Ekadashi Tithi: फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर खाटू श्याम जी के दर्शन करना विशेष फलदायी

khatushayamji

khatu Shyam Mandir राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी का मंदिर केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध है। यहां हर दिन लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। मान्यताओं के अनुसार खाटू श्याम जी को भगवान कृष्ण का कलयुगी अवतार कहा जाता है।

 

Khatu Shyam Ji: सीकरी में स्थित खाटू श्याम जी के मंदिर में कई लोग अपनी मुराद लेकर पहुंचते हैं। बाबा खाटू श्याम को हारे का सहारा, तीन बाण धारी और शीश के दानी आदि कई नामों से जाना जाता है। जिस प्रकार हिंदू धर्म में प्रत्येक देवी-देवता के लिए एक खास दिन समर्पित माना जाता है, ठीक उसी प्रकार बाबा खाटू के लिए भी एक विशेष दिन समर्पित माना गया है।

 

जाने कौन हैं खाटू श्याम जी

खाटू श्याम जी असल में पांडवों में से भीम के पोते अर्थात घटोत्कच के बेटे हैं। जिनका असली नाम बर्बरीक है। खाटू नरेश जी की प्रसिद्धि का कारण महाभारत के युद्ध से ही जुड़ा है। पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत के युद्ध में हिस्सा लेने के लिए बर्बरीक ने अपनी माता से आज्ञा मांगी। तब उनकी मां ने यह कहते हुए उन्हें युद्ध में जाने की आज्ञा दी कि तुम युद्ध में हारे का सहारा बनना। तभी से खाटू श्याम हारे का सहारा कहलाने लगे।

वैसे तो खाटू श्याम जी के दर्शन कभी भी किया जा सकते हैं। लेकिन जिस फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर खाटू श्याम जी के दर्शन करना विशेष फलदायी माना जाता है। माना जाता है कि इस समय में बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन करने से वह अपने भक्तों की पुकार जल्दी सुनते हैं और उन्हें पूरा करते हैं।

Byju Crisis: बायजू ने बंद किए सारे ऑफिस, वर्क फ्रॉम होम करें सभी कर्मचारी

Byju closed all offices

 

Byju’s Office: संकट में फंसी एडटेक कंपनी बायजू (Byju’s) ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने सारे ऑफिस बंद कर दिए हैं. सभी कर्मचारियों को आवश्यक रूप से वर्क फ्रॉम होम करने का आदेश दिया गया है. निवेशकों के साथ विवाद में फंसी कंपनी अपने लगभग 20 हजार कर्मचारियों को वेतन बांटने में नाकाम रही थी. इसके बाद कॉस्ट कटिंग के चलते बायजू ने यह बड़ा कदम उठाया है.
हेडक्वार्टर को छोड़कर देशभर के सभी ऑफिस बंद

जानकारी के अनुसार, बायजू ने बेंगलुरु के आईबीसी नॉलेज पार्क स्थित अपने हेडक्वार्टर को छोड़कर देशभर के सभी ऑफिस बंद कर दिए हैं. सभी कर्मचारियों को अगले आदेश तक वर्क फ्रॉम होम करने के निर्देश दिए गए हैं. सिर्फ बायजू के ट्यूशन सेंटर चलते रहेंगे. इससे कंपनी को काफी पैसा बचाने में मदद मिलेगी. इससे पहले बायजू के फाउंडर और सीईओ बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran) ने कर्मचारियों से वादा किया था कि उनकी फरवरी माह की वेतन 10 मार्च तक आ जाएगी. मगर, कंपनी सैलरी देने में असफल रही. कंपनी ने रविवार को दावा किया था कि उसने सभी कर्मचारियों को पार्ट पेमेंट किया है. कंपनी मैनेजमेंट ने पत्र लिखकर बकाया वेतन देने के लिए कर्मचारियों से और समय मांगा था.

बायजू रविंद्रन और शेयरधारकों में चल रहा विवाद

बायजू रविंद्रन और कंपनी के कुछ शेयरधारकों (Byju Shareholders) में इस समय नए बोर्ड के गठन को लेकर विवाद चल रहा है. यह मामला कोर्ट में चला गया है. कोर्ट ने राइट्स इश्यू से मिले पैसे को फिलहाल इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है. कुछ समय पहले शेयरधारकों ने बायजू रविंद्रन और उनके परिवार को बोर्ड से हटाने पर मुहर लाग दी थी. इस मीटिंग को रविंद्रन ने अवैध करार दिया था.
राइट्स इश्यू से मिला पैसा इस्तेमाल नहीं कर पा रही कंपनी

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने 27 फरवरी को जारी आदेश में कहा था कि एडटेक कंपनी को राइट्स इश्यू से मिले पैसे को फिलहाल एस्क्रो अकाउंट में रखना होगा. यह पैसा तब तक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, जब तक कंपनी मैनेजमेंट और चार बड़े निवेशकों के बीच का विवाद सुलझ नहीं जाता.

MP CM Cabinet Meeting: किसानों को बड़ी सौगात, गेहूं की खरीदी पर प्रति क्विंटल 125 रुपये का बोनस देगी मध्य प्रदेश सरकार

Big gift to farmers

 

 

MP CM News: लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मध्‍य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट की अंतिम बैठक आज आयोजित की गई। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी।

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालन उज्जैन में स्थानांतरित होगा।

खाद के लिए 850 करोड़ रुपये की गारंटी सरकार मार्कफेड को देगी।

पूरे प्रदेश में साइबर तहसील लागू करने के निर्णय का अनुसमर्थन किया गया

मध्य प्रदेश में 13 नर्सिंग महाविद्यालय खोले जाएंगे

उज्जैन में मेडिकल कॉलेज और 100 बिस्तर के लिए अस्पताल लगभग 600 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।

पीएम श्री एंबुलेंस सेवा का अनुमोदन कैबिनेट ने किया। जिसमें एक हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज रहेगा। जिसके पास आयुष्मान का कार्ड होगा। उसे निश्शुल्क ले जाने की सुविधा होगी। मरीज कौन होगा, इसका निर्णय कलेक्टर सीएमओ करेंगे। यदि कोई व्यक्ति निजी अस्पताल में इलाज कराने जाएगा तो उसके लिए एक शुल्क रखा जाएगा।

गेहूं के उपार्जन के लिए 30 हजार करोड़ रुपये की प्रतिभूति होती की गारंटी सरकार ने दी है।

प्रदेश सरकार गेहूं के उपार्जन पर प्रति क्विंटल 125 रुपए का बोनस देगी। अभी 2 हजार 275 रुपये समर्थन मूल्य है उसके ऊपर यह राशि मिलेगी

उज्जैन में आईआईटी इंदौर का कैंपस कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी गई।

प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत बैगा, भारिया सहरिया के आवास पर विद्युतीकरण कराया जाएगा।

Rahul Kaswan Joins Congress: राहुल कस्वां ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, कुछ घंटे पहले ही दिया है बीजेपी से इस्तीफा

Rahul Kaswan held

 

 

Rahul Kaswan News: राजस्थान में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. चूरू से सांसद राहुल कस्वां ने सोमवार (11 मार्च) को पार्टी से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया. कस्वां चूरू सीट से टिकट कटने से नाराज थे.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जाट समाज से आने वाले कस्वां को पार्टी में शामिल करवाया. इस मौके पर राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद से डोटासरा और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

क्या बोले राहुल कस्वां?

कांग्रेस में शामिल होने के बाद सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करता हूं. मेरे लोकसभा सीट के लोगों की आवाज को सुनते हुए मैं आगे वैसे ही काम करता रहूंगा.”

उन्होंने कहा, ”BJP सरकार में लगातार किसानों की आवाज को अनसुना किया जा रहा है. कई और ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें देखते हुए आज कांग्रेस परिवार से जुड़ा हूं. कांग्रेस पार्टी में रहकर मैं जनता के हित में काम करता रहूंगा.”

बीजेपी से इस्तीफा देते हुए क्या बोले राहुल कस्वां?

मेरा चूरू लोकसभा परिवार हैशटैग के साथ राहुल कस्वां ने एक्स पर बीजेपी से इस्तीफा देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा, ”राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार…मेरे परिवारजनों! आप सब की भावनाओं के अनुरूप, मैं सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेने जा रहा हूं. राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय, मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं.”

उन्होंने आगे कहा, ”राहुल कस्वां समस्त भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं श्री अमित शाह जी का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझे 10 वर्षों तक चूरू लोकसभा परिवार की सेवा करने का अवसर दिया. विशेष आभार मेरे चूरू लोकसभा परिवार का, जिन्होंने मुझे सदैव बहुमूल्य साथ, सहयोग और आशीर्वाद दिया.

बीजेपी ने देवेंद्र झाझरिया को बनाया उम्मीदवार

बता दें कि 2 मार्च को बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. पार्टी ने चूरू सीट से पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया को उम्मीदवार बनाया. इस फैसले पर कस्वां ने नाराजगी जताई. उन्होंने इसके साथ ही 8 मार्च को शक्ति प्रदर्शन किया. इसी के बाद से कस्वां के बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जाने लगी. माना जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें चूरू सीट से उम्मदीवार बना सकती है.

Kamal Nath In Chhindwara : मैं किसी हाल में छिंदवाड़ा नहीं छोडूंगा- चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले कमल नाथ

will not leave Chhindwara

 

Kamal Nath In Chhindwara : छ‍िंंदवाड़ा। पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर पहुंचे, यहां से छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ परासिया में आयोजित सभा में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान मीडिया ने सवाल किया कि क्या वे जबलपुर से चुनाव लड़ने वाले है, प्रत्युत्तर में कमल नाथ ने कहा कि वे किसी भी हाल में छिंदवाड़ा नहीं छोड़ेंगे।

 

जनसभाएं करेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे

कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा कि कोई बड़ा नेता पार्टी नहीं छोड़ रहा है। सुरेश पचौरी शामिल हुए हैं। अरुणोदय चौबे को लेकर उन्होंने कहा कि वे पहले से ही कांग्रेस से बाहर है और दीपक जोशी तो पहले भी वहीं थे। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ पांच दिन छिंदवाड़ा में रहेंगे, इस दौरान वे जनसभाएं करेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 मार्च को करेंगे केन-बेतवा जल कलश यात्रा का शुभारंभ

Yadav will inaugurate

 

13 मार्च तक संबंधित ग्रामों में आयोजित होंगे जल जागरूकता कार्यक्रम

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 मार्च को कुशा भाऊ ठाकरे कन्वेंशन हाल में पूर्वाह्न 10 बजे केन-बेतवा जल कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संबंधित गाँवों में 11 मार्च से 13 मार्च तक जल जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत केन-बेतवा लिंक परियोजना तथा पार्वती -कालीसिंध- चंबल लिंक परियोजना के 17 जिलों के संभावित 3614 लाभान्वित गांवों में कलश यात्रा तथा जल आधारित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

अपर मुख्य सचिव जल संसाधन डॉ. राजेश राजोरा ने बताया कि सभी संभावित लाभान्वित ग्रामों में मुख्य मार्गों पर कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में ग्रामवासी शामिल होंगे, जिनमें गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, किसान, महिलाएं एवं छात्र-छात्राएं भी होंगे। इन गाँवों में केन-बेतवा लिंक परियोजना तथा पार्वती -कालीसिंध- चंबल लिंक परियोजना के महत्व तथा जल की आवश्यकता पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक, भजन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुति एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही इन गाँवों के स्कूलों में जल पर केंद्रित चित्रकला, निबंध, खेलकूद, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे। इन गाँवों में जल पर आधारित दीवार लेखन एवं अन्य प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।

इन सभी गांवों में चलित वाहनों के माध्यम से परियोजना के लाभ एवं जल के महत्व पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कार्यक्रमों में स्व सहायता समूह, स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Miss World 2024 इवेंट में नीता अंबानी को मिला ‘ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’, प्रियंका चोपड़ा ने दी खास स्पीच

'Humanitarian Award' at

Miss World 2024 इवेंट में नीता अंबानी को मिला ‘ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’, प्रियंका चोपड़ा ने दी खास स्पीच

Miss World 2024: बीते दिन यानी 9 मार्च को 71वें मिस वर्ल्ड विनर का एलान किया गया है। इस बार यह खिताब चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने जीता है। वहीं, लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनरअप रही हैं। 28 साल के बाद इस ग्रैंड इवेंट की मेजबानी भारत ने जियो वर्ल्ड सेंटर में की। भारत को रिप्रेजेंट करने वाली सिनी शेट्टी ने टाॅप 8 में जगह बनाई और फिर वे बाहर हो गईं। इस शानदार इवेंट में नीता अंबानी को ‘ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने भी वीडियो के जरिए एक खास मैसेज भेजा।

वीडियो के जरिए प्रियंका ने पहुंचाया मैसेज

साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने एक खास मैसेज भेजा था। वीडियो के जरिए उन्होंने मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया माॅर्ले और नीता अंबानी की तारीफ की। मिस वर्ल्ड के मंच पर प्रियंका का एक वीडियो दिखाया गया। जिसमें उन्होंने कहा, “उद्देश्य ऐसा शब्द है, जो मेरे लिए मेरे व्यक्तिगत अनुभवों के कारण बहुत मायने रखता है। मैंने अपनी मां डाॅ मधु चोपड़ा और पिता को न सिर्फ भारतीय सेना में डॉक्टर के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देखा है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उन्होंने अपने ज्ञान, स्थिति और प्रतिभा का भी इस्तेमाल किया है।”

प्रियंका ने की नीता अंबानी की तारीफ

प्रियंका ने आगे कहा, “मुझे वो अनगिनत घंटे याद हैं, जब मैं और मेरा भाई इंतजार करते थे। जब वे अपनी छुट्टी का इस्तेमाल उन लोगों की मदद करने के लिए करते थे, जिनके पास उचित चिकित्सा नहीं पहुंच पाती थी। मैं उन महिलाओं के बीच अपनी यात्रा को जारी रखने के लिए बहुत भाग्यशाली रही हूं, जिन्होंने नारीत्व को परिभाषित किया है। उनकी शक्ति, उनकी सुंदरता और दुनिया को बदलने की उनकी क्षमता।” प्रियंका ने नीता अंबानी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुझे पिछले कुछ सालों से नीता अंबानी को जानने का सौभाग्य मिला है। वह ऐसी शख्स हैं, जिनकी मैं हर चीज के लिए प्रशंसा करती हूं। इन सालों में मैंने उनके अलग-अलग प्रयासों के माध्यम से उनका चीजों पर गहरा प्रभाव देखा है। वह भारत की कला में समर्थक और रक्षक हैं।”

Vande Bharat Train: 12 मार्च को इन दो शहरों के बीच शुरू होगी नई वंदे भारत ट्रेन

New Vande Bharat

 

 

New Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे ने पिछले कुछ सालों में देशभर के कई राज्यों में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की है. अब इस लिस्ट में एक और राज्य का नाम जुड़ने जा रहा है, जहां दूसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से चेन्नई के बीच इस नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा. इससे पहले 2022 में पीएम मोदी ने चेन्नई से मैसुरु के बीच बेंगलुरु के रास्ते वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी.

12 मार्च को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

12 मार्च 2024 यानी मंगलवार के दिन प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल माध्यम से बेंगलुरु से चेन्नई के बीच चलने वाली इस नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसकी जानकारी बेंगलुरु सेंट्रल के एमपी पीसी मोहन ने दी है. इस ट्रेन के जरिए सरकार बेंगलुरु और चेन्नई जैसी आईटी सिटी के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर करने की कोशिश कर रही है.

इतनी देर में वंदे भारत तय करेगी दूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन बेंगलुरु से चेन्नई के बीच के 362 किलोमीटर के सफर को केवल चार घंटे और 20 मिनट में तय करेगी. फिलहाल इस रूट पर चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस यात्रा को पूरा करने में चार घंटे 40 मिनट का वक्त लगा रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक नई वंदे भारत ट्रेन को बुधवार छोड़कर हफ्ते में छह दिन संचालित होगी.

जानें ट्रेन का शेड्यूल?

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक नई वंदे भारत ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से शाम 5 बजे चलकर 9.25 मिनट को बेंगलुरु और रात को 11.20 मिनट पर मैसुरु पहुंचेगी. वहीं मैसुरु से सुबह 6 बजे ट्रेन चलकर 7.45 मिनट पर सुबह बेंगलुरु और फिर बेंगलुरु से 7.45 मिनट पर चलकर ट्रेन 12.20 मिनट पर चेन्नई पहुंचेगी. चेन्नई-बेंगलुरु-मैसुरु रूट पर चलने वाली यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन है. रेलवे ने इस ट्रेन के किराये के बारे में आधिकारिक जानकारी अभी साझा नहीं की है.

Ramazan 2024: कब से शुरू हो रहा है रमजान का पाक महीना? यहां देखें सहरी-इफ्तार का समय

month of Ramadan

 

 

Ramazan Time Table 2024: चांद के दीदार के साथ 12 मार्च से माह-ए-रमजान शुरू होगा. मदरसा रजा-ए-मुस्तफा, मकतब इस्लामियात, मदरसा जामिया कादरिया तजवीदुल कुरआन लिल बनात अलहदादपुर आदि ने रमजान कैलेंडर जारी कर दिया है. रमजान कैलेंडर और रमजान कार्ड बांटा जाने लगा है. सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है. रमजान में सहरी और इफ्तार का समय बहुत अहम होता है. समय से सहरी करने और रोजा इफ्तार करने के लिए मदरसा, मकतब और आमजन की तरफ से रमजान कार्ड और कैलेंडर छपवा कर बांटा जाता है.

देश और दुनिया में पाक माह-ए-रमजान की मुस्लिम घरों और मस्जिदों में तैयारियां शुरु हो गई हैं. रमजान की रातों में पढ़ी जाने वाली तरावीह की नमाज पढ़ाने वाले हाफिज-ए-कुरआन मुकद्दस कुरआन दोहरा रहे हैं. रमजान में रोजेदार दिन में रोजा रखेंगे और रात में तरावीह की नमाज पढ़ेंगे. इस बार माह-ए-रमजान का पहला रोजा करीब 13 घंटा 18 मिनट का होगा. जो माह-ए-रमजान का सबसे छोटा रोजा होगा. वहीं माह-ए-रमजान का अंतिम रोजा सबसे बड़ा होगा. जो करीब 14 घंटा 07 मिनट का होगा.

रमजान में फर्ज का सवाब सत्तर फर्जों के बराबर मिलता है

हाफिज रहमत अली निजामी ने बताया कि सोमवार 11 मार्च को माह-ए-शाबान की 29 तारीख है. इसी दिन माह-ए-रमजान का चांद देखा जाएगा. अगर चांद नजर आ गया तो मंगलवार 12 मार्च से रमजान शुरू हो जाएगा. 11 को चांद नजर नहीं आया तो बुधवार 13 मार्च से रमजान शुरू होगा. हाफिज अशरफ रजा और हाफिज सैफ अली ने बताया कि मुकद्दस रमजान का पहला अशरा रहमत, दूसरा मगफिरत, तीसरा जहन्नुम से आजादी का है. रमजान रहमत, खैर और बरकत का महीना है. इसमें रहमत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं. जहन्नम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं. शैतान जंजीर में जकड़ दिए जाते हैं. नफ्ल का सवाब फर्ज के बराबर और फर्ज का सवाब सत्तर फर्जों के बराबर दिया जाता है.

Kuno National Park: कूनो से फिर आई खुशखबरी, मादा चीता गामिनी ने दिया पांच शावकों को जन्म

Good news again from Kuno

 

Kuno National Park: श्योपुर। दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी, ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है।

वन अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को बधाईयां मिल रही हैं। जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है, जिससे सफल मेटिंग और शावकों का जन्म हुआ है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...