स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्षों के सम्मान के लिए जागृति जगाने निकला युवा

Oplus_0
Roshan Nema, Bhopal

2023 में लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री ने भाषण में जब बोला ” दुनिया में जो-जो देश संकटों को पार करके निकले हैं, उनमें हर चीज के साथ-साथ एक महत्‍वपूर्ण कैटेलिक एजेंट रहा है, वो राष्‍ट्रीय चरित्र रहा है। और हमें राष्‍ट्रीय चरित्र के लिए और बल देते हुए हमें आगे बढ़ना होगा। हमारा देश, हमारा राष्‍ट्रीय चरित्र ओजस्‍वी हो, तेजस्‍वी हो, पुरुषार्थी हो, पराक्रमी हो, प्रखर हो; ये हम सबका सामूहिक दायित्‍व है।” इन शब्दों को सुनकर मध्य प्रदेश के धरती में जन्मा, मां नर्मदा की गोद में खेला स्वतंत्रा संग्राम सेनानी के पोते आशीष भार्गव ने प्रेरणा ली ओर निकल पड़े। स्वतंत्रा संग्राम के वीरों की गाथा खोजने, आशीष अब तक मिल रहे जन समर्थन प्रयासों से गाँव चीचली शाहंगज जिला सीहोर मध्यप्रदेश के स्वंत्रता संग्राम सेनानी श्री जमना प्रसाद भार्गव जी चच्चा, श्री घासीराम तिवारी जी, श्री सुंदरलाल जी गौतम जी, श्री दीवान प्रसाद द्विवेदी जी, श्री मेघराज जी जैन, श्री फूलचंद रोकड़िया जी, श्री मंगल प्रसाद दुबे जी, श्री हुकुम ठाकुर जी के आजादी के आंदोलन में योगदान की गाथा और आजादी के बाद के जीवन के संघर्ष को युवाओं तक पहुंचाने के लिए यात्रा आरंभ कर चुके है उनकी यात्रा का प्रथम पड़ाव ग्राम चीचली, शाहगंज जिला सीहोर में महान विभूतियों की मूर्ति स्थापना के साथ पूरा होने जा रहा है।

आशीष भार्गव कहते है इन विभूतियों का योगदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ वीर विभूतियों के बलिदानों, त्याग, संघर्ष को सम्मान दिलाने के उद्देश से जन सहयोग से मूर्तियां तैयार हुई। भारत के युवाओं को मजबूत व्यक्तिव ” विश्व के सबसे श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में सहयोगी” तैयार करना और भारत राष्ट्र विश्व गुरु बने ऐसी क्रांति खड़ी करना हमारा लक्ष्य है।

विश्वकर्मा महापंचायत की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, प्रदेशभर के पदाधिकारी रहे मौजूद

विश्वकर्मा महापंचायत मध्य प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राजधानी भोपाल में संपन्न हुई। बैठक का प्रारंभ भगवान विश्वकर्मा के पूजन तथा दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में मध्यप्रदेश के सैकड़ों पदाधिकारीयों ने सम्मिलित होकर अपने विचार रखे। प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक जनगणना सहित केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।

स्वागत भाषण और उद्बोधन के दौरान विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के सदस्य तथा विश्वकर्मा महापंचायत के प्रदेश संगठन महामंत्री परमानंद विश्वकर्मा ने संगठन की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार तेज़ी से मंडल स्तर तक किया जाएगा, साथ ही उन्होंने सामाजिक युवाओं से संगठन से जुड़कर समाजसेवा करने की अपील की। अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर विश्वकर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज के सर्वांगीण विकास में अपनी सहभागिता सभी को सुनिश्चित करनी चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को प्राप्त हो इसके लिए विश्वकर्मा महापंचायत हर स्तर पर प्रयासरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा भगवान पूजन दिवस 17 सितंबर को शासकीय अवकाश घोषित कराने हेतु सरकार से अपील की जाएगी तथा विश्वकर्मा समाज की कला को प्रदेश स्तर पर मंच देने हेतु शासकीय उपक्रम काष्ठकला एवं लौहकला की व्यवस्था के लिए भी महापंचायत प्रयासरत है।

बैठक में विश्वकर्मा महापंचायत के संस्थापक एवं विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा (कैबिनेट मंत्री दर्जा) प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर विश्वकर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता व विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के सदस्य परमानंद विश्वकर्मा, पथरिया नगर परिषद अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा, भाजपा नेता मनोज विश्वकर्मा, भाजपा नेता सतीश विश्वकर्मा, पार्षद ममता विश्वकर्मा, पार्षद रीता विश्वकर्मा, भाजपा नेता राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रदेश मंत्री आशाराम विश्वकर्मा, प्रदेश मंत्री वीरेंद्र विश्वकर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कविता मालवीय, प्रदेश संयोजक संतोष विश्वकर्मा, भोपाल जिलाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, डिम्पल विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी अरुण विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय महिलाएं प्रारंभ से शौर्य और पराक्रम का महत्वपूर्ण उदाहरण रही हैं। भारत का इतिहास महिलाओं के साहस से भरा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बदलते दौर में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस क्रम में भारत की संसद और विधानसभा में एक तिहाई स्थान पर महिलाओं के निर्वाचन के प्रावधान के प्रयास ऐतिहासिक होंगे। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले दो-तीन वर्ष में देश में महिला कल्याण और महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज भोपाल के रवीन्द्र भवन में उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित छात्राओं के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत का पिछले 500 वर्ष का इतिहास देखें तो वह महिलाओं के गौरव और शौर्य से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का 500वां वर्ष चल रहा है। आज की युवा पीढ़ी को उनके शौर्य के बारे में जानकारी होना चाहिए। मध्यप्रदेश की बेटी रानी दुर्गावती ने अपने शासन काल में 51 लड़ाईयां लड़ीं। रानी दुर्गावती ने अकबर की सेना को पूरी वीरता के साथ तीन बार पराजित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झांसी की रानी की वीरता का भी उल्लेख किया। उन्होंने देवी अहिल्या बाई के शासन व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि देवी अहिल्या बाई ने अपने कार्यकाल में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों सोमनाथ, उज्जैन, बनारस में विशाल मंदिरों का निर्माण कराया। उनकी धर्म के प्रति सच्ची निष्ठा को पूरे सम्मान के साथ याद किया जाता है।

प्रदेश की बेटियों की प्रतिभा की चर्चा करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि हमारी बेटियों ने हर क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। प्रतिभाशाली बेटियों ने देश और दुनियां में मध्यप्रदेश का नाम रौशन किया है। राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्राओं से आग्रह किया की वे देश की महान महिला विभूतियों से प्रेरणा लें। उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। भारतीय संस्कृति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति को दुनिया में श्रेष्ठ संस्कृति के रूप में पहचाना जाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मौके पर समग्र शिक्षा के अंतर्गत सैनिटेशन एवं हाइजीन योजना में 19 लाख छात्राओं को 57 करोड़ 18 लाख रुपये की राशि अंतरित की। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों और महाविद्यालय की छात्राओं को स्वच्छता के महत्व और उनके उपायों के बारे में जानकारी दी जाती है। यह योजना स्कूल शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित हो रही है। इस वर्ष योजना में कक्षा 7 से 12 तक की छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन के लिए यह राशि अंतरित की गई है। योजना में प्रति छात्रा को एक वर्ष के लिए 300 रूपये की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को छात्राओं द्वारा “विशाल राखी” भेंट की गई। इसके बाद छात्राओं ने मुख्यमंत्री को राखी भी बांधी। डॉ. यादव ने छात्राओं को उपहार भेंट किए। मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली-2024 और राष्ट्रीय सेवा योजना में मध्यप्रदेश का नेतृत्व करने वाली छात्राओं, महाविद्यालय में विभिन्न संकायों में अव्वल रहने वाली छात्राओं का सम्मान किया। साथ ही यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में जिन छात्राओं ने भागीदारी की, उनका भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मान किया। सम्मान की श्रृंखला में कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा के विभिन्न संकायों में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभावान छात्राओं का भी सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने उन छात्राओं को भी सम्मानित किया जिन्होंने खेल गतिविधियों में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

प्रारंभ में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा सुखवीर सिंह ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कॉलेज और स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में निरंतर प्रयास किए जाने पर जोर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता राष्ट्रीय स्तर के औसत से ज्यादा रही है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रधानमंत्री ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही सीएम राइज स्कूलों से भी शिक्षा में गुणात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल ने आभार व्यक्त किया। आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता, आयुक्त उच्च शिक्षा निशांत वरबडे और संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह, वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्राएं उपस्थित रही।

 

आज सुनील शेट्टी “अन्ना” अपना 63वां जन्मदिन मना रहे, पांच साल बाद भी नहीं भूला पाए

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी आज अपना 63वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उनकी दमदार एक्टिंग के लाखों लोग दीवाने हैं। अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्मी पर्दे पर कॉमेडी, एक्शन, इमोशनल, नेगेटिव किरदार से लोगों का दिल जीता है। एक्टर ने अपना फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म “बलवान” से शुरू किया था। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अपोजिट दिव्या भारती मुख्य किरदार में थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और वो रातों-रात स्टार बन गए थे। कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए सुनील शेट्टी के साथ कोई भी एक्ट्रेस काम नहीं करना चाहती थी क्योंकि तब वो सिनेमा में नए आए थे। संघर्ष का जब भी जिक्र होता है तो अभिनेता सुनील शेट्टी अपने पिता को याद करते हैं। बताते हैं कि उनके पिता 9 साल की उम्र में घर से भागकर मुंबई आए थे। यहां उन्हें रोजगार चलाने के लिए एक रेस्त्रां में काम करना पड़ा। धीरे-धीरे उन्होंने अपने काम के दम पर तीन रेस्त्रां खरीदे।

एक पॉडकास्ट शो में अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने बीते समय को याद किया। उन्होंने बताया कि पिता के सौंपे तीन रेस्त्रां अब भी उनके पास हैं। गर्व से कहते हैं कि बहुत सामान्य जीवन बिताया उन्होंने। बताया कि कैसे एक बेडरूम वाले घर में गुजारा भी किया। अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट पिता को देते हैं जिन्होंने जीवन की हर लड़ाई में उनका साथ निभाया। उन्हें क्रिकेट खिलाना हो, मार्शल आर्ट क्लास जानी हो या फिर कुछ और पिता ने बेटे का साथ कभी नहीं छोड़ा। पिता को दुनिया से विदा हुए 5 साल हो गए हैं और अन्ना अब भी जब उनकी बात करते हैं तो आंखों में आंसू भर आते हैं।

साल 2001 में आई फिल्म धड़कन के लिए सुनील शेट्टी को बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। एक्टर एक्टिंग के साथ अपने बिजनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनके कई रेस्टोरेंट, क्लब हैं। सुनील शेट्टी ने अपने करियर में सौ से ज्यादा फिल्में की हैं। जिसमें से ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं। एक समय ऐसा था कि लगभग छह सालों तक सुनील शेट्टी का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा रहा उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दी। इस लिस्ट में उनकी पहली फिल्म ‘बलवान’, ‘दिलवाले’, ‘मोहरा’, ‘गोपी-किशन’, ‘बॉर्डर’ और अन्य फिल्में शामिल हैं। हालांकि, बीच में एक ऐसा दौर भी आया जब उन्हें अपनी कुछ फ्लॉप फिल्मों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन जल्द ही वह इससे बाहर आ गए और फिर से एक नई शुरुआत की। इस वक्त अभिनेता सुनील शेट्टी फिल्मों में कम नजर आ रहे हैं लेकिन वो जल्द ही हेरा-फेरी के तीसरे पार्ट में नजर आ सकते हैं।

 

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर का किया सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य प्रतिभावान खिलाड़ी और मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी विवेक सागर को अंग वस्त्र और मैडल से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विवेक सागर ने हॉकी खेल में अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं। राज्य सरकार उन्हें पूर्ण प्रोत्साहन और सहयोग देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विवेक सागर को अपने हाथ से मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर खेल मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि विवेक सागर ने भारतीय टीम के सदस्य के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में ओलंपिक खेलों में भारत की हॉकी टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। विवेक सागर ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया है और शाबाशी भी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुझे अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं देते हुए और आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विवेक सागर को एक करोड रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री ने फसलों की 109 उच्च उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-प्रतिबलित किस्में जारी कीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में फसलों की 109 उच्च उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-प्रतिबलित किस्मों को जारी किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने किसानों और वैज्ञानिकों से परस्पर बातचीत भी की। इन नई फसल किस्मों के महत्व पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कृषि में मूल्य संवर्धन के महत्व पर बल दिया। किसानों ने कहा कि ये नई किस्में अत्यधिक लाभकारी होंगी क्योंकि इनसे उनका व्यय कम होगा और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

प्रधानमंत्री ने मोटे अनाजों के महत्व पर चर्चा की और इस बात को रेखांकित किया कि कैसे लोग पौष्टिक भोजन की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती के लाभों और जैविक खेती के प्रति आम लोगों के बढ़ते विश्वास के बारे में भी बात की, उन्होंने कहा कि लोगों ने जैविक खाद्य पदार्थों का सेवन और मांग करना शुरू कर दिया है। किसानों ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

किसानों ने जागरूकता पैदा करने में कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) द्वारा निभाई गई भूमिका की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि केवीके को हर महीने विकसित की जा रही नई किस्मों के लाभों के बारे में किसानों को सक्रिय रूप से सूचित करना चाहिए ताकि उनके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

प्रधानमंत्री ने इन नई फसल किस्मों के विकास के लिए वैज्ञानिकों की भी सराहना की। वैज्ञानिकों ने बताया कि वे प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सुझाव के अनुरूप काम कर रहे हैं, ताकि अप्रयुक्त फसलों को मुख्यधारा में लाया जा सके।

प्रधानमंत्री द्वारा जारी की गई 61 फसलों की 109 किस्मों में 34 प्रक्षेत्र फसलें और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं। प्रक्षेत्र फसलों में मोटे अनाज, चारा फसलें, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास, रेशा और अन्य संभावित फसलों सहित विभिन्न अनाजों के बीज जारी किए गए। बागवानी फसलों में फलों, सब्जियों, रोपण फसलों, कंद फसलों, मसालों, फूलों और औषधीय फसलों की विभिन्न किस्में जारी की गईं।

सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को किया खारिज

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों का खंडन किया है। अमरीकी निवेश अनुसंधान फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च का आरोप है कि माधबी पुरी बुच और धवल बुच के पास अदानी समूह से जुड़ी अपतटीय यानी ऑफ-शोर संस्थाओं में हिस्सेदारी है।

बुच ने एक बयान में कहा कि उनका जीवन और आय पहले से ही सार्वजनिक है। उन्‍होंने कहा कि विगत वर्षो में सेबी को हर जरूरी दस्तावेज सौंपे जा चुके हैं। सेबी प्रमुख और उनके पति ने कहा कि उन्हें आगे भी किसी भी तरह के वित्तीय दस्तावेज को सार्वजनिक करने में कोई झिझक नहीं होगी और उन दस्तावेज़ की भी जांच की जा सकती है, जब वे सेबी से जुड़े नहीं थे।

उल्लेखनीय है कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने 10 अगस्त को अपनी नवीनतम रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच की अडानी के ‘धन हेराफेरी घोटाले’ में इस्तेमाल की गई अस्पष्ट ऑफशोर संस्थाओं में हिस्सेदारी थी। वहीं अडानी ग्रुप की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि हिंडनबर्ग के आरोप सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी का दुर्भावनापूर्ण, शरारती और जोड़-तोड़ करने वाला उपयोग है, ताकि तथ्यों और कानून की अवहेलना करते हुए व्यक्तिगत मुनाफ़ा कमाने के लिए पूर्व-निर्धारित निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके। अडानी समूह इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करता है। यह बदनाम करने का दोबारा किया गया प्रयास है। मामले में पहले ही गहन जांच की जा चुकी है जिसमें आरोप निराधार साबित हुए हैं।

हिंडनबर्ग ने 2015 के निवेश का हवाला दिया। माधबी बुच की सेबी के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में 2017 में नियुक्ति की गई थी। उन्‍हें 2022 में सेबी का अध्यक्ष बनाया गया था।

 

आईएनएस चिल्का पर भारतीय नौसेना के 1389 अग्निवीरों के चौथे बैच की पासिंग आउट परेड

भारतीय नौसेना के 1389 अग्निवीरों, जिसमें 214 महिला अग्निवीर शामिल थीं, ने 09 अगस्त, 2024 को आईएनएस चिल्का के पोर्टल से पास आउट होकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। अग्निवीरों के चौथे बैच (01/24) के लिए पासिंग आउट परेड (पीओपी) ने सूर्यास्त के बाद एक अनूठे समारोह में 16 सप्ताह के कठोर नौसेना प्रशिक्षण का समापन किया। पीओपी की समीक्षा नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने की, वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान परेड के संचालन अधिकारी थे। वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पासिंग आउट कोर्स के गौरवशाली परिवार के सदस्य, प्रतिष्ठित दिग्गज और प्रख्यात खेल व्यक्तित्व ओमकार सिंह, एमसीपीओ I (जीएस), कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 के दौरान शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता उपस्थित थे।

पीओपी न केवल प्रारंभिक प्रशिक्षण के सफल समापन का, बल्कि भारतीय नौसेना में अग्निवीरों के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत का भी प्रतीक है। परेड को संबोधित करते हुए, सीएनएस ने परेड में प्रशिक्षुओं को बधाई दी और राष्ट्र निर्माण के अपने प्रयास में नौसेना के कर्तव्य, सम्मान और साहस के कोर मूल्यों को बनाए रखने के लिए पासिंग आउट कोर्स का आह्वान किया। उन्होंने उनसे प्रशिक्षण के अपने अगले चरणों पर ध्यान केंद्रित करने और तकनीकी रूप से कुशल समुद्री योद्धा बनने का आग्रह किया।

मुख्य अतिथि ने पीओपी के दौरान मेधावी अग्निवीरों को पदक और ट्रॉफी प्रदान की। विनय मारुति कदम, एवीआर एसएसआर और संजना, एवीआर एमआर को क्रमशः चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ रोलिंग ट्रॉफी और सर्वश्रेष्ठ अग्निवीर एसएसआर और एमआर के लिए स्वर्ण पदक मिला। साक्षी मोहन मिर्जे, एवीआर एसएसआर को समग्र योग्यता क्रम में सर्वश्रेष्ठ महिला अग्निवीर के लिए जनरल बिपिन रावत रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया और आशीष, एनवीके जीडी और युवराज, एनवीके डीबी को उनके संबंधित पाठ्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु से सम्मानित किया गया।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तिमोर लेस्‍ते देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ग्रैंड कॉलर ऑफ ऑर्डर से नवाजा गया

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल सुबह फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की अपनी राजकीय यात्रा के अंतिम चरण में दिली, तिमोर-लेस्ते पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इस देश की पहली यात्रा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का विशेष सम्मान करते हुये तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया। हवाई अड्डे से लौटते समय प्रसन्न बच्चों ने उनका स्वागत किया।

सरकारी महल में राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने समकक्ष राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे पास सूचना प्रौद्योगिकी, फिनटेक, स्वास्थ्य सेवा, कृषि और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के पर्याप्त अवसर हैं। उन्होंने राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता को आश्वासन दिया कि भारत तिमोर-लेस्ते का एक मजबूत भागीदार बना रहेगा और हम विकास सहयोग और अन्य साझेदारियों को बढ़ाने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे।

राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया। यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा और शिक्षा, सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण में उनकी उपलब्धियों के सम्मान में दिया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि यह सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतिबिंब है।

तिमोर-लेस्ते के प्रधानमंत्री के राला ज़ानाना गुस्माओ ने अगले कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग, संपर्क, व्यापार और पर्यटन जैसे व्यापक मुद्दों पर बातचीत की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री राला जानाना गुस्माओ ने तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये, जिनमें (i) सांस्कृतिक आदान-प्रदान, (ii) प्रसार भारती और ‘तिमोर-लेस्ते रेडियो और टेलीविजन’ (आरटीटीएल) के बीच सहयोग, (iii) राजनयिक, आधिकारिक और सेवा पासपोर्ट धारकों के लिये वीज़ा आवश्यकता से छूट शामिल है। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि ये समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बाद के कार्यक्रम में, तिमोर-लेस्ते रेडियो और टेलीविजन (आरटीटीएल) पर राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता द्वारा आयोजित लोकप्रिय कार्यक्रम “होर्टा शो” में विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने एक आकर्षक और अनूठी बातचीत में, अपनी जीवन यात्रा, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, हाशिये पर पड़े समुदायों को सशक्त बनाने के लिये भारत सरकार द्वारा की गयी पहल और महिला सशक्तिकरण के लिये अपने दृष्टिकोण के बारे में बहुत ही शानदार ढंग से बात की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तिमोर-लेस्ते में भारत के राजदूत की ओर से आयोजित भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में भाग लिया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुये, कहा कि तिमोर-लेस्ते में भारतीय समुदाय छोटा है, लेकिन गतिशील है और भारत के साथ सहयोग बनाने में प्रभावी है। वे एक महत्वपूर्ण शक्ति हैं, जो संस्कृतियों को जोड़ते हैं और सीमाओं से परे सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने तिमोर-लेस्ते के साथ सहयोग बढ़ाने के भारत के प्रयास में उनसे सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने दिन के अंतिम आधिकारिक कार्यक्रम में, पलासियो नोब्रे डी लोहाने में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में एक भोज का आयोजन किया।

इस अवसर पर अपने भाषण में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि तिमोर-लेस्ते के साथ मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने के लिये भारत की प्रतिबद्धता शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के हमारे साझा लक्ष्यों में परिलक्षित होती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत वसुधैव कुटुम्बकम के अपने सिद्धांतों के अनुरूप वैश्विक शांति और साझा समृद्धि के लिये एक ताकत बना रहेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी तीन देशों की राजकीय यात्रा के सफल समापन के बाद नयी दिल्ली के लिये रवाना होंगी। इस यात्रा पर उनके साथ राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और लोकसभा सांसद सौमित्र खान और जुगल किशोर भी थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को तिमोर-लेस्ते के ऑर्डर के ग्रैंड कॉलर से सम्मानित किया जाना, देश के लोगों के लिए गर्व का क्षण है। पीएम ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने रविवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, ‘‘राष्ट्रपति को तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित होते देखना हमारे लिए गर्व का क्षण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है। यह कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में उनके उल्लेखनीय योगदान की मान्यता भी है।’’

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया। यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा और शिक्षा, सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण में उनकी उपलब्धियों के सम्मान में दिया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि यह सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतिबिंब है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से कोर बैंकिंग पर विशेष ध्‍यान देने पर जोर दिया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से कोर बैंकिंग पर विशेष ध्‍यान देने पर जोर दिया है। कल नई दिल्ली में रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए वित्‍त मंत्री ने बैंकों से जमा और उधारी राशि से संबंधित प्रमुख कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा। बैठक में उपस्थित रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बैंक ब्‍याज दरों पर फैसला लेने के लिए स्‍वतंत्र है। उन्‍होंने कहा कि जमा और उधारी पर ब्‍याज दर विनियमित होते रहते हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार बैंकिंग नियम संशोधन ला रही है जिसका लंबे समय से इंतजार था। उन्होंने कहा कि संशोधनों में सहकारी बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण पुनर्गठन संशोधन शामिल हैं। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि नामांकन प्रावधानों की शुरूआत एक ग्राहक-अनुकूल कदम है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि ग्राहकों के पास व्यक्तियों को नामांकित करने का विकल्प है और नामांकित व्यक्ति आसानी से अपने उचित अधिकारों का दावा कर सकते हैं। वित्तमंत्री ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण संशोधनों में डेटा रिपोर्टिंग संशोधन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम नियामक अनुपालन के लिए बैंकों की रिपोर्टिंग तिथियों को हर महीने के दूसरे और चौथे शुक्रवार के बजाय 15वें और आखिरी दिन किये जाने की व्‍यवस्‍था की गई है।

यह बैठक 2024-25 के केंद्रीय बजट और संसद में सरकार के कुछ संशोधनों के साथ वित्त विधेयक पारित होने के कुछ दिनों बाद हुई है। बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद थे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 कल लोकसभा में पेश किया। इस विधेयक के माध्‍यम से भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934, बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम 1955, बैंकिंग कंपनी (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम 1970 और बैंकिंग कंपनियों (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण), अधिनियम 1980 में संशोधन किये जाने का प्रावधान है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...