केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी हमलावर, मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

Aam Aadmi Party attackers

 

नई दिल्ली।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गुरुवार रात गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी लगातार हमलावर बनी हुई है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि देश में पहला मौका है जब सिटिंग मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया हो। दिल्ली के मुख्यमंत्री के पास जेड प्लस सिक्योरिटी कवर है, लेकिन अब वह केंद्र सरकार की प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में है। ऐसे में मुख्यमंत्री की सुरक्षा की चिंता बनी हुई है।

आतिशी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी लिखा कि हमने दिल्ली की मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई गिरफ्तारी पर हमने सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई की मांग की है। मंत्री आतिशी ने सवाल किया कि भारतीय जनता पार्टी विपक्षी नेताओं को लगातार निशाना बना रही है। लोकसभा चुनाव से पहले ही इस तरह की कार्रवाई होने से भाजपा की मंशा उजागर होती है।

गोपाल राय ने की थी प्रदर्शन की अपील

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देश भर में कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों से अपील करता हूं कि वे इस तानाशाही के खिलाफ देशभर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करें। राय ने कहा, यदि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है तो किसी को भी गिरफ्तार किया जा सकता है और उनकी आवाज को दबाया जा सकता है। आज से लड़ाई शुरू हो गई है। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं।

केजरीवाल की आज पेशी

दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लेने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उन्हें शुक्रवार को विशेष पीएमएलए (धन-शोधन निवारण अधिनियम) अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। बता दें कि ईडी के आरोप पत्र में केजरीवाल के नाम का उल्लेख कई बार किया गया है। एजेंसी का आरोप है कि आरोपी आबकारी नीति बनाने के लिए केजरीवाल के संपर्क में थे।

National News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की दो दिन की यात्रा के लिए रवाना

Modi leaves for

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भूटान की दो दिन की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी पड़ोसी देश भूटान की राजकीय यात्रा पर हैं. इस दौरान वह भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनके पिता जिग्मे सिंग्ये वांगचुक (भूटान के पूर्व नरेश) से मुलाकात करेंगे. शनिवार को वह वापस दिल्ली लौटेंगे. उनकी यह यात्रा भारत सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ पर जोर देने का हिस्सा है.

बता दें कि पीएम मोदी का पहले गुरुवार को भूटान जाने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनकी यात्रा स्थगित कर दी गई थी. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “भूटान के रास्ते में, जहां मैं भारत-भूटान साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा. मैं भूटान के महामहिम राजा, महामहिम चतुर्थ ड्रुक ग्यालपो और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हूं.

पीएमओ ने कहा कि यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित रूप से होने वाली उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम की नीति’ पर जोर देने की कवायद के अनुरूप है. पीएमओ ने कहा कि भारत और भूटान के बीच आपसी विश्वास, समझ एवं सद्भावना पर आधारित एक अनूठी व स्थायी साझेदारी है. उन्होंने कहा, “हमारी साझी आध्यात्मिक विरासत और दोनों देशों के लोगों के बीच मधुर संबंध हमारे असाधारण संबंधों में घनिष्ठता एवं जीवंतता का समावेश करते हैं

 

National News: सुपौल में बन रहे पुल के तीन पिलर गिरने से एक मजदूर की मौत ,15 से 20 घायल

pillars of the bridge

 

सुपौल (बिहार)

 

बिहार के सुपौल में बन रहे बकौर पुल के तीन पिलर का गर्डर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि 15 से 20 मजदूर घायल हो गए हैं। सुपौल में निर्माणाधीन पुल के तीन स्लैब गिरे हैं। पिलर नंबर 50, 51 और 52 पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दबे हुए मजदूरों को निकालने में जुट गए. ये दर्दनाक हादसा मरीचा गांव के पास हुआ है.
मधुबनी और सुपौल के बीच बकौर पुल का निर्माण किया जा रहा है. यह देश का सर्वाधिक लंबा पुल है. इसे भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है. इस पुल में कुल 171 पिलर बन रहे हैं. जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा पिलर का निर्माण हो चुका है. यह पुल 10.5 किलोमीटर लंबा है. इसकी निर्माण की लागत करीब 1200 करोड़ रुपए है. पुल कोसी नदी पर बन रहा है और इसकी लागत 984 करोड़ बताई जा रही है.

Bhopal News: छत पर पानी की टंकी चेक करने गए बुजुर्ग की छठवीं मंजिल से गिरकर मौत

died after falling

 

Bhopal News। राजधानी के कोलार इलाके में स्थित आइकान अपार्टमेंट में रहने वाले 69 वर्षीय नारायण कनवजिया की छठवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह सात बजे के आसपास की है। घटना के समय वह अपने फ्लैट से छठवें फ्लोर पर पानी की टंकी चेक करने के लिए गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद बुजुर्ग का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार नारायण कनवजिया आइकान अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 108 में रहते थे। गुरुवार सुबह वह छठवीं मंजिल पर पानी की टंकी चेक करने गए थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे आ गिरे। उनके गिरने की आवाज सुनकर स्वजन और बिल्डिंग के अन्य रहवासी बाहर निकलकर आए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बिल्डिंग की ऊंचाई 70 फीट के करीब होगी।

 

स्वजनों ने पुलिस को बताया कि अपार्टमेंट में कुछ दिनों से पानी ठीक से नहीं आ रहा है। पानी की किल्लत के कारण वह प्रतिदिन सुबह पानी देखने के लिए छत पर जाया करते थे। इसके अलावा स्वजन से पुलिस फिलहाल और पूछताछ नहीं कर सकी है। बुजुर्ग पूर्व में निजी कंपनी में काम करते थे, फिलहाल घर पर ही रहते थे।

Arvind Kejriwal Arrested : ED की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल का पहला बयान, ‘जेल में रहूं या बाहर…’

Arvind Kejriwal's first

 

National News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार की शाम ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. ईडी ने आबकारी नीति मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया. इसके बाद उनकी रात ईडी के दफ्तर में ही कटी.

गिरफ्तारी के बाद सीएम केजरीवाल क्या बोले?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट जाते वक्त कहा कि मेरा जीवन देश को समर्पित है, चाहे जेल में रहूं या बाहर. ईडी ने सीएम केजरीवाल को आज कोर्ट में पेश किया है.

क्या बोले छत्तीसगढ़ के सीएम?

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जस करनी तस भरनी, जैसा उन्होंने किया है वैसा उन्हें भरना ही पड़ेगा.

कोर्ट में क्या बोले अरविंद केजरीवाल के वकील?

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने कोर्ट में पेश किया. इसके बाद उनके वकील अभिषेक मनु सिंघीवी ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार किया गया है. पहली बार ऐसा हुआ है कि उनकी पार्टी के पहले चार नेताओं को गिरफ़्तार किया गया है. ऐसा लगता है जैसे पहला वोट डालने से पहले ही आपको नतीजे पता चल गए हों. सभी बड़े नेता जेल में हैं. चुनाव नजदीक हैं. इससे संविधान की मूल संरचना प्रभावित होती है. इसका असर लोकतंत्र पर पड़ता है.

क्या बोले भगवंत मान?

भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक सोच हैं. कोई भी बीजेपी के खिलाफ बोलता है तो उसके घर पर ईडी आती है. अघोषित आपातकाल देश में है.

भगवंत मान का बीजेपी पर निशाना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी चट्टान की तरह केजरीवाल के साथ है. बाकी को कह दो औकात में रहे, आम आदमी को कुछ नहीं होने वाला है. हमलोग गुजरात ,दिल्ली और हरियाणा में ठीक जा रहे हैं.

शाहनवाज हुसैन का अरविंद केजरीवाल पर निशाना

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा है कि हंगामा करके सिंपैथी लेने की कोशिश की जा रही है. किसने कहा था शराब का घोटाला करने को. मुख्यमंत्री को क्या भ्रष्ट्राचार की छूट मिलने चाहिए. विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है. पूरी दिल्ली को डिस्टर्ब कर रखा है.

मेरा जीवन देश को समर्पित- सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मेरा जीवन देश को समर्पित है. इससे बाद ईडी की ओर से उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई चल रही है.

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सुप्रिया सुले ने क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सुप्रिया सुले ने कहा है कि कल ही एक डेटा मिला. ईडी और सीबीआई में 95% मामले और गिरफ्तारियां विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं. सरकारी आंकड़े तो यही कहते हैं. इसलिए कल अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है. यह लोकतंत्र की हत्या है. इस देश में हर दिन लोकतंत्र की हत्या हो रही है. क्योंकि वहां कोई आजादी नहीं है. जो इसके खिलाफ बोलता है, उसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई की जाती है. इस तरह से विपक्षी नेताओं पर ईडी और सीबीआई के केस दर्ज हो रहे हैं. बीजेपी उन आरोपियों को स्वीकार करती है और क्लीन चिट देती है. सुप्रिया सुले ने जवाब दिया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक कई उदाहरण दिए जा सकते हैं.

अरविंद केजरीवाल को कोर्ट लेकर पहुंची ईडी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर ईडी राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गई है. थोड़ी देर में सुनवाई होगी. ईडी ने गुरुवार को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था.

कोलार थाने में हुई नगर सुरक्षा को लेकर बैठक

भोपाल, गुरुवार को थाना कोलार परिसर भोपाल में शान्ति समिति एंव नगर सुरक्षा समिति की मीटिंग रमजान, ईद, होली, रंगपंचमी त्यौहारों लेकर की गई।बैठक में सभी वर्ग के लोग शान्तिपूर्ण तरीकें से त्यौहार मनाए । मीटिंग की अध्यक्षता ACP अंजली रघुवंशी ने की तथा संचालन नगर सुरक्षा समिति के संयोजक महेश चन्द्र भटनागर ने किया तथा आभार व्यक्त SI पी.एस.कटियार ने किया।

होली पर इन बिंदुओं का रखें ध्यान

(1) शराब पीकर हुडदंग न करें।

(2) जबरन चदां वसूल न करें
(3) बिजली के तार के नीचे होली न जलाए
(4) जोर शोर से डीजे न बजाए

(5) समय से होली जलाए
(6) जबरन किसी पर रगं न डालें।

(7) पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।शान्तिपूर्ण त्योहार मनाएं। पुलिस प्रशासन एंव नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की पूरे कोलार क्षेत्र पर पैनी नजर रहेगी।

Congress Candidates List 2024: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 57 उम्मीदवारों का ऐलान, किसे मिला टिकट

list of Congress

 

 

Congress Candidates 3rd List 2024: कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार (21 मार्च, 2024) को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की. इसमें अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 57 सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है.

इन 57 सीटों में अरुणाचल प्रदेश की 2, गुजरात की 11, कर्नाटक की 17, महाराष्ट्र की 7, राजस्थान की 6, तेलंगाना की 5, बंगाल की 8 और पुडुचेरी की 1 सीट शामिल है. पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश वेस्ट सीट से नबाम तुकी और अरुणाचल प्रदेश ईस्ट सीट से बोसीराम सिरम को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं गुजरात की पाटन सीट चंदनजी ठाकुर और राज्य की साबरकांठा से तुषार चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है.

अमित शाह को कौन देगा चुनौती?

कांग्रेस ने गुजरात की गांधीनगर सीट से अमित शाह के सामने सोनल पटेल को टिकट दिया है. वहीं कर्नाटक की गुलबर्ग सीट से मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधा कृष्ण को उम्मीदवार बनाया गया है. पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी को चुनावी मैदान में पार्टी ने उतारा है.

इसके अलावा कोलकाता उत्तर से प्रदीप भट्टाचार्य, पुरुलिया से नेपाल महतो और महाराष्ट्र के सोलापुर से परिणीति शिंदे को कांग्रेस ने टिकट दिया है.

कांग्रेस इससे पहले दो लिस्ट कर चुकी है जारी

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए इससे पहले दो लिस्ट जारी कर चुकी है. इसमें 82 उम्मीदवारों की घोषणा की थी. पार्टी ने पहली लिस्ट में में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवार घोषित किए थे.पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची में राहुल गांधी को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है.

लोकसभा चुनाव कितने चरणों में होंगे?

देश में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे. इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा. लोकसभा की 543 सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट 4 जून को आएगा.

गौहर खान ने दिखाया बेटे का चेहरा, पति संग उमराह करने पहुंची एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

Gauhar Khan showed

 

गौहर खान ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा

इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है. गौहर ने अपने लाडले की पहली झलक दिखा दी है. जी हां, पूरे 10 महीने बाद एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा रिवील किया है. गौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे का एक फोटो और एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गौहर और जैद अपने बेटे को गोद में लिए उसे खेला रहे हैं.

लोगों ने की जमकर तारीफ

एक्ट्रेस के बेटे की क्यूटनेट से फैंस अपनी नजरे नहीं हटा पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. किसी एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ‘मैम एकदम आपके जैसा लग रहा है. कितना क्यूट है.’ तो किसी अन्य यूजर ने कमेंट में कहा कि ‘बहुत प्यारा है…ढेर सारा प्यार’

MP Congress News: दिग्विजय सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ भी ये उम्मीदवार फाइनल

Digvijay Singh will

 

 

MP Congress Candidate List : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव में फिर ताल ठोकेंगे. सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं कांग्रेस केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ गुना सीट से वरिष्ठ नेता अरुण यादव को मैदान में उतार सकती है.

सूत्रों ने बताया कि दोनों ही नाम पर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में मुहर लगी है. सूत्रों ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को भी कांग्रेस उम्मीदवार बना सकती है.

मध्य प्रदेश कांग्रेस में जब साल 2020 में बड़ी फूट पड़ी, तब उसकी वजह दिग्विजय सिंह और सिंधिया के बीच राज्यसभा के टिकट को लेकर तल्खी ही वजह बनी थी. सिंधिया कांग्रेस से अलग हो गए और दो साल बाद कमलनाथ की सरकार गिर गई.

राजगढ़ सीट से बीजेपी ने रोडमल नागर को टिकट दिया है. बीजेपी के रोडमल नागर अभी राजगढ़ सीट से सांसद हैं. वो लगातार दो बार से यहां सांसद चुने गए हैं. 2014 और 2019 में जीत हासिल की थी.

पिछले चुनाव में दिग्विजय सिंह को मिली थी हार

पिछला लोकसभा चुनाव सिंधिया और दिग्विजय दोनों के लिए निराशाजनक रहा था. दिग्विजय को भोपाल सीट पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हराया था. तो वहीं बतौर कांग्रेस उम्मीदवार सिंधिया को गुना सीट पर बीजेपी के केपी यादव ने उनके गढ़ में करारी शिकस्त देकर चौंका दिया था. इस बार केपी यादव का टिकट कट गया है. गुना सीट से बीजेपी ने सिंधिया को उम्मीदवार बनाया है.

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं और गुना इसमें से हाई प्रोफाइल सीट माना जाता है. अरुण यादव, जिन्हें कांग्रेस ने टिकट देने का फैसला लगभग कर लिया है, वो मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं. यादव दिग्गज ओबीसी नेता के तौर पर जाने जाते हैं.

पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मध्य प्रदेश में मात्र एक छिंदवाड़ा सीट से संतोष करना पड़ा था. कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने जीत दर्ज की थी.

Bhopal Crime News: इंटरनेट मीडिया के माध्यम 20 हजार के जूते को चार सौ रुपये में बेचने का दे रहे थे झांसा

cheating to sell

 

 

Bhopal Crime News: हबीबगंज पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी , जब सीहोर के रहने वाले दो युवकों को संदेह के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपित आनलाइन ठग निकले और वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन करके युवकों को नाइकी, एडीडास जैसे ब्रांडेड कंपनी के 20 हजार के जूतों को चार से 15 सौ रुपये में बेच रहे थे।आरोपितों के पास के पास से तीन लाख रुपये और चार एटीएम कार्ड, पेन कार्ड और चार मोबाइल बरामद हुए हैं।आरोपितों एक साल में करीब पांच सौ लोगों को अपना शिकार बनाया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ जारी है।

एसआई अंकित बघेल ने बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि अरेरा कालोनी की सदगुरू बैंक के पास दो संदिग्ध युवक मास्क लगाकर खड़े है उनकी गतिविधियां सामान्य नहीं है। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम राजकुमार और कमलेश मेवाड़ा बताया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से दो दो मोबाइल मिले।इसके अलावा कुल चार डेबिट कार्ड अलग अलग नामों के मिले। आरोपियों के पास से तीन लाख रुपये भी मिले। जब रुपयों के बारे में पूछताछ की तो वह सही तरीके से जवाब नहीं दे पाए तो पुलिस ने आरोपितों से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपित ने लोगों को ब्रांडेड जूतों के नाम पर ठगी कर रकम ऐंठने की बात बताई है।

20 हजार का जूता चार सौ में

एसआइ अंकित बघेल ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ में सामने आया है कि वह इंटरनेट मीडिया पर महंगे जूतों के विज्ञापन देकर लोगों से ठगी कर रहे थे। विदेशी ब्रांड के पंद्रह से बीस हजार रुपये के जूतों का विज्ञापन वह गुगल से कापी करते थे और उसे 400 से पंद्रह सौ रुपये में बेचने का झांसा देते थे। आरोपिताें ने इंस्टाग्राम पर अपना वाट्स एप नंबर भी डाल रखा था। इंस्टाग्राम में लोग विज्ञापन देखते थे और उन्हें लगता था कि पंद्रह से बीस हजार रुपए का जूता सिर्फ पंद्रह सौ रुपये मिल रहा है तो वह जालसाजों के जाल में फंस जाते थे। इसके बाद आरोपित उनसे खाते में रुपये भी जमा करा लेते थे और उनका नंबर ब्लॉक कर देते थे।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...