Ram-Lalla Surya Tilak: असम की चुनावी रैली के बाद अपने विमान में पीएम मोदी ने देखा रामलला का सूर्य तिलक, भावुक हुए

Ram Lalla's Surya Tilak

 

 

PM News: जिस समय अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक हो रहा था, उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के नलबाड़ी में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली खत्म करने के बाद पीएम मोदी अपने विमान में आए और सूर्य तिलक का वीडियो देखा। पीएम ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी।

नलबाड़ी की सभा के बाद मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के अद्भुत और अप्रतिम क्षण को देखने का सौभाग्य मिला। श्रीराम जन्मभूमि का ये बहुप्रतीक्षित क्षण हर किसी के लिए परमानंद का क्षण है। ये सूर्य तिलक, विकसित भारत के हर संकल्प को अपनी दिव्य ऊर्जा से इसी तरह प्रकाशित करेगा।- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लिखा, ‘नलबाड़ी रैली के बाद मैंने रामलला पर सूर्य तिलक देखा। करोड़ों भारतीयों की तरह, यह मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। अयोध्या में भव्य राम नवमी ऐतिहासिक है। यह सूर्य तिलक हमारे लिए ऊर्जा लेकर आए। साथ ही हमारे राष्ट्र को गौरव की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करे।’
पीएम मोदी ने दी रामनवमी का शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा, देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं! इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है। ये श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने कोटि-कोटि देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना। अवधपुरी के उस क्षण की स्मृतियां अब भी उसी ऊर्जा से मेरे मन में स्पंदित होती हैं।

यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।

प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं। भव्य राम मंदिर की प्रथम रामनवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।

पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार शाम 6 बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार

Lok Sabha elections w

मध्य प्रदेश में पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार शाम छह बजे से मतदान थम जाएगा। बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के बैहर, लांजी और परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में यह प्रतिबंध चार बजे से लागू होगा। इसके बाद रोड शो, सभा और रैलियां नहीं होंगी। ऐसे सभी लोगों को निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा, जो वहां के मतदाता नहीं हैं। इसके लिए होटल, लाज और धर्मशालाओं की जांच होगी।

 

पहले चरण में प्रदेश की सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। बुधवार को शाम पांज बजे के बाद रोड शो, रैली और सभाओं पर प्रतिबंध लग जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को जो उस निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह क्षेत्र छोड़ना होता है।

Lok Sabha Chunav 2024 : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अमित शाह का रोड से कुछ ही देर में होंगा शुरू

Amit Shah's road campaign

 

Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा। लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर गृह मंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा आ रहे हैं। इस दौरान गृहमंत्री स्थानीय फव्वारा चौक से बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार छिंदवाड़ा तक रोड-शो करेंगे। जहां से वे फव्वारा चौक पहुंचेंगे। फव्वारा चौक (अमित स्वीट्स के सामने) से गृहमंत्री रथ पर सवार होकर गल्ला बाजार, कमानिया गेट, गोल गंज, मन्ना महाराज मेन रोड होते हुए नगर शक्ति पीठ श्री बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार पहुंचेंगे। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्री राम मंदिर पहुंच दर्शन करेंगे।

गोंडी शैला नृत्य, क्षेत्रीय वेशभूषा, पुष्पवर्षा के साथ ही सम्पूर्ण मार्ग में साज सज्जा की

गृहमंत्री के छिंदवाड़ा आगमन एवं रोड शो के लिए भाजपा संगठन द्वारा आदिवासी अंचल से पारंपरिक गोंडी शैला नृत्य, क्षेत्रीय वेशभूषा, पुष्पवर्षा के साथ ही सम्पूर्ण मार्ग में साज सज्जा की गई है। रोड शो कुल 720 मीटर लंबा होगा। जो कुल 16 फेज में होगा यानि फव्वारा चौक से छोटी बाजार तक कुल 16 गलियों को कनेक्ट करेगा। रोड शो में अमित शाह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट देने को अपील करेंगे। रोड शो में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, महाकोशल क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे।

MP Weather: बड़वानी में 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

42 degrees Celsius in

MP Weather: बड़वानी। अत्यधिक गर्मी के लिए प्रसिद्ध बड़वानी जिले में सूरज के तेवर तीखे हो गए है। 42 डिग्री सेल्सियस के पार हुए पारे ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी हलाकान कर रही है। दोपहर के समय बाजार में सन्नाटा पसर रहा है।

लोग घरों में कैद होकर कूलर पंखे और एसी की ठंडी हवा से गर्मी से राहत पा रहे हैं। शाम के समय राजघाट पर नर्मदा स्नान व जलक्रीड़ा के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं। शीतलपेय की दुकानों पर भी देर रात तक लोगों का तांता लगा रहता है। वहीं गर्मी में लू और तापघात से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे ने बताया कि जिले में अत्यधिक गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए लू-तापघात से बचाव के लिए एडवायजरी जारी की गई है। गर्मी में शुष्क वातावरण में लू, तापघात की संभावना जानलेवा भी हो सकती है। लू से बचाव के लिए गर्मी के दिनो में धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले सूती वस्तों का प्रयोग करें।

भोजन करके एवं पानी पीकर ही बाहर निकलें। गर्मी के मौसम में गर्दन के पिछले भाग, कान व सिर को गमछे या तोलिये से ढ़ंककर ही धूप में निकलें। रंगीन चश्मे व छतरी का प्रयोग करें। गर्मी में हमेशा पानी अधिक मात्रा में पीये एवं पेय पदार्थो का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करें। बाहर जाते समय अपने साथ पानी रखे।

बच्चों का रखें विशेष ध्यान

चिकित्सकों के अनुसार गर्मी के दिनों में बच्चों का विशेष ध्यान रखे। बच्चों को सिखाये कि जब भी उन्हें अधिक गर्मी महसूस हो तो वे तुरन्त घर के अंदर आये, गर्मी के दिनो में बुजुर्गो का भी विशेष ध्यान रखे। उन्हें धूप में घर से बाहर न निकलने दे। समय-समय पर पानी पीने के लिए प्रेरित करें। सुपाच्य भोजन एवं तरल पदार्थो का सेवन कराए। गर्मी के दिनो में ठंडे मौसमी फलों का सेवन करें। तीव्र धूप को घर के अंदर आने से रोके। पालतू जानवरों को भी कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़े। संतुलित व हल्का तथा नियमित भोजन करे।

यह है लू के लक्षण

लू में गर्म लाल और सूखी त्वचा, शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है। इसके प्रभाव से मितली या उल्टी आना, बहुत तेज सिर दर्द, मांसपेशियो में कमजोरी या ऐंठन, सांस फूलना या दिल की धडकन तेज हो जाना। घबराहट होना, चक्कर आना, बेहोशी और हल्का सिरदर्द हो सकता है। रोगी को तुरन्त छायादार जगह पर कपड़े ढीले कर लिटा दे एवं हवा करें।

रोगी के बेहोश होने की स्थिति में कोई भी भोज्य, पेय पदार्थ ना दे एवं तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। रोगी के होश में आने की दशा में उसे ठंडे पेय पदार्थ जीवन रक्षक घोल, कच्चे आम का शर्बत (पना) आदि दे।

रोगी के शरीर का ताप कम करने के लिए संभव हो तो उसे ठंडे पानी से स्नान कराये या उसके शरीर पर ठंडे पानी की पट्टिया रखकर पूरे शरीर को ढक दे, इस प्रक्रिया को तब तक दोहराये, जब तक कि शरीर का ताप कम नही हो जाता।

PM Modi News: बालुरघाट में जन सभा के बीच पीएम यह बोले, “कोर्ट से अनुमति मिली, कल पूरी श्रद्धा-भक्ति से रामनवमी की शोभायात्राएं निकलेगी

public meeting in Balurghat

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की चीफ ममता बनर्जी को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने बंगाल को अवैध घुसपैठियों को लीज पर दे दिया है. वह कानूनी शरणार्थियों का विरोध करती है और नहीं चाहती है कि देश में वैध लोग बसें. ऐसे में टीएमसी सीएए का भी विरोध करती है और अवैध घुसपेठियों को बसाती है.

पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में मंगलवार (16 अप्रैल, 2024) को चुनावी जन सभा के दौरान पीएम ने आगे यह भी कहा, “यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं. मुझे पता है कि टीएमसी ने हमेशा की तरह यहां रामनवमी उत्सव रोकने की पूरी कोशिश की और सारे षड्यंत्र रचे पर जीत सत्य की ही होती है. ऐसे में कोर्ट से अनुमति मिल गई है और कल पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ रामनवमी की शोभायात्राएं निकलेगी. मैं बंगाल के मेरे सभी भाई-बहनों को इस अवसर पर बधाई देता हूं.”

जल्द बंद होने वाली है टीएमसी की दुकान- नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने स्पीच के दौरान आरोप लगाया कि मनरेगा का पैसा टीएमसी ने रोका है, जबकि बीजेपी ने बंगाल के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया. आप सभी के सपने को पूरा करना ही नरेंद्र मोदी का संकल्प है और आपके सपनों को पूरा करना ही नरेंद्र मोदी का काम है. जल्द टीएमसी की दुकान बंद होने वाली है. टीएमसी ने बंगाल के विकास को रोका है. यहां के आदिवासी समाज के त्याग और बलिदान का देश पर बड़ा कर्ज है. आज भाजपा यहां आदिवासियों और दलितों के सम्मान के लिए लड़ रही है.

“दलित-आदिवासी औरतों को बंधक बनाना चाहती है TMC”

नरेंद्र मोदी ने आगे दावा किया कि बीजेपी ने ही देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति दी है. टीएमसी जैसी पार्टी दलित और आदिवासी महिलाओं को बंधक बनाकर रखना चाहती है. ये चुनाव इन्हें बताएगा कि दलित, वंचित और आदिवासी टीएमसी के गुलाम नहीं है और न रहेंगे. आदिवासी महिलाओं को घुटनों पर बैठाने वाली टीएमसी जल्द ही घुटनों पर आ जाएगी. टीएमसी को लगता है कि दलित, आदिवासी और गरीब मर्जी से चलने के लिए आजाद नहीं हैं पर यह चुनाव इन्हें बताएगा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के लोकतंत्र में दलित, वंचित और आदिवासी टीएमसी के गुलाम नहीं हैं.

Kundalpur Jain Temple Damoh: विद्यासागरजी महाराज के उत्तराधिकारी के रूप में मुनि समय सागर महाराज ग्रहण करेंगे आचार्य पद

Muni Samay Sagar

Muni Samay Sagar Ji Maharaj: मंगलवार से नए अध्याय की शुरुआत हो रही है जब प्रसिद्ध जैन तीर्थ कुंडलपुर में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के उत्तराधिकारी के तौर पर समय सागर जी महाराज आचार्य पद स्वीकार करेंगे। इस नजारे को देखने के पूरे देश से करीब पांच से सात लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

महोत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत पहुंच चुके हैं और उन्होंने बड़े बाबा के दर्शन करने के बाद भावी आचार्य से भी आशीर्वाद लिया है कुछ देर बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होने वाले है। कार्यक्रम में देशभर के 400 से ज्यादा जैन संत भी मौजूद हैं।

 

200 एकड़ में की गई तैयारियां

महोत्सव के लिए 200 एकड़ भूमि पर तैयारियां की गई हैं। मुख्य आयोजन पंडाल समेत भोजनशाला, बाहर से आने वाले लोगों के रुकने के लिए एसी रूम, डोरमेट्री समेत अन्य व्यवस्थाएं हैं। देश-विदेश से श्रावकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। महोत्सव में सात लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

इस तरह आ सकते हैं कुंडलपुर

यदि 16 अप्रैल को आप कुंडलपुर आ रहे हैं तो इस प्रकार से वाहनों की आवाजाही रहेगी

जबलपुर की ओर से आने वाले लोग

– अभाना से मारूताल, समन्ना तिराहा, करैया फाटक, हिंडोरिया, देवडोंगरा, पटेरा, कुंडलपुर।

– अभाना से मारूताल, समन्ना तिराहा, बांदकपुर फाटक चौराहा, हिंडोरिया, देवडोंगरा, पटेरा, कुंडलपुर

– अभाना से बनवार, बांदकपुर, बांदकपुर फाटक चौराहा, हिंडोरिया, देवडोगरा, पटेरा, कुंडलपुर।

– अभाना से बनवार, बांदकपुर, बांदकपुर फाटक चौराहा, कुम्हारी कुंडलपुर।

– सिहोरा से बहोरीबंद, रैपुरा, कुम्हारी, कुंडलपुर।

सागर की ओर से आने वाले वाहन

– पावरग्रिड पॉइंट बायपास से सरदार पटेल तिराहा (ओवरब्रिज), इमलाई तिराहा, मुक्तिधाम तिराहा, बनगांव, हटा, पटेरा बायपास से कुंडलपुर।

– बंडा, केरबना, बटियागढ़, नीमन तिराहा, मगरोन, हटा, पटेरा बायपास, कुंडलपुर।

छतरपुर, टीकमगढ़ की ओर से आने वाले लोग

– बड़ामलहरा से दरगुवां तिराहा, रजपुरा, मगरोन, हटा, पटेरा, कुंडलपुर।

– बड़ामलहरा से हीरापुर तिराहा, बक्सवाहा, बटियागढ़, मगरोन, हटा, पटेरा, कुंडलपुर।
पन्ना की ओर से आने वाले वाहन

– अमानगंज से गन्यारी, हटा, पटेरा, कुंडलपुर।

– अमानगंज से गन्यारी, बनौली, हटा, कुंडलपुर।

– पबई से मोहन्द्रा, बनौली, माडवा, कुंडलपुर।
कटनी की ओर से आने वाले वाहन

– रीठी से रैपुरा, कुम्हारी होते हुए कुंडलपुर पहुंचेंगे।

सबसे जरूरी बात यह कि कुंडलपुर जाने वाले वाहन जिस मार्ग से जाएंगे, वापसी के दौरान उसी मार्ग का उपयोग करें।

वरिष्ठता के आधार पर मुनि संघ विराजेंगे

7 एकड़ जमीन पर मुख्य पंडाल अलग से बनाया गया है। यहां आचार्य पद पदारोहण का कार्यक्रम होगा। पंडाल ढाई लाख वर्गफीट में तैयार किया गया है। इसके बीचों-बीच 10 फीट ऊंचाई पर आचार्य समय सागर जी महाराज विराजेंगे। वरिष्ठता के आधार पर जमीन से 6 फीट, 5 फीट, 4 फीट की ऊंचाई पर मुनि संघ के विराजमान की व्यवस्था की गई है।

Gold Silver Price: सोने-चांदी के भाव में तेजी का दौर जारी

rising trend in gold and silver

Gold Silver Price on 16 April 2024: वैश्विक हालातों का असर सोने-चांदी की कीमतों पर दिख रहा है. आज भी घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. वायदा बाजार में सोने में 523 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. वहीं चांदी भी 123 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़तके साथ 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है.

MCX में इतने हो गए सोने के दाम

वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर सोना आज 523 रुपये की तेजी के साथ 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है. सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड वायदा बाजार में 72,277 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
चांदी पहुंची 84,000 रुपये के करीब

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी का सिलसिला जारी है. चांदी मंगलवार को एमसीएक्स यानी वायदा बाजार पर 159 रुपये की तेजी के साथ 83,996 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. सोमवार को यह 83,851 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

प्रमुख शहरों में गोल्ड-सिल्वर के ताजा भाव जानें-

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 74,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है.

मुंबई में 24 कैरेट सोना 74,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है.

कोलकाता में 24 कैरेट सोना 74,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है.

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 74,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है.

लखनऊ में 24 कैरेट सोना 74,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है.

जयपुर 24 कैरेट सोना 74,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है.

पटना में 24 कैरेट सोना 74,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है.

पुणे में 24 कैरेट सोना 74,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है.

गुरुग्राम में 24 कैरेट सोना 74,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है.

नोएडा में 24 कैरेट सोना 74,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है.

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है सोने-चांदी के भाव?

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ रहे तनाव का असर सोने की कीमतों पर साफ देखा जा सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमैक्स पर गोल्ड जून फ्यूचर्स 5.11 डॉलर की बढ़त के साथ 2,386.8 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है. चांदी कॉमैक्स पर मई फ्यूचर्स कॉन्ट्रेक्ट में 0.12 डॉलर की मामूली गिरावट के साथ 28.77 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारत में सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण है. ईरान और इजरायल के बीच बढ़ रहे तनाव के कारण निवेशकों के मन में अस्थिरता का भाव है. ऐसे में वह सोने को निवेश का सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं.

Ram Navmi: रामनवमी के दिन सूर्यदेव करेंगे प्रभु श्रीराम का तिलक

Lord Shri Ram

Ram Lalla Surya Tilak : भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के मौके पर सूर्य रामलला का तिलक करें। इसको लेकर अयोध्या में तैयारी शुरू हो गई है। वैज्ञानिकों ने दर्पण के जरिए सूरज की किरण को रघुनाथ के मस्तक पर पहुंचा दिया। यह किरण करीब चार मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाएगी। रामनवमी के दिन (17 अप्रैल) दोपहर दोपहर 12 बजे भगवान राम के मस्तक पर तिलक किया जाएगा। जिसका पूर्वाभ्यास प्रयोग पूर्ण रूप से सफल रहा है। वैज्ञानिकों ने कहा कि भगवान रामलला का तिलक भास्कर रामनवमी के मौके पर करेंगे।

पहले यह अनुमान था कि मंदिर के पूर्ण निर्माण के बाद ही प्रयोग सफल हो पाएगा, लेकिन वैज्ञानिकों ने रवि की किरण को भगवान के मस्तक तक पहुंचाने में सफलता हासिल कर ली। राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के सहयोगी गोपाल राव ने बताया कि रामनवमी के दिन 12 बजे भगवान का प्राकट्य होना है। उस समय सूरज की किरण रामलला के मस्तक पर आए इसलिए वैज्ञानिक प्रयत्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए हमें पूरा विश्वास है कि 17 तारीख को भगवान की मस्तक पर सूर्य तिलक लगेगा। दो से ढाई मिनट तक अच्छे से और करीब 5 मिनट तक फेड रूप में सूर्य तिलक रहेगा।

 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का निवेदन

श्रीराम नवमी के पावन पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने विशिष्ट व्यवस्था की है। 16 से 18 अप्रैल तक सभी प्रकार के विशिष्ट पास, दर्शन और आरती की बुकिंग रद्द किया जा चुका है। दर्शन का समय बढ़ाकर 19 घंटे कर दिया गया है, जो मंगला आरती से शुरू होकर रात 11 बजे तक चलेगा। चार बार लगने वाले भोग के लिए सिर्फ पांच-पांच मिनट के लिए पर्दा बंद होगा।

 

सौ बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से होगा प्रसारण

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव का प्रसारण अयोध्या में लगभग 100 बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। न्यास के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी लाइव प्रसारण होगा।

रामलला का सूर्य तिलक कहां देख पाएंगे लाइव?

रामलला का सूर्य तिलक का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। इसके अलावा भक्त श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम हैंडल पर देख सकते हैं।

MP Lok Sabha Election 2024: पत्नी के अलावा वकील, एक-एक मजदूर और किसान के साथ दिग्विजय सिंह ने किया नामांकन

Singh filed nomination along

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश राजगढ़ संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपना नामांकन फार्म जमा कर दिया है. दिग्विजय सिंह ने शुभमुहूर्त में अपना नामांकन जमा किया. खास बात यह है कि इस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ समर्थकों का कोई भी लाव लश्कर मौजूद नहीं था. महज 5 लोग मौजूद थे, जिसमें दिग्विजय सिंह, पत्नी अमृता सिंह, अधिवक्ता, एक मजदूर व एक किसान साथ रहे.

दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है राजगढ़ लोकसभा सीट

बता दें कि 33 साल बाद दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. राजगढ़ संसदीय सीट दिग्विजय सिंह परिवार का गढ़ माना जाता है. इस सीट पर दिग्विजय सिंह स्वयं 2 बार, जबकि उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह 4 बार सांसद चुने जा चुके हैं. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने इस बार दिग्विजय सिंह को फिर से इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि उनके प्रतिद्वंदी के रूप में बीजेपी ने रोडमल नागर को अपना उम्मीदवार बनाया है.

बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर द्वारा एक दिन पूर्व 15 अप्रैल को ही अपना नामांकन फार्म जमा किया है. रोडमल नागर के नामांकन के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग मौजूद रहे.

दिग्विजय सिंह ने की थी अपील

2 दिन पहले ही दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया था कि वे नामांकन के दौरान कार्यालय पहुंचने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं करेंगे. दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि नामांकन जमा करने के दौरान साथियों और कार्यकर्ताओं के लिए गर्त और ताकत प्रदर्शित करने का अवसर होता है, परन्तु मेरा निवेदन है कि जिस वक्त मैं अपना पर्चा दाखिल करूं, उस वक्त आप मेरी बजाय मतदाताओं के बीच रहे. आप अपने-अपने पोलिंग बूथ पर जाकर बूथ कमेटी की मीटिंग करें. दिग्विजय के आव्हान का असर यह रहा कि कोई भी कार्यकर्ता दिग्विजय के नामांकन फार्म जमा कराने के समय पर नहीं पहुंचा.

National News: पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, जानें किस राज्य की कितनी सीटों पर होगा मतदान

Voting will be held

इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी. दूसरा चरण में 26 अप्रैल को, तीसरा 7 मई को, चौथा 13 मई को, पांचवां 20 मई को, छठा 25 मई को और सातवां चरण 1 जून को होगा. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

किन राज्यों में होगी वोटिंग?

पहले चरण में लोकसभा की 102 सीट पर वोटिंग होगी. उनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप, जम्मू कश्मीर के उधमपुर, छत्तीसगढ़ की बस्तर, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, और सिक्किम की एक-एक सीट पर वोटिंग होगी. इसके अलावा पहले चरण में मेघालय की शिलोंग और तुरा सीट पर भी वोटिंग होगी. मणिपुर की 2 सीट पर भी 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

बिहार की 4 सीट पर वोटिंग

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं, असम की डिब्रूगढ़, जोरहाट, काजीरंगा, लखीमपुर और सोनितपुर सीट पर पहले चरण में मतदान होगा. इसके अलावा बिहार की औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी.

मध्य प्रदेश की 6 सीट पर मतदान

पहले चरण में मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, सीधी, और शहडोल सीट पर वोट डाले जाएंगे, जबकि महाराष्ट्र की चंद्रपुर, भंडारा – गोंदिया, गढ़चिरौली, चिमूर, रामटेक और नागपुर सीट पर वोटिंग होगी.

राजस्थान की गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीट पर भी 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके अलावा उत्तराखंड की टेहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोडा, नैनीताल-उधमसिंह नगर और हरिद्वार सीट पर इस दिन वोट पडे़ंगे.

यूपी में भी होगी वोटिंग

पश्चिम बंगाल की कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में भी पहले चरण में वोटिंग होगी. इसके साथ साथ त्रिपुरा वेस्ट और उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनोर, नगीना, मोरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में भी इसी दिन मतदान होगा.

तमिलनाडु काी 39 सीट पर वोटिंग

पहले चरण में तमिलनाडु की सभी सीटों पर वोटिंग होगी. इनमें तिरुवल्लुर, चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरंबदूर, कांचीपुरम, अराक्कोनम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नमलाई, अरणी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नामक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलूर, कुड्डालोर, चिदम्बरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुक्कुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी शामिल हैं.

इन सीटों पर रहेगी नजर

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, रामपुर, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर सीट. असम की डिब्रूगढ़, सोनितपुर छत्तीसगढ़ की बस्तर, बिहार की जमुई, गया, जम्मू कश्मीर की उधमपुर सीट, मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, तमिलनाडु की चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई सेंट्रल, कोयंबटूर, थूथुक्कुडी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, मणिपुर दो इनर और आउटर दोनों सीट, राजस्थान की बीकानेर और पश्चिम बंगाल की कूचबिहार और अलीपुरद्वार सीट पर सबकी नजर रहेगी.

पहले चरण में अहम उम्मीदवार

पहले चरण में चिराग पासवान जमुई सीट से, नकुलनाथ छिंदवाड़ा से, के अन्नामलाई कोयंबटूर सीट से, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण से, कनिमोझी करुणानिधि थूथुक्कुडी सीट से जितिन प्रसाद पीलीभीत और निसिथ प्रमाणिक कूचबिहार से मैदान में हैं.

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...