केंद्र सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा की निगरानी के लिए समिति का किया गठन

भारत सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा (IBB) पर वर्तमान स्थिति की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति, बांग्लादेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश के समकक्ष अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखेगी। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के अनुसार अपर महानिदेशक (एडीजी), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), पूर्वी कंमाड, इस समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति के अन्य सदस्यों में महानिरीक्षक (आईजी), बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय दक्षिण बंगाल, महानिरीक्षक (आईजी), बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय त्रिपुरा, सदस्य (योजना और विकास), भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) और सचिव, LPAI शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर राज्यसभा में बयान दिया था। उन्होंने अल्पसंख्यकों, उनके व्यवसायों और मंदिरों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ढाका में अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। नई दिल्ली को उम्मीद है कि वहां की सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के अलावा बांग्लादेश में भारतीय प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान करेगी।

 

भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलिंपिक में कुश्ती में कांस्य पदक जीता

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता। अमन ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज को 13-5 के अंतर से हराया। इससे पहले, 21 वर्षीय पहलवान अमन ने गुरुवार को प्री क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया था लेकिन पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइल में जापान के शीर्ष वरीय रेई हिगुची से एकतरफा हार गए थे। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक पांच कांस्य और एक रजत सहित कुल छह पदक जीते हैं।

पहले राउंड में ही अमन 6-3 से आगे चल रहे थे। दूसरे राउंड अमन ने इस बढ़त को और आगे बढ़ाया और क्रूज को कोई मौका नहीं दिया। इस तरह अमन सहरावत ने जीत हासिल की। अमन पेरिस ओलंपिक में भारत के एकमात्र पुरुष पहलवान थे। हालांकि, उन्होंने कुश्ती में पदकों के सिलसिले को बरकरार रखा।

भारत 2008 बीजिंग ओलंपिक के बाद से हर ओलंपिक में कुश्ती में पदक जीत रहा है। 2008 में सुशील कुमार ने कांस्य, 2012 में सुशील ने रजत और योगेश्वर दत्त ने कांस्य, 2016 में साक्षी मलिक ने कांस्य, 2020 टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया ने रजत और बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता था। अमन का यह पहला ओलंपिक था और उन्होंने अपने पहले ही ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया है। अमन ने इस तरह ओलंपिक में कुश्ती में भारत का पदक का खाता खोला। विनेश फोगाट के अयोग्य करार दिए जाने के बाद निराशा में डूबे भारत को उन्होंने खुशियां दी हैं।

भारत की आखिरी दावेदार पहलवान रितिका हुडा आज महिलाओं की 76 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अपना अभियान शुरू करेंगी। रितिका का पहला मुकाबला आज दोपहर ढाई बजे हंगरी की बर्नाडेट नेगी से होगा। गोल्फ में, अदिति अशोक और दीक्षा डागर का प्रदर्शन कल अच्छा नहीं रहा। आज दोपहर साढे 12 बजे ये दोनों खिलाड़ी स्पर्धा के अंतिम दौर में भाग लेंगे।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय पहलवान अमन सहरावत को पेरिस ओलिम्पिक में कांस्‍य पदक जीतने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि युवा पहलवान ने अपने पहले ही ओलिम्पिक में पदक जीता है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि अमन का भविष्‍य उज्‍ज्‍वल है और वे भारत के लिए कई पदक जीतेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि अमन की लगन और दृढ समर्पण ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्‍होंने भविष्‍य में भारतीय पहलवान के लिये अनके सफलताओं की कामना की।

इस मौके पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पहलवान अमन सहरावत को पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हमारे पहलवानों ने हमें और भी गौरवान्वित किया है। पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए अमन सहरावत को बधाई। उनका समर्पण और दृढ़ता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। पूरा देश इस उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मना रहा है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अमन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अपनी असाधारण दृढ़ता और शक्ति के साथ, आपने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती मैच में भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया है। राष्ट्र को आपकी उपलब्धि पर गर्व है।

मन ने 21 साल और 24 दिन की आयु में भारत के सबसे कम आयु के पदक विजेता बनने के पी.वी सिंधु के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत के पास अब पेरिस ओलिंपिक में पांच कांस्य पदक और एक रजत पदक है।

भारत की आखिरी दावेदार पहलवान रितिका हुडा आज महिलाओं की 76 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अपना अभियान शुरू करेंगी। रितिका का पहला मुकाबला आज दोपहर ढाई बजे हंगरी की बर्नाडेट नेगी से होगा। गोल्फ में, अदिति अशोक और दीक्षा डागर का प्रदर्शन कल अच्छा नहीं रहा। आज दोपहर साढे 12 बजे ये दोनों खिलाड़ी स्पर्धा के अंतिम दौर में भाग लेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के सदस्यों को किया संबोधित

न्यूजीलैंड की अपनी यात्रा के अंतिम दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन तथा संसद सदस्य सौमित्र खान और जुगल किशोर भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर न्यूजीलैंड के सभी भागों से ऑकलैंड आए भारतीय समुदाय के उत्साही सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने न्यूजीलैंड के विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उनकी सराहना की। व्यापार से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा से लेकर प्रौद्योगिकी तक, उनका योगदान अमूल्य है।

राष्ट्रपति ने भारतीय समुदाय के समर्पण, कड़े परिश्रम और रचनात्मक भावना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये मूल्य हमें पीढ़ियों से मार्गदर्शन देते रहे हैं और भविष्य में भी हमें प्रेरित करते रहेंगे।

राष्ट्रपति ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों की तीव्र प्रगति पर प्रसन्नता व्‍यक्‍त की। उन्होंने कहा कि उच्चस्तरीय यात्राओं और प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान ने दोनों देशों के बीच समझ को गहरा करने और सहयोग के नए रास्ते खोलने में योगदान दिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की सरकार और लोगों की उनकी समावेशी और स्वागत करने वाली भावना की प्रशंसा की, जिससे भारतीय समुदाय को फलने-फूलने और समृद्ध होने में मदद मिली।

राष्ट्रपति ने घोषणा की कि भारतीय प्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए भारत जल्द ही ऑकलैंड में वाणिज्य दूतावास खोलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह भारत-न्यूजीलैंड राजनयिक संबंधों को और बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाएगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि हम दुनिया भर में फैले अपने भारतीय समुदाय को विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में प्रमुख भागीदार के रूप में देखते हैं। भारतीय समुदाय के कौशल, विशेषज्ञता और अनुभव भारत की प्रगति के लिए मूल्यवान हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गरीब से गरीब बहन के घर तक नारी सशक्तिकरण के माध्यम से शासन की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना राज्य शासन की भावना भी है और प्रतिबद्धता भी। भारतीय संस्कृति में बहनों को यश देने वाली माना गया है, वे परिवारों में सम्माननीय हैं। माता-पिता के समान प्रेम और स्नेह के साथ संस्कारों को बनाए रखते हुए परिवार के दायित्व निर्वहन की क्षमता भी उनमें है। मंत्रि-परिषद ने बहनों के सम्मान और स्नेह के प्रतीक, रक्षाबंधन पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया है। संपूर्ण प्रदेश में 25 हजार स्थान पर 10 अगस्त को कार्यक्रम होंगे और सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपए तथा रक्षाबंधन के शगुन 250 रूपए अलग से जारी किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा कोई योजना बंद नहीं की जाएगी, अपितु संकल्प पत्र में जो कहा गया है वे सभी योजनाएं व कार्यक्रम लागू होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास में रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम का कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उनके कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर महिला सरपंचों ने मंगल गीतों के साथ पुष्प-वर्षा कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहनों के जीवन को आसान और खुशहाल बनाने के लिए कई योजनाएं व कार्यक्रम लागू किए हैं। इसी क्रम में घर-घर रसोई गैस की सुविधा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। राज्य सरकार ने लाड़ली बहनों और जिनके पास उज्ज्वला कनेक्शन हैं उन्हें 450 रुपए में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए बहनों से सावन माह धूमधाम से मनाने का आहवान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई बहनों ने 40 फीट लंबी राखी भेंट की। बहनों ने मुख्यमंत्री भैया डॉ. यादव को पृथक से भी राखियां बांधी, जिस पर मुख्यमंत्री ने बहनों को शगुन स्वरूप भेंट भी प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में त्यौहारों का विशेष महत्व है, जो लंबी गुलामी के परिणामस्वरूप प्रभावित हुआ। अपनी धरोहर, संस्कृति और सम्मान के लिए रानी दुर्गावती ने जिस शौर्य और पराक्रम से संघर्ष किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। रानी दुर्गावती की जयंती का वर्तमान में 500वां वर्ष चल रहा है। महिला सशक्तिकरण की प्रतीक महिला सरपंचों का सम्मेलन रानी दुर्गावती की स्मृति में ही आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के बाद जन्माष्टमी भी आने वाली है। इस पर्व पर पंचायतों में बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं और जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से “हर घर तिरंगा अभियान” आरंभ हो रहा है। सभी सरपंच सुनिश्चित करें कि उनकी पंचायतों में सभी घरों पर तिरंगा लहराया जाए। देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों के योगदान के लिये यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त और 26 जनवरी के समान ही हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन गरिमामय तरीके से किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर सभी बहनें परिवारों में व्यर्थ के खर्चों को कम करने का संकल्प लें। तेरहवीं और मृत्य भोज इत्यादि पर अनावश्यक व्यय से बचा जाए, विवाह भी सादगीपूर्ण तरीके से किए जाएं। इन गतिविधियों में कर्ज लेकर या अचल सम्पत्ति बेचकर भी पैसा लगाया जाता है, ऐसी स्थिति से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस प्रकार की गतिविधियों को हतोत्साहित कर तथा सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में परिवार के युवाओं का विवाह कर जमा पूंजी बचाई जा सकती है। परिवार के संसाधनों का उपयोग बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तथा परिवार की बेहतरी के लिए किया जाए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रदेश में 23 हजार 11 पंचायतें हैं और महिला सरपंचों की संख्या 12 हजार 920 है, जो 50% से अधिक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा अपने निवास पर बहनों को आमंत्रित कर रक्षाबंधन पर्व मनाने की पहल करना उनकी संवेदनशीलता और बहनों के प्रति सम्मान व स्नेह का प्रतीक है। यह समारोह सांस्कृतिक संस्कारों के अटूट बंधन को और मजबूत करेगा। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, भोपाल महापौर मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष भोपाल रामकुंवर गुर्जर एवं विधायक रामेश्वर शर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उज्जैन की ग्राम पंचायत चिंतामण जवासिया की सरपंच कुमारी लक्षिका डागर, सतना की कमला देवी चौधरी, बैतूल की पुष्पलता झरवडे और सीधी की प्रियंका पनिका ने उनकी पंचायतों में जारी ग्रामीण विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन संबंधी अनुभव साझा किए। उल्लेखनीय है कि कुमारी लक्षिका डागर प्रदेश की सबसे कम आयु की सरपंच हैं और उन्होंने अपनी पंचायत में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य किया है। कमला देवी चौधरी ने स्व-सहायता समूह, पुष्प लता झरवड़े ने डिजिटल लेन-देन और यौन शोषण के प्रति जागरूकता तथा प्रियंका पनिका ने वृद्धावस्था पेंशन व छात्रवृत्ति वितरण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए नवाचारों की जानकारी दी। श्रावण के महीने में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सरपंच बहनों का सम्मेलन पूरी तरह से सावन पर केन्द्रित रहा। सावन के महीने में लगने वाले झूले बहनों के लिये विशेष रूप से लगाए गये थे। बहनों के लिये मेंहंदी लगाने की विशेष व्यवस्था की गई थी। परंपरा के साथ आधुनिकता का समावेश करते हुए आयोजन स्थल पर सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया था। बहनों को समर्पित सम्मेलन महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों का खासतौर से प्रदर्शन एवं विक्रय के लिये स्टॉल भी सजायें गये थे। सावन के मधुर गीतों के बीच सम्पूर्ण कार्यक्रम शासकीय न होकर सांस्कृतिक और पारिवारिक बन गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गरीब से गरीब बहन के घर तक नारी सशक्तिकरण के माध्यम से शासन की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना राज्य शासन की भावना भी है और प्रतिबद्धता भी। भारतीय संस्कृति में बहनों को यश देने वाली माना गया है, वे परिवारों में सम्माननीय हैं। माता-पिता के समान प्रेम और स्नेह के साथ संस्कारों को बनाए रखते हुए परिवार के दायित्व निर्वहन की क्षमता भी उनमें है। मंत्रि-परिषद ने बहनों के सम्मान और स्नेह के प्रतीक, रक्षाबंधन पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया है। संपूर्ण प्रदेश में 25 हजार स्थान पर 10 अगस्त को कार्यक्रम होंगे और सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपए तथा रक्षाबंधन के शगुन 250 रूपए अलग से जारी किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा कोई योजना बंद नहीं की जाएगी, अपितु संकल्प पत्र में जो कहा गया है वे सभी योजनाएं व कार्यक्रम लागू होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास में रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम का कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उनके कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर महिला सरपंचों ने मंगल गीतों के साथ पुष्प-वर्षा कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहनों के जीवन को आसान और खुशहाल बनाने के लिए कई योजनाएं व कार्यक्रम लागू किए हैं। इसी क्रम में घर-घर रसोई गैस की सुविधा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। राज्य सरकार ने लाड़ली बहनों और जिनके पास उज्ज्वला कनेक्शन हैं उन्हें 450 रुपए में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए बहनों से सावन माह धूमधाम से मनाने का आहवान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई बहनों ने 40 फीट लंबी राखी भेंट की। बहनों ने मुख्यमंत्री भैया डॉ. यादव को पृथक से भी राखियां बांधी, जिस पर मुख्यमंत्री ने बहनों को शगुन स्वरूप भेंट भी प्रदान की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में त्यौहारों का विशेष महत्व है, जो लंबी गुलामी के परिणामस्वरूप प्रभावित हुआ। अपनी धरोहर, संस्कृति और सम्मान के लिए रानी दुर्गावती ने जिस शौर्य और पराक्रम से संघर्ष किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। रानी दुर्गावती की जयंती का वर्तमान में 500वां वर्ष चल रहा है। महिला सशक्तिकरण की प्रतीक महिला सरपंचों का सम्मेलन रानी दुर्गावती की स्मृति में ही आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के बाद जन्माष्टमी भी आने वाली है। इस पर्व पर पंचायतों में बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं और जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से “हर घर तिरंगा अभियान” आरंभ हो रहा है। सभी सरपंच सुनिश्चित करें कि उनकी पंचायतों में सभी घरों पर तिरंगा लहराया जाए। देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों के योगदान के लिये यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त और 26 जनवरी के समान ही हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन गरिमामय तरीके से किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर सभी बहनें परिवारों में व्यर्थ के खर्चों को कम करने का संकल्प लें। तेरहवीं और मृत्य भोज इत्यादि पर अनावश्यक व्यय से बचा जाए, विवाह भी सादगीपूर्ण तरीके से किए जाएं। इन गतिविधियों में कर्ज लेकर या अचल सम्पत्ति बेचकर भी पैसा लगाया जाता है, ऐसी स्थिति से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस प्रकार की गतिविधियों को हतोत्साहित कर तथा सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में परिवार के युवाओं का विवाह कर जमा पूंजी बचाई जा सकती है। परिवार के संसाधनों का उपयोग बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तथा परिवार की बेहतरी के लिए किया जाए।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रदेश में 23 हजार 11 पंचायतें हैं और महिला सरपंचों की संख्या 12 हजार 920 है, जो 50% से अधिक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा अपने निवास पर बहनों को आमंत्रित कर रक्षाबंधन पर्व मनाने की पहल करना उनकी संवेदनशीलता और बहनों के प्रति सम्मान व स्नेह का प्रतीक है। यह समारोह सांस्कृतिक संस्कारों के अटूट बंधन को और मजबूत करेगा। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, भोपाल महापौर मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष भोपाल रामकुंवर गुर्जर एवं विधायक रामेश्वर शर्मा भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उज्जैन की ग्राम पंचायत चिंतामण जवासिया की सरपंच कुमारी लक्षिका डागर, सतना की कमला देवी चौधरी, बैतूल की पुष्पलता झरवडे और सीधी की प्रियंका पनिका ने उनकी पंचायतों में जारी ग्रामीण विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन संबंधी अनुभव साझा किए। उल्लेखनीय है कि कुमारी लक्षिका डागर प्रदेश की सबसे कम आयु की सरपंच हैं और उन्होंने अपनी पंचायत में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य किया है। कमला देवी चौधरी ने स्व-सहायता समूह, पुष्प लता झरवड़े ने डिजिटल लेन-देन और यौन शोषण के प्रति जागरूकता तथा प्रियंका पनिका ने वृद्धावस्था पेंशन व छात्रवृत्ति वितरण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए नवाचारों की जानकारी दी।

श्रावण के महीने में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सरपंच बहनों का सम्मेलन पूरी तरह से सावन पर केन्द्रित रहा। सावन के महीने में लगने वाले झूले बहनों के लिये विशेष रूप से लगाए गये थे। बहनों के लिये मेंहंदी लगाने की विशेष व्यवस्था की गई थी। परंपरा के साथ आधुनिकता का समावेश करते हुए आयोजन स्थल पर सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया था। बहनों को समर्पित सम्मेलन महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों का खासतौर से प्रदर्शन एवं विक्रय के लिये स्टॉल भी सजायें गये थे। सावन के मधुर गीतों के बीच सम्पूर्ण कार्यक्रम शासकीय न होकर सांस्कृतिक और पारिवारिक बन गया।

 

आदिवासी वर्ग के लिए समर्पित है विश्व आदिवासी दिवस : उमंग सिंघार

विश्व-आदिवासी-दिवस पर मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कल आदिवासियों के बीच गंधवानी पहुंचे जहां उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस पर उन्हें संबोधित करते हुये कहा कि यह दिन संघर्षशील आदिवासियों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे आदिवासी समाज के हक और अधिकारों के लिए अपनी तरफ से जितना ज्यादा संभव होता है, कोशिश करता हूं और हमेशा करता रहूंगा।

सिंघार ने कहा कि नई पीढ़ी के आदिवासी युवकों को शिक्षा और रोजगार दिलाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है और हमारी कोशिश है कि हम उन्हें ये दिलाकर रहेगे। गंधवानी में आयोजित जनसभा में विश्व आदिवासी दिवस के विशेष अवसर पर विधायक सचिन यादव, विधायक भंवर सिंह शेखावत, महेश पटेल प्राचीलाल मेड़ा, मुकेश पटेल, पूर्व विधायक पांचिलाल मेड़ा, राधेश्याम मुवेल जी एवं वरिष्ठ कांग्रेस गण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आदिवासी वर्ग के आमजन उपस्थित थे।

सीएम राईज महात्मा गांधी स्कूल भेल में स्मार्ट क्लास के साथ स्वीमिंग पूल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि सीएम राईज महात्मा गांधी स्कूल भेल में 100 करोड़ रूपये की लागत से विश्वस्तरीय अधोसंरचना और सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायेगी। स्कूल विद्यार्थियों के लिये शैक्षणिक के साथ-साथ सांसकृतिक, कला और खेल कूद गतिविधियों का भी संचालन करेगा। इसके लिये स्कूल में स्मार्ट क्लासेस के साथ-साथ स्वीमिंग पूल जैसी आधुनिक सुविधाएँ भी होगी। राज्यमंत्री कृष्णा गौर शुक्रवार को स्कूल में नि:शुल्क परिवहन सेवा शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि नि:शुल्क सेवा के पहले चरण में 55 सीटर 5 बसों को शुरू किया जा रहा है। अगले चरण में 4 और बसें शामिल की जायेगी। इन बसों के माध्यम से विद्यालय से 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर निवास करने वाले विद्यार्थियों को घर से स्कूल लाने ले जाने की सुविधा दी जायेगी। राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने स्कूल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि हार्ड वर्क से सफलता मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह अपनी योग्यता का उपयोग जिम्मेदारियों को पूरा करने में करे।

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि सरकार हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में अब सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से भी ज्यादा सुविधा संपन्न स्कूल बन रहे है। उन्होंने कहा कि बच्चे आने वाले कल का भविष्य है। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद नीरज सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एके अहिरवार, प्राचार्य ममता सिंह स्कूल का स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल विजयपुर से लाड़ली बहनों के खाते में करेंगे राशि अंतरित

प्रदेश की लाड़ली बहनें रक्षाबंधन के पहले दोगुनी खुशियाँ मनाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 अगस्त को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खातों में 1250 रूपये की राशि अंतरित करेंगे। साथ ही रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप लाभार्थी महिलाओं के खातों में 250 रूपये की उपहार (नेग) राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्योपुर जिले के विजयपुर और टीकमगढ़ में 10 अगस्त को आयोजित रक्षाबंधन पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम में यह राशि अंतरित करेंगे। साथ ही लाभार्थी महिलाओं को आभार-पत्र और उपहार देगें और राखी बंधवाएगें।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 10 अगस्त को प्रदेश की सभी 23 हजार 11 ग्राम पंचायतों एवं 416 नगरीय निकायों (नगर निमग, नगर पालिका एवं नगर पंचायत) में भी वृहृद स्तर पर आभार सह उपहार कार्यक्रम होंगे। राज्य सरकार के मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले आभार सह-उपहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होने वाले कार्यक्रम की थीम “रक्षाबंधन और सावन उत्सव” पर केन्द्रित है। इसके अतिरिक्त “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में पौध-रोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगें। इसमें सहभागियों को शासकीय हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी भी साझा करेंगे।

मातृ-मृत्यु दर को नियंत्रित करने के प्रयास जागरूकता और सक्रिय सहभागिता से सफल होंगे : उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्यामशाह मेडिकल कालेज रीवा से प्रदेश में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जाँच अभियान का शुभारंभ किया। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत हर माह की 9 और 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जाँच के शिविर सभी अस्पतालों में लगाए जाएंगे। इनमें गर्भवती महिलाओं को जाँच, उपचार, दवा और आने-जाने की सुविधा नि:शुल्क दी जाएगी। कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शामिल मण्डला और रतलाम जिले के हितग्राहियों से उप-मुख्यमंत्री ने संवाद किया। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त अस्पताल और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन शामिल हुए।

उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मातृ-मृत्यु दर और शिशु-मृत्यु दर को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत हर गर्भवती महिला को नि:शुल्क जाँच, उपचार और दवा की सुविधा दी जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत यदि शासकीय अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा नहीं है तो गर्भवती महिला की निजी सोनोग्राफी केन्द्र में सोनोग्राफी कराई जाएगी। इसकी राशि का भुगतान सरकार करेगी। सरकारी अस्पताल से जारी वाउचर से महिला सात दिन में कभी भी अपनी जाँच सोनोग्राफी सेंटर में करा सकती है। सही समय में रिस्क चिन्हांकन से उचित निदान कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जायेगा। मातृ-मृत्यु दर को नियंत्रित करने में जागरूकता और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि मातृ-मृत्यु दर और शिशु-मृत्यु दर नियंत्रित करने के प्रयासों में निजी अस्पतालों की भागीदारी देने वाला मध्यप्रदेश देश का दूसरा राज्य है। गर्भवती महिलाओं की निजी सोनोग्राफी केन्द्रों में जाँच के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान कर दिया गया है।

उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं है। शीघ्र ही स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा रेडियोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना तथा आवश्यक उपकरण स्थापित करके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जिला अस्पताल के समकक्ष स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रीवा के लिए दूसरी कैथलैब मशीन शीघ्र ही उपलब्ध हो जाएगी।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए रीवा में 20 करोड़ की लागत से भवन बनाया जा रहा है। इसमें कैंसर के उपचार के लिए 29 करोड़ रुपए की लायनेक मशीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डॉक्टरों के साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सों की भी भर्ती की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रयासों से गरीब से गरीब रोगियों के लिए भी एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो गई है। उप-मुख्यमंत्री ने प्रसव-पूर्व जाँच पुस्तिका तथा पोस्टर का विमोचन किया।

संयुक्त संचालक डॉ अर्चना मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक गर्भवती महिला को दवा, जाँच और आने-जाने की नि:शुल्क सुविधा दी जा रही है। जरूरत होने पर नि:शुल्क रक्ताधान का भी प्रावधान है। नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, रेडक्रास के समिति के अध्यक्ष डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी, मेडिकल कालेज के डीन डॉ सुनील अग्रवाल, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ केएल नामदेव, संजय गांधी हास्पिटल के अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रचा है। मध्यप्रदेशवासी भी इस जीत का जश्न मना रहे है, क्योंकि विजयी भारतीय टीम में म.प्र. इटारसी के चांदौन गांव के विवेक सागर प्रसाद ने अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के इस होनहार खिलाड़ी का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज वीडियो कॉल कर विवेक और पूरी भारतीय टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विवेक को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जिस लगन और परिश्रम से भारतीय हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशांसनीय है।

उल्लेखनीय है मध्यप्रदेश राज्य हॉकी आकादमी के पूर्व खिलाड़ी रहे विवेक सागर दूसरी बार ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इसके पूर्व टोक्यों ओलंपिक-2020 में भी भारतीय टीम ने कांस्य पदक हासिल किया था।

एनएसई के विशिष्‍ट पंजीकृत निवेशक आधार ने पहली बार 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का विशिष्‍ट पंजीकृत निवेशक आधार पहली बार 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। मार्च 2021 में पंजीकृत निवेशक आधार को चार करोड़ का आंकड़ा छूने में 25 साल से अधिक का समय लगा था। इसके बाद एक करोड़ की वृद्धि त्वरित गति से हुई, जिसमें औसतन करीब छह से सात महीने लगे। एनएसई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आखिरी एक करोड़ मात्र पांच महीने में जोड़े गए। इस अवधि के दौरान, प्रतिदिन नए विशिष्‍ट निवेशक पंजीकरण औसतन 50 हजार से 78 हजार के बीच हुए हैं। डिजिटलीकरण में तेजी से वृद्धि, बढ़ती निवेशक जागरूकता, वित्तीय समावेशन और निरंतर बाजार प्रदर्शन के कारण पिछले पांच वर्षों में निवेशक आधार में 3 गुना से अधिक की वृद्धि देखी गई है।

10 करोड़ पंजीकृत निवेशकों की औसत आयु लगभग 32 वर्ष है, जिनमें से 40 प्रतिशत की आयु 30 वर्ष से कम है। सिर्फ पांच साल पहले औसत उम्र 38 साल थी। आज लगभग पाँच में से एक निवेशक महिला है। जनसांख्यिकी के अनुसार उत्तर भारत 42 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ पंजीकरण में सबसे आगे है, उसके बाद पश्चिम भारत (25 प्रतिशत), दक्षिण भारत (18 प्रतिशत) और पूर्वी भारत (14 प्रतिशत) का स्थान है। राज्यों में, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र नए निवेशक पंजीकरण में निरंतर अग्रणी बने रहे।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...