नीति आयोग का किया गया पुनर्गठन, सहयोगी दलों के नेताओं को भी मिली जगह

नई दिल्ली : बुधवार, जुलाई 17, 2024/ केन्द्र सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ आयोग में पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

सरकारी अधिसूचना में कहा गया है, कि आयोग के विशेष आमंत्रित सदस्यों में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी, पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू, जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओरांव, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान और योजना मंत्री राव इंद्रजीत सिंह शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं और सुमन बेरी इसके उपाध्यक्ष हैं। वी के सारस्वत, प्रोफेसर रमेश चंद, डॉ वी के पॉल और आनंद विरमानी आयोग के पूर्णकालिक सदस्य हैं।

 

सरकार ने 21 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक, 22 जुलाई से संसद का मानसून सत्र

नई दिल्ली : बुधवार, जुलाई 17, 2024/ केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू संसद के बजट सत्र से पहले संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह सर्वदलीय बैठक 21 जुलाई, 2024 को सुबह 11 बजे मुख्य समिति कक्ष, संसदीय सौध, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई, 2024 को शुरू होगा जो सरकारी कामकाज की अनिवार्यता के अधीन, 12 अगस्त, 2024 को समाप्त हो सकता है। केंद्रीय बजट 23 जुलाई को प्रस्तुत किया जाएगा। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। पिछले महीने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य के दृष्टिकोण का प्रभावी दस्तावेज होगा।

संसदीय कार्य मंत्रालय ने कल एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। सर्वदलीय बैठक 21 जुलाई (रविवार) को सुबह 11 बजे मुख्य समिति कक्ष, संसदीय सौध, दिल्ली में होगी। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई (सोमवार) को शुरू होगा और 12 अगस्त को समाप्त होगा। बता दें, संसद के पिछले सत्र (24 जून से 3 जुलाई) की शुरुआत में नए सांसदों ने शपथ ली थी।

मानसून सत्र के दौरान ही बजट पेश किया जाना है। इसी दौरान केंद्र सरकार अपना पूर्ण बजट पेश करेगी। 23 जुलाई को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने (6 जुलाई) अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक्‍स पोस्‍ट में इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, “भारत की माननीय राष्‍ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र 2024 के लिए 22 जुलाई 2024 से 12 अगस्त 2024 तक संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है (संसदीय कार्य की अत्यावश्यकताओं के अधीन) केंद्रीय बजट 2024-25 को लोकसभा में 23 जुलाई 2024 को पेश किया जाएगा।”

वहीं दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते संसद सत्रों की तरह इस सत्र में भी हंगामा न हो इसके लिए सरकार ने 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सत्र आरंभ होने से पहले सभी दलों के सदन के नेताओं की इस पारंपरिक बैठक में पहली बार नेता प्रतिपक्ष के रूप कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शामिल होंगे। टीएमसी का कोई भी प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं होगा क्योंकि पार्टी 21 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मनाती है।

 

 

तत्परता से करें जन-समस्याओं का निराकरण – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : बुधवार, जुलाई 17, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए संकल्प के साथ विकास का क्रम निरंतर जारी है। “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के ध्येय वाक्य को अंगीकार करते हुए हम सभी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शासन की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुँचाएं। जन सामान्य की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और तत्परता से किया जाए। उन्होंने कहा कि जाति और निवास प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के आस्था गार्डन में आयोजित जन संवाद शिविर को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी एवं जिला प्रशासन को निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव की ओर से शिविर में उज्जैन आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं को एक करोड़ 47 लाख ऋण राशि का चेक प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि उज्जैन में विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करते हुए कार्यों को पूर्ण कराएं। “एक जिला-एक उत्पाद” अंतर्गत उज्जैन में चयनित बुटिक प्रिंट के साथ हैंडलूम, पॉवरलूम, लघु, कुटीर और फुटकर उद्योगों को भी समान रूप से बढ़ावा मिले, जिससे रोजगार के अधिक से अधिक अवसरों का सृजन हो सके। उन्होंने कहा कि उज्जैन में भगवान की मूर्तियां, वस्त्र और पूजन सामग्री बनाने का काम भी आरंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की सवारी उज्जैन ही नहीं पूरे प्रदेश का गौरव हैं। सवारी में जनजातीय जिले डिंडौरी, मंडला, बालाघाट आदि के नृत्य कलाकारों को भी शामिल किया जाए। बाबा महाकाल की सवारी में मंत्रीगण भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ के नोटिफाइड एरिया को चिन्हित कर विकास कार्यों को गति प्रदान करें। उज्जैन नगर से महानगर की ओर अग्रसर हो रहा है। देश-विदेश में नगर की सकारात्मक छवि निर्मित करने की दिशा में सभी को समन्वित रूप से प्रयास करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन सहभागिता से सिंहस्थ के कार्यों को आगे बढ़ाएं। हरिद्वार की तर्ज पर उज्जैन का स्थाई रूप से विकास किया जाए। उन्होंने अवैध अतिक्रमण न होने देने और नीति संगत निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उज्जैन के देवस्थानों और घाटों का भी जीर्णोधार किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज में आईटी पार्क बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उज्जैन के लिए मेडिसिटी बड़ी सौगात है। उन्होंने मेडिसिटी के कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

 

व्यापारियों की हर समस्या का होगा समाधान – आलोक शर्मा

भोपाल : बुधवार, जुलाई 17, 2024/ भारतीय जनता पार्टी के भोपाल सांसद आलोक शर्मा मंगलवार को चौक बाजार, जुमेराती, लखेरापुरा, काजीपुरा व सर्राफा क्षेत्र के व्यापारियों के बीच पहुंचे। जहां व्यापारियों ने आलोक शर्मा का पुष्प वर्षाकर भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की है।

इस अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता ने देश में एक स्थाई सरकार दी है। भारत 2047 तक विकसित देशों की श्रेणी में अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा। मोदी जो कहते हैं वो करते भी हैं। विकास और जनकल्याण की उनकी सोच ने आज देश को 11वें स्थान से पांचवे नंबर की अर्थव्यवस्था पर ला दिया। पुराने भोपाल में पार्किंग से लेकर व्यापारियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

सांसद शर्मा से व्यापारी एक स्वर में बोले – नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर सभी व्यापारियों में खुशी का माहौल है। मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है प्रगति भी कर रहा है। स्थायी सरकार से हमें उम्मीदें हैं।

चौक बाजार पर पहुंचे सांसद आलोक शर्मा का मनीष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, किशन बंसल, राजेश गर्ग, सतीश जैन, चंद्र मोहन अग्रवाल, सुमित गर्ग, शशि भूषण जौहरी, ओम प्रकाश जरीवाला, गांधी व राजा ने साफा बांधकर, पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर सांसद शर्मा ने व्यापारियों को पौधे वितरित किए और प्रधानमंत्री के आवहन एक पेड़ मां के नाम रोपने का संकल्प दिलाया।

केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गड़करी ने मध्य प्रदेश में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की

नई दिल्ली : बुधवार, जुलाई 17, 2024/ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में बैठक लेकर मध्यप्रदेश में 100 करोड़ से अधिक लागत वाली सभी निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की। लोक निर्माण मंत्री मध्यप्रदेश राकेश सिंह भी उपस्थित रहे।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में किए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने अमृत सरोवरों की तर्ज पर राज्य में तैयार किए जा रहे लोक निर्माण सरोवरों की भी जानकारी साझा की।

बैठक में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के म.प्र. में 18 हजार करोड़ रूपये की लागत के 28 प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के 4 हजार करोड़ रूपये के 10 प्रोजेक्ट्स की प्रगति की भी समीक्षा की।

बैठक में परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों में आने वाली बाधाएं, विलंब, भूमि अधिग्रहण एवं वन अनुमतियों जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने परियोजनाओं में निर्माण के दौरान होने वाले परिवर्तनों के लिए डीपीआर कंसल्टेंट्स की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए।

सड़क निर्माण के दौरान काटे जाने वाले वृक्षों को शिफ्ट करने की संभावनाओं पर जोर देते हुए केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने मध्यप्रदेश को रोड साइड ट्री-प्लांटेशन पॉलिसी तैयार करने का सुझाव दिया। इसमें राजमार्ग मंत्रालय से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि यह समीक्षा बैठक मध्यप्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने और परिवहन सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

रोपवे के लिए नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट कंपनी और मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के बीच समझौता हुआ। पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट कंपनी और मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के बीच उज्जैन और सागर नगरों में रोपवे बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ। इस अवसर पर नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट कंपनी की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश गौड़ और मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम की ओर से प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

 

 

जीतू पटवारी, उमंग सिंघार एवं कांग्रेस नेता नर्सिंग घोटाले की एफआईआर दर्ज कराने टी.टी. नगर थाने पहुंचे

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 16, 2024/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने आज राजधानी भोपाल के टी.टी. नगर थाने पहुंचकर प्रदेश में हुये नर्सिंग घोटाले के आरोपियों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराने आवेदन सौंपा।

पटवारी एवं सिंघार ने नर्सिंग घोटाले को लेकर आरोप लगाया है कि विगत कई वर्षों से प्रदेश में नर्सिंग घोटाला चल रहा है, जिसमें तत्कालीन शिक्षा चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग पूरी तरह से संलिप्त हैं। कांग्रेसजनों ने सारंग के विरूद्व एफआईआर दर्ज करने टी.टी. नगर थाने में आवेदन दिया। लेकिन थाने में सांरग के विरूद्व एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस द्वारा आवेदन लेकर जांच करने के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

पटवारी ने कहा कि प्रदेश में हुये नर्सिंग घोटाले के आरोपियों पर कार्यवाही करने के बजाय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उन्हें संरक्षित करने में लगे हुये हैं। नर्सिंग घोटाला प्रदेश के युवाओं और डाक्टरी की पढ़ाई कर रहे छात्रों के साथ बड़ा घोटाला है, जिससे उनका भविष्य चौपट हुआ है। यदि इस घोटाले में शामिल तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग एवं घोटाले में शामिल दोषियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक इस मुद्दे को फिर से उठायेगी और पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। यदि कार्यवाही नहीं हुई तो आगामी दिनों में बड़ा आदोलन किया जायेगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक आरिफ मसूद, विधायक आतिफ अकील, विधायक अभय मिश्रा, विधायक राजेन्द्र भारती, विधायक सोहन बाल्मिकी, चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया, प्रवक्तागण भूपेन्द्र गुप्ता, शैलेन्द्र पटेल, विवेक त्रिपाठी, अभिनव बरोलिया, अमित शर्मा, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्षद्वय प्रवीण सक्सेना और अनोखीमान सिंह पटेल, रवि परमार, सोहेब खान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

चुनाव के समय किए गए हर वादे-आश्वासन पूरे किए जाएंगे – डॉ. मोहन यादव

छिंदवाड़ा : मंगलवार, जुलाई 16, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में रोड शो कर आभार सभा को संबोधित किया एवं 127 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। आभार सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा की जीत आपकी जीत है, लोकतंत्र की जीत है। लोकसभा चुनाव के पहले लोग कह रहे थे कि ये इनका गढ़ है, उनका गढ़ है। हमने कहा था ये किसी का गढ़ नहीं, सब गड़बड़ है। छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा की जीत के साथ जनता-जनार्दन ने इसे सही साबित कर दिया है। इसके लिए आप सभी का अभिनंदन, बहुत-बहुत बधाई। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा की जनता का अथाह विश्वास है। जनता के इसी विश्वास और आशीर्वाद से भाजपा को लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय मिली है। आभार सभा को अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने भी संबोधित किया। आभार सभा से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शक्ति केन्द्र प्रभारियों व संयोजकों की बैठक को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा में कांग्रेस का जमाना पारिवारिक राजपाट का जमाना था। पहले भाई साहब, फिर भाभी, फिर बेटा। ये लोग चुनाव लड़ते थे और जीतकर उड़ जाते थे। लेकिन इस चुनाव में आपने बड़ा झपट्टा मारा और लाखों वोटों से फैसला करके उन लोगों का हिसाब चुकता कर दिया, जो दशकों से छिंदवाड़ा के नाम पर लाभ ले रहे थे। अब चिड़िया भी गई और बच्चा भी गया। लोकसभा और विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को डबल इंजन सरकारों के कामकाज के आधार पर सफलता मिली है और पूरी जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आकर खड़ी हो गई। डॉ. यादव ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार छिंदवाड़ा का स्थानीय बेटा सांसद बना है और कमलेश शाह आपके विधायक बने हैं। चुनाव के दौरान भ्रम फैलाने वालों और दुष्प्रचार करने वालों को अब कुछ समझ नहीं आ रहा है, जनता उन्हें सड़क पर ले आई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान हमने जो वादे किए थे, आप सभी को ये भरोसा दिलाता हूं कि उनमें से कोई वादा, कोई आश्वासन अधूरा नहीं रहेगा। आज भी हमने 127 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास किया है और आपकी अन्य मांगें भी पूरी करेंगे। डॉ. यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश का मोरमुकुट है। यह नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि यहां खेतों की हरियाली कम नहीं होने देंगे, हर खेत तक पानी पहुंचाएंगे। जिन लोगों को बांध का मुआवजा नहीं मिला है, उन्हें मुआवजा देंगे। हमारी सरकार गरीबों की सरकार है और उनके जीवन में खुशियां लाने के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे। बहन बेटियों की कोई योजना बंद नहीं होगी तथा सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से उनकी बेहतरी के प्रयास करेंगे। युवाओं के लिए हमारी सरकार 2 लाख नई नौकरियां देने वाली है। इसके अलावा जो युवा परीक्षाओं की कोचिंग करना चाहते हैं, उनकी फीस, रहने की व्यवस्था सरकार करेगी। जिन आदिवासी भाईयों के पास पक्के मकान नहीं हैं, उन्हें पक्के मकान दिए जायेंगे। सीएम आवास योजना की किश्ते जो लोग नहीं भर पाए हैं, उनकी किश्तें भी सरकार भरेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में अब प्रदेश के तीर्थस्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मैंने लोकसभा चुनाव के समय ही कहा था कि छिंदवाड़ा अगर किसी का गढ़ है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है। लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से ऐतिहासिक विजय मिली है। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भी कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर चुनाव लड़ा। भाजपा की संगठन शक्ति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के गरीब कल्याण के कार्यों से उपचुनाव में भाजपा को विजय मिली है। उपचुनाव में मिली विजय अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के जनता की भाजपा के प्रति विश्वास की जीत है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और भाजपा की डबल इंजन सरकार अब छिंदवाड़ा का विकास करेगी। विकास की बातें करने वालों ने छिंदवाड़ा का कोई विकास नहीं किया था। भाजपा और भाजपा सरकार छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा के विकास के लिए संकल्पित है। इस क्षेत्र के विकास में भाजपा विधायक कमलेश शाह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। चुनाव के समय भाजपा ने जो कहा, वह भाजपा सरकार कर रही है। आज ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अमरवाड़ा में 127 करोड़ के विकास कार्यां की सौगात देते हुए भूमिपूजन-शिलान्यास किया है। प्रदेश शासन की मंत्री संपतिया उइके ने अमरवाड़ा के हर गांव में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 25 करोड़ की सौगात दी है। छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा के विकास को अब चार चांद लगेंगे। आने वाले दिनों में बटकाखापा सहित अन्य सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण कार्य भी कराए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शर्मा ने कहा कि पहले लोकसभा चुनाव फिर अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने झूठ, छल-कपट की राजनीति करने की कोशिश की। लेकिन छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा की जनता ने कांग्रेस की छलकपट की राजनीति को नहीं चलने दिया, नकार दिया। छिंदवाड़ा की जनता ने पहले लोकसभा फिर अमरवाड़ा उपचुनाव में कांगेस की नकारात्मक राजनीति को नकार कर भाजपा को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। भाजपा इस क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भाजपा इस क्षेत्र के विकास के साथ जनता के मान-सम्मान के लिए आपके साथ 24 घंटे खड़ी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अमरवाड़ा में सकरवाड़ा चौराहे से होटल तुलसा तक रोड-शो कर अमरवाड़ा उपचुनाव में मिली भाजपा को जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने जनता का अभिवादन किया और कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए जनता का आभार जताया। रोड-शो में हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने सड़क के दोनों किनारे खड़े होकर पुष्प-वर्षा करते हुए रोड-शो का स्वागत किया। रोड-शो में भाजपा विधायक कमलेश शाह ने भी जनता का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने अमरवाड़ा विधानसभा के शक्ति केंद्र के संयोजकों और प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया। नेतागणों ने अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि बूथ स्तर पर अथक परिश्रम व मेहनत से ही चुनाव में विजय मिली है। शक्ति केंद्र की बैठक में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश शासन की मंत्री संपतिया उइके, सांसद विवेक बंटी साहू, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, महापौर विक्रम अहाके, अमरवाड़ा विधानसभा के सह प्रभारी व विधायक हेमंत खंडेलवाल, जिला प्रभारी संतोष पारिक, वरिष्ठ नेता नत्थन शाह, रमेश दुबे, टीकाराम चंद्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

‘केंद्रीय बजट 2024-25’ की तैयारियों का अंतिम चरण आज नई दिल्ली में ‘पारंपरिक हलवा समारोह’ के साथ शुरू हुआ

नई दिल्ली : मंगलवार, जुलाई 16, 2024/ केंद्रीय बजट 2024-25 तैयार करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण को रेखांकित करने वाला ‘हलवा समारोह’ आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

बजट की तैयारी में शामिल अधिकारियों की ‘लॉक-इन’ प्रक्रिया शुरू होने से पहले हर साल ‘पारंपरिक हलवा समारोह’ आयोजित किया जाता है। ‘केंद्रीय बजट 2024-25’ को 23 जुलाई, 2024 को पेश किया जाएगा।

वार्षिक वित्तीय विवरण (जिसे आम तौर पर बजट के रूप में जाना जाता है), अनुदान मांग (डीजी), वित्त विधेयक, इत्‍यादि सहित समस्‍त केंद्रीय बजट दस्तावेज भी ‘केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप’ पर उपलब्ध होंगे, ताकि डिजिटल सुविधा के सबसे सरल रूप का उपयोग करके बजट दस्तावेजों को सांसदों (एमपी) और आम जनता को बिना किसी परेशानी के सुलभ कराया जा सके। यह ऐप द्विभाषी (अंग्रेजी एवं हिंदी) है और यह एंड्रॉयड एवं आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध होगा। इस ऐप को केंद्रीय बजट वेब पोर्टल से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

23 जुलाई, 2024 को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री का बजट भाषण पूरा हो जाने के बाद ही समस्‍त बजट दस्तावेज इस मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे। हलवा समारोह में केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ वित्त मंत्रालय के सचिव और बजट की तैयारी में शामिल भारत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद थे।

इस समारोह के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने ‘बजट प्रेस’ का भी मुआयना किया और बजट की तैयारियों की समीक्षा करने के अलावा संबंधित अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

 

लोक ही नहीं परलोक सुधारने का जतन है “मां के नाम एक पेड़”

डा राघवेन्द्र शर्मा

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा पाकर “मां के नाम एक पेड़” योजना को हाथ में लेकर केवल पर्यावरण को सुधारने का प्रयास ही नहीं किया है, बल्कि इसके माध्यम से प्रकृति को अपने अनुकूल बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। यदि इस योजना को साकार करने हेतु सरकार के साथ जनता जनार्दन के कदम मिल जाएं तो आने वाले समय में एक नए भविष्य की संभावना प्रबल होती दिखाई देती है। जन श्रुतियों और ग्रंथों में दर्ज परंपराओं पर ध्यान दें तो हमें पता चलेगा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार, दोनों इस प्रकृति के प्रादुर्भाव से ही पर्यावरण के हितकारी रहे हैं। उदाहरण के लिए- हमारे देश में आस्था का इतना गहन महत्व है कि यहां अनेक नदियों को मां के समान पूजा जाता है। पत्थरों से मूर्तियां तराशकर हम उनके भीतर अपने देवताओं के दर्शन करते हैं। इसे भी महत्वपूर्ण स्थान हमारे जीवन में पेड़ पौधों और वृक्षों का रहा है। वर्ष भर जितने भी हिंदू त्यौहार मनाए जाते हैं उनमें ढेर सारे उत्सव ऐसे हैं, जिनमें केवल और केवल वृक्षों अथवा पेड़ पौधों की ही पूजा की जाती है। विस्तार से स्मरण करें तो हम पाएंगे हमारी माताएं बहने विभिन्न त्योहारों के माध्यम से वट वृक्ष, पीपल, आंवला, आम, केला, तुलसी सहित अनेक वृक्षों अथवा पेड़ पौधों की स्तुति करती रहती हैं। ये परंपराएं केवल इसलिए नहीं बनीं कि वृक्षों अथवा पेड़ पौधों की पूजा करने से हमें इच्छित फल की प्राप्ति हो जाती है अथवा देवी देवताओं के दर्शन हो जाते हैं। इनका गूढ़ अर्थ यह भी है कि हम जिन्हें पूजते हैं, सदैव ही उनकी सलामती की कामना करते रहते हैं।

लिखने का आशय यह कि जब हम वृक्षों अथवा पेड़ पौधों की पूजा करते हैं तो फिर यह चिंता भी स्वाभाविक हो जाती है कि धरती को हरा भरा बनाए रखने वाले ये पेड़ पौधे सदैव सही सलामत बने रहें तथा इनकी उत्पत्ति निरंतर वृद्धि को प्राप्त होती रहे। जाहिर है इस कामना को फलीभूत करने के लिए हमारे पूर्वज बड़े स्तर पर वृक्षारोपण भी करते रहे हैं। यदि हम अपने पुराने इतिहास को टटोलें तो पाएंगे कि भारत में ऐसे नगरों और ग्रामों की भरमार थी, जहां सड़कों के किनारे, घरों के आंगन में, बस्तियों के केंद्र में फलदार वृक्ष सहज भाव से ही आरोपित किए जाते थे और इनका अस्तित्व जनजीवन के लिए वरदान साबित होता रहता था। मौसम कोई भी हो, गर्मी सर्दी अथवा बारिश, यह सब जीव मात्र के प्रति अनुकूल तो बने ही रहते थे। ना ज्यादा सर्दी होती थी और ना अधिक गर्मी पड़ा करती थी। बारिश के मौसम में भी अतिवृष्टि और सूखे से राहत बनी रहती थी। कारण स्पष्ट है वृक्षों की अधिकता मौसम में अनुकूलता बनाए रखती थी। यदि विज्ञान की दृष्टि से देखा जाए तो फिर यह मानना पड़ेगा कि हमारे पूर्वज और संत महात्मा शेष सभ्य समाज की अपेक्षा अधिक चैतन्य एवं जागरूक थे। वे जानते थे कि जीव मात्र का अस्तित्व बचाए रखने के लिए वृक्षों के महत्व को नकारा नहीं जा सकता। अर्थात वृक्षों को जीवन दाता माना गया तभी उसके पूजन और स्तुति की स्थितियां निर्मित हुईं और आम जनमानस को प्रकृति के साथ जोड़ दिया गया।

यदि हमारे धार्मिक ग्रंथो की बात की जाए तो उनमें यह उल्लेख भी पढ़ने को मिलता है कि कोई व्यक्ति एक वृक्ष को धरती पर रोपता है और उसकी पूरी तन्मयता से उसकी देखभाल करते हुए ठीक ढंग से उसका पालन पोषण करता है, तो वह अनेक सुफलों का अधिकारी हो जाता है। हिंदू धर्म में कहा तो यहां तक गया है कि किसी पुरुष अथवा नारी द्वारा दस बच्चों को जन्म देने और उनके पालन पोषण करके उन्हें सभी प्रकार से योग्य बनाने के बाद जो सुफल प्राप्त होते हैं वह सब केवल एक वृक्ष को लगाने से ही प्राप्त हो जाते हैं।

लिखने का आशय यह की पृथ्वी का संतुलित पर्यावरण अधिकांशतः पेड़ों पर ही टिका हुआ है। यदि पेड़ पर्याप्त मात्रा में है तो उनके द्वारा अतिरिक्त ताप को सोख लिया जाता है। यदि मानवीय गलतियों से नुकसान दायक गैसों का उत्सर्जन होने लगता है तो उन्हें भी पेड़ों की अधिकता के चलते निस्तेज किया जा सकता है। यदि पृथ्वी पर पेड़ पौधे पर्याप्त हैं तो वे सब मिलकर जलवायु परिवर्तनों को संतुलित बनाए रखते हैं। अर्थात समय पर बारिश होती है और उतनी ही होती है जिससे ना तो सूखा रह जाए और ना ही बाढ़ अथवा प्रलय के हालात बनें। दुख की बात यह है कि आजादी के बाद से लेकर अभी तक जितनी भी सरकारें अधिकतम समय तक शासन करती रहीं, उन्होंने कभी इस अत्यंत महत्वपूर्ण पहलू पर गंभीरता के साथ गौर किया ही नहीं। बस वृक्षारोपण के नाम पर करोड़ों अरबो रुपए स्वाहा किए जाते रहे। इस पुण्य कार्य की आड़ में भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार होता रहा। कागजों में वृक्षारोपण होते रहे, जो थोड़े बहुत वृक्षारोपण हुए भी तो देखभाल के अभाव में उन्होंने दम तोड़ दिया। नतीजा यह निकला कि विकास के नाम पर अंधाधुंध पेड़ काटे जाते रहे। जबकि उसके विपरीत वृक्षों को पर्याप्त मात्रा में नहीं रोपा गया। नतीजा हम सबके सामने हैं। गर्मियां और अधिक जानलेवा हो रही हैं।सर्दियों के मौसम में भी लोग पहले की अपेक्षा अधिक दम तोड़ने लगे हैं। बारिशों का हाल यह है कि कहीं पानी का अभाव रह जाता है तो कुछ इलाकों में इतनी आतिवृष्टि होती है कि बाढ़ और प्रलय के हालात बन जाते हैं।

लेकिन अब भारत की प्रकृति और प्रवृत्ति परिवर्तित हो रही है। क्योंकि देश में जन सरोकारों के प्रति सदैव ही चिंतित बने रहने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार है। उन्होंने वृक्षारोपण को केवल औपचारिकता से अलग हटकर उसे संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का बीड़ा उठाया है। अपनी इसी मंशा को पूरा करने की दृष्टि से उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” योजना का शुभारंभ किया है। जाहिर है उनके द्वारा यह विधि इसलिए अपनी गई है ताकि लोग वृक्षारोपण के लिए केवल फॉर्मेलिटी ना करें। बल्कि पूरी गंभीरता से पौधे को रोपें और एक बच्चे की तरह उसका तब तक लालन पालन करते रहें, जब तक कि वह पर्यावरण को अनुकूलता प्रदान करने वाला आत्मनिर्भर वृक्ष नहीं बन जाए। वृक्षारोपण करने वालों में गंभीरता और समर्पण का भाव बना रहे, इसी दृष्टि से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम के साथ मां को जोड़ दिया है। उनके इस विचार की जितनी प्रशंसा की जाए कम है और बुद्धिजीवी लोग प्रशंसा कर भी रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ऐसे ही सच्चे प्रशंसक हैं। यही वजह है कि उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” योजना को पूरी गंभीरता से लिया है। बेशक इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए कोई कानून नहीं बनाया गया है। ना ही इस आशय के निर्देश हैं कि सभी को ऐसा करना ही होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता जनार्दन से आग्रह किया गया है कि सब लोग अपनी मां के नाम का एक पौधा अवश्य रोपें ।लेकिन बात केवल जनहित की न होकर जीव मात्र के हित की है। इसलिए जो लोग पृथ्वी आकाश जल अग्नि वायु पंच महाभूतों का सम्मान करते हैं, उनके द्वारा इस योजना को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और लिया भी जा रहा है।

ऐसे जागरूक जनप्रतिनिधियों की ही तरह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने “एक पेड़ मां के नाम” योजना को पूरे प्रदेश में अमली जामा पहनाने के पुख्ता इंतेजामात किए हैं। पौधों की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। ताकि बारिश के मौसम में जो लोग वृक्षारोपण करना चाहें उन्हें पौधों की कमी आने ना पाए। साथ ही यह आग्रह किया जा रहा है कि जो लोग पौधारोपण कर रहे हैं, वे अपने पौधे को पहचान कर रखें। उसे ठीक उसी प्रकार पालते पोसते रहें ,उसकी देखभाल करते रहें ,जब तक कि वह आत्मनिर्भर वृक्ष के रूप में स्थापित न हो जाए। यदि सभी लोगों ने संकल्प ले लिया और बारिश के मौसम में सभी ने एक-एक पेड़ का रोपण किया तथा उसकी वांछित देखभाल की तो दावा किया जा सकता है कि हमारे इन प्रयासों का निकट भविष्य में बहुत अच्छा परिणाम वरदान के रूप में हमें प्राप्त होने वाला है।

अंत में सभी से अपील है कि हम अपनी मां की स्मृति में वृक्षारोपण का संकल्प लें और इस बारिश के मौसम में कम से कम एक पौधा अवश्य रोपें तथा उसकी पूरी देखभाल करें।

नोट – लेखक वरिष्ठ पत्रकार है।

नेपाल-भारत सीमा विवाद कूटनयिक तरीके से सुलझाना ओली सरकार की प्राथमिकता – विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउवा

काठमांडू : मंगलवार, जुलाई 16, 2024/ नेपाल की नवनियुक्त विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउवा ने भारत के साथ सीमा विवाद को कूटनयिक तरीके से सुलझाने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा जैसे सीमा विवाद का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों को संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. देउवा ने कहा कि भारत के साथ सीमा समस्या को बिना किसी विवाद के कूटनीतिक तरीके से सुलझाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा जैसे सीमा विवाद को दोनों देशों के इतिहास, भूगोल और नई तकनीक जीपीएस के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

विदेश मंत्री डॉ. आरजू देउवा ने कहा कि पहले की तरह दोनों देशों के सीमा विवाद का पहले की तरह राजनीतिकरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत के साथ कूटनीतिक वार्ता के जरिए ही किसी भी विवाद को सुलझाया जाएगा। डॉ. देउवा ने कहा कि नई तकनीक के जरिए अब जीपीएस के जरिए सीमा पर बॉर्डर पिलर रखा जाएगा ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद ना हो।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...