Parenting Tips : आपका बच्चा भी कोल्ड ड्रिंक पीने का है शौकीन तो जान लें नुकसान

drinking cold drinks

Health Tips: जब बच्चे अपने बड़ों को कोल्ड ड्रिंक पीते देखते हैं, तो उनमें भी उसे आजमाने की इच्छा जाग जाती है. वे सोचते हैं, अगर बड़े इसे पी सकते हैं, तो वे क्यों नहीं? इस तरह, बच्चों में कोल्ड ड्रिंक की तलब बढ़ने लगती है. लेकिन, इसके पीछे छिपे नुकसान के बारे में जानना जरूरी है. आइए जानते हैं कि कैसे बच्चों को कोल्ड ड्रिंक नुकसान करता है और हम अपने बच्चों को कैसे इससे बचा सकते हैं.

मोटापा

कोल्ड ड्रिंक में बहुत सारी चीनी होती है, जो बच्चों में मोटापा बढ़ा सकती है. जब बच्चे इसे ज्यादा पीते हैं, तो उनमें फालतू कैलोरी बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ने लगता है. इसलिए, हमें उन्हें स्वस्थ पेय पदार्थ जैसे कि फलों का जूस या पानी पीने के लिए कहना चाहिए.

दांतों की समस्याएं

कोल्ड ड्रिंक में पाई जाने वाली चीनी और एसिड बच्चों के दांतों के लिए खराब होते हैं. ये दोनों मिलकर दांतों में सड़न पैदा करते हैं, जिससे दांत कमजोर हो जाते हैं और जल्दी खराब हो सकते हैं. इसलिए, बच्चों को कम से कम कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए कहना और उन्हें स्वस्थ पेय की ओर ले जाना जरूरी है.

डायबिटीज का खतरा

जब बच्चे अक्सर कोल्ड ड्रिंक पीते हैं, उनमें चीनी की मात्रा बढ़ जाती है, जो टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकती है. ये डायबिटीज शरीर में शुगर को सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाने की समस्या है. इसलिए, हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए बच्चों को कम चीनी वाले पेय पीने चाहिए.

खाने की खराब आदतें

कोल्ड ड्रिंक पीने की आदत बच्चों में गलत खान-पान की आदतें डाल सकती है. वे हेल्दी ऑप्शन जैसे फलों और सब्जियों को छोड़, मीठे पेय की ओर अधिक आकर्षित होते हैं. यह उनके शरीर के लिए नुकसानदायक होता है. इसलिए, उन्हें स्वस्थ विकल्पों की ओर धीरे-धीरे मोड़ना जरूरी है.

हड्डियों का कमजोर होना

कुछ कोल्ड ड्रिंक में ऐसे रसायन होते हैं जो हमारी हड्डियों को कमजोर कर सकते हैं. ये रसायन हड्डियों में मिनरल्स कम कर देते हैं, जिससे उनकी मजबूती घटती है. इसका मतलब है कि बच्चों में चोट लगने या फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए, उन्हें हेल्दी ड्रिंक की ओर ले जाना बेहतर होता है.

Congress News: मध्य प्रदेश की शेष तीन सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी, सभी लोकसभा क्षेत्रों में स्थिति साफ

Congress declared

 

 

MP Loksabha Congress Candidate List : लंबे मंथन के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की शेष तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने ग्वालियर से प्रवीण पाठक, खंडवा से नरेंद्र पटेल और मुरैना से सत्यपाल सिकरवार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं इन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश की सभी 29 संसदीय सीटों पर प्रत्याशियों के लिहाज से स्थिति भी साफ हो चुकी है।

 

गौरतलब है कि कांग्रेस ने इससे पूर्व तीन सूचियां जारी की थी। जिसमें एक सूची में 10, दूसरी सूची में 12 तो वहीं तीसरी सूची में तीन नाम शामिल थे, इस तरह कांग्रेस ने 25 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। वहीं तीन सीटों पर लंबे समय से मंथन चल रहा था। वहीं अब कांग्रेस ने चौथी सूची जारी कर सभी सीटों पर स्थित साफ कर दी है।

गौरतलब है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश की 29 में से सिर्फ 28 लोकसभा सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। खजुराहो सीट कांग्रेस ने समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को दी थी। यहां सपा ने मीरा यादव को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया है।

मुरैना-श्योपुर सीट पर सत्यपाल सिकरवार प्रत्याशी

कांग्रेस ने रैना-श्योपुर सीट से सत्यपाल सिकरवार ‘नीटू‘ को उम्मीदवार बनाया है। वे सुमावली से भाजपा विधायक रहे हैं। 2020 में हुए विधानसभा उपचुनाव में भितरघात के आरोपों के चलते भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। सत्‍यपाल सिकरवार के बड़े भाई सतीश सिकरवार ग्वालियर से कांग्रेस विधायक और भाभी शोभा सिकरवार ग्वालियर महापौर हैं।

Lalu Prasad Yadav: हथियारों की तस्करी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट, ग्वालियर के MP MLA Court कोर्ट ने किया जारी

arrest warrant

 

Crime News: हथियारों की तस्करी के पुराने मामले में ग्वालियर (मप्र) के एमपी-एमएलए कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। उन्हें हथियारों की तस्करी के मामले में आरोपित 23 लोगों में उनका नाम भी शामिल था। उनके नाम पर पहले भी स्थायी वारंट जारी हो चुका है, जिसके बाद उन्हें फरार घोषित कर दिया गया था।

तब पुलिस की विवेचना के दौरान इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी कि आरोपित लालू प्रसाद यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ही है अथवा बिहार निवासी कोई अन्य व्यक्ति। लेकिन, इस मामले के एमपी-एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित होने के बाद और कोर्ट की प्रक्रिया के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि आरोपित लालू प्रसाद यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ही हैं। इसके बाद उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किए जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस वारंट में नामित व्यक्ति को पुलिस 24 घंटे तक थाने में अपनी अभिरक्षा में भी रख सकती है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के महोबा स्थित आर्म्स स्टोर के संचालक राजकुमार शर्मा ने हथियार बिक्री का फर्जीवाड़ा किया था, जिसमें ग्वालियर निवासी व प्रकाश आर्म्स स्टोर के संचालक प्रवेश कुमार चतुर्वेदी ने वर्ष 1997 में इंदरगंज थाने में इस बारे में शिकायत देते हुए बताया कि राजकुमार शर्मा ने ग्वालियर फर्म से हथियार व कारतूस खरीदे थे और उन्हें बिहार में बेचा था।

पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया था। कोर्ट में पेश किए गए चालान में कुल 23 आरोपित बनाए गए थे, जिसमें बिहार के लालू प्रसाद यादव का भी नाम शामिल है। हालांकि, अब तक इस मामले में पुलिस लालू प्रसाद यादव को पकड़ नहीं सकी है। उल्लेखनीय है कि यह फर्जीवाडा 1995 से लेकर 1997 तक चलता रहा। इस दौरान दो आरोपितों की मौत हो गई है।

Lok Saha Election: मंडला में सीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर बोनस देने का एलान

big announcement

 

 

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शुक्रवार को बीजाडांडी में आगमन हुआ। लोकसभा प्रत्याशी के के समर्थन में सभा को संबोधित करने आए थे। उन्होंने आम जनता को बीजाडांडी मेंसंबोधित करते हुए कहा कि अब गंभीर बीमार व्यक्ति को जिले के कलेक्टर के अनुमोदन पर एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ आयुष्मान कार्ड के तहत निशुल्क मिलेगा।

वहीं केंद्र की पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय, जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल के साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ केंद्र की मोदी सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग पशुपालन करते है और जो नहीं करते है,वे भी पशुपालन करें उनके लिए योजना लाएंगे। जो दूध उत्पादन करते हैं, उन्हें हम प्रति लीटर बोनस आने वाले समय मे देंगे। कोदों कुटकी में भी हम बोनस दिया है।

सीएम डा. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत खास है क्योंकि आज लाडली बहना की राशि बहनों के बैंक खाते में जमा हो जाएगी। बहनों के लिए एक और योजना लेकर आएंगे,सिलाई के कारखाने डालेंगे।
चार-चार हजार बहनों को गारमेंट्स फैक्ट्री में काम देंगे

उन्होंने कहा कि चिंता मत करो मंडला में भी गारमेंट्स फैक्ट्री डलेगी। मंडला जिले को मेडिकल कॉलेज की सुविधा मिली है। साथ ही अब मंडला संसदीय क्षेत्र में आयुर्वेद कॉलेज की भी सुविधा मिलेगी। हमारी सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है।हमने एक दिन में 10000 लोगों को रोजगार देने का कार्य किया है। पूर्व में लोगों को भूमि खरीदने पर नाम परिवर्तन के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे।

लेकिन अब भाजपा सरकार ने नई सुविधा के तहत रजिस्ट्री के तुरंत बाद ही खरीददार के नाम पर जमीन परिवर्तन करने की योजना बनाई है। अब लोग परेशान नहीं होंगे और उनका काम घर में रहते हुए हो होगा। कार्यक्रम में अंत में जय सेवा जय बड़ादेव के नारे लगाते हुए अपने उद्बोधन को समाप्त किया। सभा को लोकसभा प्रत्याशी व केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह सिंह कुलस्ते, कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने भी संबोधित किया।

Ram Navami in Ayodhya: अयोध्या में भव्य होगा राम नवमी का आयोजन, पहुंच सकते हैं 50 लाख श्रद्धालु, ऐसी है तैयारी

Ram Navami will

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस बार पहली बार रामनवमी पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में इस बार अयोध्या में रामनवमी पर्व मनाने को लेकर भी एक अलग ही उल्लास और उत्साह का माहौल है। हिंदू पंचांग के अनुसार, राम नवमी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस साल रामनवमी 16 अप्रैल को दोपहर 01.23 बजे आरंभ होगी और इस तिथि का समापन 17 अप्रैल 2024 को दोपहर 03.14 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार, रामनवमी पर्व 17 अप्रैल को ही मनाया जाएगा।

अयोध्या में चप्पे चप्पे पर निगरानी

अयोध्या में इस बार रामनवमी पर्व को लेकर विशेष तैयारियों की जा रही है। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इसके लिए अभी से तैयारियों में जुट गया है। एक अनुमान के मुताबिक, इस बार रामनवमी पर 50 लाख से ज्यादा राम भक्त पहुंच सकते हैं। इसके लिए चप्पे चप्पे पर CCTV से निगरानी की जा रही है और पेट्रोलिंग टीम चौक चौराहों पर नजर रख रही है।

अयोध्या में 9 दिन लगेगा रामनवमी मेला

अयोध्या में हर साल 9 दिन रामनवमी मेला लगता है। रामनवमी को राम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। फिलहाल रोज करीब 2 से 3 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं और जब से राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है, तब से करीब 1 करोड़ से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं। वहीं राम मंदिर के लिए लोग दिल खोलकर दान कर रहे हैं। अभी तक ट्रस्ट को 52 करोड़ रुपए का दान प्राप्त हुआ है। कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी पहले ही बता चुके हैं कि 22 जनवरी को ही एक दिन में कुल 6 करोड़ रुपए का दान प्राप्त हुआ था।

रामनवमी पर ही हुआ था प्रभु श्रीराम का जन्म

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, प्रभु श्री राम भगवान विष्णु के 7 वें अवतार हैं और उनका जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को कर्क लग्न, अभिजीत मुहूर्त और पुनर्वसु नक्षत्र में हुआ था। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस समय भगवान राम का जन्म हुआ था, तब सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह का विशेष योग बना था। ये सभी ग्रह उस दौरान अपनी-अपनी उच्च राशि में मौजूद थे।

 

Veg Thali Inflation: महंगे प्याज आलू टमाटर के चलते मार्च 2024 में वेज थाली हुई 7% महंगी, नॉन-वेज थाली हुई सस्ती

Thali Inflation

Veg Thali Inflation: शाकाहारी भोजन करने वालों के लिए महंगाई में बढ़ोतरी हुई है. महंगे प्याज, टमाटर और आलू के चलते मार्च 2024 में बीते साल के समान महीने के मुकाबले शाकाहारी भोजन की थाली के कॉस्ट में 7 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने डेटा जारी कर ये जानकारी दी है.

 

क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स ने रोटी राइस रेट इंडेक्स (Roti Rice Rate Index) रिपोर्ट जारी किया है. रिपोर्ट के मुताबिक प्याज, टमाटर और आलू की कीमतों में उछाल के चलते वेज थाली की कीमत में मार्च 2024 में 7 फीसदी का उछाल आया है. मार्च 2024 में वेज थाली की कॉस्ट बढ़कर 27.3 रुपये प्रति प्लेट हो गई है जो मार्च 2023 में 25.5 रुपये रही थी. वेज थाली में रोटी, सब्जियां (प्याज, टमाटर और आलू), चावल, दाल, दही और सलाद आता है. हालांकि, फरवरी 2024 के 27.4 रुपये की तुलना में मार्च में शाकाहारी थाली की कीमत कम हुई है.

वेज थाली महंगी हुई है जबकि क्रिसिल ने बताया कि इस दौरान पॉल्ट्री की कीमतों में कमी के चलते नॉन-वेज थाली की लागत में 7 फीसदी की गिरावट आई है. नॉन-वेज थाली की कीमत एक साल पहले के समान महीने मार्च 2023 में 59.2 रुपये थी जो मार्च 2024 में घटकर 54.9 रुपये रह गई है. हालांकि फरवरी महीने के 54 रुपये प्रति प्लेट के मुकाबले नॉन-वेज थाली अभी भी महंगी है.

क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि, प्याज और आलू की सप्लाई में कमी देखी जा रही है. प्याज के दाम सालाना आधार पर 40 फीसदी, टमाटर के 36 फीसदी और आलू के दाम के 22 फीसदी बढ़ने के चलते शाकाहारी थाली महंगी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, सप्लाई में कमी के चलते एक साल पहले की तुलना में चावल के दाम भी 14 फीसदी और दालों की कीमतें 22 फीसदी बढ़ी है.

ब्रॉयलर मुर्गे की कीमतों में 16 फीसदी की गिरावट आने के चलते नॉन-वेज थाली की लागत घटी है. नॉन-वेज थाली में ब्रॉयलर की हिस्सेदारी 50 फीसदी है. हालांकि, फरवरी की तुलना में मार्च में रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत होने और अधिक मांग आने से ब्रॉयलर की कीमतें पांच फीसदी बढ़ी है. क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स के डायरेक्टर रिसर्च पुषण शर्मा ने कहा, बीते पांच महीने में वेज और नॉन-वेज थाली के कॉस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. वेज थाली महंगी हुई है जबकि नॉन-वेज थाली सस्ती हुई है.

Weather of MP: प्रदेश में मौसम ने फिर मारी पलटी, भोपाल सहित इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

भोपाल । प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। हवाओं का रुख अभी पश्चिमी है, इस वजह से तपिश बरकरार है। हालांकि हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने से ऊंचाई के स्तर पर बादल छा रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। शनिवार से प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने के आसार हैं। सात-आठ अप्रैल को राजधानी सहित कई शहरों में वर्षा भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी बना है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन मौसम प्रणालियों के अलावा अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में प्रति चक्रवात भी मौजूद हैं। इस वजह से हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ कुछ नमी आने की वजह से ऊंचाई के स्तर पर बादल बने हुए हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकतर शहरों में आंशिक बादल बने रहने की संभावना है। दो दिन तक तपिश बरकरार weather

भोपाल । प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। हवाओं का रुख अभी पश्चिमी है, इस वजह से तपिश बरकरार है। हालांकि हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने से ऊंचाई के स्तर पर बादल छा रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। शनिवार से प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने के आसार हैं। सात-आठ अप्रैल को राजधानी सहित कई शहरों में वर्षा भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी बना है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन मौसम प्रणालियों के अलावा अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में प्रति चक्रवात भी मौजूद हैं। इस वजह से हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ कुछ नमी आने की वजह से ऊंचाई के स्तर पर बादल बने हुए हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकतर शहरों में आंशिक बादल बने रहने की संभावना है।
दो दिन तक तपिश बरकरार

मौसम शुष्क बना रहने से अभी दो दिन तक तपिश बरकरार रहने की बात कही जा रही है। छह अप्रैल से मौसम के मिजाज में कुछ परिवर्तन हो सकता है। प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने लगेंगे। साथ ही कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। सात-आठ अप्रैल को राजधानी सहित प्रदेश के कई शहरों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ वर्षा होने की भी संभावना है

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में दिग्गजों की एंट्री, पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा के अगले दिन राहुल गांधी पहुंचेंगे

Entry of veterans

MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश में पहले चरण के लोकसभा चुनाव का मतदान 19 अप्रैल को होना है। जैसे-जैसे तिथि पास आ रही है, प्रत्याशियों के साथ पार्टी के बड़े नेताओं की हलचल भी बढ़ने लगी है। पहले चरण की सीटों पर प्रचार के लिए दिग्गजों की एंट्री भी होने लगी है।

मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारी को लेकर शीर्ष नेतृत्व ने अपने हाथों में कामन ले ली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे के बाद अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात अप्रैल से मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। पीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में देर रात तक बैठक चली।

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव देर रात प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे और पीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और वरिष्ट पदाधिकारी उपस्थित थे।

बताया जा रहा है कि मोदी के बाद अमित शाह मप्र में चुनावी प्रचार करेंगे वे छिंदवाड़ा में भी चुनावी सभा कर सकते है। वहीं पार्टी मुख्यालय में छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई है। स्थापना दिवस पर पार्टी ने एक लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा है। इसे पार्टी एक ऐतिहासिक रिकार्ड बनाने के रूप में देख रही है।
जबलपुर में जनसभा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात अप्रैल को जबलपुर में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। नौ अप्रैल को भी उनकी बालाघाट में जनसभा प्रस्तावित है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आदिवासियों के लिए सुरक्षित सीट मंडला और शहडोल में आठ अप्रैल को जनसभा करेंगे। इसके पहले बुधवार को स्मृति ईरानी ने पन्ना में खजुराहो से भाजपा प्रत्याशी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का नामांकन फार्म जमा करवाने के साथ जनसभा को भी संबोधित किया था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो अप्रैल को जबलपुर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन के साथ ही शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। वे छह अप्रैल को छिंदवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रचार में भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे को घेरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी हैं। स्मृति ईरानी ने भी बुधवार को यहां उन पर खूब प्रहार किए। उधर, राहुल गांधी की सभा कांग्रेस की न्याय गारंटी पर ज्यादा केंद्रित रह सकती है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के पहले भी नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश में 12 दिन में 14 जनसभाएं और एक रोड-शो किया था। राहुल ने आदिवासी बहुल मंडला और सीधी में व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबलपुर में सभा की थी। राहुल गांधी मंडला और शहडोल में सभा कर आदिवासी वर्ग को साधने की कोशिश करेंगे।

कारण, विधानसभा चुनाव में एसटी के लिए सुरक्षित 47 सीटों में 22 कांग्रेस ने जीती थी। विधानसभा चुनाव में मंडला लोकसभा की आठ में से पांच सीट कांग्रेस और तीन भाजपा ने जीती थी। इससे सटे लोकसभा क्षेत्र शहडोल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद और बालाघाट हैं। बालाघाट की भी आठ में से चार सीटें कांग्रेस ने जीती थी।

 

 

मोदी की सभा के लिए इसलिए जबलपुर को चुना

जबलपुर में पीएम मोदी की सभा से न सिर्फ जबलपुर सीट, बल्कि इससे जुड़ी मंडला, शहडोल, खजुराहो, दमोह और होशंगाबाद को भी साधने की कोशिश होगी। पहले और दूसरे चरण में जिन 13 सीटों पर मतदान होना है, उनमें जबलपुर बीचों-बीच है।

जबलपुर भले भाजपा की परंपरागत सीट रही है, विधानसभा चुनाव में पार्टी यहां की आठ में से सात सीट जीती थी, पर इस बार यहां से नया चेहरा आशीष दुबे को उतारा है। ऐसे में भाजपा कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। यहां नड्डा के कार्यक्रम के पांच दिन बाद ही प्रधानमंत्री की जनसभा हो रही है।
सबसे ज्यादा ध्यान छिंदवाड़ा पर

जेपी नड्डा छह अप्रैल को छिंदवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। छिंदवाड़ा भाजपा के लिए बेहद प्रतिष्ठा की सीट बन गई है, इसलिए पहले से यह माना जा रहा था कि यहां पार्टी के किसी बड़े नेता की सभा हो सकती है। कांग्रेस पिछली बार अकेली यही सीट जीती, इस कारण भाजपा हर हाल में इसे जीतना चाहती है।

Papmochni Ekadashi 2024: पापमोचिनी एकादशी पर आज

Papmochni Ekadashi

Papmochni Ekadashi 2024: पाप मोचनी एकादशी व्रत चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को किया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी पापों को नष्ट करने वाली होती है. स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने इसके फल एवं प्रभाव को अर्जुन के समक्ष प्रस्तुत किया था. पापमोचनी एकादशी व्रत साधक को उसके सभी पापों से मुक्त कर उसके लिए मोक्ष के मार्ग खोलती है. इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी का पूजन करना चाहिए. पापमोचिनी एकादशी कथा (Papmochani Ekadashi katha) कथा के अनुसार भगवान अर्जुन से कहते हैं, राजा मान्धाता ने एक समय में लोमश ऋषि से जब पूछा कि प्रभु यह बताएं कि मनुष्य जो जाने अनजाने पाप कर्म करता है उससे कैसे मुक्त हो सकता है. राजा मान्धाता के इस प्रश्न के जवाब में लोमश ऋषि ने राजा को एक कहानी सुनाई कि चैत्ररथ नामक सुन्दर वन में च्यवन ऋषि के पुत्र मेधावी ऋषि तपस्या में लीन थे.

 

इस वन में एक दिन मंजुघोषा नामक अप्सरा की नजर ऋषि पर पड़ी तो वह उन पर मोहित हो गयी और उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने हेतु यत्न करने लगी. कामदेव भी उस समय उधर से गुजर रहे थे कि उनकी नजर अप्सरा पर गयी और वह उसकी मनोभावना को समझते हुए उसकी सहायता करने लगे. अप्सरा अपने यत्न में सफल हुई और ऋषि कामपीड़ित हो गए.

 

काम के वश में होकर ऋषि शिव की तपस्या का व्रत भूल गए और अप्सरा के साथ रमण करने लगे. कई वर्षों के बाद जब उनकी चेतना जागी तो उन्हें एहसास हुआ कि वह शिव की तपस्या से विरत हो चुके हैं. उन्हें उस अप्सरा पर बहुत क्रोध हुआ और तपस्या भंग करने का दोषी जानकर ऋषि ने अप्सरा को पिशाचनी होने का श्राप दे दिया. श्राप से दुखी होकर वह ऋषि के पैरों पर गिर पड़ी और श्राप से मुक्ति के लिए अनुनय करने लगी.

अप्सरा की याचना से द्रवित हो मेधावी ऋषि ने उसे विधि सहित चैत्र कृष्ण एकादशी का व्रत करने के लिए कहा भोग में निमग्न रहने के कारण ऋषि का तेज भी लोप हो गया था. इसलिए ऋषि ने भी इस एकादशी का व्रत किया जिससे उनका पाप नष्ट हो गया. उधर अप्सरा भी इस व्रत के प्रभाव से पिशाच योनि से मुक्त हो गयी और उसे सुन्दर रूप प्राप्त हुआ व स्वर्ग के लिए प्रस्थान कर गई. पापमोचनी एकादशी पूजा विधि (Papmochani Ekadashi Puja Vidhi) एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और इसके बाद भगवान को धूप, दीप, चंदन और फल आदि अर्पित करके आरती करें. इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान जरूर करें. एकादशी पर रातभर जागरण करना चाहिए. इसके बाद द्वादशी तिथि को व्रत खोलना चाहिए.

T20 WC: टी20 विश्व कप भी खेल सकते है ऋषभ पंत

Rishabh Pant can

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लगभग 15 महीने बाद मैदान पर वापसी कर ली है। फिलहाल उन्हें आईपीएल 2024 में खेलते देखआ जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के 17वें सीजन में अब तक चार मैच खेले हैं। इनमें पंत ने 152 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकल चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें टी20 विश्व कप 2024 में भारत के स्क्वॉड में जगह मिल सकती है। इसको लेकर अब माइकल क्लॉर्क ने बड़ा बयान दिया है।

आईपीएल में पंत ने वापसी के साथ 158.33 के स्ट्राइक रन बनाए हैं। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 12 चौके और नौ छक्के लगाए हैं। माना जा रहा है कि जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की अगुवाई में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 26 वर्षीय खिलाड़ी को खेलने का मौका मिल सकता है। इस विषय में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ने बात की। उन्होंने बताया कि कोलकाता के खिलाफ मैच के दौरान एक-दो बार फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। उम्मीद करते हैं कि वह ठीक हैं और फिट हैं।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...