IRCTC Nepal Tour: आईआरसीटीसी के किफायती नेपाल टूर का उठाएं लुत्फ, सिर्फ इतने पैसे ……..

Nepal Tour: अगर आप भारत के पड़ोसी देश नेपाल की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है.

नेपाल के इस टूर पैकेज के जरिए आप सस्ते में काठमांडू और पोखरा की सैर कर सकते हैं.

इस पैकेज में आपको काठमांडू और पोखरा में घूमने का मौका मिलेगा. यह एक फ्लाइट पैकेज है, जिसमें आपको बेंगलुरु से काठमांडू जाने और आने के लिए फ्लाइट की टिकट मिलेगी.

पैकेज में 3 दिन काठमांडू और 3 दिन पोखरा जाने और आने का मौका मिलेगा. सभी जगह पर यात्रा करने के लिए आपको एसी बस की सुविधा मिलेगी.

यह पूरा पैकेज 6 दिन और 5 रात का है. इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिल रही है. लंच की व्यवस्था खुद करनी होगी.

इस पूरे पैकेज में 79 की उम्र तक के सैलानियों को ट्रैवल इंश्योरेंस का लाभ भी आईआरसीटीसी दे रहा है. इसके साथ ही आपको इंग्लिश बोलने वाला गाइड भी मिलेगा.

नेपाल के इस पैकेज के लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी पर आपको प्रति व्यक्ति हिसाब से 51,150 रुपये, दो लोगों के लिए 43,960 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 43,240 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क देना होगा.

नेपाल के इस पैकेज के लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी पर आपको प्रति व्यक्ति हिसाब से 51,150 रुपये, दो लोगों के लिए 43,960 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 43,240 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क देना होगा.

PM Modi in Gujarat: लक्षद्वीप के बाद अब गुजरात के द्वारका में स्कूबा डाइविंग करते नजर आए पीएम मोदी

 

PM Modi Scuba Diving: पीएम मोदी ने स्कूबा डाइविंग के दौरान समुद्र में डूबी पौराणिक द्वारका नगरी के अवशेष देखे. इस दौरान समुद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप में स्नॉर्कलिंग की थी, जिसके बाद अब एक बार फिर पीएम गुजरात के द्वारका में स्कूबा डाइविंग करते हुए नजर आए. दरअसल, पीएम मोदी द्वारका में सुदर्शन सेतु का लोकार्पण करने आए थे, जिसकी आधारशिला उन्होंने साल 2017 में रखी थी.

पीएम मोदी का गुजरात में यह दूसरा दिन है, जहां पीएम देश को 48 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात देंगे. पीएम मोदी ने जिस सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया है वो 2.3 किलोमीटर लंबा है, जो कि ओखा और बेट द्वारका को जोड़ता है.

पीएम मोदी का गुजरात में यह दूसरा दिन है, जहां पीएम देश को 48 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात देंगे. पीएम मोदी ने जिस सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया है वो 2.3 किलोमीटर लंबा है, जो कि ओखा और बेट द्वारका को जोड़ता है.

अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन ही पीएम मोदी राजकोट एम्स पहुंचेगे और रेस कोर्स मैदान में एक रैली को भी संबोधित करेंगे. इसके साथ ही पीएम एयरपोर्ट से एक किलोमीटर लंबे रोड शो में भी हिस्सा लेंगे.

अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन ही पीएम मोदी राजकोट एम्स पहुंचेगे और रेस कोर्स मैदान में एक रैली को भी संबोधित करेंगे. इसके साथ ही पीएम एयरपोर्ट से एक किलोमीटर लंबे रोड शो में भी हिस्सा लेंगे.

पीएम मोदी ने स्कूबा डाइविंग के दौरान समुद्र में डूबी पौराणिक द्वारका नगरी के अवशेष देखे.इस दौरान पीएम के साथ नेवी के जवान मुस्तैद रहे. साथ ही समुद्र के आसपास चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही.

पीएम मोदी ने स्कूबा डाइविंग के दौरान समुद्र में डूबी पौराणिक द्वारका नगरी के अवशेष देखे.इस दौरान पीएम के साथ नेवी के जवान मुस्तैद रहे. साथ ही समुद्र के आसपास चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही.

पीएम मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान पहले द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर सुदामा सेतु पार करने के बाद पंचकुई बीच एरिया पर पहुंचे, जिसके बाद पीएम ने स्कूबा डाइविंग करना शुरू कर दिया. पीएम ने यहां नौसेना के जवानों के साथ स्कूबा डाइविंग की.

पीएम मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान पहले द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर सुदामा सेतु पार करने के बाद पंचकुई बीच एरिया पर पहुंचे, जिसके बाद पीएम ने स्कूबा डाइविंग करना शुरू कर दिया. पीएम ने यहां नौसेना के जवानों के साथ स्कूबा डाइविंग की.

Abdul Malik: दिल्ली से गिरफ्तार हुआ हल्द्वानी हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता, दिल्ली में काट रहा था फरारी

 

National News: पुलिस ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा के पीछे के मास्टर माइंड अब्दुल मलिका को दिल्ली से गिफ्तार कर लिया है। आठ फरवरी को हुई हिंसा के बाद से वह फरार चल रहा था। उत्तराखंड पुलिस उसे काफी समय तलाश रही थी।

बनभूलपुरा में आठ फरवरी को हिंसा हो गई थी। दरअसल, नगर निगम व प्रशासन वहां किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंचा था। उस जगह पर अब्दुल मलिक ने किया कब्जा किया हुआ था। अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान वहां हिंसा भड़क गई, जिससे नगर निगम को 2.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

अब्दुल मलिक से होगी नुकसान की भरपाई

नगर निगम इस नुकसान की भरपाई अब्दुल मलिक से करने की कार्रवाई कर रही है। उसने अब्दुल मलिक को नोटिस भी भेजा, लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। अब्दुल मलिक से तहसील के जरिए वसूली की जाएगी।

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के नागरिकों और पर्यटन विभाग को दी बधाई और शुभकामनाएँ

 

भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को “बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड” के अवार्ड से सम्मानित होने पर प्रदेश के नागरिकों और पर्यटन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और पर्यटन गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के राज्य सरकार के सतत प्रयासों का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश, विश्व धरोहर स्मारक सांची, भीमबेटका, खजुराहो जैसे अनेक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक स्थलों तथा अपार प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है। पर्यटक मध्यप्रदेश आकर यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों को नजदीक से देखते हैं। जो पर्यटक अब तक मध्यप्रदेश नहीं आए वे मध्यप्रदेश में आकर पर्यटन का आनंद ले सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके लिए अपनी ओर से आमंत्रण देते हुए आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित स्टेट एग्जिबिशन में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को “बेस्ट टूरिज्म बोर्ड” अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Health News : बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ाते हैं टीके, इन्‍हें न करें अनदेखा

 

Health News : टीकाकरण से बच्चों में तरह-तरह की संक्रामक बीमारियों से सुरक्षा होती है। इससे बच्चों के शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि हाेती है। खसरा, टिटनेस, पोलियो, टीबी, गलघोंटू, काली खांसी, हेपेटाइटिस आदि से ये टीके बच्चों की सुरक्षा करते हैं। गर्भवती महिलाओं को टिटनेस का टीका लगाया जाता है इससे नवजात शिशुओं की भी सुरक्षा जुड़ी हुई है।

टीके शिशुओं को सुरक्षा प्रदान करते हैं

कुछ बीमारियां बच्चों को अपंग बना देती हैं, जानलेवा साबित होती हैं, ये टीके उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हैं। टीकों के कारण ही तमाम बीमारियां या तो खत्म हो गईं या नियंत्रित हो गईं। कोरोना महामारी की रोकथाम में भी टीके की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई। लिहाजा बचपन में होने वाली कई जानलेवा बीमारियों से बचाव का सुरक्षित तरीका टीकाकरण है। यह बच्चे को जीवाणु व विषाणुओं से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।

सर्दी, खांसी, जुकाम, दस्त, कुपोषण आदि के दौरान भी टीके लगावाएं

जन्म के 24 घंटे के भीतर शिशुओं को बीसीजी, पाोलियो, हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाना चाहिए। इसी तरह ओपीवी, रोटा वायरस वैक्सीन, एफआइपीवी, पीसीवी, पेंटावेलेंट टीके के लिए भी अलग-अलग समय निर्धारित है। बच्चे की नौ माह आयु पूर्ण होने पर खसरे के टीके के साथ विटामिन ए की पहली तथा पीसीवी की बूस्टर खुराक दी जाती है। सर्दी, खांसी, जुकाम, दस्त, कुपोषण आदि के दौरान भी बच्चों को टीके लगाए जा सकते हैं।

टीका लगवाने में विलंब नहीं करना चाहिए

मेडिकल कालेज अस्पताल, जिला अस्पताल, शहरी औषधालय, शहरी पीएचसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केेंद्रों में निश्शुल्क टीकाकरण किया जाता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को टिटनेस टाक्साइड का टीका लगवाने में विलंब नहीं करना चाहिए।

Bank Holiday in March 2024: मार्च में बैंकों में इतने दिन रहेगी छुट्टी, देखें लिस्ट

 

Bank Holiday in March 2024: साल 2024 का दूसरा महीना यानी फरवरी खत्म होने वाला है. मार्च की शुरुआत के साथ ही बैंकों में छुट्टी की भरमार है. भारतीय रिजर्व बैंक हर महीने के शुरू होने से पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट को जारी कर देता है. ऐसे में अगर आपको अगले महीने कोई जरूरी काम निपटाना है तो मार्च में बैंकों में पड़ने वाले छुट्टियों की लिस्ट को जरूर चेक कर लें.

मार्च में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद-

रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक मार्च में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे. मार्च में महाशिवरात्रि, रमजान की शुरुआत, होलिका दहन, होली, गुड फ्राइडे आदि के कारण कई दिन बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को भी बैंकों में अवकाश रहेगा. हम आपको मार्च में पड़ने वाली छुट्टियों के बारे में बता रहे हैं.

मार्च 2024 में छुट्टियों की लिस्ट यहां देखें-

01 मार्च 2024- चापचर कुट के कारण आइजोल में बैंक बंद रहेगा.
03 मार्च 2024- रविवार के कारण देशभर में बैंकों में अवकाश रहेगा.
08 मार्च 2024- महा शिवरात्रि/शिवरात्रि के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे.
09 मार्च 2024- दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेगा.
10 मार्च 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
17 मार्च 2024- रविवार के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा.
22 मार्च 2024- बिहार दिवस के कारण पटना में बैंक बंद रहेंगे.
23 मार्च 2024- दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद रहने वाला है.
24 मार्च 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
25 मार्च 2024- होली के कारण बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोहिमा, पटना, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम को छोड़कर पूरे देश में बैंक रहेंगे.
26 मार्च 2024- होली या याओसांग डे के कारण भोपाल, इंफाल, पटना में बैंक बंद रहेगा.
27 मार्च 2024- होली के कारण पटना में अवकाश रहेगा.
29 मार्च 2024- गुड फ्राइडे के कारण अगरतला, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, शिमला और श्रीनगर को छोड़कर पूरे देश में बैंक रहेगा.

31 मार्च 2024- रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे.

बैंक बंद होने पर ऐसे काम करें पूरा-

बैंक एक जरूरी वित्तीय संस्थान है. ऐसे में बैंकों में लंबी अवकाश के कारण कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आप कैश विड्रॉल के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई के जरिए आप एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.

MP Officers Transfer: सतना नगर निगम आयुक्त सहित राज्य प्रशासनिक सेवा के 66 अधिकारियों के तबादले

 

MP Officers Transfer: भोपाल। सतना नगर निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी सतना के सीईओ अभिषेक गेहलोत सहित 66 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला आदेश जारी कर गहलोत को मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) मप्र भवन एवं विकास निगम भोपाल पदस्थ किया है।

लोकसभा चुनाव से पहले उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भी बदल गया है। रंजना देवड़ा को मप्र उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल से तबादला कर उप सचिव आयुष विभाग पदस्थ किया है। वहीं उनकी जगह उपायुक्त राजस्व ग्वालियर संभाग संजय कुमार श्रीवास्तव को मध्य प्रदेश उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पदस्थ किया है।

इसके अलावा संयुक्त कलेक्टर, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर भी बदले गए हैं। नगर निगम इंदौर के अपर आयुक्त मनोज कुमार वर्मा का तबादला कर महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल, आकाश श्रीवास्तव को औद्योगिक केंद्र विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से कार्यकारी संचालक औद्योगिक केंद्र विकास निगम भोपाल पदस्थ किया है।

वहीं औद्योगिक केंद्र विकास निगम इंदौर के कार्यकारी संचालक राजेश राठौर को औद्योगिक केंद्र विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन पदस्थ किया है। इसी तरह कुल 64 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।

Lok Sabha Election 2024: AAP-कांग्रेस का 4 राज्यों में गठबंधन

 

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने शनिवार (24 फरवरी) को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़ और गोवा में सीट-बंटवारे समझौते की घोषणा कर दी. इस संबंध में कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने मीडिया से कहा कि AAP दिल्ली में तीन सीटों से चुनाव लड़ेगी और देश की सबसे पुरानी पार्टी 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

वासनिक ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस नौ लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी, जबकि कुरूक्षेत्र से एक सीट AAP को दी गई है. दोनों दल गुजरात में भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस गुजरात में 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि आम आदमी पार्टी भावनगर और भरूच सीटों पर अपनी किस्मत आजमाएगी. इसके अलावा कांग्रेस चंडीगढ़ और गोवा की दो लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.

पंजाब के लिए किसी सीट-बंटवारे समझौते की घोषणा नहीं की गई, जहां सत्तारूढ़ AAP ने पहले कहा था कि वह वहां सभी 13 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी. वासनिक ने कहा कि आप और कांग्रेस दोनों अपने-अपने चुनाव चिन्हों पर चुनाव लड़ेंगे.

बीजेपी को कितना नुकसान?

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के एक होने से दिल्ली की 7 सात सीटों पर मुकाबला रोचक हो सकता है. हालांकि, गठबंधन के बावजूद यहां बीजेपी को हराना मुश्किल होगा. दिल्ली की जिन 7 सीटों पर गठबंधन हुआ वहां 2019 में बीजेपी के सभी कैंडिडेट्स ने 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल किए थे. अगर सातों सीट के औसत निकालें तो पिछले चुनाव में बीजेपी ने 56 प्रतिशत वोट हासिल किया था.

जबकि कांग्रेस और AAP ने कुल 44 फीसदी वोट हासिल किया था.ऐसे में गठबंधन के सामने न केवल अपने वोट बैंक बचाने की चुनौती होगी, बल्कि बीजेपी को वोटर्स को भी अपने पाले में करना होगा. पिछले चुनाव के परिणाम देखें तो यह काम इतना आसान नहीं है.

गुजरात में गठबंधन को कितना फायदा?

गुजरात में भी आप और कांग्रेस के मिलकर लड़ने से बीजेपी को ज्यादा नुकसान होता नहीं दिख रहा है. यहां कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है. इसके अलावा गुजरात बीजेपी का गढ़ रहा है. हालांकि, इस गठबंधन से बीजेपी को हरियाणा में कुछ नुकसान हो सकता है. गठबंधन के चलते यहां आमने-सामने का मुकाबला होगा. साथ ही वोट बंटने की गुंजाइश भी खत्म होगी.

इसके अलावा कांग्रेस गोवा में भी अकेले लड़ेगी. गठबंधन के चलते यहां भी वोट का बंटने की संभावना कम है. पिछले चुनाव में यहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही 1-1 सीट हासिल की थी.

MP News: एक जगह होंगे CGHS और स्वास्थ्य मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय, PM मोदी कल वर्चुअली करेंगे लोकार्पण

 

MP News: सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय अब एक ही भवन में संचालित होंगे। दोनों कार्यालयों के लिए अरेरा हिल्स में इग्नू के कार्यालय के पास भवन बनाया गया है। इसमें भूतल के अतिरिक्त चार तल हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को इस भवन का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है। भवन में नीचे के तीन तल पर सीजीएचएस और चौथे तल पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का क्षेत्रीय कार्यालय रहेगा। सबसे ऊपर प्रशिक्षण केंद्र है जहां केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण होगा।

अगले माह से शुरू होगा संचालन

एक जगह दोनों कार्यालय होने से समन्वय बेहतर हो सकेगा। सीजीएचएस को बजट क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से ही उपलब्ध होता है। कई विषयों पर दाेनों कार्यालय मिलकर काम करते हैं। उल्लेखनीय है कि अभी सीजीएचएच का कार्यालय यहां जहांगीराबाद में किराये के भवन में संचालित हो रहा है, जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का क्षेत्रीय कार्यालय कमला नेहरू अस्पताल में चल रहा है। लोकार्पण के साथ ही अगले माह से दोनों यहां संचालित होने लगेंगे।

Kasganj Accident: कासगंज में बड़ा हादसा, गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली तालाब में पलटी, 22 की मौत

 

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा हादसा हो गया है। यहां गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलट गई, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बदायूं हाईवे पर दरियागंज के पास गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर सड़क किनारे तालाब में गिर गया। इस हादसे में कुछ बच्चों की भी मौत हो गई है।

ट्रैक्टर पर सवार थे कई लोग

ट्रैक्टर पर सवार कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए थे। हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक मदद की घोषणा की है।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में जारी है। ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एटा के जैथरा थाना क्षेत्र कसा पूर्वी गांव से सुबह 24 से ज्यादा ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर कादरगंज गंगा घाट पर स्नान के लिए निकले थे।

ट्राली में महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी सवार थे। सुबह 11 बजे के आसपास हाईवे पर अचानक ट्रैक्टर की कपलिंग टूट गई और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा और चीख-पुकार मच गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तालाब से लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। CO पटियाली विजय राणा ने बताया कि राहत कार्य जारी है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...