Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

 

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में 23 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 62027 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 128 रुपये की कमी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी कमी आई है। चांदी का भाव 70396 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 22 फरवरी से 1003 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 22 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62155 रुपये थी। 23 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62027 रुपये हो गई है। 22 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70396 रुपये थी। 22 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69393 रुपये हो गई।

जानिए क्या हैं भाव

23 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61779 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56817 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46520 रुपये हो गई है।। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36286 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना
22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

MP CM News: औद्योगिक विकास के लिए निवेश को मिलेगा प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेले की तैयारियाँ पूर्ण करें

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेले की तैयारियों में गति लाएं। सुनियोजित और सुव्यवस्थित ढंग से समस्त आयोजन किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव अर्थात समिट के माध्यम से औद्योगिक विकास के लिए निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। उज्जैन सहित पूरे प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों को समिट का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन के स्मार्ट सिटी कार्यालय में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास की बहुत संभावनाएं हैं। इन्हें साकार किया जाएगा। आगामी एक और दो मार्च को उज्जैन की इन्वेटर्स समिट के आधार पर पूरे प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्र के उद्योगों की स्थापना की संभावनाएं प्रबल होंगी। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को आमंत्रित करने के लिए यह समिट हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंडस्ट्रियल समिट के बेहतर आयोजन के लिए अन्य संभावनाएं भी तलाशें। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि राजा विक्रमादित्य न्याय के प्रतीक थे। विक्रमोत्सव में न्याय पर आधारित कार्यक्रम को भी शामिल किया जाएं। होली के अवसर पर भव्य गैर का भी आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि उज्जैन की कोठी पैलेस के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर पैलेस को स्वावलंबी बनाएं। कॉन्फ्रेंस हॉल, रूफटॉप रेस्टोरेंट, सुविधाजनक पार्किंग व्यवस्था भी प्लान करें। बैठक में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 मार्च को प्रातः 10: 30 बजे कालिदास अकादमी, उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेला, विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण एवं वीर भारत संग्रहालय का शिलान्यास कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है। उज्जैन में उज्जयनी विक्रम व्यापार मेले के मुख्य आकर्षणों गैर परिवहन वाहनों तथा छोटे परिवहन वाहनों पर पंजीयन शुल्क एवं रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट,इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, विभिन्न कम्पनियों के गैर परिवहन वाहनों एवं परिवहन वाहनों, गारमेन्टस एवं अन्य उपकरणों का उचित मूल्य पर विक्रय विशिष्ट व्यंजनों से संबंधित स्टॉल्स शामिल हैं। सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम भी होंगे। मेले में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र और कुटीर एवं ग्रामोद्योग के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। उज्जयनी विक्रम व्यापार मेले के अंतर्गत ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फूड जोन का कार्यक्रम दशहरा मैदान, व्यवसायिक दुकानें, ऑटोमोबाइल्स झूला एवं फूड जोन पीजीबिटी मैदान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम कालिदास अकादमी त्रिवेणी संग्रहालय एवं पॉलिटेक्निक मैदान में प्रस्तावित किए गए हैं। उज्जैन व्यापार मेला में भाग लेने वाले प्रमुख ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में प्रमुख रूप से महिंद्रा, टाटा मोटर्स, हुंडई, यामाहा, नेक्सा, रॉयल एनफील्ड, हीरोहोंडा, सैमसंग, पैनासोनिक, एचपी,डेल मारुति सुजुकी आदि शामिल हैं।

मुकेश-नीता अंबानी ने होने वाली बहू राधिका मर्चेंट को दिए 4.5 करोड़ की कार, डायमंड नेकलेस जैसे लग्जरी गिफ्ट्स

 

Anant Radhika Wedding: देश के सबसे रईस अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी से पहले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चालू हो चुके हैं. इस शादी को लेकर देश में बड़ी चर्चा हो रही है. शादी के प्री-वेडिंग कार्यक्रम से पहले ही अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट को ऐसे गिफ्ट मिले हैं जो लाखों नहीं करोड़ों की कीमत के हैं.

हाल ही में राधिका मर्चेट को लेकर खबर आई है कि उन्हें होने वाले सास-ससुर नीता और मुकेश अंबानी से बड़े गिफ्ट्स मिले हैं. अंबानी परिवार की होने वाली नई सदस्य को 4.5 करोड़ रुपये की कार मुकेश और नीता अंबानी से मिली है.

जानिए राधिका के गिफ्ट्स के बारे में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राधिका मर्चेंट को एक बेशकीमती डायमंड चोकर (नेकलेस) मिला है.

चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति का गिफ्ट हैंपर

नीता अंबानी ने राधिका मर्चेंट को लक्ष्मी-गणेश गिफ्ट हैंपर दिया है. इसमें लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के साथ साथ चांदी का तुलसी का गमला शामिल है. साथ ही इसमें चांदी का स्टैंड भी शामिल है.

राधिका को मिली है गिफ्ट में Bentley Continental GTC Speed

मुकेश अंबानी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को खूबसूरत Bentley Continental GTC Speed गिफ्ट में दी है. देश में चंद गिने-चुने सिलेब्रेटी ऐसे हैं जिनके पास ये कार है. इनमें विराट कोहली, आमिर खान, अभिषेक बच्चन जैसी नामचीन हस्तियों के पास ये कार है. ये एक ब्रिटिश मेड व्हीकल है और इसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपये का है.

कब है अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इसी जुलाई में होनी है और आगामी 1-3 मार्च के बीच इनके शादी के प्री-वेंडिंग शूट और अन्य फंक्शन होने वाले हैं. अनंत अंबानी इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं और इनको मुकेश अंबानी ने न्यू एनर्जी बिजनेस की कमान दी है.

Amrit Bharat Station Yojana: इंदौर-उज्जैन सहित MP के 9 रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्‍प, पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

 

Amrit Bharat Station Yojana: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत इंदौर, उज्जैन समेत मध्य प्रदेश के नौ रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को वर्चुअली करेंगे। इसमें सीहोर, शाजापुर, नागदा, खाचरोद, नीमच, मंदसौर और मक्सी रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। वहीं, रतलाम और उज्जैन में रेल अंडर ब्रिज का शिलान्यास किया जाएगा। रतलाम परिक्षेत्र के एक अंडर ब्रिज का लोकार्पण भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

इन कार्यों का भी होगा उद्घाटन-शिलान्यास

मध्य प्रदेश में रेलवे के बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए 77 हजार 800 करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही है। वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट में प्रदेश के लिए 15 हजार 143 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। प्रधानमंत्री 26 फरवरी को देशभर के 551 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और 1,585 रेलवे फ्लाईओवर, अंडर ब्रिज के कामों का शिलान्यास, उद्घाटन करेंगे। प्रदेश के कुल 80 रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में सम्मिलित किए गए हैं। इनका शिलान्यास भी होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने आवागमन में होने वाली असुविधा को देखते हुए 105 रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। कई स्थानों पर रेलवे के अधिकारियों के साथ सर्वे भी हो चुका है और निविदा भी आमंत्रित कर ली गई हैं।

 

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवा वैज्ञानिक डॉ. मधुर तिवारी को दी बधाई और शुभकामनाएँ

 

MP CM News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के युवा वैज्ञानिक डॉ. मधुर तिवारी को नासा के चंद्रयान मिशन में सहभागिता करने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के बेटे और युवा वैज्ञानिक डॉ. मधुर तिवारी ने नासा के चन्द्रयान मिशन के लिए “ईगलकैम सैटेलाइट” बनाकर मध्यप्रदेश और देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वैज्ञानिक डॉ. तिवारी पर प्रदेश को गर्व है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. मधुर तिवारी की यह उपलब्धि कड़े परिश्रम और अथक प्रयासों का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. तिवारी को स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इसी तरह अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करते रहें।

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से की दूरभाष पर चर्चा

आवेदक नवीन माथु को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के दिए निर्देश

MP CM News: भोपाल| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कमांड एंड कंट्रोल रूम में प्राप्त सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की जानकारी ली और उनके निराकरण की स्थिति भी देखी। इस दौरान उन्होंने रेंडमली चयन कर सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ.यादव को ग्राम पंचायत अजीमाबादपारदी निवासी सुनैना ने बताया कि उनकी बेटी को लाडली लक्ष्मी योजना की राशि प्राप्त नहीं हो रही हैं। उन्होंने सुनैना को आश्वत किया कि शिकायत के निराकरण के साथ ही आपको हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ग्राम पंचायत अक्याजस्सा निवासी नवीन माथु ने बताया कि उनके पिताजी पैरालिसिस की समस्या से पीड़ित है। बैंक द्वारा उनका खाता भी बंद कर दिया गया है जिनसे उन्हें राशि निकालने में समस्या हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नवीन माथु से कहा कि आपकी समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव आवेदक नवीन माथु से स्मार्ट सिटी कार्यालय में मिले और विस्तार से उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नवीन को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। सहायता राशि को लेकर नवीन माथु ने मुख्यमंत्री का आभार माना।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम में अन्य विभागों के कार्यों का निरीक्षण किया और कंट्रोल रूम का प्रभावी ढंग से क्रियान्वन करने के भी निर्देश दिये। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेडा, विधायक सतीष मालवीय, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना ,नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।

National News: वाराणसी में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “कांग्रेस को काशी और अयोध्या का नया स्वरूप बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है.”

 

PM Modi Speech: लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं. यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “दशकों दशक के परिवादबाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण ने यूपी को विकास में पीछे धकेला है. पहले की सरकारों ने बीमारू राज्य बनाया. यहां के नौजवानों ने उनका भविष्य छिना.”

हताश है कांग्रेस- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस के युवराज ने काशी की धरती पर आकर कहा कि काशी के नौवजवान नशेड़ी हैं. ये कैसी भाषा है. मोदी को गाली देते-देते इन्होंने दो दशक बीता दिए. अब ये काशी के नौजवानों पर ही अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. जिनके अपने होश ठिकाने नहीं हैं, वो मेरे काशी बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं. कांग्रेस पूरी तरह से हताश है.”

पीएम मोदी ने कहा, “काशी तो संवरने वाला है. यहां रोड भी बनेंगे, ब्रिज भी बनेंगे, भवन भी बनेंगे, लेकिन मुझे तो यहां जन-जन को संवारना है, हर मन को संवारना है और एक सेवक बनकर संवारना है, साथी बनकर संवारना है. काशी शिव की भी नगरी है, ये बुद्ध के उपदेशों की भी भूमि है. काशी जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थली भी है और आदि शंकराचार्य को भी यहां से बोध मिला था.”

गन्ने के दामों में बढ़ोतरी पर बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “काशी के बारे में पूरी जानकारी पर आज यहां दो बुक भी लांच की गई है. पिछले 10 वर्ष में काशी ने विकास की जो यात्रा तय की है, उसके हर पड़ाव और यहां की संस्कृति का वर्णन इस बुक में भी किया गया है.”

इस दौरान पीएम मोदी ने गन्ने के न्यूनतम मूल्य में हुई बढ़ोतरी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “दो दिन पहले ही सरकार ने गन्ने के न्यूनतम मूल्य को बढ़ाकर 340 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है. आप वह समय भी याद कीजिए, जब गन्ने के भुगतान के लिए पहले की सरकार कितना मिन्नत करवाती थी. लेकिन अब किसानों के बकाये का भुगतान तो हो ही रहा है, फसलों के दाम भी बढ़ाए जा रहे हैं.”

Kanker: एक करोड़ के लिए नाती ने की नानी की हत्‍या, पहले कराया इंश्‍योरेंस फिर बीमा राशि के लिए सांप से कटवाया

 

Kanker Crime News: छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में हत्‍या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीमा की एक करोड़ रुपये की राशि के लिए नाती ने रिश्‍ते का कत्‍ल कर दिया। नाती ने एक करोड़ के लिए सांप से कटवाकर नानी को मौत के घाट उतार दिया। कांकेर पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश किया है। साथ ही आरोपित के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्‍या है सनसनीखेज मामला

दरअसल, यह मामला कांकेर के पखांजूर इलाके का है। कांकेर पुलिस ने नौ महीने पहले हुई बुजुर्ग महिला की मौत की गुत्‍थी सुलझा ली है। पुलिस की छानबीन में ये पता चला कि बुजुर्ग महिला की मौत सामान्‍य नहीं हुई थी, बल्कि उसके नाती ने अपने नानी हत्‍या की थी। हत्‍या के पीछे की वजह इंश्‍योरेंस के एक करोड़ रुपये हैं, जो नाती ने प्री-प्‍लान के तहत नानी के नाम कराए थे। मलतब आरोपित ने पहले ही हत्‍या की साजिश रच ली थी।

जानकारी के अनुसार करीब नौ महीने पहले एक बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आया था। पहले तो बुजुर्ग की मौत को सामान्‍य मान लिया गया, लेकिन पुलिस ने जब छानबीन की तो असलियत सामने आई। फिर पता चला कि बजुर्ग महिला की मौत सामान्‍य नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्‍या की गई थी। और बुजुर्ग महिला का हत्‍यारा और कोई नहीं बल्कि उसका नाती ही निकला।

जांच में पता चला कि आरोपित ने पहले तो अपनी नानी के नाम एक करोड़ का बीमा करवाया फिर बीमा की राशि हासिल करने के लिए हत्‍या की साजिश रची। आरोपित ने साजिश में एक सपेरे को भी शामिल किया। आरोपित ने नानी को जहरीले सांप से कटवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये भी दिए। नानी की मौत के बाद आरोपित ने बीमा की राशि क्लेम करने में सफल भी रहा। लेकिन पुलिस ने उसके इस पूरे साजिश का राजफाश कर दिया है।

MP News: नाराजगी के बाद कमलनाथ का पहला बयान, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर की ये अपील

 

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ‘मध्य प्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं.’

कमलनाथ ने कहा, ”अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ हम सबके नेता राहुल गांधी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं. मैं मध्य प्रदेश की जनता और कांग्रेस के जाबांज कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राहुल गांधी का संबल और साहस बनें. हम और आप मिलकर अन्याय के खिलाफ जारी इस महाअभियान को अंजाम तक पहुंचाएंगे.”

मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं।

अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ हम सबके नेता श्री राहुल गांधी जी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं।

 

2 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा की एमपी में होगी एंट्री

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को राजस्थान के धौलपुर से एमपी के मुरैना से एंट्री होगी. एमपी में यात्रा 5 दिनों तक चलने वाली है. मुरैना में एंट्री के साथ ही राहुल गांधी की पहली सभा भी होगी. इसके बाद राहुल गांधी नुक्कड़ सभाओं और रोड शो के जरिए लोगों को संबोधित करेंगे. वहीं 6 मार्च को राहुल गांधी धार जिले के बदनावर में आदिवासियों के बीच सभा भी करेंगे.

26 फरवरी से 1 मार्च तक यात्रा पर ब्रेक

वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर 26 फरवरी से 1 मार्च तक ब्रेक रहने वाला है. क्योंकि राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाकर लेक्चर देंगे. इसी यूनिवर्सिटी से राहुल गांधी ने पढ़ाई भी की है. इंग्लैंड से लौटने के बाद राहुल गांधी 2 मार्च को राजस्थान के धौलपुर से फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे फिर उनकी यात्रा एमपी के मुरैना के बाद कई जिलों को कवर करेगी. 5 मार्च को राहुल गांधी उज्जैन महाकाल के दर्शन भी करने वाले है.

MP News: सड़क निर्माण मानदंडों के अनुरूप होना चाहिए- राज्यमंत्री कृष्णा गौर

 

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने मापी सड़क निर्माण की थिकनेस

MP News: भोपाल| पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने सड़क निर्माण के ठेकेदार को हिदायत दी कि निर्माण कार्य निर्धारित मानदंडों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने जुबली गेट से अयोध्या बायपास फोर लेन पर हो रहे डामरीकरण की समक्ष में थिकनेस की माप भी कराई। उन्होंने कहा कि सड़क टिकाऊ रहे, इस बात का निर्माण के समय पूरा-पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने सड़क निर्माण की मॉनिटरिंग कर रहे लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर को कहा कि गुणवत्ता में समझौता नहीं किया जा सकता। कृष्णा गौर शुक्रवार को पिपलानी क्षेत्र के विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रही थीं।

कृष्णा गौर ने मौके पर मौजूद पार्षद और स्थानीय नागरिकों से कहा कि वे निर्माण कार्यों पर नजर रखें। ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में जहां कहीं भी प्रथम दृष्टया कार्य की गुणवत्ता निम्न स्तर की पाई जाए, वहां की जानकारी तुरंत मुझे दें। ऐसे ठेकेदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे। कृष्णा गौर ने कहा कि जुबली गेट से अयोध्या बायपास तक ढ़ाई किलोमीटर लंबाई की सड़क का डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस सड़क से कर्मवीर नगर, शिवाकांती, भवानी धाम, निजामुद्दीन और अयोध्या बायपास क्षेत्र की अनेक कॉलोनियों के रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

कृष्णा गौर ने भरत नगर में नाली निर्माण सहित पिपलानी क्षेत्र में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। पार्षद उर्मिला मौर्य, पार्षद शिरोमणि शर्मा, छोटू पंडित, भीकम सिंह बघेल, लवकुश यादव, राकेश राजपूत, सुरेश पटेल, सुरेश विश्वकर्मा, अजीत त्यागी सहित बड़ी संख्या में नागरिक साथ थे।

 

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...