चुनावी सभा में हुए हमले में बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रम्प , हमलावर ढेर

वॉशिंगटन : रविवार, जुलाई 14, 2024/ अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प कल रात पेन्सिलवेनिया में एक चुनाव-सभा में गोली चलने से घायल हो गए। इस सिलसिले में, सुरक्षाकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बंदूकधारी को मार गिराया है। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है और एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है। घटना के दौरान ट्रम्प मंच से गिर गए उन्हें सीक्रेट सर्विस के अधिकारी तुरंत घटना-स्थल से बाहर ले गए। ट्रम्प के चेहरे पर खून के धब्बे देखे गए। अधिकारियों के अनुसार, ट्रम्प सुरक्षित हैं।

पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली के दौरान मंच से बोलते समय ट्रम्प पर निशाना साधकर कई गोलियां चलाई गई। इस दौरान ट्रम्प ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ट्रम्प को संभाला। ट्रम्प के चेहरे और कान पर खून नजर आया। हमले में ट्रम्प ने अपने दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी। शूटर को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया। सुरक्षाकर्मी ट्रम्प को मंच से उतार कर वहां से ले गए।

राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने इस घटना की निंदा की है और ट्रम्प को सुरक्षित निकाल लेने के लिए सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों की प्रशंसा की है। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प कल रात पेन्सिलवेनिया में एक चुनाव-सभा में गोली चलने से घायल हो गए। इस सिलसिले में, सुरक्षाकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बंदूकधारी को मार गिराया है। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है और एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है। घटना के दौरान ट्रम्प मंच से गिर गए उन्हें सीक्रेट सर्विस के अधिकारी तुरंत घटना-स्थल से बाहर ले गए। ट्रम्प के चेहरे पर खून के धब्बे देखे गए।

अधिकारियों के अनुसार, ट्रम्प सुरक्षित हैं। ट्रम्प ने एक बयान जारी कर सीक्रेट सर्विस और अन्य अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की है। उन्होंने यह जानकारी भी दी है कि इस घटना में, एक गोली उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को चीरकर निकल गई। राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने इस घटना की निंदा की है और ट्रम्प को सुरक्षित निकाल लेने के लिए सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों की प्रशंसा की है।

 

निवेश से म.प्र. होगा सशक्त और देश की जीडीपी बढ़ाने में पूरी सामर्थ्य के साथ करेगा योगदान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुंबई : रविवार, जुलाई 14, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में लगातार निवेश बढ़ रहा है। उद्योग, व्यापार, व्यवसाय की दृष्टि से मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बना है। एनर्जी, टूरिज्म, हेल्थ, माइनिंग जैसे सभी सेक्टर में समान रूप से निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राज्य शासन ने बजट में भी उद्योग-व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए पर्याप्त प्रावधान किए है। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों की परिस्थिति और विशेषता को फोकस करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में इंडस्ट्रियल समिट करने का निर्णय भी लिया गया है। मध्यप्रदेश सरकार उद्योगपतियों का स्वागत करती है। निवेश से मध्यप्रदेश आर्थिक दृष्टि से समर्थ होगा और निवेश किए जाने वाले क्षेत्रों में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इससे हम देश की जीडीपी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी पूरी सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ाने के लिये देश की वित्तीय राजधानी मुंबई के होटल ताज महल में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों को इन्टरेक्टिव सेशन में संबोधित कर रहे थे। इन्टरेक्टिव सेशन में जीआईएस-2025 को सफल बनाने प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऋणमुक्तेश्वर महादेव और सम्राट विक्रमादित्य के संदर्भ का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में सामर्थ्यशाली शासन की परिकल्पना की गई है। हमारी संस्कृति में यह माना गया है कि शासन का भाव उद्दात होना चाहिए। यह आवश्यक है कि शासन के दृष्टिकोण में संकीर्णता न हो। भारतीय संस्कृति के अनुसार सुशासन स्थापित करते हुए सभी नागरिकों को समृद्ध- संपन्न और खुशहाल बनाना ही शासन का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने छोटे से कालखंड में सभी व्यवस्थाओं में सुधार कर देश को विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है। अब उनके नेतृत्व में हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। अब हमारा देश किसी भी क्षेत्र में दूसरों पर निर्भर नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को, देश के लोगों को समर्थ बनाने पर फोकस किया है। इसके परिणामस्वरूप पूरी दुनिया में भारतीयों का स्वाभिमान लौटा है। देश के लोग स्वयं को अधिक सुरक्षित अनुभव कर रहे हैं, साथ ही पड़ोसी देशों का भी भारत पर विश्वास बढ़ा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों से राउण्ड टेबल मीटिंग एवं वन-टू-वन चर्चा भी की। इंटरेक्टिव सेशन के प्रारंभ में प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र सिंह द्वारा मध्यप्रदेश की निवेश क्षमताओं संबंधी जानकारी दी गई। मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश अवसरों और मुख्य पर्यटन स्थलों पर केन्द्रित फिल्म प्रदर्शित की गई। सेशन में औद्योगिक परिप्रेक्ष्य में प्रमुख उद्योगपतियों द्वारा उद्बोधन दिया गया और समूह चर्चा भी हुई।

 

महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की समृद्धि और विकास का आधार : उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

भोपाल : रविवार, जुलाई 14, 2024/ उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि महिलाएँ परिवार और समाज की आधारशिला हैं। उनका स्वास्थ्य परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिरता के लिए आवश्यक है। महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की समृद्धि और विकास का आधार है। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने जहांनुमा पैलेस भोपाल में तीन दिवसीय फेडरेशन ऑफ़ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गैनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ़ इंडिया (फ़ॉग्सी) द्वारा “बेसिक टू एडवांस्ड-वोमेंस हेल्थ मैटर्स” विषय पर आधारित नेशनल कांफ्रेंस का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कॉन्फ़्रेंस में देश-विदेश के लगभग 600 गाईनेकोलॉजिस्ट शामिल हुए।

उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि हर महिला को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों। सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और हमने इस दिशा में कई महत्त्वपूर्ण योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि निःसंतान दंपति को आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क उपचार प्रदान करने वाला मध्यप्रदेश अकेला राज्य है। उन्होंने कहा कि निःसंदेह कार्यशाला में विशेषज्ञों के मंथन से महिला स्वास्थ्य के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त होंगे। इनका प्रयोग महिला स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार में करें। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश को शीर्ष पर ले जाना है।

फॉग्सी के अध्यक्ष डॉ. जयदीप टँक ने कहा कि मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर कम करने के प्रयास मे फॉग्सी शासन को पूरा सहयोग प्रदान करेगा। उल्लेखनीय है कि फ़ॉग्सी प्रसूति एवं स्त्री रोग के क्षेत्र में कार्यरत स्वास्थ्य संस्थाओं एवं चिकित्सकों का संगठन है। इसके अंतर्गत 258 सदस्य संस्थायें एवं संपूर्ण भारत में 37 हज़ार सदस्य पंजीकृत है। फ़ॉग्सी महिला स्वास्थ्य के उत्थान एवं बेहतरी हेतु कार्य करती है। कॉन्फ्रेन्स में महिला स्वास्थ्य एवं उपचार हेतु होने वाले नवाचारों पर देश-विदेश के विशेषज्ञों द्वारा अनुभव साझा किए जाएँगे। साथ ही प्रिवेन्टिव गायनी ऑन्कोलोजी (महिलाओं में होने वाले कैंसर) तथा मेटरनल मोर्टिलिटी (मातृ मृत्यु दर) पर विशेष चर्चा की जाएगी। प्रमुख सचिव गृह विभाग संजय दुबे, संचालक आईईसी स्वास्थ्य विभाग डॉ. रचना दुबे, ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. मोनिका सिंह सहित फ़ॉग्सी के अन्य पदाधिकारी, चिकित्सक और विशेषज्ञ उपस्थित थे।

 

वन्यप्राणी बाघ के अवयवों की भारी मात्रा में जप्ती – आरोपी गिरफ्तार

भोपाल : रविवार, जुलाई 14, 2024/ स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) मध्यप्रदेश की जबलपुर इकाई के द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये बालाघाट जिले से दो व्यक्तियों को वन्यप्राणी बाघ के अवयवों के साथ गिरफ्तार कर वन्यप्राणी बाघ के तीन नग दांत (3 केनाइन) बरामद कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है।

दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विवेचना के लिये रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि में आरोपी मुन्ना लाल धुर्वे एवं आरोपी तेजराम की निशानदेही पर अपराध में लिप्त एक अन्य आरोपी अशोक उर्फ मकडदम पिता सोन सिंह मरकाम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा बाघ को करंट लगाकर मारना बताया तथा बताये गये स्थल की स्थानीय अमले के साथ मौका शिनाख्त में एक गड्डे से खोदकर बाघ के शरीर की लगभग छोटी बड़ी सभी हड्डियां (98 नग) एवं नाखून को निकालकर विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। जप्त अवयवों की जांच के लिये विभिन्न फॉरेन्सिक लैब भेजा जायेगा। प्रकरण में विवेचना जारी है।

भोपाल की प्रचंड जीत सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन को समर्पित : आलोक शर्मा

भोपाल : रविवार, जुलाई 14, 2024/ भोपाल लोकसभा के नव निर्वाचित सांसद आलोक शर्मा शनिवार को बैरसिया में आयोजित भाजपा जिला ग्रामीण की कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए। यहां पर उन्होंने कहा कि बैरसिया की जनता ने मुझे जो अपार आशीर्वाद दिया है। उसके लिए मैं बैरसिया क्षेत्रवासियों का आभारी हूँ। पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल है कि बैरसिया क्षेत्र में विधानसभा चुनाव से ज्यादा मतों से हम लोकसभा जीते हैं। मैं, सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही अपनी प्रचंड जीत सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन को समर्पित करता हूं। इसी महीने में लोकसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है। यहां का विकास खासतौर पर रेल लाइन जल्द बिछे यह मेरी प्राथमिकता में है। लोकसभा में मेरा पहला प्रश्न, मेरा पहला भाषण बैरसिया में रेलवे स्टेशन की मांग का होगा। हम रेल मंत्री का भी ध्यान आकर्षित कराएंगे। उनसे आग्रह करेंगे कि भोपाल से बैरसिया, गुना और अशोकनगर को रेल ट्रैक से जोड़ने का सर्वे कराएं। इसके अलावा विधायक विष्णु खत्री को साथ लेकर डेम से पेयजल लाने की योजना बनाएंगे। सड़क यातायात सुगम हो इसके लिए करोंद से बैरसिया तक फोर लेन रोड भी मेरी प्राथमिकता में है। सांसद शर्मा ने कहा कि तरावली स्थित हरसिद्धी माता का मंदिर प्रांगण महाकाल लोक की तर्ज पर भव्य बनाएंगे। इसके साथ ही बैरसिया में अब दो नहीं छः-छः फायर बिग्रेड का स्टेशन बनेगा।

जल्द कराएंगे रेल लाइन का सर्वे, सांसद शर्मा ने कहा कि चुनाव जीतकर हम बैठने वाले नहीं हैं। बैरसिया क्षेत्र को रेल लाइन से जोड़ने के लिए मैंने तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम में विधायक विष्णु खत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष केदार सिंह मंडलोई, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यार्थ अग्रवाल, जिला महामंत्री कुबेर सिंह गुर्जर सहित अनके कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ हर नागरिक पौधे अवश्य लगाएं : कृष्णा गौर

भोपाल : रविवार, जुलाई 14, 2024/ पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने नागरिकों से आग्रह किया कि वह “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ पौधे अवश्य लगाएं। कृष्णा गौर शनिवार को शासकीय प्राथमिक शाला वी.डी.ए. कॉलोनी गोविन्दपुरा के परिसर में पौधा-रोपड़ कर रही थी। कृष्णा गौर के साथ जन-प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भी पौधे लगाए।

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने स्कूल के बच्चों को छाते भी वितरित किए। अतुल, अंजान और उनके साथियों ने स्कूली बच्चों को वितरण के लिए 36 छाते उपलब्ध करवाए। कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल 55 जिलों में करेंगे पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ

भोपाल : शनिवार, जुलाई 13, 2024/ प्रदेश के उच्च शिक्षा के इतिहास में 14 जुलाई का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल प्रदेश के 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इंदौर के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया गया है। यह कार्यक्रम प्रत्येक जिला मुख्यालय पर भी होगा। शासन द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, मंत्री एवं राज्य मंत्रियों को नामांकित किया गया है, जो मुख्य कार्यक्रम में वर्च्युअली शामिल होंगे।

केन्द्रीय मंत्री शाह मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी और महाविद्यालय के काउंटर का वर्च्युअल शुभारम्भ और भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ का शुभारंभ भी करेंगे। साथ ही पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों के लिए बस सेवा की शुरुआत करेंगे। शाह इंदौर आगमन के तत्काल बाद पितृ पर्वत जाएंगे और पितृ पर्वत से रेवती रेंज में पौध-रोपण भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावाट, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक, जन-प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षा समुदाय से जुड़े लोग और आम नागरिक उपस्थित रहेंगे।

एक्सीलेंस कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के अनुरूप सभी कोर्स उपलब्ध होंगे। इसके अलावा इन कॉलेजों में सभी तरह के शैक्षणिक संसाधन मौजूद होंगे। इन कॉलेजों का पूरा लाभ युवा पीढ़ी को मिलेगा। अब हर जिले में युवाओं की बेहतर शिक्षा का आधार “प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस” में उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण समग्र समावेशी एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर में, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर में, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा में, मंत्री कुंवर विजय शाह खंडवा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, मंत्री राकेश सिंह जबलपुर, मंत्री करण सिंह वर्मा सीहोर, मंत्री उदय प्रताप सिंह नर्मदापुरम, मंत्री संपतिया उईके मंडला, मंत्री तुलसीराम सिलावट देवास, मंत्री रामनिवास रावत श्योपुर, मंत्री ऐदल सिंह कंषाना मुरैना, मंत्री निर्मला भूरिया झाबुआ, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर, मंत्री विश्वास सारंग विदिशा, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह शिवपुरी, मंत्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना, मंत्री राकेश शुक्ला भिंड, मंत्री चेतन्य काश्यप रतलाम, मंत्री इंदर सिंह परमार शाजापुर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर हरदा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी छिंदवाड़ा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल अनूपपुर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल राजगढ़, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन सिंह पटेल दमोह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार बैतूल में, राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल रायसेन में, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सतना में, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार छतरपुर में, राज्यमंत्री राधा सिंह सिंगरौली में ‘पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। शेष जिलों में जिला कलेक्टर यह सुनिश्चित करेंगे कि जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम व्यापक स्तर पर हो।

 

ये जीत डबल इंजन सरकार की योजनाओं का परिणाम है – जगदीश देवड़ा

भोपाल : शनिवार, जुलाई 13, 2024/ छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कमलेश शाह की जीत पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि अमरवाड़ा की ये जीत भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है। दिन-रात पसीना बहाकर पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की जीत है। वहीं प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इस जीत के साथ ही अमरवाड़ा की जनता ने ये स्थापित कर दिया है कि छिंदवाड़ा किसी और का नहीं, बल्कि भाजपा का गढ़ है। सरकार एवं संगठन के कामों से प्रभावित होकर जनता जीत के रूप में अपना आशीर्वाद दे रही है। समारोह में प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी ने भी संबोधित किया।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है, अमरवाड़ा उपचुनाव में हमारे प्रत्याशी कमलेश शाह की जीत हुई है। यह जीत भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है और इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को बधाई देता हूं। साथ ही अमरवाड़ा की जनता, मतदाताओं और चुनाव में अपना पसीना बहाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताता हूं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमने सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की है और अब अमरवाड़ा उपचुनाव के परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में कांग्रेस साफ हो गई है और मध्यप्रदेश कांग्रेस मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि लगातार हार से बौखलाए कांग्रेस के नेता अलग-अलग बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें मौन रखना चाहिए और यह स्थिति कैसे बनी, इस पर आत्ममंथन करना चाहिए।

प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले विधानसभा चुनाव, फिर लोकसभा चुनाव और अब अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। पार्टी की चुनावी विजय का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि बीते सालों में भाजपा की सरकारों ने जनता को सुशासन और कुशासन के बीच का फर्क समझाया है और कांग्रेस आज कठघरे में है। प्रदेश की जनता को यह समझ आ गया है कि इतने सालों तक शासन करके कांग्रेस ने सिर्फ समय खराब किया और प्रदेश के माथे पर बीमारू राज्य का कलंक लगा दिया। इस कलंक को अब भाजपा की सरकार अपने काम से धो रही है और सरकार के इन कामों को प्रदेश की जनता अपना आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिली इस जीत के लिए मैं अमरवाड़ा की जनता जनार्दन का अभिनंदन करता हूं। इस जीत से डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली हमारी सरकार और विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व वाले हमारे पार्टी संगठन को ताकत मिली है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने इस जीत के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, महापौर मालती राय एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, एस.एस. उप्पल, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता मिलन भार्गव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सीपीडब्ल्यूडी ने राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवा के 170 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया

नई दिल्ली : शनिवार, जुलाई 13, 2024/ केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवा के 170 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कल नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अपना 170वां वार्षिक दिवस मनाया। इस अवसर पर आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री तोखन साहू ‘सम्मानित अतिथि’ के रूप में उपस्थित थे। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक राजेश कुमार कौशल और सीपीडब्ल्यूडी के विशेष महानिदेशक (मुख्यालय) एस.पी. चौधरी के साथ-साथ देश भर से सीपीडब्ल्यूडी के अन्य गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने समारोह में अपने संबोधन में सीपीडब्ल्यूडी के पूरे परिवार को उनके 170वें वार्षिक दिवस पर बधाई दी तथा भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से सीपीडब्ल्यूडी को तीव्र प्रगति एवं विकास की दिशा में ले जाने के लिए महानिदेशक, सीपीडब्ल्यूडी की सराहना की। उन्होंने देश की प्रमुख निर्माण एजेंसी की स्थापना से लेकर आज तक की उल्लेखनीय यात्रा की सराहना की। अपने शब्दों में उन्होंने कहा कि विभाग ने किस सहजता से विकास किया है तथा समय की आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को ढाला है, तथा वर्तमान समय में पूरे देश में बड़ी परियोजनाओं के रूप में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखी है।

आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने सीपीडब्ल्यूडी के पूरे परिवार को उनके 170वें वार्षिक दिवस पर बधाई दी तथा 170 वर्षों के गौरवशाली इतिहास के लिए विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में सीपीडब्ल्यूडी द्वारा किया गया परिवर्तन महत्वपूर्ण है। इसकी सफलता एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने सीपीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित संसद के नवनिर्मित भवन का उदाहरण दिया।

आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने सीपीडब्ल्यूडी के 170वें वार्षिक दिवस पर बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने के लिए सीपीडब्ल्यूडी से नए भारत के निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेने और योगदान देने की इच्छा जताई। एक तकनीकी विभाग के रूप में सीपीडब्ल्यूडी को उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जहां त्वरित आर्थिक विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नवाचार और आधुनिकीकरण की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें दुनिया भर में विकास के सफल मॉडलों का अध्ययन करना चाहिए और अपने उपयोग के लिए अपने देश में उन पर काम करना चाहिए।

सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक राजेश कुमार कौशल ने अपने संबोधन में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के ठोस समर्थन और मार्गदर्शन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि विभाग पिछले दशक में परिवर्तन, नवाचार, वितरण और छवि निर्माण के मार्ग पर सक्रिय रूप से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन प्रबंधन, तेज और गुणवत्तापूर्ण निर्माण, नई तकनीकों को अपनाने, गुणवत्ता और किफायती तरीके से समय पर परियोजनाओं को पूरा करने, नए ग्राहकों को जोड़ने, नए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने, विभाग के विकास के लिए नई नीतिगत पहलों को लागू करने के मामले में सीपीडब्ल्यूडी की उपलब्धियां और गतिविधियां महत्वपूर्ण रही हैं।

समारोह के दौरान सीपीडब्ल्यूडी के 170 वर्षों के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों को दर्शाती एक लघु फिल्म दिखाई गई। सीपीडब्ल्यूडी के आठ तकनीकी प्रकाशन जैसे भवनों में कार्बन फुटप्रिंट को कम करना, सीपीडब्ल्यूडी में बीआईएम की शुरुआत, निर्माण भारती, सीपीडब्ल्यूडी कार्य मैनुअल 2024, सीपीडब्ल्यूडी कार्य मैनुअल 2024 के लिए एसओपी, ईपीसी परियोजनाओं के लिए अनुबंधों की सामान्य शर्तें 2024, सूचीकरण नियमावली 2024 और एचवीएसी विनिर्देश 2024, तीन ई-निर्मित ईआरपी मॉड्यूल जैसे ‘ठेकेदार कर्मचारी प्रबंधन’, ‘ई-टेंडरिंग पैन इंडिया के लिए बयाना जमा राशि का ऑनलाइन संग्रह पुनर्भुगतान और जब्ती’, ‘ई-टेंडरिंग में प्रतिबंध गारंटी का ऑनलाइन सत्यापन’ भी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा लॉन्च किया गया। वार्षिक दिवस समारोह के एक भाग के रूप में, उत्कृष्ट प्रदर्शन और सर्वोत्तम कार्यों के लिए पुरस्कार विजेताओं को ‘मुख्य अतिथि’ और ‘विशिष्ट अतिथि’ द्वारा सीपीडब्ल्यूडी महानिदेशक पदक, प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और मेधा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

सीपीडब्ल्यूडी दिवस की पूर्व-संध्या पर 11 जुलाई, 2024 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक तकनीकी सत्र भी आयोजित किया गया। स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. वी. के. पॉल ने आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय केसंयुक्त सचिव (निर्माण) दीपक अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई। तकनीकी सत्र के दौरान सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ-साथ निर्माण उद्योग के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न तकनीकी प्रस्तुतियां दी गईं।

सीपीडब्ल्यूडी ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा 11.07.2024 को दिल्ली छावनी स्थित मानेकशॉ ऑडिटोरियम में सीपीडब्ल्यूडी वार्षिक दिवस समारोह के एक भाग के रूप में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘झंकार’ का आयोजन किया गया। संसद सदस्य (लोक सभा) बांसुरी स्वराज ने ‘मुख्य अतिथि’ के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई।

 

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा की

नई दिल्ली : शनिवार, जुलाई 13, 2024/ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कल राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की समीक्षा की। एनएचए की सीईओ दीप्ति गौर मुखर्जी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के समक्ष योजनाओं की मुख्य विशेषताओं, योजनाओं की वर्तमान स्थिति और उनके संचालन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। योजना ने 34.7 करोड़ आयुष्मान कार्ड, 7.35 करोड़ अस्पताल में भर्ती के लिए वहन की गयी राशि 1 लाख करोड़ से अधिक होने, जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। एनएचए ने पैनल में शामिल अस्पतालों के नेटवर्क को मजबूत करने और उनके साथ प्रभावी ढंग से जुड़ने की योजना प्रस्तुत की।

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज और एबी पीएम-जेएवाई के माध्यम से समाज के सबसे जरूरतमंद और कमजोर समुदायों को लाभान्वित करने के माननीय प्रधानमंत्री के विज़न को रेखांकित करते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि इन दूरदर्शी योजनाओं का लाभ समाज के सबसे जरूरतमंद और कमजोर वर्गों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि पीएम-जेएवाई के प्रभावी कार्यान्वयन में बाधा डालने वाली चुनौतियों और किसी भी मुद्दे को राज्यों के साथ समन्वय करके जल्द से जल्द हल किया जाए। उन्होंने एनएचए को राज्यों के साथ नियमित आधार पर जुड़ने और समन्वय करने का निर्देश दिया है, ताकि मौजूदा मुद्दों को गहराई से समझा जा सके और उन्हें एकजुट होकर हल किया जा सके।

नड्डा ने कहा कि पात्र लाभार्थियों, विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों और महानगरों में आयुष्मान कार्ड निर्माण को मजबूत और विस्तारित करने के लिए, ‘नीचे से ऊपर की ओर’ पर आधारित दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है, जहां हम ऐसे तरीके और व्यवस्था तैयार करें, जिससे आयुष्मान कार्ड के लिए उनका आसानी से सत्यापन किया जा सके। उन्होंने सलाह देते हुए कहा, “हमें नामांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रणालियों को लचीला और चुस्त रखना चाहिए।”

नड्डा ने कहा कि लाभार्थियों के अनुभवों से सीखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्रौद्योगिकी उपकरणों का उपयोग, लाभार्थियों से सीधे जुड़ने तथा उनके अस्पताल में भर्ती होने और उपचार के अनुभवों को एकत्रित करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इससे हमें अपनी स्वास्थ्य सेवाओं की अदायगी में सुधार करने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को एनएचए द्वारा धोखाधड़ी का पता लगाने और रोकथाम के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे योजना की दक्षता बढ़ाने में मदद मिली है।

जे. पी. नड्डा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य दावा एक्सचेंज (एनएचसीएक्स) की भी समीक्षा की। एनएचएक्ससी को एनएचए ने भारतीय बीमा विनियामक विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के सहयोग से विकसित किया है। एनएचसीएक्स अस्पतालों द्वारा बीमा कंपनी को प्रस्तुत दावों के कागज रहित निपटान को सक्षम करेगा। इससे आईआरडीएआई को वास्तविक समय में दावों के निपटान की स्थिति का डैशबोर्ड दृश्य देखने में भी मदद मिलेगी। एनएचसीएक्स प्लेटफॉर्म पर बीमा बाजार के 99 प्रतिशत हिस्से को कवर करने वाली 33 बीमा कंपनियों को एकीकृत किया गया है। नागरिक भी मोबाइल के माध्यम से अपने बीमा दावे की स्थिति देख सकेंगे।

समीक्षा बैठक में एनएचए के अपर सीईओ डॉ. बसंत गर्ग और एनएचए तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...