National News: केजरीवाल को लगा एक और झटका, मंत्री राजकुमार आनंद ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, पद से दिया इस्तीफा

Kejriwal got another

 

AAP News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगातार मुसीबतें आ रही हैं। दिल्ली सरकार में उनके मंत्री राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

राजकुमार ने कहा कि पार्टी में दलितों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उनको सरकार व पार्टी में प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर यहां तक पहुंची थी। अब पार्टी खुद ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार में डूब गई है। ऐसे में सरकार में यह काम करना मेरे लिए काफी मुश्किल हो रहा है, इसलिए मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

दिल्ली के मंत्री और आप नेता राज कुमार आनंद के इस्तीफे पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हर कोई जानता है कि उनके आवास पर ईडी की छापेमारी हुई थी। वह दबाव में थे और डर गए थे। हमें उनसे कोई शिकायत नहीं है। एक स्क्रिप्ट दी गई और उनके पास इसे पढ़ने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का कारण पार्टी को तोड़ना और दिल्ली और पंजाब सरकार को भंग करना था।

MP News: रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष व आईटी सेल के मप्र सचिव ने भाजपा का दामन थामा

District Congress President

 

MP News: रतलाम । जिले में कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल व कांग्रेस आइटी सेल के प्रदेश सचिव शुभम पटेल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।दोनों नेता बुधवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय व भाजपा नेता प्रवीण सोनी के साथ उज्जैन पहुंचे और मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव से मुलाकात कर उनके समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इसके पहले 23 मार्च को मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के रतलाम आगमन पर कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चावला तथा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव व प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद गुगलिया भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके है।

कांग्रेस संगठन से नाराजगी के चलते कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने के बाद कैलाश पटेल ने दूरभाष पर नईदुनिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस में निष्ठावान व कार्य करने वालों को महत्व नहीं दिया जा रहा है। ठेकेदारी प्रथा चलाई जा रही है । संगठन को महत्व नहीं दिया जा रहा है। काम करने वालों का मूल्यांकन तक नहीं किया जा रहा है और मेहनती कार्यकर्ताओं को तवज्जों नहीं दी जा रही है। कांग्रेस दिशा से भटक गई है।

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को मंगलवार को अपना त्यागपत्र भेज दिया था। उन्होने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि उनके परिवार ने 75 वर्ष तक ईमानदारी से बेदाग छवि के साथ पार्टी की सेवा की है, किंतु पार्टी द्वारा लगातार असहयोग व जिला संगठन को महत्व नहीं देने तथा पार्टी में वफादार लोगों की जरूरत नहीं होने तथा ठेका प्रद्धति से पार्टी चलाने की नीति के विरोध में वे कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे रहे है। उल्लेखनीय है कि पटेल परिवार प्रारंभ से ही कांग्रेस में रहा है। कैलाश पटेल के पिता स्वर्गीय सोहनलाल पाटीदार जनपद सदस्य, मंंडी उपाध्यक्ष, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में आज नहीं मिल पाएंगे भगवंत मान और संजय सिंह

not be able to meet

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में बुधवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह नहीं मिल पाएंगे. तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है. मंगलवार को भगवंत मान और संजय सिंह का अरविंद केजरीवाल से मिलने का समय तय हुआ था. अब तिहाड़ जेल प्रशासन नया समय बताएगा.

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी और हिरासत में भेजने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने ईडी की इस दलील पर गौर किया कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत थे.

MP News: ओंकारेश्वर में तेज आंधी के साथ बारिश से उड़े सोलर प्लांट के पैनल, जान बचाकर भागे कर्मचारी

solar plant blown

 

खंडवा, खालवा। प्रदेश में सक्रिय हुए पश्विमी विक्षोभ का असर मंगलवार को खंडवा जिले में भी देखने को मिला। सुबह से आसमान में बादलों का डेरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे तक हवाएं चली। इसके बाद कुछ देर के लिए धूप निकली। दोपहर में उमस का अहसास हुआ। दोपहर बाद आसमान में छाए बादलों ने ओंकारेश्वर, खालवा सहित पड़ोसी जिले खरगोन और हरदा से लगे खंडवा के हिस्सों में अपना असर दिखाना शुरू किया।

खरगोन जिले के आसपास लगे हुए हिस्से देशगांव, सनावद, पुनासा सहित अन्य कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलना शुरु हुई। मौसम वैज्ञानिक डा.सौरभ गुप्ता के अनुसार इन हिस्सों में करीब 15 से 20 मिनट हल्की बारिश हुई। वहीं हरदा जिले से जुडे खालवा के कई हिस्सों में शाम को तेज हवा के साथ वर्षा हुई। करीब 10 मिनट तक बेर के आकार के ओले गिरे। आशापुर, मदरानी, खुर्द कालाआम, मीरपुर, हीरापुर में एक घंटे तेज हवा और आंधी चली। पेड़ गिर गए।

बिजली के पोल भी तिरछे हो गए। कच्चे घरों के टीन और कवेलू उड़ने से किसानों की रखी उपज को भी नुकसान हुआ है। इधर, खंडवा में भी शाम करीब छह बजे तेज हवाएं चलीं। हालांकि यहां बारिश की स्थिति नहीं बनी। वहीं ओंकारेश्वर में बेमौसम बारिश ने तांडव मचाया। ओंकारेश्वर, मोरटक्का में तथा ग्राम कोठी व आसपास में मौसम वैज्ञानीकों की चेतावनी अनुसार जमकर आंधी तूफान के साथ बारिश हुई।

 

इसमें अभी तक जनहानि की सूचना नहीं है। लेकिन फसलों व आर्थिक नुकसान अत्यधिक हुआ है। पेड़-पौधे गिर गए। घरों पर लगी टीन की छतें हवा आंधी में उड़ती नजर आई। मौसम वैज्ञानिक डा. गुप्ता के अनुसार बुधवार को भी इस तरह की स्थिति बन सकती है। 15 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।

 

आंधी और बैकवाटर की लहरों के कारण इंधावड़ी स्थित एनएचडीसी के 90 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर प्लांट की प्लेट व पैनल उड़ गए। यहां काम कर रहे कर्मचारी हवा-आंधी के बीच अपनी जान बचाकर इधर.उधर भागते नजर आए। विदित हो कि ओंकारेश्वर बांध के बैकवाटर में तीन स्थानों पर 300 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट आकार ले रहे हैं।

 

इनसे इस माह बिजली उत्पादन भी शुरू होना है। मौसम के तूफानी रूख से प्लांट का कार्य प्रभावित होने से बिजली उत्पादन पिछड़ने की आशंका है। ऊर्जा विकास निगम के जिला अक्षय अधिकारी राजेंद्र गोयल ने बताया कि तेज हवा और लहरों से इंधावड़ी में निर्माणाधीन सोलर प्लांट के पैनल प्रभावित होने की सूचना है। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

MP News: ओंकारेश्वर में तेज आंधी के साथ बारिश से उड़े सोलर प्लांट के पैनल, जान बचाकर भागे कर्मचारी

खंडवा, खालवा। प्रदेश में सक्रिय हुए पश्विमी विक्षोभ का असर मंगलवार को खंडवा जिले में भी देखने को मिला। सुबह से आसमान में बादलों का डेरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे तक हवाएं चली। इसके बाद कुछ देर के लिए धूप निकली। दोपहर में उमस का अहसास हुआ। दोपहर बाद आसमान में छाए बादलों ने ओंकारेश्वर, खालवा सहित पड़ोसी जिले खरगोन और हरदा से लगे खंडवा के हिस्सों में अपना असर दिखाना शुरू किया।

खरगोन जिले के आसपास लगे हुए हिस्से देशगांव, सनावद, पुनासा सहित अन्य कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलना शुरु हुई। मौसम वैज्ञानिक डा.सौरभ गुप्ता के अनुसार इन हिस्सों में करीब 15 से 20 मिनट हल्की बारिश हुई। वहीं हरदा जिले से जुडे खालवा के कई हिस्सों में शाम को तेज हवा के साथ वर्षा हुई। करीब 10 मिनट तक बेर के आकार के ओले गिरे। आशापुर, मदरानी, खुर्द कालाआम, मीरपुर, हीरापुर में एक घंटे तेज हवा और आंधी चली। पेड़ गिर गए।

बिजली के पोल भी तिरछे हो गए। कच्चे घरों के टीन और कवेलू उड़ने से किसानों की रखी उपज को भी नुकसान हुआ है। इधर, खंडवा में भी शाम करीब छह बजे तेज हवाएं चलीं। हालांकि यहां बारिश की स्थिति नहीं बनी। वहीं ओंकारेश्वर में बेमौसम बारिश ने तांडव मचाया। ओंकारेश्वर, मोरटक्का में तथा ग्राम कोठी व आसपास में मौसम वैज्ञानीकों की चेतावनी अनुसार जमकर आंधी तूफान के साथ बारिश हुई।

 

इसमें अभी तक जनहानि की सूचना नहीं है। लेकिन फसलों व आर्थिक नुकसान अत्यधिक हुआ है। पेड़-पौधे गिर गए। घरों पर लगी टीन की छतें हवा आंधी में उड़ती नजर आई। मौसम वैज्ञानिक डा. गुप्ता के अनुसार बुधवार को भी इस तरह की स्थिति बन सकती है। 15 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।

 

आंधी और बैकवाटर की लहरों के कारण इंधावड़ी स्थित एनएचडीसी के 90 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर प्लांट की प्लेट व पैनल उड़ गए। यहां काम कर रहे कर्मचारी हवा-आंधी के बीच अपनी जान बचाकर इधर.उधर भागते नजर आए। विदित हो कि ओंकारेश्वर बांध के बैकवाटर में तीन स्थानों पर 300 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट आकार ले रहे हैं।

 

इनसे इस माह बिजली उत्पादन भी शुरू होना है। मौसम के तूफानी रूख से प्लांट का कार्य प्रभावित होने से बिजली उत्पादन पिछड़ने की आशंका है। ऊर्जा विकास निगम के जिला अक्षय अधिकारी राजेंद्र गोयल ने बताया कि तेज हवा और लहरों से इंधावड़ी में निर्माणाधीन सोलर प्लांट के पैनल प्रभावित होने की सूचना है। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

 

Khandwa News: एसिड पीकर महिला ने की आत्महत्या, मौत से पहले पति और देवर पर लगाए आरोप

Woman commits

खंडवा। पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले महिला ने पति और देवर पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया। मौत से चंद मिनट पहले का वीडियो भी सामने आया है। इधर, मृतक महिला के स्वजन ने पुलिस पर समय रहते बयान नहीं लेने के आरोप भी लगाए।

मामले में पुलिस का कहना है कि पहले महिला का उपचार जरुरी था, वीडियो हमारे पास भी उपलब्ध है। जानकारी अनुसार मामला रविवार सुबह करीब सात बजे का बताया जा रहा है।हरसूद थाना क्षेत्र के छनेरा में 27 वर्षीय महिला कल्याणी नगाइच ने एसिड पी लिया। उसने इस दौरान एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने कहा मुझे बहुत पीटा गया है। मेरे पति ने मुझे पीटा और मेरे देवर के सामने कपड़े फाड़े। कहने लगा कि हम दोनों भाई तुझे ब्याह कर लाए हैं। वो ब्लैकमेल करता था। हर हफ्ते छह हजार रुपये मांगता था। मेरी बेटी को पास नहीं आने देता। उसने मुझे बहुत पीटा। झूठा इल्जाम लगाता था, इसलिए मैंने एसिड पी लिया।

कियोस्क सेंटर चलाता है पति

महिला ने रविवार सुबह सात बजे छनेरा के वार्ड नंबर 14 स्थित अपने ससुराल में एसिड पीया। पति हरिश नगाइच आनलाइन कियोस्क सेंटर चलाता है। कल्याणी के मायके वाले खंडवा के रविंद्र नगर के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि बेटी ने एसिड पीने के बाद हमें फोन किया और बताया कि उसने आत्महत्या का कदम उठाया है। हम लोग छनेरा पहुंचे तो पता चला कि बेटी को खंडवा ले गए हैं।

2016 में हुआ था विवाह, पति और सास लालची निकले

मां योगिता तिवारी ने बताया कि बेटी की शादी 29 अप्रैल 2016 को हुई थी। उसके ससुर शिक्षक थे और परिवार अच्छा था, इसलिए रिश्ता किया था। लेकिन, उसका पति और सास बहुत लालची हैं। उन्होंने बेटी को बहुत तंग किया। परेशान होकर एक-दो बार वो मायके भी आ गई। लेकिन, उसे परिवार की दुहाई देकर मैं ससुराल भेज दिया करती थी। बेटी कह रही थी कि उसने एसिड पीया है, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि वो सुसाइड करेगी। उन लोगों ने ही उसे मारा है।

इलाज में लापरवाही, पुलिस ने हमारी नहीं सुनी

मां योगिता तिवारी का कहना है कि कल्याणी ने टायलेट क्लिनर एसिड पीया था। बयान लिखवाने के लिए पुलिस वालों के पास गई, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। अस्पताल वाले मोघट थाने और वो लोग महिला थाने में शिकायत की बात करते रहे। उधर, जिला अस्पताल में डाक्टरों ने भी ठीक से इलाज नहीं किया।

एक सप्ताह पहले फोन पर हुई थी मां की बात

मां योगिता ने बताया मेरी बेटी ने हफ्ते भर पहले फोन पर बात की थी। वो कह रही थी कि मैं नवरात्रि में व्रत रखूंगी।अष्टमी की पूजा करना चाहती हूं।

मामले में हरसूद टीआई अमित कोरी का कहना है कि महिला को हरसूद अस्पताल से रेफर किया था। सूचना पर पुलिस पहुंची थी और पूछताछ बयान लिए थे। हमारे पास भी वीडियो है। उनके परिजन तत्काल कार्रवाई चाह रहे थे। लेकिन, पहले महिला का इलाज जरूरी था। हरसूद का केस होने से अस्पताल चौकी में पुलिस ने बयान नहीं लिए होंगे। अब मर्ग डायरी मिलते ही महिला के मायके वालों से भी पूछताछ करेंगे। वो जैसा कहेंगे, उसी हिसाब से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हमने मायके वालों को प्रक्रिया के मुताबिक कार्रवाई के लिए आश्वस्त कर दिया है।

Lok Sabha Election 2024: बैतूल संसदीय क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का ह्दयाघात से निधन

BSP candidate

 

 

MP News: बैतूल। बैतूल संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे अशोक भलावी का मंगलवार को ह्दयाघात से निधन हो गया। बैतूल से 14 किमी दूर ग्राम सोहागपुर निवासी अशोक भलावी को दोपहर करीब दो बजे सीने में दर्द होने पर स्वजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक मनीष लश्करे ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस कारण अब वहां का चुनाव स्थगित होगा। कलेक्टर से रिपोर्ट लेकर निर्वाचन आयोग को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा भेजी जा रही है जिस पर आगामी कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि जिस दल के प्रत्याशी का निधन हुआ है उसे अन्य प्रत्याशी देने का अवसर मिलेगा। बैतूल संसदीय क्षेत्र का चुनाव दूसरे चरण में होना है यहां 26 तारीख को मतदान होना है नाम वापसी की प्रक्रिया भी यहां पूरी हो चुकी है।

National News: चुनाव से पहले रणदीप सुरजेवाला को झटका! हेमा मालिनी के खिलाफ बयान पर चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

against Hema Malini

 

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला को बड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने उन्हें बीजेपी की नेता हेमा मालिनी के खिलाफ बयान देने के मामले में मंगलवार (नौ अप्रैल, 2024) को नोटिस जारी किया है. नोटिस के तहत कांग्रेस नेता से कहा गया है, “आप इस मामले में 11 अप्रैल, 2024 की शाम पांच तक जवाब दे दें.”

चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से इस मामले में एक्शन की मांग की है और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि उनके नेता महिलाओं के प्रति सम्मान से पेश आएं. मल्लिकार्जुन खरगे को इस मामले में 11 अप्रैल, 2024 तक जवाब देना होगा कि उन्होंने इस बाबत क्या कदम उठाए. दरअसल, रणदीप सुरजेवाला तब बीजेपी के निशाने पर आ गए थे, जब पार्टी के आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने एक्स पर एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर किया और इस क्लिप में कांग्रेस नेता को हेमा मालिनी के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी करते देखा गया था.

“मां ने कैसी परवरिश दी है?”, NCW चीफ ने पूछा

हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से इस बार के चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार हैं. रणदीप सुरजेवाला ने उन्हें लेकर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कांग्रेस नेता पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था, ”रणदीप सुरजेवाला ने ऐसा कहकर मानसिकता दिखाई है. ऐसा कहकर उन्‍होंने यह बताया कि उनकी मां ने उन्हें महिलाओं के लिए किस तरह की परवरिश दी है. मुझे इस बात से हैरानी होती है कि दिखने में इतने अच्‍छे लोग मन के काले कैसे हो सकते हैं. ऐसे तो रणदीप सुरजेवाला महिलाओं को कभी आगे नहीं बढ़ने देंगे.”

विवाद बढ़ने पर क्या बोले थे रणदीप सुरजेवाला?

विवाद के बाद कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने सफाई में कहा था, ”बीजेपी की आईटी सेल को काट-छांट, तोड़-मरोड़ और फर्जी-झूठी बातें फैलाने की आदत बन गई है, ताकि वह हर रोज मोदी सरकार की युवा विरोधी, किसान विरोधी, गरीब विरोधी नीतियों-विफलताओं व भारत के संविधान को खत्म करने की साजिश से देश का ध्यान भटका सके. पूरा वीडियो सुनिए- मैंने कहा हम तो हेमा मालिनी का भी बहुत सम्मान करते हैं, क्योंकि, वो धर्मेंद्र से ब्याह रखी हैं, बहू हैं हमारी.”

रणदीप सुरजेवाला ने आगे कहा था, ”बयान केवल इतना था कि सार्वजनिक जीवन में सभी की जनता के प्रति जवाबदेही तय होनी चाहिए, चाहे वो नायब सैनी हों, या खट्टर या मैं ख़ुद. सब काम के दम पर बनते-बिगड़ते हैं, जनता सर्वोपरि है, और चुनाव में उसे अपने विवेक का इस्तेमाल करके चुनाव करना होता है. मैंने साफ कहा कि हम हेमा मालिनी का सम्मान करते हैं और वो हमारी बहू हैं. भाजपा महिला-विरोधी है. वह हर कुछ महिला-विरोध के चश्मे से देखती-समझती है और सहूलियत के अनुसार झूठ फैलाती है!”

Chaitra Navratri 2024 Bhog: नौ दिनों तक नौ देवियों को लगाएं उनके प्रिय भोग, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

offerings to nine goddesses

Chaitra Navratri 2024 Bhog: 9 अप्रैल से हिंदू नववर्ष के साथ चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई है। नवरात्र के नौ दिनों में देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत भी रखा जाता है। चैत्र नवरात्र के दौरान नौ देवियों को अलग-अलग तरह का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि नौ देवियों को उनका पसंदीदा भोग लगाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए, जानते हैं कि किस दिन किस देवी को कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए।

पहले दिन

चैत्र नवरात्र का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित माना जाता है। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा के दौरान गाय के घी से बना हलवा और रबड़ी का भोग लगाना चाहिए।

दूसरे दिन

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने की परंपरा है। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी के भोग में चीनी और पंचामृत शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि यह भोग लगाने से साधक को अच्छी सेहत और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है।

तीसरे दिन

चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने के बाद उन्हें दूध से बनी चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।

चौथे दिन

चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं।

पांचवें दिन

पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाने की परंपरा है। इससे व्यक्ति के व्यापार और करियर में तरक्की होती है।

छठवें दिन

छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है। इस दिन मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाना सर्वोत्तम माना जाता है। इससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि मिलती है।

सातवें दिन

सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। इस दिन सुबह पूजा के बाद मां कालरात्रि को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।

आठवें दिन

चैत्र नवरात्र के आठवें दिन महागौरी को नारियल का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

नौवें दिन

चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन यानी नौवें दिन आप मां सिद्धिदात्री को पूड़ी, खीर या हलवे का भोग लगा सकते हैं। मान्यता है कि इन चीजों को अर्पित करने से देवी मां की कृपा प्राप्त होती है।

Nepal Tour: IRCTC लाया है नेपाल टूर पैकेज, सस्ते में मिल रहा इन मंदिरों के दर्शन का मौका

IRCTC has brought

 

IRCTC Nepal Tour: आईआरसीटीसी भारत के पड़ोसी देश नेपाल के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है. हम आपको इसके डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

नेपाल की सैर करने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है. हम आपरो टूर डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

इस पैकेज की शुरुआत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से होगी. इसमें आपको लखनऊ से काठमांडू जाने और आने दोनों के लिए फ्लाइट की टिकट मिलेगी.

इस पैकेज का लुत्फ आप 23 अप्रैल, 21 मई और 25 जून 2024 को उठा सकते हैं. इस पैकेज में सैलानियों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों मिल रहा है.

पैकेज का नाम Nepal-Pashupatinath & Manokamna Mandir Darshan है. इस पैकेज में आपको 5 दिन और 4 रात की नेपाल की सैर का मौका मिला है.

इस पैकेज में आपको पशुपतिनाथ मंदिर, मनोकामना मंदिर जैसी कई धार्मिक जगहों के दर्शन का मौका मिलेगा. इसके अलावा पैकेज में आपको पोखरा की सैर का मौका भी मिल रहा है.

पैकेज के लिए आपको ऑक्यूपेंसी के हिसाब से शुल्क देना होगा. सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए आपको प्रति व्यक्ति 53,600 रुपये देना होगा. वहीं डबल ऑक्यूपेंसी पर आपको 45,900 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 44,600 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क देना होगा.

MP News: बालाघाट में पीएम नरेन्‍द्र मोदी बोले-देशवासियों को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा

Modi said in

PM Modi In MP : बालाघाट। नक्सल प्रभावित संसदीय क्षेत्र बालाघाट में पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दींं। पीएम बोले- जी 20 के दौरान में दुनिया के असंभव फैसले भारत में लिए गए। कांग्रेस पुरानी सोच पर चलती रही। छोटा सा परिवार देश पर हावी हो गया। बालाघाट में मेरे परिवारजनों का ये जोश और जुनून बताता है कि देशवासियों को सिर्फ और सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा है। यह तो ट्रेलर है पूरी पिक्‍चर बाकी है। आपने मुझे देखा है। नरेन्द्र मोदी के लक्ष्‍य बहुत बड़े हैं, मेहनत इसलिए कर रहा हूं। कांग्रेस से आदि‍वासी को जल, जंगल व जमीन के अधिकार से वंचित रखा है।

मोदी महाकल का भक्‍त है, मैं कांग्रेस की गीदड़भभकी से डरता नहीं है। मोदी गारंटी देते हैं तो कांग्रेस गाली देते हैं। रामपायली की यह धरती राम से जुटी है। राम प्राण प्रतिष्ठा का विरोध करते हैं। गरीबों के खाते में दे रही है कांग्रेस ने लूटा है। अब परिवार वादी पार्टी के नाराज हैं। क्‍योंकि इन पर शिकंजा कसा जा रहा है। भ्रष्‍टाचार का पैसा जिसकी तिजोरी में गया है उसे बाहर निकाल कर लाऊंगा। भाजपा तीसरे कार्य काल में देश महत्‍वपूर्ण फैसले लेगी। भाजपा के प्रत्‍याशी के पक्ष में वोट देने के लिए अपील की है। बालाघाट में प्रधानमंत्री मोदी की विजय शंखनाद रैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। मंच पर फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रहलाद सिंह पटेल, सम्पतिया उइके सहित पूर्व सांसद, विधायक मौजूद।

बालाघाट में प्रधानमंत्री मोदी की विजय शंखनाद रैली

फग्गनसिंह कुलस्ते बोले- ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का ही कमाल है कि गरीबों को चार करोड़ आवास दिए हैं। बालाघाट और मंडला जिले में कोई भी गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा। देश में 2014 से पहले दो करोड़ 74 समूह थे। आज 10 करोड़ समूहसे जुड़कर महिलाएं काम कर रही हैं। मोदी जी ने दो करोड़ बहनों को लखपति बनाने का फैसला किया है। किसान घबराए नहीं, जून में बजट आएगा तब गेहूं का बोनस बढ़ाएंगे और ओलावृष्टि या अधिक वर्षा से खराब हुई फसलों की सरकार बेहतर खरीदी करेगी।

पीएम के दौरे से पहले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज के दिन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हमारे प्रदेश के बालाघाट में आ रहे हैं। चुनाव अभियान में उनकी उपस्थिति मध्‍य प्रदेश को एक नई प्रकार की ऊर्जा देगी।

उल्‍लेखनीय है कि भाजपा ने बालाघाट संसदीय सीट से वर्तमान सांसद ढाल सिंह बिसेन का टिकट काट कर बालाघाट नगर पालिका की महिला पार्षद भारती पारधी को प्रत्याशी बनाया है। प्रधानमंत्री ने दस साल पहले बोधसिंह भगत के समर्थन में जनसभा की थी, जिसमें भाजपा बालाघाट-सिवनी सीट जीतने में सफल हुई थीं। उसी इतिहास को दोहराने के मकसद से प्रधानमंत्री एक दशक बाद दूसरी बार बालाघाट पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से शहर में 2500 से अधिक का पुलिस बल तैनात किया गया।

चार महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को बालाघाट में भारी नुकसान झेलना पड़ा था। वहीं, सिवनी में भी भाजपा दो सीट पर ही कमल खिला पाई थी। बालाघाट में भाजपा को छह में से सिर्फ दो सीट पर संतोष करना पड़ा था। विधानसभा चुनाव में मंत्री रहे गौरीशंकर बिसेन, रामकिशोर कावरे और प्रदीप जायसवाल को करारी हार झेलनी पड़ी थीं। पूर्व विधायक भगत सिंह नेताम को भी हार का मुंह देखना पड़ा था। वर्तमान में बालाघाट-सिवनी सीट की आठ सीटों में मामला 50-50 का है यानी कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के चार-चार विधायक हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का 400 पार और मध्य प्रदेश में सभी 29 सीट जीतने के संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने बालाघाट को चुना है।

कार्यक्रम क्षेत्र ड्रोन नो फ्लाई जोन घोषित

पुलिस जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कार्यक्रम के लिए जिले में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसआइएसएफ) अनिल कुमार के नेतृत्व में ढाई हजार से ज्यादा का पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगा है, जिसमें संपूर्ण शहर में नाकेबंदी की गई है। जिला पुलिस बलए हाकफोर्स, इंटेलिजेंस ब्यूरो और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के संपूर्ण क्षेत्र को ड्रोन नो फ्लाइ जोन घोषित किया गया है। कार्यक्रम के संपूर्ण क्षेत्र में धारा 144 लागू है, जो प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के खत्म होने तथा उनके प्रस्थान तक प्रभावशाली रहेगा।

पुलिस जानकारी के अनुसार, पीएम के दौरे की सुरक्षा के लिए बालाघाट जिले से लगे महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ सीमा में 15 तथा जिले की सीमा में नौ चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की गई। इसके अलावा शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की भी सघन चेकिंग की। जिले भर में होटल, लाज, धर्मशाला, किराएदार व अन्य शहरों से आने वाले व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...