरफ से नेपाल के सभी कानूनों और शर्तों का पालन करने की लिखित प्रतिबद्धता देते हुए प्रतिबंध हटवाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। नेपाल सरकार द्वारा प्रतिबंध नहीं हटाए जाने के बाद से नेपाल में चीनी राजदूत छन सोंग हर राजनीतिक बैठक में टिकटॉक पर प्रतिबंध को लेकर अपना विरोध जताते रहे हैं।

प्रधानमंत्री के प्रमुख सलाहकार विष्णु रिमाल के मुताबिक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अधिकारियों को टिकटॉक से प्रतिबंध हटाने के संबंध में आवश्यक गृहकार्य करने का निर्देश दिया है। उन्होंने संचार मंत्रालय और उनकी टीम से टिकटॉक की प्रतिबद्धता पर चर्चा करने और कैबिनेट में जरूरी प्रस्ताव लाने को कहा है।

नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि चूंकि टिकटॉक पर प्रतिबंध से भू-राजनीति भी जुड़ी हुई है, इसलिए निर्णय लेना आसान नहीं होगा। प्रधानमंत्री की राय है कि टिकटॉक पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए, क्योंकि वह सरकार द्वारा बनाए गए मानकों को स्वीकार करने के लिए तैयार है। उन्होंने टिकटॉक पर प्रतिबंध हटाने के लिए सत्तारूढ़ साझेदार नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व स्तर से भी सहमति मांगी। सूत्रों का दावा है कि टिकटॉक पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए सत्तारूढ़ घटक दल नेपाली कांग्रेस सकारात्मक दिख रही है।

टिकटॉक की तरफ से नेपाल सरकार से प्रतिबंध हटाने के लिए बार-बार पत्राचार भी किया गया है। एक सप्ताह पहले ही टिकटॉक के दक्षिण एशिया की सार्वजनिक नीति और सरकारी संबंध इकाई ने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वीसुब्बा गुरुंग को एक पत्र लिखा था, जिसमें दोहराया गया था कि वे नेपाल के सभी कानूनों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। टिकटॉक द्वारा पत्र भेजकर कहा गया कि नेपाल का हर कानूनी प्रावधान उन्हें स्वीकार्य है, जिसके बाद संचार मंत्री ने प्रधानमंत्री से चर्चा की थी।

संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति का मूल आधार है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संस्कृत सप्ताह के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति का मूल आधार है, इस भाषा में वेद, पुराण, कला, संस्कृति और हमारे सारे ग्रंथों का सार सरलता से पढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में महर्षि संस्कृत संस्थान से संबंद्ध सभी विद्यालयों में प्रदेश स्तर पर 16 से 22 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्कृत को लोकव्यापी बनाने के साथ विश्व स्तर पर स्थापित करने का आहवान किया है।

 

भारत और जापान के बीच टू प्‍लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता नई दिल्‍ली में आयोजित हुई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री किहारा मिनोरू ने कल नई दिल्ली में भारत-जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के दौरान द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक के दौरान रक्षा मंत्रियों ने मौजूदा रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा करने सहित सहयोग को और अधिक बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

दोनों मंत्रियों ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के रक्षा व सुरक्षा विषयों की समीक्षा की। इसके अलावा आपसी द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने और क्षेत्रीय शांति में योगदान देने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।

रक्षा मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच रक्षा अभ्यासों और आदान-प्रदानों की बढ़ती विविधता व निरंतरता का स्वागत किया। साथ ही, इन गतिविधियों के विस्तार और जटिलता को बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी सहयोग क्षेत्र के विस्तार को और अधिक व्यापक बनाने सहित महत्वपूर्ण व उभरती प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्धता व्यक्त की।

दोनों मंत्रियों ने ‘मेक-इन-इंडिया’ पर ध्यान केन्द्रित करते हुए भारत और जापान के बीच औद्योगिक सहयोग के लिए आगे के अवसरों सहित सह-उत्पादन व सह-विकास में साझेदारी को और अधिक बढ़ाने पर चर्चा की।

रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने इस बात को रेखांकित किया कि भारत ने साल 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने पर ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि घरेलू रक्षा क्षमताओं का निर्माण इसका अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि जापान के साथ रक्षा प्रौद्योगिकियों और उद्योग में साझेदारी इस लक्ष्य को प्राप्त करने की कुंजी होगी। दोनों मंत्रियों ने साल 2047 तक भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इस साझेदारी के संबंध में एक दृष्टिकोण तैयार करने को लेकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

भारत और मलेशिया ने श्रम, आयुर्वेद, डिजिटल प्रौद्योगिकी, संस्कृति, पर्यटन और खेल क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत के राजकीय दौरे लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम कल भारत आए। यह मलेशिया के प्रधानमंत्री की दक्षिण एशियाई क्षेत्र की पहली यात्रा थी। साथ ही यह दोनों प्रधानमंत्रियों की पहली बैठक थी, जिससे उन्हें बढ़े हुए रणनीतिक संबंधों का जायजा लेने का मौका मिला। उनके बीच व्यापक चर्चा हुई जिसमें तमाम ऐसे क्षेत्र शामिल थे जो भारत-मलेशिया संबंधों को बहुस्तरीय और बहुआयामी बनाते हैं।

प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था जिसमें विदेश मामलों के मंत्री दातो सेरी उतामा हाजी मोहम्मद बिन हाजी हसन, निवेश, व्यापार एवं उद्योग मंत्री तेंगकु दातुक सेरी जफरुल अब्दुल अजीज, पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दातुक सेरी टिओंग किंग सिंग, डिजिटल मंत्री गोबिंद सिंह देव और मानव संसाधन मंत्री स्टीवन सिम शामिल थे।

प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट का दौरा किया। उसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता के बाद द्विपक्षीय दस्तावेजों के आदान-प्रदान के समय दोनों प्रधानमंत्री मौजूद रहे। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयोजित भोज में भाग लिया। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्‍ड अफेयर्स में भाषण भी दिया।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने माना कि 2015 में भारत और मलेशिया के बीच स्थापित इनहैंस्‍ड स्‍ट्रैटेजिक पार्टनरशिप ने द्विपक्षीय संबंधों को बहुआयामी बनाने में मदद की है। उन्‍होंने माना कि भारत और मलेशिया के बीच संबंध कई क्षेत्रों में विकसित एवं परिपक्व हुए हैं और इस गहरे जुड़ाव ने संबंधों को काफी व्यापक बनाया है। दोनों प्रधानमंत्रियों ने माना कि संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में सुदृढ़ करने के लिए मौजूदा समय बेहद अनुकूल है।

दोनों नेताओं ने भारत एवं मलेशिया और उसके लोगों के बीच गहरी मित्रता एवं सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। दोनों देशों का साझा इतिहास और मलेशिया में जीवंत भारतीय प्रवासियों की मौजूदगी से यह सुनिश्चित होता है कि दोनों देश आर्थिक वृद्धि और विकास के क्षेत्र में भरोसेमंद साझेदार बने रहेंगे।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय सहयोग के संपूर्ण दायरे पर चर्चा की जिसमें राजनीतिक, रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग, आर्थिक एवं व्यापार, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप, फिनटेक, नवीकरणीय ऊर्जा सहित ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, उच्च शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच संबंध शामिल थे।

दोनों नेताओं की उपस्थिति में श्रमिकों की भर्ती, रोजगार एवं प्रत्यावर्तन, आयुर्वेद एवं अन्‍य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियां, डिजिटल प्रौद्योगिकी, संस्कृति, कला एवं विरासत, पर्यटन, लोक प्रशासन एवं शासन में सुधार, युवा एवं खेल और लाबुआन फाइनैंशियल सर्विसेज अथॉरिटी (एलएफएसए) एवं भारत के इंटरनेशनल फाइनैंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (आईएफएससीए) के बीच वित्तीय सेवा जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान हुआ।

मलेशिया ने वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट (वीओजीएसएस) की मेजबानी करने के लिए भारत की पहल की सराहना की। इससे एक ऐसा मंच उपलब्ध हुआ है जिसके जरिये ग्लोबल साउथ के देश आपस में विचार-विमर्श कर सकते हैं और अपनी चिंताओं, हितों एवं प्राथमिकताओं पर चर्चा करने के साथ-साथ विचारों एवं समाधानों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। भारत ने वीओजीएसएस के सभी तीन संस्करणों में मलेशिया की भागीदारी की सराहना की।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बीच लगातार उच्चस्तरीय यात्राओं के आयोजन पर संतोष व्यक्त किया। उन्‍होंने करीबी आपसी संपर्क के महत्व को स्वीकार किया और आपसी हित के द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय मुद्दों पर नियमित आदान-प्रदान एवं वार्ता आयोजित करने पर सहमति जताई। इसमें नियमित तौर पर जॉइंट कमीशन मीटिंग (जेसीएम) और फॉरेन ऑफिस कंसल्‍टेशंस का आयोजन शामिल हैं।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए दोनों देशों की संसदों के बीच बेहतर संपर्क और आदान-प्रदान को प्रोत्साहित किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने देश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को माना और इस उद्देश्य से दोनों देशों के युवाओं के बीच अधिक से अधिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय व्यापार पर संतोष व्यक्त किया और स्वीकार किया कि व्यापार दोनों देशों की बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्‍होंने इस तथ्य का स्वागत किया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 19.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने दोनों देशों के पारस्परिक लाभ के लिए द्विपक्षीय व्यापार को स्‍थायी तौर पर बढ़ाने के लिए दोनों देशों के उद्योग जगत को प्रोत्साहित किया। इस संदर्भ में उन्होंने उच्चस्तरीय सीईओ फोरम की सराहना की और 19 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में आयोजित 9वीं बैठक की सराहना की।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने बढ़ते द्विपक्षीय निवेश का स्वागत किया और विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग एवं निवेश को प्रोत्साहित किया। दोनों पक्षों ने आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की समीक्षा प्रक्रिया का समर्थन करने और उसे तेज करने के लिए सहमति जताई ताकि इसे कारोबारियों के लिए अधिक प्रभावी, उपयोगकर्ता के अनुकूल, सरल और व्यापार के लिहाज से सुविधाजनक बनाया जा सके। इसका लक्ष्य 2025 तक एक ठोस नतीजे तक पहुंचना और भारत एवं आसियान देशों के बीच आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना है।

दोनों देशों की समकालीन आर्थिक प्राथमिकताओं पर विचार करने की आवश्यकता को स्वीकार करते हुए दोनों प्रधानमंत्रियों ने मलेशिया-भारत व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (एमआईसीईसीए) की संयुक्त समिति की दूसरी बैठक आयोजित करने के लिए चर्चा का स्वागत किया।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के लिए स्थानीय मुद्रा में निपटान के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक नेगारा मलेशिया के बीच सहयोग की सराहना की। उन्‍होंने दोनों पक्षों के उद्योगों को स्थानीय मुद्राओं यानी भारतीय रुपया और मलेशियाई रिंगिट में व्यापार के चालान एवं निपटान को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

डिजिटल सहयोग के क्षेत्र में दोनों प्रधानमंत्रियों ने डिजिटल प्रौद्योगिकी पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत किया। उन्‍होंने डिजिटल क्षेत्र में भागीदारी को बेहतर करने और दोनों देशों के बीच डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, डिजिटल बी2बी भागीदारी, डिजिटल क्षमता निर्माण, साइबर सुरक्षा और 5जी, क्वांटम कंप्यूटिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स आदि उभरती प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मलेशिया-इंडिया डिजिटल काउंसिल की बैठक जल्‍द आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

नेताओं ने दोनों देशों की डिजिटल अर्थव्यवस्था की प्राथमिकताओं को माना और भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की सफलता को स्वीकार किया। उन्‍होंने भारत और मलेशिया के बीच भुगतान प्रणाली के क्षेत्र में जारी भागीदारी की भी सराहना की। दोनों पक्षों ने भारत-मलेशिया स्टार्टअप गठबंधन के जरिये स्टार्टअप इंडिया और मलेशिया के क्रैडल फंड एवं अन्य हितधारकों के बीच जारी चर्चाओं का स्वागत किया।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, सेमीकंडक्‍टर, टीका एवं पहचाने गए अन्‍य क्षेत्रों सहित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा भागीदारी में निरंतर एवं मजबूत सहयोग को बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी का एक मुख्य स्तंभ माना। दोनों पक्षों ने नियमित आदान-प्रदान एवं संवाद, अभ्यास और क्षमता निर्माण में सहयोग के जरिये रक्षा सहयोग को और बढ़ाने के लिए सहमति जताई।

दोनों पक्षों ने रक्षा उद्योग में सहयोग को विस्‍तार देने के साथ-साथ रक्षा अनुसंधान एवं विकास में सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों प्रधानमंत्रियों ने आतंकवाद की निंदा की और सभी देशों से आतंकवाद के सभी रूपों एवं अभिव्यक्तियों को अस्वीकार करने का आह्वान करने के लिए सहमति जताई। दोनों प्रधानमंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी देश को आतंकवादियों को पनाह नहीं देनी चाहिए। उन्‍होंने आतंकवादियों को घरेलू कानूनों और अंतरराष्ट्रीय समझौतों के अनुसार जल्‍द से जल्‍द न्याय के कटघरे में लाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के बीच संबंधों को पहचानने और उससे सख्ती से निपटने के लिए भी सहमति जताई। दोनों देश इस संबंध में अपने सहयोग को बेहतर करने के लिए भी जारी हुए। इसमें आतंकवाद और अन्य पारंपरिक एवं गैर-पारंपरिक खतरों से निपटने के लिए सूचनाओं एवं सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना शामिल है।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई। क्षमता निर्माण में मजबूत द्विपक्षीय सहयोग और घनिष्ठ आदान-प्रदान को ध्यान में रखते हुए मलेशिया ने साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग जैसे क्षेत्रों में मलेशियाई नागरिकों के लिए भारत के तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) कार्यक्रम के तहत 100 सीटों के विशेष आवंटन का स्वागत किया।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने तमाम भागीदारी को जारी रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसमें मलेशिया के टुंकू अब्दुल रहमान विश्वविद्यालय में भारत के आयुष मंत्रालय के तहत आयुर्वेद प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईटीआरए) द्वारा आयुर्वेद चेयर की स्थापना शामिल है। दोनों पक्षों ने फार्माकोपिया सहयोग पर समझौता ज्ञापन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए भी सहमति जताई।

दोनों पक्षों ने मलाया विश्वविद्यालय (यूएम) में भारतीय अध्ययन के तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना के लिए चर्चा का स्वागत किया। दोनों पक्ष कृषि के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान एवं विकास, क्षमता निर्माण और कृषि में डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए भी तत्पर हैं।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए ऑडियो-विजुअल को-प्रोडक्‍शन में सहयोग बढ़ाने के लिए भी सहमति जताई।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने सतत ऊर्जा को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन के अनुकूल उपायों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई। मलेशिया ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और आपदा रोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन (सीडीआरआई) की स्थापना में भारत की पहल की सराहना की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने इस बात पर भी सहमति जताई कि जलवायु परिवर्तन संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए एक ठोस वैश्विक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्‍होंने इस बात पर भी सहमति जताई कि इस दिशा में दोनों देशों द्वारा किए जा रहे प्रयासों सुदृढ करने की जरूरत है।

भारत ने इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) में संस्थापक सदस्य के तौर पर मलेशिया के शामिल होने के निर्णय का भी स्वागत किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने आईबीसीए के फ्रेमवर्क समझौते पर वार्ता को जल्‍द अंतिम रूप देने के लिए प्रोत्साहित किया।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने मलेशिया में रह रहे भारतीय नागरिकों द्वारा मलेशियाई अर्थव्यवस्था में लगातार किए जा रहे अमूल्‍य योगदान की सराहना की। उन्होंने दोनों देशों के बीच कुशल प्रतिभाओं के प्रवाह को अधिक व्यवस्थित और मजबूत करने पर भी सहमति जताई।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बीच पर्यटन और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए हाल में की गई पहलों, विशेष तौर पर दोनों देशों द्वारा वीजा व्यवस्था में दी गई ढील, का स्वागत किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने पर्यटन में सहयोग बढ़ाने, सतत पर्यटन में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और दोनों देशों के बीच पर्यटन प्रवाह को बेहतर करने की संभावना तलाशने के लिए प्रतिबद्धता जताई। भारत ने 2026 को विजिट मलेशिया वर्ष घोषित करने और उस वर्ष के जश्न में मलेशिया द्वारा अतिरिक्त भारतीय पर्यटकों का स्वागत करने का उल्लेख किया।

दोनों नेताओं ने इस बात पर भी सहमति जताई कि दोनों देशों के बीच लोगों की अधिक से अधिक आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कनेक्टिविटी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने दोनों देशों के नागरिक उड्डयन अधिकारियों को आपसी हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर चर्चा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

दोनों नेताओं ने समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीएलओएस) 1982 के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों के आधार पर नेविगेशन एवं उड़ान की स्वतंत्रता और निर्बाध वैध वाणिज्य का सम्मान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने सभी पक्षों से यूएनसीएलओएस 1982 सहित अंतर्राष्ट्रीय कानून के सार्वभौमिक मान्यता प्राप्त सिद्धांतों के अनुसार शांतिपूर्ण तरीकों से विवादों को निपटाने का आग्रह किया।

आसियान के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के महत्व की पुष्टि करते हुए मलेशिया ने आसियान की केंद्रीयता और 2025 में मलेशिया की आगामी आसियान अध्यक्षता के लिए भारत के पूर्ण समर्थन की सराहना की। मलेशिया ने मौजूदा व्यापक रणनीतिक भागीदारी को और मजबूत करने के लिए आसियान के नेतृत्व वाले ढांचे के जरिये आसियान और भारत के बीच बेहतर तालमेल का स्वागत किया।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, यूएनएचआरसी एवं अन्य बहुपक्षीय मंचों सहित संयुक्त राष्ट्र में सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि शांति एवं विकास सुनिश्चित करने के लिए नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्‍यवस्‍था का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने समकालीन वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने वाले बहुपक्षवाद को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया ताकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित अन्‍य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को अधिक प्रतिनिधिपरक बनाया जा सके। संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी एवं अस्थायी दोनों श्रेणियों में विस्तार सहित उनमें विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए परिषद की सदस्यता को मजबूत बनाए जाने से मौजूदा वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में उसे अधिक प्रभावी बनाया ज सकेगा। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए मलेशिया के समर्थन की सराहना की।

प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इस यात्रा के दौरान उन्हें और उनके प्रतिनिधिमंडल को गर्मजोशी के साथ किए गए स्वागत-सत्‍कार के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी को निकट भविष्य में आपसी सुविधा के अनुसार मलेशिया की यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार-2023 प्रदान किये

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार-2023 प्रदान किए। इस अवसर पर सम्बोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खनिज उत्पादन में आत्मनिर्भर होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह कहा कि मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि सरकार राष्ट्रीय भूविज्ञान डेटा रिपॉजिटरी पोर्टल के माध्यम से भू-वैज्ञानिक डेटा के एकीकरण, खनिज संसाधनों की खोज और खनन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग जैसे कई कदम उठा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये कदम हमें अपनी प्राकृतिक संपदा को बेहतर ढंग से समझने और उसका उचित उपयोग करने में सक्षम बनाएंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ते हुए भारत नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। बड़े पैमाने पर स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने के हमारे प्रयास इस लक्ष्य के अनुरूप हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि हरित परिवर्तन के लिए महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ पृथ्वी तत्वों जैसे खनिजों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन की स्थापना से भारत को आत्मनिर्भर बनने और आर्थिक विकास और हरित परिवर्तन के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण खनिजों की मूल्य श्रृंखला को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।

राष्ट्रपति ने कोलकाता में राष्ट्रीय भूस्खलन पूर्वानुमान केंद्र की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त की। यह पूर्वानुमान केन्द्र भूस्खलन की आशंका वाले सभी राज्यों के लिए पूर्व चेतावनी बुलेटिन जारी करेगा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि हमें अपनी प्रणालियों को इतना सटीक और विश्वसनीय बनाना होगा कि भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं से कम से कम क्षति पहुंचे।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का भूवैज्ञानिक इतिहास इसकी चट्टानों, मैदानों, जीवाश्मों और समुद्री तलों में दर्ज है और हम इसे अपनी भूवैज्ञानिक विरासत कह सकते हैं। उन्होंने युवाओं से भू-पर्यटन और भू-विरासत स्थलों के महत्व को समझने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भू-पर्यटन लोगों को भूविज्ञान के क्षेत्र में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने का माध्यम हो सकता है।

राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार की स्थापना भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा भूविज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों और उत्कृष्ट योगदान के लिए व्यक्तियों और टीमों को सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...