Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र के लिए ‘महायुति’ में सीटों के बंटवारे पर सहमति, अजित पवार बोले- 28 मार्च को होगा एलान

'Mahayuti' for

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि महायुति सभी 48 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों पर लगभग बातचीत हो चुकी है। डिप्टी सीएम ने कहा, सुनील तटकरे को रायगढ़ लोकसभा सीट से उतारा गया है।

28 मार्च को होगी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

पत्रकारों से बात करते हुए अजित पवार ने कहा कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा। इस पर निर्णय हो गया है। 90 फीसदी चीजें तय हो चुकी हैं। अब 28 मार्च को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणाएं की जाएंगी।

महायुति के बीच भ्रम नहीं

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महायुति के बीच कोई भ्रम नहीं है। हमने एक साथ बैठकर सीट बंटवारे पर फैसला किया। भाजपा और शिवसेना ने सीटें तय करने में हमारा साथ दिया है। 90 फीसदी फैसले हो चुके हैं। 28 मार्च को बीजेपी और शिवसेना के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणाएं की जाएंगी।

पांच चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

महाराष्ट्र के 48 सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। रिजल्ट 4 जून को आएगा। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के 41 सीटें जीती थी। एनसीपी ने चार, कांग्रेस, एआईएमआईएम और निर्दलीय के खाते में एक सीट आई थी।

Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर में आग की घटना के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कमी, नियमों पर प्रशासन सख्त

mahakal mandir fire

Mahakal Temple Bhasma Aarti: भस्म आरती में आग लगने की घटना के बाद महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है. जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. महाकालेश्वर मंदिर में अब नियमों को लेकर और भी सख्त रवैया अपनाया जा रहा है. इसके अलावा, मामले की जांच शुरू होने के बाद कुछ लोगों पर गाज गिरना तय मानी जा रही है.

उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर देश भर के करोड़ों शिव भक्तों के आस्था का केंद्र माना जाता है. भस्म आरती में आग लगने की घटना से श्रद्धालुओं को भी काफी दुख पहुंचा है. महाकालेश्वर मंदिर मे फिलहाल श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी आई है.

महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी का कहना है कि पहले भी नियमों को सख्त रखा गया था मगर त्योहारों की वजह से थोड़ी ढिलाई देखने को मिल रही थी. अब भस्म आरती में हुई आगजनी की घटना के बाद नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. प्रशासक सोनी का यह भी कहना है कि इस घटना के बावजूद मंदिर में दर्शन को एक पल के लिए भी बंद नहीं किया गया.

महाकाल मंदिर में आगजानी की जांच शुरू

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आगजनी की घटना को लेकर टीम ने जांच शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जा रही है. इस जांच रिपोर्ट के जिला प्रशासन के पास पहुंच जाने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी.

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी किए जब्त

महाकालेश्वर मंदिर में सभी जगह हाई डेफिनेशन कैमरे लगाए गए है. इन कैमरा के फुटेज भी जब्त किए गए हैं. बताया जाता है की होली की सुबह भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं और पंडित और पुरोहितों द्वारा इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर गुलाल उड़ाई जा रही थी कि कैमरे के के फुटेज में भी सभी जगह रंग ही रंग दिखाई दे रहा है.

‘रामायण’ के लिए तीरंदाजी की ट्रेनिंग ले रहे हैं रणबीर कपूर

archery training

Ramayana Ranbir Kapoor: बीते साल रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ब्लॉकबस्टर रही थी. वहीं अब एक्टर अपनी अगली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं. हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर कुछ भी अनाउंसमेंट नहीं की गई है लेकिन रूमर्स फैले हुए हैं कि एक्टर ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे. इस किरदार के लिए वह कड़ी ट्रेनिंग भी ले रहे हैं.इन सबके बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिनसे पता चलता है कि रणबीर कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए तीरंदाजी की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया है.

‘रामायण’ के लिए खूब तैयारी कर रहे हैं रणबीर कपूर

ऑएक्स हैंडल पर एक फैन पेज खुशाली_आरके ने तस्वीरों का एक सेट शेयर किया है. तस्वीर में रणबीर कपूर तीरंदाजी कोच के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. तस्वीरें उनके घर की हैं और एनिमल एक्टर इस दौरान कैजुअल लुक में दिख रहे हैं. इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस में एक्टर की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

 

फिटनेस कोच ने भी दिया रणबीर की तैयारी का हिंट

बता दें कि शनिवार को, रणबीर कपूर के फिटनेस कोच ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें एक्टर को जिम में जमकर वर्कआउट करते देखा गया था. तस्वीर में रणबीर वर्कआउट गियर पहने हुए हैं शीर्षासन करते दिख रहे थे. तस्वीर को पोस्ट करते हुए ट्रेनर ने कैप्शन में लिखा था, “रणबीरकपूर फर्स्ट हेडस्टैंड, हेडस्टैंड, रामायण, न्यूस्किल, ट्रेनिंगविथनाम ” हैशटैग ये हिंट दे रहे हैं कि यह वर्कआउट रणबीर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के लिए उनकी तैयारी का ही हिस्सा है.

‘रामायण’ की कास्ट में ये स्टार हो सकते हैं शामिल

बता दें कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे. सीता की भूमिका के लिए साई पल्लवी को चुना गया है. केजीएफ स्टार यश के भी फिल्म में रावण की भूमिका निभाने की संभावना है जबकि सनी देओल को कथित तौर पर हनुमान की भूमिका के लिए चुना गया है. कथित तौर पर बॉबी देओल और विजय सेतुपति से भई कुंभकर्ण और विभिषण की भूमिकाओं के लिए बातचीत चल रही है. हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में राजा दशरथ के किरदार के लिए अमिताभ बच्चन को फाइनल कर लिया गया है, हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

‘रामायण’ की शूटिंग इस साल नहीं होगी शुरू!

इसी बीच अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल रामायण की शूटिंग शुरू नहीं हो पाएगी. कहा जा रहा है कि ‘कई इंटरनल इश्यू’ को पहले सॉल्व किया जाएगा. एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, ”प्रोजेक्ट चालू है. लेकिन इस साल नहीं.” रिपोर्ट के मुताबिक अंदरूनी सूत्र ने कहा, “बहुत सारे आंतरिक मुद्दे हैं जिन्हें हल करना बाकी है.” रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कॉस्ट्यूम बनने में भी देरी हुई है और “आउटफिट उतने ‘भव्य’ नहीं हैं.”

Elephant Attack in Ambikapur: शराब के नशे में गया था हाथी को भगाने, कुचलने से हुई मौत

influence of alcohol

 

 

National News: अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक रामसूरित (65) ग्राम मरकाडाड का रहने वाला था। होली पर्व मनाने के लिए वह अपने साढ़ू के यहां नरसिंहपुर गया था। वह शराब के नशे में था। रात को नरसिंहपुर में जंगल किनारे आबादी क्षेत्र के नजदीक दंतैल हाथी पहुंच गया था। उस दौरान वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच चुका था। ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा था।

दल से अलग विचरण कर रहा हाथी एक कच्चे मकान को तोड़ रहा था। शराब के नशे में रामसूरित लगातार हाथी को खदेड़ने जाने की बात कर रहा था। गणेश भगवान बोलकर पूजा अर्चना करने जाने जिद कर रहा था। घरवाले और ग्रामीण उसे समझाइश देने में लगे हुए थे। कुछ देर तक उसे रोककर रखा गया लेकिन बाद में वह मानने को तैयार ही नहीं हुआ। जिधर हाथी की उपस्थिति थी उधर ही रामसूरित जाने लगा। आखिरकार हाथी से उसका सामना हो गया। दंतैल हाथी ने उसे सूड़ से उठा कर जमीन पर पटक दिया। पैरों से कुचल मार डालने के साथ ही काफी देर तक हाथी,शव के आसपास मंडराता रहा।

देर रात ही हाथी के हमले से मौत की खबर आ गई थी लेकिन हाथी की उपस्थिति के कारण वन विभाग की टीम मौके घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी थी।सुबह क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।राजपुर उप वनमंडलाधिकारी रविशंकर श्रीवास्तव, रेंजर महाजन लाल साहू , सर्किल इंचार्ज अमृत प्रताप सिंह के साथ वन कर्मचारी मृतक के घर पहुंचे। मृतक के आश्रितों को 25 हजार हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। यह हाथी कई दिनों से इसी क्षेत्र में विचरण कर रहा है।

BJP Candidates List: बीजेपी ने जारी की एक और लिस्ट, जानें किसे मिला मौका

BJP released another

BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार (26 मार्च) को अपने कैंडिडेट की छठी लिस्ट जारी की. बीजेपी की इस कैंडिडेट लिस्ट में तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. बीजेपी कैंडिडेट लिस्ट में करौली धौलपुर से इंदु देवी जाटव को उम्मीदवार बनाया है. दौसा से बीजेपी ने कन्हैयालाल मीणा को टिकट दिया है. वहीं मणिपुर की इनर मणिपुर सीट से बीजेपी ने थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को टिकट दिया है.

बीजेपी ने करौली धौलपुर से डॉ. मनोज राजौरिया का टिकट काटकर इंदू देवी जाटव को टिकट दिया है. इससे पहले बीजेपी ने 24 मार्च को कैंडिडेट की पांचवीं लिस्ट जारी की थी. उम्मीदवारों की इस सूची में यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के उम्मीदवारों के नाम थे. इस कैंडिडेट लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम अभिनेत्री कंगना रनौत का रहा. बीजेपी ने कंगना को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से उम्मीदवार बनाया है.

विधानसभा उपचुनावों के लिए भी आ गई बीजेपी की कैंडिडेट लिस्ट

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 26 मार्च को ही गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की भगवानगोला विधानसभा सीट से भास्कर सरकार और बारानगर से सजल घोष को प्रत्याशी बनाया है. साथ ही कर्नाटक की शोरापुर (आरक्षित) विधानसभा सीट से नरसिंहनायक को उम्मीदवार घोषित किया है. बीजेपी ने गुजरात की 5 और हिमाचल की 6 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है.

बीजेपी कैंडिडेट की पांचवीं लिस्ट में कई चौंकाने वाले फैसले

वहीं, यूपी की पीलीभीत लोकसभा सीट से वरुण गांधी का टिकट कटना भी एक चौंकाने वाला फैसला रहा. वरुण गांधी की जगह पीलीभीत सीट से जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है.इससे इतर हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से पूर्व कांग्रेस नेता नवीन जिंदल को उतारा गया है. लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने यूपी की 64 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.

बीजेपी की ओर से 24 मार्च जारी की गई 111 कैंडिडेट की लिस्ट के बाद पार्टी ने 402 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था. वहीं, आज जारी की गई लिस्ट के बाद ये आंकड़ा 405 पहुंच गया है.

Holi 2024 : प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई, कहा- नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आए रंगों से सजा पर्व

Modi congratulated

 

पूरा देश होली के रंग में रंगा (Festival of Colors) नजर आ रहा है। आज शाम को होलिका दहन (Holika Dahan 2024) किया जाएगा और अगले दिन धुलेंडी पर लोग एक दूसरे को रंग लगाएंगे। होलिका दहन का धार्मिक महत्व है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार 700 वर्ष बाद होलिका दहन 9 शुभ योगों के संयोग में होगा। रात 10.50 तक भद्रा नक्षत्र रहने के चलते होलिका दहन के लिए इस वर्ष महज एक घंटे 32 मिनट तक ही शुभ मुहूर्त है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।

देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।

वृन्दावन में होली उत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे

मथुरा के वृन्दावन में श्री प्रियाकांत जू मंदिर में होली पर्व में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

BSF के जवानों ने मनाई होली

जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अपनी महिला विंग के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर होली मनाई। आम जनता ने भी जवानों के साथ होली का जश्न मनाया।

लद्दाख में सेना प्रमुख का जवानों संग होली मिलन

लेह सैन्य स्टेशन पर सशस्त्र बलों के साथ होली मनाने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, लद्दाख की भूमि आम नहीं है। यह सियाचिन, कारगिल, भारत माता की भूमि है। लद्दाख राष्ट्रीय संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। हम जानते हैं कि हमारी राजनीतिक राजधानी दिल्ली है, हमारी आर्थिक राजधानी मुंबई है और हमारी तकनीकी राजधानी बेंगलुरु है, वैसे ही लद्दाख शौर्य और पराक्रम की राजधानी है।

रक्षा मंत्री ने सैनिकों के साथ मनाई होगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को लद्दाख पहुंचे और लेह सैन्य स्टेशन पर सशस्त्र बल कर्मियों के साथ होली मनाई।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामलला के दरबार में पहली होली

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति और भक्तों की तस्वीरें साझा की हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह पहली होली है।

दंतेवाड़ा में ‘गंवर मार’ नृत्य

होली के मौके पर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में फागुन मड़ई में ‘गंवर मार’ नृत्य की रस्म निभाई गई। देखिए वीडियो

सिंगापुर वाले भी हुए दीवाने

भारत में सिंगापुर के उच्चायोग ने उत्तर प्रदेश के बरसाना में ब्रज की होली की शानदार तस्वीरें शेयर कीं। ये तस्वीरों प्रथम सचिव सीन लिम ने खींची हैं। उच्चायोग ने सभी भारतवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

पुष्कर की होली देखने आए विदेशी

राजस्थान में पुष्कर की होली प्रसिद्ध है। इसे देखने के लिए देश-दुनिया से लोग आते हैं। ताजा वीडियो अजमेर का है, जहां विदेशी नागरिक दिखाई दे रहे हैं।

होली पर चढ़ा सियासी रंग

इस बार होली का त्योहार ऐसे समय पर बनाया जा रहा है, जब लोकसभा चुनाव होने हैं। जाहिरतौर पर होली पर सियासी रंग भी नजर आ रहा है। यहां देखिए मध्य प्रदेश के छतरपुर का वीडियो। होली उत्सव से पहले बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के मुखौटे और वॉटर गन बने आकर्षण का केंद्र हैं।

सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनी होली, देखिए वीडयो

भगवान महाकाल मंदिर में फूलों की बारिश के साथ होली की शुरुआत हुई। बड़ी संख्‍या में मौजूद भक्‍तों पर भस्‍मारती के दौरान फूलों की बारिश की गई।
होलिका दहन पर दुर्लभ संयोग

होलिका दहन के दिन लक्ष्मी, सर्वार्थ सिद्धि, शश महापुरुष, वरिष्ठ, पर्वत,उभयचरी, अमला, सरल और केदार योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार शुभ योगों का अद्भुत संयोग लगभग 700 सालों के बाद बना है ।

भद्रामुक्त होलिका दहन श्रेष्ठ माना जाता है

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 24 मार्च की सुबह 9.47 बजे से भद्रा नक्षत्र लग जाएगा। यह रात्रि 10.50 बजे तक रहेगा। भद्रामुक्त होलिका दहन श्रेष्ठ माना जाता है। इसलिए इस बार भद्रा नक्षत्र के बाद रात 10.50 से 12.22 बजे तक का समय होलिका दहन के लिए श्रेष्ठ है।

Samajwadi Party: मुरादाबाद लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव ने फाइनल किया टिकट, बिजनौर में फिर बदला कैंडिडेट

finalizes ticket for

 

 

Samajwadi Party Candidate List: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. इस लिस्ट में एक ओर जहां मुरादाबाद लोकसभा सीट पर नाम फाइनल किया गया तो वहीं बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बदला गया है.

सपा ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से डॉक्टर एसटी हसन को प्रत्याशी बनाया है. वहीं बिजनौर से दीपक सैनी को प्रत्याशी घोषित किया गया है. इससे पहले सपा ने इस सीट पर बिजनौर लोकसभा सीट से पूर्व एमपी इंजीनियर यशवीर सिंह धोबी को प्रत्याशी बनाया था.

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने 20 मार्च को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी. इस में भी गौतमबुद्ध नगर सीट से प्रत्याशी बदला गया था. गौतमबुद्ध नगर से सपा ने अब राहुल अवाना को प्रत्याशी बनाया है.

चुनाव के कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (सु.), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी हुई जिसके बाद उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. इन सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान है. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 27 मार्च है.

Meerut Mobile Blast: चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, 4 बच्चों की मौत, माता-पिता की हालत गंभीर

Mobile exploded

 

 

Meerut Mobile Blast: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक घर में मोबाइल चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट हो गया। जिसके बाद मोबाइल फट गया और घर में भीषण आग लग गई। इससे छह लोगों को परिवार गंभीर रूप से झुलस गया। इस दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं, माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में शनिवार रात को हुई।

मुजफ्फरनगर के रहने वाले जॉनी अपने परिवार के साथ जनता कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। जॉनी दिहाड़ी मजदूरी करता है। होली के कारण शनिवार को घर पर था। उसकी पत्नी बबीता किचन में खाना बना रही थी। वहीं बेटी सारिका (10), निहारिका (8) बेटा गोलू (6) और कालू (5) कमरे में थे। बताया जा रहा है कि कमरे के बोर्ड पर मोबाइल चार्ज पर लगा हुआ। चार्जर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी निकली। जिस कारण बेड पर बिछे गद्दे पर आग लग गई। आग से घिरे बच्चों को जॉनी और बबीता ने बचाने की कोशिश की। जिससे वो बुरी तरह से झुलझ गए। शोर सुनकर पड़ोसी आए। उन्होंने सभी को घर से बाहर निकाला। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनको मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।

माता-पिता की गंभीर हालत

इलाज के दौरान निहारिका और कालू की मौत हो गई। रविवार सुबह तक चारों बच्चों ने दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका अचानक हुआ। उसके बाद घर में आग लग गई। बच्चे आग से बचने के लिए भागे और एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में झुलझ गए।

शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा

मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह ने कहा कि घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिसमें परिवार के सदस्य एक दूसरे को बचान के चक्कर में झुलस गए। हॉस्पिटल में भर्ती पति-पत्नी की हालत नाजुक है। चारों बच्चों की मौत हो गई। सभी मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।

55 साल की उम्र में पति की बांहों में रोमांटिक हुई बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेस, फैंस ने किया ट्रोल

romantic in her husband's

 

 

Bhagyashree Husband Himalaya Dasani: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. भाग्यश्री ने साल 1987 में टीवी पर आने वाले शो अमोल पालेकर के ‘कच्ची धूप’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी. इसके बाद भाग्यश्री ने ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म से डेब्यू किया. भाग्यश्री ने सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में काम करके रातों-रात स्टारडम हासिल किया था.

पति संग रोमांटिक हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री

साल 1990 में भाग्यश्री ने अपने पुराने दोस्त हिमालय दासानी से मंदिर में शादी कर ली थी क्योंकि उनका परिवार इस शादी के सख्त खिलाफ था. हिमालय से शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने 1992 में तीन फिल्मों में काम किया था. भाग्यश्री 55 साल की उम्र में आज भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस से फैंस को दीवाना बना देती हैं.

भाग्यश्री की अदाओं पर फैंस हमेशा फिदा रहते हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस एक्टिव रहती हैं. हाल ही में भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर पति संग वीडियो शेयर की. वीडियो में भाग्यश्री पति की बांहों में रोमांटिक होती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस पति के साथ ‘कितने भी तू करले सितम’ गाने पर पति हिमालय के साथ डांस कर रही हैं.

फैंस ने किया ट्रोल

वीडियो में देखा जा सकता है कि भाग्यश्री और हिमालय एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं. शादी के सालों बाद भी कपल की ये ऐसी बॉन्डिंग देखकर फैंस भी काफी खुश हो रहे हैं.

हालांकि कुछ यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘मैम आप पति के सामने काफी यंग लग रही हैं’, वहीं दूसरे ने कहा- ‘भाग्यश्री के पति की उम्र बहुत ज्यादा लग रही है.’

Holika Dahan 2024 : होलिका दहन पर आज भद्रा का साया, कितने बजे जलेगी होलिका

Shadow of Bhadra

 

 

भद्रा के 12 नाम

धन्या, दधिमुखी, भद्रा, महामारी, खरानना, कालरात्रि, महारुद्रा, विष्टि, कुलपुत्रिका, भैरवी, महाकाली तथा असुरक्षयकरी

होलिका दहन मुहूर्त कब से शुरू

भद्रा की समाप्ति के बाद 24 मार्च को मध्य रात्रि 11:13 से मध्य रात्रि 12:33 तक होलिका दहन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है. ऐसे में होलिका दहन के लिए केवल 1 घंटा 20 मिनट मिलेगा, जोकि शुभ समय है.

 

कैसे जानें भद्रा काल कब ?

शुक्लपक्ष में: अष्टमी और पूर्णिमा तिथि के पूर्वार्द्घ में और एकादशी तिथि के उत्तरार्द्ध में विष्टि करण यानी भद्रा होती है.

कृष्णपक्ष में: तृतीया और दशमी तिथि के उत्तरार्द्ध में और सप्तमी व चतुर्दशी के पूर्वार्द्घ में भद्रा होती है. तिथि के सम्पूर्ण भोगकाल का पहला आधा हिस्सा पूर्वार्द्घ और अंतिम आधा हिस्सा उत्तरार्द्ध होता है.

भद्रा के दुष्प्रभाव से बचने के लिए जपे ये नाम

धन्या दधमुखी भद्रा महामारी खरानना।
कालारात्रिर्महारुद्रा विष्टिश्च कुल पुत्रिका।
भैरवी च महाकाली असुराणां
क्षयन्करी।
द्वादश्चैव तु नामानि प्रातरुत्थाय यः पठेत्।
न च व्याधिर्भवैत तस्य रोगी रोगात्प्रमुच्यते।
गृह्यः सर्वेनुकूला: स्यर्नु च विघ्रादि जायते।

भद्रा के दोष क्या है
जब भद्रा मुख में हो तो किए गए कार्य का नाश होता है.
जब भद्रा कंठ में हो तो धन का नाश होता है.
भद्रा हृदय में होते प्राण का नाश होता है.
वहीं जब भद्रा पुच्छ में हो तो विजय प्राप्ति और कार्य सिद्ध होते हैं.

जरूरी काम हो तो त्याग दें भद्रा की 5 घटी

हिंदू धर्म में भद्रा को शुभ-मांगलिक काम के लिए अशुभ माना जाता है. लेकिन बहुत जरूरी काम हो तो कम से कम भद्रा की 5 घटी त्याग देनी चाहिए. क्योंकि भद्रा की 5 घटी मुख में होती है. इसके अलावा भद्रा की 2 घटी कंठ में, 11 घटी हृदय में और 4 घटी पुच्छ में होती है. भद्रा मुख में होना बहुत अशुभ होता है. होलिका दहन के दिन भद्रा मुख रात 07:53 से रात 10:06 तक रहेगा.

क्या भद्रा काल में होलिका दहन कर सकते हैं?

वैसे तो भद्राकाल समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन करना अच्छा होता है. लेकिन किसी कारणवश या विशेष परिस्थितियों में भद्रा पुच्छ में भी होलिका दहन किया जा सकता है. क्योंकि जब भद्रा पुच्छ में हो तो, विजय प्राप्ति और कार्य सिद्ध होते हैं. आज भद्रा पूच्छ शाम 06:33 से रात्रि 07:53 तक रहेगा.

होलिका दहन भद्रा का समय

होलिका दहन में आज 24 मार्च को सुबह 09:55 में भद्रा लगी है और मध्यरात्रि 11:13 पर समाप्त होगी.

होलिका दहन पर न करें ये काम

मान्यता है कि होलिका दहन के दिन किसी को उधार नहीं देना चाहिए. माना जाता है कि आज के दिन उधार देने से आपको भविष्य में आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

होलिका दहन पर करें दरिद्रता दूर करने के उपाय

आज होलिका दहन की रात में पूर्व दिशा की ओर मुंह करके, आसन लगाकर, सात कौड़ियां व एक छोटे शंख को मसूर की दाल की ढेरी पर स्थापित कर लें. इसके बाद मूंगे की माला से ऊँ गं गणपतये नमः. मंत्र का 5 माला जाप करें. मंत्र-जप संपन्न होने पर सभी सामग्री को किसी निर्जन स्थान पर गड्ढा खोदकर दबा दें. इससे आर्थिक तंगी दूर होती है.

नौकरी में प्रमोशन के उपाय

होलिका दहन के दिन कुछ उपाय करने से नौकरी में प्रमोशन के योग बनते हैं. इसके लिए होलिका दहन के समय 8 नींबू लेकर उसे अपने ऊपर से 21 बार उतारें. इसके बाद इसे जलती होलिका में चढ़ा दें. फिर होलिका की 8 परिक्रमा करें. इससे प्रमोशन के योग बनते हैं.

होलिका दहन के दिन दूर करें वास्तु दोष

वास्तु दोष दूर करने के लिए होलिका दहन का दिन अति उत्तम होता है. आज के दिन अपने इष्टदेव को गुलाल अर्पित करें. अपने इष्टदेव का निवास स्थान ईशान कोण में रख कर उनका पूजन करें. यह उपाय करने से ग्रह दोष और वास्तु दोष समाप्त हो जाता है. इससे घर में शांति और सुख-सुविधा आती है.

होलिका में करें अग्नि की पूजा

होलिका दहन से पूर्व अग्निदेव की पूजा का विधान है. अग्निदेव पंचतत्वों में प्रमुख माने जाते हैं. अग्निदेव जीवात्माओं के शरीर में अग्नितत्व के रूप में विराजमान रहते हैं और जीवन भर उनकी रक्षा करते हैं.

लंबी आयु के लिए होलिका में अर्पित करें ये चीज

आप जिसकी लंबी आयु की कामना चाहते हैं उसकी लंबाई के बराबर काला धागा नाप कर दो से तीन बार लपेटकर तोड़ लें. अब इस धागे को होलिका दहन की अग्नि में अर्पित कर दें. मान्यता है कि इससे सारी विपदाएं दूर हो जाती हैं और लंबी आयु का वरदान मिलता है.

होलिका दहन के उपाय

होलिका दहन के समय अग्नि की 7 परिक्रमा करें. देवी लक्ष्मी का ध्यान करते हुए इस पान के पत्ते को होलिका को अर्पित कर दें. माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. होलिका दहन के समय गेहूं, जौ और चने की हरी बालियां पवित्र अग्नि को समर्पित करनी चाहिए. ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है.

होली की पौराणिक कथा

भक्त प्रह्लाद का जन्म राक्षस परिवार में हुआ था पर वे भगवान विष्णु के बड़े भक्त थे. उनके पिता हिरण्यकश्यप को उनकी ईश्वर भक्ति अच्छी नहीं लगती थी इसलिए हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को अनेकों प्रकार के कष्ट दिए. हिरण्यकश्यप ने कई बार भक्त प्रह्राल को मारने की कोशिश की लेकिन हर बार नकामी ही मिली. तब हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को भक्त प्रह्राद को मारने की जिम्मा सौपा.

होलिका को आग में न जलने का वरदान प्राप्त था. उनकी बुआ होलिका जिसको ऐसा वस्त्र वरदान में मिला हुआ था जिसको पहनकर आग में बैठने से उसे आग नहीं जला सकती थी. होलिका भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए वह वस्त्र पहनकर उन्हें गोद में लेकर आग में बैठ गई. भक्त प्रह्लाद की विष्णु भक्ति के फलस्वरूप होलिका जल गई लेकिन भक्त प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ. इसके प्रथा के चलते हर वर्ष होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है.

भद्रा में नहीं होते शुभ कार्य

पुराणों के अनुसार भद्रा सूर्य की पुत्री और शनि देव की बहन है. भद्रा क्रोधी स्वभाव की मानी गई हैं. मान्यता है कि भद्रा तीनों लोक में भ्रमण करती हैं, जब मृत्यु लोक में होती हैं, तो अनिष्ट करती हैं. भद्रा योग कर्क, सिंह, कुंभ व मीन राशि में चंद्रमा के विचरण पर भद्रा विष्टिकरण का योग होता है. भद्रा काल में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं.

होलिका दहन का तैयारी कई दिनों पहले से होने लगती है. होलिका दहन वाले स्थान पर लकड़ियां, उपले और अन्य जलाने वाली चीजों को एकत्रित किया जाता है. इसके बाद होलिका दहन के शुभ मुहूर्त पर विधिवत रूप से पूजन करते हुए होलिका में आग लगाई जाती है. इसके बाद होलिका की परिक्रमा करते हुए पूजा सामग्री को होलिका में डाला जाता है.

होलिका दहन की पूजा सामग्री

होलिका दहन के लिए कुछ पूजन सामग्री जरूरी मानी जाती है. इसके लिए एक लोटा जल, गोबर के उपले, रोली, अक्षत, अगरबत्ती, फल, फूल, मिठाई, कलावा, बताशा, गुलाल पाउडर, नारियल, हल्दी की गांठ, मूंग दाल, और साबुत अनाज पूजा के लिए रखें.

होलिका दहन पर बन रहे शुभ योग

होलिका दहन के दिन आज कई शुभ योग बन रहे है. आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07:34 बजे से अगले दिन सुबह 06:19 बजे तक है. वहीं रवि योग सुबह 06:20 बजे से सुबह 07:34 बजे तक है.

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...