Samajwadi Party Candidate List: यूपी की इस लोकसभा सीट पर सपा ने फिर बदला टिकट, 6 कैंडिडेट्स की नई लिस्ट जारी

SP again changed

 

 

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट शनिवार को जारी की. इस सूची में 6 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है. इसमें एक सीट पर कैंडिडेट बदल दिया गया है. सपा ने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी की है. सपा ने गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेंद्र नागर, मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी, सुल्तानपुर से भीम निषाद, इटावा से जितेंद्र दोहरे, जालौन से नारायण दास अहिरवार और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है.

सपा ने इससे पहले मिश्रिख से रामपाल राजवंशी को प्रत्याशी बनाया था. सपा अब तक 42 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी है.

कौन हैं रामपाल राजवंशी

समाजवादी पार्टी के पुराने नेता रामपाल राजवंशी दो बार मंत्री रह चुके हैं. वह 1996 में लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर मिश्रिख विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने थे. इसके बाद उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया था. 2007 में वह समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े और चुनाव लड़कर फिर विधायक बने. 2012 में भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर उन्हें जीत मिली और अखिलेश सरकार में वह कारागार राज्य मंत्री चुने गए. इसके बाद 2017 और 2022 में मिश्रिख सीट पर ही उन्हें हार झेलनी पड़ी थी.

मिश्रिख लोकसभा सीट के अंतर्गत चार विधानसभा सीट आती हैं. मिश्रिख, बिल्हौर, संडीला बिलग्राम मल्लावां और बालामऊ. इन सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है. यहां सांसद भी बीजेपी के ही हैं. ऐसे में लगातार दो बार विधानसभा चुनाव हारने वाले रामपाल के लिए लोकसभा की राह आसान नहीं होगी, लेकिन वह पासी समुदाय के बड़े नेता हैं और उन्हें इसका फायदा मिल सकता है.

Weather of MP: मप्र में मौसम ने फिर मारी पलटी, जबलपुर-भोपाल समेत 6 संभाग में बारिश का अलर्ट

Weather again changed

 

MP News: अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से शनिवार से पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। इसके अंतर्गत जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ गरज-चमक के साथ वर्षा होगी।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का मिजाज चार दिन तक बिगड़ा रह सकता है। इस दौरान जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग के जिलों में भी वर्षा होगी। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिरने की भी आशंका है। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट भी होगी।

30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होते हुए विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके कारण दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के साथ अरब सागर से नमी आ रही है।

उधर, दक्षिण-पूर्वी हवाओं से पूर्वी मध्य प्रदेश की तरफ नमी मिल रही है। मौसम विज्ञान केद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से शनिवार से पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने लगेगा। शनिवार को जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ओले गिरने की आशंका

रविवार को जबलपुर, शहडोल के साथ नर्मदापुरम, सागर संभाग के जिलों में भी वर्षा होगी। साथ ही तेज रफ्तार हवाओं के साथ डिंडौरी, छिंदवाड़ा और मंडला जिले में ओले गिर सकते हैं। सोमवार को नर्मदापुरम, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला बना रहेगा।

डिंडौरी, पांढुर्ना एवं मंडला जिले में भी ओले गिर सकते हैं। मंगलवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ रुक-रुककर वर्षा हो सकती है। इस दौरान डिंडौरी, जबलपुर, पांढुर्ना, सिवनी और मंडला जिले में ओले गिरने की आशंका है।

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्‍य प्रदेश में 4 चरणों में होंगे लोकसभा के चुनाव, जानिए मप्र में कब, कहां होगा मतदान

Lok Sabha election

 

 

MP News: भोपाल। केंद्रीय निवार्चन आयुक्त ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दी है। चुनाव की घोषणा के साथ ही देश के साथ-साथ प्रदेश में भी आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। देश में कुल सात चरणों में मतदान होगा। मप्र में पहले चरण के साथ ही मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। प्रदेश में कुल चार चरणों में मतदान होगा। 19 अप्रैल को छह सीटों पर, 26 अप्रैल को सात सीटों पर, 07 मई को आठ सीटों पर और 13 मई को आठ सीटों पर मतदान होगा। यहां पर यह बता दें कि वर्ष 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में मतदान हुआ था।

यह है मतदान का शेड्यूल

19 अप्रैल : सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा।

26 अप्रैल : टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल।

07 मई : मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़।

13 मई : देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा।

प्रदेश में पांच करोड़ 64 लाख से ज्यादा मतदाता

प्रदेश में इस बार पांच करोड़ 64 लाख 15 हजार 310 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में देखें तो प्रदेश में लगभग 50 लाख मतदाता बढ़े हैं। पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव के वक्त प्रदेश में 5 करोड़ 60 लाख मतदाता थे।

भाजपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित, कांग्रेस पिछड़ी

लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले भाजपा ने सभी 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने 15 सीटों पर पिछली बार विजयी रहे प्रत्याशियों को फिर मौका दिया है, वहीं 14 सीटों पर नए चेहरे उतारे हैं। वहीं कांग्रेस अब तक सिर्फ 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर पाई है। उसने तीन विधायकों को भी लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। भिंड से फूल सिंह बरैया, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा और मंडला से ओमकार सिंह मरकाम चुनाव लड़ेंगे। एक सीट कांग्रेस ने सहयोगी दल सपा के लिए छोड़ी है। यानी 18 सीटों पर उसे अपने उम्मीदवार घोषित करना बाकी है।

Lok Sabha Election 2024 Schedule: 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे, कब मतदान

Lok Sabha elections

 

केंद्रीय चुनाव आयोग (EC) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान की तारीखों का एलान कर दिया। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता में घोषणा के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है।

छत्तीसगढ़

कुल 11 लोकसभा सीट
19 अप्रैल को 1 सीट, 26 अप्रैल 3 सीट, 7 मई को 7 सीट
4 जून को नतीजा

मध्य प्रदेश

कुल 29 लोकसभा सीट

19 अप्रैल को 6 सीट, 26 अप्रैल 7 सीट, 7 मई को 8 सीट, 13 मई को 8 सीट पर वोटिंग

4 जून को नतीजा

किस राज्य में कितने चरण में चुनाव

 

1 चरण मतदान – अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, लक्षद्वीप, लद्दाख, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड

2 चरण में मतदान – कर्नाटक, राजस्थान, मणिपुर

तीन चरण में मतदान – छत्तीसगढ़, असम

4 चरण में मतदान- ओडिशा, मध्य प्रदेश, झारखंड

5 चरण में मतदान – महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर,

7 चरण में मतदान – उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल

 

पहला चरण: 19 अप्रैल 2024 को वोटिंग
दूसरा चरण: 26 अप्रैल 2024 को वोटिंग
तीसरा चरण: 7 मई 2024 को वोटिंग
चौथा चरण: 13 मई 2024 को वोटिंग
पांचवां चरण: 20 मई 2024 को वोटिंग
छठा चरण: 25 मई 2024 को वोटिंग
सातवां चरण: 1 जून 2024 को वोटिंग
चार जून को मतगणना

MP CM News: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश देश का नम्बर वन राज्य बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

number one state

 

मध्यप्रदेश विकसित राज्य के रूप में स्थापित होने के मार्ग पर अग्रसर है

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकारों के निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश विकसित प्रदेश के रूप में स्थापित होने के मार्ग पर अग्रसर है। पहले की सरकारों में मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। जीडीपी में मध्यप्रदेश का योगदान लगभग 4.5 प्रतिशत है, जिसे क्रमबद्ध रूप से 9 प्रतिशत तक करने के लिए प्रयास जारी हैं। हमारी सरकार ने एक बार भी ओवर ड्राफ्ट नहीं लिया है, जबकि विपक्षी दलों की सरकार में लगभग हर दो माह में ओवर ड्राफ्ट की स्थिति बनती थी। प्रदेश सभी दिशाओं में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। कृषि विकास दर 25 प्रतिशत है। यह विश्व के किसी भी राज्य की सर्वाधिक विकास दर है । प्रदेश की औद्योगिक विकास दर 24 प्रतिशत है। प्रदेश का सिंचित क्षेत्र भी लगातार बढ़ रहा है, लगभग 56 हजार हेक्टर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है,जिसे बढ़ाकर एक लाख हेक्टर करने का लक्ष्य है। प्रदेश में सबसे पहले नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को देश में नम्बर बनाने के लिए नीति आयोग के माध्यम से विभिन्न विभागों के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में मीडिया समूह द्वारा अयोजित चर्चा में यह विचार व्यक्त किए।

सनातन संस्कृति की दुर्गायन , कृष्णायन, शिवायन परम्पराएं उज्जैन से जुड़ी हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर प्रदेश के कई शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया गया है। इसी क्रम में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सनातन संस्कृति के विभिन्न पहलुओं की जानकारी आमजन को सरलता पूवर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाकाल महालोक विकसित किया गया। सनातन संस्कृति की दुर्गायन , कृष्णायन, शिवायन परम्पराएं उज्जैन से जुड़ी हैं। उज्जैन, भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली रही , दुर्गायान के अंतर्गत हरसिद्धी माता की शक्ति पीठ है, साथ ही शैव परम्परा भी उज्जैन में सशक्त रूप से विद्यमान है। इन सभी प्रसंगों को समझाने और आध्यात्मिक सिद्धांतों की सरलता से जानकारी देने के उद्देश्य से दृश्य रूप से प्रस्तुतिकरण किया गया और कई प्रतिमाओं का निर्माण कराया गया। गत दिनों प्राकृतिक आपदा के परिणाम स्वरूप कुछ मूर्तियां क्षतिग्रस्त हुईं जिन्हें निर्माण एजेंसी द्वारा अनुबंध के अनुसार पुन: संधारित कराया गया।

नदी जोड़ो अभियान को निर्णायक रूप प्रदान किया जा रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जारी विकास के उत्सव में देश की जनता प्रतिबद्धता से शामिल रहेगी। विकास और जनकल्याण को समर्पित राज्य सरकार पर प्रदेशवासियों का विश्वास है। राज्य सरकार जनता से जुड़कर जन हितैषी निर्णयों को तेजी से लागू कर रही है। लगभग तीन माह में हमने सभी क्षेत्रों में प्रगति की है। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के प्रयासों से निमाड़, मालवा और महाकौशल में नर्मदा नदी के दोनों और सिंचित क्षेत्र बढ़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ों अभियान का क्रियान्वयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किया गया है। इसके अंतर्गत केन -बेतवा नदी जोड़ो अभियान को निर्णायक स्वरूप प्रदान किया गया है। बीस साल से लंबित पार्वती-काली सिंध चंबल परियोजना को गति प्रदान की गई है। सत्तर हजार करोड़ की इस परियोजना से पश्चिमी मध्यप्रदेश के 13 जिलों को लाभ होगा। जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में होने वाले कोंदो-कुटकी और अन्य मोटे अनाजों के लिए एक हजार रुपए प्रति क्विंटल का प्रोत्साहन दिया गया है। इनके उत्पादों के लिए खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की श्रृंख्ला विकसित की जा रही है। मध्यप्रदेश कृषि आधारित राज्य है, अत: कृषि की पढ़ाई को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विश्वविद्यालयों के अलावा सामान्य विश्वविद्यालयों में भी कृषि और हार्टिकल्चर के अध्ययन की व्यवस्था की गई है।

व्यायाम, योग सहित अन्य उपयोगी विधाएं भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं को शिक्षा और ज्ञार्नाजन के लिए प्रोत्साहित करने के साथ स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि व्यायाम, योग व शारीरिक सौष्ठव सहित अन्य उपयोगी विधाएं भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनें। स्वस्य्ै शरीर में ही स्वस्य्ो मस्तिष्क का वास होता है, इस तथ्य से सभी को अवगत कराना आवश्यक है।

Deficiency of Zinc: शरीर में जिंक की कमी से बढ़ेंगी परेशानियां, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान

f zinc in the body

 

Health Tips: शरीर को हेल्दी बनाने के लिए हमें सभी पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में शरीर में सभी पोषक तत्व होने चाहिए। जिंक हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसके जरिए डीएनए का निर्माण, सेल्स का विकास, प्रोटीन का निर्माण होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसकी कमी शरीर में कई गंभीर बीमारियों को पैदा कर सकता है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि जिंक कमी पर शरीर को क्या परेशानियां होती हैं।

कमजोर इम्युनिटी

जिंक हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इसकी कमी होने पर हमारा शरीर रोगों से नहीं लड़ पाता है। व्यक्ति कई तरह के संक्रमणों से बार-बार परेशान होता रहता है। चोट लगने पर घाव भरने पर देरी होती है।

भूख में कमी

शरीर में जब जिंक की कमी होती है, तो भूख नहीं लगती है। आपको अगर भूख नहीं लग रही है, तो जल्द ही इसका समाधान करना चाहिए। जिंक की कमी को पूरा न करने पर वजन घटना शुरू हो जाता है।

बालों का झड़ना

जिंक की कमी की वजह से हमारे बाल कमजोर होना शुरू हो जाते हैं। बालों के पतले होने पर यह टूटना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में जिंक का सेवन कर बालों को स्वस्थ्य बनाया जा सकता है।

त्वचा संबंधी समस्याएं

शरीर में जिंक की कमी त्वचा से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। त्वचा रूखी, मुंहासे और एक्जिमा तक की दिक्कत हो सकती है। आप अगर हेल्दी त्वचा चाहते हैं, तो जिंक की कमी को पूरा करें।

T20 World Cup 2024: फैंस के लिए अच्छी खबर! ICC ने भारत-पाक मैच के लिए रिजर्व डे का किया एलान

reserve day for

 

Reserve Day For IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून से हो रहा है. वहीं, भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरूआत आयरलैंड के खिलाफ करेगी. भारत और आयरलैंड के बीच 5 जून को खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को मैदान में उतरेगी. बहरहाल, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. अगर भारत-पाकिस्तान मैच के दिन बारिश हुई तो मुकाबला अगले दिन खेला जाएगा. दरअसल, आईसीसी ने भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रिजर्व डे का एलान किया है.

भारत-पाकिस्तान मुकाबले के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल में रिजर्व डे होगा. यानी, अगर इस दिन बारिश ने खलल डाला तो मुकाबला अगले दिन खेला जाएगा.

ग्रुप स्टेज, सुपर-8 और नॉकआउट मैचों के लिए अलग-अलग नियम…

आईसीसी की सलाना बैठक में इस बात पर मुहर लगी. इसके अलावा ग्रुप स्टेज और सुपर-8 मैचों में परिणाम के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलने होंगे. लेकिन नॉकआउट मैचों में दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर खेलने होंगे, जिसके आधार पर विजेता चुना जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप में इन टीमों के खिलाफ खेलेगा भारत…

बताते चलें कि इस टी20 वर्ल्ड कप का आगाज अमेरिका बनाम कनाडा मैच से होगा. दोनों टीमें ग्रैंड प्रैली स्टेडियम में आमने-सामने होगी. भारतीय टीम की बात करें तो आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले के बाद पाकिस्तान, अमेरिका और कनाडा के खिलाफ मैदान में उतरेगी.

वहीं, इस टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 27 जून को खेले जाएंगे. इसके बाद 29 जून को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट की मेजबानी वेस्टइंडीज के अलावा अमेरिका कर रहा है.

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 अपने नाम किया था. इसके बाद टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को कभी जीत नहीं पाई है.

T20 World Cup 2024: फैंस के लिए अच्छी खबर! ICC ने भारत-पाक मैच के लिए रिजर्व डे का किया एलान

Reserve Day For IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून से हो रहा है. वहीं, भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरूआत आयरलैंड के खिलाफ करेगी. भारत और आयरलैंड के बीच 5 जून को खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को मैदान में उतरेगी. बहरहाल, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. अगर भारत-पाकिस्तान मैच के दिन बारिश हुई तो मुकाबला अगले दिन खेला जाएगा. दरअसल, आईसीसी ने भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रिजर्व डे का एलान किया है.

भारत-पाकिस्तान मुकाबले के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल में रिजर्व डे होगा. यानी, अगर इस दिन बारिश ने खलल डाला तो मुकाबला अगले दिन खेला जाएगा.

ग्रुप स्टेज, सुपर-8 और नॉकआउट मैचों के लिए अलग-अलग नियम…

आईसीसी की सलाना बैठक में इस बात पर मुहर लगी. इसके अलावा ग्रुप स्टेज और सुपर-8 मैचों में परिणाम के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलने होंगे. लेकिन नॉकआउट मैचों में दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर खेलने होंगे, जिसके आधार पर विजेता चुना जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप में इन टीमों के खिलाफ खेलेगा भारत…

बताते चलें कि इस टी20 वर्ल्ड कप का आगाज अमेरिका बनाम कनाडा मैच से होगा. दोनों टीमें ग्रैंड प्रैली स्टेडियम में आमने-सामने होगी. भारतीय टीम की बात करें तो आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले के बाद पाकिस्तान, अमेरिका और कनाडा के खिलाफ मैदान में उतरेगी.

वहीं, इस टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 27 जून को खेले जाएंगे. इसके बाद 29 जून को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट की मेजबानी वेस्टइंडीज के अलावा अमेरिका कर रहा है.

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 अपने नाम किया था. इसके बाद टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को कभी जीत नहीं पाई है.

DA Hike in MP: मप्र में शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया, 7 लाख से अधिक को मिलेगा लाभ, सीएम ने कही ये बात

Dearness allowance

 

MP News: भोपाल। आम चुनाव की रणभेरी बजने से पूर्व प्रदेश की सरकार ने शुक्रवार को शासकीय कर्मचारियों के हित में एक बड़ी घोषणा की। राज्य शासन के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इसका लाभ सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा। सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्‍स हैंडल पर इसकी सूचना पोस्‍ट कर कर्मचारियों को बधाई दी है।

अब प्रदेश के कर्मचारियों को 42 के बजाय 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2023 से होगा देय। अप्रैल में मिलने वाले मार्च के वेतन भुगतान से किया जाएगा लागू। जुलाई, अगस्त और सितंबर 2024 में 3 किस्तों में एरियर मिलेगा। हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में अभी भी राज्य के कर्मचारियों को चार प्रतिशत कम भत्ता मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय सेवकों को महंगाई भत्ते की दर में 4 प्रतिशत की वृद्धि पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ने तय किया है कि अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए वर्तमान महंगाई भत्ते की दर जो 42 है उसे बढ़ाकर 46 प्रतिशत किया जाए, इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं। सातवें वेतनमान के अंतर्गत एक जुलाई 2023 से इसे मध्यप्रदेश में लागू करने का निर्णय हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई भत्ते यथासमय वृद्धि की जाएगी। अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही राज्य शासन के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी को महंगाई भत्ते में वृद्धि की राशि पात्रतानुसार समय पर देने का कार्य किया जाएगा।

कर्मचारियों ने दिया मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मंत्रालय स्थित उनके कक्ष में अनेक कर्मचारी बंधुओं ने भेंट की और महंगाई भत्ते की राशि में वृद्धि के आदेश जारी होने पर आभार व्यक्त किया। कर्मचारी संगठनों के कुछ पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट कर कर्मचारी हितैषी निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

MP News: अतीत की धरोहर को वर्तमान से जोड़ने की सराहनीय कोशिश है नवसज्जित गोलघर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

decorated Golghar is a commendable

 

शिल्पकला, संगीत और व्यंजनों के केन्द्र के रूप में विकसित गोलघर के नए स्वरूप का लोकार्पण

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित स्मारक गोलघर जिसे पर्यटन विभाग ने बहुउद्देशीय कला केन्द्र के रूप में विकसित किया है, आमजन को समर्पित किया। डॉ. यादव ने कहा कि प्राचीन ज्ञान-विज्ञान के केन्द्र आज भी उपयोगी हो सकते हैं। अतीत की धरोहर गोलघर को वर्तमान से जोड़ने की पहल सराहनीय है। भोपाल में गोलघर का मूल नाम गुलशन-ए-आलम था, जिसे 19वीं सदी में नवाब शाहजहां बेगम ने बनवाया था। गोलाकार स्वरूप के कारण इसे गोलघर के नाम से जाना जाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरातत्व और पर्यटन विभाग को प्राचीन विरासत गोलघर के नए स्वरूप में निर्माण और लोकार्पण के लिए बधाई देते हुए कहा कि गोलघर को देखने और इसके निर्माण की तकनीक को समझने की जरूरत है। नवसज्जा के पश्चात् निश्चित ही यह केन्द्र जनाकर्षण का केन्द्र बनेगा। इस अवसर पर विधायक भगवान दास सबनानी, भोपाल की महापौर मालती राय, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, आशीष अग्रवाल, नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और कला प्रेमी, नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गोलघर जैसी इमारतों के निर्माण के लिए अनूठी कल्पना की गई। अनेक प्राचीन निर्माण जिनमें बांध, स्मारक और‍किले शामिल हैं, उत्कृष्ट अभियांत्रिकी का नमूना होते हैं। जब भोजताल (भोपाल की बड़ी झील) का निर्माण किया गया तो, पानी के सुविधाजनक निकास की व्यवस्था भी की गई थी। कितनी ही ज्यादा बारिश हो जाए, भोपाल की बड़ी झील सीमा नहीं तोड़ती। मितव्ययी ढंग से झील का निर्माण हुआ था। प्राकृतिक चट्टानों के उपयोग के साथ जल संपदा को सुरक्षित रखने पर ध्यान दिया गया। भोपाल की बड़ी झील का सदियों से अस्तित्व है और आगे भी रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गोलघर में विभिन्न निर्माण श्रेष्ठ इंजीनियरिंग के उदाहरण हैं। इस पुरानी धरोहर को जीर्णोद्धार के माध्यम से नया रूप दिया गया है। यह आनंदित करने वाला विषय है। यहाँ विभिन्न वस्तुओं की बिक्री की व्यवस्था इस केन्द्र को बहुउद्देशीय बनाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में प्राचीन गायन कला चार बैत की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि कलाओं के संरक्षण के लिए कला केन्द्रों का पूरा उपयोग होना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकल फॉर वोकल पर जोर देते हुए शिल्पकारों को प्रोत्साहित किया गया है। प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता होती है। देश के लगभग 700 जिलों में विभिन्न उत्पादों के प्रचार और विक्रय का कार्य हो रहा है। इस कड़ी में भोपाल के इस प्राचीन गौरव केन्द्र को महिलाओं के सशक्तिकरण से जोड़ते हुए प्राचीन बाजार की कल्पना को नए रूप में साकार किया गया है। इस भवन में अब आत्मा का प्रवेश हो गया है। यह स्मारक अब जीवंत हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अन्य अतिथियों ने मध्यप्रदेश पुरातत्व, पर्यटन और संस्कृति परिषद द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का विमोचन भी किया। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत पौधे भेंट कर किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवसज्जित गोलघर का लोकार्पण कर विभिन्न दीर्घाओं का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीआर (वर्चुअल रियलिटी) हेडसेट द्वारा हिस्ट्री ऑफ भोपाल की झलक भी देखी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकला और माटी शिल्प से जुड़े राज सैनी, धीरज प्रजापति और अन्य कलाकारों से भेंट कर उनके कला प्रदर्शन देखे और उनके हुनर की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक इलैया राजा.टी., पुरातत्व आयुक्त उर्मिला शुक्ला और अधिकारी उपस्थित थे।

नवसज्जित गोलघर की विशेषताएं

गोलघर स्मारक की वीथिकाओं में आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर विकसित किया गया।

भोपाल की पुरानी शिल्प कला के संरक्षण के लिए कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है।

स्थानीय कलाकारों और दस्तकारों की बनाई वस्तुएं यहाँ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी। महिला समूहों द्वारा उत्पादित हस्तशिल्प को प्राथमिकता दी गई है।

ऐतिहासिक धरोहर की मूल कल्पना के अनुसार फिर से गोलघर को सज्जित और विकसित कर भोपाल शहर को एक सौगात दी गई है। पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बनेगा।

भोपाल की परम्पराओं, शिल्प, कला, संगीत और व्यंजनों का आनंद इस परिसर में प्राप्त किया जा सकता है।

पर्यटन विभाग ने गोलघर की क्षतिग्रस्त वीथिकाओं को मूल स्वरूप में विकसित करने के लिए अनुरक्षण कार्य किए हैं।

गोलघर परिसर में टिकट घर, प्रसाधन व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, पाथ-वे, लैंड स्केपिंग वर्क, आंतरिक एवं बाह्य विद्युतिकरण, बाउण्ड्रीवाल, आवश्यक लाइटिंग और संग्रहालय में दर्शकों के लिए सुविधाजनक प्रदर्शन व्यवस्था पर लगभग चार करोड़ की राशि व्यय की गई है।

Holika Dahan 2024: होलिका दहन की आग में चढ़ाया जाता है कच्चा सूत, जानिए कारण

Raw cotton is offered

 

 

Holika Dahan2024: होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को खेली जाती है। इससे एक रात पहले होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होली पर सभी गीले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाता है। माना जाता है कि होलिका दहन की अग्नि नकारात्मकता को खत्म कर देती है। इसी कारण से होलिका दहन की अग्नि में कई तरह की विशेष चीजें अर्पित की जाती है। इसी तरह कच्चा सूत भी अर्पित किया जाता है। आइए, जानते हैं कि होलिका दहन की अग्नि में कच्चा सूत क्यों चढ़ाया जाता है।

परिक्रमा करते हुए लपेटा जाता है सूत

प्राचीन काल से ही लोग इस रात होलिका दहन की लकड़ियों पर कच्चा सूत लपेटकर और गाय के गोबर के उपले इकट्ठा करके होलिका की पूजा करते हैं। होलिका दहन से पहले उसकी पूजा करने और सात बार परिक्रमा करने की परंपरा भी है। ऐसा करने से बीमारियों और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव खत्म हो जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में कच्चे सूत को बहुत पवित्र माना जाता है। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में कच्चे सूत का उपयोग किया जाता है। होलिका के चारों ओर कच्चा सूत सात या तीन बार लपेटा जाता है। इसी प्रकार होलिका दहन के समय अग्नि की परिक्रमा के साथ कच्चे सूत को अर्पित करने का विधान है।

कच्चे कपास का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। कच्चा सूत रोगों का नाश करने वाला और बाधाओं को दूर करने वाला होता है। ऐसे में कच्चे सूत को होलिका में लपेटकर होलिका दहन की अग्नि में अर्पित करने से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है और शनि दोष से भी राहत मिलती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकने और खत्म करने के लिए भी कच्चा सूत उपयोगी होता है। अगर घर का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है, तो होलिका दहन की अग्नि में उसके नाम से कच्चा सूत डालना चाहिए। माना जाता है कि इससे स्वास्थ्य में सुधार होता है। साथ ही बुरी नजर से भी बचाव होता है। होलिका दहन के लिए जब गाय के गोबर के उपलों और लकड़ियों से होलिका तैयार की जाती है, तो उन उपलों और लकड़ियों को कच्चे सूत से ही बांधा जाता है। यह होलिका को बिखरने से बचाता है और इसका उद्देश्य बुरी शक्तियों को एकजुट करना भी है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...