रक्षाबंधन पर अपने भैया मोहन को अपने घर में देख भाव विभोर हुई बहनें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रक्षाबंधन के दिन अचानक नागदा में बादीपुरा आजादपुर स्थित लाड़ली बहन आशा बौरासी के निवास पर पहुंचे। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने घर की चौखट पर देख लाड़ली बहना आशा बौरासी और अनीता बौरासी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भावुक बहनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाडली बहनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और रक्षासूत्र बांधकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को उपहार भेंट करते हुए लाड़ली बहना की राशि प्राप्त होने की जानकारी भी ली। बहनों ने सहर्ष बताया कि उनके खाते में इस बार 1250 रुपए के अलावा रक्षाबंधन की शगुन राशि 250 रुपए भी खाते में आए हैं। इसके लिए बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहन लीलाबाई के निवास पर भी पहुंचे, उन्होंने रक्षासूत्र बंधवाया और उपहार भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लीलाबाई के निवास पर 8 माह के नन्हे यश को गोदी में उठाकर दुलारा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने नागदा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नागदा आगमन पर बादीपुरा -आजादपुर क्षेत्र की बहनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और राखी बांधी। बहनों के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों के निवास पर जाकर राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों और बेटियों के साथ सेल्फी भी ली। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक नागदा डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, बहादुर सिंह बोरमुंडला सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव रक्षाबंधन उत्सव को काफी वर्षों से सामूहिक रूप से बहनों के साथ मनाते आ रहें हैं। इस परम्परा को उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद भी जीवित रखा हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सावन माह बहनों के नाम समर्पित किया है। उन्होंने प्रदेश भर में वृहद स्तर पर लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाएं जाने के साथ लाड़ली बहनों के खाते में प्रतिमाह दी जाने वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त शगुन के रूप में 250 रूपये की राशि भी अंतरित की हैं।

 

फुटबॉल क्‍लबों के समर्थकों ने महिला डॉक्‍टर के साथ दुष्‍कर्म और हत्‍या के विरोध में कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया

कोलकाता के तीन मशहूर फुटबॉल क्‍लब-मोहन बगान, ईस्‍ट बंगाल और मोहम्‍मडेन स्पोर्टिंग के समर्थकों ने आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्‍टर के साथ दुष्‍कर्म और हत्‍या के विरोध में एकजुट होकर कल कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया। साल्‍ट लेक स्‍टेडियम के बाहर मोहन बगान के कप्‍तान सुभाशीष बोस, उनकी पत्‍नी कस्‍तूरी छेत्री और ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्‍यक्ष कल्‍याण चौबे ने पीडिता के लिए न्‍याय की मांग की। सुभाशीष बोस ने कहा कि यह पहला मौका है जब न्‍याय के लिए तीनों क्‍लब के समर्थक एकजुट हुए हैं। स्‍टेडियम में मोहन बगान और ईस्‍ट बंगाल के बीच डूरंड कप डर्बी मैच खेला जाना था, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इसे रद्द कर दिया।

धूमधाम से मनाया जा रहा रक्षाबंधन का त्योहार, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी बधाई

आज देशभर में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सहित देश के तमाम बड़े नेताओं ने देशवासियों को बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि “समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।”

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी ‘एक्स’ पर देशवासियों को बधाई संदेश देते हुए कहा कि रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार, सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है। उन्होंने आह्वान किया कि इस पर्व के दिन, सभी देशवासी, समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा “रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं! यह भाई-बहनों के बीच पवित्र बंधन का उत्सव है, तथा यह एक-दूसरे को समर्थन देने और एक-दूसरे का ध्यान रखने की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर, आइए हम महिलाओं की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हों, तथा ऐसा वातावरण बनाएं जहां वे आगे बढ़ सकें और अपनी क्षमता का पूर्ण उपयोग कर सकें।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा ‘समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।’

बता दें कि हर साल सावन पूर्णिमा के दिन भारत देश में लोग धूमधाम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाते हैं। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई और बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस अवसर पर, बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी बांधती हैं और उनकी समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करती हैं। बदले में, भाई अपनी बहनों की रक्षा और उन्‍हें मदद का वचन देते हैं।

 

सीसीपीए ने भ्रामक दावों का विज्ञापन करने के लिए श्रीराम ग्रुप के आईएएस कोचिंग पर 3 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने श्रीराम ग्रुप के आईएएस कोचिंग पर भ्रामक विज्ञापन के लिए 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह निर्णय उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और संवर्धन के लिए लिया गया था और यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी भी वस्तु या सेवा का कोई गलत या भ्रामक विज्ञापन न किया जाए जो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों का उल्लंघन करता हो।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के उल्लंघन के संदर्भ में सीसीपीए की मुख्य आयुक्त, श्रीमती निधि खरे और आयुक्त श्री अनुपम मिश्रा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के बारे में भ्रामक विज्ञापन के लिए श्रीराम ग्रुप के आईएएस कोचिंग संस्थान के खिलाफ एक आदेश जारी किया है।

कोचिंग संस्थान और ऑनलाइन एडटेक मंच संभावित उम्मीदवारों (उपभोक्ताओं) को प्रभावित करने के लिए एक ही सफल उम्मीदवारों द्वारा चुने गए पाठ्यक्रमों और इस तरह के पाठ्यक्रम की अवधि का खुलासा किए बिना उनकी तस्वीरों और नामों का उपयोग करते हैं।

श्रीराम ग्रुप के आईएएस कोचिंग संस्थान ने अपने विज्ञापन में निम्नलिखित दावे किए- “यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 200 से अधिक चयन”, “हम भारत के नंबर 1 प्रतिष्ठित यूपीएससी/आईएएस कोचिंग संस्थान हैं”।

सीसीपीए ने पाया कि श्रीराम ग्रुप के आईएएस कोचिंग संस्थान ने विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रमों का विज्ञापन दिया था, लेकिन उपर्युक्त यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणामों में विज्ञापित सफल उम्मीदवारों द्वारा चुने गए पाठ्यक्रम के संबंध में जानकारी जानबूझकर विज्ञापन में छिपाई गई थी। इसका प्रभाव यह हुआ कि उपभोक्ता गलत तरीके से यह मान लेते हैं कि संस्थान द्वारा दावा किए गए सभी सफल उम्मीदवारों ने संस्थान द्वारा अपनी वेबसाइट पर विज्ञापित सशुल्क पाठ्यक्रमों का विकल्प चुना था।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धारा-2(28) (iv) जानबूझकर महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने के लिए भ्रामक विज्ञापन के सम्बन्ध मे कार्रवाही को दर्शाती है। सफल उम्मीदवारों द्वारा चुने गए पाठ्यक्रम की जानकारी उपभोक्ताओं के लिए जानना महत्वपूर्ण है ताकि वे यह तय करते समय सूचित विकल्प बना सकें कि किस पाठ्यक्रम और कोचिंग संस्थान में शामिल होना है।

श्रीराम ग्रुप के आईएएस कोचिंग संस्थान ने अपने जवाब में यूपीएससी सीएसई 2022 में 200 से अधिक चयनों के अपने दावे के खिलाफ केवल 171 सफल उम्मीदवारों का विवरण प्रस्तुत किया। इन 171 उम्मीदवारों में से 102 मुफ्त साक्षात्कार मार्ग दर्शन कार्यक्रम (आईजीपी) से थे, 55 मुफ्त परीक्षा श्रृंखला से थे, 9 सामान्य अध्ययन कक्षा पाठ्यक्रम से थे और 5 उम्मीदवार राज्य सरकार और संस्थान के बीच मुफ्त कोचिंग प्रदान करने के लिए हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के तहत विभिन्न राज्यों से थे। इस तथ्य का खुलासा उनके विज्ञापन में नहीं किया गया था, जिससे उपभोक्ताओं को धोखा दिया गया।

यह एक सर्वविदित तथ्य है कि सिविल सेवा परीक्षा के सफल उम्मीदवारों को परीक्षा के सभी 3 चरणों प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (पीटी) को पास करना होता है। प्रारंभिक परीक्षा एक स्क्रीनिंग परीक्षा है, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण दोनों में प्राप्त अंकों को अंतिम रूप से चयनित होने के लिए गिना जाता है। मुख्य परीक्षा और पीटी के लिए कुल अंक क्रमशः 1750 और 275 हैं। इस प्रकार व्यक्तित्व परीक्षण का योगदान कुल अंकों में 13.5 प्रतिशत है। अधिकांश उम्मीदवारों ने पहले ही प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा स्वंय ही पास कर ली थी, जिसमें श्रीराम ग्रुप के आईएएस कोचिंग संस्थान का कोई योगदान नहीं था। श्रीराम ग्रुप के आईएएस कोचिंग संस्थान द्वारा इस महत्वपूर्ण तथ्य को बताया नही गया कि संस्थान ने केवल ऐसे सफल उम्मीदवारों को मार्गदर्शन दिया है जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पहले ही पास कर ली है, इस तरह के झूठे और भ्रामक विज्ञापन द्वारा यूपीएससी परीक्षा के इच्छुक उम्मीदवारों पर गलत प्रभाव पड़ता है। इस प्रकार, विज्ञापन ने उपभोक्ता के सूचित किए जाने के अधिकार का उल्लंघन किया है ताकि अनुचित व्यापार व्यवहार से खुद को बचा सके।

सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने इस बात पर जोर दिया कि एक विज्ञापन में महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा करके तथ्यों का सत्य और ईमानदार प्रतिनिधित्व होना चाहिए ताकि वे स्पष्ट, प्रमुख हों और उपभोक्ताओं के लिए उन्हें नज़रअंदाज़ करना बेहद मुश्किल हो। उन्होंने उपभोक्ता अधिकारों के महत्व तथा उपभोक्ताओं को सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विज्ञापनदाताओं के दायित्व पर प्रकाश डाला।

 

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पूरे विश्व में सबसे बड़ी मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को महिदपुर तहसील में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता के साक्षी रहे अत्यन्त प्राचीन नारायणाधाम मन्दिर पहुंचकर दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पूरे विश्व में सबसे बड़ी मिसाल है। नारायणा में स्थित भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के मन्दिर और आसपास के परिसर को इस प्रकार विकसित किया जाये कि पूरे विश्व से लोग यहां दर्शन के लिये आयें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नारायणाधाम पहुंचकर अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी तीज-त्यौहार अत्यन्त धूमधाम से मनाये जायेंगे। हमारे देवस्थान हमारी मूल शक्ति का स्त्रोत रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन में आकर विद्या प्राप्त की। प्रदेश में जहां-जहां उनके चरण पड़े, वहां के प्रमुख स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नारायणाधाम के विकास के लिये वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मन्दिर समिति के साथ बैठक करें। श्रीकृष्ण सुदामा स्वर्णगिरि उत्सव विकास समिति द्वारा जो भी आवश्यकताएं बताई जाती है, उन सब की पूर्ति की जाये। इस बार की जन्माष्टमी पूरे प्रदेश में अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिये कि जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस बैण्ड द्वारा नारायणाधाम में प्रस्तुति दी जाये।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, घट्टिया सतीश मालवीय, अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व विधायक महिदपुर बहादुर सिंह चौहान, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, श्रीकृष्ण सुदामा स्वर्णगिरि उत्सव विकास समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

 

बॉक्स ऑफिस पर “स्त्री 2” का जलवा, तोड़े रिकार्ड

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री-2’ ने धमाकेदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कई रिकॉर्ड तोड़े और अब तीसरे दिन भी इसने दमदार कमाई की है। ‘स्त्री-2’ के तीसरे दिन यानी शनिवार के कलेक्शन की बात की जाए तो सैनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 44 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद इस फिल्म का कलेक्शन बढ़कर 135.7 करोड़ गया है।

‘स्त्री-2’ ने गुरुवार को भारत में पहले दिन 60.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की और 2023 में ‘एनिमल’ और ‘पठान’ की पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद अगले दिन फिल्म ने अच्छी कमाई की। फिल्म ने शुक्रवार को 30 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की तीन दिन की कमाई 135.7 करोड़ रुपये है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 रिलीज के चौथे दिन ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने अब तक 227 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इसी के साथ साल की दूसरी ऐसी बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले फिल्म अपने तीसरे दिन के कलेक्शन के साथ साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।

गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद शुक्रवार को कार्य दिवस था, इसलिए फिल्म को हिंदी भाषा में 45.31 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म में श्रद्धा कपूर , राजकुमार राव ,अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। ‘स्त्री’ 2018 में रिलीज हुई थी, छह साल बाद ‘स्त्री-2’ रिलीज हुई और फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

15 अगस्त को ‘स्त्री-2’ के साथ-साथ फिल्म ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ रिलीज हुई थी, दोनों फिल्मों ने अपने ओपनिंग डे पर पांच करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। लेकिन दूसरे दिन दोनों की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अक्षय कुमार की ‘खेल-खेल में’ ने दूसरे दिन 1.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 6.95 करोड़ रुपये हो गया, जबकि जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ ने दूसरे दिन केवल 1.6 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म की कुल कमाई 7.9 करोड़ रुपये है। 15 अगस्त को ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’ के अलावा डबल स्मार्ट (तेलुगु), थंगालन (तमिल) और मिस्टर बच्चन (तेलुगु) जैसी क्षेत्रीय फिल्में रिलीज हुई हैं। श्रद्धा कपूर की “स्त्री-2” ने इन सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है।

आनंदेश्वर महादेव की नगर भ्रमण यात्रा में शामिल हुए विधायक भगवानदास सबनानी

आनंदेश्वर महादेव की नगर भ्रमण यात्रा आनंदेश्वर मंदिर कट्सी 8 दुकान साउथ टीटी नगर से शुरू होकर रिवेरा टाउन,एक.के हॉस्पिटल के पास से होते हुए पीएनटी चौराहा, सरस्वती नगर, स्मार्ट सिटी मार्केट स्टेडियम से होते हुए राम मंदिर पहुंची यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से दक्षिण-पश्चिम के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी ने बाबा की पालकी को कंधे पर रखकर बाबा महाकाल के जयकारों के साथ यात्रा के साथ-साथ चले।

सबनानी ने कहा कि सावन का यह पवित्र महिना बाबा भोलेनाथ को अति प्रिय हैं इस माह में की गई भोलेनाथ की भक्ति का बड़ा प्रताप मिलता है और भक्त अपने मनचाहे फल को प्राप्त करते हैं, इस शुभ अवसर पर मैं सभी को भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। यात्रा में कथावाचक मुकेश महाराज मंदिर के अध्यक्ष आनंद पटेल लेलेंद्र मारण राजू अनेजा प्रमोद पोरघंटरवार राजेश सिंह राहुल नेगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास के रचेंगे नए-नए कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास के नए-नए कीर्तिमान रचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की और तेजी से अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने बहनों को मान-सम्मान दिलाने का काम किया हैं। पंचायत एवं स्थानीय निकायों के निर्वाचन में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान जारी रहेगा, जिससे बहनों का सशक्त नेतृत्व प्रदेश को मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के ग्राम लेकोडा में लाडली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे। मुख्यमंत्री ने भी बहनों को स्नेहपूर्वक झूला झुलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने विशाल राखी भेंट कर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी बहनों को उपहार भेंट किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। लाडली बहनों के खाते में प्रतिमाह डाले जाने वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर शगुन के रूप में 250 रुपए की अलग से राशि अंतरित की गई है। उपस्थित सभी बहनों ने अपने हाथ खड़ा कर अपने खाते में राशि आने की सहमति जताई। लाड़ली बहनों ने कार्यक्रम में “मेरे प्यारे भैया लिखी” तख्तियां दिखाकर स्नेह जताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सच्चे अर्थों में हमारे गांव संबंधों के महत्व को प्रदर्शित कर रहे हैं। तीज त्यौहार की संस्कृति आज भी गांवों में जीवित है। हमारे गांव और गांव के लोग बहनों के आदर सम्मान की शिक्षा पूरे विश्व को दे रहे हैं। भारत की कुटुंब परंपरा में माता-पिता और बहन के आशीर्वाद से ही सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता। सभी असंभव कार्य संभव हो जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जहां दुनिया के सारे देश अपने पिता के नाम से जाने जाते हैं वहीं हमारे देश में भारत माता के साथ पूरे विश्व को धरती मां के रूप में पूजा जाता हैं। मातृ संस्कृति का इससे बड़ा उदाहरण दूसरा नहीं हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अवंतिका नगरी के महत्व को उल्लेखित करते हुए बताया कि हर युग में जिसका अस्तित्व हो, जिसका कभी अंत न हो वह अवन्तिका नगरी है। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में ही भगवान श्री कृष्ण और बलराम 5 हजार वर्ष पूर्व शिक्षा ग्रहण करने आए थे। उन्होंने कहा कि भारत में तीज त्योहारों की परंपरा अद्भुत हैं। राज्य सरकार सभी त्यौहार समाज को साथ जोड़कर उत्साह पूर्वक मनायेगी। जन्माष्टमी का पर्व पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बाबा महाकाल की सवारी में जनजातीय कलाकारों और पुलिस बैंड की प्रस्तुति, डमरू आदि गतिविधियों के माध्यम से सवारी का वैभव और आनंद निरंतर बढ़ रहा हैं। रक्षाबंधन के दिन बाबा महाकाल की सवारी में सीआरपीएफ के बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अवंतिका महाविद्यालय के फिटनेस सेंटर का शुभारंभ किया और महाविद्यालय के परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौध-रोपण भी किया।

प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि उज्जैन में विभिन्न स्थानों पर रक्षाबंधन का अनूठा आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में बहनों द्वारा अपने लाड़ले भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद दे रही। मैं सभी बहनों को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूँ। उज्जैन की जनता की हर आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरी तन्मयता से प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, विधायक जितेंद्र पंड्या, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, महापौर उज्जैन मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में 188 विस्थापितों को नागरिकता प्रमाणपत्र वितरित किए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में CAA के तहत 188 शरणार्थी बहनों-भाइयों को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि CAA देश में बसे लाखों लोगों को सिर्फ नागरिकता देने का नहीं, बल्कि न्याय और अधिकार देने का कानून है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की तुष्टिकरण की नीति के कारण 1947 से 2014 तक देश में शरण लेने वाले लोगों को अधिकार और न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इन लोगों को न सिर्फ पड़ोसी देशों में बल्कि यहां भी प्रताड़ना सहनी पड़ी। शाह ने कहा कि ये लाखों-करोड़ों लोग तीन-तीन पीढ़ियों तक न्याय के लिए तरसते रहे लेकिन विपक्ष की तुष्टिकरण की नीति के कारण इन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन लाखों-करोड़ों लोगों को न्याय देने का काम किया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज़ादी के समय भारत का विभाजन धर्म के आधार पर किया गया और उस समय भीषण दंगे हुए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश में रहने वाले करोड़ों हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन और ईसाई समुदाय के लोग अपनी वेदना नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि उस वक्त विभाजन का फैसला करते हुए तत्कालीन सरकार ने वादा किया था कि पड़ोसी देशों से आने वाले हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन और ईसाई संप्रदायों के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। शाह ने कहा कि चुनाव आते-आते तत्कालीन सरकार के नेता इन वादों से मुकरते गए और 1947, 1948 और 1950 में किए गए इन वादों को भुला दिया गया। उन्होंने कहा कि उस समय की सरकार ने इन लोगों को इसी लिए नागरिकता नहीं दी कि इससे उनका वोट बैंक नाराज़ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की नीति के कारण इन लाखों-करोड़ों लोगों को नागरिकता से वंचित रखा गया और इससे बड़ा पाप कोई नहीं हो सकता।

अमित शाह ने कहा कि ये करोड़ों लोग भाग कर और प्रताड़ना झेलकर आए, कईयों ने अपना परिवार और संपत्ति सब गंवा दी लेकिन यहां उन्हें नागरिकता तक नहीं मिली। उन्होंने कहा कि 1947 से 2019 और 2019 से 2024 तक की यात्रा को इस देश का इतिहास हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग अपना आत्मसम्मान बचाने यहां आए उन्हें क्यों इस देश की नागरिकता नहीं मिल सकती। शाह ने कहा कि एक ओर तो पिछली सरकारों ने करोड़ों लोगों को सीमापार से घुसपैठ कराकर अवैध रूप से भारत का नागरिक बना दिया, तो दूसरी ओर कानून को मानने वाले लोगों को कहा गया कि इसके लिए कोई कानून प्रावधान नहीं है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कानून लोगों के लिए होता है न कि लोग कानून के लिए होते हैं। उन्होंने कहा कि हमने 2014 में वादा किया था कि हम CAA लाएंगे और 2019 में मोदी सरकार इस कानून को लेकर आई। उन्होंने कहा कि इस कानून के माध्यम से, करोड़ों हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, जिन्हें न्याय नहीं मिला था, उन्हें न्याय देने की शुरूआत हुई। शाह ने कहा कि ये कानून 2019 में पारित हुआ था लेकिन उसके बाद भी सबको भड़काया गया कि इससे मुस्लिमों की नागरिकता चली जाएगी। गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस कानून में किसी की नागरिकता लेने का कोई प्रावधान नहीं है और ये नागरिकता देने का कानून है। उन्होंने कहा कि हमारे ही देश के लोग हमारे ही देश में निराश्रित बनकर रह रहे हैं, इससे बड़ा दुर्भाग्य और विडंबना क्या हो सकती है। श्री शाह ने कहा कि कई सालों तक तुष्टिकरण की नीति के कारण ये नहीं हो सका था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 में इस कानून को लाने का फैसला लिया।

अमित शाह ने कहा कि 2019 में कानून पारित होने के बाद भी 2024 तक इन परिवारों को नागरिकता नहीं मिली क्योंकि देश में दंगे कराए गए और अल्पसंख्यकों को भड़काया गया। उन्होंने कहा कि CAA को लेकर देश में अफवाहें फैलाई गईं। इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाती और ये हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध शरणार्थियों को नागरिकता देने का कानून है। शाह ने कहा कि आज भी कुछ राज्य सरकारें लोगों को गुमराह कर रही हैं। गृह मंत्री ने देशभर के शरणार्थियों से अपील की कि वे नागरिकता प्राप्त करने के लिए बेझिझक आवेदन करें और इससे उनकी नौकरी, घर आदि पहले की तरह बरकरार रहेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस कानून में किसी प्रकार के क्रिमिनल केस का प्रोविजन नहीं है और सबको माफी दे दी गई है और ये इसलिए किया गया है कि नागरिकता देने में देरी सरकार के कारण हुई है आपके कारण नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह कानून शरणार्थियों को न्याय देने और उनके साथ हुए अत्याचारों की क्षमा के साथ परिमार्जन के लिए उन्हें सम्मान देने का काम करेगा।

अमित शाह ने कहा कि जब विभाजन हुआ था तब बांग्लादेश में 27 प्रतिशत हिंदू थे, आज 9% रह गए हैं, बाकी कहां गए। उन्होंने कहा कि वहां उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और यहां हमारी शरण में आए लोगों को क्या अपनी इच्छा के अनुसार वहां अपने धर्म का पालन करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पड़ोसी देश में सम्मान के साथ नहीं जी सकते और हमारी शरण में आते हैं तो हम मूक दर्शक बनकर नहीं रह सकते, यह नरेन्द्र मोदी सरकार है और इन लोगों को न्याय जरूर मिलेगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि इस कानून को लाने की मांग शरणार्थी लंबे समय से कर रहे थे और प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 में अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ फैसला लेते हुए इस कानून को पारित कराया। उन्होंने कहा कि इस कानून के पारित होने के बाद कुछ जगह हिंसक घटनाएं भी हुई लेकिन अंततोगत्वा 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नियम बनाकर हमने नागरिकता का अधिकार और सर्टिफिकेट दे दिया।

अमित शाह ने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि इस देश का लोकतंत्र परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के 4 नासूरों से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में नरेंद्र मोदी ने इन चारों नासूरों को उखाड़ने के लिए अथक प्रयास किए हैं। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष 15 अगस्त को परिवारवाद के खिलाफ अपील की है कि ऐसे 1 लाख युवा राजनीति से जुड़ें, जिनके परिवार में से कोई राजनीति में न हो। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ भी जंग की। उन्होंने कहा कि मोदी ने जातिवाद के नासूर को खत्म करने के लिए चार जातियां घोषित की- गरीब, महिला, युवा और किसान। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सामने एक नई प्रकार की राजनीतिक फिलॉसफी रखी और तुष्टिकरण की राजनीति को भी खत्म किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस देश के कई मसले ऐसे थे जो दशकों से अटके हुए थे। जैसे, 550 साल के बाद अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। इसी प्रकार, औरंगजेब द्वारा तोड़ा गया काशी विश्वनाथ मंदिर फिर से बन गया है, मोहम्मद बेगड़ा द्वारा तोड़ी गई पावागढ़ की शक्तिपीठ का भी पुनर्रूद्धार किया। उन्होंने कहा कि भारत में तीन तलाक समाप्‍त करने का काम भी नरेन्‍द्र मोदी ने किया। शाह ने कहा कि आतंक की फैक्ट्री जिस सोच के कारण जन्मी और जिस सोच के कारण चलती थी उस सोच का पोषण करने वाली धारा 370 को भी प्रधानमंत्री मोदी ने समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, करोड़ों हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन भाइयों को उनके अधिकार से वंचित रखने वाले कानून का संशोधन अटका हुआ था, उस CAA कानून को भी नरेन्द्र मोदी जी लेकर आए और इन लोगों को न्याय दिया।

अमित शाह ने देशभर के शरणार्थियों से अपील करते हुए कहा कि विपक्षी दल उन्हें गुमराह करने का प्रयास करेंगे, लेकिन उन्हें डरना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग अलपसंख्यकों को गुमराह कर रहे हैं उन्हें मालूम होना चाहिए कि वे उनके साथ अन्याय कर रहे हैं। शाह ने कहा कि पिछली सरकारों की हिम्मत नहीं थी ये कानून लाने की, तो अब कम से कम इस पर अमल करने में विपक्षी दलों को मोदी सरकार का समर्थन करना चाहिए।

 

“मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्य सेवक हूं” : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कहा है कि मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्य सेवक हूं। बहनों से ही सम्पूर्ण परिवार की खुशहाली होती है और बहनें परिवार की समृद्धता का प्रतीक होती हैं। बहनों के समद्धशाली होने से परिवार में भी सम्पन्नता आती है। प्रदेश की लाड़ली बहनों में सम्पन्नता आती है तो मध्यप्रदेश भी आर्थिक रूप से खुशहाल और संपन्न होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लाड़ली बहना रक्षाबंधन पर्व के कार्यक्रम के तहत उज्जैन के होटल सॉलिटेयर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लाड़ली बहनों ने कलाई पर राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहनों पर पुष्प-वर्षा की और उन्हें स्नेहपूर्वक झूला झुलाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाई-बहन के असीम स्नेह एवं अटूट रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की हृदय से शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों से मिले आशीर्वाद और विश्वास से मैं भाव-विभोर हूँ। बहनों से मिले आशीर्वाद का ही प्रताप है कि प्रदेश विकास के रथ पर निरन्तर चलायमान है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अनादिकाल से ही बहनों को देवी के रूप में पूजा जा रहा है। हमारे तीज-त्यौहार समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोते हैं। भारतीय संस्कृति तीज-त्यौहारों से समृद्ध है। तीज-त्यौहारों से बने सांस्कृतिक सम्बन्धों की वजह से हमारी भारतीय संस्कृति अनादिकाल से सतत रूप से विकासशील है। यूनान, मिस्र व रोम आदि पुरानी सभ्यताएं अपना वैभव खो चुकी हैं, परन्तु भारतीय संस्कृति तीज-त्यौहारों की समृद्धता के साथ कई आक्रांताओं के प्रहार के बावजूद भी चट्टान की तरह अखण्ड वैभव लिये खड़ी है और विश्व में अपना परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन कार्यक्रम के माध्यम से आप सभी बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करने आया हूं।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, नगर निगम सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, विशाल राजौरिया, पंकज मिश्रा, जगदीश अग्रवाल, श्याम बंसल, संजय अग्रवाल, हर्षवर्धन सिंह सहित जन-प्रतिनिधि, पार्षदगण और बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रही।

 

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...