उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण उद्यमी उत्पादन को 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित कर करें कार्य- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : बुधवार, जुलाई 31, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खाद्य प्र-संस्करण और उद्यानिकी में लगे उद्यमी तथा किसान अपनी गतिविधियों और उत्पादन क्षमता को अगले 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें। राज्य सरकार उन्हें हर संभव वित्तीय और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि देश के मध्य में स्थित हमारे प्रदेश पर ईश्वर की विशेष कृपा है। प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के साथ सभी ऋतुओं का लाभ उपलब्ध होने से प्रदेश खाद्य प्र-संस्करण के लिए आवश्यक उद्यानिकी तथा अन्य गतिविधियों के लिए मध्यप्रदेश उपयुक्त है। प्रदेश में आवागमन के साधन, बिजली, पानी, सड़क और भंडारण संबंधी आवश्यक अधोसंरचना भी विद्यमान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप निवेश और उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रदेश के खाद्य प्र-संस्करण उत्पादकों के एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन को दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ के बाद संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में लगी उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया और विक्रेता व उत्पादकों से चर्चा की। प्रदर्शनी में मिलेट से बनी आइसक्रीम आकर्षण का केन्द्र रही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में “सुंदरजा” आम का पौधा भेंट किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से पीएमएफएमई योजना के 881 हितग्राहियों के खातों में 28 करोड़ 35 लाख रूपए की राशि अंतरित की। इस अवसर पर उद्यमियों की सफलता की कहानियों पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, अपर मुख्य सचिव तथा कृषि उत्पादन आयुक्त एस.एन. मिश्रा उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप वर्तमान परिस्थितियों में देश आर्थिक समृद्धि और विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण बना है तथा इन गतिविधियों के विस्तार के लिए निरंतर रीजनल इंडस्ट्री समिट का क्रम जारी है। इन समिट में कृषि सहित खाद्य प्र-संस्करण गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस क्षेत्र में इकाइयों की स्थापना में आने वाली कठिनाइयों को प्राथमिकता से दूर किया जा रहा है। प्रदेश की युवा पीढ़ी द्वारा इस दिशा में किए जा रहे नवाचार सराहनीय हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से चर्चा में ग्वालियर की उद्यमी श्रद्धा खरे और कुरवाई (विदिशा) की उद्यमी रेखा शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा संचालित खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। वे प्रदेश के प्र-संस्कृत उत्पाद अमेरिका के शहरों में भी उपलब्ध करवा रही हैं। शर्मा ने बताया कि कुरवई विदिशा में उनके द्वारा टिश्यू कल्चर से भी कृषि व उद्यानिकी संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्रीय स्तर पर औद्योगिक समिट कर बड़े उद्योगपतियों के साथ परम्परागत रूप से व्यापार, व्यवसाय और औद्योगिक गतिविधियों में लगे व्यक्तियों को प्रोत्साहन प्रदान करने की पहल की है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में ऐसी योजनाओं का प्राथमिकता पर क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिनसे खाद्य प्र-संस्करण और उद्यानिकी के क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर सृजित होते हैं। इस संबंध में अन्य प्रदेशों में किए गए नवाचारों का भी अनुसरण किया जाएगा। उन्होंने नई दिल्ली में हाल ही में प्रदेश को खाद्य प्र-संस्करण में प्राप्त पुरस्कार का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में हाइटेक नर्सरी पर कार्य जारी है। इसके साथ ही भोपाल संभाग में टेस्टिंग लैब की स्थापना भी की जाएगी। प्राय: टमाटर व अन्य फसलों की अधिक उपज के कारण किसानों को नुकसान होता है। हमारा प्रयास है ऐसी फसलों के प्र-संस्करण की स्थानीय स्तर पर व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे किसानों को उनकी मेहनत और लागत की हानि से बचाया जा सकेगा। अपर मुख्य सचिव तथा कृषि उत्पादन आयुक्त एस.एन. मिश्रा ने भी सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त किए।

उल्लेखनीय है कि यह सम्मेलन प्रदेश के सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों में निर्मित उत्पादों और उद्यानिकी सामग्री को राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने तथा क्रेता-विक्रता को सांझा मंच उपलब्ध कराने, इच्छुक कृषकों को उन्नत तकनीक, प्रसंस्करण क्षेत्र में संभावनाओं, बाजार के लिंकेज, शासकीय योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। सम्मेलन में उन्नत मशीनों के प्रदर्शन के साथ ही उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और निर्यात की संभावनाओं संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

 

विधायक भगवानदास सबनानी ने कमला नेहरू सीएम राइज़ स्कूल में हरी झंडी दिखाकर निशुल्क बस सेवा शुभारंभ किया

भोपाल : बुधवार, जुलाई 31, 2024/ मध्य प्रदेश में बेहतर शिक्षा और सुविधा छात्रों को मिल सके इसी दिशा में सीएम राइज़ स्कूलों में छात्रों के लिए निशुल्क बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। राजधानी भोपाल की दक्षिण-दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत न्यू मार्केट स्थित कमला नेहरू सीएम राइज़ स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा बसों को हरी झंडी दिखाकर निशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी तक बेहतर शिक्षा के साथ ही उनको सुविधाजनक आवागवन के लिए सीएम राइज़ स्कूलों में निशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया गया है। जिससे विद्यार्थी अपना अधिक से अधिक समय पढ़ाई में लगाकर सिर्फ अच्छे अंकों से पास ही ना हो बल्कि प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका भी अदा कर सके। इस अवसर पर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी ने कहां कि माननीय मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधा दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहे हैं विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस सेवा भी इसी दिशा की ओर एक कदम है। प्रदेश के शासकीय स्कूलों में अध्यनरत छात्रों ने भी बेहतर परिणाम देकर मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया है मैं सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अहिरवार के साथ ही स्कूल की प्रिंसिपल वार्ड 32 की पार्षद आरती, अनेजा राजू अनेजा, राजेश खटीक विनय झालीवार, मंडल अध्यक्ष प्रियेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड दूध उत्पादन के क्षेत्र में करें मार्गदर्शन और सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : बुधवार, जुलाई 31, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश के पश्चिमी अंचल में दुग्ध उत्पादन भरपूर है। इसके मुकाबले सघन वन वाले पूर्व क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन के प्रयासों को बढ़ाया जाना चाहिए। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के जिलों में रहने वाले जनजातीय समाज द्वारा वर्षों से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन किया जाता रहा है। इसमें वृद्धि न होना चिंतनीय और अध्ययन का विषय है। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड प्रदेश में दुग्ध उत्पादन, पशुधन सुधार, चारा क्षेत्र को बढ़ाने और दुग्ध व्यवसाय से लोगों को आर्थिक उन्नयन कर उनकी जिंदगी बदलने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग एवं मार्गदर्शन करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल मंत्रालय में प्रदेश में दुग्ध उत्पादन, दुग्ध एकत्रीकरण और सांची दुग्ध संघ की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में दुग्ध उत्पादन एवं एकत्रीकरण तथा साँची दुग्ध संघ की गतिविधियों को बढ़ाने संबंधी कार्य योजना पर चर्चा की। बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ राजेश राजौरा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बोर्ड की अखिल भारतीय स्तर पर संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष मीनेश शाह और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मध्य एनडीडीबी के साथ परामर्श और सहयोग के उद्देश्य से एक त्रिपक्षीय करारनामे पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कल डॉ. मीनेश शाह से मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर विभिन्न उपायों से किसानों और पशुपालकों के आर्थिक उन्नयन के माध्यम से उनकी जिंदगी बदलने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बोर्ड के सहयोग और मार्गदर्शन से इस क्षेत्र में निश्चित ही महत्वपूर्ण कार्य होंगे।

करारनामा : प्रमुख विशेषताएं – मध्यप्रदेश में डेयरी सहकारी समितियां के गठन के माध्यम से सहकारी कवरेज का विस्तार होगा। कृषक प्रशिक्षण और सहकारी डेयरी कवरेज में वृद्धि के लिए सहकारिता अधिनियम के तहत पंजीकृत किसान उत्पादक संगठन, स्व सहायता समूह और बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) को शामिल करने के लिए सहयोग प्राप्त किया जाएगा। दूध के संकलन, परिवहन और प्र-संस्करण के विभिन्न चरणों में गुणवत्ता सुधार के उपाय लागू होंगे। मौजूदा बुनियादी ढांचे के श्रेष्ठ उपयोग, संयंत्र प्रौद्योगिकी उन्नयन और एंड टू एंड डिजिटलीकरण पर ध्यान दिया जाएगा। भारत के अन्य राज्यों में विपणन और विदेशों में निर्यात के लिए नीतिगत सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। दूध और दूध के उत्पादों की बाजार में विपणन गतिविधियों को भी मजबूत बनाया जाएगा। मानव संसाधन की पदस्थापना और क्षमता निर्माण के प्रयास होंगे। डेयरी सहकारी समितियां के लिए चुनाव प्रक्रिया में श्रेष्ठ प्रथाओं को अपनाया जाएगा। ग्वालियर और जबलपुर दुग्ध संघ के पुनरुत्थान के प्रयास होंगे। शहडोल और रीवा संभाग के लिए नए दुग्ध संघ की स्थापना का भी सुझाव है। सहकारी डेयरी क्षेत्र विकास के लिए वित्तीय सहायता और अन्य दायित्वों के लिए भारत सरकार के साथ समन्वय बढ़ाया जाएगा। अंतर विभागीय समन्वय भी बढ़ाया जाएगा।

राज्य और केंद्र सरकार के तालमेल से डेयरी सहकारी समितियों के दुग्ध उत्पादकों को पशु नस्ल सुधार और आय विविधीकरण जैसी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए ऋण और सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।

 

चितरंगी के सहायक यंत्री एवं सीईओ जनपद पंचायत निलंबित

भोपाल : बुधवार, जुलाई 31, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने हाल ही में सिंगरौली जिले की जनपद पंचायत चितरंगी के गांव में 3 वर्षीय बालिका के बोरवेल में गिरने से हुई मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लापरवाही बरतने पर सिंगरौली जिले में पदस्थ सहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उपखंड देवसर एवं तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चितरंगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस घटना में दोषी अधिकारियों को खुले बोरवेल, नलकूप, ट्यूबवेल के सत्यापन प्रमाण-पत्र में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए।

प्रभात झा ने हमेशा आदर्श कार्यकर्ता का जीवन बिताया – सुमित पचौरी

भोपाल : बुधवार, जुलाई 31, 2024/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की श्रद्धांजलि सभा मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गयी। जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको याद किया।

भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भोपाल जिलाध्यक्ष बनने के बाद मैं प्रभात झा के पास पहुंचा और उन्होंने अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि तुम सबसे छोटे उम्र के जिला अध्यक्ष बनें हो, सभी को साथ लेकर चलना होगा। अपनी हिम्मत को कभी हारने मत देना। नगर निगम चुनाव के दौरान प्रभात झा ने कहा कि मेहनती कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है, यह जरूर जीतकर आयेंगे। पचौरी ने कहा कि प्रभात झा ने हमेशा आदर्श कार्यकर्ता के रूप में जीवन बिताया। लोक कल्याण और जनता के हित के लिये सदैव कार्य करते रहे। प्रभात जी का मार्गदर्शन हम कार्यकर्ताओं को हमेशा मिलता रहा है। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

महापौर मालती राय ने कहा कि वर्ष 1994 में प्रभात झा मीडिया प्रभारी रहते हुए मैं जिला महामंत्री थी। मुझसे प्रभात झा ने कहा था कि आप जैसे लोग नगर निगम में होने चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलकर कई वर्षों बाद आज मैं महापौर के पद पर हूं। उन्होंने प्रदेश भाजपा संगठन को सुदृढ़ता के नये आयाम तक पहुंचाने और अनेक कार्यकर्ताओं को भाजपा के माध्यम से राष्ट्रसेवा एवं समाजसेवा से जोड़ने में आपका उल्लेखनीय योगदान रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। गहन दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।

जिला महामंत्री रविंद्र यति, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी एवं सतीश विश्वकर्मा ने भी स्वर्गीय प्रभात झा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए याद किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पार्षद सहित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रस्तावित अपर नर्मदा बांध परियोजना से हजारों आदिवासी परिवारों पर मड़रायेगा संकट : फुंदेलाल सिंह मार्कों

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 30, 2024/ पुष्पराजगढ़ के कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह मार्कों ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की जनता की आस्था का केंद्र नर्मदा नदीं पर अपर नर्मदा बांध परियोजना प्रस्तावित हैं। इस परियोजना से स्थानीय हजारों आदिवासियों सहित अन्य समुदाय के लोगों एवं उनके परिवारों पर संकट मड़रायेगा। उक्त परियोजना नर्मदा नदी उदगम से 40 किलोमीटर नीचे बनायी जाना प्रस्तावित है, बांध के निर्माण से वैज्ञानिक मतों के आधार पर उद्गम के समीप बनाये जाने से जल स्त्रोत बंद हो जायेगा। प्रेस ब्रीफिंग में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक भी उपस्थित थे।

मार्कों ने कहा कि वर्तमान में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण एवं जल संसाधन विभाग द्वारा अपर नर्मदा बांध परियोजना शोभापुर परियोजना डिण्डौरा, अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ में निर्माण के लिए स्वीकृत हैं, जिसमें लगभग 700 से ज्यादा परिवार पुष्पराजगढ़ से विस्तावित हो जायेंगे, जिसमें 90 प्रतिशत आदिवासी परिवार सहित लगभग 70 हजार से ज्यादा आदिवासी वर्ग के लोगों का विस्थापन हो जायेगा, जससे उनपर गंभीर संकट मंडराने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

मार्कों ने कहा कि आदिवासी समुदाय प्रकृति, जल, जंगल जमीन, जैव विविधता पर आधारित है, जंगल है तो आदिवासी हैं और यदि परियोजना का निर्माण होगा तो यह सब नष्ट हो जायेगा, इतने बड़े पैमाने पर विस्थापन होने से आदिवासियों का जीवन पूर्णतः समाप्त सा हो जायेगा।

मार्कों ने 5 वीं अनुसूची के तहत अनुच्छेद 244 (1) और (2) में आदिवासियों को पूर्ण स्वशासन व नियंत्रण की शक्ति दी गई है। नर्मदा नदीं अमरकंटक, अनूपपुर जिले से डिण्डौरी में प्रवेश करती है। अमरकंटक विकासखंड पुष्पराजगढ़ एवं डिण्डोरी जिले की पांचवी अनुसूची में शामिल है, साथ ही वन अधिकार कानून, पेसा कानून भी लागू है। इस संवैधानिक प्रक्रियाओं के तहत कोई भी परियोजना के निर्माण से पहले ग्राम सभाओं की सहमति अनिवार्य है, लेकिन नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और कलेक्टर अनुपपुर द्वारा सहमति नहीं ली गई जो कि संविधान की अवहेलना और अनुच्छेद 141 का खुला उल्लंघन है।

मार्कों ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के बाद भी मप्र सरकार आदेशों के विपरीत कार्य कर आदिवासियों का विस्थापन कर रही है। जबकि आदिवासियों की आजीविका का मूल स्त्रोत कृषि के साथ वनोपज भी है। अपर नर्मदा परियोजना से आदिवासी वर्ग के यह स्त्रोत समाप्त हो जायेंगे। भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुर्नस्थापना में पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 लागू किया गया, जिसके तहत स्थानीय स्वशासन संस्थाओं और ग्राम सभाओं के परामर्श से भूमि अधिग्रहण के लिए मानवीय, सहभागी और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है।

मार्कों ने कहा कि अपर नर्मदा बांध परियोजना को निरस्त करने के लिए पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हजारों आदिवासियों ने एकजुट होकर परियोजना निर्माण के विरोध में रैली निकाली गई, राष्ट्रपति महोदय, महामहिम राज्यपाल महोदय, मुख्यमंत्री मोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर अनुरोध किया गया कि उक्त परियोजना के निर्माण से पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के लगभग 70 हजार आदिवासी विस्थापित होंगे, जिससे बड़ा संकट पैदा होगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थली नर्मदा से आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा आघात पहुंचेगा।

मार्कों ने केंद्र और राज्य सरकार से कहा कि आदिवासियों के हक और अधिकार पर कुठाराघात न किया जाये। उन्हें उनके जल, जंगल, जमीन के अधिकार से वंचित न किया जाये। परियोजना निर्माण से होने वाले विस्थापन को रोकने के लिए उक्त परियोजना का निर्माण निरस्त कर आदिवासियों को सुविधाएं प्रदान कर उनके हित में निर्णय लिये जायें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षाबंधन पर दी लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर की एक और बड़ी सौगात

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 30, 2024/ एक भाई के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर्व आ रहा है, लाड़ली बहनों के खाते में एक अगस्त को राखी के लिये 250 रूपये अंतरित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसके अलावा उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारी 40 लाख लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर मात्र 450 रूपये में उपलब्ध करायेगी। गैस रिफिलिंग की शेष राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। मंगलवार को केबिनेट द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आंगनवाड़ी और पोषणाहार से जुड़ी बहनें अर्थात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का कवर देने का निर्णय भी मंत्रिपरिषद ने किया गया है। सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दो-दो लाख रूपए का बीमा कवर देने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया से चर्चा में यह बात कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोई जनहितैषी योजना बंद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक सुलभ बनाने तथा जन-सामान्य के हित संवर्धन की दृष्टि से समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी वर्गों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिये आवश्यकतानुसार नई योजनाएं भी संचालित की जाएंगी।

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर-सरबजोत सिंह की जोड़ी ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता दूसरा पदक

नई दिल्ली : मंगलवार, जुलाई 30, 2024/ पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने आज दस मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए दूसरा कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं हैं। दक्षिण कोरिया के ओह ये जिन और ली वोन्हो से 16-10 के अंतर से जीतकर मनु और सरबजोत की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया।

मनु भाकर ने पिछले रविवार को दस मीटर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पदकों का खाता खोला था। बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और पहलवान सुशील कुमार एकमात्र दो भारतीय हैं जिन्होंने अलग-अलग ओलंपिक खेलों में पदक जीते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा “हमारे निशानेबाज हमें निरंतर गौरवान्वित करते रहे हैं। ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। भारत बेहद प्रसन्न है। मनु के लिए यह लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है।

रायपुर : मंगलवार, जुलाई 30, 2024/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ संभावनाओं का प्रदेश है। देश के किसी और राज्य में इतने संसाधन और क्षमता नहीं है। यदि सुव्यवस्थित योजना बनाकर काम करें, तो छत्तीसगढ़ देश का सिरमौर राज्य बन सकता है। उप मुख्यमंत्री साव ने कल बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में ‘छत्तीसगढ़ विजन@2047’ तैयार करने राज्य नीति आयोग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय कार्यक्रम में ये बातें कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने की। कार्यशाला में बिलासपुर संभाग के युवाओं, किसानों, महिलाओं और प्रबुद्धजनों ने ‘छत्तीसगढ़ विजन@2047’ के बारे में अपने विचार साझा किए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संवाद कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के इतिहास में पहली बार योजना बनाने में आम लोगों से राय ली जा रही है। समाज के हर व्यक्ति को समाहित करते हुए हम योजना बनाएंगे। देश में पहली बार आपकी आकांक्षाओं और इच्छाओं का बिलासपुर और छत्तीसगढ़ बनाएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास असीम संभावनाएं है। सभी को ध्यान में रखकर जब हम योजना बनाएंगे तो एक समन्वित और समावेशी विकास हो पाएगा। बिलासपुर को विश्व स्तरीय शहर बनाने की दिशा में हमारी सरकार ने काम करना शुरू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन@2047’ डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए राज्य के एक-एक व्यक्ति से सुझाव लिया जा रहा है। बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम में कहा कि हमारा भारत कैसा हो, छत्तीसगढ़ कैसा होना चाहिए, इसके लिए सभी से सुझाव लिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार आया है। 2014 के पहले हम विश्व में 11वें पायदान पर थे। आज हम पांचवे पायदान पर हैं। सभी के सुझावों से तैयार किया गया विजन डॉक्यूमेंट गौरवशाली होगा। बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षो में भारत ने अभूतपूर्व तरक्की की है। छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन, वन संपदा और मानव संसाधन है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘छत्तीसगढ़ विजन@2047’ डॉक्युमेंट तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्राप्त सुझावों का नीति आयोग द्वारा संकलन किया जाएगा। प्रदेश में पर्यटन, कृषि और सर्विस सेक्टर में असीम संभावनाएं है। कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने संवाद कार्यक्रम में कहा कि संभाग स्तरीय इस कार्यशाला में आए विविध सुझावों को शामिल करते हुए प्रभावी विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। बिलासपुर संभाग के सभी जिलों से आए युवाओं, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने परिचर्चा में शामिल होकर विकसित छत्तीसगढ़ को लेकर अपने सुझाव दिए। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत के अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति ए.डी.एन. बाजपेयी, कलेक्टर अवनीश शरण, नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार और राज्य नीति आयोग के सदस्य-सचिव अनूप श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में मौजूद थे। संवाद कार्यक्रम में ड्रोन दीदी प्रतिमा वस्त्रकार, सीमा वर्मा, स्वसहायता समूह की शांति महंत, सामाजिक कार्यकर्ता सुदीपा जायसवाल तथा अंकिता पाण्डेय सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए।

रायपुर : मंगलवार, जुलाई 30, 2024/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ संभावनाओं का प्रदेश है। देश के किसी और राज्य में इतने संसाधन और क्षमता नहीं है। यदि सुव्यवस्थित योजना बनाकर काम करें, तो छत्तीसगढ़ देश का सिरमौर राज्य बन सकता है। उप मुख्यमंत्री साव ने कल बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में ‘छत्तीसगढ़ विजन@2047’ तैयार करने राज्य नीति आयोग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय कार्यक्रम में ये बातें कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने की। कार्यशाला में बिलासपुर संभाग के युवाओं, किसानों, महिलाओं और प्रबुद्धजनों ने ‘छत्तीसगढ़ विजन@2047’ के बारे में अपने विचार साझा किए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संवाद कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के इतिहास में पहली बार योजना बनाने में आम लोगों से राय ली जा रही है। समाज के हर व्यक्ति को समाहित करते हुए हम योजना बनाएंगे। देश में पहली बार आपकी आकांक्षाओं और इच्छाओं का बिलासपुर और छत्तीसगढ़ बनाएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास असीम संभावनाएं है। सभी को ध्यान में रखकर जब हम योजना बनाएंगे तो एक समन्वित और समावेशी विकास हो पाएगा। बिलासपुर को विश्व स्तरीय शहर बनाने की दिशा में हमारी सरकार ने काम करना शुरू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन@2047’ डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए राज्य के एक-एक व्यक्ति से सुझाव लिया जा रहा है।

बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम में कहा कि हमारा भारत कैसा हो, छत्तीसगढ़ कैसा होना चाहिए, इसके लिए सभी से सुझाव लिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार आया है। 2014 के पहले हम विश्व में 11वें पायदान पर थे। आज हम पांचवे पायदान पर हैं। सभी के सुझावों से तैयार किया गया विजन डॉक्यूमेंट गौरवशाली होगा। बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षो में भारत ने अभूतपूर्व तरक्की की है। छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन, वन संपदा और मानव संसाधन है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘छत्तीसगढ़ विजन@2047’ डॉक्युमेंट तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्राप्त सुझावों का नीति आयोग द्वारा संकलन किया जाएगा। प्रदेश में पर्यटन, कृषि और सर्विस सेक्टर में असीम संभावनाएं है।

कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने संवाद कार्यक्रम में कहा कि संभाग स्तरीय इस कार्यशाला में आए विविध सुझावों को शामिल करते हुए प्रभावी विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। बिलासपुर संभाग के सभी जिलों से आए युवाओं, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने परिचर्चा में शामिल होकर विकसित छत्तीसगढ़ को लेकर अपने सुझाव दिए। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत के अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति ए.डी.एन. बाजपेयी, कलेक्टर अवनीश शरण, नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार और राज्य नीति आयोग के सदस्य-सचिव अनूप श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में मौजूद थे। संवाद कार्यक्रम में ड्रोन दीदी प्रतिमा वस्त्रकार, सीमा वर्मा, स्वसहायता समूह की शांति महंत, सामाजिक कार्यकर्ता सुदीपा जायसवाल तथा अंकिता पाण्डेय सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए।

केरल के वायनाड में भूस्खलन से 36 लोगों की मौत, 66 से अधिक घायल, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया गहरा शोक

नई दिल्ली : मंगलवार, जुलाई 30, 2024/ केरल में तेज बारिश के कारण वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टमाला और चूरामला क्षेत्रों में तबाही मच गई। आज तड़के हुए एक भूस्खलन में अब तक 36 लोगों की मृत्‍यु हो गई। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। भूस्खलन में घायल हुए 66 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रभावित क्षेत्र में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन वाले क्षेत्रों से प्रकृति के प्रकोप की भयावह तस्वीर सामने आई है, जहां चारों ओर कीचड़, पत्थर, उखड़े हुए पेड़ और चट्टानें बिखरी हुईं मिली। बाढ़ में कई घर और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राज्य सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए सशस्त्र बलों से मदद मांगी है।

सेना के जवानों को चिकित्सा उपकरणों के साथ कोझिकोड और कन्नूर से भी तैनात किया गया है। बेंगलुरु और तमिलनाडु के अराकोणम से एनडीआरएफ की और टीमों के आज वायनाड पहुंचने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वायनाड में भूस्खलन में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने प्रार्थना की है।उपराष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के वायनाड में भूस्खलन से हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकट परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा- “वायनाड के कुछ हिस्सों में हुए भूस्खलन से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। प्रभावित सभी लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान अभी चल रहा है। केरल के मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति को देखते हुए केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।”

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...