Health Tips: क्या चेहरे पर रोज फेस सीरम का इस्तेमाल करना सही है, जानें एक्सपर्ट की राय

 

आजकल, चेहरे की देखभाल में फेस सीरम का इस्तेमाल एक ट्रेंड बन चुका है. फेस सीरम, जो विभिन्न प्रकार के त्वचा समस्याओं के लिए विशेष तत्वों से भरपूर होते हैं, अब हर किसी की किट बॉक्स में अपना जगह बना लिया है. ये सीरम न सिर्फ त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं बल्कि मुंहासे, रूखापन, झुर्रियां, और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं का समाधान भी करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोजाना चेहरे पर फेस सीरम लगाना चाहिए या नहीं? आइए जानते हैं यहां एक्सर्पट के अनुसार..

जानें कब इस्तेमाल कर सकते हैं फेस-सीरम

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर फेस सीरम आपकी त्वचा के अनुसार सही हो, तो इसे रोज लगाने से फायदा हो सकता है. फेस सीरम में कई अच्छे तत्व होते हैं जो त्वचा की कुछ खास समस्याओं जैसे मुंहासे, ड्राई स्किन, झुर्रियां, और दाग-धब्बे को ठीक कर सकते हैं. ये सीरम त्वचा में गहराई तक जाकर काम करते हैं और उसे बेहतर बनाते हैं. इसलिए, अगर आप सही सीरम चुनते हैं जो आपकी त्वचा के लिए परफेक्ट हो, तो आपकी स्किन को बहुत फायदा होगा.

जानें फेस सीरम कैसे चुनें

जब आप फेस सीरम चुनें, तो उसके तत्वों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. कुछ सीरम में रेटिनॉल या विटामिन C जैसे मजबूत तत्व होते हैं, जो बहुत असरदार होते हैं. लेकिन इन्हें रोज लगाने से पहले देख लें कि आपकी त्वचा इन्हें सहन कर सकती है या नहीं. अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो पहले थोड़ी मात्रा में टेस्ट करके देखें कि कोई जलन तो नहीं होती. इससे आपकी त्वचा सुरक्षित रहेगी और आप सीरम का सही फायदा उठा पाएंगे.

फेस सीरम का नुकसान

एलर्जी: कुछ लोगों को सीरम के कुछ तत्वों से एलर्जी हो सकती है जैसे कि त्वचा लाल हो जाना, खुजली होना या जलन महसूस होना.

त्वचा में जलन: अगर सीरम मजबूत होता है तो कुछ लोगों की त्वचा पर जलन हो सकती है.

ब्रेकआउट्स: कुछ सीरम त्वचा के लिए बहुत भारी होते हैं और मुंहासे या दाने निकल सकते हैं.

ड्राईनेस या ऑयलीनेस: कुछ सीरम त्वचा को बहुत सूखा या बहुत चिकना भी बना सकते हैं.

इसलिए, नया सीरम चुनते समय या इस्तेमाल करने से पहले ध्यान से देख लेना चाहिए कि वह आपकी त्वचा के लिए सही है या नहीं.

Most Popular Leader: एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने नरेंद्र मोदी, देखिए 2024 की वर्ल्ड लीडर अप्रूवल रेटिंग

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। वर्ल्ड लीडर अप्रूवल रेटिंग में 77 फीसदी पॉइंट्स के साथ पीएम मोदी शीर्ष पर हैं। पिछली रेटिंग में पीएम मोदी को 76 फीसदी पॉइंट्स मिले थे।

मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी सर्वे रिजल्ट के अनुसार, 37 फीसदी पॉइंट्स के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 9वें स्थान पर हैं। मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि वे पीएम मोदी से बहुत पीछे हैं। Stativerse ने अपने एक्स पोस्ट में पूरी लिस्ट जारी की है।

1. नरेंद्र मोदी: 77%

2. एंड्रेस मैनुअल लोपेज़: 64%

3. एलेन बर्सेट: 57%

4. डोनाल्ड टस्क: 50%

5. लुइज़ इनासियो लूला: 47%

6. एंथनी अल्बानीज़: 45%

7. जियोर्जिया मेलोनी: 44%

8. पेड्रो सांचेज़: 38%

9. जो बिडेन: 37%

10. जस्टिन ट्रूडो: 35%

11. उल्फ क्रिस्टरसन: 33%

12.ऋषि सुनक: 27%

13. इमैनुएल मैक्रॉन: 24%

14. यूक सोक-यूल: 20%

15. ओलाफ स्कोल्ज़: 20%

इससे पहले दिसंबर 2023 में जारी लिस्ट में भी मोदी शीर्ष पर थे। तब ‘ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर’ ने बताया था कि भारत में 76 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ की, जबकि 18 प्रतिशत ने इसके विपरीत राय रखी। छह प्रतिशत ने प्रतिक्रिया देने से परहेज किया।

Ambani’s News: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत का 1-3 मार्च तक प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, ये विदेशी दिग्गज होंगे शामिल

 

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबनी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन बहुत ही शानदार होने वाला है। इस आयोजन में विश्व की बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स कॉम्प्लेक्स में 1-3 मार्च, 2023 को होगा।

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक, सह-संस्थापक बिल गेट्स, डिज्नी के सीईओ बॉब इगर, मॉर्गन स्टेनली के सीईओ टेड पिक, ब्लैकस्टोन के चेयरमैन स्टीफन श्वार्जमैन जैसे दिग्गज बिजनेस टायकून प्री-वेडिंग समारोह में शिरकत करेंगे।

कब होगी अनंत अंबानी की शादी?

अंनत अंबानी व राधिका मर्चेंट एक दूसरे के साथ 12 जुलाई, 2024 को सात फेरे लेंगे। राधिका मर्चेंट उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। रिलांयस ग्रीन्य कॉम्प्लेक्स जामनगर में बना हुआ है। यहां एक करोड़ से अधिक पेड़ लगे हुए हैं। इस जगह एशिया का सबसे बड़ा आमों का बाग है। अनंत को यह जगह काफी पसंद है, इसलिए उनकी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए इसी जगह को चुना गया है।

ये मेहमान होंगे शामिल

बैंक ऑफ अमेरिका के सीईओ ब्रायन थॉमस मोयनिहान, कतर के प्रीमियर मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी, भूटान का शाही परिवार, टेक निवेशक यूरी मिलनर और एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, एडनोक के सीईओ सुल्तान अहमद अल जाबेर, एल रोथ्सचाइल्ड के अध्यक्ष इन फॉरेस्ट डी रोथ्सचाइल्ड, लुपा सिस्टम्स के सीईओ जेम्स मर्डोक, मैक्सिकन बिजनेस मैग्नेट कार्लोस स्लिम, ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक रे डेलियो, हिलहाउस कैपिटल के संस्थापक झांग लेई, बीपी के सीई मरे औचिनक्लोस, एक्सोर के सीईओ जॉन एल्कैन, सिस्को के पूर्व अध्यक्ष जॉन चेम्बर्स, ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट के सीईओ ब्रूस फ्लैट और बर्कशायर हैथवे के बीमा परिचालन के वाइस चेयरमैन अजीत जैन जैसी हस्तियां अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होंगे।

 

Gold-Silver Price : सोने-चांदी के भाव में एक बार फिर गिरावट

 

भारतीय सर्राफा बाजार में 22 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 62155 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 21 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 103 रुपये की कमी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी कमी आई है। चांदी का भाव 70708 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 21 फरवरी से 312 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 21 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62258 रुपये थी। 22 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62155 रुपये हो गई है। 21 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70708 रुपये थी। 22 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70396 रुपये हो गई।

जानिए क्या हैं भाव

22 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61906 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56934 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46616 रुपये हो गई है।। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36361 रुपये हो गई है।

 

कैरेट के अनुसार सोना
24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

 

IPL 2024 Schedule: आईपीएल 2024 के शेड्यूल का एलान, CSK और RCB के बीच होगा पहला मैच, देखें पूरी डिटेल

 

IPL 2024 Schedule: आईपीएल 2024 का शेड्यूल आ गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होगा। यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए 21 दिनों का शेड्यूल जारी किया गया है।

 

67 दिनों तक चलेगा टूर्नामेंट

74 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार मैच 67 दिनों तक होंगे। लोकसभा के कारण आईपीएल के शेड्यूल को हफ्ते तक बढ़ाया गया है। 2009 में पूरा टूर्नामेंट और 2014 में पहले 20 मैच लोकसभा चुनाव के कारण बाहर हुए थे। इस बार बीसीसीआई सारा टूर्नामेंट देश में ही कराना चाहती है। इसी वजह से वे सुरक्षा और अन्य चीजों को देखते हुए चुनाव की तिथि का इंतजार कर रही है।

दिल्ली कैपिटल्स ऐसी टीम होगी जो अपने मुकाबले दिल्ली में नहीं खेल पाएगी। उनके मैच विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। बता दें महिला प्रीमियर लीग के आखिरी दौर के मैच सहित फाइनल 17 मार्च को खेला जाएगा। जिसकी वजह से यहां पर कोई मुकाबला नहीं रखा है।

एक साल बाद एमएस धोनी की वापसी

आईपीएल 2024 के आगाज में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आरसीबी से चेन्नई के चेपॉक मैदान में होगा। इस मैच का फैंस को इंतजार है क्योंकि धोनी एक साल बाद फिर से मैदान में खेलते नजर आएंगे। बता दें महेंद्र सिंह धोनी को पिछले साल ही घुटने की सर्जरी से गुजरना पड़ा था। तब से उन्होंने कोई पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला है।

हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी

हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी दिखेगी। दो सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद इस साल MI की कप्तानी करते दिखेंगे। ऋषभ पंत भी दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट के बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी करते दिखेंगे।

Sandeshkhali Violence:संदेशखाली केस पर BJP ने जारी की डॉक्यूमेंट्रीः कहा- चौंकाने-हिलाने और दर्द देने वाले इस सच को छिपा रहीं CM ममता

 

BJP Documentary on Sandeshkhali: बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई हिंसा पर गुरुवार (22 फरवरी) को एक डॉक्यूमेंट्री जारी की. इसमें महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार और उनके यौन उत्पीड़न की घटनाओं की जानकारी दी गई है. बीजेपी ने कहा है कि चौंकाने और झकझोर देने वाली इस सच्चाई को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार छिपाने की कोशिश कर रही है. डॉक्यूमेंट्री का टाइटल ‘द संदेशखाली सॉकर – द बिग रिवील’ है.

बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डॉक्यूमेंट्री जारी की है. इसे शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा, ‘एक ऐसी सच्चाई, जो आपको हिला देगी. एक ऐसी सच्चाई जो आपको दर्द देगी. एक ऐसी सच्चाई जो आपके जमीर को झकझोर देगी. संदेशखाली का वो सच, जिसे ममता बनर्जी छिपाने की कोशिश कर रही हैं.’ टीएमसी के फरार नेता शेख शाहजहां और उसके समर्थकों पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करने और जमीन हड़पने का आरोप लगा है.

 

कहां मौजूद है संदेशखाली?

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर उत्तर 24 परगना जिले में मौजूद संदेशखाली इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. ये इलाका सुंदरबन की सीमाओं पर स्थित है. यहां की स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शेख शाहजहां और उसके समर्थक उनके साथ यौन उत्पीड़न किया करते थे. शाहजहां से यहां पर लोगों की जमीनों को हड़पने का भी काम किया है. डॉक्यूमेंट्री में भी महिलाओं को जमीन हड़पने की जानकारी देते हुए देखा जा सकता है.

डॉक्यूमेंट्री में महिलाएं क्या कह रही हैं?

बीजेपी की तरफ से जारी की गई डॉक्यूमेंट्री में जब महिलाओं से संदेशखाली के हालात को लेकर सवाल किया गया, तो वे कहती हैं, ‘हम यहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग कर रहे हैं.’ बीजेपी नेता भी कह चुके हैं कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है. ऐसे में यहां पर तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए.

एक महिला बताती है, ‘वे (शेख शाहजहां के समर्थक) यहां पर मारपीट कर रहे हैं. उन्होंने महिलाओं के साथ मारपीट की है. एक महिला का सिर फोड़ दिया गया. डॉक्टरों ने उसका इलाज करने से इनकार कर दिया. ऊपर से पीड़ित महिला के पति के खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया गया. उसके पति के ऊपर आरोप लगाया कि वह शराब बेचता है.’

बंगाल पहुंचा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग

वहीं, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) का तीन सदस्यीय दल बुधवार (21 फरवरी) को आदिवासी महिलाओं के यौन उत्पीड़न की शिकायतों की जांच के पश्चिम बंगाल पहुंचा. टीम संदेशखाली में आदिवासियों की जमीन हड़पने की शिकायतों की भी जांच करेगा. आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और राज्य पुलिस प्रमुख को भी नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर तथ्यात्मक और कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा है.

Farmers Protest : देश में कल ‘काला दिवस’ बनाने का एलान, आंदोलन के बीच फिर भड़के किसान संगठन; रामलीला मैदान में होगी महापंचायत

केंद्र सरकार से बातचीत के बीच किसानों ने आज दिल्ली कूच का आह्वान किया है। किसानों का दिल्ली कूच करने की घोषणा के तहत संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता और सदस्य मंगलवार सुबह से ही शंभू और खनौरी बॉर्डर पर रणनीति बनाने में जुट गए।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के सिद्धूपुर गुट की ओर से दिल्ली कूच के आह्वान पर हरियाणा से सटे शंभू और खनौरी बॉर्डर पर दिनभर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। जिला प्रशासन ने किसानों की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बातचीत करवाई। इसके बीच ही किसान की मौत की खबर मिलने पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि अब हालात का जायजा लेने के बाद ही वह आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। किसान मजदूर संगठन के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने किसानों का दिल्ली कूच आंदोलन को दो दिन के लिए स्थगित करने की बात कही है।

 

खनौरी बॉर्डर पर फिर बढ़ी हलचल

खनौरी बॉर्डर पर पचास मीटर पीछे ट्रैक्टर-ट्रालियां बैक लगाकर किसानों द्वारा बंद किया रास्ता, ताकि कोई आगे न जाए व किसी को कोई हरकत करने का मौका न मिले।

कल काला दिवस बनाने का लिया गया फैसला

किसान संगठनों ने कल यानी 23 फरवरी को काला दिवस बनाने का फैसला किया है। इस दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के पुतले फूंके जाएंगे। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेगा इस दिन WTO का पुतला भी फूंका जाएगा।

Satyapal Malik CBI Rahttps://kolar18.com/wp-admin/post-new.phpids: सीबीआई के छापे पर सत्यपाल मलिक ने दी पहली प्रतिक्रिया, किया बड़ा खुलासा

 

Satyapal Malik CBI Raids: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और उनके करीबियों के ठिकाने पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने गुरुवार 22 फरवरी 2024 को छापा मारा. इन सबके बीच पूर्व राज्यपाल ने प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर उनके आधिकारिक अकाउंट से उनका बयान जारी हुआ.

उनके अकाउंट से लिखा गया- पिछले 3-4 दिनों से मैं बिमार हूं ओर हस्पताल में भर्ती हूं. जिसके वावजूद मेरे मकान में तानाशाह द्वारा सरकारी एजेंसियों से छापे डलवाएं जा रहें हैं. मेरे ड्राईवर, मेरे साहयक के ऊपर भी छापे मारकर उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है. में किसान का बेटा हूं, इन छापों से घबराऊंगा नहीं. में किसानों के साथ हूं- सत्यपाल मलिक (पूर्व गवर्नर) #SatyapalMalik

जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई तलाशी अभियान चला रही है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपने कार्यकाल के दौरान आरोप लगाया था कि उन्हें किश्तवाड़ में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से संबंधित दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी.

किरू जलविद्युत परियोजना (624 मेगावाट), एक रन-ऑफ-रिवर योजना, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर प्रस्तावित है जो कि किश्तवाड़ से लगभग 42 किलोमीटर दूर है. इस परियोजना में 135 मीटर ऊंचे बांध और 156 मेगावाट की 4 इकाइयों के साथ एक भूमिगत पावर हाउस के निर्माण के लिए परिकल्पित किया गया है.

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किया गया असम में बना विशेष तिरंगा

 

दिवंगत सैनिकों की वीर नारियां “सद्भावना कार्यक्रम” में करती है तैयार तिरंगे

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आज मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में असम के तिनसुकिया में हस्तनिर्मित विशेष तिरंगा भेंट किया गया। सैनिक परिवार की वीर नारियां असम में भारतीय सेना की सद्भावना कार्यक्रम अंतर्गत संचालित लायपुली स्टिचिंग सेंटर में यह तिरंगे तैयार करने का कार्य करती हैं। इसमें मशीनों का उपयोग न किया जाकर, तिरंगे पूर्णत: हस्तकला से निर्मित किये जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इंदौर के लिट चौक फाउंडेशन के निखिल दवे और प्रखर दवे ने मुलाकात कर यह विशेष तिरंगा भेंट किया।

लिट चौक फाउंडेशन द्वारा नागरिकों को राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जांबाज सिपाहियों और सैन्य अधिकारियों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने के उद्देश्य से केन्द्र में निर्मित तिरंगे झंडे विशिष्ट व्यक्तियों को भेंट किए जाते हैं। तिरंगों के निर्माण से अर्जित आय भी सैनिक परिवारों के कल्याण के लिये व्यय की जाती है। राष्ट्र के लिए सैनिकों के योगदान के पुण्य स्मरण और युवा पीढ़ी को बलिदानियों के शौर्य से अवगत कराने के लिए इंदौर के लिट चौक फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

पीएम मोदी ने की मेहसाणा के वलीनाथ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, जानिए महत्व

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात में हैं। उन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए कई किसानों की मौजूदगी में गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया।

 

वलीनाथ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

इसके बाद पीएम मोदी मेहसाणा पहुंचे। यहां वलीनाथ महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया। सोमनाथ के बाद यह गुजरात का दूसरा सबसे बड़ा शिव मंदिर है। मान्यता है कि यहां भगवान श्री कृष्ण ने शिवलिंग की स्थापना की थी।

 

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा, ‘हमने पहली बार पशुपालकों और मछली पालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी है। हमने किसानों को ऐसे आधुनिक बीज दिए हैं, जो जलवायु परिवर्तन का मुकाबला कर सकें।भाजपा सरकार राष्ट्रीय गोकुल मिशन जैसे अभियानों के माध्यम से दुधारू पशुओं की नस्ल सुधारने का भी काम कर रही है।’

 

गन्ना किसानों को तोहफा देने के बाद बोले पीएम मोदी, ‘अन्नदाता के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध’

इससे पहले एमएसपी समेत अन्य मांगों पर जारी किसानों के आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी। सरकार ने बुधवार को 2024-25 सत्र के लिए गन्ने का एफआरपी 25 रुपये बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दी।

अब गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर अपने एक्स हेंडल पर प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने लिखा, देशभर के अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े हर संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इस कदम से हमारे करोड़ों गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ होगा।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...