National News: रामनवमी हिंसा पर बंगाल में राजनीति तेज, BJP व TMC आमने-सामने

Politics intensifies in Bengal

 

National News: रामनवमी के दिन पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले व अन्य जगहों पर हिंसा हुई। अब लोकसभा चुनावों को देखते हुए इस मामले में भाजपा व तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। सीएम ममता बनर्जी ने एक चुनावी सभा में भाजपा पर गंभीर आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा रामनवमी के दिन राज्य में हुई हिंसा की जिम्मेदार है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लोग रामनवमी के रैली में हथियार लेकर क्यों गए? भाजपा से पूछना चाहती हूं कि रामनवमी के ठीक एक दिन पहले आपने DIG को क्यों हटाया? क्या इस मंशा से कि रामनवमी के दिन ये लोग हुड़दंग कर सकें? मेरे पास लोगों के घायल होने की तस्वीरें हैं।

 

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर (कल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में) शांतिपूर्ण जुलूस पर हमला टीएमसी कैडर ने किया गया था। यह आगामी चुनावों के लिए लोगों को भड़काने और अल्पसंख्यक वोटों को मजबूत करने की सीएम ममता बनर्जी की योजना का हिस्सा है। हम इस मामले में एनआईए जांच की मांग करते हैं।

Gold Price: 2 महीने में 11 हजार रुपये तक महंगा हुआ सोना, जानिए इस तेजी के पीछे की वजह?

Gold became expensive

Gold Price Hike: पिछले दो महीने में भारत में सोने की कीमतों में बेतहाशा तेजी देखने को मिली है. सोने की कीमतों में इस कदर इजाफा हुआ है कि केवल दो महीने में सोने के दाम 11 हजार रुपये तक बढ़ गए हैं. सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. चांदी भी दो महीनों में 13 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई है.

शादियों के सीजन में सोना खरीदा हुआ मुश्किल

भारत में फिलहाल शादियों का सीजन चल रहा है. भारत में पुराने समय से ही शादियों में लोग एक दूसरे को सोना-चांदी गिफ्ट करते हैं, मगर सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद से ही आम लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो गया है. ग्राहक सोना खरीदने से बच रहे हैं. भारत में 10 मई को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन सोना खरीदने की विशेष महत्ता होती है, लेकिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी के कारण इस बार अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की खरीदारी पर इसका असर दिख सकता है.

दो महीने में 11,000 रुपये तक महंगा हुआ सोना

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो अब बढ़कर 73,300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. ऐसे में गोल्ड की कीमत में दो महीने से भी कम समय में 11,000 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है.

चांदी के दाम भी खूब बढ़ें-

केवल सोना ही चांदी के दाम में भी पिछले दो महीने में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. चांदी दो महीने से भी कम वक्त में 16,847 रुपये तक महंगी हो गई है. IBJA की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी को चांदी के दाम 69,653 रुपये प्रति किलोग्राम थे जो 16 अप्रैल को बढ़कर 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे.

क्या आगे और महंगा होगा सोना?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण जिम्मेदार हैं. ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण पूरी दुनिया में अनिश्चितता का माहौल है. ऐसे में निवेशक और दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोने में जमकर निवेश कर रहे हैं. ऐसे में गोल्ड की बढ़ती डिमांड का असर इसकी कीमतों पर दिख रहा है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले कुछ महीने में सोने की कीमतों में कमी की उम्मीद कम है. ऐसे में सस्ते सोने की उम्मीद लगाए लोगों को तगड़ा झटका लग सकता है.

Bhopal News: लिव-इन पार्टनर ने किया दगा, बेटी पैदा होने के बाद शादी से मुकरा, दुष्कर्म का केस दर्ज

refused to marry

 

MP News: भोपाल। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके लिव इन पार्टनर रहे युवक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक ने पहले से शादीशुदा महिला को प्रेम प्रसंग में उलझाकर पति से अलग करवा दिया था। लिव इन में रहने के दौरान महिला ने एक बेटी को भी जन्म दिया। महिला ने जब विधिवत शादी करने की बात की, तो आरोपित मुकर गया।

यह है मामला

गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र की बस्ती में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि तीन साल पहले वह अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। कुछ मुद्दों पर पति से उसका मनमुटाव बढ़ने लगा था। इस दौरान उसका परिचय आकाश धमेरिया नाम के युवक से हुआ था। बातचीत के दौरान महिला ने अपने घर की निजी बातें भी उसके साथ साझा करना शुरू कर दी थीं। उसके बाद आकाश ने महिला को साथ देने का भरोसा देते हुए प्रेम संबंध बढ़ा लिए। साथ ही पति को छोड़ देने पर उसके साथ रहने की बात करने का झांसा देकर संबंध भी बनाना शुरू कर दिए। उसकी बातों में आकर महिला पति का साथ छोड़कर आकाश के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी। इस दौरान महिला ने एक बच्ची को भी जन्म दिया। बेटी पैदा होने के बाद महिला ने सामाजिक मान्यता के लिए आकाश पर विधिवत शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इससे आकाश का महिला के प्रति व्यवहार बदलने लगा। साथ ही उसने शादी करने से इंकार कर दिया। महिला ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना, तो महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित लिव-इन पार्टनर आकाश को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhindwara News : एक्स अकाउंट पर छिंदवाड़ा की लेडी पोलिंग आफिसर की तस्वीर हो रही वायरल

Lady Polling Officer

Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा में इस लेडी पोलिंग आफिसर की तस्वीर मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग ने आपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट की है। तस्वीर में लेडी पोलिंग ऑफिसर सूट में काला चश्म लगाए हुए हाथ में ईवीएम लिए दिखाई दे रही हैं। वायरल महिला पोलिंग ऑफिसर का नाम सुशीला कनेश हैं। वे राज्य सरकार की सहायक ग्रेड-3 अधिकारी हैं और छिंदवाड़ा जिले में आपूर्ति शाखा में पदस्थ हैं।

कर्तव्‍य पथ पर बढ़ते कदम

मतदान कराने चले हम…

छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र क्र.-16 निर्वाचन दल के सदस्य लोकतंत्र के महापर्व में निभा रहे हैं अपनी सहभागिता

आप भी निभाएं अपना फर्ज

वोट डालने जरूर जाएं

➡️प्रथम चरण में मतदान – 19 अप्रैल

ड्यूटी लोकसभा क्रं. 16 यानी छिंदवाड़ा में लगाई गई है

जनसंपर्क विभाग के अनुसार इनकी ड्यूटी लोकसभा क्रं. 16 यानी छिंदवाड़ा में लगाई गई है। बता दें कि छिंदवाड़ा में कल सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। इसके लिए मॉकपोल सुबह साढ़े 5 बजे शुरू होगा। वहीं शाम 6 बजे तक मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी।

पोलिंग ऑफिसरों की चर्चा होती रही

पोलिंग ऑफिसरों की चर्चा होती रही। कभी पीली साड़ी, कभी पिंक साड़ी कभी ब्लू शूट में पोलिंग ऑफिसर का अलग अंदाज खूब वायरल हो रहा है।

Gujarat: वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर कार का ट्रेलर से भीषण एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत

accident with car

 

वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर कार का ट्रेलर भीषण एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। एक कार पीछे से ट्रेलर में जा घुसी, जिसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसा इतना भीषण था कि आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों की अस्पताल में जान चली गई। मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

कार में सवार 10 लोग वडोदरा से अहमदाबाद के लिए निकले थे। इसी दौरान एक्सप्रेस हाईवे पर नडियाद के पास कार एक ट्रेलर में जाकर घुस गई। कार टक्कर के बाद पलट गई। इस हादसे में एक महिला की भी मौत हुई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना आपातकालीन 108 और पुलिस टीम को दी। अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर एक्सीडेंट की वजह से ट्रैफिक की समस्या हो गई है।

FD Rates: ICICI बैंक ने एक महीने में तीसरी बार बढ़ाया FD पर ब्याज

ICICI Bank increased interest

 

ICICI Bank: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में इजाफे का फैसला किया है. अप्रैल के महीने में यह तीसरी बार है जब बैंक ने अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. इससे पहले बैंक ने 1 अप्रैल और 9 अप्रैल, 2024 को अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया था. बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव बल्क एफडी स्कीम यानी 2 से 5 करोड़ रुपये की एफडी में किया है.
आज से लागू हुई नई दरें

आईसीआईसीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक ने 2 से 5 करोड़ रुपये की बल्क एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया है. इस बढ़ोतरी के बाद बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की बल्क एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 4.75 फीसदी से लेकर 7.00 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. सबसे अधिकतम ब्याज दर 1 साल से 389 दिन की एफडी पर ऑफर हो रहा है. इसमें बैंक 7.25 फीसदी ब्याज सामान्य और सीनियर सिटीजन को ऑफर कर रहा है.

ICICI बैंक की एफडी स्कीम की ब्याज दरों के बारे में जानें

आईसीआईसीआई बैंक बल्क एफडी स्कीम पर ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 29 दिन की एफडी स्कीम पर 4.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं 30 दिन से लेकर 45 दिन की एफडी पर 4.75 फीसदी, 46 दिन से लेकर 60 दिन की एफडी पर 5.75 फीसदी, 61 से 90 दिन की एफडी पर 6.00 फीसदी, 91 से 184 दिन की एफडी स्कीम पर 6.50 फीसदी, 185 दिन से 270 दिन की एफडी स्कीम पर 6.75 फीसदी, 271 दिन से लेकर 289 दिन की एफडी पर 6.85 फीसदी, 290 से 1 साल तक की एफडी स्कीम 6.85 फीसदी, 1 साल से 389 दिन की एफडी स्कीम पर 7.25 फीसदी, 390 दिन से लेकर 15 महीने तक की एफडी पर 7.25 फीसदी, 15 महीने से 18 महीने की एफडी स्कीम पर 7.05 फीसदी, 2 साल से लेकर 10 साल की एफडी स्कीम पर बैंक 7 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

इस बैंक ने भी बढ़ाई ब्याज दर

आईसीआईसीआई बैंक के अलावा सरकारी बैंक इंडियन बैंक ने भी हाल ही में अपने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 50 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है. नई दरें 15 अप्रैल 2024 से लागू हो गई है. बैंक 7 दिन से लेकर 3 साल या उससे अधिक दिन की एफडी पर अब 4 फीसदी से लेकर 6.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

MP Lok Sabha Election 2024: देवाशीष जरारिया ने सुबह कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कुछ देर बाद बसपा ने उन्हें भिंड से बना दिया प्रत्याशी

candidate from Bhind

MP Lok Sabha Election 2024 भिंड। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने बुधवार की सुबह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने बसपा का सदस्यता ले ली और पार्टी ने उन्हें भिंड से अपना लोकसभा प्रत्याशी बना दिया है।

बता दें कि वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने देवाशीष जरारिया को उम्मीदवार बनाया था। बीते चुनाव में देवाशीष जरारिया और भाजपा की संध्या राय के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि देवाशीष जरारिया को 2 लाख से अधिक वोटो से मात मिली थी और संध्या राय इस चुनाव में विजयी होकर दिल्ली पहुंची थी।

 

लोकसभा चुनाव लड़ाने का दिया था आश्वासन

पिछले 5 साल से देवाशीष ग्वालियर चंबल संभाग की राजनीति करते आ रहे थे। विधानसभा चुनाव में देवाशीष जरारिया ने टिकट की मांग की थी तब पार्टी ने उनको लोकसभा चुनाव लड़ाने की बात कही थी, लेकिन जब कांग्रेस ने कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया को चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया तो उनका दर्द फूट पड़ा था। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी। देवाशीष एक सप्ताह से बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय के नेताओं के संपर्क में थे। अब एक बार फिर से बीएसपी ने देवाशीष को अपना बना कर चुनावी मैदान में उतारे जाने पर मंथन शुरू कर दिया है।

देवाशीष बोले- राजनीतिक रूप से मेरी हत्या की गई

पार्टी से इस्तीफा देने को लेकर जब ‘नईदुनिया’ ने देवाशीष से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने पहले मेरा टिकट काट दिया। इसके बाद मुझे प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी भी नहीं दी। टिकट कटने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मेरी मुलाकात हुई थी। उन्होंने मुझे प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही थी। मुलाकात हुए आज 35 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

मंगलवार को जब भिंड-दतिया कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया ने नामांकन फार्म भरा तो मुझे इसकी सूचना नहीं दी गई। पार्टी की बैठकों में मुझे शामिल नहीं किया जा रहा। मेरा टिकट काटने के साथ ही मुझे अब क्षेत्र से भी काटने का काम किया जा रहा है। राजनीतिक रूप से मेरी हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी उन्हीं लोगों की सुनती है जो कि ताकत दिखाते हैं, पार्टी का नुकसान करते हैं। लेकिन अब और नहीं। मैं, जनता के बीच जाऊंगा, रही बात बसपा में शामिल होने की तो कुछ घंटों के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।

MP CM News: सीएम मोहन यादव ने की जुलाई में धान का बोनस देने की घोषणा

Yadav announced paddy bonus

 

MP Lok Sabha Election: डिंडौरी। लोकसभा का चुनाव प्रचार थमने के अंतिम दिन बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने जिला मुख्यालय में रोड शो करते हुए सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों में धान बेचने वाले किसानों को आचार संहिता समाप्त होने के बाद जुलाई माह में प्रदेश की सरकार बोनस देने जा रही है।

उन्होंने डिंडौरी में आयुर्वेदिक कालेज खुलने की घोषणा दोहराते हुए कहा कि इस पर कार्य शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में जरूरतमंद मरीजों को एयर एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। डाक्टर की सलाह और कलेक्टर की अनुमति से जरूरतमंदों को इलाज के लिए प्रदेश सरकार के खर्चे में एयर एंबुलेंस से बड़े अस्पताल तक भेजना का प्रबंध प्रदेश सरकार करेगी। जरूरत मंद व्यक्ति का एक पैसा भी इलाज में खर्च नहीं होगा।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव दोपहर 2:15 बजे जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन हेलीपैड में उतरे। यहां से वे पुरानी डिंडौरी कंपनी चौक तक कार से गए। यही से रोड शो का आयोजन शुरू हुआ, जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। रोड शो में जगह जगह मुख्यमंत्री पर फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। बस स्टैंड में सभा के दौरान नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की बात मुख्यमंत्री ने कही।

सभा में महाभारत सीरियल में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले कलाकार सुरेंद्र पाल भी शामिल हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री संपत्तियां उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे सहित अन्य नेता भी कार्यक्रम में शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि आदिवासी गौरव के साथ श्री रामचंद्र जी की गाथा को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, ताकि बच्चे देश का गौरवशाली इतिहास को जाने। उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार श्रीराम जी के आशीर्वाद से चल रही है।

उनके पास कोई मकान नहीं है, लेकिन वे करोड़ों जरूरतमंद लोगों को पक्का मकान देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिंडौरी जिले के हर घर में पानी 2 वर्ष के अंदर मिलेगा। नर्मदा का जल घर-घर पहुंचने के लिए काम तेजी से चल रहा है।

Chhindwara News: कमलनाथ ने 300 सभाओं के साथ छिंदवाड़ा का किला बचाने के लिए बहाया पसीना

Kamal Nath shed sweat t

Chhindwara Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में राजनीतिक बातचीत में छिंदवाड़ा को ‘कमलनाथ का छिंदवाड़ा’ कहा जाता है. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में देश के जिन 102 संसदीय क्षेत्रों में 19 अप्रैल 2024 को वोट डाले जाएंगे, उनमें से ‘कमलनाथ का छिंदवाड़ा’ भी हॉट सीट बनी हुई है.

इस सीट को कमलनाथ का अभेद्य किला भी कहा जाता है, जिस पर फतह के लिए बीजेपी ने इस बार अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कमलनाथ भी आसानी से हार मानने वाले नेताओं में से नहीं है. इसीलिए पिछले दो माह से उन्होंने छिंदवाड़ा का कोना-कोना छान मारा है.

11 बार परिवार के सदस्य पहुंचे लोकसभा

दरअसल, छिंदवाड़ा को कमलनाथ का अभेद्य किला कहने के पीछे बड़ी राजनीतिक विरासत जुड़ी हुई है. एक बार के अपवाद को छोड़कर आजादी के बाद अब तक हुए सभी चुनाव में छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार ने ही जीत हासिल की है. पिछले 12 लोकसभा चुनाव में से तो 11 बार कमलनाथ या उनके परिवार के सदस्य ही छिंदवाड़ा से जीतकर लोकसभा में पहुंचे हैं. सिर्फ एक बार 1997 के उपचुनाव में बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने कमलनाथ को पटकनी दी थी. छिंदवाड़ा सीट से कमलनाथ नौ बार, उनकी पत्नी अलका नाथ एक बार और पुत्र नकुल नाथ भी एक बार सांसद रह चुके हैं.

जीवन की सबसे बड़ी राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र दुबे कहते हैं कि इस बार छिंदवाड़ा में कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ पुत्र नकुलनाथ के लिए अपने जीवन की सबसे बड़ी राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं. कमलनाथ के करीबियों में सेंधमारी करके बीजेपी ने छिंदवाड़ा फतेह के लिए माइक्रो लेवल का प्लान तैयार किया है. हालांकि, बीजेपी ने अपने स्थानीय नेता विवेक बंटी साहू को ही नकुलनाथ के खिलाफ मैदान में उतारा है, लेकिन पार्टी के कैलाश विजयवर्गीय जैसे रणनीतिकार ने छिंदवाड़ा में कैंप करते हुए उनकी जीत की बिसात बिछाई है.

विजयवर्गीय छिंदवाड़ा सीट पर बड़े मार्जिन से विवेक बंटी साहू की जीत का दावा भी लंबे समय से कर रहे हैं. गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित तमाम बड़े नेताओं छिंदवाड़ा मैं विवेक बंटी साहू के लिए जोरदार प्रचार किया है.

हर रोज 5 से ज्यादा चुनावी सभाएं कर रहे हैं

वहीं,कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विश्वनाथ ओटके ने एबीपी लाइव से बातचीत में दावा किया है कि छिंदवाड़ा सीट पर नकुल नाथ एक लाख से ज्यादा वोटो से जीत दर्ज करेंगे और यह कमलनाथ की गारंटी है.ओटके ने बताया कि कमलनाथ पिछले दो माह से हर रोज 5 से ज्यादा चुनावी सभाएं कर रहे हैं. इसके अलावा अभी तक कार्यकर्ताओं एवं आम मतदाताओं से मेल-मुलाकात की हजारों बैठक हो चुकी हैं.

कांग्रेस कैंडिडेट नकुल नाथ की चुनावी सभाओं और बैठकों का आंकड़ा इससे दोगुना है.इस हिसाब से देखें तो अभी तक छिंदवाड़ा संसदीय सीट में कमलनाथ 300 से ज्यादा छोटी बड़ी चुनावी सभाएं कर चुके हैं. नकुल नाथ का नाम तो कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी शामिल हैं.

19 अप्रैल को छिंदवाड़ा में डाले जाएंगे वोट

छिंदवाड़ा में कुल 1934 पोलिंग बूथ हैं, जिनमें शुक्रवार 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे लेकर शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. छिंदवाड़ा में लगभग 16 लाख मतदाता है,जिनके हाथ में जीत-हार की चाबी है. अब यह देखना है कि 4 जून को नतीजे के बाद कांग्रेस के कमलनाथ दूसरी बार संसद में पहुंचते हैं या फिर बीजेपी के विवेक बंटी साहू की लॉटरी खुलती है.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस सरकार होती, तो 4 हजार रुपए आता मोबाइल का बिल – PM मोदी

If Congress was in

 

अगरतला। नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के अगरतला में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कम्युनिस्ट और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ने त्रिपुरा के लोगों को लूटने का काम किया।

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के इतने दशकों में कांग्रेस के शासन के दौरान नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के सामर्थ्य के साथ न्याय नहीं हुआ। यहां कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा के लोगों को तबाह करने के अलावा कुछ नहीं किया, लेकिन आज दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जो नॉर्थ ईस्ट और त्रिपुरा के लोगों के बारे में लगातार सोचती है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मोदी सरकार में आपका मोबाइल बिल 400-500 रुपये है, लेकिन अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होती तो आपका मोबाइल बिल 4000 या 5000 रुपये से कम नहीं होता। पहले, राजनीतिक दलों को उत्तर पूर्व की याद तभी आती थी, जब उन्हें आपके वोटों की जरूरत होती थी। कांग्रेस के शासन के दौरान उत्तर पूर्व के लिए केवल एक ही नीति थी कि पूर्व को लूटो नीति।

पीएम मोदी ने कहा कि त्रिपुरा में करीब 3,50,000 पक्के घर यहां के लोगों को मिले हैं। अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि अगले 5 वर्षों में देश में 3 करोड़ पक्के घर बनाए जाएंगे। आप जब लोगों से मिलने जाएं और आपको कोई कच्चे घर में रहता नजर आए, तो उसे जाकर कह दीजिए कि मोदी की गारंटी है कि इन 3 करोड़ पक्के घरों में से उसे भी एक घर मिलेगा।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...