अगस्त में 13 दिन बैंक रहेंगे बंद, जल्द से जल्द निपटा लें जरूरी काम

नई दिल्ली : मंगलवार, जुलाई 30, 2024/ सावन के साथ ही त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। ऐसे में आने वाले महीने यानि अगस्त में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। अगस्त महीने बैंकों में 13 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी सहित कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 7 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा चार रविवार को साप्ताहिक अवकाश और दूसरे और चौथे शनिवार का अवकाश होने की वजह से 2 दिन बैंक बंद रहेंगे।

आरबीआई की ओर से बैंकों के लिए जारी छुट्टियों की लिस्ट (सूची) के मुताबिक अगस्‍त माह में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेगा। हालांकि, बैंकों में अवकाश के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा ग्राहकों के लिए 24×7 उपलब्ध रहेगा।

अगस्त महीने में बैंकों की छुट्टियों की सूची इस प्रकार है – 3 अगस्त :- केर पूजा के अवसर पर शनिवार को अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। 4 अगस्त :- रविवार को साप्ताहिक अवकाश की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे। 8 अगस्त :- टेंडोंग लो रम फात के अवसर पर गुरुवार को सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। 10 अगस्त :- महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। 11 अगस्त :- रविवार को साप्ताहिक अवकाश की छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 13 अगस्त :- देशभक्त दिवस के अवसर पर मंगलवार को मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। 15 अगस्त:- स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष (शहंशाही) के अवसर पर गुरुवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे। 18 अगस्त :- रविवार का साप्ताहिक अवकाश की छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 19 अगस्त :- रक्षा बंधन/झूलाना पूर्णिमा/बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को त्रिपुरा, गुजरात, उड़ीसा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 20 अगस्त :- श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर मंगलवार को बैंक बंद रहेंगे। 24 अगस्त :- महीने का चौथा शनिवार के अवसर पर बैंकों में अवकाश रहेगा। 25 अगस्त :- रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

26 अगस्त :- जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/कृष्ण जयंती के अवसर पर सोमवार को गुजरात, उड़ीसा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ राज्य, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। इस तरह अगस्‍त में 24 से 26 तक लगातार तीन दिन बैंकों में अवकाश रहने वाला है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी कई सौगातें

जयपुर : मंगलवार, जुलाई 30, 2024/ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 450 रुपये में एलपीजी सिलेण्डर की योजना का दायरा बढ़ाते हुए अब प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सभी लाभार्थियों को 450 रुपये में एलपीजी सिलेण्डर दिया जाएगा। अब तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं बीपीएल श्रेणी के परिवारों को इसका लाभ मिल रहा था।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को राजस्थान विनियोग एवं वित्त विधेयक पर चर्चा के प्रत्युत्तर के दौरान गत सरकार में गठित कर्मचारी वेतन विसंगति परीक्षण समिति की सिफारिशों को लागू करने, पुलिस, आरएसी, जेल प्रहरी, वन रक्षक में अग्निवीर युवाओं को नियुक्ति का प्रावधान, भरतपुर एवं बीकानेर में विकास प्राधिकरण सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब, पिछड़ा एवं अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए 24ग्7 कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भी सर्वजनहिताय की सोच वाला, समाज के सभी वर्गाें-युवा, किसान, महिला, मजदूर, गरीब, असहाय, उपेक्षित और अंतिम छोर पर खडे़ व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला बजट दिया है। इस बजट के 10 संकल्पों से हम प्रदेशवासियों की खुशहाली के साथ विकसित राजस्थान का निर्माण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 जून 1975 भारत के लोकतंत्र में काला दिवस था। उस दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने अपना पद बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या की। नेताओं को मीसा कानून के तहत जेल में डाला, न्यायालय के अधिकारों पर कुठाराघात किया और मीडिया पर सेंसरशिप लागू की। साथ ही 1953 से 2014 के बीच 50 बार से अधिक राज्यों में चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनहित का काम करती है, नाम बदलने की राजनीति नहीं। पूर्ववर्ती सरकार ने अटल सेवा केन्द्र का नाम राजीव गांधी सेवा केन्द्र करने एवं अन्नपूर्णा रसोई योजना का नाम बदलकर इंदिरा रसोई योजना करने का कार्य किया गया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ठोस कार्य करने की नीति के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं पूर्ववर्ती सरकार के समय में केवल थोथी घोषणाएं हुईं। पशुधन बीमा योजना में पशुपालकों का रजिस्ट्रेशन किया लेकिन एक भी पशु का बीमा नहीं किया गया। वहीं प्रतापगढ़, जालौर एवं राजसमंद में मेडिकल कॉलेज खोलने, फिरोजपुर फीडर की मरम्मत के कार्य, जयपुर में विश्वकर्मा एमएसएमई, केन्द्रीय बस स्टैंड-सिंधी कैम्प को मल्टी मॉडल इंटीग्रेटेड आईएसबीटी हब के रूप में विकसित करने सहित कई घोषणाओं की क्रियान्विति नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अल्प अवधि में 45 हजार से अधिक पदों के लिए भर्तियों के विज्ञापन प्रकाशित किये हैं। लगभग 20 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी भी प्राप्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय में ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट) के लिए भी कोई एमओयू नहीं किया गया। साथ ही, यमुना जल समझौते के लिए एक मांग पत्र भी नहीं लिखा गया। वहीं हमने प्रदेशहित में इन योजनाओं पर कार्य प्रारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 4.0 के अंतर्गत प्रदेश की ढाई हजार से अधिक ग्रामीण बसावटों को सड़क से जोड़ने का प्रावधान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया। उन्होंने प्रदेश में सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन संबंधी कार्यों के लिए 1 हजार 100 करोड़ रुपये के अधिक की राशि के कार्यों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 2 वर्षों में 1 हजार करोड़ रुपये व्यय कर 10 हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों में सीमेंट कंक्रीट के अटल प्रगति पथ निर्मित किए जाएंगे। उन्होंने बड़े शहरों में सार्वजनिक परिवहन के लिए 500 के स्थान पर 1000 ई-बस उपलब्ध करवाये जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भरतपुर एवं बीकानेर यूआईटी का उन्नयन कर वहां विकास प्राधिकरण का गठन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में जन सुविधा के कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सम्पादित करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर जिला नगरीय आयुक्त की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि द्रव्यवती नदी के विकास के लिए नवीन योजना बनाई जाएगी। उन्होंने 10 हजार से अधिक आबादी वाले कस्बों एवं निकटवर्ती गांवों को शामिल करते हुए 100 कलस्टरों में चरणबद्ध रूप से फेकल स्लज मैनेजमेंट के कार्य एवं दौसा शहर में सीवरेज मास्टर प्लान, सूरजगढ़ (झुंझुनूं), सांगोद (कोटा) में सीवरेज लाईन के कार्य, चेचट एवं खैराबाद कस्बों में क्षतिग्रस्त नालों की सफाई एवं पुनर्निर्माण कार्यों की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश में पेयजल सुविधा हेतु बीसलपुर पेयजल योजना में अजमेर (फेज-3)-जयपुर (फेज-2) के लिए कॉमन इंटेक वैल मय ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण सहित पेयजल संबंधी 9 कार्य 540 करोड़ रुपये की लागत से करवाये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पेयजल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए वाटर टेस्टिंग लैब्स को राष्ट्रीय स्तर का बनाकर एनएबीएल से मान्यता प्राप्त करने हेतु 15 करोड़ 50 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। साथ ही, वाटर टेस्टिंग सेंपल्स को जीओ टेगिंग कर ऑनलाइन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए एससीआईएल और गेल से एमओयू करते हुए 4100 मेगावाट क्षमता का सृजन किया जाएगा। उन्होंने किसानों के खेत पर कुसुम परियोजना/हैम मॉडल के माध्यम से 1000 मेगावाट अतिरिक्त ऊर्जा उत्पादन किए जाने की घोषणा की। साथ ही, प्रदेश में हैम मॉडल पर बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के माध्यम से चरणबद्ध रूप से 2000 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता सृजित की जाएगी। उन्होंने ऊर्जा उत्पादन में निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए कैप्टिव पावर उत्पादन की सीमा 100 प्रतिशत से बढ़ाकर 200 प्रतिशत करने एवं विभिन्न क्षमता के 4 जीएसएस स्थापित किए जाने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 6 प्रतिशत ब्याज पुनर्भरण हेतु ऋण की सीमा बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये किए जाने, पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत दस्ताकारों को दिये जा रहे 5 प्रतिशत की दर पर ऋण हेतु 2 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान दिये जाने, खुशियारा (बारां) एवं पण्डेर (जहाजपुर)-शाहपुरा में औद्योगिक पार्क एवं अजमेर में आईटी पार्क स्थापित किये जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की स्किलिंग एवं अप्रेंटिसशिप के लिए पीएम पेकेज के अंतर्गत प्रदेश के ढाई लाख से अधिक युवाओं को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने भर्तियों में लगने वाले समय को कम करने के उद्देश्य से दस्तावेज सत्यापन विभागीय स्तर पर कराये जाने एवं विज्ञप्ति उपरांत रिक्तियों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रावधान को बढ़ाकर 100 प्रतिशत किये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी की भर्ती के नियमों में परिवर्तन किया जाकर इन पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने सीईटी के प्रावधानों में बदलाव करते हुए क्वालीफिकेशन हेतु सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम अंक 40 प्रतिशत एवं एससी-एसटी के लिए 35 प्रतिशत अंक किये जाने की घोषणा की। उन्होंने कालवाड़, बनीपार्क (जयपुर) सहित 6 नवीन महाविद्यालयों, 3 नवीन कन्या महाविद्यालयों, बालाहेड़ा (महवा-दौसा) में कृषि महाविद्यालय, 2 पॉलिटेक्निक एवं एक महिला पॉलिटेक्निक सहित शिक्षा के विस्तार की दृष्टि से कई महत्वूपर्ण घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि आरयूएचएस का उन्नयन करते हुए एम्स दिल्ली की तर्ज पर राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की स्थापना की जाएगी। उन्होंने प्रदेश में राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति अधिनियम-2018 के अंतर्गत इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड का गठन किये जाने की भी घोषणा की। उन्होंने श्रीगंगानगर एवं मेडिकल कॉलेज कोटा में कैंसर मरीजों के लिए लीनियर एक्सलरेटर मशीनें उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न चिकित्सा संस्थानों की स्थापना एवं क्रमोन्नयन की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने राजस्थानी साहित्य को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष विजयदान देथा साहित्य उत्सव मनाने सहित विभिन्न आस्था केन्द्रों, पेनोरमा एवं बावड़ी संबंधी विकास कार्यों के लिए भी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि जयपुर एवं जोधपुर में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नवीन क्षेत्रीय कार्यालय शुरू किए जाएंगे। उन्होंने एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि से 2 लाख 50 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल को सिंचित किए जाने के लिए विभिन्न सिंचाई संबंधी कार्यों करवाये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल, फसली रोग एवं विपणन संबंधी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रावधान कर राज किसान साथी प्लेटफॉर्म विकसित किया जाएगा। उन्होंने पंजीकृत गौशालाओं को देय अनुदान में 10 प्रतिशत की वृद्धि, 2 हजार दुग्ध संकलन केन्द्र खोलने, पशु चिकित्सा संस्थानों की स्थापना एवं क्रमोन्नयन, परबतसर (डीडवाना-कुचामन), सेड़वा (चौहटन) एवं भाड़ोती (सवाईमाधोपुर) में कृषि मंडी खोलने तथा 150 बीज बैंकों की स्थापना सहित विभिन्न घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने केन्द्रीय सशस्त्र बलों की तर्ज पर अग्निवीर युवाओं को पुलिस, आरएसी, जेल प्रहरी, वन रक्षक में नियुक्ति दिए जाने का प्रावधान करने की घोषणा की। उन्होंने प्रदेश में 100 सीटर राज्य स्तरीय अभय कमांड सेंटर की स्थापना करने, तिजारा (खैरथल) में बॉर्डर होमगार्डस की एक कंपनी तैनात किए जाने, अजमेर/जयपुर स्थित राजस्व मंडल एवं कर बोर्ड का एकीकरण किये जाने, डीड राइटर्स की संख्या दोगुनी कर 5 हजार किये जाने, विभिन्न प्रशासनिक, पुलिस इकाईयों एवं न्यायालयों की स्थापना एवं क्रमोन्नयन सहित अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने बार काउंसिल को एक बारीय सहायता के रूप में 7 करोड़ 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने गत सरकार द्वारा गठित कर्मचारी वेतन विसंगति परीक्षण समिति की वेतन सुधार, वेतन विसंगति संबंधी शेष सिफारिशों को 1 सितंबर, 2024 से लागू करने, राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हॉयरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स-2022 के अंतर्गत सृजित पदों के नियमित पदों में परिवर्तित किये जाने पर नियुक्ति हेतु 5 वर्ष के अनुभव की निर्धारित पात्रता अवधि में वर्ष 2024-25 में 2 वर्ष की छूट प्रदान किये जाने की घोषणा की। उन्होंने पेंशनर्स को राहत प्रदान करते हुए 70 से 75 वर्ष के पेंशनर्स के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता दिए जाने की घोषणा की।

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 30, 2024/ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की पहल पर तात्या टोपे खेल स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं से छठवीं से नवीं कक्षा तक के स्कूली बच्चे अवगत हुए। गत दिनों मंत्री सारंग ने विभागीय अधिकारियों को स्कूल और कॉलेज के बच्चों को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विजिट प्रोग्राम की शुरुआत की गई। इसके तहत कटारा हिल्स स्थित चैतन्य टेक्नो स्कूल के बच्चों ने भ्रमण किया। मंत्री सारंग ने स्कूली बच्चों से चर्चा कर खेलों से जुड़ने की बात कही। उन्होंने बच्चों से खेल से संबंधित कुछ प्रश्न भी पूछे जिनका बच्चों ने उत्साह पूर्वक जवाब दिया। मंत्री सारंग से मिलकर स्कूल ही बच्चे काफी खुश दिखाई दिए। बच्चें स्टेडियम में विभिन्न खेलों की उपलब्ध सुविधाओं से काफी रोमांचित हुए। मंत्री सारंग के साथ बच्चों ने भारत माता के जयकारे भी लगाए। मंत्री सारंग में कहा कि दो आयामों पर काम किया जा रहा है। प्रथम, खिलाड़ी उत्कृष्ट खिलाड़ी बनें, वे इंटरनेशनल और नेशनल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन करें और उसके साथ-साथ युवा एवं बच्चे खिलाड़ी भी बने। युवा खेल के प्रति जागरूक हो। दूसरा, स्कूल और कॉलेज के बच्चे खेल मैदान से जुड़े जरूरी है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हमारे सभी स्पोर्टस इंफ्रास्ट्रक्चर को देखें। खिलाड़ियों एवं कोचों से मिले। इसलिए इस नए प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इसमें हम युवाओं को खेल के मैदान के प्रति आकर्षित करने एवं जुड़ने के लिये अलग-अलग स्कूल एवं कॉलेज के टूर प्रोग्राम स्टेडियम में स्पोर्ट्स के इंफ्रास्ट्रक्चर में आयोजित कर रहे हैं, जिससे युवाओं में खेल के प्रति और आकर्षण पैदा हो सके, इसका प्रयास किया जा रहा है। मंत्री सारंग की पहल पर पहली बार शासकीय एवं निजी स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश में खेल सुविधाओं से अवगत करवाने के लिए यह भ्रमण कार्यक्रम शुरू किया गया है। युवा और बच्चे इन खेल सुविधाओं के प्रति आकर्षित होकर अपनी अभिरुचि अनुसार खेल का चयन कर सकेंगे। मंत्री सारंग ने स्पोर्ट्स कोच से भी स्कूल में उपलब्ध खेल सुविधाओं के बारे में जाना और उन्हें बताया कि शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में आप भी जाने और बच्चों को भी गाइड कर सकें इसीलिए यह प्रोग्राम शुरू किया गया है। इससे उत्कृष्ट खिलाड़ियों और उपलब्ध कोच के अनुभवों का लाभ आपको भी मिल सकेगा। मंत्री सारंग ने विगत बैठक में निर्देश दिए थे कि खेल विभाग खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण देकर उत्कृष्ट खिलाड़ी बनाने के काम के साथ-साथ युवाओं को खेल मैदानों की ओर आकर्षित करने का काम भी करें। मध्यप्रदेश में उपलब्ध खेल सुविधाएं एवं अकादमियों से मध्य प्रदेश के बच्चे अवगत हो, इस उद्देश्य से स्कूलों के बच्चों के लिए समय निर्धारित करने के निर्देश दिए गए थे। सोमवार को चैतन्य टेक्नो स्कूले के 110 स्कूली बच्चों ने टात्या टोपे स्टेडियम का अवलोकन किया। विभाग द्वारा स्टेडियम में उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं के बारे में जाना। केन्द्रीय विद्यालय के 150 स्कूली बच्चों ने भी स्टेडियम का भ्रमण किया। इस तरह कुल 260 स्कूली बच्चें स्टेडियम की खेल सुविधाओं से अवगत हुये। मंत्री सारंग के साथ बच्चों ने खूब फोटो खिंचवायें। बच्चों ने मुक्त कंठ से खेलों से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की और खेल सुविधाओं को सराहा। इस अवसर पर मंत्री सारंग ने चीयर फॉर भारत अभियान का भी स्कूली बच्चों के साथ समर्थन करते हुए सेल्फी खिंचवाई। खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक बीएस यादव, स्कूल प्राचार्य सोनिया राय सिंह, श्रद्धा आनंद तिवारी सहित स्कूल के स्पोर्ट्स कोच भी मौजूद थे।

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 30, 2024/ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की पहल पर तात्या टोपे खेल स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं से छठवीं से नवीं कक्षा तक के स्कूली बच्चे अवगत हुए। गत दिनों मंत्री सारंग ने विभागीय अधिकारियों को स्कूल और कॉलेज के बच्चों को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विजिट प्रोग्राम की शुरुआत की गई। इसके तहत कटारा हिल्स स्थित चैतन्य टेक्नो स्कूल के बच्चों ने भ्रमण किया।

मंत्री सारंग ने स्कूली बच्चों से चर्चा कर खेलों से जुड़ने की बात कही। उन्होंने बच्चों से खेल से संबंधित कुछ प्रश्न भी पूछे जिनका बच्चों ने उत्साह पूर्वक जवाब दिया। मंत्री सारंग से मिलकर स्कूल ही बच्चे काफी खुश दिखाई दिए। बच्चें स्टेडियम में विभिन्न खेलों की उपलब्ध सुविधाओं से काफी रोमांचित हुए। मंत्री सारंग के साथ बच्चों ने भारत माता के जयकारे भी लगाए।

मंत्री सारंग में कहा कि दो आयामों पर काम किया जा रहा है। प्रथम, खिलाड़ी उत्कृष्ट खिलाड़ी बनें, वे इंटरनेशनल और नेशनल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन करें और उसके साथ-साथ युवा एवं बच्चे खिलाड़ी भी बने। युवा खेल के प्रति जागरूक हो। दूसरा, स्कूल और कॉलेज के बच्चे खेल मैदान से जुड़े जरूरी है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हमारे सभी स्पोर्टस इंफ्रास्ट्रक्चर को देखें। खिलाड़ियों एवं कोचों से मिले। इसलिए इस नए प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इसमें हम युवाओं को खेल के मैदान के प्रति आकर्षित करने एवं जुड़ने के लिये अलग-अलग स्कूल एवं कॉलेज के टूर प्रोग्राम स्टेडियम में स्पोर्ट्स के इंफ्रास्ट्रक्चर में आयोजित कर रहे हैं, जिससे युवाओं में खेल के प्रति और आकर्षण पैदा हो सके, इसका प्रयास किया जा रहा है।

मंत्री सारंग की पहल पर पहली बार शासकीय एवं निजी स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश में खेल सुविधाओं से अवगत करवाने के लिए यह भ्रमण कार्यक्रम शुरू किया गया है। युवा और बच्चे इन खेल सुविधाओं के प्रति आकर्षित होकर अपनी अभिरुचि अनुसार खेल का चयन कर सकेंगे।

मंत्री सारंग ने स्पोर्ट्स कोच से भी स्कूल में उपलब्ध खेल सुविधाओं के बारे में जाना और उन्हें बताया कि शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में आप भी जाने और बच्चों को भी गाइड कर सकें इसीलिए यह प्रोग्राम शुरू किया गया है। इससे उत्कृष्ट खिलाड़ियों और उपलब्ध कोच के अनुभवों का लाभ आपको भी मिल सकेगा।

मंत्री सारंग ने विगत बैठक में निर्देश दिए थे कि खेल विभाग खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण देकर उत्कृष्ट खिलाड़ी बनाने के काम के साथ-साथ युवाओं को खेल मैदानों की ओर आकर्षित करने का काम भी करें। मध्यप्रदेश में उपलब्ध खेल सुविधाएं एवं अकादमियों से मध्य प्रदेश के बच्चे अवगत हो, इस उद्देश्य से स्कूलों के बच्चों के लिए समय निर्धारित करने के निर्देश दिए गए थे।

सोमवार को चैतन्य टेक्नो स्कूले के 110 स्कूली बच्चों ने टात्या टोपे स्टेडियम का अवलोकन किया। विभाग द्वारा स्टेडियम में उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं के बारे में जाना। केन्द्रीय विद्यालय के 150 स्कूली बच्चों ने भी स्टेडियम का भ्रमण किया। इस तरह कुल 260 स्कूली बच्चें स्टेडियम की खेल सुविधाओं से अवगत हुये।

मंत्री सारंग के साथ बच्चों ने खूब फोटो खिंचवायें। बच्चों ने मुक्त कंठ से खेलों से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की और खेल सुविधाओं को सराहा। इस अवसर पर मंत्री सारंग ने चीयर फॉर भारत अभियान का भी स्कूली बच्चों के साथ समर्थन करते हुए सेल्फी खिंचवाई।

खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक बीएस यादव, स्कूल प्राचार्य सोनिया राय सिंह, श्रद्धा आनंद तिवारी सहित स्कूल के स्पोर्ट्स कोच भी मौजूद थे।

 

बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करें, बांधों के गेट खुलने से पहले ग्रामीणों को करें सूचित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 30, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि वर्षा काल में प्रदेश में कहीं भी जन हानि न हो। इसके लिए सभी कलेक्टर्स अपने नेतृत्व में जिलों में प्रशासनिक अमले को दायित्व सौंपे। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करें। संबंधित अमला सजग एवं सतर्क रहे और आम जनता को आगाह भी किया जाए ताकि कोई दुघर्टना हो। अतिवर्षा या बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय में कोई कमी नहीं रहना चाहिए। लोगों की जीवन रक्षा के लिए कहीं सेना की जरूरत हो तो कलेक्टर्स समय पर जानकारी में जाये। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा है कि दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए हादसे में बेसमेंट में पानी भरने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन युवाओं की असामयिक मृत्यु दु:खद और दर्दनाक है। उन्होंने घटना के प्रकाश में मध्यप्रदेश के बेसमेंट में संचालित कोचिंग केंद्रों के सर्वे के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में सोमवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस से वर्षा की स्थिति और कुछ जिलों में बाढ़ की आशंका के संबंध में समीक्षा की। साथ ही जिलों के कलेक्टर्स-कमिश्नर्स से प्रदेश में अतिवर्षा की स्थिति में आवश्यक प्रबंधों को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग ऐसे पुल-पुलियों की जानकारी संकलित करें, जहां पूर्व में दुर्घटनाएं में हुई हैं, ऐसे रपटों और पुलों पर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे। पुलों पर पानी का भराव हो तो लोगों को न जाने दें। बांधों से पानी छोड़ें तो प्रभावित होने वाले जिलों को पहले से अलर्ट करें। तैराक दल भी ऐसे स्थानों पर उपलब्ध रहें। स्थानीय स्तर पर तालमेल रहे। जिलों और तहसीलों की परस्पर जानकारी रहे। अतिवर्षा की स्थिति और बाढ़ की चुनौती से प्रशासन को निपटना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कोई जनहानि न हो, इसके लिए सजग रहें। निरंतर मानीटरिंग होती रहे। कंट्रोल रूम की ड्यूटी वाले अधिकारी- कर्मचारी 24 घंटे सजग और सतर्क रहें। जरूरत के अनुसार स्काउट- गाइड और सेवा भावी संस्थाओं की सेवाएं अतिवर्षा की स्थिति में प्राप्त करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्षा के दिनों में पेयजल आपूर्ति में स्वच्छता का ध्यान रखें। आम जनता को जीवन की उपयोगी वस्तुएं बिना बाधा के मिलती रहें। आवश्यक सेवाओं को सुनिश्चित किया जाए। वर्षा काल में उत्पन्न समस्याओं के कारण मवेशियों की मृत्यु भी हो जाती है। कहीं मृत मवेशी न रखे रहें, उनको उठवाने का कार्य समय पर किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिन पुल-पुलियों अथवा रपटों पर जल बहाव तेज हो, वहां से नागरिकों को आवागमन न करने दिया जाएं। उनकी जीवन रक्षा के लिए तैराक दल भी ऐसी जगह पर अवश्य उपलब्ध रहना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र का जिले और तहसील से संपर्क रहे। इन स्थानों पर आवश्यक रूप से ध्यान रखा जाए जहां दुर्घटना की या जल भराव ज्यादा होने के आशंका है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि हाल ही में जबलपुर,मंडला तथा कटनी जिलों में अतिवर्षा से कुछ नागरिकों की असामयिक मृत्यु हुई है, जो पीड़ादायक है। यह सुनिश्चित किया जाए, ऐसी दुर्घटनाएं आगे न हों, जिन स्थानों पर लोग पिकनिक मनाने के लिए जाते हैं, ऐसी नदियों और तालाबों पर बचाव दल की आवश्यक व्यवस्था रखी जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुछ जिलों में अधिक वर्षा से हुई जन हानि को दुखद बताया। उन्होंने विशेष रूप से कटनी जिले में एक कुएं में गिरने से चार लोगों की मृत्यु पर भी दुख व्यक्त किया। इस प्रकरण में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रभावित परिवार के वैध वारिसों को 4-4 लाख रुपए कुल 16 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसी दुर्घटनाएं नहीं होना चाहिए। खुले बोरवेल भी तत्काल बंद कराया जा ना सुनिश्चित करें। ऐसी लापरवाही से किसी की जान जा सकती है। नागरिक स्वयं सजग रहें और प्रशासनिक अमला भी सक्रिय व सजग रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सावन के महीने में मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना निरंतर बना हुआ है। इसका जिले वार आंकलन किया जाए। त्यौहारों पर नागरिकों के धर्म स्थलों पर जाने के मार्ग और उन स्थानों पर भी आवश्यक सुरक्षा आवश्यक है, जो धर्मस्थल जल स्रोतों के पास या नदियों के पास हैं। ऐसी जगहों पर जहां जल स्तर बढ़ सकता है, वहां सुरक्षा की दृष्टि से निरंतर नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कमिश्नर उज्जैन, कलेक्टर शाजापुर, नर्मदापुरम, जबलपुर और कटनी से वर्षा की स्थिति और बाढ़ की आशंका के संबंध में जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव नगरीय विकास नीरज मंडलोई ने बताया किमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग के स्थानों में जल भराव होने पर जल निकासी की व्यवस्था देखने और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि 16 नगर निगम कमिश्नर्स भी वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े हैं। उन्हें बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों, धर्मशालाओं और संस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा विभिन्न नगर- कस्बों में निचली बस्तियों में भी आवश्यक सावधानियां बरतने एवं कच्चे मकानो में बिजली के करंट फैलने से वर्षा काल में उत्पन्न होने वाली समस्या के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख सचिव राजस्व निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक जून से 29 जुलाई तक 18.5 इंच वर्षा दर्ज हुई है। अधिक वर्षा वाले जिलों में राजगढ़, नीमच, भोपाल, सिवनी, ग्वालियर, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, रायसेन एवं सीहोर शामिल हैं। प्रदेश के सिर्फ कटनी जिले में अधिक वर्षा से उत्पन्न स्थिति के कारण राहत शिविर का संचालन किया जा रहा है। बरगी जलाश्य का जल स्तर बढ़ने पर गेट खोलने का निर्णय लिया जा रहा है। इसके प्रवाह से प्रभावित होने वाले जिलों को अलर्ट किया गया है। अनेक बांधों में जल भराव 50 से 75 प्रतिशत के मध्य है। जिला कलेक्टर्स को निचली बस्तियों में रहने वाले निवासियों को समय पर सतर्क करने और आवश्यकतानुसार अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ उन्मुख नदियों के जल स्तर पर लगातार निगरानी के लिए कहा गया है। सभी विभागों को निर्देश दिये गये कि निर्धारित पोर्टल पर जानकारी अपडेट करें और बाढ़ की पूर्व सूचना के लिए समुचित व्यवस्था करें। आवश्यक सेवाओं के रख-रखाव और बचाव दलों की व्यवस्था के लिए भी कहा गया है। प्रजेंटेशन में बताया गया कि डिजास्टर वार्निंग रिस्पॉन्स सिस्टम लागू किया गया है। इससे जलाशयों, नदियों के स्तर एवं गेटों के खोलने की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जल संसाधन विभाग द्वारा एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और नागरिकों को एसएमएस अलर्ट की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही राजस्व एवं राहत आयुक्त के अमले द्वारा वर्षा से क्षति पर रिपोर्ट तैयार करने, जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को भारी वर्षा की चेतावनी और एसएमएस अलर्ट देने के साथ ही एसडीआरएफ एवं राज्य आपदा केंद्र के स्टॉफ द्वारा जिला प्रशासन और नागरिकों को सूचित कर सजग करने की भूमिका निभाई जा रही है।

मुख्य सचिव वीरा राणा द्वारा पूर्व में प्रदेश के सभी जिलों को अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति से निपटने के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं।

 

कोचिंग रिटर्न देने वाला एक समृद्ध उद्योग बन गया है – जगदीप धनखड़

नई दिल्ली : मंगलवार, जुलाई 30, 2024/ राज्यसभा में कल दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में जलभराव के कारण यूपीएससी अभ्यर्थी की दुखद मृत्यु पर राज्यसभा के नियम 176 के तहत अल्पकालिक चर्चा हुई। चर्चा की अनुमति देते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धाखड़ ने टिप्पणी की, “मुझे लगता है कि देश के युवा जनसांख्यिकीय लाभांश को पोषित करना अति आवश्यक है। मैंने पाया है कि कोचिंग अब व्यापार बन गया है…।”

जगदीप धनखड़ ने कोचिंग सेंटरों द्वारा अखबार के विज्ञापनों पर किए जाने वाले भारी खर्च पर भी चिंता व्यक्त की, जो छात्रों से ली जाने वाली भारी फीस से किया जाता है। उन्होंने कहा, “कोचिंग उच्च रिटर्न के साथ एक समृद्ध उद्योग बन गया है….हर बार जब हम अखबार पढ़ते हैं तो पहले एक या दो पन्नों में कोचिंग विज्ञापन जरूर होते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “विज्ञापन पर खर्च किया गया एक-एक पैसा छात्रों की फीस से आ रहा है, हर नई इमारत छात्रों से आ रही है।”

कोचिंग कल्चर के कारण देश में बनाए गए साइलो की तुलना ‘गैस चैंबर्स’ से करते हुए सभापति ने कहा, “हमारे देश में जहां अवसर बढ़ रहे हैं, ऐसे साइलो बड़ी समस्या बन रहे हैं… ये किसी गैस चैम्बर से कम नहीं हैं।” उन्होंने सदन के सदस्यों से युवाओं के लिए देश में उपलब्ध रोजगार और कौशल विकास के विभिन्न अवसरों के बारे में जागरूक करने का आग्रह किया।

सदन के कुछ दलों के नेताओं द्वारा सभापति के कक्ष में सदन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सुझाव देने का बहिष्कार और विरोध की प्रथा पर अफसोस जताते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा, “मुझे अपनी पीड़ा साझा करने दीजिए, मुझे अपना दर्द साझा करने दीजिए। सभापति जब सदन में माननीय सदस्यों से मिलने के लिए अनुरोध करते हैं तो उसे इस तरह मना किया जाना पहले कभी नहीं देखा गया। यह आचरण संसदीय मर्यादा को कमजोर करने वाला है। सदन के कुछ नेता यदि इस तरह सदन में सभापति का बहिष्कार करना चाहते हैं, तो यह निश्चित रूप से एक स्वस्थ परंपरा नहीं है।”

इससे पहले कल विभिन्न राज्यसभा सदस्य जैसे सुधांशु त्रिवेदी और स्वाति मालीवाल ने यूपीएससी के एक कोचिंग सेंटर में हुई दुखद मृत्यु के मामले पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत नोटिस दिया। सभापति ने नियम 176 के तहत अल्पकालिक चर्चा की अनुमति दी क्योंकि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू तो मामले को अति आवश्यक बताते हुए नियम 267 के तहत इस मामले पर चर्चा करने के लिए तैयार थे, लेकिन नेता प्रतिपक्ष मलिकार्जुन खड़गे और अन्य विपक्षी दल नियम 267 के तहत इस मामले पर चर्चा करने से असहमत थे। इसपर सभापति ने यह स्पष्ट किया कि नियम 267 के तहत किसी भी विषय पर तभी चर्चा की जाएगी जब सभी प्रमुख दल सहमत हों और पूरे सदन की आम सहमति हो।

प्रदेश में किया जा रहा है विज्ञान का लोकव्यापीकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 30, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में विज्ञान का लोकव्यापीकरण किया जा रहा है। सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से कई वैज्ञानिक कार्य क्रियान्वित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा पर 23 अगस्त, 2024 को उज्जैन में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत अनुसंधान एवं विकासीय गतिविधियां संचालित हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रमुख वैज्ञानिकों को संभाग स्तरीय मेलों में आमंत्रित किया जाए। विज्ञान से जुड़े प्रतिभाशाली बच्चों को भी मेलों से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में उज्जैन में संभाग स्तरीय विज्ञान मेला एवं नेशनल स्पेस डे के आयोजन के संबंध में समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा तथा विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी विभागों के लिए ई-सर्विस पार्टल बनाया गया है। विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने के लिए आईटी की महती भूमिका हो। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए साइबर अपराध को रोकने के प्रयास हों। आईटी पार्कों की संख्या बढ़ायें, आय बढ़ाने के लिए भी प्रयास हों। उन्होंने कहा कि नीमच में मसाला उद्योग का बड़ा स्कोप है, जिसके विकास के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विज्ञान मेलों में प्रदर्शनी लगाएं, प्रदेश में विज्ञान का माहोल बनाएं। रिसर्च की गतिविधियों को बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के उतरने और प्रज्ञान रोवर के परिनियोजन से चंद्रयान-3 की सफलता के साथ भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया है। साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के समीप उतरने वाला अंतरिक्ष अग्रणी राष्ट्रों के विशिष्ट समूह में शामिल हो गया है। इस ऐतिहासिक मिशन के परिणाम से आने वाले वर्षों में मानव जाति को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्य धरातल पर दिखें और नवाचारों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उज्जैन का वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व है। उज्जैन को अनुसंधान केंद्र बनाने की कोशिश करना चाहिए। साईंस दूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए। डोंगला का रिसर्च सेन्टर संचालन के लिए विभिन्न पदों की पूर्ति कर ली जाए। डिफेंस के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बड़ा रिसर्च का केंद्र बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हमारे इंजीनियरिंग कॉलेज, आईआईटी की तर्ज पर हों। उज्जैन में प्रस्तावित विज्ञान सिटी के कार्य शीघ्रता से किए जाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने का माहौल बनाएं। संभागीय केन्द्रों पर विज्ञान की गतिविधियां बढ़नी चाहिए। उज्जैन में विज्ञान केंद्र का भवन तैयार कर लिया गया है। उज्जैन में तारा मंडल का अपग्रेडेशन हो चुका है। जनप्रतिनिधियों को इसका अवलोकन कराया जाए। खगोलीय वेधशाला डोंगला के ऑटोमेशन का कार्य अंतिम चरण में है। ग्रामीण प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग केंद्र औबेदुल्लागंज में तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आयोजित हो रही इन्वेस्टर्स समिट के साथ आरोग्य एक्सपो का आयोजन किया जाए। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए स्पेस ऑन व्हील्स बस का निरीक्षण कराया जाए। ड्रोन तकनीकी का उपयोग कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी किया जाए। रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए कॉन्फ्रेंस आयोजित करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश के अनुक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग के साथ संयुक्त रूप से संभागीय स्तर पर विज्ञान मेला आयोजित किए जाएंगे। इसमें खगोल विज्ञान, नवीन विज्ञान, अंतरिक्ष एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में युवाओं के लिए संभावनाएं एवं अवसर प्राप्त होंगे। इसरो और अन्य वैज्ञानिक संगठनों के समन्वय के साथ संभागीय स्तर पर विज्ञान मेला का आयोजन प्रस्तावित है। नवीन एवं प्राचीन वैज्ञानिक पद्धतियों, खगोल, अंतरिक्ष एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी आदि विषयों पर 10 संभागीय मुख्यालयों में आयोजन किए जाएंगे, जिससे जनमानस में वैज्ञानिक चेतना का संचार एवं विकास हो सके। इस मेले के माध्यम से वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, नवाचारों एवं जनमानस को वैज्ञानिक लाभ होगा एवं विज्ञान के नवीन क्षेत्रों में रोजगार का सृजन हो सकेगा। एमपीसीएटी द्वारा उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग, आईआईटी, इंदौर, आईआईटी एवं गांधीनगर के सहयोग से अंतरिक्ष दिवस के अंतर्गत 20-21 अगस्त 2024 को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

लोकसभा में गूंजा IAS कोचिंग में छात्रों की मौत का मामला, बीजेपी-कांग्रेस और सपा ने की जांच की मांग

नई दिल्ली : मंगलवार, जुलाई 30, 2024/ दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की डूब जाने से मृत्यु होने की घटना का मुद्दा कल लोकसभा में उठाया गया। भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस ने इस घटना की जांच की मांग की। शून्यकाल के दौरान भाजपा सदस्य बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि यह दिल्ली सरकार की आपराधिक लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पिछले 10 वर्षों से सरकार है और पिछले दो वर्षों से नगर निगम पर भी उन्हीं का शासन है फिर भी जल निकासी की प्रणाली में कोई सुधार नहीं किया गया। स्वराज ने कहा कि ओल्ड राजेन्द्र नगर के निवासी स्थानीय विधायक, पार्षद और अधिकारियों से लगातार शिकायत कर रहे थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

स्वराज ने मांग की, कि केंद्रीय गृहमंत्रालय को इस मामले में जांच समिति गठित करनी चाहिए। कांग्रेस के शशि थरूर ने कहा कि ऐसी घटना में कितना भी मुआवजा दिया जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि भवन नियमों समेत अनेक नियमों का उल्लंघन किया गया। थरूर ने मामले की विस्तृत जांच की मांग की।

समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने कोचिंग सेंटर चलाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पूछा कि अब तक ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। निर्दलीय उम्मीदवार राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी इस मुद्दे पर आवाज उठाई।

राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना और किसानों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य की कानूनी गारंटी देने की मांग की

नई दिल्ली : मंगलवार, जुलाई 30, 2024/ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना और किसानों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य की कानूनी गारंटी देने की मांग की है। लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बजट में न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य की कानूनी गारंटी से किसानों को सहायता मिलेगी। उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्रीय बजट में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्‍य पिछडा वर्ग के लिए कुछ भी नहीं दिया गया है। उन्होंने पेपर लीक मामले पर भी बात करते हुए कहा कि यह मुद्दा युवाओं को प्रभावित कर रहा है।

राहुल गांधी ने मध्यम वर्ग पर कराधान का मुद्दा भी उठाया। उन्‍होंने कहा कि सूचीकरण हटाने और पूंजीगत लाभ कर बढ़ाने से मध्यम वर्ग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर अध्यक्ष की गरिमा कम करने का आरोप लगाते हुए उनकी कुछ टिप्पणियों पर आपत्ति व्‍यक्‍त की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निवीर योजना पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कहा कि इस योजना के बारे में विपक्ष के नेता द्वारा गलतफहमियां पैदा की गई हैं और वह सदन में अग्निवीर योजना पर चर्चा कराने के लिए तैयार हैं।

समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र का बजट आवंटन लगातार कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी दर बढ़ रही है। डिपंल ने अग्निवीर योजना और जातीय जनगणना का मुद्दा भी उठाया। उन्‍होंने कहा कि बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कम धन उपलब्ध कराया गया है। डिम्पल यादव ने कहा कि देश में डॉक्टरों, नर्सों और तकनीशियनों की बहुत कमी है।

भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार कश्यप ने बजट की प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि यह बजट देश को नई दिशा देगा और आत्मनिर्भर बनाएगा। कश्‍यप ने कहा कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है तथा युवाओं और महिलाओं के लिए बजट में कई पहल की गई हैं। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तीन करोड़ घर बनाने की घोषणा गरीबों के लिए एक बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि बजट में देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

अंग्रेजी चैनल को अकेले तैरकर पार करने वाली सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला पैरा तैराक बनीं जिया राय

मुंबई : मंगलवार, जुलाई 30, 2024/ जिया राय अंग्रेजी चैनल को अकेले तैरकर पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला पैरा तैराक बन गई हैं। 16 वर्षीय दिव्यांग जिया ने 28 से 29 जुलाई के बीच इंग्लैंड के एबॉट्स क्लिफ से फ्रांस के पॉइंट डे ला कोर्टे-ड्यून तक 34 किमी की दूरी 17 घंटे 25 मिनट में तय की। दिव्यांग होने के बावजूद जिया एक अंतरराष्ट्रीय ओपन वॉटर पैरा तैराक हैं और ओपन वॉटर तैराकी का विश्व रिकॉर्ड उनके नाम है।

तैराकी में जिया की कई उपलब्धियां हैं, जिनमें पाक खाड़ी को पार करना भी शामिल है। जिया राय ने कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए हैं, जिनमें प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमबी) – 2022 भी शामिल है। यह पुरस्कार 18 वर्ष से कम आयु के नागरिकों के लिए सर्वोच्च पुरस्कार है। उन्होंने इंग्लिश चैनल को पार करने की उपलब्धि को ऑटिज्म की जागरूकता के लिए समर्पित किया। वे मुंबई में सेवारत एक नौसेना कर्मी की बेटी हैं। भारतीय नौसेना और मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री आरिफ अकील के निधन पर कांग्रेसजनों ने दी उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल : सोमवार, जुलाई 29, 2024/ राजधानी भोपाल के गंगा-जमुनी तहजीब के जाने-माने वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री और सात बार कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे जनाव आरिफ अकील का आज लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस और राजधानी के पुराने भोपाल सहित पूरे भोपाल की आवाम को बड़ा आघात पहुंचा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरिफ अकील के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुऐ राजधानी की राजनीति में अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि भोपाल की गंगा-जमुनी तहजीब को जीवित रखने वाले अकील साहब ने क्षेत्र की जनता का जो स्नेह और सम्मान पाया था वह स्मरणीय रहेगा। प्रदेश भर में पटियों की राजनीति करने वाले श्री अकील साहब दिन भर पटियों पर बैठकर राजनैतिक और सामाजिक तानाबाना बुनते थे और स्पंज की चप्पल पहनकर उन्होंने अपना पूरा जीवन सफल तय किया है। उनकी कमी हर कांग्रेसजन को महसूस होती रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय आरिफ अकील को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि सात बार विधायक रहे हमारे प्रिय साथी आरिफ अकील का आज हृदय गति रूक जाने के कारण निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे, अपने जीवन की महायात्रा को आज विराम दिया, वे ब्रम्हलीन हो गये है।

आरिफ अकील के इंतकाल से हम सभी को अजीब से खालीपन का अनुभव हो रहा है। भोपाल की शान, राजनैतिक जीवन, सामाजिक सेवा और भोपाल की जनता से उनका प्रेम सर्वविदित है। आरिफ अकील का समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान रहा है। राजनैतिक सफर, छात्र राजनीति और आधुनिक भोपाल के निर्माण में उनके योगदान से भोपाल की जनता भलीभांति चिरपरिचित है।

आरिफ अकील के निधन से राजनैतिक, सामाजिक क्षेत्र में जो अपूर्णीय क्षति हुई है उसकी भरपाई मुश्किल है। एक सफल राजनेता के रूप में स्वर्गीय अकील की अनंत स्मृतियां सदैव हर कांग्रेसजनों के हृदय से जुड़ी रहेंगी। कांग्रेसजनों ने उनके निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुये दो मिनिट का मौन रखकर उनकी आत्मशांति की प्रार्थना की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, पदाधिकारिगण भगवानसिंह यादव, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, प्रदीप अहिरवार, जितेन्द्र मिश्रा, अभिनव बरोलिया, रवि वर्मा, ऋचा गोस्वामी, जितेन्द्र पाल राजा, रामराज तिवारी, कमल विश्वकर्मा, सूरज दुबे सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...