UP Lok Sabha Election 2024: मुजफ्फरनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, ‘छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं…’

Yogi Adityanath said

UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं. इसी क्रम में आज यानी गुरुवार (28 मार्च) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं. जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के कार्य को गिनवाया. साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जोरदार प्रहार किया इसके साथ ही उन्होंने यूपी पर अपराधियों पर खूब गरजे.

मुजफ्फरपुर में जनता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रदेश का पहला स्पोर्ट यूनिवर्सिटी बनवा रहे हैं. एक नए भारत के लिए एक नया उत्तर प्रदेश बन रहा है. जिसके लिए पीएम मोदी कहते हैं न, कि हमें विकसित भारत की संकल्पना को साकार करना है. विकसित भारत होगा तब, जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा और उत्तर प्रदेश तब विकसित होगा जब हमारा सहारनपुर विकसित होगा.

सीएम योगी ने अपराधियों पर साधा निशाना

सीएम योगी ने कहा कि विकास के लिए सुरक्षा चाहिए. 2017 से पहले यहां पलायन होता था, व्यापारी पलायन करता था, नागरिक पलायन करता था, लेकिन अब व्यापारी और यहां का नागरिक पलायन नहीं करता है, बल्कि अब अपराधी यहां का पलायन करता है. उन्होंने कहा कि पहले अन्न दाता से लेकर नागरिक और यहां की बेटी बहने भी सुरक्षा की गुहार लगाती थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती थी और अब एक अपराधी गले में तख्ती लटकाकर के अपने जीवन की भीख मांगता है. कहता है कि साहब जान बक्श दो. आगे से ठेला लगाकर गुजर बसर कर लूंगा लेकिन किसी को छेड़ेंगे नहीं तो हम भी कहते हैं कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं.

समजावादी पार्टी पर गरजे सीएम योगी

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर सीट से डॉ संजीव बालियान को नाम फाइनल किया. आरएलडी के मुखिया रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह को शिकस्त देने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) को बीजेपी ने तीसरी बार भी टिकट दे दिया है.

तो वहीं आज प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ उनके लिए चुनावी प्रचार करने के लिए मुजफ्फरनगर का दौरा किया, जहां उन्होंने डॉ संजीव बालियान के लिए जनता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टा पर हमला बोला और कहा कि 2017 यानी जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब प्रदेश में अपराधियों को बोलबाला था. साथ ही उन्होंने सहारनपुर के विकास को लेकर भी बात किए.

MP Lok Sabha Election: बसपा ने मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, बालघाट से कंकर मुंजारे को दिया टिकट

BSP declared candidates

BSP Candidate List:  बहुजन समाज पार्टी ने मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बालाघाट से कंकर मुंजारे को प्रत्याशी बनाया गया है, इसके पहले वे कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे और नहीं मिलने पर बसपा में शामिल हो गए थे।

सीधी – पूजन राम साकेत

शहडोल – धनीराम कोल

जबलपुर – राकेश चौधरी

मंडला – इंदिर सिंह उईके

बालाघाट – कंकर मुंजारे

छिंदवाड़ा – उमाकांत वन्देवार

RR vs DC: आज राजस्थान और दिल्ली के बीच मुकाबला, जानिए किसकी होगी जीत?

RR vs DC

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में आज संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स और ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमें जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगी. यहां आप जानिए कि इस मैच में किसकी जीत होगी. दरअसल, हम आंकड़ो के जरिए आपको बताएंगे कि इस मैच में किसका पलड़ा भारी है और जीत की संभावना किसकी ज्यादा है.

पहली जीत की तलाश में दिल्ली, विजयी अभियान जारी रखना चाहेगी राजस्थान

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. मोहाली में ऋषभ पंत की टीम को पंजाब किंग्स ने हराया था. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ आईपीएल 2024 का आगाज़ किया था. राजस्थान ने अपने पहले मैच में लखनऊ को शिकस्त दी थी.

इस वजह से राजस्थान की जीत लग रही तय!

आईपीएल 2024 के पिछले आठ मैच देखें तो घर पर खेलने वाली टीमों ने जीत दर्ज की है. इसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि राजस्थान रॉयल्स इस मैच में जीत दर्ज करेगी. इससे पहले राजस्थान ने जयपुर में ही लखनऊ को हराया था. होम ग्राउंड के एडवांटेज को देखते हुए दिल्ली के खिलाफ भी राजस्थान की जीत के चांस हैं.

जानिए आंकड़ो में किसका पलड़ा भारी?

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 27 मैच खेले गए हैं. इस दौरान राजस्थान ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं दिल्ली ने 13 मैच जीते हैं. अब अगर दोनों टीमों को देखें तो पेपर पर राजस्थान की टीम ज्यादा मज़बूत नज़र आ रही है.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल.

इम्पैक्ट प्लेयर- सुमित कुमार/कुमार कुशाग्र. रोवमैन पॉवेल या नांद्रे बर्गर

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, खलील अहमद और इशांत शर्मा.

इम्पैक्ट प्लेयर- सुमित कुमार/कुमार कुशाग्र.

Arvind Kejriwal News: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की 1 अप्रैल तक बढ़ी ईडी रिमांड, नहीं मिली राहत

Arvind Kejriwal's ED

Arvind Kejriwal ED Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक अप्रैल तक प्रवर्तन निदेशालय रिमांड बढ़ा दी है। अब केजरीवाल 1 अप्रैल तक ईडी की रिमांड पर रहेंगे। एजेंसी ने अदालत से सात दिन की रिमांड की मांग की थी।

सुनवाई के दौरान ईडी ने बताया कि केजरीवाल सीधे सवालों के जवाब नहीं दे रहे हैं। डिजिटल डेटा की जांच के लिए और समय की जरूरत है। ईडी ने सात दिन की रिमांड मांगी है।

अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में रखी अपनी बात

अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट की अनुमति के बाद अपनी बात रखी। केजरीवाल ने कहा कि मैं ना आरोपी हूं, ना दोषी। मुझे बिना किसी आधार के गिरफ्तार किया गया है। मैं ईडी के अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि मुझसे अच्छे माहौल में पूछताछ की जा रही है।

केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया के सचिव के बयान के आधार पर मुझे गिरफ्तार किया गया है। मेरे घर ढेरों मंत्री आते हैं, कागजात का लेना-देना होता है। ऐसे में यदि पॉलिसी का ड्राफ्ट मेरे घर मिला तो मैं दोषी नहीं हो गया।

ईडी आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहती है। 100 करोड़ रुपए की बात कही गई है, लेकिन यह पैसा तो कहीं नहीं है। केजरीवाल ने शरद रेड्डी का नाम लिया और कहा कि गिरफ्तार होने के बाद शरद रेड्डी ने भाजपा को 50 करोड़ रुपए दिए। इस तरह घोटाला मैंने नहीं, भाजपा ने किया है।

केजरीवाल के आरोपों पर ईडी का जवाब

ईडी ने कोर्ट में कहा कि हमारे पास सबूत हैं कि आम आदमी पार्टी को हवाला से जवाब मिला। केजरीवाल को कैसे पता कि ईडी के पास कौन से दस्तावेज हैं।

ईडी के वकील ने आगे कहा कि शराब घोटाला भाजपा ने किया है, जबकि भाजपा तो इस स्थिति में नहीं है कि दिल्ली की शराब नीति तय कर सके।

इससे पहले ईडी की टीम केजरीवाल को लेकर कोर्ट पहुंची। पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ ही बेटे भी कोर्ट में मौजूद हैं। वित्त मंत्री आतिशी और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भी कोर्ट रूम में मौजूद हैं। कोर्ट के गलियारे में केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि यह राजनीतिक गिरफ्तारी है। जनता इस साजिश का जवाब देगी।

सीएम पद से हटाने की याचिका हाई कोर्ट में खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग करने वाली जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि न्यायिक हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है। जस्टिस मनमोहन और मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने इस पर सुनवाई की।

दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था।

ईडी ने तब राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया था कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं दिल्ली की शराब नीति से फायदा हुआ और इसके 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल गोवा चुनाव के लिए किया था।

सच्चाई उजागर करेंगे केजरीवाल: सुनीता

इससे पहले बुधवार को केजरीवाल की जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। केजरीवाल को तत्काल राहत नहीं मिली। हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 2 अप्रैल को है।

सुनवाई के बीच केजरीवाल की पत्नी सुनीता एक बार फिर मीडिया सामने आईं और कहा, मंगलवार को ईडी हिरासत में अरविंद केजरीवाल से उनकी मुलाकात हुई। केजरीवाल 28 मार्च को अदालत में कथित आबकारी नीति घोटाले पर सच्चाई सामने रखेंगे। उस दिन मामले में साक्ष्य भी पेश करेंगे।

केजरीवाल ने सरकारी गवाहों की तुलना जयचंद से की

दिल्ली हाई कोर्ट मे केजरीवाल की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने जोरदार जिरह की। सिंघवी ने तर्क दिया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी उन आरोपी व्यक्तियों के बयानों पर आधारित है जो बाद में सरकारी गवाह बन गए हैं। गवाही के अलावा केजरीवाल के विरुद्ध एजेंसी के पास कोई सबूत नहीं है। सिंघवी ने सरकारी गवाहों की तुलना मध्यकालीन राजा जयचंद से की|

Rang Panchami 2024: रंग पंचमी 30 मार्च को, जानें क्यों मनाया जाता है यह पर्व, पौराणिक महत्व

Rang Panchami on 30th

25 मार्च को देशभर में धुलेंडी का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। रंगों के त्योहार होली की धूम देशभर में देखने को मिली। हालांकि कुछ स्थानों पर होली के 5 दिन बाद आने वाला रंगपंचमी का त्योहार ज्यादा उत्साह के साथ मनाया जाता है। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में तो रंगपंचमी पर विशेष तौर पर गेर का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल रंग पंचमी 30 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 29 मार्च 2024 को रात 08.20 बजे शुरू होगी और पंचमी तिथि की समाप्ति 30 मार्च 2024 को रात 09.13 बजे होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार रंगपंचमी 30 मार्च को ही मनाना उचित होगा। इस दिन देवताओं के साथ होली खेलने का शुभ मुहूर्त सुबह 07.46 बजे से सुबह 09.19 बजे के बीच होगा।

रंग पंचमी का धार्मिक महत्व

हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, रंग पंचमी मुख्य रूप से पंच तत्व पृथ्वी, अग्नि, वायु, जल एवं आकाश को सक्रिय करने के लिए मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता है कि रंगपंचमी पर यदि पवित्र मन से देवी-देवताओं की आराधना की जाती है तो वे आशीर्वाद देने के लिए धरती पर आते हैं। इस दिन देवताओं के साथ अबीर-गुलाल लगाकर होली खेलना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद ग्रह दोष खत्म हो जाता है। देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। घर में धन की कमी नहीं होती है। व्यक्ति के तमोगुण और रजोगुण का नाश होता है। सतोगुण के विकास से जीवन में शांति रहती है।

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में दीपक सक्सेना के घर पहुंच विजयवर्गीय ने लगाया गले, CM मोहन ने बंद कमरे में की गुफ्तगू

Deepak Saxena's house

 

 

Deepak Saxena:छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना का गृह ग्राम रौहना राजनीति का केंद्र बन चुका है। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की नामांकन रैली के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंत्री प्रहलाद पटेल और अन्य नेता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने काफी देर तक मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा की। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी रोहना गए थे और काफी देर तक चर्चा की थी। दीपक सक्सेना ने हाल ही में कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद से ही उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं है|

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी दिग्गज भारतीय कंपनियों के ग्रुप में हुई शामिल, पार किया 4 लाख करोड़ का आंकड़ा

Maruti Suzuki joins t

Maruti Suzuki Market Cap: देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने एक और इतिहास रच दिया है. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India) ने 27 मार्च को 4 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप का माइलस्टोन छू लिया है. ऐसा करने वाली वह देश की 19वीं लिस्टेड कंपनी बन गई है. साल 2024 में मारुति सुजुकी के शेयर 23 फीसदी ऊपर जा चुके हैं. अब मारुति सुजुकी रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एसबीआई जैसी दिग्गज कंपनियों के ग्रुप में शामिल हो गई है.

52 हफ्तों का उच्चतम स्तर छुआ

हाल ही में मारुति सुजुकी की मार्केट वैल्यू अपनी पैरेंट कंपनी जापान की सुजुकी मोटर कॉर्प से दोगुनी हो गई थी. बुधवार को कारोबार के दौरान दोपहर 12.30 बजे बीएसई पर कंपनी के स्टॉक ने 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 12,724,95 रुपये का आंकड़ा छू लिया था. यह एक दिन पहले के आंकड़े से 4 फीसदी ऊपर चला गया था. शाम को इसकी क्लोजिंग 2.40 फीसदी ऊपर जाकर 12,550 रुपये पर हुई. इसके साथ ही कंपनी ने 4 लाख करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू हासिल कर ली थी. इससे पहले रिलायंस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, एलआईसी, एचयूएल, आईटीसी, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, अडानी एनर्जी, अडानी ग्रीन, एचसीएल टेक, अडानी इंटरप्राइजेज, कोटक महिंद्रा बैंक और अडानी टोटल गैस ने यह माइलस्टोन हासिल किया है.

येन में गिरावट से मारुति को मिल रहा फायदा

बुधवार को जापान की मुद्रा येन अपने 34 साल के न्यूनतम स्तर तक गिर गई. इस तिमाही में डॉलर के मुकाबले येन 7 फीसदी तक नीचे जा चुकी है. येन के नीचे जाने से मारुति सुजुकी को फायदा हुआ है. उन्हें जापान से सामान एवं सेवाएं मंगाने के लिए कम भुगतान करना पड़ रहा है. इसके साथ ही भारत के मारुति सुजुकी की सेल लगातार बढ़ रही है. इससे न सिर्फ उसका रेवेन्यू बल्कि प्रॉफिट भी बढ़ा है. अच्छे तिमाही नतीजों के चलते मारुति का स्टॉक लगातार अच्छा प्रदर्शन का रहा है.

आने वाली हैं कई स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड गाड़ियां

विशेषज्ञों के अनुसार, नई ब्रेजा, ग्रैंड विटारा और फ्रॉन्क्स ने कंपनी की सेल बढ़ाने में अहम रोल निभाया है. छोटी कारों के सेगमेंट में कंपनी पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही थी. अब वह कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भी बेहतर कर रही है. इसके अलावा वह फिलहाल माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल गाड़ियां दे रही है. अगले 3 साल में कंपनी कई स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड गाड़ियां उतारने वाली है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी का स्टॉक आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेगा.

Lok Sabha Election 2024: महंगे पड़े विवादित बोल! चुनाव आयोग ने कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत और BJP के दिलीप घोष को भेजा नोटिस

Controversial words prove

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और बीजेपी के दिलीप घोष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत के एक्स पर कंगना रनौत को लेकर किये गए पोस्ट के लिए नोटिस जारी किया है. चुनाव आयोग की ओर से गुरुवार (28 फरवरी) शाम 5:00 बजे तक जवाब देने के लिए कहा गया है.

दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर की थी टिप्पणी

पश्चिमी बंगाल के बीजेपी नेता दिलीप घोष को सीएम ममता बनर्जी को लेकर दिए बयान के लिए नोटिस जारी किया गया है. टीएमसी की ओर से दिलीप घोष के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई और आरोप लगाया कि उन्होंने आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन किया है.

टीएमसी की ओर से आरोप लगाया गया है कि पश्चिम बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने टीएमसी के चुनावी नारे बांग्ला निजेर मेयेके चाई (बंगाल अपनी बेटी चाहता है) का मजाक उड़ाया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक टीएमसी ने आरोप लगया कि दिलीप घोष ने कहा, ‘‘जब वह (ममता बनर्जी) गोवा जाती हैं तो कहती हैं कि वह गोवा की बेटी हैं. त्रिपुरा में वह कहती हैं कि वह त्रिपुरा की बेटी हैं. पहले, उन्हें स्पष्ट करने दीजिए…”

सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत को लेकर किया पोस्ट

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के एक्स पर (25 मार्च, 2024) को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर भद्दा पोस्ट किया गया था, जिसके बाद वो बीजेपी के निशाने पर आ गईं. इसके बाद जब विवाद बढ़ा तो सुप्रिया श्रीनेत को वह पोस्ट भी डिलीट करना पड़ा.

कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी ने टिकट दिया है. इसे लेकर ही उन्होंने पोस्ट किया था, लेकिन जब सुप्रिया श्रीनेत और कांग्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे तो सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया कि किसी ने उनका एक्स हैंडल हैक कर लिया.

इसे लेकर ही चुनाव आयोग ने नोटिस भेज कर जवाब मांगा कि क्यों ना अचार संहिता उल्लंघन मामले में सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ करवाई की जाए.

Health Tips: अगर किसी को गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ा दिया जाए तो क्या होगा, कितने होंगे ऐसे मरीज के बचने के चांस?

blood of wrong group

रक्त के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. यही कारण है कि रक्त दान को महादान कहा जाता है. अधिकांश लोग अलग-अलग ब्लड कैंप में ब्लड डोनेट करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी व्यक्ति को अगर अलग ग्रुप का ब्लड चढ़ाया जाएगा, तो उससे क्या होगा. जानिए डॉक्टर्स इसको लेकर क्या कहते हैं.

 अलग ग्रुप का ब्लड

मीडिया से बातचीत में डॉ. संजय ने बताया कि गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने का परिणाम गंभीर हो सकता है. इतना ही नहीं ये व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. गलत ब्लड ग्रुप रक्त प्रवाह की समस्याओं या अन्य रक्त संबंधित समस्याओं का कारण बन सकता है. जब किसी को गलत ब्लड ग्रुप का रक्त चढ़ाया जाता है, तो शरीर में रक्त प्रतिक्रियाओं की संभावना होती सकती है. जानकारी के मुताबिक यह प्रभाव शरीर में मौजूद ब्लड ग्रुप के मिलान की अवस्था पर निर्भर करता है.

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने पर हो सकती हैं ये परेशानियां

बता दें कि शरीर में गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ने पर कई तरह की समस्या हो सकती हैं.

• फीवर – गलत ब्लड ग्रुप के रक्त का संपर्क शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रेरित कर सकता है, जिससे व्यक्ति को बुखार हो सकता है.

• अधिक ब्लीडिंग – रक्त प्रतिक्रिया के कारण व्यक्ति की ब्लीडिंग तेज हो सकती है, जिससे उन्हें अधिक रक्त की आवश्यकता हो सकती है.

• संक्रमण का फैलना – गलत ब्लड से ऐसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है, जिसमें शरीर के विभिन्न हिस्सों में संक्रमण फैल सकता है.
•
• किडनी और दिल पर प्रभाव – गलत रक्त के कारण अधिक गंभीर मामलों में रक्त प्रतिक्रिया किडनी या दिल की समस्याओं का कारण बन सकती हैं.

• खून की समस्या- इसके अलावा गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने पर व्यक्ति के शरीर में रक्त संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. जिससे उस व्यक्ति की स्थिति और गंभीर हो सकती है.

• एलर्जी – बता दें कि गलत ब्लड ग्रुप का खून शरीर की प्रतिक्रिया को बदल सकता है. ऐसे मामलों में व्यक्ति को एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है.

• रक्तसंचार – गलत ब्लड ग्रुप का खून ब्लड सर्कुलेशन को बाधित कर सकता है, जिससे रक्तसंचार की विभिन्न समस्याएं हो सकती हैं. उदाहरण के तौर पर थकान या चक्कर आने की परेशानी हो सकती है.

• शरीर का पीला पड़ना – इसके अलावा गलत खून चढ़ाने से शरीर पीला पड़ने लगता है, जिसके कारण पीलिया हो सकता है.

• इम्यून सिस्टम – शरीर में गलत खून जाने से इम्यून सिस्टम कमजोर और डैमेज हो सकता है. जिससे अन्य रोग शरीर पर प्रभाव डाल सकते हैं.

 डिस्क्लेमर: रिपोर्ट में लिखी गई जानकारी की ज़िम्मेदारी हमारी नहीं है. खून से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करें.

Lok Sabha Chunav 2024 : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बोले- छिंदवाड़ा मोदी मय, निश्चित भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी

Chhindwara with Mod

 

Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज पहले चरण के नामांकन की अंतिम तारीख है, छिंदवाड़ा सहित पूरे प्रदेश में जिस प्रकार का माहौल दिख रहा है। निश्चित रूप से भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। मोदी के नेतृत्व में जो माहौल बना है वह न भूतों न भविष्यति है..छिंदवाड़ा मोदी मय हो गया है। सीएम ने तय कर लिया कि छिंदवाड़ा जीतना है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-पिछली बार मध्य प्रदेश की 1 सीट छूटी थी, इस बार देश में 400 पार और मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीटें भाजपा जीतेगी… यहां से कांग्रेस को हमें 9-2-11 करना है।” छिंदवाड़ा का बेटा बने सांसद ।मोहन यादव छिंदवाड़ा में सांसद तो बने लेकिन छिंदवाड़ा का निवासी नही बना, अब छिंदवाड़ा का बेटा ही सांसद बने। लेकिन ये छिंदवाड़ा अब कांग्रेस का गढ़ नहीं है, गड़बड़ है।

जाम सांवली हनुमान मंदिर में एक ईंट नहीं लगी

कमल नाथ हनुमान भक्त बनते हैं लेकिन जाम सांवली हनुमान मंदिर में एक ईंट नहीं लगी। 40 साल बाद भी रोना पड़े तो इससे अच्छा डूब मरो। राजा महाराजा का जमाना अब चला गया। ये मोदी का समय है पिछली बार राहुल गांधी भाग के केरल गए। कमल नाथ छिंदवाड़ा मॉडल बोलते है लेकिन 5000 लोगो को रोजगार वाला ही कारखाना नही दिया। राजा महाराजा चले गए अब नए राजा महाराजा आ गए । हम हेलीकॉप्टर लेते है लेकिन स्वयं के लिए नही, बल्कि मरीज को एयर एंबुलेंस शुरू की है। कमल नाथ की डेड साल और मेरी तीन महीने की सरकार को देख लो अंतर समझ जाएगा।

 

भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की नामांकन रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा सामान्य लोक सभा नहीं है। सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में छिंदवाड़ा के भाजपा कार्यकर्ता ने संकल्प ले लिया है कि पीएम मोदी की जीत में छिंदवाड़ा से भी कमल फूल खिलेगा। इस मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, ग्रामीण पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल , राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार मौजूद रही।

भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू आज नामांकन दाखिल किया

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शेषराव यादव ने बताया कि छिंदवाड़ा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू आज नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी संतोष पारीक, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, जिलाध्यक्ष डॉ शेषराव यादव सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...