Indore Crime News: जाली नोट सहित इंदौर में चार आरोपित गिरफ्तार, गिरोह में सरकारी शिक्षक भी शामिल

fake notes

 

 

Indore Crime News: इंदौर। क्राइम ब्रांच ने जाली नोट खरीदने-बेचने और चलाने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपितों से पांच सौ के 90 हजार रुपये के जाली नोट मिले है। गिरोह में सरकारी स्कूल का शिक्षक भी शामिल है। आरोपित करीब एक लाख रुपये बाजार में चला चुके हैं। मुख्य आरोपित अभी फरार है।

एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक, आरोपित सिद्दीक मोहम्मद शेख निवासी कासम कालोनी सनावद (खरगोन), शाहरुख उर्फ शेरा खान निवासी आंबेडकर गली इस्लामपुरा सनावद (खरगोन), सिराज मंसूरी निवासी सारदो पंधाना (खंडवा) और दिलीपसिंह पटेल निवासी पिपलोद कसरावद (खरगोन) है।

20 हजार में एक लाख रुपये के जाली नोट

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित दिलीप इंदौर के एक व्यक्ति से जाली नोट लेकर खंडवा और खरगोन क्षेत्र में सप्लाई कर रहा है। आरोपित सिद्दीक दिलीप के संपर्क में है और 20 हजार रुपये में एक लाख रुपये के जाली नोट खरीद कर सप्लाई करता है और शराब दुकान, पेट्रोल पंप जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में चलाता है।

90 हजार रुपये के जाली नोट बरामद

पुलिस ने शुक्रवार रात राजेंद्र नगर पुलिस की मदद से चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी के मुताबिक, आरोपितों से पांच सौ के 90 हजार रुपये के जाली नोट बरामद हो गए हैं। सिद्दीक सरकारी स्कूल में शिक्षक है। वह पूर्व में भी गड़बड़ी में शामिल रहा है। शेरा पर सट्टा खेलने में कर्ज हो गया था। वह कर्ज उतारने के लिए जाली नोट खरीद कर चलाने लगा था।

MP News: खरजाना गणेश मंदिर का खुला खजाना, मिले करीब 2 करोड़, किसी ने प्रेम पत्र भी किया ‘दान’

Kharjana Ganesh temple

 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) के सुप्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में लगी दान पेटियों से 1.72 करोड़ रुपये की राशि निकली है. अभी मंदिर की दानपेटी से निकले सिक्कों की गिनती का काम चल रहा है. लाखों नागरिकों की श्रद्धा के केंद्र खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से निकली दान राशि की गणना अभी भी जारी है. दान पेटियों से निकले नोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. दान पेटियों से अब तक एक करोड़ 65 लाख रुपये की राशि निकल चुकी है, जबकि दान पेटियों से निकले लगभग 7 लाख सिक्कों की गिनती अभी जारी है.

इस तरह इस बार पांच महीने के अंतराल में खोली गई दान पेटियों से लगभग 1 करोड़ 72 लाख की राशि निकलने का अनुमान है. विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के द्वारा मंदिर के परिसर में मौजूद प्रशासनिक कार्यालय के सभागार में दान के पैसे गिनने का काम किया जा रहा है. इस पूरे काम की सीसीटीवी के माध्यम से रिकॉर्डिंग भी की जा रही है.

‘मेरा प्यार मुझे दिलवा दो गणपति बप्पा’
मंदिर में लगी दान पेटी में पैसे तो चढ़ाए ही गए हैं, उसके साथ ही अपनी परेशानियों को भी दान कर दिया है. इस बार दान पेटियों से बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा भगवान गणेश जी को अपनी परेशानी के संबंध में लिखे गए पत्र भी निकले हैं. जिन्हें गणेश जी को अर्पित कर दिया गया है. इन पत्रों में किसी ने अपने प्यार को दिलाने का आग्रह किया है तो किसी ने नौकरी मांगी है. किसी ने कर्ज से मुक्ति मांगी है तो किसी ने रईस जिंदगी मांगी है.

बंद हो गए नोट भगवान को अर्पित

मंदिर में जाकर दान पेटी में पैसा चढ़ाने वाले लोगों की मानसिकता भी उजागर होकर सामने आई है. भारत सरकार की पहल पर रिजर्व बैंक आफ इंडिया के द्वारा दो हजार रुपये के जो नोट बंद किए गए थे, वह नोट अभी भी लोगों के पास है और लोगों के द्वारा अब उन नोट का उपयोग मंदिर में भगवान को चढ़ाने में किया जा रहा है. मंदिर की दानपेटी की गणना में बंद हो चुके दो हजार के 6-7 नोट भी निकले हैं. इसी तरह विदेशी करेंसी भी निकली है. साथ ही सोने चांदी के कुछ जेवरात भी दान पेटियों से निकले हैं.

बप्पा इस दिन खेलेंगे होली

खजराना गणेश मंदिर में होली के मौके पर भगवान गणेश जी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा. गणेश जी भी होली के दिन होली के रंग में रंगे नजर आएंगे. इस दिन भगवान गणेश जी को शक्कर पारे, मिठाईयों और विशेष प्रकार की गुजिया का भोग लगाया जाएगा. इस दिन भगवान गणेश जी को हर्बल रंग गुलाल आदि भी लगाए जाएंगे और भक्तजन आपस में फूलों और हर्बल गुलाल की होली खेलेंगे.

मंदिर के पुजारी पुनीत भट्ट ने बताया कि 24 मार्च को होली के दिन परंपरा अनुसार खजराना गणेश मंदिर में रात्रि 8 बजे होली खेली जाएगी. इसी मौके पर महाआरती का आयोजन होगा. जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होंगे. महाआरती के पश्चात भगवान गणेश जी को भोग लगाया जाएगा और उसके साथ ही भगवान को रंग लगाकर भक्तजनों के द्वारा रंग खेला जाएगा.

National News: भारतीय नौसेना की अरब सागर में बड़ी कार्रवाई, समुद्री डकैती रोधी अभियानों में 27 पाकिस्तानियों सहित 100 से अधिक लोगों को बचाया

Indian Navy took

 

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित किया। कहा कि विभिन्न समुद्री डकैती विरोधी अभियानों में 100 से अधिक लोगों को बचाया गया। जिनमें 27 पाकिस्तान और 30 ईरानी शामिल थे।

समुद्री मिशनों में 110 लोगों को बचाया

भारतीय नौसेना ने कहा कि ऑपरेशन संकल्प और अन्य मिशनों सहित अरब सागर में समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के अलावा 110 लोगों की जान बचाने के लिए 13 हमले की घटनाओं का जवाब दिया गया। जिनमें 45 भारतीय और 65 अंतर्राष्ट्रीय नागिरक शामिल थे। अरब सागर में क्षमताओं को बढ़ाते हुए भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती और ड्रोन हमलों को विफल करने के लिए अन्य निगरानी विमानों के साथ दस युद्धपोत तैनात किए हैं।

दस युद्धपोत तैनात किए गए

भारतीय नौसेना ने कहा कि अरब सागर और आसपास के क्षेत्रों में पी-8आई निगरानी विमान, सी गार्डियन ड्रोन और बड़ी संख्या में कर्मियों के साथ दस युद्धपोत तैनात किए हैं। इसके अतिरिक्त समुद्री डाकुओं के खिलाफ विशेष अभियानों के लिए समुद्री कमांडो और उनके उपकरणों को उतारने वाले भारतीय वायुसेना के सी-17 परिवहन विमान चालक दल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।

सोमाली लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंपा

भारतीय नौसेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस शनिवार को अरब सागर में अपने समुद्री डकैती रोधी अभियान के समापन के बाद आई। इससे पहले नौसेना द्वारा पकड़े गए 35 सोमाली समुद्री लुटेरों को सीमा शुल्क और आव्रजन की औपचारिकताओं के बाद मुंबई पुलिस को सौंप दिया। बता दें पिछले साल दिसंबर में एमवी रुएन पर सोमाली समुद्री डाकुओं का कब्जा 2017 के बाद से देश के तट से किसी जहाज का पहला अपहरण था। आईएनएस कोलकाता ने सटीक कार्रवाई की। जिसके बाद समुद्री लुटेरों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सभी 35 सोमाली डाकुओं ने 16 मार्च को आत्मसमर्पण कर दिया।

Manoj Chawla Joined BJP: पूर्व विधायक मनोज चावला कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, नाराज कार्यकर्ताओं ने फोटो पर पोती कालिख

Former MLA Manoj Chawla l

 

 

Manoj Chawla Joined BJP: रतलाम। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस नेता व आलोट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली। दोनों नेता होटल रूद्र पैलेस स्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में दोनों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

मनोज चावला के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी में उनका विरोध भी शुरू हो गया है। रतलाम के नामली नगर में कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर में लगे मनोज चावला के मुंह पर कालिख पोतकर विरोध दर्ज करवाया।

 

बड़े पद पर रहे हैं गुगालिया

इधर, कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया कई अहम पदों पर रहे हैं। वे मप्र कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव और पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी रहे हैं। साथ ही केन्द्र सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय, रेल मंत्रालय व कपड़ा मंत्रालय के बोर्ड में डायरेक्टर व सदस्य की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Onion Export Ban: प्याज निर्यात पर फिर लगा प्रतिबंध, 31 मार्च को खत्म हो रहा था बैन

Onion export banned

 

 

Indian Extended Ban on Onion Export: भारत सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा निर्णय लेते हुए शनिवार को प्याज निर्यात (Onion Export) पर लंबे समय तक के लिए बैन लगा दिया है. प्याज निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध की समय सीमा 31 मार्च तक थी. अब इसे अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. इस चौंकाने वाले फैसले को देश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. केंद्र सरकार नहीं चाहती है कि आम चुनावों के दौरान प्याज की कीमतें बढ़ें. सरकार के इस फैसले से कुछ विदेशी बाजारों में प्याज की कीमतें आसमान छू सकती हैं.
31 मार्च को खत्म हो रहा था बैन

भारत प्याज का सबसे बड़ा निर्यातक है. देश में बढ़ती हुई प्याज की कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिसंबर, 2023 में इसके एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया था. इस प्रतिबंध की मियाद 31 मार्च, 2024 तक थी. प्रतिबंध लगने के बाद भारत में प्याज की कीमतें आधे से भी कम रेट पर आ चुकी हैं. साथ ही सीजन की नई फसल भी बाजार में आने लगी है. इसके बाद ट्रेडर्स उम्मीद लगाए बैठे थे कि प्याज के निर्यात पर से प्रतिबंध हटाकर सरकार उन्हें खुशखबरी दे सकती है. मगर, सरकार ने इसके ठीक उलट फैसला लेते हुए सभी को चौंका दिया. केंद्र सरकार ने शुक्रवार रात इस संबंध में एक आदेश जारी किया था. इसमें कहा गया है कि अगला आदेश आने तक प्याज के एक्सपोर्ट पर बैन जारी रहेगा.
प्याज की कीमतें चार गुना तक नीचे आईं

एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों ने इस फैसले को गैर जरूरी बताया है. उनका कहना है कि सप्लाई बढ़ने और कीमतें घटने के बावजूद प्याज के निर्यात को रोका जा रहा है. यह सही नहीं है. महाराष्ट्र में प्याज की थोक कीमतें 1200 रुपये प्रति क्विंटल तक नीचे आ चुकी हैं. दिसंबर में प्याज की कीमतें 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक ऊपर चली गई थीं. बांग्लादेश, मलेशिया, नेपाल और संयुक्त अमीरात भारत से जाने वाले प्याज पर बहुत हद तक निर्भर रहते हैं.

IPL 2024 के सभी 10 कप्तान, केवल एक ने जीती है ट्रॉफी, 9 कभी नहीं जीत पाए खिताब

10 captains of IPL

 

IPL 2024: आईपीएल 2024 कई नए बदलाव अपने साथ लेकर आया है. किसी टीम के कोच में बदलाव हुआ है, किसी को नया मेंटर मिला है तो कई टीमों को इस बार नया कप्तान भी मिला है. हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ कर ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दिया है. विराट कोहली पहले ही RCB की कप्तानी छोड़ चुके हैं, वहीं दूसरी ओर इस बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में नहीं होगी. ये भी एक गौर करने वाला पहलू है कि IPL 2024 में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में से केवल हार्दिक पांड्या ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने कप्तान रहते अपनी टीम को चैंपियन बनाया है. यहां आइए IPL 2024 के कप्तानों से जुड़े कुछ खास तथ्यों के बारे में जानते हैं.

IPL 2024 में 3 खिलाड़ी पहली बार करेंगे कप्तानी

IPL 2024 में ऐसे 3 खिलाड़ी हैं जो पहली बार टीम अपनी टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. ऋतुराज गायकवाड़ (CSK), शुभमन गिल (GT) और पैट कमिंस (SRH) वो 3 नाम हैं. सीजन में बाकी 7 टीमों की कप्तानी कर रहे खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग में पहले भी कप्तानी का थोड़ा अनुभव हासिल है. आगामी सीजन में सबसे अनुभव कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे, जिन्होंने आज तक IPL में 55 बार अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया है. अय्यर इससे पहले 2018 से 2021 तक दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रह चुके हैं. इस सूची में दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल हैं, जिन्होंने आज तक अपने करियर में 51 मैचों में कप्तानी की है और 45 मैचों में अपनी टीम को लीड कर चुके संजू सैमसन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.

हार्दिक पहले भी जीत चुके हैं ट्रॉफी

IPL 2024 के सभी कप्तानों की बात की जाए तो हार्दिक पांड्या ही अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बना चुके हैं. उन्होंने 2022 में गुजरात टाइटंस को कप्तान रहते चैंपियन बनाया था, जहां फाइनल में उनकी टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था. उन्होंने अब तक 31 मैचों में अपनी टीम की कप्तानी की है और दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत 30 मुकाबलों में अपनी टीम को लीड कर चुके हैं. 2022 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी संभाल रहे फाफ डु प्लेसिस को आज तक IPL में 27 मैचों में कप्तानी का अनुभव है और वो इस मामले में छठे स्थान पर हैं. शिखर धवन भी लगातार तीसरे साल पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे होंगे, लेकिन अभी तक टीम को ट्रॉफी नहीं दिला पाए हैं.

फाफ डु प्लेसिस हैं सबसे उम्रदराज कप्तान

अगर IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी CSK की कप्तानी कर रहे होते तो वो सीजन के सबसे उम्रदराज कप्तान कहलाते, लेकिन अब 39 वर्षीय फाफ डु प्लेसिस सीजन के सबसे ज्यादा उम्र वाले कप्तान कहलाएंगे, जो RCB की कप्तानी कर रहे होंगे. सबसे ज्यादा उम्र के कप्तानों की बात की जाए तो शिखर धवन भी इस सूची में शामिल हैं, जिनकी उम्र अभी 38 साल है. केएल राहुल, पैट कमिंस और अन्य कप्तान अभी उनसे काफी युवा हैं.

MP Goverment: आचार संहिता में पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेगी मोहन सरकार, अब तक लिया है इतना लोन

Mohan government

 

 

Loan on MP भोपाल। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता में मध्य प्रदेश सरकार पांच हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज लेगी। राज्य सरकार रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय के माध्यम से 26 मार्च को तीन हिस्सों में कुल पांच हजार करोड़ रुपयों का कर्ज बाजार से लेगी। पहला कर्ज 20 साल के लिए दो हजार करोड़ रुपये का होगा। इसी तरह दो हजार करोड़ का दूसरा कर्ज 21 साल के लिए और एक हजार करोड़ रुपये का तीसरा कर्ज लिया जाएगा जो 22 साल में चुकाया जाएगा। तीनों ही कर्ज पर साल में दो बार ब्याज का भुगतान किया जाएगा।

अब तक लिया इतना कर्ज

राज्य सरकार तीन माह में साढ़े 15 हजार 500 हजार करोड़ रुपये कर्ज ले चुकी है। वर्तमान वित्त वर्ष में मध्य प्रदेश सरकार अब तक कुल 37 हजार 500 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। अब पांच हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज मिलाकर कुल कर्ज 42 हजार 500 करोड़ रुपये हो जाएगा। वहीं वर्ष 2024 में 23 जनवरी को ढाई हजार करोड़ रुपये, छह फरवरी को तीन हजार करोड़ रुपये और बीस फरवरी को पांच हजार करोड़ रुपये और 27 फरवरी को पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया जा चुका है।

मप्र में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक कर्ज

प्रदेश के ऊपर मार्च 2023 की स्थिति में तीन लाख 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण है। वहीं अब तक के कुल कर्ज को मिलाकर मध्य प्रदेश सरकार पर कर्ज का कुल भार तीन लाख 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले भी सरकार ने लगातार कर्ज लिया था।

भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए गए PM मोदी

Modi honored with

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भूटान के राजा ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पाने वाले पहले गैर-भूटानी व्यक्ति हैं। स्थापना के बाद से अब तक यह पुरस्कार केवल चार प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया गया है। पीएम मोदी भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं।

देशवासियों को समर्पित किया पुरस्कार

वहीं ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “आज मेरे जीवन का बहुत बड़ा दिन है, मुझे भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। हर पुरस्कार विशेष होता है, लेकिन जब आपको किसी देश से पुरस्कार मिलता है तो इससे पता चलता है कि दोनों देश सही रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। मैं प्रत्येक भारतीय के आधार पर इस सम्मान को स्वीकार करता हूं और इसके लिए आपको धन्यवाद देता हूं।” पीएम मोदी ने आग कहा कि “भारत और भूटान के बीच संबंध जितने प्राचीन हैं, उतने ही नए और समकालीन भी हैं। जब मैं 2014 में भारत का प्रधानमंत्री बना, तो मेरी पहली विदेश यात्रा के रूप में भूटान जाना मेरे लिए स्वाभाविक था। पीएम मोदी ने ये सम्मान 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित किया है।

दो दिन का यात्रा पर पीएम मोदी

इससे पहले पीएम मोदी ने भूटान की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा शुरू करते हुए शुक्रवार को भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की। भूटान नरेश से मुलाकात से पहले मोदी का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ‘पड़ोस प्रथम’ की नीति के तहत भूटान के साथ भारत के अनूठे संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भूटान पहुंचे। अपने आगमन के कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह खूबसूरत देश में ‘‘यादगार स्वागत’’ के लिए भूटानी लोगों के आभारी हैं। उन्होंने भारत-भूटान मित्रता के ‘‘नयी ऊंचाइयां छूते रहने’’ की आशा जताई।
पीएम ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि ‘‘मैं भूटान के लोगों, खासकर युवाओं का उनके खूबसूरत देश में यादगार स्वागत के लिए आभारी हूं।’’ उन्होंने भूटान के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ बातचीत की तस्वीरें भी साझा कीं। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित रूप से होने वाली उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की ‘पड़ोस प्रथम’ की नीति पर जोर देने की कवायद के अनुरूप है।

भूटान के राजा ने कही ये बात

पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करने के बाद भूटान के राजा ने कहा कि नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक नेतृत्व के उत्कृष्ट अवतार हैं। उनके नेतृत्व में, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है और 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। प्रधानमंत्री मोदी भारत की प्राचीन सभ्यता को प्रौद्योगिकी और नवाचार के एक गतिशील केंद्र में बदलकर नियति के प्रतीक के रूप में उभरे हैं। पर्यावरण की सुरक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भारत की प्रगति को वास्तव में अच्छी बनाती है। प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व ने भारत को परिवर्तन के पथ पर अग्रसर किया है। इससे भारत का नैतिक अधिकार और वैश्विक प्रभाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नेबरहुड फर्स्ट नीति ने दक्षिण एशिया को मजबूत किया है और सामूहिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है।

भूटान के लिए सम्मान की बात

टोबगे ने कहा कि यह भूटान के लिए सम्मान की बात है कि ऐसे कद का राजनेता भूटानी लोगों का सच्चा मित्र है। प्रधान मंत्री मोदी आत्मनिर्भरता हासिल करने और एक विकसित राष्ट्र बनने के भूटान के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के दृढ़ समर्थक हैं। भूटान-भारत संबंध राष्ट्रों के बीच अनुकरणीय हैं। प्रधानमंत्री मोदी की मित्रता भूटान के सभी उद्देश्यों और पहलों के प्रति समर्थन ने हमारे संबंधों को पहले से कहीं अधिक मजबूत बना दिया है। यह पुरस्कार प्रधान मंत्री मोदी की व्यक्तिगत उपलब्धियों, उनके नेतृत्व और भारत -भूटान के बीच दोस्ती के बंधन को मजबूत करने में उनके योगदान को मान्यता देता है। यह उनके नेतृत्व में भारत के वैश्विक शक्ति के रूप में उदय का भी सम्मान करता है।

Personal Loan: पर्सनल लोन की है जरूरत? ये बैंक ले रहे हैं सबसे कम ब्याज

banks are charging the l

 

Personal Loan Offers: अलग-अलग बैंक पर्सनल लोन पर अलग-अलग दरों से ब्याज वसूल करते हैं. अभी ये बैंक सबसे कम दरों पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहे हैं…
पर्सनल लोन कई आकस्मिक जरूरतों में बड़े काम का साबित होता है. अभी कई बैंक ग्राहकों को पर्सनल लोन पर 10-11 फीसदी से कम के ब्याज का ऑफर दे रहे हैं.

सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की पर्सनल लोन की मौजूदा ब्याज दर 11.15 फीसदी से शुरू हो रही है और 15.30 फीसदी तक है.

सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी महज 10.50 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर से ग्राहकों को पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है.

एक्सिस बैंक के पर्सनल लोन की ब्याज दरों की शुरुआत 10.49 फीसदी से हो रही है.

निजी क्षेत्र के एक अन्य प्रमुख बैंक आईसीआईसीआई बैंक के पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.65 फीसदी से शुरू हो रही हैं.

पब्लिक सेक्टर का पंजाब नेशनल बैंक 10.40 फीसदी से 17.95 फीसदी तक की ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है.

यस बैंक में पर्सनल लोन का ऑफर 10.99 फीसदी की कम से कम ब्याज दर से शुरू हो रहा है.

MP CM News: मंडला में CM मोहन यादव ने कहा- धारा 370 हटी, राम मंदिर बन गया कहीं दंगे नहीं हुए, कांग्रेस ने मुद्दों को उलझाकर रखा

Yadav said in Mandla

 

MP CM News: मंडला | शुक्रवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का मंडला आगमन हुआ। वे यहां भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में नामांकन दाखिल कराने पहुंचे। इसके पूर्व उन्होंने जेल ग्राउंड के पास सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या से अरब तक भगवान श्रीराम सनातन संस्कृति,सर्वे भवंतु सुखिन: के 24 घंटे मेहनत कर वैदिक काल का विचार जन जन तक पहुंचा रहे हैं। स्वयं का कोई मकान नहीं, कोई जमीन जायदाद नहीं, कोई परिवार नहीं,भारत की 142 करोड़ लोगों का परिवार मानते हैं।

कश्मीर में धारा 370

सीएम ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 लगाकर हजारों लोगों को मौत के मुंह में धकेला। इसका जिम्मेदार कांग्रेस को बताया। धारा 370 भी हट गई और राम मंदिर भी बन गया। कहीं दंगे हुए क्या। ये मुददे उलझाकर रखे गए थे। केंद्र की सरकार ने 80 करोड़ लोगों को निश्शुल्क राशन दिया,गरीब आदमी को आवास गरीबों के लिए ऐसे काम भाजपा ही कर सकती है।

छांट छांट कर ले रहे कांग्रेसियों को

सीएम डा. मोहन यादव ने ईवीएम मशीन को सुदर्शन चक्र के रूप में बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने धर्म का विरोध,मोदी के विकास का विरोध किया उनके लिए सुदर्शन चक्र रूपी ईवीएम मशीन में अपनी अंगुलियों का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की दुकान खाली हो रही है। हर रोज कांग्रेस के लोग भाजपा में आ रहे हैं। पर हम भी छांट छांट कर ले रहे हैं।

रस्सी जल गई पर ऐंठ नहीं गई

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि एक सहयोगी पार्टी उनकी दिल्ली में है। जिसके मंत्री और अब मुख्यमंत्री भी अंदर हो गए। वे मोटी चमड़ी के है,इस्तीफा नहीं दे रहे। ये जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने नाम लिए बिना कहा कि रस्सी जल गई पर ऐंठ नहीं गई। बेईमान की जगह जेल है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने रेल दुर्घटना पर और लालकृष्ण आडवाणी ने एक सादे कागज पर केवल एलके लिखे होने पर इस्तीफा दे दिया था। गरीब आदमी की हमारी सरकार में इज्जत है।

गरीब आदमी की बेइज्जती स्वीकार नहीं

एक बड़े अधिकारी ने ड्रायवर को तेरी क्या औकात कहा, तो हमने भी उसे उसकी जगह दिखा दी। गरीब आदमी की बेइज्जती स्वीकार नहीं की जाएगी। देश को नंबर 1 राज्य बनाना है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते सहित संसदीय क्षेत्र के नेतागण मौजूद थे। सभा के बाद रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंच सीएम की उपस्थिति में नामांकन फार्म जमा किया गया।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...