SP-Congress Alliance: यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन इतनी सीटों पर हुआ फाइनल, जल्द घोषित होंगे उम्मीदवार

 

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हो गया है. यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन में अहम भूमिका प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की रही है. सपा-कांग्रेस की संयुक्त प्रेस कॉनफ्रेंस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस यूपी की 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि बची हुई 63 सीट पर सपा या अन्य दलों के उम्मीदवार होंगे उनका कांग्रेस समर्थन करेगी और बीजेपी को शिकस्त देंगे.

सपा-कांग्रेस की संयुक्त प्रेस कॉनफ्रेंस में शुरुआत में अविनाश पांडे ने कहा लोकतंत्र को बचाने के लिए और संविधान का सुरक्षित रखने के लिए यूपी में समाजवादी पार्टी और INC का सीटों का बंटवारा हो गया है. सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर अविनाश पांडे ने कहा कि एक कमेटी बनी थी. इस कमेटी के मध्यम से चर्चा हुई कि कैसे सभी लोकतांत्रिक पार्टियों को साथ में लाकर-बीजेपी को शिकस्त दे सकते हैं.

वहीं कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने कहा कि एक दूरगामी लक्ष्य को सामने रखते हुए एक गठबंधन को मान्यता दी गई है, जितनी भी चर्चा हुई, वो सार्थक हुई और अब हम मिलकर एक साथ चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस यूपी प्रभारी अविनाश पांडे, कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे.

देश के हालात हैं खराब- राजेंद्र चौधरी

वहीं सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा हम लखनऊ में आपसे बात कर रहे हैं पर भारत को बचाने का संदेश पूरे देश में जा रहा है. यूपी से ही बीजेपी 2014 में केंद्र में आई थी और 2024 में यहीं से बाहर जाएगी. सपा नेता ने कहा कि देश के हालात खराब हैं, किसान, नौजवान सड़कों पर हैं. मतदाताओं से निवेदन है कि सांप्रदायिकता के खिलाफ एकजुट हों.

बीजेपी को हटाने में कामयाब होगा ये गठबंधन- राजेंद्र चौधरी

सपा नेता ने कहा हम भारत के सम्मानित मतदाताओं से निवेदन करते हैं, जो लोकतांत्रिक अधिकार आपके पास है उसका आप पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता के साथ इस राष्ट्र को बचाने में इस्तेमाल करेंगे. हम समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के लोग ये मानते हैं कि ये गठबंधन बीजेपी को हटाने में कामयाब होगा और जो अभिव्यक्ति की आजादी छीनी गई है उसे हम वापस लाएंगे.

Vivah Muhurat March 2024: मार्च के महीने में ये रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त

 

March 2024 Vivah Muhurat: हिंदू धर्म में विवाह एक पवित्र बंधन है। जहां दूल्हा-दुल्हन 7 फेरे लेते हैं। साथ ही सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं। यही कारण है कि शादी के लिए शुभ मुहूर्त को महत्व दिया जाता है। जिसमें युवक और युवतियों की जन्म पत्रिका देखी जाती है। विवाह की तारीख ग्रह-नक्षत्रों को देखकर तय की जाती है। आइए देखते मार्च महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त कब है।

 

1 मार्च 2024, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त- सुबह 06.46 बजे से दोपहर 12.48 बजे तक,

नक्षत्र- स्वाति

2 मार्च 2024, शनिवार, शुभ मुहूर्त- रात 08.24 बजे से 3 मार्च 2024, रविवार सुबह 06.44 बजे तक

नक्षत्र- अनुराधा

3 मार्च 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त- सुबह 06.44 बजे से दोपहर 03.55 बजे तक

नक्षत्र- अनुराधा

4 मार्च 2024, सोमवार, शुभ मुहूर्त- रात 10.16 बजे से 5 मार्च 2024, मंगलवार सुबह 06.42 बजे तक

नक्षत्र- मुला

5 मार्च 2024, मंगलवार, शुभ मुहूर्त- सुबह 06.42 बजे से दोपहर 02.09 बजे तक

नक्षत्र- मुला

6 मार्च 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त- दोपहर 02.52 बजे से 7 मार्च 2024, गुरुवार सुबह 06.40 बजे तक

नक्षत्र- उत्तरा आषाढ़

7 मार्च 2024, गुरुवार, शुभ मुहूर्त- सुबह 06.40 बजे से सुबह 08.24 बजे तक

नक्षत्र- उत्तरा आषाढ़

10 मार्च 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त- रात 01.55 से 11 मार्च 2024, सोमवार, सुबह 06.35 बजे तक

नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद

11 मार्च 2024, सोमवार, शुभ मुहूर्त- सुबह 06.35 से 12 मार्च 2024, मंगलवार सुबह 06.34 बजे तक

नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद

12 मार्च 2024, मंगलवार, शुभ मुहूर्त- सुबह 06.34 बजे से दोपहर 03.08 बजे तक

नक्षत्र- रेवती

Salary Increment: देश में 9 फीसदी से ज्यादा बढ़ेगी सैलरी, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर रहेगा अव्वल नंबर पर

 

Jobs in India: देश की इकोनॉमी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है. संतुलित महंगाई, ब्याज दरों में स्थिरता और औद्योगिक उत्पादन के बढ़ते आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं. ऐसे में देश का नौकरीपेशा वर्ग भी उम्मीद लगाए बैठा है कि उसे भी इस स्थितियों का लाभ मिलेगा. साल 2024 में नौकरी करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है. इस साल उन्हें लगभग 9.5 फीसदी का सैलरी इंक्रीमेंट मिल सकता है. हालांकि, यह पिछले साल के आंकड़े 9.7 फीसदी से थोड़ा कम है.

सबसे ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में होगा इंक्रीमेंट

ग्लोबल प्रोफेशनल फर्म एऑन के सर्वे में दावा किया गया है कि इस साल जॉब करने वालों के सैलरी इंक्रीमेंट अच्छे रहेंगे. इसे देश का सबसे बड़ा और विस्तृत सर्वे बताया जा रहा है. इसमें 45 सेक्टर की 1414 कंपनियों से डाटा इकठ्ठा किया गया. इसमें रोचक बात यह सामने आई कि सबसे ज्यादा 10.1 फीसदी सैलरी इंक्रीमेंट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मिलने वाला है. इससे समझ आ रहा है कि देश में उत्पादन बड़ी संख्या में बढ़ने वाला है. इसके बाद लाइफ साइंसेज और फाइनेंशियल सर्विसेज में 9.9 फीसदी वेतन इजाफे की उम्मीद है.

साल 2023 में घटा एट्रीशन रेट

सर्वे के आंकड़ों से पता चलता है कि एट्रीशन रेट साल 2022 के 21.4 फीसदी से घटकर 2023 में 18.7 फीसदी रहा है. इससे स्पष्ट हो रहा है कि जॉब मार्केट में नौकरियों की संख्या अच्छी है. साथ ही प्रतिस्पर्धा भी बनी हुई है. एट्रीशन रेट घटने से कंपनियों को लाभ होता है. वह अपने रिसोर्सेज को सही ढंग से इस्तेमाल कर पाती हैं. इससे उनकी क्षमता में इजाफा होता है. साथ ही उनकी प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है.

टैलेंट को जोड़े रखना चाहती हैं कंपनियां

एऑन इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर रूपांक चौधरी ने बताया कि अर्थव्यवस्था में सुधार के चलते विभिन्न सेक्टर आगे बढ़ रहे हैं. वह टैलेंट को अपने साथ जोड़े रखना चाहते हैं. इसलिए सैलरी इंक्रीमेंट अच्छे रहने की पूरी उम्मीद है. भले ही दुनिया में सुस्ती का माहौल बना हुआ हो लेकिन, भारत में स्थिति बिलकुल विपरीत है. इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में तेजी बनी रहेगी और काफी निवेश भी आएगा. कंपनी के डायरेक्टर जंग बहादुर सिंह ने कहा कि साल 2023 में एट्रीशन रेट ज्यादा था. अब कंपनियां एम्प्लॉईज को 2024 में अपने साथ जोड़े रखने के लिए अच्छे इंक्रीमेंट देने को तैयार हैं.

बहन- बेटियों के कल्याण के लिए जारी कोई योजना बंद नहीं होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

मार्च माह की पहली तारीख को लाड़ली बहना योजना की जारी होगी किस्त

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहन-बेटियों के कल्याण के लिए जारी कोई योजना बंद नहीं होगी। लाड़ली बहना योजना में मार्च माह की किस्त पहली तारीख को बहनों के खाते में जारी कर दी जाएगी। मैं अपने आपको मुख्यमंत्री नहीं, जनता का मुख्य सेवक मानता हूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानसेवक हैं और मैं मुख्यसेवक के रूप में प्रदेश के विकास और जनकल्याण को समर्पित हूँ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बालाघाट में रोड-शो के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 650 करोड़ रुपए लागत की हिंदुस्तान ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और हिन्दुस्तान टेप्स प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन किया तथा बालाघाट जिले के 761 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। कार्यक्रम में सासंद ढाल सिंह बिसेन, पूर्व मंत्री गौरी शंकर बिसेन और पूर्व राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने उपस्थित जनसमुदाय को माताओं- बहनों का सम्मान-गरीबों की सेवा करने और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दिलवाया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हितग्राहियों से संवाद भी किया।

विकास प्रक्रिया में बालाघाट वासियों से सहयोगी बनने का किया आव्हान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार तेज गति से विकास को समर्पित है, इसी का प्रमाण है कि बड़ी संभावना वाले बालाघाट जिले में अनेकों विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास की इस प्रक्रिया में बालाघाट वासियों से सहयोगी बनने का आव्हान किया।

लोकार्पण एवं भूमिपूजन

बालाघाट में किये गये लोकार्पण एवं भूमिपूजन में 150 करोड़ की लागत से पीवीसी इन्सुलेशन इलेक्ट्रिकल मिरगपुर का निर्माण, 300 करोड़ की लागत से गुड़रूघाट में इंथेलॉल इकाई, 200 करोड़ की लागत से सारंडी में सिलिको, फेरो अलॉयज एवं स्टील इकाई का निर्माण, 12 करोड़ 51 लाख की लागत से किन्ही,खुरमुण्डी, अमई, कोचेवाही, बकोड़ा, बकोड़ी, पिपरझरी, धपेरा और बसेगांव के शासकीय हाई स्कूलों में विभिन्न निर्माण कार्य, 2 करोड़ 17 लाख की लागत से तिरोड़ी और मलाजखण्ड के शासकीय महाविद्यालयों में निर्माण कार्य, 11 करोड़ 43 लाख की लागत से झालीवाड़ा से मेहदुली मार्ग में चंदन नदी पर पुल का निर्माण तथा 20 करोड़ 42 लाख की लागत से विभिन्न ग्रामीण सड़क मार्ग निर्माण कार्य शामिल है। बालाघाट में 45 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से निर्मित 45 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है। इनमें अमृत-2.0 योजना के अंतर्गत 17 कारोड़ रुपए से अधिक की लागत से 20 शहरी पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही 14 करोड़ 63 लाख की लागत से 11 नवीन उपस्वास्थ्य केंद्रों में निर्माण कार्य, 6 करोड़ से अधिक की सड़कों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, एक करोड़ 38 लाख की लागत से बिरसा कचनारी में कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निर्माण और 5 करोड़ 24 लाख रुपए लागत से 3 उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण कार्य भी शामिल है।

सागर में रानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजाति क्षेत्र में कोदो-कुटकी के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पहले मंत्री परिषद की बैठक में रानी अवंती बाई और रानी दुर्गावती के नाम पर पुरस्कार की घोषणा की गई है। हमारा अतीत गौरवशाली है। गोंडवाना क्षेत्र में रानी दुर्गावती ने स्वाभिमान और आत्मसम्मान को डिगने नहीं दिया। सागर में शीघ्र ही रानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया जाएगा।

देश में संभावनाओं के आधार पर विकास और भावनाओं पर सनातन संस्कृति का सम्मान हो रहा है

डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में वनवासियों को साथ लेकर, प्राणी मात्र से प्रेम करते हुए भगवान श्री राम ने आदर्श पुत्र और आदर्श शासक का उदाहरण स्थापित किया। इसी का परिणाम है कि सभी आज भी राम राज्य की स्थापना की कामना करते हैं। जिसका अर्थ गरीब के जीवन से कष्ट मिटाना, देश को स्वाभिमान के साथ जीना सीखना और हर क्षेत्र में सुव्यवस्था स्थापित करना है। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर सबको गर्व है। देश में सांस्कृतिक अनुष्ठान का पर्व चल रहा है, देश में सर्वधर्म समभाव ही शासन संचालन का आधार है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश संभावनाओं के आधार पर विकास के मार्ग पर चल रहा है और भावनाओं के आधार पर सनातन संस्कृति अक्षुण्ण रहते हुए समृद्ध हो रही है।

अयोध्या से अरब देश तक आज हमारे देवालय दैदिप्यमान हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देशवासी भारत को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी। आज देश की अर्थव्यवस्था निरंतर प्रगति कर रही है, दुनिया के सभी प्रमुख देश भारत से मित्रता को आतुर हैं। आज अयोध्या से अरब देश तक हमारे देवालय दैदिप्यमान हैं। यही कामना है कि देश और सनातन संस्कृति इसी तरह आगे बढ़ती रहे। भारत विश्व की पहले नंबर की अर्थव्यवस्था बने, इस उद्देश्य के लिए मध्य प्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्यरत रहेगी और लोकतंत्र को सशक्त करेगी। मध्य प्रदेश देश का पहले नंबर का राज्य बनेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधानसभावार दौरे कर योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे विधानसभा वार दौरा कर विकास और जनकल्याण गतिविधियों का अवलोकन करेंगे तथा स्थानीय लोगों से संपर्क करेंगे। राज्य सरकार संवेदनशील है और गरीबों के हित को समर्पित है तथा पारदर्शी, जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करने और सामान्य जन के मान सम्मान को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

खुले में मांस-मछली के विक्रय पर प्रतिबंध

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में खुले में मांस के विक्रय पर प्रतिबंध है। खुले में मांस का विक्रय स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। मांस विक्रय के लिए पृथक से मार्केट विकसित किए जाएंगे। इसके लिए नगरीय निकायों को आवश्यकतानुसार राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण के लिए राज्य सरकार कार्यरत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के देश के विकास में योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार से लोगों की आशाएं- अपेक्षाएं होती हैं और सरकार की विकास के लिए जवाबदारी होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता की सभी आशाओं, अपेक्षाओं को पूरा किया है। देश के सामने विद्यमान सभी चुनौतियों का दृढ़ता पूर्वक सामना किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक के मामले में सही निर्णय लेकर मुस्लिम बहन-बेटियों के हितों की भी रक्षा की है। राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कार्यरत है।

भूमि पूजन तथा लोकार्पण से बालाघाट क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी

क्षेत्रीय सांसद ढाल सिंह बिसेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की डबल इंजन सरकार से प्रदेशवासियों की जो अपेक्षाएं हैं, वह सब पूरी होंगी। देश और प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। आगामी समय में विकास की गति और तेज होगी तथा नई लोक कल्याणकारी योजनाओं को भी स्वीकृतियां मिलेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पूर्व राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे ने बालाघाट जिले को आयुर्वेद महाविद्यालय की सौगात पर सहमति के लिए आभार माना। उन्होंने कहा कि आज हुए भूमि पूजन तथा लोकार्पण से बालाघाट क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी और रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। पूर्व मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन किया।

MP News: छिंदवाड़ा के अंकित सोनी बने आत्मनिर्भर

 

अंकित अब योजना की जानकारी अपने मिलने-जुलने वाले लोगों को भी दे रहे हैं

 

Chhindwara News: प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना से बिना ब्याज का ऋण लेकर छिंदवाड़ा के अंकित सोनी अब आत्मनिर्भर हो गये हैं। फोटो कॉपी और कम्प्यूटर सेंटर व्यवसाय से अंकित सोनी की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। अंकित बताते हैं कि उनका फोटो कॉपी और कम्प्यूटर सेंटर का व्यवसाय मंद गति से चल रहा था। साधनों की कमी की वजह से आमदनी कम होती जा रही थी। अंकित व्यवसाय तो बढ़ाना चाहते थे,लेकिन पूंजी की कमी से उनका यह सपना अधूरा था।

वे बताते हैं कि उनकी दुकान पर नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा के अधिकारी काम-काज के सिलसिले में आते रहते थे। उन्होंने मुझे बताया कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना में बिना ब्याज के 10 हजार रूपये मिल सकता है। इसके बाद प्रयास करने पर उसे भारतीय स्टेट बैंक की छिंदवाड़ा शाखा से 10 हजार रूपये का ऋण मिल गया। अब उसे रोजाना औसतन 800 रूपये की आमदनी हो जाती है। अब वे सुविधापूर्वक अपने परिवार का भरण-पोषण कर लेते हैं। ऋण की वापसी समय पर कर दी। इसके बाद उसे 50 हजार रूपये अतिरिक्त कार्यशील पूंजी भी मिल गई है। वे बताते हैं कि जरूरतमंद व्यक्ति इस सरकारी योजना का लाभ उठाएं, तो वे भी अपनी आर्थिक स्थिति अच्छी कर सकते हैं। अंकित ने इस योजना के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। अंकित अब इस योजना की जानकारी अपने मिलने-जुलने वाले लोगों को भी दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

 

भोपाल| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी के अवसान पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में रेडियो कार्यक्रमों को लोकप्रिय बनाने में अमीन सयानी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रेडियो कार्यक्रमों के प्रस्तुतीकरण की उनकी विलक्षणता आज भी लोगों की स्मृतियों में स्थाई रूप से रची बसी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हार्टफुलनेस के वैश्विक आध्यात्मिक गाइड कमलेश दाजी का किया अभिवादन

 

भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष तथा हार्टफुलनैस के वैश्विक आध्यात्मिक गाइड कमलेश दाजी का शाॅल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर निवास कार्यालय में अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान का भी अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जारी आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों और उनके विस्तार की भावी योजनाओं, विद्यार्थियों के लिए सीखने की प्रोन्नत विधाओं और जन अभियान परिषद के सहयोग से प्रदेश में वृक्षारोपण विस्तार की संभावनाओं के संबंध में दाजी से चर्चा की। संस्था से प्रशिक्षित बालिका कल्याणी ने अर्जित दक्षताओं का प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर हार्टफुलनैस संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

सस्ते हवाई सफर का लेना है मजा तो एयर इंडिया एक्सप्रेस लाया कम कीमत वाले फेयर, बस ये है शर्त

 

Air India Express: एयर इंडिया की लो-कॉस्ट सब्सिडियरी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नई कम कीमत वाले एक्सप्रेस लाइट फेयर को लॉन्च किया है जिसके जरिए बजट का ख्याल रखने वाले ट्रैवलर्स को सस्ते टिकट मिल सकें. एयरलाइन ने स्पेशल एक्सप्रेस लाइट फेयर नाम से इसे निकाला है लेकिन ये केवल उन्हीं पैसेंजर्स के लिए है जो चेक-इन बैगेज के बिना सफर करते हों.

इस स्कीम की खास बात जानें

एक्सप्रेस लाइट फेयर में पैसेंजर को केवल 7 किलो वाला स्टैंडर्ड केबिन बैगेज को ले जाने की अनुमति होगी. इस केबिन बैगेज के लिए यात्रियों को चेक-इन काउंटर पर नहीं जाना होगा और वो सीधा अपने साथ अपना बैगेज फ्लाइट पर ले जा सकेंगे.

एयर इंडिया एक्सप्रेस के बढ़ेंगे यात्री !

ये स्पेशल फेयर स्कीम एयरलाइन ने सोच समझकर निकाली है और इसका बड़ा रणनीतिक फायदा लेने के बारे में एयर इंडिया एक्सप्रेस सोच रही है. कंपनी का मानना है कि कॉस्ट इफेक्टिव इस इनीशिएटिव से कस्टमर्स और पैसेंजर्स दोनों को फायदा होगा और एयर इंडिया एक्सप्रेस से सफर करने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा.

किन-किन लोगों को ज्यादा फायदा होगा?

इन फेयर के साथ पैसेंजर्स अपना सफर और आसान पाएंगे जैसे कि बिजनेस मीटिंग्स के लिए फ्लाइट लेने वालों को, 1-2 दिन की यात्रा के लिए जाने वाले भी इस स्कीम से फायदा उठा सकते हैं. इस स्कीम में रेगुलर फेयर से कम दरों पर हवाई टिकट ऑफर किए जाएंगे जिनसे टिकट लेते समय आपकी जेब पर असर नहीं पड़ेगा. यानी की शॉर्ट ड्यूरेशन के लिए भी अगर कहीं जाना हो तो ये स्पेशल लाइट फेयर आपके लिए फायदेमंद हैं.

एयरलाइन ने क्या फायदा बताया

“एक्सप्रेस चेक-इन यात्रियों को काउंटरों और बैगेज बेल्ट पर लाइनों से बचने में सक्षम बनाता है और ‘एक्सप्रेस’ लाइट किराए पर बुकिंग करने वाले मेहमानों के लिए मैक्सिमम फ्लेक्सिबिलिटी और सुविधा मिलेगी. कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा है.

SP की लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी, बदायूं से शिवपाल यादव कैंडिडेट, धर्मेंद्र यादव की सीट को लेकर अटकलें

 

SP Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पांच सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा और सीनियर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव बदायूं सीट से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार होंगे. अब तक पार्टी ने 31 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. कैराना सीट पर भी सपा ने उम्मीदवार का एलान कर दिया. इस सीट को लेकर आरलएडी के साथ सपा का पेंच फंस गया था.

बदायूं से ही शिवपाल सिंह यादव को टिकट क्यों?

बदायूं सीट से धर्मेंद्र यादव दो बार सांसद रह चुके हैं. पिछले चुनाव में वो संघमित्रा मौर्य से हार गए थे. धर्मेंद्र यादव को इस बार यहां से टिकट नहीं दिया गया है. सपा के इस फैसले को स्वामी प्रसाद मौर्य की घेराबंदी के तौर पर भी देख जा रहा है. संघमित्रा मौर्य बदायूं में डटी हुई हैं, वो इस सीट पर अपनी तैयारियों को धार दे रही हैं. बीजेपी ने हालांकि, अभी तक उनके नाम का एलान नहीं किया है लेकिन सिटिंग सांसद के तौर पर उनकी तैयारी जोरों पर है.

पार्टी की नई लिस्ट में कौन कौन उम्मीदवार?

कैराना- इकरा हसन
बदायूं- शिवपाल सिंह यादव
बरेली- प्रवीण सिंह ऐरन
हमीरपुर- अजेंद्र सिंह राजपूत
वाराणसी- सुरेन्द्र सिंह पटेल

धर्मेंद्र यादव का क्या होगा?

इस बीच धर्मेंद्र यादव की सीट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र यादव को समाजवादी पार्टी आजमगढ़ से टिकट दे सकती है.

धर्मेंद्र यादव को कन्नौज और आजमगढ़ का प्रभारी बनाया गया

कन्नौज और आजमगढ़ में किसी एक सीट पर धर्मेंद्र यादव तो किसी एक सीट पर अखिलेश यादव चुनाव लड़ सकते हैं
कैराना से इकरा हसन को टिकट मिला है. इकरा हसन नाहिद हसन की बहन हैं जिनको 2022 में सपा ने कैराना विधानसभा से चुनाव लड़ाया था.
बरेली से प्रवीण ऐरन को टिकट दिया है. ये पूर्व में कांग्रेस से सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे हैं. नगर निकाय चुनाव के पहले ये सपा में शामिल हुए थे.
समाजवादी पार्टी ने कैराना लोकसभा क्षेत्र से इकरा हसन को टिकट दिया है. वो पूर्व सांसद तबस्सुम हसन की बेटी हैं. लंदन की यूनिवर्सिटी से एलएलएम किया है.

Rajyasabha Election 2024: मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए भाजपा के चार और कांग्रेस का एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

 

Rajyasabha Election 2024: भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा के पांच स्थानों के लिए मंगलवार को निर्विरोध निर्वाचन हो गया। भाजपा के एल मुरुगन, माया नारोलिया, बंशीलाल गुर्जर और कांग्रेस के अशोक सिंह को रिटर्निंग आफिसर ने निर्वाचन प्रमाण पत्र दे दिया। वहीं, भाजपा के एक अन्य प्रत्याशी वाल्मीकि धाम उज्जैन के पीठाधीश्वर उमेश नाथ महाराज निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने नहीं आ सके। वे बुधवार को इसे प्राप्त करेंगे और फिर निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

मंगलवार दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लेने की अवधि थी। इसके समाप्त होने के बाद सबसे पहले कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक सिंह विधानसभा स्थित रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय पहुंचे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता हेमंत कटारे विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ उपस्थित थे।

 

निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने के बाद अशोक सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व उन्हें दिया है, उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा। इसके बाद भाजपा के एल मुरुगन, माया नारोलिया, बंशीलाल गुर्जर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंचे और प्रमाण पत्र लिया।

तीनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सहित अन्य पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

गौरतलब है भाजपा ने 14 फरवरी को राज्‍यसभा प्रत्‍याशी के नामों की घोषणा की थी। साथ ही इसी दिन कांग्रेस ने भी अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाया था। बाद में प्रत्याशियों ने 15 फरवरी को नामांकन दाखिल किया था। वहीं भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के विरोध में कोई भी प्रत्याशी खड़ा नहीं हुआ है, ऐसे में ये सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

भाजपा ने इन्हें बनाया प्रत्याशी

भाजपा प्रत्‍याशी उज्जैन के उमेश नाथ महाराज वाल्मीकि समाज से आते हैं। उन्‍होंने छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों की समाप्ति के लिए उन्होंने कार्य किया है। इसी तरह तमिलनाडु के डा. एल मुरुगन केंद्रीय मंत्री हैं, उन्हें पूर्व में भी संगठन ने अवसर दिया। वे बड़े कद के हैं। उन्हें पुन: अवसर दिया गया है। मध्यप्रदेश से एक अन्य प्रत्याशी बंसीलाल गुर्जर का चयन हुआ है, जो मंडी सहित स्थानीय निकायों से जुड़े रहे हैं। वे किसान वर्ग के लिए भी आवाज उठाते रहे हैं। महिला मोर्चा संगठन से जुड़ी रही ओबीसी नेता नर्मदापुरम निवासी माया नरोलिया भी प्रत्याशियों में शामिल हैं।

कांग्रेस की ओर से सिर्फ एक नाम

कांग्रेस ने अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाया है। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने अशोक सिंह चार बार उम्मीदवारी कर चुके हैं लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। 2007 के लोकसभा उपचुनाव में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे अशोक सिंह को भाजपा की यशोधरा राजे सिंधिया ने 35 हजार वोट से हराया था।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...