Bhopal News: मध्यप्रदेश के वल्लभ भवन में लगी आग, सवाल उठ रहा है जरूरी दस्तावेज तो नहीं जले

Fire broke out in Vallabh

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित मंत्रालय भवन (वल्लभ भवन) में शनिवार सुबह आग लग गई। आग वल्लभ भवन में लगी है। यहां सरकारी कामों से जुड़े कई जरूरी दस्तावेज रखे हुए है। आग लगने की सूचना पर भोपाल फायर अमला मौके पर पहुंच गया और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आग तीसरी मंजिल पर लगी है। घटना को देखते हुए फायर सेफ्टी एक्सपर्ट पंकज खरे मौके पर मौजूद हैं। महापौर मालती राय भी पंहुची।

राजधानी के वल्लभ भवन राज्य सचिवालय में आग लगने की घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, मेरी जानकारी में आया है कि वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है. कलेक्टर से मिली जानकारी के आधार पर मैंने मुख्य सचिव को इसकी मॉनिटरिंग करने को कहा है. घटना की विस्तृत जानकारी इकट्ठा जाएगी. मुझे यह भी बताया गया है कि आग पर काबू पा लिया गया है. हमने यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं कि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो…मुझे उम्मीद है कि ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होगी

पीएम मोदी ने 23 लोगों को दिया नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड:बोले- यह नए दौर को समय से पहले पहचान देने का आयोजन है

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में मौजूद हैं। क्रिएटर्स की सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि युवाओं को और उनकी क्रिएटिविटी को सम्मान देने के लिए यह अवॉर्ड पहली बार आयोजित हो रहे हैं। यह नए दौर को समय से पहले पहचान देने का आयोजन है।

मोदी ने कहा कि आज महाशिवरात्रि भी है। मेरे काशी में तो शिव जी के बिना कुछ नहीं चलता है। भगवान शिव भाषा, कला और क्रिएटिविटी के रचनाकार माने गए हैं। साथ ही मोदी ने इंटरनेशनल विमेंस डे की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार देख रहा हूं कि पुरुष भी ताली बजा रहे हैं। मैं अभी थोड़ी देर पहले ही गैस सिलेंडर के रेट कम करके आया हूं।

मोदी ने कार्यक्रम में 23 लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कथा वाचक जया किशोरी को बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज का अवॉर्ड दिया है। साथ ही कल्चरल ऐंबैस्डर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मैथिली ठाकुर को दिया है।
पीएम मोदी ने कीर्तिका गोवंदासामी को बेस्ट स्टोरीटेलर के अवॉर्ड से सम्मानित किया।
पीएम मोदी ने कीर्तिका गोवंदासामी को बेस्ट स्टोरीटेलर के अवॉर्ड से सम्मानित किया।

मोदी की 5 मुख्य बातें…

मोदी ने क्रिएटर्स को बधाई देते हुए कहा- किसी सेक्टर की महाशिक्ति ने सरकार को प्रेरित किया हो कि कब तक बैठे रहोगे कुछ तो सोचो। इसलिए भी आप बधाई के पात्र हैं। इसका श्रेय भारत के हर कंटेंट क्रियेटर को जाता है। आपने जो हिम्मत दिखाई उसी के कारण आज आप सब यहां पहुंचे हैं और देश बड़ी आशा के साथ आपको देख रहा है। आपका कंटेंट पूरे भारत में जबरदस्त इंपेक्ट क्रियेट कर रहा है।
मोदी ने कहा- साथियों एक जमाने में हम लिखा देखते थे कि यहां बहुत टेस्टी फूड मिलता है। लेकिन आज दुकान वाले लिखते हैं यहां हेल्दी फूड मिलता है। यह बदलाव समाज में भी आ रहा है। इसलिए कंटेंट ऐसा हो जो लोगों को प्रेरित करे।
मोदी बोले- मैंने लाल किले से बेटियों के अपमान का विषय उठाया था। मैंने पूछा था कि बेटी घर देर से आए तो आप पूछते हैं, बेटे को क्यों नहीं पूछते। मैं कंटेंट क्रिएटर से पूछता हूं कि यह मैसेज हम कैसे कन्वे कर सकते हैं।
मोदी ने कहा कि पश्चिमी देशों में सोच है कि भारत में वर्किंग वूमन नहीं हैं। गांव में आप देखेंगे इतनी इकोनोमिक एक्टिविटी हमारी माताएं-बहने करती हैं। हम ये जो गलत परसेप्शन बने हैं उसे बदल सकते हैं।
मोदी ने मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए कहा- मैं देखता हूं कि मेंटल हेल्थ विषय के लिए कई क्रिएटर्स बहुत अच्छा कर रहे हैं, लेकिन हमें इस पर और काम करने की जरूरत है।

इन लोगों को किया गया सम्मानित

सेलिब्रिटी क्रिएटर ऑफ द ईयर- अमन गुप्ता
बेस्ट नैनो क्रिएटर- पीयूष पुरोहित
बेस्ट माइक्रो क्रिएटर- अरिदमन
बेस्ट क्रिएटर इन गेमिंग कैटेगरी- निश्चय
बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस क्रिएटर- अंकित बैयानपुरिया
बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन कैटेगरी- नमन देशमुख
बेस्ट क्रिएटर इन फूड कैटेगरी- कबिता सिंह
मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (पुरुष)- RJ रौनक (बउवा)
मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (महिला)- श्रद्धा
हेरिटेज फैशन आइकन- जाह्नवी सिंह
स्वच्छता एंबेसडर- मल्हार कलांबे
बेस्ट क्रिएटर इन टेक कैटेगरी- गौरव चौधरी
फेवरेट ट्रेवल क्रिएटर- कामिया जानी
बेस्ट इंटरनेशनल क्रिएटर- ड्रूयू हिक्स
कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर- मैथिली ठाकुर
बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज- जया किशोरी
फेवरेट ग्रीन चैंपियन- पंक्ति पांडे
डिसरप्टर ऑफ द ईयर- रणवीर अल्लाहबादिया (बीयर बाइसेप्स)
बेस्ट स्टोरीटेलर- कीर्तिका गोविंदासामी
मोस्ट इम्पेक्टफुल एग्री क्रिएटर- लक्ष्य डबास
न्यू इंडिया चैंपियन अवॉर्ड- अभि और नियू

20 कैटेगरीज में दिए गए हैं अवॉर्ड
नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स 20 कैटेगरीज में दिए गए हैं। इनके लिए करीब 1.5 लाख नॉमिनेशन मिले थे। वोटिंग राउंड के दौरान विनर्स का सिलेक्शन करने के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए। इसके बाद तीन इंटरनेशनल क्रिएटर्स समेत 23 विजेताओं का चुनाव किया गया है।

PM मोदी जिन 20 कैटेगरी में अवॉर्ड्स दे रहे हैं, उनमें नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स बेस्ट स्टोरी राइटर, सेलिब्रिटी प्रोड्यूसर, ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड, सोशल चेंज बेस्ट क्रिएटर, एग्रीकल्चर प्रोड्यूसर, कल्चरल ऐंबैस्डर, इंटरनेशनल प्रोड्यूसर, ट्रैवल प्रोड्यूसर, क्लीनलीनेस ऐंबैस्डर, न्यू इंडिया चैंपियन, टेक क्रिएटर, हेरिटेज फैशन आइकन, बेस्ट क्रिएटर मेल-फीमेल, फूड कैटेगरी बेस्ट प्रोड्यूसर, एजुकेशन बेस्ट क्रिएटर, गेमिंग कैटेगरी बेस्ट क्रिएटर, बेस्ट माइक्रो प्रोड्यूसर, बेस्ट नैनो प्रोड्यूसर, बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस प्रोड्यूसर शामिल हैं।

मन की बात के 110वें एपिसोड में किया था जिक्र

नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 110वें एपिसोड में बताया था। PM मोदी ने कहा था कि सरकार ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के टैलेंट का सम्मान करने के लिए नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड’ की शुरुआत की है।

PM ने यह भी कहा था, ‘देश के युवा जो कंटेंट तैयार कर रहे हैं उनकी आवाज आज बहुत प्रभावी हो गई है। मैं कंटेंट क्रिएटर्स से आग्रह करूंगा कि वे इसमें शामिल हों। अगर आप भी ऐसे दिलचस्प कंटेंट क्रिएटर्स को जानते हैं तो उन्हें नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट जरूर करें।’

Congress Candidates List 2024: कांग्रेस ने जारी की पहली कैंडिडेट लिस्ट, राहुल गांधी का वायनाड से नाम फाइनल, सामने आए ये बड़े नाम

Congress released th

 

 

Congress Candidates List 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की 7 मार्च को हुई बैठक में कई बड़े नाम तय हो गए थे. कांग्रेस ने शुक्रवार (8 मार्च) को पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी कर इस पर मुहर लगा दी है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है.

कांग्रेस की पहली सूची में 39 नाम सामने आए हैं. इनमें वायनाड से राहुल गांधी, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, मेघालय से विंसेंट पाला और त्रिपुरा वेस्ट से आशीष साहा का नाम सामने आया है.

39 उम्मीदवारों वाली कांग्रेस की इस पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य कैटेगरी से हैं, जबकि 24 उम्मीदवार पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज से हैं.

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए

Panch Kalyanak Mahotsav

 

आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुमति धाम इंदौर में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सांसद बी.डी. शर्मा, महेंद्र सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला एवं अनिल जैन, गौरव रणदिवे, चिंटू वर्मा और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

MP CM News: भगवान शिव दुर्गा नाटिका की अद्भुत प्रस्तुति से महाशिवरात्रि का हुआ शुभारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

the wonderful presentation

 

विक्रमोत्सव में अभिनेत्री हेमा मालिनी की अदभुत नृत्य प्रस्तुति ने मोहा सबका मन

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कथक नृत्यांगना , सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं सांसद पद्मश्री हेमा मालिनी की भगवान शिव दुर्गा नाटिका की अद्भुत प्रस्तुति से महाकाल की नगरी में महाशिवरात्रि पर्व का भव्य शुभारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ .यादव गुरुवार देर रात उज्जैन के पॉलिटेक्निक कॉलेज में विक्रमोत्सव अंतर्गत आयोजित भगवान शिव दुर्गा नाटिका की प्रस्तुति कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध नृत्यांगना हेमा मालिनी सहित साथी कलाकारों की भव्य प्रस्तुति से महाशिवरात्रि की भव्यता को और बढ़ा दिया हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिनेत्री और नृत्यांगना हेमा मालिनी सहित की समस्त कलाकारों को पुष्पगगुच्छ और सम्राट विक्रमादित्य की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेडा, नगर निगम अध्यक्ष मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।

सुप्रसिद्ध नृत्यांगना हेमा मालिनी ने संबोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भगवान महाकाल की नगरी में शिव दुर्गा नाटिका की प्रस्तुति देने में बहुत प्रसन्नता का अनुभव हुआ हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इस अवसर के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।

पॉलीटेक्निक कालेज में आयोजित विक्रमोत्सव कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने अदभुत नृत्य-कला से सबका मन मोह लिया। साथी कलाकारों के संग नृत्य नाटिका में मां दुर्गा और सती के रूप में हेमा मालिनी की शानदार प्रस्तुति पर पूरा कार्यक्रम करतल ध्वनि से गूंज उठा।

शिवदुर्गा नृत्य नाटिका की ऐसी प्रस्तुति की कि मानो भगवान महाकाल की नगरी में उनके स्वरूप में मां दुर्गा अवतरित हो गई हों। विक्रमोत्सव में शिरकत करने आईं हेमा मालिनी ने अपने ग्रुप के साथ शिव सती कथा , दक्ष वध,शिव तांडव, बम लहरी , शिव पार्वती विवाह, नमस्तस्ये की प्रस्तुति की। इस दौरान प्रेम,भक्ति व रौद्र रस की भावपूर्ण नृत्य मंचन ने दर्शकों का मन मोह लिया। रंगारंग कार्यक्रम में हेमा मालिनी की प्रस्तुति देखने बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। दर्शकों ने बीच-बीच में हर-हर महादेव का उद्घोष कर कलाकारों की ऊर्जा में चार-चांद लगाए। हेमा मालिनी ने नृत्य नाटिका की शुरुआत शिव सती कथा से किया जिसमें सती का किरदार निभाते हुए उन्होंने बेहतरीन प्रस्तुति दी। दुर्गा सप्तशती पर आधारित नृत्य नाटिका दुर्गा का मंचन किया गया।

हेमामालिनी की नृत्य नाटिका और महिषासुर मर्दिनी रूप ने सभागार में बैठे दर्शकों को पूरे समय मंत्र मुग्ध किए रखा। हेमामालिनी ने माता पार्वती, नौदुर्गा रूप, चंडी, सती समेत कई रूप में नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान शिव-पार्वती विवाह और महिषासुर का वध पूरे गीत-संगीत और शास्त्रीय नृत्य में पिरोकर दिखाया गया। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

MP CM News: आईआईटी की तर्ज पर मध्यप्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेज विकसित किए जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Engineering colleges will be

 

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति जीवंत और अनुसंधानात्मक हैं। संस्कृति की इसी विशेषता से हमारे यहां निरंतर हजारों वर्षों से रिसर्च को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। हमारा संकल्प है कि मध्यप्रदेश में आईआईटी की तर्ज पर प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेज विकसित किए जाएंगे। आईआईटी के समान कैंपस तैयार किए जाएंगे। आईआईटी से हो रहे ज्ञान के प्रसार को इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी भी सीख सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से भारत को तकनीकी क्षेत्र में अग्रणी देश बनाने के प्रयासों को गति मिली है। सैटेलाइट परिसर की स्थापना से मध्यप्रदेश में तकनीकी शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित नवाचार, प्रौद्योगिकी एवं उद्यमिता अनुभावतमक विद्यार्जन (डीप-टेक रिसर्च एंड डिस्कवरी सेंटर) केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को नवीन ज्ञान परंपरा के केंद्र बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में तीन अत्याधुनिक लैब खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अभियांत्रिकी धरोहर तथा नवाचार केंद्र, लेजर इंजिनियरिंग लैब और मेकर स्पेस लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेडा, महापौर मुकेश टटवाल, अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव सहित आईआईटी इंदौर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वैज्ञानिक परंपरा को हमारे यहाँ ऋषि परंपरा के नाम से जाना जाता है, जिसमें वैज्ञानिकता के आधार पर ज्ञान को सुस्थापित किया गया है। हमारी समृद्ध संस्कृति, ऋषि परंपरा को नष्ट करने के अनेक प्रयास किए गए। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में हमारी संस्कृति का परचम लहरा रहा है। दुनिया यहाँ आकर शिक्षा ग्रहण करेगी, हमारी अच्छाई सीखेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में डीपटेक एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन विक्रमोत्सव का हिस्सा है। देश के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 29 फरवरी को वैदिक घड़ी के उद्घाटन से विक्रमोत्सव-2024 शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि आईआईटियन कानपुर द्वारा भारतीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ग्रह, नक्षत्र, तारों की गणना के आधार पर एक अद्भुत मॉडल प्रस्तुत किया। आज वैदिक घड़ी देश-दुनिया में उज्जैन की शान बन गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश का मान पुनर्स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि समूचे भारत वर्ष में भारतीय ज्ञान परंपरा की ध्वजा लहरा रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज खगोल विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये उज्जैन से ही एक महत्वपूर्ण कार्य का आरंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध ज्ञान-परंपरा के कई रहस्य निरंतर उद्घाटित होते जा रहे हैं, जिन्हें दुनिया स्वीकार कर रही है। हमारी संस्कृति निरंतर नवाचारों को प्रोत्साहन देने के साथ उन्हें पुष्पित और पल्लवित करती रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खगोल विज्ञान में उज्जैन का विशेष महत्व है। भगवान महाकाल की नगरी से विज्ञान की धारा प्रवाहित हो रही है। उन्होंने कहा कि उज्जैन विज्ञान की नगरी के नाम से दुनिया में स्थापित होगी।

मध्यप्रदेश में इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर ज्ञान परंपरा का नेतृत्व करे

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि मध्यप्रदेश को नवीन ज्ञान परम्परा का केन्द्र बनाने के लिये इंदौर और उज्जैन कॉरिडोर इसका नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि आईआईटी इंदौर विस्तृत रोड मैप तैयार कर इसका क्रियान्वन कराएं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बहुत ही प्रसन्नता की बात है कि आज उज्जैन में नवाचार, प्रौद्योगिकी एवं उद्यमिता अनुभावतमक विद्यार्जन केंद्र का उद्घाटन कर इसकी नींव रखी गई हैं। आईआईटी इंदौर का यह डीपटेक रिसर्च सेंटर नई शिक्षा नीति के क्रियान्वन का एक उदाहरण है, जो नवाचारों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा।

मध्यप्रदेशवासियों की रग-रग में अनुसंधान और नवाचार

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में मध्यप्रदेशवासियों का लोहा संसार मान रहा है। प्रदेश के लोगों ने विज्ञान के क्षेत्र में विदेशों में भी सफलता की झंडे गाड़े हैं। मध्य प्रदेश के लोगों के रग-रग में शोध, अनुसंधान और नवाचार समाया हुआ है। इन नवाचारों को उचित प्लेटफार्म प्रदान कर उनका भविष्य के उपयोग के लिए क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान एवं अन्य संस्थाओं के निर्देशकों और शिक्षकों से कहा कि भारतीय समृद्ध वैज्ञानिक परंपरा को भारतीय मूल भाषाओं में समझे। 300 से 400 वर्ष पहले किए गए हमारी वर्षा की गणना, हजारों वर्ष पूर्व की हमारी सटीक काल गणना आदि अनेक खोजों को गहराई से जाने।

National News: मशहूर समाज सेविका और महिलाओं के लिए उल्लेखनीय कार्य वाली सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया

Famous social worker

 

 

National News: मशहूर समाज सेविका और महिलाओं के लिए उल्लेखनीय कार्य वाली सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जताई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने उनका नामांकन किया है। सुधा मूर्ति जी सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी ‘नारी शक्ति’ का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।

सुधा मूर्ति का उपलब्धियों भरा जीवन

सुधा मूर्ति एक समाज सेविका होने के साथ-साथ एक और पहचान भी रखती है। वे विख्यात बिजनेसमैन और इन्फोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति होने के साथ-साथ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास भी हैं। Sudha Murthy ने महिलाओं के उत्थान के लिए लंबे समय से काम कर रही है।

कॉलेज में थी अकेली इंजीनियरिंग की छात्रा

Sudha Murthy अपने छात्र जीवन में कॉलेज की अकेली इंजीनियरिंग छात्र थी। तब कॉलेज के लड़के भी उन्हें एक अजूबे के रूप में देखते थे, क्योंकि उस दौरान इंजीनियरिंग को लड़कों का क्षेत्र माना जाता था। एक इंटरव्यू में सुधा मूर्ति ने बताया था कि कुछ लड़कों को यह सहन नहीं होता था कि वह लड़की होकर इंजीनियरिंग कैसे कर सकती है? बाद में जब कॉलेज में टॉपर बनी तो मुझे स्वीकार कर लिया गया।

देवदासी प्रथा के विरोध में उठाई आवाज

सुधा मूर्ति ने देवदासी कुप्रथा के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। तब उन पर कुछ लोगों ने चप्पल व टमाटर भी फेंके थे, लेकिन फिर भी वे लगातार संघर्ष करती रही। उनके प्रयासों से करीब 3000 देवदासियों को मुक्त कराया।

कई किताबें लिख चुकी हैं सुधा मूर्ति

सुधा मूर्ति कन्नड़, मराठी और अंग्रेजी भाषा में कई किताबें लिख चुकी है। उनकी कई किताबें युवाओं में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। सुधा मूर्ति का जन्म 19 अगस्त 1950 को कर्नाटक में हावेरी के शिग्गांव में हुआ था। वह देशस्थ माधवा ब्राह्मण परिवार से हैं। अपने उल्लेखनीय कार्यों के कारण अब तक कई पुरस्कारों व अवार्ड से सम्मानित की जा चुकी हैं।

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने महाशिवरात्रि पर उज्जैन जिले के दंगवाड़ा में बोरेश्वर महादेव का लिया आशीर्वाद

Boreshwar Mahadev

 

 

MP CM News: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक उज्जैन में बड़नगर के ग्राम दंगवाड़ा में चंबल तट स्थित श्री बोरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण की मंगल कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाशिवरात्रि पर्व की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर दर्शन के बाद विशाल भंडारे का अवलोकन किया। मंदिर में जलाभिषेक व पूजन पंडित जगदीश शर्मा, विक्रम सिंह, विश्वेंद्र ठक्कर ने विधि विधान से संपन्न कराया। बड़नगर विधायक जितेंद्र पंड़या, जिला पंचायत सदस्य रामप्रसाद पंड़या सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Mahashivratri 2024 Live: आज Mahashivratri 2024 : आज महाशिवरात्रि पर बना बेहद शुभ संयोग, इस मुहूर्त में पूजन से बरसेगी शिव-शनि की कृपापर बना बेहद शुभ संयोग, इस मुहूर्त में पूजन से बरसेगी शिव-शनि की कृपा

a very auspicious coincidence

 

Mahashivratri 2024 : आई गई शिव की प्रिय रात. 8 मार्च 2024 शिव पूजा का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि मनाया जाएगा. शिव पुराण के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन शिव जी पहली बार शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे. इस दिन माता पार्वती और शंकर जी के विवाह की भी मान्यता है.

भोलेनाथ ने इसी दिन वैराग्य छोड़कर गृहस्थ जीवन में कदम रखा था और देवी पार्वती से शादी रचाई थी. महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का जलाभिषेक करने से व्यक्ति के समस्त संकट दूर हो जाते हैं और उसकी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती है. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर पूजा, जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, व्रत-पूजन की विधि, महत्व, मंत्र और समस्त जानकारी.

महाशिवरात्रि 2024 तिथि

पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि 8 मार्च 2024 को रात 09.57 से शुरू होगी और अगले दिन 09 मार्च 2024 को शाम 06.17 मिनट पर समाप्त होगी. चूंकि शिवरात्रि की पूजा रात में होती है इसलिए इसमें उदयातिथि देखना जरुरी नहीं है.

महाशिवरात्रि पर प्रदोष काल, निशिता काल, और रात्रि के चार प्रहर में शिव पूजा का विधान है. इस दिन सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक व्रत रखा जाता है और रात में जागकर शिव पूजा करने वालों पर महादेव की विशेष कृपा बरसती है.

महाशिवरात्रि का महत्व

यौगिक परंपरा में शिव को किसी देवता की तरह नहीं पूजा जाता. उन्हें आदि गुरु माना जाता है. महाशिवरात्रि एक अवसर और संभावना है, जब व्यक्ति स्वंय को स्थिर कर पाने में सक्षम होता है. महाशिवरात्रि का व्रत रखने से साधक के सभी दुखों, पीड़ाओं का अंत तो होता ही है साथ ही मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है.महाशिवरात्रि के दिन शिवतत्व नित्य की तुलना में हजार गुना अधिक सक्रिय रहता है.

फाल्गुनकृष्णचतुर्दश्यामादिदेवो महानिशि । शिवलिङ्गतयोद्भूतः कोटिसूर्यसमप्रभ

अर्थात – ईशान संहिता में लिखे इस श्लोक अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन करोड़ो सूर्यों के समान प्रभा वाले लिंगरूप में प्रकट हुए थे. ज्योतिर्लिंग का प्रादुर्भाव होने से यह पर्व महाशिवरात्रि के रुप में मनाया जाता है.

शिवजी को क्यों प्रिय है बेलपत्र

शिवपुराण के अनुसार, बेलपत्र को शिव का प्रतीक माना गया है. वहीं शिवपुराण के विधेश्वर संहिता के 22 वें अध्याय में बेल वृक्ष को शिव का स्वरूप कहा गया है. ऐसी भी मान्यता है कि बेलपत्र का निर्माण मां पार्वती के पसीने से हुआ है. वहीं शास्त्रों में कहा गया है कि बेल की पत्तियों में मां पार्वती का वास है. इन्हीं कारणों से महादेव को बेलपत्र अतिप्रिय है और उनकी सभी पूजा में बेलपत्र जरूर चढ़ाना चाहिए.

महाशिवरात्रि और शिवरात्री में अंतर

स्कंद पुराण, ब्राह्म खण्ड-ब्रह्मोत्तर खण्ड अध्याय क्रमांक 2 के अनुसार शिवरात्री हर महीने की कृष्ण चतुर्दशी को मनाई जाती है. लेकिन भगवान शिव फाल्गुन कृष्णा चतुर्दशी (शिवरात्रि) में पूर्णतः विद्यमान रहते हैं, इसलिए इसे महाशिवरात्रि कहा जाता है. सभी शिवरात्रि में इसका विशेष महत्व होता है.
शिवलिंग पर क्यों चढ़ाया जाता है जल

महाशिवरात्रि के दिन आज भक्त मंदिर और शिवालयों में शिवलिंग की पूजा कर रहे हैं. शिवलिंग की पूजा में सबसे पहले जल चढ़ाया जाता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन में निकले हलाहल विष का पान करने के कारण शिवजी का कंठ नीला हो गया था और विष के तेज से उनका शरीर तप रहा था. तब शरीर के ताप को कम करने के लिए देवताओं ने शिवजी पर जल की धारा चढ़ाई. इसलिए शिवलिंग पर जल और जल समेत दूध, दही, शहद, गन्ने का रस आदि जैसे तरल पदार्थ चढ़ाए जाते हैं.

शिव के इन 12 ज्योतिर्लिंगों में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
केदारनाथ ज्योतिर्लिंग
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग
बैजनाथ ज्योतिर्लिंग
रामेश्वर ज्योतिर्लिंग
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
घुष्मेश्वर ज्योतिर्लिंग

महाशिवरात्रि 2024 व्रत पारण मुहूर्त

महाशिवरात्रि व्रत का पारण 9 मार्च 2024 को सुबह 06.37 से दोपहर 03.29 के बीच किया जाएगा. पारण के लिए ये शुभ मुहूर्त है. हालांकि लोग महाशिवरात्रि का व्रत पारण अपनी मान्यता अनुसार करते हैं.

शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये चीजें

महाशिवरात्रि की पूजा कर रहे हैं तो भूलकर भी शिवलिंग पर तुलसी, नारियल, टूटे अक्षत, केतकी का फूल, हल्दी, कुमकुम, सिंदूर नहीं चढ़ाएं. भोलेनाथ की पूजा में ये सामग्री वर्जित है.

महाशिवरात्रि पर इन 3 अद्भुत योग में करें पूजा

महाशिवरात्रि के दिन शिव, सिद्ध और सर्वार्थसिद्ध योग बन रहे हैं. शिवयोग में भोलेनाथ की पूजा बहुत ही शुभ मानी जाती है. इस योग में भगवान शिव का नाम जपने वाले मंत्र बहुत ही शुभ फलदायक और सफलता कारक होते हैं.

कान्हा कुंज में निकलेगी शिव बारात

 

भोपाल, हरी भरी पहाड़ियों की तलहटी में बसे कान्हा कुंज हर वर्ष की तरह भी इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर धूमधाम से शिव बारात निकलने की तैयारी पूरी हो गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामेश्वर शर्मा रहेंगे। शिव बारात में बर्फ के शिवलिंग पालकी, बाजे ,ढोल धमाके, डीजे संग चलेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने बताया सुशील द्वारा 100 किलो साबूदाना खिचड़ी, 50 लीटर दूध की ठंडाई का प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार, सतीश वर्मा, सुनील अहिरवार, अनिकेत पांडे, पार्षद बबिता डोंगरे, गुड्डू भदोरिया, ज्योति मिश्रा, रविंद्र यति मौजूद रहेंगे।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...