PM Ujjwala Yojana: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने दी सौगात, 31 मार्च 2025 तक मिलता रहेगा सस्ता एलपीजी सिलेंडर

PM Ujjwala Yojana

 

 

PM Ujjwala Yojana: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और लोकसभा चुनाव के तारीखों के एलान से पहले मोदी सरकार मे बड़ा फैसला लिया है. मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर दी जा रही है सब्सिडी को एक साल के लिए एक्सटेंड कर दिया है. सामान्य एलपीजी ग्राहक हो या पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थी दोनों ही को 31 मार्च 2025 तक एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती रहेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी देने की मियाद को एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया है. वाणिज्य मंत्री पीय

31 मार्च तक मिलती रहेगी सस्ती एलपीजी

29 अगस्त 2023 को मोदी सरकार ने महंगे एलपीजी से परेशान लोगों को एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने पर सब्सिडी देने का फैसला लिया था. जिसकी मियाद 31 मार्च 2024 तक थी. लेकिन लोकसभा चुनाव के तारीखों का एलान होने वाला है जिसके बाद देश में आचार संहिता लागू हो जाएगा. ऐसे में योजना की मियाद को बढ़ाना सरकार के लिए कठिन हो जाता. ऐसे में गुरुवार को संभवत मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी कैबिनेट बैठक में एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी देने के फैसले को 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दिया गया है.
पीएम उज्जवला के लाभार्थियों को 600 रुपये में सिलेंडर

सामान्य कस्टमर्स को एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने पर सरकार 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी देती है. 1100 रुपये वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) 900 रुपये में मिलता है. जबकि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को कुल 500 रुपये की सब्सिडी देती है. यानि पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को केवल 600 रुपये एलपीजी रिफिल कराने के लिए देना होता है. एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का फायदा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों समेत सभी घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को मिलेगा.

MP CM News: सिंगरौली में हवाई अड्डा बनेगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

will be built in Singrauli

 

सिंगरौली में किया 253 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंगरौली क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक निर्णय लेगी। सिंगरौली में हवाई अड्डा बनाया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकों को गंभीर रोग से उपचार के लिए अन्यत्र ले जाने की व्यवस्था एयर एम्बुलेंस से की जाएगी। स्टेडियम निर्माण, सामुदायिक केन्द्र निर्माण और विकास से संबंधित प्राप्त सुझावों पर राज्य सरकार अमल करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज सिंगरौली में हुए कार्यक्रम में 253 करोड़ की लागत से 73 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों को 58 करोड़ 68 लाख रूपए के बैंक ऋण एवं आरएफ और सीआइफ फंड की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण भी किया। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, पंचायत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, सीधी जिले के राजेश मिश्रा, विंध्य अंचल के विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंगरौली जिले में देवसर में एडीएम कार्यालय, विभिन्न स्थानों पर खेल मैदान, उपभोक्ता फोरम के संबंध में परीक्षण कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। राज्य सरकार की सभी विकास योजनाएं निरंतर चलती रहेगी। जनता के हित में नए निर्णय भी लिए जाएंगे। निर्माण कार्यों का क्रियान्वयन तेज गति से होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आमजन के सम्मान के लिए भी राज्य शासन प्रतिबद्ध है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का पूर्ण सम्मान होना चाहिए। संवदेनशील सरकार नागरिकों के विकास और सम्मान के प्रति गंभीर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया है ऐतिहासिक कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अद्भुत नेतृत्व क्षमता के धनी हैं। उनके परिवार में पहले कभी कोई विधायक, सांसद नहीं था। उन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन होम किया है। तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने ऐतिहासिक कार्यों से कई प्रतिमान स्थापित किये है, चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या अन्य राष्ट्रों में भारत की श्रेष्ठ छवि बनाने का कार्य हो, प्रधानमंत्री मोदी ने मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को अपना परिवार मानते हैं। इस वर्ष अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण से सैकड़ों वर्ष पुराने संघर्ष का सुखद समापन हुआ है।

हितलाभ वितरित किये

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में प्रतीक स्वरूप कुछ हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। इनमें सुख सागर चौरसिया को पीएम स्वनिधि योजना में फास्ट फूड की दुकान के लिए सहायता राशि प्रदान की गई। इसी तरह मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में दिवाकर शाह को स्वीकृत राशि प्रदान की गई।

सिंगरौली की जनता ने किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जन आभार यात्रा में सिंगरौली की जनता ने नगर के विभिन्न स्थानों पर जन आभार यात्रा में पुष्पमालाओं और पुष्पगुच्छों से स्वागत किया। गीत और भजन मंडलियों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

MP CM News: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक अनुष्ठान चल रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Cultural rituals are going on

 

प्रदेश में जहां-जहां प्रभु श्री राम और भगवान श्री कृष्ण के चरण पड़े हैं, वे सभी स्थान तीर्थ के रूप में विकसित किए जाएंगे

MP CM News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना के अंतर्गत 9 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। इसमें मध्यप्रदेश में 118 करोड़ 72 लाख की कुल लागत की स्वदेश दर्शन 2.0 में ग्वालियर और चित्रकूट एवं प्रसाद योजना में अमरकंटक और पीतांबरा पीठ मंदिर दतिया का विकास कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में चित्रकूट से शामिल हुए। उन्होंने चित्रकूट के समन्वित विकास और उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत क्षेत्र में समन्वय स्थापित कर चित्रकूट के समग्र विकास के लिए चित्रकूट विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वदेश दर्शन के तहत आज 6 परियोजनाएं देश को समर्पित की गई। इसके साथ ही स्वदेश दर्शन 2.0 का शुभारंभ और जम्मू कश्मीर सहित देश के अन्य स्थलों की 30 परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। इसी तरह प्रसाद योजना में तीन परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है। सरकार ने 40 से ज्यादा स्थलों की पहचान की है, जिन्हें अगले 2 वर्षों में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जन भागीदारी से पर्यटन स्थलों का चयन और विकास किया जाएगा। इसके लिए “देखो अपना देश-पीपुल्स चॉइस अभियान” लॉन्च किया गया है। पीपुल्स चॉइस में अग्रणी सूची में आने वाले स्थलों का पर्यटन स्थलों के रूप में विकास किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी का दायित्व है कि विदेश में रहने वाले कम से कम 5 परिवारों को भारत आने के लिए आमंत्रित करें। इसके लिए “चलो इंडिया अभियान” शुरू हो रहा है। इस अभियान में वेबसाइट से प्रवासी भारतीयों और अन्य नागरिकों को भारत आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश में भ्रमण करने वाले पर्यटकों से आग्रह किया कि अपनी यात्रा के बजट में से कम से कम 5 प्रतिशत राशि से स्थानीय बाजार से वस्तुएं खरीदे। आपके इस योगदान से उस क्षेत्र में पर्यटन उद्योगों का विकास होगा। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

चित्रकूट में आरंभ होगा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक अनुष्ठान चल रहा है। हमें हमारी सनातन संस्कृति पर गर्व है। मध्य प्रदेश की धरती पर जहाँ-जहाँ प्रभु श्री राम और श्री कृष्ण के चरण पड़े हैं, उन सभी स्थानों को आदर्श तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में चित्रकूट से शामिल होकर आध्यात्मिक अनुभव परियोजना के वर्चुअली लाँचिग तथा विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति को प्रभु श्री राम और भगवान श्री कृष्ण से पृथक कर नहीं देखा जा सकता। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या से अरब तक सनातन संस्कृति का परचम लहरा रहा है। दुबई में भी भव्य मंदिर स्थापित हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्रीनगर की कीर्ति को पुनः स्थापित किया है। धारा 370 हटाकर भारतीयों के आत्म सम्मान और हम सब के गौरव को विश्व में बढ़ाया है। चित्रकूट में भगवान श्री राम के चरण पड़े अतः चित्रकूट हमारे लिये श्रीनगर के समान महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन सांस्कृतिक वैभव और बौद्धिक गतिविधियों के केंद्र रहे कश्मीर ने काल के प्रवाह में पराभव को भोगा। सम्राट विक्रमादित्य के समय वैभवशाली कश्मीर के कई विद्वान उज्जयनी पधारे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अयोध्या धाम का निर्माण 1000 साल की अलौकिक घटना और 500 साल के संघर्ष का सुखद परिणाम है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी, वर्तमान समय में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सभी, स्वामी विवेकानंद की इस भविष्यवाणी को सत्य प्रमाणित होते देख रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 27 करोड़ की लागत से चित्रकूट के घाटों का विकास किया जाएगा। भारत में नदी घाटी सभ्यता विकसित हुई है। हमारी सांस्कृतिक परंपराओं में इसका प्रभाव स्पष्टतः परिलक्षित होता है। इस सांस्कृतिक व्यवस्था को पुष्पित, पल्लवित करना हमारा कर्तव्य है। चित्रकूट में घाटों के विकास से केवट परिवारों को भी लाभ मिलेगा। चित्रकूट के साथ ही दतिया स्थित पीतांबरा माई के मंदिर के लिए राज्य शासन द्वारा 25 करोड रुपए के कार्यों की सौगात दी जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चित्रकूट का विकास इस आदर्श तरीके से किया जाए कि हर व्यक्ति जीवन में एक बार चित्रकूट आने की इच्छा रखें। युग दृष्टा नानाजी देशमुख के विचारों के अनुरूप देवस्थानों को विकसित किया जाएगा , उनका जीवन हमारे लिए अनुकरणीय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके साथ ही चित्रकूट में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भी आरंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने चित्रकूट प्रवेश से एमपीटी चौराहा से कामतानाथ से एमपी यूपी बॉर्डर तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए सहमति प्रदान की। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में विद्यमान अतिक्रमण सभी की सहमति से हटाये जाएंगे, इससे सभी चित्रकूटवासी लाभान्वित होंगे। अमरकंटक में प्रसाद योजना में लगभग 50 करोड रुपए के निर्माण कार्यों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की स्वदेश दर्शन एवं प्रसार योजना में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं हेतु विभिन्न पर्यटन संभावनाएं तथा जनसुविधाएं विकसित की जा रही है। प्रदेश में प्रसाद योजना के तहत अमरकंटक का 49 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से अमरकंटक में विकास कार्य का लोकार्पण और 25 करोड़ रूपये की लागत से पीतांबरा पीठ दतिया के विकास कार्यों का रिमोट से शिलान्यास हुआ। साथ ही स्वदेश दर्शन 2.0 में ग्वालियर में 16 करोड़ 72 लख रुपए की लागत से फूलबाग क्षेत्र में विकास और चित्रकूट में 27 करोड रुपए की लागत से घाटों के विकास कार्य का प्रमोचन किया गया।

योजनातंर्गत विकास कार्य

ग्वालियर में ग्वालियर किले और महल के बीच स्थित फूलबाग 38 हेक्टेयर का ऐतिहासिक प्रक्षेत्र है, जो माधवराव सिंधिया प्रथम द्वारा विकसित किया गया था। इस ऐतिहासिक प्रक्षेत्र में मोती महल, इटेलियन गार्डन, क्षेत्रीय कला केंद्र, ग्वालियर चिड़ियाघर, मछलीघर, संगीत संग्रहालय, नगर निगम संग्रहालय, बैजा ताल, गोपाल मंदिर और स्वर्णरेखा नदी आदि शामिल हैं।

अमरकंटक में योजनान्तर्गत जीवनदायिनी मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक के विकास हेतु पर्यटन मंत्रालय द्वारा 49.98 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए। मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, मेला ग्राउंड का विकास, घाटों का विस्तारीकरण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभिन्न कार्य सम्मिलित हैं।

चित्रकूट में स्नान कुंडों पर तीर्थयात्रियों के लिये आवश्यक सभी प्रबंध करने की योजना बनाई गई है। घाटों पर आकर्षक रौशनी के साथ आरती प्लेटफ़ॉर्म, LED प्रदर्शन पर लाइव आरती दर्शन की विशेषता के साथ, पर्यटकों को मंदाकिनी आरती के आध्यात्मिक रहस्य में सराबोर कर देगा।

दतिया में इस योजना में 52 शक्तिपीठों की जानकारी देने हेतु थीम पार्क, भव्य प्रवेश द्वार प्रस्तावित है। 2 कि.मी के पहॅुच मार्ग में फुटपाथ, प्रतीक्षालय, जनसुविधाओं का विकास एवं सौन्दर्यीकरण प्रस्तावित है। इस परियोजना में पूरे क्षेत्र को श्रद्धालुओं हेतु सुविधाजनक, आकर्षक एवं आध्यात्मिक भाव से परिपूर्ण करने के लिये प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा लगभग 25 करोड़ रूपये की लागत से विकास कार्यो की परियोजना लाँच की जा रही है।

कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पशुपालन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि व विशाल जनसमूह उपस्थित रहा।

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 मार्च को ग्वालियर में सिंगल क्लिक से करेंगे अनुग्रह सहायता योजना की राशि का वितरण

Dr. Yadav will distribute the

30 हजार 591 श्रमिक परिवारों को 678 करोड़ रूपये का मिलेगा हितलाभ

 

MP CM News:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 मार्च को ग्वालियर जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता योजना की राशि का वितरण करेंगे। प्रदेश के 30 हजार 591 प्रकरणों में सहायता राशि 678 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से हितग्राहियों को अंतरित की जाएगी। श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रमुख सचिव श्रम सचिन सिन्हा उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में म.प्र. भवन संनिर्माण कर्मकार मण्डल, संबल योजना और म.प्र. श्रम कल्याण मण्डल की योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये जायेंगे।

प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2018 में प्रारंभ संबल योजना में अब तक कुल 5 लाख 25 हजार से अधिक प्रकरणों में 4 हजार 900 करोड़ रुपए से अधिक के हितलाभ वितरित किये जा चुके है। संबल योजना प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। इसी प्रकार स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये, आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रूपये तथा अंतिम संस्कार सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं, साथ ही श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाती है। मध्यप्रदेश की यह योजना देश के सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय है।

म.प्र. भवन संनिर्माण कर्मकार मण्डल द्वारा निर्माण श्रमिकों और उनके परिवार के 41 लाख 35 हजार व्यक्तियों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जा चुका है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 17 लाख से अधिक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवार के लिये मंडल के माध्यम से 19 योजनाएं संचालित हैं। इनमें से अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों की मृत्यु होने पर तथा स्थायी एवं आंशिक अपंगता पर सहायता प्रदान की जाती है।

म.प्र. श्रम कल्याण मण्डल द्वारा राज्य के संगठित क्षेत्र के लगभग 7 लाख श्रमिकों के हित में 7 योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसमें विवाह सहायता, कल्याणी सहायता, छात्रवृत्ति, अंत्येष्टि सहायता, उत्तम श्रमिक एवं श्रमिक साहित्य पुरूस्कार योजनाएं प्रमुख है।

Bhopal News: रूपम गुप्ता को बनाया आरजीपीवी का प्रभारी कुलपति

Rupam Gupta made

 

MP News: भोपाल । राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के कंप्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी संकाय की संकायाध्यक्ष रूपम गुप्ता को प्रभारी कुलपति बनाया गया है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बुधवार को कुलपति सुनील कुमार गुप्ता ने राजभवन पहुंचकर इस्तीफा दे दिया था, जिसे गुरुवार को स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद कुलाधिपति व राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रभारी कुलपति की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। आदेश में यह लिखा है कि आरजीपीवी में नए कुलपति की नियुक्ति होने तक रूपम गुप्ता को कुलपति पद के लिए प्रभारी नियुक्त किया जाता है।

बता दें कि आरजीपीवी में 19.48 करोड़ रुपये का एफडी घोटाला सामने आया था। इस मामले में तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार गुप्ता, तत्कालीन कुलसचिव डा. आरएस राजपूत, सेवानिवृत्त वित्त नियंत्रक एचके वर्मा सहित दो अन्य लोगों पर एफआइआर दर्ज की गई है। इसके बाद कुलपति सुनील कुमार गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शासन द्वारा मामले में जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है, जो सभी मामलों की जांच कर रही है।

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, धर्मशाला टेस्ट में रचा कीर्तिमान

Yashasvi Jaiswal broke

 

India vs England: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में इतिहास रच दिया है। जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बैट्समैन बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी 218 रन पर सिमट गई। कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन ने अपनी फिरकी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। कुलदीप ने 5 और अश्विन ने 4 विकेट झटके। एक विकेट रवींद्र जडेजा के खाते में आया।

यशस्वी ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड

भारतीय पारी का आगाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने किया। यशस्वी ने जेम्स एंडरसन के ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। इसी के साथ विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विराट कोहली से आगे निकले यशस्वी

यशस्वी जायसवाल 656* रन के साथ इंग्लैंड के खिलाफ किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ये रिकॉर्ड पहले विराट कोहली के नाम था। उन्होंने 2016-17 में इंग्लैंड के खिलाफ 655 रन बनाए थे। जायसवाल विराट और राहुल द्रविड़ के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

यशस्वी ने जड़ा दो दोहरे शतक

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल दो दोहरा शतक लगा चुके हैं। वहीं, दो अर्धशतक जड़े हैं। हैदराबाद टेस्ट में यशस्वी ने 80 और 15 रन, विशाखापत्तनम टेस्ट में 209 और 17 रन, राजकोट टेस्ट में 10 और 214* रन और रांची टेस्ट में 73 और 37 रन ठोके थे।

भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल,रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जड़ेजा, सरफराज खान , ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) , रविचंद्रन अश्विन , कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

National News: संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने फिर बढ़ाई हिरासत

DEHLI

 

 

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. मामले में एक बार फिर कोर्ट ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत को 19 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है.

पिछली सुनवाई में यानी शनिवार (2 मार्च) को दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में AAP नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की न्यायिक हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ाई थी, जो आज ही खत्म हो रही थी.

पिछली सुनवाई में किसने क्या दलील थी?
ईडी (ED) ने पिछली सुनवाई के दौरान दलील दी थी कि जब तक सुधारात्मक याचिका सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court( में लंबित है, तब तक सिसोदिया की नियमित जमानत याचिका पर विचार नहीं किया जाना चाहिए.

वहीं सिसोदिया की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील मोहित माथुर ने कहा था कि कोयला घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिकाएं लंबित होने के बावजूद मुकदमे की कार्यवाही जारी रही.

अरविंद केजरीवाल को भेजे आठ समन
शराब नीति मामले में ही पूछताछ को लेकर ईडी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आठ बार समन भेज चुकी है. इसको अवैध और राजनीतिक बदले की भावना के तहत कार्रवाई करार देते हुए केजरीवाल एक बार भी केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं.

ईडी ने ऐसे में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 174 (लोक सेवक के आदेश का पालन न करना) के साथ पठित धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) की धारा 63 (4) के अलावा अन्य धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराई है.

Shankaracharya Hill: पीएम मोदी ने दूर से किए शंकराचार्य हिल के दर्शन, आप करीब से जानें इसका महान इतिहास

PM Modi visited

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने दूर से Shankaracharya Hill के दूर से दर्शन किए। शंकराचार्य पहाड़ी का दूर से दर्शन करते हुए पीएम मोदी ने फोटो भी शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “थोड़ी देर पहले श्रीनगर पहुंचने पर भव्य शंकराचार्य हिल को दूर से देखने का अवसर मिला।”

जानें क्या है इस पहाड़ी का धार्मिक महत्व

शंकराचार्य हिल जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पास स्थित एक प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल है। इस पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर को शंकराचार्य मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। करीब 300 मीटर ऊंची ये पहाड़ी मनोरम वादियों के बीच स्थित है। 8वीं शताब्दी में महान भारतीय दार्शनिक व चिंतक आदि शंकराचार्य ने इस पहाड़ी पर तपस्या की थी। इसके बाद ही उन्होंने कश्मीर के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष में हिंदू धर्म को पुनर्जीवित किया था।

कई ग्रंथों में मिलता है इसका जिक्र

Shankaracharya Hill का सबसे पहली बार उल्लेख कल्हण के साहित्य में मिलता है। कल्हण ने शंकराचार्य हिल को ‘गोपाद्रि’ या ‘गोपा हिल’ कहा है। कल्हण ने इसके बारे में जिक्र करते हुए लिखा है कि राजा गोपादित्य ने “आर्य देश” से आए ब्राह्मणों को पहाड़ी के नीचे की भूमि दान में दी थी। राजा गोपादित्य के नाम पर ही इस क्षेत्र को अब गुपकर भी कहा जाता है।

Guna Plane Crash: मध्य प्रदेश के गुना में लैडिंग के दौरान प्लेन क्रैश, ट्रेनी पायलट हुईं घायल

Guna Plane Crash

 

 

Plane Crash In MP: मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार को नीमच से टेक ऑफ हुआ प्लेन गुना एरोडम पर क्रैश हो गया. इंजन में खराबी आने पर गुना में इमरजेंसी लैंडिंग करने के लिए मदद मांगी गई थी, इमरजेंसी लैंडिंग करते समय अचानक से हवाई पट्टी से बाहर लैंडिग होने पर प्लेट क्रैश हो गया. प्लेन में ट्रेनी पायलेट घायल हो गईं हैं.

प्लेन क्रैश में घायल ट्रेनी पायलट नैंसी मिश्रा हैं, इन्हें जिला अस्पताल गुना भेजा गया है. हवाई पट्टी पर रनवे करते समय तालाब किनारे झाड़ियों में जाकर प्लेन क्रैश हो गया. प्लेट क्रैश को लेकर जांच की जा रही है.

गुना पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान सागर या सतना की तरफ से आ रहा था. अधिकारी ने बताया कि उतरने के बाद विमान हवाई पट्टी से फिसलकर झाड़ियों में जा गिरी जिससे प्रशिक्षु महिला पायलट को चोटें आईं. अधिकारी ने बताया कि घटना शाम करीब पांच बजे हुई जब विमान हवाई पट्टी पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

International Womens Day: 30 की उम्र के बाद महिलाओं को जरूर करवानी चाहिए यह 5 टेस्ट

International Womens Day

 

गंभीर बीमारियों से बचने के लिए एक व्यक्ति को अपने खानपान के साथ-साथ लाइफस्टाइल को बेहतर रखने की जरूरत है. खासकर महिलाओं को हेल्थ से जुड़े 5 टेस्ट जरूर करवाने चाहिए. महिलाएं अपने पूरी फैमिली, घर, परिवार का ख्याल रख लेती हैं लेकिन वह अपने खुद का ख्याल नहीं रख पाती हैं. आज हम आपको ऐसे मेडिकल चेकअप्स के बारे में बात करेंगे जो हर महिलाओं को हर साल जरूर करवाना चाहिए. स्तन कैंसर की आशंका को दूर करने के लिए 35 साल के बाद बीआरसीए जीन उत्परिवर्तन टेस्ट भी जरूरी कहा जाता है. स्तन कैंसर का जल्दी पता लगाने के लिए आनुवांशिक जांच परीक्षण में बीसीआरए जीन का टेस्ट करवाना चाहिए.

ये एक ऐसा मेडिकल टेस्ट है जिसमें महिला को किसी तरह की आनुवांशिक बीमारी के संकेत और जोखिम को पहचाना जा सकता है. इस टेस्ट के जरिए पता लगाया जा सकता है कि परिवार में अगर किसी को कोई बीमारी रही है और वो कहीं महिला को तो नहीं घेर लेगी. इस टेस्ट के जरिए महिलाएं कई गंभीर आनुवांशिक बीमारियों से अपना बचाव कर सकती हैं. आनुवांशिक परीक्षणों में महिलाओं को होने वाले किसी भी तरह के कैंसर का भी पता चल सकता है.

उम्र बढ़ने के साथ दिल कमजोर होता है और इसीलिए महिलाओं को आनुवांशिक परीक्षण में ह्रदय संबंधी टेस्ट करवाने चाहिए. इसके जरिए हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया और हाइपरट्राफिक कार्डियोमायौपेथी जैसी वंशानुगत बीमारियों का पता चल सकता है.

35 साल की उम्र के बाद महिलाओं को अल्जाइमर का भी टेस्ट करवा लेना चाहिए. इस बीमारी का कारण शरीर में एपीओई जीन होता है और इसलिए आनुवांशिक परीक्षण में इसका भी टेस्ट किया जाता है. इससे पता चल सकेगा कि कहीं महिला अल्जाइमर का शिकार तो नहीं होने वाली है.

35 साल की उम्र के बाद सर्वाइकल कैंसर संबंधी स्क्रीनिंग भी करवानी जरूरी मानी जाती है. इस स्क्रीनिंग में सर्वाइकल कैंसर की जांच की जाती है और इसके साथ साथ एचपीपी जिनोटाइपिंग टेस्ट भी किया जाता है. आपको बता दें कि दुनिया भर में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं और भारत में ये मामले काफी तेजी से पैर पसारते नजर आ रहे हैं.

International Womens Day: 30 की उम्र के बाद महिलाओं को जरूर करवानी चाहिए यह 5 टेस्ट

गंभीर बीमारियों से बचने के लिए एक व्यक्ति को अपने खानपान के साथ-साथ लाइफस्टाइल को बेहतर रखने की जरूरत है. खासकर महिलाओं को हेल्थ से जुड़े 5 टेस्ट जरूर करवाने चाहिए. महिलाएं अपने पूरी फैमिली, घर, परिवार का ख्याल रख लेती हैं लेकिन वह अपने खुद का ख्याल नहीं रख पाती हैं. आज हम आपको ऐसे मेडिकल चेकअप्स के बारे में बात करेंगे जो हर महिलाओं को हर साल जरूर करवाना चाहिए. स्तन कैंसर की आशंका को दूर करने के लिए 35 साल के बाद बीआरसीए जीन उत्परिवर्तन टेस्ट भी जरूरी कहा जाता है. स्तन कैंसर का जल्दी पता लगाने के लिए आनुवांशिक जांच परीक्षण में बीसीआरए जीन का टेस्ट करवाना चाहिए.

ये एक ऐसा मेडिकल टेस्ट है जिसमें महिला को किसी तरह की आनुवांशिक बीमारी के संकेत और जोखिम को पहचाना जा सकता है. इस टेस्ट के जरिए पता लगाया जा सकता है कि परिवार में अगर किसी को कोई बीमारी रही है और वो कहीं महिला को तो नहीं घेर लेगी. इस टेस्ट के जरिए महिलाएं कई गंभीर आनुवांशिक बीमारियों से अपना बचाव कर सकती हैं. आनुवांशिक परीक्षणों में महिलाओं को होने वाले किसी भी तरह के कैंसर का भी पता चल सकता है.

उम्र बढ़ने के साथ दिल कमजोर होता है और इसीलिए महिलाओं को आनुवांशिक परीक्षण में ह्रदय संबंधी टेस्ट करवाने चाहिए. इसके जरिए हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया और हाइपरट्राफिक कार्डियोमायौपेथी जैसी वंशानुगत बीमारियों का पता चल सकता है.

35 साल की उम्र के बाद महिलाओं को अल्जाइमर का भी टेस्ट करवा लेना चाहिए. इस बीमारी का कारण शरीर में एपीओई जीन होता है और इसलिए आनुवांशिक परीक्षण में इसका भी टेस्ट किया जाता है. इससे पता चल सकेगा कि कहीं महिला अल्जाइमर का शिकार तो नहीं होने वाली है.

35 साल की उम्र के बाद सर्वाइकल कैंसर संबंधी स्क्रीनिंग भी करवानी जरूरी मानी जाती है. इस स्क्रीनिंग में सर्वाइकल कैंसर की जांच की जाती है और इसके साथ साथ एचपीपी जिनोटाइपिंग टेस्ट भी किया जाता है. आपको बता दें कि दुनिया भर में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं और भारत में ये मामले काफी तेजी से पैर पसारते नजर आ रहे हैं.

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...