Punjab News: अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Amritpal Singh's

 

Amritpal Singh Latest News: पंजाब में ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को असम की जेल से पंजाब की जेल में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर प्रस्तावित मार्च से एक दिन पहले रविवार को उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया. अमृतपाल सिंह को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया था.

अमृतपाल सिंह और उसके नौ साथी इस समय असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं. पुलिस उपायुक्त आलम विजय सिंह ने रविवार को बताया कि अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. डीसीपी ने कहा कि उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया है. अधिकारी ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी.

केदारनाथ समेत चार धाम के लिए 10 मई से शुरू हो रही यात्रा

Kedarnath starting fr

 

देहरादून

केदारनाथ समेत चार धाम के लिए 10 मई से यात्रा शुरू हो रही है। चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को आठ अप्रैल 2024 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू होने जा रही है। सरकार की ओर से किसी भी यात्री को पंजीकरण के बिना चार धाम पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए यह जरूरी है कि यात्रा पर जाने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें। चारधाम के लिए पर्यटन विभाग ने पंजीकरण के लिए तैयारी पूरी कर ली हैं। इस बार पंजीकरण के बाद पर्ची पर यात्रियों को आवश्यक मोबाइल नंबर भी मिलेंगे।
केदारनाथ आपदा के बाद से लगातार हर साल सालों की संख्या में भक्त उत्तराखंड के चारधाम की यात्रा कर रहे हैं। उत्तराखंड के चारधाम की यात्रा में भक्त यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करते हैं। गंगोत्री और बदरीनाथ में आप जहां सड़क के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं, तो वहीं यमुनोत्री और केदारनाथ में आपको चलना पड़ता है।

केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। चमोली जिले में स्थित भगवान विष्णु को समर्पित बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्म मुहूर्त का तीर्थ यात्रियों के लिए खुलेंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीखों का ऐलान बसंत पंचमी के दिन हुआ था। जबकि, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे।

AAP News: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप नेता जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे

leaders sit on

 

 

National News: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के प्रमुख नेता रविवार को जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे। आप’ की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने लोगों से केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अनशन में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी ‘आप’ को खत्म करने की भाजपा की साजिश का हिस्सा है। आप ने गिरफ्तारी के समय को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि वह केजरीवाल को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से रोकने की कोशिश कर रही है।

बता दे कि अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था, जब उन्होंने केंद्रीय एजेंसी के 9 समन का जवाब नहीं दिया था, और तब से वह ईडी लॉक-अप से अपनी सरकार चला रहे हैं। केंद्रीय एजेंसी ने आप नेता पर ”साजिशकर्ता” होने का आरोप लगाया है। ईडी का मानना है कि अब रद्द की गई नीति में उच्च लाभ मार्जिन प्रदान किया गया था और रिश्वत के पैसे का इस्तेमाल कथित तौर पर आप के चुनाव अभियानों के वित्तपोषण के लिए किया गया था।

दिल्ली भाजपा का भी धरना प्रदर्शन

इधर दिल्ली बीजेपी ने भी धरना-प्रदर्शन कर सेल्फी कैंपेन भी चलाया। इस दौरान प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज हम अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार का मॉडल दिखा रहे हैं। वह राजमहल जिसमें अरविंद केजरीवाल रहते हैं. अरविंद केजरीवाल बताएं कि उन्होंने दिल्ली की जनता को लूटकर कितना बड़ा राजमहल बनाया है।

PM Modi Road Show Jabalpur: जबलपुर में प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू, खुली गाड़ी पर सवार होकर कर रहे जनता का अभिवादन

road show starts

 

PM Modi Road Show in Jabalpur: जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जबलपुर में रोड शो में खुले वाहन पर सवार होकर जनता का अभिवादन कर रहे हैं। उनके साथ वाहन में सीएम डा. मोहन यादव और भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे भी सवार हैं। पीएम मोदी शाम 6 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचे जहां सीएम मोहन यादव और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे हेलीकाप्टर से जीआरसी ग्राउंड पहुंचे और यहां से भगत सिंह चौक कटंगा पहुंचे। पीएम ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरू किया।

पीएम मोदी (PM Modi in MP) के दौरे को देखते हुए इलाके में नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। जबलपुर शहर में कटंगा चौक से छोटी लाइन चौके के बीच सवा किमी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो हो रहा है। रोड शो में वे सवा किमी की दूरी करीब एक घंटे में तय करेंगे।

सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम हैं। रोड शो के रास्ते पर दोनों ओर बेरीकेड्स लगे हैं। रोड शो के दौरान कोई भी व्यक्ति इन्हें पार नहीं करेगा। बेरीकेड्स के अंदर केवल पीएम नरेन्द्र मोदी का वाहन और पुलिस के वाहन चल रहे हैं।

एसपीजी और पुलिस की सुरक्षा

जबलपुर में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आस-पास एसपीजी के 40 कमांडो तैनात हैं। वहीं पूरे क्षेत्र में 5 हजार पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। डुमना एयरपोर्ट से आने जाने वाले मार्ग और रोड शो के रास्ते की ओर जाने वाले मार्ग पर दोपहर से ही वाहनों का जाना बंद कर दिया गया था।

MP Board Result Date 2024: मूल्यांकन कार्य 98 प्रतिशत पूरा, 10वीं-12वीं के रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह में होंगे जारी

10th-12th results

 

10th 12th Result News: मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब भी दो प्रतिशत मूल्यांकन कार्य बाकी है।माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) ने पांच अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ जिलों में शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगाए जाने के कारण मूल्यांकन की गति धीमी है। अब 10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं,ताकि समय से परिणाम घोषित किया जा सके।

मूल्यांकन कार्य 22 फरवरी से जारी है।अधिकारियों का कहना है कि नौवीं व 11वीं की वार्षिक और 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कापियों के मूल्यांकन के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। भोपाल सहित मुरैना सहित एक-दो जिले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीइओ) ने समन्वयक केंद्र का निरीक्षण कर मूल्यांकन से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। बता दें, कि प्रदेश के 17 लाख विद्यार्थियों की एक करोड़ 10 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है।

रिजल्ट तैयार करने में लगेंगे 10 दिन

अभी तक मूल्यांकन कार्य धीमी गति से चल रहा था। मूल्यांकन कार्य पांच अप्रैल को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया गया।अब 10 अप्रैल तक पूरा करना है। इसके बाद रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। करीब 10 दिन रिजल्ट बनाने में लगेंगे।20 से 25 अप्रैल के बीच 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है ।

Congress Candidates List: कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट, पश्चिम बंगाल की इन लोकसभा सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान

Congress released

West Bengal News: लोकसभा चुनाव 2024 के ऐलान के बाद अब कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. रविवार (7 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल की तीन सीटों के लिए कैंडीडेट्स की घोषणा की गई है. इनमें बनगांव की आरक्षित लोकसभा सीट पर पार्टी के पुराने नेता प्रदीप विश्वास को टिकट दिया गया है. यहां से बीजेपी के कैंडिडेट केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर हैं.

बनगांव बांग्लादेश के शरणार्थी समुदाय “मतुआ” बहुल क्षेत्र है, जो हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू होने के बाद खुश हैं.

इसके अलावा कांग्रेस की ओर से हावड़ा जिले की उलूबेरिया लोकसभा सीट पर अजहर मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि घटाल लोकसभा सीट पर डॉक्टर पापिया चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया गया है.

240 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है कांग्रेस

रविवार को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 13 वीं लिस्ट जारी की है. अब तक पूरे देश में 240 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान पार्टी की ओर से किया जा चुका है.पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट इसलिए भी ख़ास है क्योंकि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद बंगाल में वाम दलों और कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर गठबंधन का ऐलान नहीं किया है. वाम मोर्चा अलग से कैंडिडेट्स की घोषणा कर रहा है और कांग्रेस अलग से.

पश्चिम बंगाल में सात चरणों में लोकसभा चुनाव

बता दें कि इस बार देशभर में 7 फेजों में लोकसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे और 4 जून, 2024 को परिणाम घोषित होंगे. पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में वोटिंग होगी, जिसमें पहले चरण (19 अप्रैल) में कूच बिहार अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी की सीटें शामिल हैं. वहीं दूसरे चरण यानि 26 अप्रैल में दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट सीट पर वोट डाले जाएंगे.

तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होगी जब मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद में मतदान होगा. वहीं चौथे चरण यानि 13 मई में बहरामपुर, कृष्णानगर, रानाघाट, बर्द्धमान पूर्व, बर्द्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, भोलपुर और बीरभूम में वोटिंग होगी. वहीं पांचवें चरण की वोटिंग में बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग शामिल हैं…यहां 20 मई को मतदान होगा. छठे चरण में (25 मई) तामलुक, कांथी, घाटाल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और विष्णपुर में मतदान होगा. जबकि सातवें यानि आखिरी चरण 1 जून में दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर में मतदान होने हैं.

Lok Sabha Election 2024: गाजीपुर पहुंच मुख्तार के परिवार से मिले अखिलेश यादव, बोले- उम्मीद करते हैं सच्चाई आएगी सामने

Akhilesh Yadav

 

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गाजीपुर पहुंचकर मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात की। परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया के सामने अखिलेश यादव के निशाने पर भाजपा सरकार रही। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत चौंकाने वाली थी। भाजपा की सरकार में संस्थाओं पर भरोसा कम हुआ है।

उन्होंने कहा कि कहा कि मैं इस दुख की घड़ी में (मुख्तार अंसारी के) परिवार के सभी सदस्यों से मिला। मुख्तार अंसारी की मौत की घटना सबके लिए चौंकाने वाली थी। हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा। जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से संस्थाओं पर भरोसा कम हुआ है। लोग अपने न्याय के लिए आत्मदाह तक कर रहे हैं। आखिरकार सरकार क्या चाहती है?

Lok Sabha Election 2024: प्रेमानंद महाराज से जीत का आशीर्वाद लेने पहुंचीं हेमा मालिनी, करीब 20 मिनट तक की चर्चा

Hema Malini reached

 

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में सभी प्रत्याशी पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर गए हैं और जनता के बीच जा-जाकर वोट मांग रहे हैं. वहीं इसी क्रम में बीजेपी सासंद और मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी जीत का आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन में स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में पहुंचीं. इस दौरान हेमा मालिनी ने प्रेमानंद महाराज से करीब 20 मिनट तक चर्चा की. वहीं प्रेमानंद महाराज ने भी हेमा मालिनी को एक सलाह दी.

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी से प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आप प्रभु आश्रित हैं आप और ह्रदय से प्रभु के प्रति भक्ति रखती हैं,आप तिलक भी लगाए हैं और आपका संतों से सानिध्य रहता ही है. भगवत चरणों का आश्रय है ही, तो जिसका हरि का थोड़ा सा अनुराग है, तो लौकिक विजय का आप पारलौकिक विजय भी प्राप्त कर सकती हैं. श्री कृष्ण अनुराग पारलौकिक विजय है. वैसे आप 10 साल तो विजय रही ही हैं, तो आगे के लिए उत्साह है ही आपको. वहीं हेमा मालिनी को राधा रानी की चुनरी पहनाकर उन्हें आशीर्वाद दिया.

वहीं प्रेमानंद महाराज ने हेमा मालिनी को सलाह देते हुए कहा कि आप आगे बढ़िए और समाज में थोड़ी प्रियता और बढ़ाइए. ऐसी सभाओं में भी जाइए जहां जनसाधरण भी आपको अपना मानें. इस पर हेमा मालिन ने कहा कि हमारे घर पर सब आते हैं और जहां-जहां हमें बुलाते मैं भी जाती हूं, लेकिन समय नहीं मिलता तो मैं नहीं जा पाती हूं. इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर आप लोगों को समय देंगी तो बड़ी विजय प्राप्त होगी, आस-पास के क्षेत्रों में जाकर भी लोगों से मिलें.

बता दें कि मथुरा लोकसभा सीट पर बीजेपी ने तीसरी बार हेमा मालिनी पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है. पिछले दो चुनावों में मथुरा सीट पर हेमा मालिनी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. अब देखना ये है कि रालोद के बीजेपी के साथ गठबंधन करने पर बीजेपी को कितना फायदा होगा.

Belly Fat: पेट की चर्बी गला देंगी किचन की ये चीजें गारंटी कुछ ही दिनों में दिखने लगेंगे बिल्कुल फिट !

kitchen items will

Belly Fat: मोटापा कम करने के लिए लोग खूब पसीना बहाते हैं, डाइटिंग करते हैं लेकिन इसकी गारंटी नहीं कि इससे मोटापा कम ही हो जाए. लेकिन हमारे किचन में कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जो मोटापा तेजी से कम हो सकता है.

फैट कम करने के घरेलू उपाय

आज मोटापा बड़ी समस्या बनकर उभरा है. हमारे देश में बड़ी संख्या में लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं. अधिकांश लोगों के पेट के पास चर्बी बढ़ जाती है. मोटापा अपने साथ कई समस्याएं भी ला सकता है. इसकी वजह से लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हार्ट डिजीज की समस्याएं हो सकती हैं.

मोटापा कम करने के लिए लोग खूब पसीना बहाते हैं, डाइटिंग करते हैं लेकिन इसकी गारंटी नहीं कि इससे मोटापा कम ही हो जाए. ऐसे में किचन में मौजूद कुछ चीजें (Fat Loss Remedies) आपकी मदद कर सकती हैं. इनके इस्तेमाल से मजे-मजे में चर्बी गलकर खत्म हो जाती है. तो चलिए जानते हैं इन चीजों का नाम और इन्हें यूज करने का तरीका…

सरसों के बीज: सरसों के छोटे-छोटे बीज में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनमें विटामिन ए, बी कॉम्पलेक्स, विटामिन सी, कई मिनिरल्स, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी मेटाबॉलिज्म को तेज कर एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करते हैं.

लहसुन: लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि पेट की चर्बी को भी कम करने का काम करता है. इसे खाने में शामिल कर आप कई तरह के फायदा पा सकेत हैं. लहसुन में पाया जाने वाला एलीसिन कंपाउड मेटाबोलिज्म को तेजी से बूस्ट करता है और फैट को एनर्जी में बदलने का काम करता है.

अदरक: अदरक कई गुणों से भरपूर होता है. इसमें मौजूद गुण पोषक तत्व को तेजी से अवशोषित कर मेटाबोलिज्म को बढ़ाते हैं. थर्मोजेनेसिस होने के चलते अदरक भी शरीर के तापमान को बढ़ाने का काम करता है. इससे कैलोरी ज्यादा बर्न होती है और भूख कम लगती है. कोलेस्ट्रॉल, शुगर, ब्लड प्रेशर कम करने में भी यह मददगार होता है.

दालचीनी: हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वजन कम करने की सोच रहे हैं तो अपने खाने में कुछ चीजों को शामिल करें. इसमें दालचीन भी एक है. इसके फायदे जबरदस्त हैं. दालचीनी खाने से मेटाबोलिज्म तेजी से बूस्ट होता है और शुगर लेवल नीचे आ जाता है. इसकी वजह से इंसुलिन सेंसिटिविटी भी बढ़ती है. थर्मोजेनिक होने की वजह से दालचीनी शरीर में उष्मा को बढ़ाने का काम करती है, जिससे कैलोरी की खपत ज्यादा होती है और चर्बी कम होती है.

Byju’s Crisis: बायजू को लगा नया झटका, नहीं बेच पाएगी ‘आकाश’ में अपनी हिस्सेदारी

Byju's gets

Byju’s Crisis: एडटेक कंपनी बायजू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बायजू की पेरेंट कंपनी ‘थिंक एंड लर्न’ (Think and Learn Pvt Ltd) अब आकाश एजुकेशन में अपनी 6 फीसदी हिस्सेदारी नहीं बेच पाएंगी. कंपनी को यह आदेश इमरजेंसी आर्बिट्रेशन कोर्ट ने दिया है.

क्या है पूरा मामला?

थिंक एंड लर्न के ऊपर बिलेनियर डॉक्टर रंजन पाई की कंपनी MEMG फैमिली ऑफिस का कुल 350 करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसे कंपनी लौटाने में विफल रही है. ऐसे में MEMG फैमिली ऑफिस ने अपने पैसे प्राप्त करने के लिए मार्च 2024 में मध्यस्थता के प्रोसेस को शुरू कर दिया था.

पीटीआई की खबर के मुताबिक मामले पर एक कानूनी मध्यस्थ ने बायजू की पेरेंट कंपनी ‘थिंक एंड लर्न’ को आदेश दिया है कि वह MEMG फैमिली ऑफिस के 350 करोड़ रुपये वापस लौटाने के लिए प्रक्रिया को शुरू करें. इसके साथ ही कंपनी को आकाश एजुकेशन में अपनी 6 फीसदी हिस्सेदारी को भी नहीं बेचने को कहा गया है.

बायजू कर रही छंटनी

एक समय पर 22 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन वाली कंपनी बायजू लंबे वक्त से आर्थिक संकट से गुजर रही है. कंपनी अपने कर्मचारियों को पिछले चार महीने से वक्त पर सैलरी देने में असफल रही है. हाल ही कंपनी ने सभी कर्मचारियों के एक लेटर के जरिए मार्च में देर से सैलरी मिलने की जानकारी दी है. इसके साथ ही कंपनी ने हाल ही में 500 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है.

कंपनी के सीईओ की जीरो हो गई नेट वर्थ

कंपनी के सीईओ बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran) की भी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट 2023 में शामिल रहने वाले बायजू रविंद्रन की नेट वर्थ इस साल जीरो आंकी गई है. ऐसे में पिछले एक साल में उनकी नेट वर्थ 17545 करोड़ रुपये (2.1 अरब डॉलर) से शून्य पर पहुंच गई है और वह इस साल की फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट से बाहर हो गए हैं.

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...