UPSC CSE Result 2023: सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव बने टॉपर

UPSC CSE Result

Result: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा ( UPSC CSE 2023) के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस साल यूपीएससी परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा- ये है टॉपर्स की लिस्ट

आदित्य श्रीवास्तव

अनिमेष प्रधान

डोनुरु अनन्या रेड्डी

पीके सिद्धार्थ रामकुमार

रुहानी

सृष्टि डबास

अनमोल राठौड़

आशीष कुमार

नौशीन

ऐश्वर्यम् प्रजापति

 

ऐसे चेक करें UPSC परीक्षा परिणाम

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध CSE लिंक के लिए UPSC परिणाम 2023 पर क्लिक करें।

एक नया पेज खुलेगा, जहां परीक्षार्थियों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।

क्लिक करते ही परीक्षा परिणाम शो होगा।

आप यहां से परीक्षा परिणाम डाउनलोड भी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि UPSC CSE 2023 की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई 2023 को आयोजित की गई थी, जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स राउंड को पास किया था, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र थे। साल 2023 की मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर 2023 को आयोजित हुई थी। इसके बाद इंटरव्यू जनवरी से अप्रैल माह के बीच आयोजित किए गए थे।

कुल 1105 रिक्तियां भरी जाएगी

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित विभिन्न केंद्र सरकार सेवाओं और विभागों में कुल 1105 रिक्तियां भरी जाएंगी।

Lok Sabha Chunav 2024: दिग्विजय ने राजगढ़ में भरा नामांकन, सिंधिया शिवपुरी में भरेंगे पर्चा

Submission of nomination

MP News: भोपाल। तीसरे चरण के मतदान को लेकर नामांकन पत्र जमा करने की शुरूआत 12 अप्रैल से हो चुकी है। मंगलवार को राजगढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह भी नामांकन दाखिल किया। वह दोपहर बाद अपनी पत्नी अमृता के साथ राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे। इससे पहले दिग्विजय ने पहले उन्होंने सपत्नीक जालपा माता के मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

उधर, केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शिवपुरी में आज अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, लालसिंह आर्य आदि साथ होंगे। मंगलवार सुबह सिंधिया ने टेकरी स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बजरंगबली के दरबार में मत्था टेका। इसके बाद वह कारों के काफिले के साथ गुना से शिवपुरी के रवाना हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

जनसेवा का संकल्प

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सिंधिया ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि जनसेवा का संकल्प आज हम सब ले रहे हैं। क्षेत्र के विकास के लिए, प्रदेश के विकास के लिए और देश के विकास के लिए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत विकास पथ पर अग्रसर हो चुका है।

शिवपुरी में नामांकन पत्र दाखिले के बाद पोलो ग्राउंड पर 2.15 बजे विशाल जनसभा होगी। सिंधिया सोमवार की रात्रि गुना पहुंचे थे, जहां उन्होंने पहले गुरुद्वारा साहब पहुंचकर मत्था टेका। इसके बाद जैन मंदिर पहुंचे। इस दौरान जैन समाज के लोगों से मुलाकात कर रात्रि विश्राम गुना में ही किया।

दिग्विजय का सादगी पर जोर

दिग्विजय सिंह ने पहले ही कहा था कि वह सिर्फ चार लोगों प्रस्तावक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी व वकील के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने कांग्रेसजनों से राजगढ़ में भीड़ नहीं लगाने का भी आव्हान किया था। राजगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

National News: इलेक्टोरल बॉन्ड पर बोले पीएम मोदी तो राहुल गांधी ने साधा निशाना

Rahul Gandhi targeted

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (15 अप्रैल) को न्यूज एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भी बयान दिया. अब इस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम पकड़े गए हैं. इसी वजह से इंटरव्यू दे रहे हैं.

राहुल गांधी ने कहा, ”इलेक्टोरल बॉन्ड में नाम और तारीख जरूरी है. नाम और तारीख को देखकर पता लगेगा, जब उन लोगों ने बॉन्ड दिया है. पहले जांच एजेंसियां की कार्रवाई होती है, उसके एकदम बाद उन्हें पैसा मिलता है और एकदम बाद कार्रवाई बंद हो जाती है.” उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये शुद्ध रूप से वसूली है. पीएम पकड़े गए हैं और अब इंटरव्यू दे रहे हैं.

एएनआई को दिए इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर खुलकर अपनी राय रखी. उनसे सवाल पूछा गया कि क्या इलेक्टोरल बॉन्ड का फैसला गलत था? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ”लंबे समय से चुनावों में काले धन के इस्तेमाल का मुद्दा उठता रहा है. चुनाव में खर्च से कोई इनकार नहीं कर सकता है. सभी पार्टियां चुनावी चंदा लेती हैं.”

उन्होंने कहा, ”मैं चाहता था कि काले धन से निजात पाने के लिए हम कुछ कोशिश करें. इलेक्टोरल बॉन्ड का रास्ता मिला, इसे संसद में सराहा भी गया. काले धन को खत्म करने के लिए हमने बड़े नोट बंद किए.” पीएम मोदी ने कहा, ”सुप्रीम कोर्ट ने कैश में 20 हजार की सीमा चुनावी चंदे के लिए तय की थी. हमने इसे ढाई हजार रुपये कर दिया.”

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा में किस चीज का भोग लगाएं

मां महागौरी का भोग worship of Mother Mahagauri

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 9 अप्रैल से हो चुकी थी, जिसका समापन 17 अप्रैल, 2024 बुधवार के दिन होगा. नवरात्रि को देवी दुर्गा की आराधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है.

इन दिनों में आप मां भगवती की आराधना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है.

मां महागौरी सफ़ेद वस्त्र और आभूषण पहनती हैं. इनका रंग गौर है. इनकी आयु आठ साल मानी जाती है. इनके चार हाथ हैं. इनके ऊपर के दाहिने हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले हाथ में त्रिशूल है. ऊपर वाले बाएं हाथ में डमरू और नीचे वाले बाएं हाथ में वर-मुद्रा है. इनकी मुद्रा शांत है.

 

मां महागौरी का भोग

मां महागौरी का स्वरूप बहुत शांत है. इस दिन मां को उनका प्रिय भोग लगाया जाता है. कई लोग नौ दुर्गों में अष्टमी का पूजन करते हैं. अष्टमी के दिन मां महागौरी को उनके प्रिय हलवा, पूरी और चने का भोग लगाया जाता है.

साथ ही इस दिन मां महागौरी को प्रसन्न करने के लिए नारियल की बर्फी और लड्डू भी चढ़ाएं. क्योंकि मां का प्रिय भोग नारियल माना गया है. इसीलिए कोशिश करें मां की पूजा में नारियल को जरूर रखें और मां को नारियल का भोग लगाएं.

मां महागौरी की पूजा में आप आप को मोगरे के फूल अर्पित कर सकते हैं. मां को मोगरे के फूल अति प्रिय हैं.

नवरात्रि आठवें दिन की पूजन-विधि

सबसे पहले कलश की पूजा करने के साथ मां दुर्गा की पूजा करें.
उन्हें फूल, माला, सिंदूर, कुमकुम, अक्षत चढ़ाने के साथ मिठाई चढ़ा दें.
इसके साथ ही नारियल भी चढ़ाएं.
इसके बाद घी का दीपक और धूप जलाकर विधिवत दुर्गा चालीसा, महागौरी मंत्र, स्तुति आदि का पाठ करें.
मां की आरती करें.

National News: PM मोदी ने केरल में LDF व कांग्रेस को घेरा, बोले- दोनों ने आपको लूटा, ये आपकी रक्षा नहीं कर सकते

Modi cornered LDF

तिरुवनंतपुरम, केरल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवंतपुर में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनका निशाना एलडीएफ व कांग्रेस पर रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व एलडीएम ने केरल को बुरी तरह लूटा है। घोटालों और सोने के तस्करों को बचाने वाले आपकी रक्षा नहीं कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल मलियाली नववर्ष विशु का भी त्योहार था। ऐसे शुभ समय में हमें केरल के लोगों से यह आशीर्वाद मिल रहा है। यह आशीर्वाद केरल में एक नई शुरुआत का आशीर्वाद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘कल दिल्ली में बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। बीजेपी के संकल्प पत्र का मतलब मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी के तहत भारत विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का केंद्र बन जाएगा। मोदी की गारंटी के तहत भारत एक यादगार अंतरिक्ष के क्षेत्र में गगनयान जैसी उपलब्धि हासिल करेगा। मोदी की गारंटी के तहत किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा मिलता रहेगा। 70 साल से अधिक उम्र के हर नागरिक के लिए 3 करोड़ नए घर भी बनाए जाएंगे, मुफ्त इलाज मिलेगा। भाजपा के विकास दृष्टिकोण में, केरल के हर वर्ग और हर समाज के लिए एक व्यापक रोडमैप उपलब्ध है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त चिकित्सा प्रदान करने का निर्णय लिया है। स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी लगभग 10 करोड़ महिलाओं को भी यह सुविधा प्रदान की जाएगी। आईटी, स्वास्थ्य, पर्यटन और खुदरा क्षेत्रों में प्रशिक्षण का भी वादा किया है।

केरल में पर्यटन की संभावनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरल पर्यटन में काफी संभावनाएं हैं। हम वैश्विक पर्यटकों को अपनी ‘विरासत’ से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपनी ‘विरासत’ को विश्व विरासत के पैमाने पर ले जाने का संकल्प लेते हैं। भाजपा बड़े पर्यटन स्थलों का समग्र विकास सुनिश्चित करेगी। हम केरल में इको-टूरिज्म के नए केंद्र स्थापित करेंगे।

कांग्रेस और एलडीएम ने किया भ्रष्टाचार

मछुआरों की आजीविका, जिसे एलडीएफ और यूडीएफ ने पिछले कुछ वर्षों में बर्बाद कर दिया है, अब हम उसको आगे बढ़ाएंगे। हम मछली पकड़ने के उत्पादन और प्रसंस्करण के लिए नए क्लस्टर स्थापित करेंगे। कांग्रेस और एलडीएफ ने केरल राज्य को बुरी तरह से लूटा है। असंख्य घोटालों में शामिल और सोने के तस्करों को बचाने वाले कभी आपकी रक्षा नहीं कर सकते। केरल को भ्रष्ट सरकारों के चंगुल से खुद को बचाने की जरूरत है।

Kamal Nath News: कमलनाथ के छिंदवाड़ा स्थित घर पर पहुंची पुलिस, इस मामले में पूर्व CM से होगी पूछताछ

Police reached Kamal Nath's

Chhindwara News: छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी विवेक बंटी साहू के आरोप के बाद पुलिस टीम कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ के निवास पर पहुंची । लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा सीट से भाजपा के उम्‍मीदवार विवेक बंटी साहू ने कमल नाथ के पीए आर के मिगलानी की श‍िकायत की है। पुलिस के अनुसार दो लोगों पर प्रकरण दर्ज हुआ है। इनके नाम सचिन गुप्ता और आरके मिगलानी हैं। पुलिस के आने की सूचना पर कमल नाथ बंगले पर पहुंचे।

एसपी मनीष खत्री ने बताया कि दो लोगों पर प्रकरण दर्ज हुआ है। धारा 188, 500आईटी एक्ट और 120 बी के तहत मामला दर्ज हुआ है। सचिन गुप्ता का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। साथ ही उन्हें हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा आरके मिगलानी ने बताया कि उनका बायपास हुआ है लिहाजा वो प्रस्तुत होने में सक्षम नहीं है।मामला भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर दर्ज हुआ है जिसमें कथित तौर पर वीडियो वायरल करने का आरोप है।

वीडियो वायरल करने के‍ लिए 20 लाख का प्रलोभन

पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि उनका एक वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख रुपये का प्रलोभन दिया गया है। बताया जाता है कि करीब चार थानों का पुलिस बल कमल नाथ के आवास पर पहुंचा। मीडिया को पुलिस अधिकारियों ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

वहीं छिंदवाड़ा पुलिस भोपाल नहीं पहुंची। एसीपी कोतवाली अनीता प्रभा शर्मा भोपाल ने इसे कन्फर्म किया है। जांच में शामिल छिंदवाड़ा सीएसपी अजय राणा से भी बात हुई है। दोनों का कहना है पुलिस भोपाल नहीं आई है।

भाजपा प्रवक्‍ता डा हितेश वाजपेयी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कमल नाथ को अपने अंतिम राजनीतिक सफर पर अवैध शराब, पैसा और सीडी के स्तर से बचना चाहिए।

विवेक बंटी साहू ने जारी किया वीडियो

बंटी साहू का आरोप है कि मिगलानी ने पत्रकारों को उनका कूटरचित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख का लालच दिया है। विवेक बंटी साहू ने इस बारे में एक वीडियो भी जारी किया है।

 

श‍िकायत के बाद पहुंच गई पुलिस

इस मामले में श‍िकायत के बाद ही पुलिस कमल नाथ के आवास पर पहुंच गई। इस वाकये के बाद आरोप प्रत्‍यारोप का दौर भी आरंभ हो गया है। चार थानों की पुलिस कमल नाथ के निवास पर पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने आक्रोश जताया है।

 

पुलिस बोली- चुनाव के समय मिलती रहती है श‍िकायत

जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के पीए आरके मिगलानी से पूछताछ करने के लिए पुलिस सोमवार को शिकारपुर स्थित निवास पहुंची। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि पुलिस को चुनाव के समय शिकायत मिलती रहती है, लिहाजा जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और उनके पीए आरके मिगलानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बंटी साहू ने कहा है कि एक निजी चैनल के पत्रकार ने अन्य पत्रकारों को वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख रुपए दिए हैं।

श‍िकारपुर आवास पर लोगों की भीड़

इस मामले में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस शिकारपुर पहुंची। इसके बाद से शिकारपुर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। हालांकि पुलिस इसे रूटीन जांच बता रही है।

Business News: गुजरात का अरबपति बना संन्यासी, दान कर दी 200 करोड़ रुपये की पूरी संपत्ति

billionaire became a monk

Bhavesh Bhandari: मोह-माया को त्यागने की कहानियां आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन अपने सामने ऐसा होते बहुत कम देखा होगा. गुजरात के एक अरबपति ने ऐसी कहानियों को सच में तब्दील कर दिया है. अरबपति कारोबारी ने अब तक जीवन भर की कमाई से जोड़ी गई करोड़ों की अपनी पूरी संपत्ति दान करने और संन्यास लेने का फैसला किया है.

यह कहानी है गुजरात के हिम्मतनगर के रहने वाले अरबपति कारोबारी भावेश भाई भंडारी की, जो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है. खबरों में दावा किया जा रहा है कि भावेश भंडारी और उनकी पत्नी ने जैन धर्म में दीक्षा लेने का फैसला लिया है. जैन धर्म में दीक्षा लेने का अर्थ संन्यास लेना यानी भौतिक संसार से दूर हो जाना है.

दो साल पहले बच्चों ने लिया संन्यास

डीएनए की एक रिपोर्ट बताती है कि भावेश भंडारी और उनकी पत्नी ने संन्यास लेने से पहले अपने जीवन भर की अब तक की पूरी कमाई से बनाई गई 200 करोड़ रुपये की संपत्तियों को भी दान कर दिया है. वहीं न्यूज नाइन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भंडारी के दोनों बच्चों (बेटा व बेटी) ने दो साल पहले संन्यास ले लिया था. अब माता और पिता ने भी बच्चों की तरह संन्यास का फैसला लिया है.

 

अहमदाबाद में चल रहा था ये काम

भावेश भंडारी का जन्म गुजरात के हिम्मतनगर के एक समृद्ध परिवार में हुआ था. वह कंस्ट्रक्शन समेत कई तरह का बिजनेस चला रहे थे. अभी अहमदाबाद में उनका बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का अच्छा काम चल रहा था. हालांकि अब उन्होंने सारे काम-धंधे से खुद को दूर कर लिया है और जैन धर्म में दीक्षा लेकर दीक्षार्थी बनने का फैसला लिया है.

हिम्मतनगर में निकली शोभायात्रा

दीक्षा के मौके पर एक शोभा यात्रा निकाली गई. हिम्मतनगर में निकली इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. बताया जा रहा है कि उन्हें औपचारिक रूप से 22 अप्रैल को दीक्षा दी जाएगी. उस दिन हिम्मतनगर रिवर फ्रंट पर एक साथ 35 लोगों को दीक्षा मिलने वाली है, जिनमें भावेश भंडारी और उनकी पत्नी भी शामिल हैं.

Chaitra Navratri 2024 : आज रात 8.39 बजे तक रहेगा भद्रावास योग, मां काली की पूजा से मिलेगा विशेष फल

worship of Maa Kali

Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्र के सातवें दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां काली की पूजा की जाती है। साथ ही किसी विशेष कार्य की सिद्धि के लिए भी व्रत रखा जाता है। इस दिन तंत्र-मंत्र सीखने वाले साधक रात होने तक कठिन साधना करते हैं। ऐसा करने से विशेष मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इतना ही नहीं, साथ ही आय, आयु, सुख और भाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों के अनुसार, चैत्र नवरात्र के सातवें दिन भद्रावास योग का निर्माण भी हो रहा है। इस योग में मां की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि सुबह 11.44 बजे शुरू होगी और अगले दिन यानी 15 अप्रैल को दोपहर 12.11 बजे समाप्त होगी। उसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। मां दुर्गा के सातवें स्वरूप जगत जननी मां काली की पूजा रात्रि में की जाती है। इसलिए, पूजा निशा काल के दौरान की जाएगी। तंत्र विद्या सीखने वाले साधक के लिए यह दिन बहुत खास होता है। इस दिन मां काली की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

भद्रावास योग का निर्माण

ज्योतिषियों के अनुसार, चैत्र नवरात्र के सातवें दिन दुर्लभ भद्रावास योग बन रहा है। यह योग दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से शाम 08 बजकर 39 मिनट तक बना हुआ है। इस दौरान मां काली की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इस दौरान भद्रा स्वर्ग लोक में रहेंगी। भद्रा के स्वर्ग में रहने के दौरान, पृथ्वी पर मौजूद सभी जीवित प्राणियों और मनुष्यों को आशीर्वाद मिलता है।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय : सुबह 05 बजकर 56 मिनट पर

सूर्यास्त : शाम 06 बजकर 46 मिनट पर

चन्द्रोदय : सुबह 10 बजकर 08 मिनट पर

चंद्रास्त : देर रात 12 बजकर 57 मिनट पर

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 04 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 12 मिनट तक

विजय मुहूर्त : दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त : शाम 06 बजकर 45 मिनट से 07 बजकर 08 मिनट तक

निशिता मुहूर्त : रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल : सुबह 05 बजकर 10 मिनट से 06 बजकर 46 मिनट तक

गुलिक काल : दोपहर 03 बजकर 34 मिनट से 05 बजकर 10 मिनट तक

दिशा शूल : पश्चिम

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है।

AAP News: अरविंद केजरीवाल की आज खत्म हो रही है न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल में भगवंत मान करेंगे मुलाकात

Kejriwal's judicial custody

Arvind Kejriwal Hearing: दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद (Arvind Kejriwal) की न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही है. इस बात को ध्यान में रखते हुए ईडी (ED) सोमवार को दिल्ली के सीएम को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी. कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. सीएम अरविंद केजरीवाल के वकील अदालत से उन्हें जमानत देने की मांग कर सकते हैं.

दूसरी तरफ दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा ईडी की गिरफ्तारी को वैध करार दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट में भी उनकी याचिका पर आज सुनवाई होगी. जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ इस मामले में सुनवाई करेगी.

जेल में मान करेंगे सीएम से मुलाकात

तिहाड़ जेल प्रशासन ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से कहा था कि वह सीएम अरविंद केजरीवाल से सोमवार को मुलाकात कर सकते हैं. जेल प्रशासन से इजाजत मिलने के बाद आज भगवंत मान अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात करेंगे.

एक अप्रैल से न्यायिक हिरासत में हैं सीएम

आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम एक अप्रैल से कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में हैं. ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. 22 मार्च को ईडी ने उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था, जहां से अदालत ने उन्हें ईडी की हिरासत में भेज दिया था. एक अप्रैल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की ओर से रिमांड नहीं मांगे जाने के बाद 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी, जिस पर आज सुनवाई होगी.

MP News: बसपा का बैतूल से नए उम्मीदवार का एलान, अशोक भलावी के निधन के बाद बेटे अर्जुन भलावी को दिया टिकट

announces new candidate

MP Lok Sabha Elections: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट से अपने दिवंगत उम्मीदवार अशोक भलावी के बेटे अर्जुन भलावी को शनिवार को मैदान में उतारा है. अशोक भलावी का नौ अप्रैल को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था. वहीं अब पार्टी ने उनकी जगह उनके बेटे को टिकट दिया है.

दरअसल, निर्वाचन आयोग ने बैतूल में 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव स्थगित कर दिया है और अब इस सीट पर तीसरे चरण में सात मई को चुनाव होगा. अधिकारियों के मुताबिक सिर्फ बसपा उम्मीदवार के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी.

क्या है नियम?

बता दें कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 52 के तहत, अगर किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या राज्य पार्टी के उम्मीदवार की मतदान से पहले मृत्यु हो जाती है तो चुनाव स्थगित कर दिया जाता है ताकि पार्टी नया उम्मीदवार खड़ा कर सके. अब पार्टी ने नए उम्मीदवार का एलान कर दिया है.

दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार

शनिवार को मायावती की बहुजन समाज पार्टी की तरफ प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की गई, जिसमें दो उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया. बसपा ने इस लिस्ट में इंदौर और बैतूल से अपने उम्मीदवार उतारे. पार्टी ने बैतूल से अशोक भलावी के बेटे अर्जुन भलावी को टिकट दिया है, जबकि इंदौर की जनरल सीट से संजय सोलंकी को चुनावी मैदान में उतारा है.

7 मई को होगी वोटिंग

बता दें कि बैतूल लोकसभा सीट पर बसपा के अलावा बीजेपी से दुर्गादास उइके प्रत्याशी हैं तो वहीं कांग्रेस की तरफ से रामू टेकाम उम्मीदवार हैं. इस सीट पर सात मई को मतदान किया जाएगा. पहले यहां 26 अप्रैल को मतदान होना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है.

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...