MP News: छिंदवाड़ा में बोले वीरेंद्र सहवाग- आपको लगता है कि मैं राजनीति में आऊंगा, युवाओं का क्रिकेट में बेहतर भविष्य

Sehwag said in Chhindwara

 

 

Chhindwara News: सांसद का क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में शामिल होने आए पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग मंगलवार को छिंदवाड़ा आए। पत्रकारों ने जब क्रिकेटर के राजनीति में प्रवेश को लेकर पूछा कि क्या आप राजनीति में आएंगे। तो सहवाग ने कह कि क्या आपको लगता है कि मैं राजनीति में आऊंगा। जब सहवाग से पूछा क्या कि सांसद नकुल नाथ एमपी की आईपीएल टीम बनाना चाहते हैं तो सहवाग ने कहा कि बिलकुल बनना चाहिए। युवाओं का क्रिकेट में भविष्य उज्ज्वल है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग मंगलवार को विशेष प्लेन से छिंदवाड़ा पहुंचे यहां हवाई पट्टी पर उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया। वीरेंद्र सहवाग ने हवाई पट्टी से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व सांसद नकुल नाथ के आवास शिकारपुर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारी और शहर वासियों से मुलाकात की।

 

वीरेंद्र सहवाग सांसद कप क्रिकेट स्पर्धा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा आए हैं। यहां वे फाइनल मैच के दौरान इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान में उपस्थित रहेंगे और फाइनल मैच के विजेता और उपविजेता टीम के साथ ही सांसद कप क्रिकेट स्पर्धा में अब तक हुए मैचों में बेस्ट प्लेयर बेस्ट बॉलर सहित खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे वह पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व सांसद नकुल नाथ के साथ यहां पहुंचेंगे।

CAA Rules: देश में CAA लागू होने पर क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय?

Kailash Vijayvargiya say

 

Citizenship Amendment Act: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बयान सामने आया है. कानून को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने प्रसन्नता जाहिर की है और इसे लागू होने पर पीएम मोदी को धन्यवाद भी दिया है. साथ ही कैलाश से विजयवर्गीय ने कहा नागरिकता संशोधन कानून से देश के लोगों को फायदा होगा.

उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से देश के बाहर भारत के नागरिक किसी न किसी प्रकार से प्रताड़ित होते आए हैं और उन्हें इस देश की नागरिकता आसानी से मिल सके इसके लिए मोदी सरकार लंबे समय से प्रयास कर रही थी. ऐसे में अब वे भारत के मूल निवासी पुनः भारत में नागरिकता ले पाएंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को संरक्षण देना हमारी पहली जवाबदारी है.

उन्होंने यह बात भी दोहराई कि जब भारत का विभाजन हुआ था उस समय तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री और भारत के प्रधानमंत्री ने इस बात को दोहराया था किस देश के दरवाजे भारत के बाहर प्रताड़ित हो रहे लोगों के लिए हमेशा खुले रहेंगे.

हरियाणा में चल रही उठा पटक को लेकर बोले

इधर हरियाणा में चल रही राजनीतिक उठा पटक को लेकर घमासान जारी है और हरियाणा के राजनीतिक समीकरणों पर कैलाश विजयवर्गी ने अपनी बात रखी है. आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पिछली बार जेजेपी का रुख अच्छा नहीं था, इसलिए उस समय भ्रष्टाचार की काफी शिकायतें आ रही थी.

भोजशाला को लेकर बोले कैलाश

इधर धार के भोजशाला के मामले में कल इंदौर हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भोजशाला में सर्वे के आदेश दिए हैं और वैज्ञानिक तौर पर यह सर्वे किया जाएगा. इस मामले में भी विजयवर्गीय ने अपनी बात रखी और उन्होंने कहा कि न्यायालय जो भी फैसला दे सभी को उस फैसले का सम्मान करना चाहिए.

कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर बोले

इधर कांग्रेस नेता लगातार कांग्रेस को छोड़ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं. कांग्रेस में नेताओं के पाटन से क्या प्रभाव पड़ने वाला है. इस सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री कैलाश से विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है और कांग्रेस के नेता कांग्रेस छोड़ो यात्रा कर रहे है. उन्होंने कहा कि अभी आगे आगे देखिए बहुत सारे नेता लाइन लगाकर बीजेपी में आने के लिए खड़े हुए हैं.

Pushkar in Rajasthan: तीर्थों में सबसे बड़ा तीर्थ स्थल होने के कारण ही इसे तीर्थराज पुष्‍कर कहा जाता

largest pilgrimage site

पुष्कर. राजस्थान का पुष्कर जगतपिता बृह्माजी के लिए प्रसिद्ध है. दुनिया में हिन्दू मान्यता के अनुसार पांचवा तीर्थ भी पुष्कर को माना जाता है. हरिद्वार की तरह ही पुष्‍कर भी हिन्‍दुओं का बड़ा तीर्थस्‍थल है. तीर्थों में सबसे बड़ा तीर्थ स्थल होने के कारण ही इसे तीर्थराज पुष्‍कर कहा जाता है. इसी तीर्थ स्थल पर पुष्कर सरोवर है, जिसके चारों ओर कुल 52 घाट बने हुए हैं. ये 52 घाट अलग अलग राजपरिवारों, पंडितों और समाजों द्वारा बनवाये गए हैं, जिसमें सबसे बड़ा घाट गऊघाट कहलाता है. शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अगर आपने चारों धाम बद्रीनाथ, जगन्नाथ, रामेश्वरम और द्वारका के दर्शन कर लिए हैं, लेकिन

आपने पुष्कर का दर्शन नहीं किया है तो आपकी यात्रा सफल नहीं मानी जाएगी. ऐसे में पुष्कर का महत्व और भी बढ़ जाता है. पुष्कर में प्रसिद्ध मेला भी लगता है. पुष्कर भारत के उन चुनिंदा स्थानों में शामिल है, जहां भगवान ब्रह्मा का मंदिर है.

 

52 घाट हैं पुष्कर सरोवर पर

पुष्कर सरोवर के चारों तरफ कुल 52 घाट बने हुए हैं. इन सभी 52 घाटों का अपना-अपना धार्मिक और पौराणिक महत्व है. इनमें गऊ घाट, ब्रह्म घाट, वराह घाट, बद्री घाट, सप्तर्षि घाट, तरणी घाट सहित अन्य घाट शामिल हैं. पुष्कर में विभिन्न राजघरानों की ओर से यहां घाटों का निर्माण करवाया गया है. इनमें ग्वालियर घाट, जोधपुर घाट, कोटा घाट, भरतपुर घाट, जयपुर घाट शामिल हैं.

ये हैं घाटों के नाम

मुख्य गऊघाट, जनाना घाट, चीर घाट, बालाराव घाट, हाथीसिंह जी का घाट, शेखावाटी घाट, राम घाट, राय मुकुन्द घाट, गणगौर घाट, रघुनाथ घाट, बद्री घाट, भदावर राजा घाट, विश्राम घाट, नरसिंह घाट, मोदी घाट, वराह घाट, बंसीलाल घाट, एक सौ आठ महादेव घाट, चन्द्र घाट, इन्द्र घाट, शिव घाट, कोट तीर्थ घाट, बंगला घाट, किशनगढ़ घाट, राज घाट, सरस्वती घाट, तीजा माजी का घाट, सप्तऋषि घाट, जोधपुर घाट, बूंदी घाट, गुर्जर घाट, सीकर घाट, वल्लभ घाट, स्वरूप घाट, चौड़ी पैठी का घाट, इंद्रेश्वर महादेव घाट, सावित्री घाट, हेडगेवार घाट, ब्रह्म घाट, अखाड़ा घाट, खींवसर माता घाट, छींक माता घाट, भरतपुर घाट, गांधी घाट नामों से ये घाट जाने जाते हैं.

MP BJP: भाजपा आज जारी कर सकती है दूसरी सूची, मध्य प्रदेश के पांच नामों पर होना है फैसला

BJP can release

 

 

BJP Lok Sabha Candidate List डिजिटल डेस्‍क, भोपाल। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा मध्य प्रदेश की अंतिम पांच लोकसभा सीटों पर आज प्रत्याशी घोषित कर सकती है। भाजपा इससे पूर्व पहली सूची में प्रदेश की 29 में से 24 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है, वहीं शेष पांच सीटों पर आज उम्मीदवारों के ऐलान की संभावना है।

कल हुई थी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

सोमवार को दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। जिसमें लोकसभा उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन किया गया। भाजपा की पहली सूची में देशभर की 195 संसदीय सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था।

कांग्रेस की सूची का भी इंतजार

मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नामों को लेकर कांग्रेस की सूची का भी इंतजार है। हालांकि पार्टी उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर चुकी है, लेकिन इसमें मध्य प्रदेश के एक भी प्रत्याशी का नाम शामिल नहीं था। वहीं अब अटकलें हैं कि कांग्रेस भी जल्‍द दूसरी सूची जारी कर सकती है।

विकास की गति धीमी नहीं होने देंगे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Will not let the pace

 

प्रधानमंत्री मोदी ने परम्पराओं को बदलकर रेल विकास को अभूतपूर्व गति दी है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के लिए नवनिर्माणों का लगातार विस्तार हो रहा है। देश के कोने-कोने में परियोजनाओं का लोकार्पण और नई योजनाओं की शुरुआत हो रही है। वर्ष 2024 के पहले 75 दिनों में ही 11 लाख करोड़ रूपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो चुका है। विकास की इस गति को हम धीमा नहीं होने देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के लिए आधुनिक रेलवे कार्यक्रम के अंतर्गत 85000 करोड़ रुपए से अधिक की 6 हजार रेल परियोजनाओं के शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण कार्यक्रम को अहमदाबाद से संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर हुए कार्यक्रम से सहभागिता की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा और महापौर मालती राय भी उपस्थित थीं। अहमदाबाद के कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उपस्थित थे।

आत्म निर्भर भारत का नया माध्यम बन रही है रेलवे – प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय रेलवे “विरासत भी और विकास भी” के मंत्र को साकार करते हुए क्षेत्रीय संस्कृति और आस्था से जुड़े पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। भारतीय रेलवे आत्म- निर्भर भारत का एक नया माध्यम बन रही है। यह वोकल फार लोकल का भी सशक्त माध्यम है। देश के रेलवे स्टेशनों पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के 1500 से अधिक स्टाल खुल चुके हैं। हमारी सरकार भारतीय रेल को आधुनिक बनाने और देश के कोने-कोने को रेल नेटवर्क से जोड़ने में जुटी है। देश रेलवे के शत-प्रतिशत इलेक्ट्रीफिकेशन की ओर बढ़ रहा है। रेलवे के कायाकल्प के लिए हो रहे कार्य नए निवेश और निवेश से नए रोजगार के निर्माण की गारंटी भी दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के रेलवे बजट को 15000 करोड़ तक पहुंचाया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय रेल आधुनिक समय में देश का भाग्य बदलने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद रेलवे की कई पुरानी परंपराओं को बदलकर रेलवे के विकास को गति दी है। केंद्रीय बजट और रेलवे बजट को एक कर भारत सरकार के संसाधनों के रेलवे के विकास में उपयोग का मार्ग प्रशस्त किया है। उनकी पहल से देशवासियों ने स्वच्छ रेलवे स्टेशन और विश्वस्तरीय रेलवे सुविधाओं का अनुभव किया है। मध्यप्रदेश को मिलने वाला रेलवे बजट 2014 से पहले तक लगभग 275 करोड़ हुआ करता था, जो अब 15000 करोड़ रूपये हो गया है। यह डबल इंजन की सरकार का प्रभाव है।

रानी कमलापति देश के सर्वश्रेष्ठ स्टेशन के रूप में विकसित हुआ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो से नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन तथा रामगंजमंडी- भोपाल नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत निशातपुरा- संत हिरदाराम नगर रेल खण्ड के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार माना। इस परियोजना से तथा खजुराहो- नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन से विकास की नई संभावनाएं साकार होंगी। करीब 65 करोड़ रूपये की लागत से निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर रेल खण्ड के कार्य से पश्चिमी मध्यप्रदेश में रेल आवागमन और सुगम होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश को रेलवे की कई सौगातें दी हैं। रानी कमलापति के रूप में देश का सर्वश्रेष्ठ स्टेशन विकसित हुआ है, यह निजी सहभागिता से रेलवे अधोसंरचना विकास का सफल उदाहरण भी बना है।

202 इलेक्ट्रानिक इंटर-लाकिंग, 57 एक स्टेशन एक उत्पाद के आउट लेट, 13 लाइनों के दोहरीकरण, तीन रेल खण्डों के विधुतीकरण से लाभान्वित हुआ प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज प्रदेश में लगभग 202 इलेक्ट्रानिक इंटर लाकिंग, 57 एक स्टेशन एक उत्पाद के आउट लेट का लोकार्पण, लगभग 66 सोलर प्लांट, 13 लाइन रेल लाईन के दोहरीकरण के साथ ही चार प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र भी राष्ट्र को समर्पित किए गये हैं। एक रेलवे कोच रेस्टोरेंट, एक लोको शेड, तीन रेल खण्डों के विद्युतीकरण, भोपाल में वंदे भारत ट्रेनों के रख-रखाव के लिए लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से नए कोचिंग काम्पलेक्स का शिलान्यास भी किया गया है। इन सभी सौगातों के लिए हम केंद्र सरकार के आभारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कुछ समय पूर्व ही प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई थी। यह सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा में पूर्ण होंगे।

देश के मध्य में होने से रेलवे अधोसंरचना विकास में मध्यप्रदेश की है महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश, देश के मध्य में स्थित है। देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका वाली सभी रेलवे परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। मध्यप्रदेश, देश की प्रगति के लिए रेलवे अधोसंरचनाएं विकसित करने के लिए तत्पर है। प्रधानमंत्री मोदी आजादी के अमृत काल में भारत को विश्व का सबसे सशक्त और समर्थ देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा सपना है कि मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में स्थापित हो। इसके लिए राज्य सरकार निरंतर सक्रिय और समर्पित रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश केंद्रीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विश्व की सर्वोच्च अर्थव्यवस्था बनेगा। इसके लिए तय मानकों के अनुरूप अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों और समन्वय से प्रदेश सभी केंद्रीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल, संत हिरदाराम नगर, रानी कमलापति रेलवे स्टशनों के विकास तथा विस्तारीकरण के लिए रेलवे का आभार माना। कार्यक्रम में रेलवे की महाप्रबंधक शोभना वनोपाध्या और मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित थे।

MP Congress Candidate List: छिंदवाड़ा सहित 14 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने तय किए प्रत्याशी, आज हो सकती है घोषणा

Congress has decided

MP Congress: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने 14 के प्रत्याशियों के नाम सोमवार को तय कर लिए। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में नई दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सीटवार प्रत्याशियों के नामों पर विचार कर निर्णय लिया गया। मंगलवार को प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। वहीं, गुना से लड़ने के कयासों के बीच पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव सोमवार को दिल्ली पहुंचे और उन्होंने प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह से भेंट कीं।

बैठक में ये रहे शाम‍िल

देर शाम हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह, स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओमकार सिंह मरकाम ने भाग लिया।

जीतू पटवारी ने दी यह जानकारी

बैठक के बाद जीतू पटवारी ने फोन पर बताया कि हमने 70 प्रतिशत सीटों नाम तय कर लिए हैं। सर्वे के आधार पर जो सर्वश्रेष्ठ होगा, उसे चुनाव लड़ाया जाएगा। मुझे या वरिष्ठ नेता के चुनाव लड़ाने का निर्णय पार्टी लेगी। उसका निर्णय सभी को मान्य होगा।

छिंदवाड़ा से नकुल नाथ को फिर लड़ाने पर सहमति

सूत्रों का कहना है कि छिंदवाड़ा से इस बार फिर नकुल नाथ को चुनाव लड़ाने पर सहमति बनी है, साथ ही प्रदेश में जिन सीटों पर एक ही नाम था, उसे अंतिम रूप दे दिया गया है। इसमें कुछ विधायक और पूर्व विधायकों के नाम हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, गुना सीट पर नाम अभी तय नहीं हुए हैं।

अरुण और सचिन यादव पहुंचे दिल्‍ली

उधर, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव सोमवार को अपने भाई कसरावद से विधायक सचिन यादव के साथ दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह से भेंट की। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें गुना संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ाने पर विचार किया जा रहा है।

आज पहुंचेंगे दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार को दिल्ली पहुंचेंगे। 14 सीटों के प्रत्याशियों के नाम तय होने के बाद भिंड संसदीय क्षेत्र से दावेदारी कर रहे देवाशीष जरारिया ने इंटरनेट मीडिया (एक्स) पर पोस्ट किया कि मध्यवर्गीय परिवार का होते हुए भी पांच वर्ष पेट काटकर क्षेत्र में संघर्ष किया। मुझे वफादारी, संघर्ष और ईमानदारी की खूब सजा मिली है। जरारिया 2019 में भिंड से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले के सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया

road accident in Raisen

 

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले के सुल्तानपुर जोड़ से पहले ग्राम घाट खमरिया में विवाह समारोह में भीषण सड़क दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। । सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के खमरिया घाट गांव में हाईवे के पास बरात में अनियंत्रित होकर जा घुसे ट्रक ने कई बरातियों को रौंद दिया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर गंभीर रूप से घायल नागरिकों को एम्स भोपाल में भर्ती किया गया है। खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भर्ती गंभीर घायलों की स्थिति तथा व्यवस्थाओं की जानकारी लेने एम्स भोपाल पहुंचे।

Ghazipur Bus Fire: गाजीपुर में चलती बस में दौड़ा 11,000 वोल्ट की करंट, 5 लोगों की मौत, कई घायल

11,000 volt electric current

 

 

Ghazipur Bus Fire News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बड़ा हादसा हुआ है. यात्रियों की बस में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. आगलगी का कारण हाईटेंशन लाइन का तार बताया जा रहा है. 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार के छूने से बस में आग लग गई. आग लगने के बाद बस धू-धू कर जल उठी. आग ने देखते-देखते विकराल रूप ले लिया.

इस दर्दनाक हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपये और गंभीर घायलों को पचास हजार व निःशुल्क उपचार कराये जाने के निर्देश दिए हैं. वहीं इस दर्दनाक हादसे पर यूपी के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से इस घटना पर नजर बनाए हुए है.

जनपद गाजीपुर में एक दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता एवं उनके निःशुल्क उपचार के निर्देश दिए हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है…

गाजीपुर में हुए इस दर्दनाक हादसे में आग लगने के बाद झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. मरदह थाना क्षेत्र के महाहर धाम के पास हाईटेंशन तार में छूने की वजह से सवारियों से भरी बस आग लग गई. हादसे का शिकार हुई बस देखते-देखते धू धू कर जलने लगी. आग की लपटें ऊपर की ओर उठने लगीं.

घायलों को अस्पताल भेजा गया

इस मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. आग की भवाहता देख बस के पास जाने का साहस नहीं हो रहा था. भीषण अगलगी की सूचना पर दल बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए. प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मोर्चा संभाल लिया. बस से यात्रियों को बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि आग में कई मुसाफिर हताहत और बुरी तरह झुलस गए हैं. झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Sport News: John Cena नंगे होकर ऑस्कर अवॉर्ड मंच पर पहुंचे, WWE स्टार का विवादों से रहा है पुराना नाता

Cena reached the Oscar

 

 

John Cena In Oscars Awards: ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान अजीब नजारा देखने को मिला. दरअसल, एक्टर और प्रोफेशनल रेसलर जॉन सीना ऑस्कर अवॉर्ड मंच पर नंगे ही पहुंच गए. इसके बाद डॉल्बी थिएटर में दर्शक हैरान रह गए. इस सेरेमनी को होस्ट कर रहे जिम्मी किमेल ने कहा- क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आज एक नग्न आदमी मंच पर आ जाए? क्या यह पागलपन नहीं होगा? बहरहाल, इसके बाद जॉन सीना लगातार ट्रोल हो रहे हैं. लेकिन यह कोई पहली दफा नहीं है जब जॉन सीना विवादों से घिरे हैं. जॉन सीना का विवादों से पुराना नाता रहा है.

ए़डल्ट स्टार के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल के बाद हुआ तलाक!

WWE चैंपियन और हॉलीवुड स्टार जॉन सीना की पहली शादी की 2009 में बचपन की गर्लफ्रेंड और रियल एस्टेट एजेंट एलिजाबेथ से हुई, लेकिन 2012 में तलाक हो गया. इसके बाद एलिजाबेथ ने जॉन सीना पर धोखा देने का आरोप लगाया. ऐसा कहा जाता है कि जॉन सीना का एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. वहीं, एक बार जॉन सीना ने फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म के प्रचार वीडियो में ताइवान को देश बताया. फिर बाद में सीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए माफी मांगी. उस वक्त जॉन सीना ने काफी सुर्खियां बटोरी थी.

जब लड़कियों के कपड़े पहनकर शो में पहुंच गए जॉन सीना…

जॉन सीना अमेरिकी कॉमेडियन और होस्ट जेम्स थॉमस फालोन के एक शो में टीनएज लड़कियों के कपड़े पहनकर पहुंच गए थे. जिसके बाद खूब बवाल मचा था. हालांकि, यह एपिसोड जॉन सीना की वजह से खूब चला था. यहीं नहीं, जॉन सीना फोर्ड मोटर कंपनी के साथ भी विवादों के कारण सुर्खियां बटोर चुके हैं. दरअसल, दिसंबर 2017 में फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी 2017 फोर्ड जीटी को बेचने के लिए सीना के खिलाफ मुकदमा दायर किया. लिहाजा, 19 जून 2018 को सीना ने फोर्ड से माफी मांगनी पड़ी.

Indigestion Problem: इन 3 तरीकों से करें नींबू का सेवन, पल में दूर हो जाएगी कब्ज व एसिडिटी की समस्या

Consume lemon in

 

Health Tips: अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही करने के कारण आजकल अधिकांश लोग अपच, गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। पेट में अपच होने का मुख्य कारण ज्यादा तैलीय भोजन खाना हो सकता है। अपच या कब्ज होने पर पेट में हल्का दर्द होने के साथ सीने में जलन की समस्या हो सकती हैं। डाइटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, ऐसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नींबू का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। ऐसी परेशानियों होने पर नींबू का सेवन इस प्रकार करना चाहिए।

नींबू में साइट्रिक एसिड भरपूर होता है। यह पाचन एंजाइमों को बढ़ाता है, जो भोजन को तोड़ने में मदद करता है। इससे अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है। नींबू के रस से वसायुक्त खाद्य पदार्थों आसानी से पच जाते हैं।

विटामिन सी से भरपूर है नींबू

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह पेट की सूजन को कम करता है। मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है। नींबू हार्टबर्न की समस्या भी कम करता है।

लिवर की सफाई

नींबू लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में मददगार होता है। शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को यह बाहर निकालने में मदद करता है। पाचन की समस्या से राहत देता है। लिवर के डिटॉक्स होने के कारण शरीर ऊर्जावान महसूस करता है।

ऐसे करें नींबू का सेवन

अपच होने पर नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। 1 गिलास पानी में 1/2 चम्मच काला नमक और 1/2 नींबू का निचोड़ लें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

नींबू की चाय पीने से 1 कप पानी को गर्म होने रखें। ताजे नींबू के एक टुकड़े को कुछ मिनट के लिए गर्म पानी में डुबोकर रखें। छानने के बाद थोड़ा शहद मिलाकर सेवन करें।

एसिडिटी की समस्या होने पर नींबू का शरबत पीना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि रात में सोते समय नींबू का सेवन न करें।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...