दिनेश के त्रिपाठी ने 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में भारतीय नौसेना की कमान संभाली

नई दिल्ली : बुधवार, मई 1, 2024/ पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने 30 अप्रैल, 2024 को 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में भारतीय नौसेना की कमान संभाल ली है। उन्होंने पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लिया, जो भारतीय नौसेना में एक शानदार करियर के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।

एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी रीवा स्थित सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी- खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें 1 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था। वे संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ हैं। उन्होंने नौसेना के अग्रिम मोर्चे के युद्धपोतों पर सिग्नल संचार अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी के रूप में कार्य किया है। इसके बाद एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने निर्देशित मिसाइल विध्वंसक- आईएनएस मुंबई के कार्यकारी अधिकारी और प्रधान युद्ध अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाली है।

एडमिरल त्रिपाठी के समुद्री कमानों में आईएनएस विनाश, आईएनएस किर्च और आईएनएस त्रिशूल शामिल हैं। लगभग 40 वर्षों के अपने करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ नियुक्तियों पर कार्य किया है। इनमें मुंबई में पश्चिमी बेड़े के परिचालन अधिकारी, नई दिल्ली में नौसेना परिचालनों के निदेशक, प्रधान निदेशक नेटवर्क केंद्रीय परिचालन और प्रधान निदेशक नौसेना योजना शामिल हैं। उन्होंने रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति होने के बाद एनएचक्यू में सहायक नौसेना प्रमुख (नीति और योजना) और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया। वहीं, उन्होंने वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नति पर केरल के एझिमाला स्थित प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट, मुंबई में नौसेना परिचालन के महानिदेशक, कार्मिक प्रमुख और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया है।

एडीएम दिनेश के त्रिपाठी ने सिग्नल स्कूल-कोच्चि, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज- वेलिंगटन, नेवल हायर कमांड कोर्स- करंजा और अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज स्थित नेवल कमान कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों को पूरा किया है।

30 अप्रैल 2024 को नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालने से पहले वे नौसेना उप प्रमुख के पद पर थे।

बैरसिया में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रोड शो

भोपाल : बुधवार, मई 1, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में बैरसिया विधानसभा में रोड शो किया एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पत्थर से घायल होते तो देखा था, लेकिन फूलों से घायल होते हुए पहली बार देखा है। जिस तरह से बैरसियावासियों ने फूलों की बारिश की है, अपना प्रेम बरसाया है उससे मन गदगद हो गया है। यह बैरसिया के लोगों का प्रेम है। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव देश के मान-सम्मान और श्रीराम मंदिर का चुनाव है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 2014 में जब आपने भाजपा को वोट दिया, तो देश से आतंकवाद का सफाया हो गया। दूसरी बार 2019 में वोट दिया था तो अयोध्या में श्रीरामलला विराजमान हो गए, भव्य मंदिर का निर्माण हो गया, कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई, तीन तलाक विरोधी कानून लागू हो गया। अब तीसरी बार का वोट देश के मान-सम्मान के लिए देना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जो श्रीराम का नहीं है, वह किसी भी काम का नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्वगुरू बनने की तरफ बढ़ रहा है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर हमें भारत को विश्वगुरू बनाना है, इसलिए इस बार का वोट भी भाजपा को ही मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार की शाम भोपाल जिले के बैरसिया में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में 1 किलोमीटर का रोड शो किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय बस स्टेण्ड चौराहा से चौपड़ बाजार तक खुले रथ पर सवार होकर, हाथों में कमल का प्रतीक लेकर जनता का अभिवादन किया और पार्टी प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद मांगा। रोड शो के दौरान यात्रा मार्ग की दोनों तरफ की सड़कें भगवामय हो गयीं। जनता ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत करने क्षेत्र की जनता उमड़ पड़ी। समाज के हर वर्ग के पुरुष, महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद रहे और जगह-जगह मंच से पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। अनेक स्थानों पर आतिशबाजी की गई।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ रथ पर भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा, विधायक विष्णु खत्री एवं भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष केदार सिंह मंडलोई भी सवार रहे।

ईपीएफओ की 2 दिवसीय क्षेत्रीय समीक्षा बैठक दिल्ली में कल आरंभ हुई

नई दिल्ली : बुधवार, मई 1, 2024/ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की 16वीं क्षेत्रीय समीक्षा बैठक का आरंभ कल सचिव (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) सुमिता डावरा ने केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (सीपीएफसी) नीलम शमी राव, संयुक्त सचिव (श्रम और रोजगार मंत्रालय) आलोक मिश्रा और ईपीएफओ के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

इस बैठक का उद्देश्य पिछले एक वर्ष के दौरान हुई प्रगति पर विचार करना, सफलता के क्षेत्रों की पहचान करना, सुधार के संबंध में चर्चा करना और चालू वर्ष 2024-25 के लक्ष्यों के साथ-साथ प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की पहचान करना था। इस बैठक में क्षेत्रों ने अपने सर्वोत्तम अनुभव साझा किए और अन्‍य क्षेत्रों को उनका अनुसरण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सचिव (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) सुमिता डावरा ने अपने लाखों सदस्यों की सामाजिक सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं के प्रबंधन की दिशा में सबसे बड़े सामाजिक सुरक्षा संगठनों में से एक होने के नाते ईपीएफओ के अवसर और उत्‍तरदायित्‍व पर बल दिया। उन्होंने इस वर्ष ईपीएफओ के लिए प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों पर भी जोर दिया, जिनमें सामाजिक सुरक्षा का विस्तार, दावों का तेजी से निपटान, दावा अस्वीकृति में कमी, संशोधित आईटी प्रणालियों, पेंशन और नियोक्ताओं के लिए व्यापार करने में आसानी शामिल है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दावों पर कार्रवाई करने से लेकर डिजिटल सेवाओं के विस्तार तक, संचालन के हर पहलू को यह सुनिश्चित करने के लिए अनुकूलित किया जाना चाहिए कि ईपीएफओ अपने हितधारकों की जरूरतों को प्रभावी ढंग से और कुशलतापूर्वक पूरा कर रहा है। उन्होंने अग्रिम दावों के स्‍वत: निपटान के क्षेत्र में ईपीएफओ की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने ईपीएफओ में केंद्रीकृत आईटी सक्षम डेटा बेस प्रणाली, सदस्यों के लिए सार्वभौमिक खाता संख्या आधारित एकल खाता, दावा निपटान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रक्रिया प्रवाह का स्वचालन (ऑटोमेशन), बेहतर सेवा वितरण के लिए दावों की शुरुआत में पात्रता की जांच और ईपीएफओ के किए गए प्रयासों व सदस्यों की बेहतर समझ के लिए अस्वीकृति टिप्पणियों को सटीक व सरल बनाए जाने को रेखांकित किया।

उन्होंने आगे औसत शिकायत निपटान अवधि को काफी कम करने और लगभग सभी दावों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निपटारा करने के लिए ईपीएफओ की सराहना कीं। श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव ने पिछले एक साल में किए गए अच्छे कार्य के लिए ईपीएफओ टीम को बधाई दीं और इसे भविष्य में भी जारी रखे जाने को लेकर अपनी शुभकामना व्यक्त कीं।

केंद्रीय भविष्य निधि की आयुक्त (ईपीएफओ) नीलम शमी राव ने यह देखने के लिए कि पिछले वित्तीय वर्ष में किन उपलब्धियों को प्राप्त किया गया है व क्या कमियां हैं और इसके साथ रिटर्न अस्वीकृति अनुपात की चिंता को औपचारिक रूप देने के लिए संगठन के अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्यों पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में किए गए अच्छे कार्यों के लिए सभी को बधाई दीं।

संयुक्त सचिव (श्रम और रोजगार मंत्रालय) आलोक मिश्रा ने बताया कि ईपीएफओ हमारे देश की सामाजिक सुरक्षा प्रणाली के मूल में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने आगे अनुसंधान और अध्ययन के केंद्र के रूप में पीडीयूएनएएसएस की बड़ी भूमिका पर जोर दिया।

मतदान बढ़ाने मिलजुलकर करें सभी प्रयास : मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार

anupam rajan

भोपाल : बुधवार, मई 1, 2024/ मतदाता वोट करने मतदान केन्द्रों तक आयें, इसके लिये मतदान केन्द्रों में सभी समुचित व्यवस्थायें की जायें। मतदाताओं को हर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायें। मतदान बढ़ाने के लिये रिटर्निंग ऑफिसर, प्रेक्षक, स्वीप नोडल और पूरी निर्वाचन टीम सभी मिलजुलकर सामूहिक प्रयास करें। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तीसरे चरण में मतदान वाले सभी लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में नियुक्त केन्द्रीय प्रेक्षकों से चर्चा कर मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। वीसी में निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेन्द्र कुमार एवं डॉ. एस.एस. संधू भी उपस्थित थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदाताओं से अपील की है कि सभी मतदान केन्द्रों में छाया, शीतल पेयजल, पंखे, कूलर, रैम्प, दवा, ओआरएस पैकेट आदि की समुचित व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र तक आयें और वोट जरूर करें। यदि मतदाता सूची में नाम है, परंतु वोटर आई.डी. कार्ड नहीं हैं, तो आयोग द्वारा मान्य 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता वोट कर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन तथा प्रदेश के मुरैना एवं राजगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षकों से चर्चा की और सभी तैयारियों की सिलसिलेवार जानकारी ली। कुमार ने कहा कि तीसरे और चौथे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये अतिरिक्त प्रयास किये जाएं। मतदाताओं से सीधा सम्पर्क कर उन्हें वोट करने के लिये प्रेरित करें और उनकी सुविधाओं के व्यापक इंतजाम भी करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने आयोग को अवगत कराया कि प्रदेश में तीसरे चरण में 9 लोकसभा क्षेत्रों में 7 मई को मतदान होना है। यहां बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर वोटर पर्ची बांटकर मतदाताओं से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उनसे वोट करने की अपील की जा रही है। तीसरे चरण के लिये एक मई को और चौथे चरण के लिये 7 मई को सभी मतदान केन्द्रों में “चलें बूथ की ओर’’ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान व्यापक गतिविधियां की जायेंगी। मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिये हर संभव तरीकों का उपयोग किया जा रहा है। मतदाता वोट करने मतदान केन्द्र तक आयें, इसके लिये समन्वित प्रयास तेजी से किये जा रहे हैं। तीसरे और चौथे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये मतदाताओं की जरूरत के अनुसार हर मतदान केन्द्र में पेयजल, रौशनी, रैम्प, बैंचेस, सुविधा घर और छाया के लिये शामियाना आदि की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

मुरैना एवं राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के केन्द्रीय प्रेक्षकों ने भी आयोग को अपना-अपना फीडबैक दिया और मतदान बढ़ाने के लिये किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तरुण राठी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

फालुन गोंग मन और शरीर का साधना अभ्यास है, चीन में होता है अभ्यासियों पर अत्याचार

dsdfds

चीन में 25 अप्रैल 1999 का शांतिपूर्ण विरोध एक मील का पत्थर कहा जा सकता है, जिसकी मार्टिन लूथर किंग और महात्मा गांधी ने भी सराहना की होती।
फालुन गोंग साधना अभ्यास के बारे में चीनी मीडिया में निंदनीय लेख लिखे जाने के खिलाफ लगभग 10,000 फालुन गोंग अभ्यासी अपील करने के लिए, बीजिंग के झोंगनानहाई केंद्रीय सरकार परिसर में एकत्रित हुए और अपने नागरिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्वक विरोध किया।

फालुन गोंग (जिसे फालुन दाफा भी कहा जाता है) मन और शरीर का साधना अभ्यास है, जिसकी शुरुआत 1992 में श्री ली होंगज़ी द्वारा चीन की गयी। इसके स्वास्थ्य लाभ और आध्यात्मिक शिक्षाओं के कारण फालुन गोंग चीन में इतना लोकप्रिय हुआ कि कुछ ही वर्षों में करोड़ों लोग इसका अभ्यास करने लगे। फालुन गोंग की बढ़ती लोकप्रियता चीनी कम्युनिस्ट शासकों को खलने लगी।

चीन के कम्युनिस्ट शासन के इतिहास में 25 अप्रैल की अपील, न केवल अपने आकार के लिए उल्लेखनीय थी, बल्कि इसलिए भी कि यह पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित थी।

हालाँकि, चीनी शासन ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। आज तक, कम्युनिस्ट शासक फालुन गोंग पर 25 अप्रैल, 1999 को “झोंगनानहाई केंद्रीय सरकार परिसर की घेराबंदी करने” का आरोप लगाते हैं। वे झूठा आरोप लगाते हैं कि 10,000 लोगों की भीड़ राष्ट्र और उसके नेताओं के लिए एक हिंसक खतरा थी।

लेकिन सच्चाई से आगे कुछ भी नहीं हो सकता।

दिन भर यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। कुछ अभ्यासियों ने वाहनों और पैदल यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए पहल की। पैदल चलने वालों को फुटपाथ का उपयोग करने देते हुए, अभ्यासी सड़क के किनारे पर चलते रहे। वे शांत और व्यवस्थित थे।

तत्कालीन चीनी प्रधानमंत्री झू रोंगजी ने फालुन गोंग प्रतिनिधियों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि सरकार फालुन गोंग का विरोध नहीं करेगी। उसके बाद 10,000 अभ्यासी शांतिपूर्वक वापस जाने लगे। जाते समय अभ्यासियों ने अपने आस-पास की सफाई की, यहां तक कि पुलिस द्वारा गिराए गए सिगरेट के टुकड़ों को भी उठाया।

कम्युनिस्ट शासन के झूठे वादों के 2 महीने बाद, 20 जुलाई 1999 को चीनी शासक जियांग जेमिन ने फालुन गोंग अभ्यासियों पर अब तक का सबसे क्रूर दमन शुरू कर दिया जो आज तक जारी है।

पिछले 25 वर्षों में, फालुन गोंग का अभ्यास करने के आरोप में लाखों चीनी लोगों का अपहरण कर जेलों में डाल दिया गया, यातनाएं दी गईं, स्कूलों, नौकरियों से निकाल दिया गया, या बेघर कर दिया गया। चीन में 80,000 यातनाओं के मामले सामने आये हैं। हजारों की हत्या कर दी गयी।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा फालुन गोंग का दमन और नरसंहार मानवता के खिलाफ अपराध है। भारत के नागरिकों को भी चीन में हो रहे मानवाधिकार हनन की निंदा करनी चाहिए और फालुन गोंग अभ्यासियों का समर्थन करना चाहिए। इस सन्दर्भ में भारत सहित अनेक देशों में यह याचिका बहुत प्रचलित हो रही है: www.change.org/supportfalungonghindi

आप भी इस याचिका पर हस्ताक्षर कर चीन में फालुन गोंग अभ्यासियों पर 25 वर्षों से चल रहे दमन को समाप्त करने में सहयोग कर सकते हैं। इस बारे में और जानकारी आप www.faluninfo.net पर पा सकते हैं।

Lok Sabha Chunav Voting: 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान समाप्त, त्रिपुरा में सबसे अधिक 80% हुई वोटिंग

102 seats in 21

 

 

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान शुक्रवार को समाप्त हो गया। 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 16 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले चरण में 102 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। जिन प्रमुख राज्यों में मतदान हुई, उनमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल भी शामिल हैं। सीटों के लिहाज से यह लोकसभा चुनाव 2024 का सबसे बड़ा चरण है।

पहले चरण के मतदान में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर मतदान हु। यहां बीजेपी के स्टार नेता व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई, डीएमके की कनिमोझी, डीएमके के दयानिधि मारन का भविष्य तय होगा। हिंदी पट्टी में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, जितिन प्रसाद, किरिन रिजिजू जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

LSD 2 Box Office Day 1: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई ‘एलएसडी 2’, प्रचार की अलग स्ट्रैटजी भी फेल होती दिख रही

'LSD 2' failed at the box office

 

 

LSD 2 Box Office Day 1: एकता कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘एलएसडी 2’ आज 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जबसे इसकी घोषणा हुई है, ये मूवी लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. वहीं दिबाकर बैनर्जी के निर्देशन में ये फिल्म बनाई गई है. इसके पहले पार्ट की तरह दर्शकों को ‘एलएसडी 2’ से भी काफी उम्मीदें हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कितने दर्शक जुटा पाने में सफल हुई है…

पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई एकता कपूर की फिल्म

साल 2010 में आई ‘एलएसडी’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी. पहले पार्ट को मिले सॉलिड रिस्पॉन्स को देखते हुए दिबाकर बैनर्जी इसका सीक्वल लेकर आए हैं. एकता की इस फिल्म को लेकर अच्छा खासा हाइप क्रिएट किया गया था. इसी बीच अब फिल्म के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं…

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एलएसडी 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर शाम 7 बजे तक महज 6 लाख रुपये ही कमा पाई है. हालांकि, ये फाइनल आंकड़े नहीं है.

इन निराशाजनक आंकड़ों को देखने के बाद तो यही लग रहा है कि फिल्म अपनी नई कहानी से दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकाम रही है. हालांकि, वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

पहले दिन कमा सकती है 1-2 करोड़

बता दें कि फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट गिरिश जौहर ने अनुमान लगाया था कि फिल्म की शुरुआत अच्छी रहेगी. उन्होंने कहा कि ‘ये फिल्म दर्शकों के लिए एक अलग तरह का कंटेंट लेकर आई है. आजकल थिएटर में एक ही तरह की घिसी-पिटी कहानियां देखने को मिल रही हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि ये फिल्म कुछ नयापन लेकर आए, जिसे दर्शक खूब एंजॉय कर सकें. मेरे हिसाब से एलएसडी 2 ओपनिंग डे पर 1-2 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है.’

इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. वहीं आज मतदान होने की वजह से भी फिल्म की कमाई पर इसका असर पड़ सकता है. बता दें कि फिल्म रिलीज के फौरन बाद ये ऑनलाइन लीक हो गई है.

Gwalior News: घरों में गिर रहे ब्लास्टिंग के पत्थर, लोगों की जान को खतरा

Blasting stones falling in houses

 

चंदला। पहाड़ में होने वाली ब्लास्टिंग के पत्थर लोगों के घरों में गिर रहे हैं। कब कहां से पत्थर आ गिरे कुछ कहां नहीं जा सकता। इसे लेकर ग्रामीण दहशत में जीवन जी रहे हैं। ग्रामीणों के आंगन में जब ब्लास्टिंग के पत्थर गिरे तो अब लोगों को डर लगा रहता है।

मामला चंदला क्षेत्र के हिनौता मजरा गुमानपुर का है

जहां के ग्रामीणों के आरोप हैं कि खजुराहो लिमिटेड द्वारा यहां ब्लास्टिंग की जा रही है। ब्लास्टिंग के पत्थर गांव और स्कूल में आकर गिर रहे हैं। जिससे लोगों को जान का खतरा बना रहता है। ग्राम पंचायत हिनौता सरपंच पति हरिओम सिंह ने बताया कि क्रेशर संचालकों द्वारा जो पहाड़ पर ब्लास्टिंग की जाती है उसकी वजह से गांव में बड़े-बड़े पत्थरों के टुकड़े हवा में उड़कर लोगों के घरों के अंदर और स्कूल तक पहुंच जाते हैं जिससे यहां रहने वाले लोग सहमे हुए हैं।

वहीं गुमानपुर गांव निवासी पंचा रैकवार ने बताया की हाल ही में बीते रोज हुई ब्लास्टिंग से करीब 5-5 किलो के पत्थर हवा में उड़कर उसके घर के आंगन में आ गिरे। हालांकि उस वक्त आंगन में कोई नहीं था नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो जाता।

गांव निवासी राम रतन पाल और श्यामलाल रैकवार ने भी पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया की आए दिन क्रेशर संचालकों द्वारा पहाड़ में ब्लास्टिंग की जाती है। उसकी वजह से पत्थर के टुकड़े उड़ कर गांव और स्कूल पर गिरते हैं।

CM Mohan Yadav in Tikamgarh: सीएम मोहन यादव ने टीकमगढ़ में किया रोड शो, बोले- राहुल गांधी देश तोड़ने की बात करते हैं

CM Mohan Yadav did

 

CM Mohan Yadav in Tikamgarh: टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शुक्रवार को टीकमगढ़ पहुंचे, जहां पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार खटीक के समर्थन में रोड शो किया। करीब तीन किलोमीटर लंबे रोड शो के समापन के बाद हेलीपेड जाते समय सिविल लाइन रोड पर सड़क किनारे लगे गन्ने के ठेले के पास काफिला रुकवाया, गन्ने का जूस पीया और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी पिलवाया। मुख्यमंत्री ने ठेले वाले को अपने पर्स से निकालकर पैसे भी दिए। इस दौरान डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने की सलाह भी ठेला संचालक को दी।

 

मीडिया से रूबरू होते हुए यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते कहा कि राहुल गांधी देश को तोड़ने की बात करते हैं। कांग्रेस ने पहले भी राम मंदिर के मुद्दे पर हिंदू और मुसलमान को बांटने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में सभी वर्गों के लोग एकजुट होकर देश के विकास में सहभागी बन रहे हैं।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए। हाल ही में ईद और रामनवमी का पर्व देश भर में लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ मनाया। उम्मीद करता हूं कि 21वीं सदी का भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास के पथ पर बढ़ता रहेगा।

Business News: विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, 5.40 बिलियन डॉलर घटकर 643.16 अरब डॉलर पर आ गया फॉरेक्स रिजर्व

Big decline in foreign

 

Foreign Exchange Reserves: वैश्विक उठापटक के चलते निवेशकों को निवेश निकालने और डॉलर के सामने रुपये में आई कमजोरी के चलते विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 12 अप्रैल 2024 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.40 बिलियन डॉलर घटकर 643.16 बिलियन डॉलर पर आ गया है.

विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेयर भारतीय रिजर्व बैंक ने डेटा जारी किया है. आरबीआई के मुताबिक 12 अप्रैल 2024 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है और ये 5.40 बिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 643.16 बिलियन डॉलर पर आ गया है. इसके पहले 5 अप्रैल 2024 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के सर्वकालिक उच्च स्तर 648.562 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा था.

आरबीआई के डेटा के मुताबिक इस दौरान विदेशी करेंसी एसेट्स 6.51 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 564.65 बिलियन डॉलर पर आ गया है. हालांकि इस अवधि के दौरान आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में उछाल देखने को मिला है. गोल्ड रिजर्व 1.241 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 55.79 बिलियन डॉलर पर आ गया है. जबकि एसडीआर 93 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 18.07 बिलियन डॉलर और इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड के पास जमा रिजर्व 35 मिलियन डॉलर की कमी के साथ घटकर 4.63 बिलियन डॉलर पर आ गया है.

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट के कारणों पर नजर डालें तो इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और इसके चलते कच्चा तेल समेत कमोडिटी के दामों में उछाल के कारण रुपया डॉलर के मुकाबले बेहद कमजोर हुआ है. इस बात के आसार हैं कि रुपये को थामने के लिए सेंट्रल बैंक ने करेंसी मार्केट में दखल दिया जिसके चलते डॉलर रिजर्व घटा है. घरेलू करेंसी को संभालने या डॉलर के मुकाबले गिरावट रोकने के लिए आरबीआई जब भी दखल देता है तब विदेशी मुद्रा भंडार में बदलाव देखने को मिलता है. आज के ट्रेड में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83.47 प्रति डॉलर के लेवल पर क्लोज हुआ है.

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...