National News: शत्रुघन सिन्हा बोले – 20 साल बाद फिर इतिहास दोहराया जाएगा

Shatrughan Sinha said

 

अटल अच्छा काम कर रहे थे, बावजूद मनमोहन सिंह बने प्रधानमंत्री

पटना।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद और आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार शत्रुघन सिन्हा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी के नारे ‘अब की बार 400 पार’ की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह नारा विश्वास के बजाय डर से उपजा है। सिन्हा ने यह तक कह दिया कि भाजपा की लोकप्रियता अब गिरती जा रही है। इसलिए 20 साल बाद फिर इतिहास दोहराया जाएगा। 2004 में भाजपा को कांग्रेस सरकार ने बाहर कर दिया गया था। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कितना अच्छा काम कर रहे थे, इसके बावजूद मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने।

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया

चुनावी बॉन्ड मामले में भाजपा की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, सिन्हा ने कहा कि पार्टी ने कंपनियों से पैसे निकालने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया है।उन्होंने कहा कि इन सबके चलते बीजेपी की लोकप्रियता में काफी गिरावट आई है। अब, वे ‘अब की बार 400 पार’ के नारे के साथ लोगों को वापस जीतने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे हताश हैं।
सीएए को ममता जी बंगाल में लागु करने नहीं देगी

सिन्हा ने कहा कि चुनावों से पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लागू किया गया, लेकिन ममता बनर्जी इसे पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देंगी। उन्होंने पहले कहा था कि केंद्र को राज्य में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर और नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

National News: नाराज केंद्रीय मंत्री इस्तीफा देकर पहुंचे पटना, इंडिया गठबंधन में शामिल होने के कयास

resigns and reaches

 

पटना ।

National News: भाजपा से नाराज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मगंलवार की शाम पटना पहुंचे। एयरपोर्ट से पशुपति पारस सीधा अपने आवास चले गए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कोई बात नहीं की। हालांकि पार्टी की और से यह जरूर कहा गया है कि अभी पार्टी अध्यक्ष ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। एनडीए छोड़ने का फैसला नहीं किया है। बुधवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि पशुपति कुमार पारस इंडिया गठबंधन में जा सकते हैं.

आपको बता दें कि बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को एनडीए गठबंधन के बीच हुए सीट शेयरिंग में एक भी सीट नहीं मिली है ,जिससे वह नाराज हैं। इस्तीफे की घोषणा करते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है।

इंडिया गठबंधन का हो सकते है हिस्सा

सोमवार को NDA ने बिहार के लिए सीट शेयरिंग की घोषणा की, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी 17, जनता दल यूनाइटेड 16, चिराग पासवान की LJPR को 5, जीतनराम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को एक-एक सीट मिली है. वहीं पशुपति पारस की आरएलजेपी को झटका लगा. पारस को एक भी सीट नहीं मिली है.

National News: लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव की पहले चरण की अधिसूचना जारी

Lok Sabha elections

 

कुल सात राज्यों में होंगे चुनाव

 

Natioanl News: लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव की पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। पहले चरण में 17 राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने है। जिन सीटों पर लोकसभा चुनाव पहले चरण में होंगे उनके लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत बुधवार से हो गई है। बता दें कि इस बार देश भर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव का आयोजन किया जा रहा है।

इन राज्यों में होंगे पहले चरण में चुनाव

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुल सात राज्यों में चुनाव होने हैं। तमिलनाडु की 29, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, उत्तराखंड, असम और महाराष्ट्र की 5-5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय की 2-2 और छत्तीसगढ़, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुदुचेरी में की एक एक सीट पर चुनाव होने है।

ऐसा है चुनाव का शेड्यूल

पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठें चरण के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 4 जून को आएंगे।

MP News: विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की बाग प्रिंट कला की प्रक्रिया को समझा

Bagh print art

 

मास्टर शिल्पकार राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्पियों से चर्चा की

भोपाल।

भारत प्रवास पर आए अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं बेल्जियम के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने धार जिले के छोटे से कस्बे बाग का भ्रमण कर बाग प्रिंट कला की प्रक्रिया तथा बारीकियों को समझा। प्रतिनिधिमंडल ने बाग प्रिंट के मास्टर शिल्पकार राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्पियों से चर्चा की तथा बाग प्रिंट प्रक्रिया को भी जाना। दल के सदस्यों ने कहा कि छोटे से कस्बे के शिल्पियों ने अपनी पुश्तैनी बाग कला से देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। बाग शिल्पी बिरासत में मिली इस कला को संरक्षित तथा प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन भी कर रहे हैं।

इस मौके पर राष्ट्रीय हस्तशिल्प, राज्य स्तरीय तथा अर्तराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री, उमर फारूक खत्री एवं काज़ीम खत्री ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं बेल्जियम के दल के सदस्यों को बाग प्रिंट कला की प्रक्रिया, बारीकियों तथा कला से संबंधित विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया तथा बाग प्रिंट हाथ ठप्पा छपाई का प्रदर्शन किया।

प्रतिनिधिमंडल को बाग प्रिंट कला के उत्पाद भी बहुत पसंद आए तथा बाग प्रिंट कला की प्रक्रिया देखकर अभिभूत हो गये। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं बेल्जियम के प्रतिनिधिमंडल ने कहा की खत्री परिवार के सदस्य दुनिया के सबसे अच्छे सेल्समेन होने के साथ ही कुशल कारीगर भी है।

BJP सांसद वरुण गांधी ने खरीदा नामांकन पत्र, सपा या बीजेपी किसी पार्टी से भरेंगे पर्चा ?

Varun Gandhi bought

 

UP Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट पर अभी तक भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है. बीजेपी से वरुण गांधी के प्रत्याशी पर संशय है. इस बीच उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से नामांकन पत्र खरीद लिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी टिकट दे या न दे लेकिन वरुण गांधी का पीलीभीत से चुनाव लड़ना तय हो गया है. नामांकन के आज पहले दिन वरुण गांधी के निजी सचिव ने चार सेटो में नामांकन पत्र पीलीभीत लोकसभा सीट के लिए खरीदे हैं.

संसद वरुण गांधी के प्रतिनिधि कमलकांत,संसदीय कार्यालय प्रतिनिधि दीपक पांडे व अधिवक्ता एम आर मलिक ने वरुण गांधी के नाम का पर्चा नामांकन कक्ष पीलीभीत से लिया है जिसके बाद यह तय हो गया कि वरुण गांधी पीलीभीत लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. अब सवाल उठता है कि वरुण गांधी को अगर बीजेपी टिकट नहीं देती है तो वह निर्दलीय लड़ेंगे या सपा की ओर रुख करेंगे यह साफ नहीं है.

दावा है कि वरुण गांधी ने अपना मन पीलीभीत से ही चुनाव लड़ने का बना लिया है यह साफ हो गया है. इसके साथ ही भाजपा के लिए यह चुनौती भी है कि अगर भाजपा किसी अन्य को पीलीभीत से टिकट देती है तो भाजपा उम्मीदवार के सामने वरुण गांधी चुनाव मैदान में होंगे.

PM Modi: कौन हैं वो बीजेपी नेता, जिन्हें रैली में यादकर पीएम मोदी की आंखों से छलक पड़े आंसू?

PM Modi's eyes

 

Tamil Nadu News: जुलाई 2013 में तमिलनाडु में BJP के राज्य कोआर्डिनेटर वी रमेश की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी. मंगलवार को उन्हें याद कर पीएम मोदी भावुक हो गए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तमिलनाडु के सलेम में रैली को संबोधित करते हुए बेहद भावुक हो गए. बीजेपी के राज्य महासचिव ‘ऑडिटर’ वी रमेश को याद करते हुए इमोशनल होकर उन्होंने अपना भाषण रोक दिया.

अपने नेता को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं सेलम में हूं. मुझे ऑडिटर रमेश की याद आ रही है. आज सेलम का मेरा वो रमेश नहीं है. रमेश ने पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की. वह हमारी पार्टी के समर्पित नेता थे. वह एक महान वक्ता और बहुत मेहनती व्यक्ति थे. मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

पीएम मोदी ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष केएन लक्ष्मणन को भी याद किया और कहा कि आपातकाल विरोधी आंदोलन में उनकी भूमिका अविस्मरणीय थी. पीएम ने कहा कि आपातकाल विरोधी आंदोलन में लक्ष्मणन की भूमिका और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी को हमेशा याद किया जाएगा. राज्य में बीजेपी के विस्तार में उनका योगदान अविस्मरणीय है. उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्य में कई स्कूल भी शुरू किये.

सेलम में ही जुलाई 2013 में ऑडिटर रमेश की हत्या कर दी गई थी. वो राज्य में तब पार्टी के स्टेट जनरल सेक्रेटरी थे. 54 वर्षीय वी रमेश की हत्या मरावानेरी स्थित उनके घर में घुस कर की गई थी.

वी रमेश दिन भर आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल कर रात 10 बजे घर पहुंचे थे, जहां हत्यारे पहले से छिपे हुए थे. उनके गर्दन पर वार किया गया था. मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी.

उससे पहले ‘हिन्दू मुन्नानी’ संगठन के वेल्लईअप्पन की हत्या हुई थी. ऑडिटर रमेश 1978 से ही आरएसएस से जुड़े हुए थे. उनकी मां ने उनकी हत्या के बाद न्याय की लड़ाई लड़ी. उनकी मां ने बताया था कि कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया, जिनमें उनका बेटा भी था.

2014 में चार्जशीट दायर होने के बावजूद ये केस खिंचता रहा, जिस पर 2023 में उन्होंने नाराज़गी भी जताई थी. मद्रास हायकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के रवैया पर नाराजगी जताई थी और केस को जल्द खत्म करने के लिए कहा था.

Rangbhari Ekadashi 2024: रंगभरी एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग, पूजा का मिलेगा दोगुना फल

Rangbhari Ekadashi

 

Rangbhari Ekadashi 2024: हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रंगभरी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस बार रंगभरी एकादशी 20 मार्च को मनाई जाने वाली है। एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन उनके निमित्त व्रत रखा जाता है और विधि-विधान से पूजा की जाती है।

मान्यता है कि उस दिन भगवान शिव माता पार्वती के साथ काशी पहुंचे थे। इस एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा के बाद भगवान शिव और भगवान विष्णु को विशेष चीजें अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से पूजा का दोगुना फल प्राप्त होता है। आइए, जानते हैं कि रंगभरी एकादशी के दिन प्रसाद में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

इन चीजों का लगाएं भोग

रंगभरी एकादशी के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। पूजा के अंत में भगवान को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाएं। भोग में तुलसी दल भी शामिल किया जाना चाहिए। कहा जाता है कि तुलसी दल के बिना भगवान प्रसाद स्वीकार नहीं करते हैं। भगवान शिव और माता पार्वती को फल, मिठाई और साबूदाने की खीर का भोग लगाया जा सकता है।

भोग लगाते समय इन मंत्रों का करें जाप

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।

गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

इस मंत्र का अर्थ है कि हे भगवान मेरे पास जो भी है, सब आपका ही दिया हुआ है। यह हम आपको समर्पित कर रहे हैं। कृपा करके आप इस भोग को स्वीकार करें।

MP News: बाजार में नहीं मिल रही है एनसीईआरटी की किताबें, अभिभावक हो रहे हैं परेशान

NCERT books

 

MP News: भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों का शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू करने का आदेश दिया है, लेकिन कुछ स्कूलों में मार्च के चौथे सप्ताह में ही नया सत्र शुरू करने की तैयारी में हैं।निजी स्कूलों द्वारा रिजल्ट के समय ही अभिभावकों को किताबों की सूची दे दी गई है। इस कारण के कई विषयों की किताबें बाजार में नहीं मिल रही है। वहीं निजी स्कूल संचालकों ने कुछ खास प्रकाशकों की किताबों को ही पाठ्यक्रम में शामिल किया है।ये किताबें स्कूल संचालकों द्वारा निर्धारित की गई दुकानों पर ही मिल रही है।किताब दुकान संचालक अभिभावकों से स्कूल का नाम पूछते हैं और कापी-किताबों का पूरा सेट पकड़ा देते हैं।ऐसे में स्कूल संचालकों को कमीशन देने के फेर में किताब दुकान निजी प्रकाशकों की किताबों का मनमाना कीमत वसूल रहे हैं।वहीं निजी स्कूल आठवीं कक्षा तक एनसीईआरटी के बदले निजी प्रकाशकों की किताबें चला रहे हैं। इस कारण अभिभावकों पर दोगुना भार पड़ रहा है। कुछ स्कूल एनसीईआटी के साथ-साथ निजी प्रकाशकों की किताबें भी चला रहे हैं। बाजार में किताब दुकान एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, ताकि अभिभावक निजी प्रकाशकों की किताबें खरीद सकें।

निजी प्रकाशकों की किताबें महंगी

एनसीईआरटी की एक किताब 50 से 60 रुपये मिलती है तो निजी प्रकाशकों की किताबें 300 से 400 रुपये में मिल रही है। ऐसे में तीसरी कक्षा में एनसीईआरटी की पांच किताबें 300 से 400 रुपये में मिल रही है। वहीं निजी प्रकाशकों की चार से पांच हजार रुपये में मिल रही है।

निजी स्कूलों का खास दुकानों से सांठ-गांठ

छोटे किताब व्यापारियों का कहना है कि निजी स्कूलों की कुछ खास दुकानों से सांठ-गांठ होने के कारण सभी किताबें उनके ही दुकानों पर मिलती है।दुकानों पर एनसीईआरटी की किताबें नहीं मिलती है।इस कारण अभिभावकों को महंगी किताबें खरीदनी पड़ रही है।

एनसीईआरटी की किताबें नहीं आई है

बुक एंड बुक डिपो के राजेश साेलंकी ने बताया कि एनसीईआरटी की किताबें केंद्र से आती है।अभी एनसीईआरटी की कुछ कक्षाओं की किताबें नहीं आई है।इस कारण उपलब्ध नहीं है।अप्रैल में आने की संभावना है।

इनका कहना है

– हमारा बेटा आठवीं कक्षा से नौंवी में आया है। उसके परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। अब उसे एनसीईआरटी की पुस्तक की जरूरत है,लेकिन दुकान पर एनसीईआरटी की पुस्तक नहीं मिल रही है।पुस्तक विक्रेता का कहना है कि अप्रैल में आएगी।पाठ्यक्रम बदल गया है।

सीमा शर्मा, अभिभावक

– एनसीआरटी की पुस्तक बाजार में नहीं मिल रही है कि बेटा नौंवी से दसवीं कक्षा में आ गया है।स्कूल शुरू हो गए हैं, पुरानी किताब इस बार नहीं चल पाएगी।

उमा मौर्य, अभिभावक

– अपने बच्चे के लिए किताब लेने दुकान पहुंचें तो काफी भीड़ थी।उन्हें टोकन देकर इंतजार करने के लिए कहा गया।इंतजार करने के बाद उनका नंबर आया, लेकिन उन्हें एनसीईआरटी की किताबें नहीं मिली।

डा. अशोक शर्मा, अभिभावक

इनका कहना है

-30 प्रतिशत निजी स्कूलों ने किताबों की सूची सौंपी है। 31 मार्च तक का समय दिया गया है।इसमें एनसीईआरटी की किताबों का निरीक्षण किया जाएगा।

अंजनी कुमार त्रिपाठी,जिला शिक्षा अधिकारी

Health Tips: कानों में जमा है मैल, तो हो जाएं सावधान, ये बात ध्यान रखें…………

earwax accumulated

 

 

Earwax : कान में मैल जमना एक आम समस्या है, जो अक्सर लोगों में देखी जाती है. इसे इंग्लिश में इयरवैक्स कहते हैं. कान का मैल प्राकृतिक रूप से बनता है. कान का मेल एक चिपचिपा पदार्थ है जो कान की नली में बनता है. ये त्वचा से निकलने वाले तेल और डेड स्किन कोशिकाओं का मिश्रण होता है. यह धूल, मिट्टी और बाहरी कण को फंसा लेता है, जिससे हमारे कान के नाजुक पर्दे को नुकसान ना हो. कान की नली में छोटी ग्रंथियां होती है जिसे सिरुमिनस कहा जाता है. यह ग्रंथियां तेल बनती है, जो कान की नली को चिकनाई देने के साथ उसकी सुरक्षा करती है.

कान के मैल के फायदे

एक तरीके से यह मैल हमारे कानों के लिए काफी अच्छा साबित होता है. यह हमारे कानों के लिए कई महत्वपूर्ण काम करता है. कान का मैल नाली को कीटाणुओं और बैक्टीरिया से बचाता है. मैल होने की वजह से यह धूल, मिट्टी और बाहरी कोण को फंसा लेता है, जिससे हमारे कान के पर्दों को नुकसान नहीं पहुंचता. एक तरीके से देखा जाए तो यह मैल कान की नली को छोटे-मोटे जख्मो से बचाता है.

ऐसे होती है समस्या

आमतौर पर कान का मैल कानों के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कई बार मैल बहुत अधिक मात्रा में बन जाने से यह कान की नली को बंद कर देता है, जिससे सुनने की परेशानी पैदा होती है. कान में मेल हमने के कई लक्षण है जैसे कान भरा हुआ महसूस होना, कानों में दर्द या खुजली होना या फिर कान से बदबू आना शामिल है. अगर आपको लगता है कि आपके कान में बहुत अधिक मैल जमा है, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेकर कान साफ करवाने चाहिए.

National News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर हमला, 400 पार के दावे को खोखला बताया

Bhupesh Baghel attacks

 

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने 400 पार के दावे को खोखला बताया. भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी के राम मंदिर का मुद्दा उठाने से लोकसभा चुनाव में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को अगली सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत मिलेगा.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में दावा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी बनाम ‘संपूर्ण भारत’ होंगे. विपक्षी गठबंधन इंडिया को केंद्र में सरकार बनाने के लिए लोकसभा चुनाव बाद स्पष्ट बहुमत मिलेगा. कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से आधी से ज्यादा पर जीत मिलेगी. बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी के दावे को ‘खोखला’ बताया कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में कम से कम 370 सीट जीतेगी और राजग ‘400 के पार’ जाएगा.

पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी पर बोला हमला

क्या जदयू नेता नीतीश कुमार के राजग में चले जाने और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के अकेले चुनाव मैदान में उतरने से ‘इंडिया’ गठबंधन बीजेपी का मुकाबला मजबूती से कर सकेगा? सवाल के जवाब में बघेल ने कहा, ‘‘हमारे स्वाभाविक गठबंधन सहयोगी हमारे साथ हैं. वास्तव में हमारे गठबंधन का विस्तार हुआ है. उद्धव ठाकरे, प्रकाश आंबेडकर और कई छोटे दल शामिल हुए हैं.’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘इसलिए हमारा गठबंधन मजबूत है. दरअसल तनाव तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन खेमे में है. आप हरियाणा में देख सकते हैं, बिहार में चाचा-भतीजे (चिराग पासवान और पशुपति पारस) के बीच खींचतान चल रही है, उत्तर प्रदेश में भी (ओम प्रकाश राजभर) और अपना दल सीट बंटवारे से नाराज हैं. इसलिए हमें नहीं लगता कि कोई उनके साथ जाएगा और अधिक लोग उनका गठबंधन छोड़ रहे हैं.”

बीजेपी के राम मंदिर नारे पर साधा निशाना

उत्तर भारत में राम मंदिर की लहर की धारणाओं पर बघेल ने कहा कि बीजेपी नारा लगा रही है कि ‘‘जो राम को लाये हैं, उसको हम लाएंगे’’, लेकिन सभी भगवान की ही संतान हैं. बघेल राजनांदगांव में प्रचार अभियान के दौरान टेलीफोन परर बातचीत कर रहे थे. उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ये लोग राम को लाने वाले कौन होते हैं. इससे (इस चुनाव में) कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा.’’

राजनांदगांव को बीजेपी का गढ़ माना जाता है तो क्या इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर कोई जोखिम नहीं है, इस प्रश्न के जवाब में बघेल ने कहा कि कोई खतरा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘आसानी से जीत मिलेगी. यह बहुत अच्छी सीट है. बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह यहां से सांसद रहे थे लेकिन उनसे पहले एक और पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा भी यहां से सांसद रहे थे.

यह इस बात पर निर्भर है कि लड़ाई कैसे लड़ी जाती है.’’ कांग्रेस नेता ने माना कि छत्तीसगढ़ की स्थापना के बाद से लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को दो से अधिक सीटों पर जीत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि इसके अनेक कारण रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अभी स्थिति यह है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों ने लोगों को चौंका दिया, उन्हें लगा कि ‘यह कैसे हो गया’. लोगों के दिलों में तो था कि सरकार दोबारा बननी चाहिए.

बीजेपी-जयंत चौधरी के गठबंधन पर बोले भूपेश बघेल

इसलिए लोगों के मन में जो मलाल है कि सरकार दोबारा नहीं बन सकी, उसका फायदा हमें छत्तीसगढ़ में चुनावों के दौरान मिलेगा.’’ बघेल ने दावा किया कि उत्तर भारत में बीजेपी के पक्ष में कोई लहर नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई लहर होती तो उसके नेता नाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारी से हाथ नहीं खींचते. जयंत चौधरी की रालोद से गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ती.

इसके पीछे क्या मंशा है?’’बघेल ने कहा, ‘‘उन्होंने चुनाव से पहले पांच लोगों को ‘भारत रत्न’ सम्मान देने की घोषणा की. जल्दबाजी में एलान उनके डर को और बेचैनी को दिखाता है. बीजेपी नेताओं के बयानों से पता भी चलता है.’ उन्होंने चुनावी बॉण्ड मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा. बघेल ने कहा, ‘‘मोदी कहते थे कि मैं भ्रष्टाचार को समाप्त कर दूंगा. अब सामने आया इलेक्ट्रोरल बॉड सबसे बड़ा घोटाला है. बीजेपी मीडिया में आने से रोक रही है. किसी हिंदी अखबार में चुनावी चंदे पर नहीं छपा.

आप जितना छिपाना चाहेंगे, लोग उतना ही जानकारी पाने की कोशिश करेंगे. कोई यदि किसी चीज को छिपाता है तो यह सोशल मीडिया पर और ज्यादा फैलती है.” उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह बड़ा मुद्दा है क्योंकि प्रधानमंत्री ने अपनी छवि इस तरह पेश की थी कि ‘मैं बहुत ईमानदार हूं’ लेकिन अब पता चला है कि यह दशक का सबसे बड़ा घोटाला है. इसमें भ्रष्टाचार, जबरन वसूली चंदा दो, धंधा लो शामिल है.’’

भूपेश बघेल ने क्यों दिया ‘मोदी वॉशिंग मशीन’ नाम?

बघेल ने आरोप लगाया कि पहले ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों से कंपनियों की जांच कराई जाती है और चंदा मिलने के बाद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती. उन्होंने कहा, ‘‘विपक्षी नेताओं के साथ भी यही हो रहा है. उनके खिलाफ आरोप लगाये जाते हैं और जांच एजेंसियों को उनके पीछे लगा दिया जाता है और जब बीजेपी में शामिल हो जाते हैं तो ‘मोदी वॉशिंग मशीन’ में साफ हो जाते हैं.’’

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि कोई अपनी बनी हुई छवि के विरुद्ध काम करता है तो लोग इसे पसंद नहीं करते. बघेल ने दावा किया कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी बदनाम करने के लिए दर्ज कराई गई थी क्योंकि बीजेपी को चुनाव में हार की आशंका थी.

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई. छत्तीसगढ़ में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और 450 से अधिक गिरफ्तारियां की गईं, लैपटॉप, मोबाइल जब्त किए गए, 1000 से अधिक बैंक खाते और 200 से अधिक एटीएम कार्ड बरामद हुए. इस तरह हमने कार्रवाई की.

आरोप लगाया जा रहा है कि मैं ‘प्रोटेक्शन मनी’ ले रहा था, अगर ऐसा है तो मैं कार्रवाई क्यों करता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘महादेव ऐप बीजेपी शासित राज्यों में भी चलाया जा रहा है, तब कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. ‘प्रोटेक्शन मनी’ किसे मिल रही होगी. दो निदेशक विदेश में हैं. हमने लुकआउट सर्कुलर जारी किया और उन्हें पकड़ना केंद्र की जिम्मेदारी थी.’’

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...