MP CM News: पर्यावरण राज्य संरक्षण शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ यादव

 

सांची सोलर सिटी के बाद अन्य नगरों में भी बढ़ाएंगे सौर ऊर्जा का इस्तेमाल

 

MP CM News: भोपाल| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पृथ्वी को बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां राज्य शासन की प्राथमिकता है। पर्यावरण की रक्षा से संबंधित विशेषज्ञों के प्राप्त सुझावों पर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। नगरी और ग्रामीण निकायों द्वारा हरीतिमा के विकास के लिए स्थान सुरक्षित किए जाएंगे। इसके साथ ही सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव रविन्द्र सभागम में पर्यावरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की संस्कृति प्रकृति से जुड़ी है। हमारी जीवन शैली पेड़ पौधों और वनों के सम्मान का आव्हान करती है। हम वसुधा को परिवार मानते हैं। प्राचीन साहित्य की रचना भोज पत्रों पर हुई। आम के पत्तों से हम मंगल द्वार सजाते हैं। जिस देश को परमात्मा ने प्रकृति से जोड़ा है, वह देश विश्व को भी नया संदेश दे रहा है। प्रधानमंत्री नर्रेद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का यश विश्व में बढ़ रहा है। श्री मोदी ने यह उदाहरण स्थापित किया कि जहां दुनिया के कई देश ताकत के बल पर सत्ता के विस्तार में लगे हैं, वहीं भारत शांति का संदेश विश्व को दे रहा है। कोविड के समय अन्य राष्ट्रों को औषधियां बांटने और पर्यावरण क्षेत्र में सभी के सहयोग से अच्छे परिणाम लाने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की नेतृत्व क्षमता का परिचायक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में होने के बाद भी शिवराज जी पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण अभियान से जुड़े हैं। वे हमारे आदर्श हैं। उनके द्वारा गत तीन वर्ष से प्रतिदिन पौधा लगाने का कार्य प्रेरक है।उन्होंने विभिन्न समाजों, बच्चों और बुजुर्गों सभी को पौध रोपण से जोड़ा है। डॉ. यादव ने कहा कि प्रतिदिन एक पेड़ लगाने के कार्य से शिवराज जी ने अनेकों को जोड़ा ,यह हमारे लिए प्रेरणा की बात है। नागरिक अपनी जन्म वर्षगांठ या अन्य अवसर पर पेड़ लगाना चाहें तो उन्हें वृक्ष बैंक के माध्यम से पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे । सौर ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए सोलर पैनल की स्थापना के लिए नागरिकों को पूरा सहयोग मिलेगा। प्रदेश में सांची सोलर सिटी की पहचान बनी है। इस कार्य का विस्तार अन्य नगरों एवं ग्रामों में होगा।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों को दिलवाया संकल्प, रोज एक पेड़ लगाएंगे

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आज यहां नागरिकों ने वर्ष में कम से कम एक पेड़ लगाने, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य प्राप्त करने में सहयोग, घरों में सोलर पैनल की स्थापना, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और बेटा-बेटी से समान व्यवहार करने का संकल्प लिया है। प्रत्येक नगर और ग्राम में पर्यावरण के प्रति सजग नागरिकों की एक टीम तैयार कर सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों में सहयोग का संकल्प भी लिया गया है। धरती को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे प्रयास आवश्यक हैं। श्री चौहान ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश प्रगति पथ पर आगे बढ़ेगा। श्री चौहान ने पर्यावरण में आए विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आभार भी व्यक्त किया।

पर्यावरण विशेषज्ञों के संबोधन

आमंत्रित पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि आज विकसित देश अनेक कष्टों से गुजर रहे हैं। प्रकृति के प्रति सभी को गंभीर होना चाहिए। मध्यप्रदेश में आर्थिक विकास की तरह प्रकृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों का लेखा-जोखा रखा जा रहा है, जो अनुकरणीय है। प्रख्यात गीतकार समीर अंजान ने कहा कि उन्होंने सर्वाधिक गीत लिखने के कीर्तिमान बनाने के बाद अब यह संकल्प लिया है कि पर्यावरण पर केंद्रित गीत भी लिखेंगे। अर्जित आय का दस प्रतिशत हार्ट-फुलनेस जैसी संस्थाओं को देने का संकल्प भी लिया है। प्रख्यात पर्यावरण विद् दाजी ने कहा कि भारतीय जीवन परम्परा में प्रकृति के सम्मान और संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण आदतें शामिल हैं। इनमें तुलसी या अन्य पौधे को सूर्यास्त के पश्चात न तोड़ने, पीपल और अन्य वृक्षों की पूजा भी शामिल है। जो फल हमें बेहतरीन स्वाद देते हैं, उन पेड़ों मनुष्य कुछ नहीं देता। पर्यावरण सम्मेलन में सनातन परिवार, गायत्री परिवार, माँ आशापुरा दरबार जैसी संस्थाओं का सहयोग सराहनीय है।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि आज ग्लेशियर पिघल रहे हैं। यह विश्व के राष्ट्रों के लिए एक चेतावनी है। इसलिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं जिससे पर्याप्त प्राण वायु मिलती रहे। कार्यक्रम में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भोपाल की महापौर मालती राय, सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व सांसद आलोक संजर, सुमित पचौरी एवं अन्य जनप्रतिनिधि, हार्ट-फुलनेस संस्था और अन्य सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, पदाधिकारी और पर्यावरण प्रेमी, नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी दीदियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और अन्य अतिथियों का अभिन्नदन किया है। रामचंद्र मिशन की ओर प्रकाशित दाजी की पर्यावरण संबंधी पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री डॉ. यादव और पर्यावरण विद् जोशी ने किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं सभी उपस्थितों द्वारा आचार्य विद्यासागर जी के देवलोक गमन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों को दीं 400 करोड़ रुपए की सौगातें

 

 

MP  News: भोपाल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान अंतर्गत जम्मू से परियोजनाओं के डिजिटल लॉन्च कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के ज्ञान विज्ञान भवन से शामिल हुए। राज्यपाल डॉ पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों को 400 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

विश्वविद्यालयों में होंगे नवाचार,अनुसंधान और अधोसंरचना विकास के महत्वपूर्ण कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस राशि से विश्वविद्यालयों में नवाचार,अनुसंधान और अधोसंरचना विकास के महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न हो सकेगें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा मध्यप्रदेश की बेहतर उच्च शिक्षा प्रणाली के लिए दिए गए सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश उनकी आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और हम प्रदेश को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई सौगातों से वहां विकास के नए युग का आरंभ होगा। देश की एकता, अखण्डता के लिए प्रधानमंत्री मोदी का यह योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

देवी अहिल्या, रानी दुर्गावती, अवधेश प्रताप सिंह, पंडित एस एन शुक्ल और महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय को 20-20 करोड़ रुपए की सहायता स्वीकृत

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के अंतर्गत जम्मू में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू एम्स सहित 32 हजार करोड़ की 220 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान से युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण मिलने के साथ-साथ नई शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य भी पूरा होगा। कार्यक्रम में मल्टी डिसिपिनरी एजूकेशन एवं रिसर्च यूनिवर्सिटीज(मेरू)घटक के अंतर्गत बरकतउल्ला, विक्रम तथा जीवाजी विश्वविद्यालय को 100-100 करोड़ रुपए की सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्रान्ट टू स्ट्रेंथन यूनिवर्सिटीज(जीएसयू)घटक में देवी अहिल्या, रानी दुर्गावती, अवधेश प्रताप सिंह, पंडित एस एन शुक्ल और महाराज छत्रसाल बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय को 20-20 करोड़ रुपए की सहायता स्वीकृत की गई है। इससे विश्वविद्यालयों में अधोसंरचना विकास के लिए प्रशासनिक भवन, अकादमिक भवन, रिसर्च लैब, लाइब्रेरी बिल्डिंग,कम्प्यूटर लैब, हॉस्टल और क्लासरूम का निर्माण होगा। साथ ही राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय काँफ्रेंस, सेमिनार, वेबिनार, शैक्षणिक भ्रमण, संकाय संवर्धन और व्यवसायिक प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्रप्रभार) कृष्णा गौर, अपर मुख्य सचिव के सी गुप्ता, निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमेन डॉ. भरत शरण सिंह, कुलपति के के जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ किया पौधरोपण

पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी का किया सम्मान

भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ताबेबुइया (गुलाबी तुरही) का पौधा रोपा, ट्री वॉक की और पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी का सम्मान किया। मंत्रोच्चार के बीच हुए कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, सांसद वी.डी. शर्मा, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमियों तथा गणमान्य नागरिक ने भी पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने ट्री वॉक के दौरान स्मार्ट सिटी उद्यान में गत तीन वर्षों में लगाए गए पौधों का अवलोकन किया।

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाई उद्धवदास मेहता जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “वैदिक काल से विलीनीकरण तक भोपाल” पुस्तक का किया विमोचन

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाई उद्धव दास मेहता की पुण्यतिथि पर आईटीसी कमला पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा भाई उद्धव दास मेहता स्मृति न्यास द्वारा प्रकाशित पुस्तक “वैदिक काल से विलीनीकरण तक भोपाल” का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के विकास और राजधानी बनाने में भाई उद्धवदास मेहता के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि वे हिन्दू महासभा, जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय रहे। उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन को इस अंचल में नेतृत्व प्रदान किया, वे धर्म ग्रंथों के अध्ययन के लिए विशेष रूप से बनारस गए। सनातन संस्कृति के मूल्यों को बनाए रखने में उनके योगदान और कठिन परिस्थितियों में हिन्दू उत्सव समिति में उनकी सक्रियता पर हमें गर्व है। भाई उद्धवदास मेहता ने पूरे समाज को दिशा दिखाई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह बदलते दौर का भारत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक अनुष्ठान का यज्ञ चल रहा है, सम्राट विक्रमादित्य, राजा भोज के समृद्ध और गौरवशाली अतीत की धरोहर को सहेजने और उसे पुष्पित-पल्लवित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुस्तक “वैदिक काल से विलीनीकरण तक भोपाल” के लेखक रमेश शर्मा ने तथ्यों का समग्रता में प्रस्तुतिकरण और विश्लेषण किया है।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सदस्य रघुनंदन शर्मा एवं राहुल कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Rajasthan News: चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में AAP उम्मीदवार मेयर घोषित, सचिन पायलट बोले- ‘मैं हैरान हूं कि…’

 

Chandigarh Mayor Election: सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पार्षद कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ का मेयर घोषित कर दिया. वहीं इस मामले पर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पायलट ने कहा कि मुझे हैरानी कि इसमें सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ा. सचिन पायलट ने अपने संदेश में लिखा, ‘सुप्रीम कोर्ट जिंदाबाद.’

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं. वास्तव में, हमें यह देखना चाहिए कि चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं के अधिकार और विश्वसनीयता को कम किया गया है, यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है. मुझे आश्चर्य है कि सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा और रिकॉर्ड सही करना पड़ा. इसे चुनाव आयोग के भविष्य के कामकाज का एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए.”

कुलदीप कुमार होंगे चंडीगढ़ मेयर

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (20 जनवरी) को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए आम आदमी पार्टी के पार्षद कुलदीप को चंडीगढ़ का नया मेयर घोषित किया है. इससे पहले चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने 8 पार्षदों के वोटों को अवैध घोषित कर दिया था. इसकी वजह से आप पार्षद मेयर का चुनाव हार गए थे और बीजेपी पार्षद ने मनोज सोनकर चंडीगढ़ के नए मेयर बने थे. हालांकि उन्होंने बीते दिनों मेयर पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कुलदीप कुमार के मेयर बनने का रास्ता साफ हो गया.

‘अनील मसीह को मिले सख्त सजा’

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नए मेयर कुलदीप कुमार ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि सच को परेशान किया जा सकता है, लेकिन दबाया नहीं जा सकता है. रिटर्निंग ऑफिसर अनील मसीह पर आरोप लगाते हुए कुलदीप कुमार ने कहा कि उन्होंने निष्पक्ष चुनाव कराने की बजाय भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के तौर पर काम किया. उन्होंने ऐसा करके सरासर गलत किया और लोकतंत्र की हत्या करने की पूरी कोशिश की. जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई और नोटिस भी जारी किया है. उन्होंने अनील मसीह को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है.

Rajya Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक सिंह जीते

Rajya Sabha Elections 2024 In MP: राज्यसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक सिंह ने जीते दर्ज की है. वहीं उनकी जीत पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी बधाई दी है. कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर लिखा, “मध्य प्रदेश से राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने पर कांग्रेस के संघर्षशील निष्ठावान साथी अशोक सिंह को हार्दिक बधाई.”

गौरतलब हो कि ऊपरी सदन में हाल ही में 15 राज्यों के 56 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के बाद ये सीटें खाली हो गई थी. इस दौरान मध्य प्रदेश की भी पांच राज्यसभा सीटें खाली थी. राज्यसभा चुनाव में इस बार मध्य प्रदेश से कांग्रेस ने अशोक सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था. वह इससे पहले तीन बार ग्वालियर सीट से लोकसभा का चुनाव हार चुके हैं. अशोक सिंह को राज्यसभा की टिकट दिए जाने के बाद सियासी गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. अशोक सिंह को मध्य प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुना गया.

ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस को मिला बड़ा चेहरा

अशोक सिंह के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर इस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अशोक सिंह को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का धुर विरोधी माना जाता है. ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी का दामन थामने के बाद प्रदेश में ग्वालियर-चंबल में कोई बड़ा चेहरा नहीं था. अशोक सिंह की इस क्षेत्र में पकड़ मजबूत मानी जाती है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अशोक सिंह लोकसभा चुनाव में सिंधिया के किले में सेंध लगा सकते हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के 66 विधायक हैं, ऐसे में कांग्रेस विधायकों की संख्या को देखते हुए अशोक सिंह का राज्यसभा पहुंचना तय था.

इन सदस्यों का कार्यकाल हुआ था खत्म

बीजेपी ने मध्य प्रदेश में राज्यसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारे उतारे थे. इनमें डॉ एल मुरुगन, माया नारोलिया, उमेश नाथ महाराज और बंसीलाल गुर्जर को टिकट दिया है. मध्य प्रदेश में कोटे से बीजेपी के कविता पाटीदार, एल मुरुगन, अशोक सोनी और अजय प्रताप सिंह का कार्यकाल राज्यसभा में पूरा हो गया था, इसी तरह से कांग्रेस कोटे से राजमणि पटेल का कार्यकाल पूरा हुआ था. बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों में से सिर्फ एल. मुरुगन को दोबारा राज्यसभा का टिकट मिला है.

Rajya Sabha Election 2024: सोनिया गांधी निर्विरोध जीतीं राज्यसभा का चुनाव

 

Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार (20 फरवरी, 2024) को निर्विरोध राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुनाव में जीत दर्ज की. साथ ही बीजेपी के चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ भी चुने गए हैं.

विधानसभा के प्रमुख सचिव और राज्यसभा के निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि राजस्थान से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव- 2024 के लिए तीन सीटों पर तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है.

दरअसल, राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान में तीन सीटों के चुनाव होना था और तीन उम्मीदवारों ने ही नामांकन पत्र प्रस्तुत किए. चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख थी. किसी प्रत्याशी के नाम वापस नहीं लिए जाने पर तीनों उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया गया. जरूरत होने पर वोटिंग 27 फरवरी को होनी थी.

किनका कार्यकाल खत्म हो रहा है?

राजस्थान से राज्यसभा सदस्य डॉ. मनमोहन सिंह (कांग्रेस) और भूपेन्द्र सिंह (बीजेपी) का कार्यकाल तीन अप्रैल को समाप्त हो रहा है. एक खाली सीट पर चुनाव हुआ है क्योंकि बीजेपी के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने विधायक चुने जाने के बाद दिसंबर में सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटें हैं. इसके साथ कांग्रेस के छह और बीजेपी के चार सांसद हो जायेंगे.

IIT Bhilai: प्रधानमंत्री मोदी ने 400 एकड़ में फैला आइआइटी भिलाई कैंपस का किया वर्चुअल लोकार्पण

PM News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू से भिलाई आइआइटी के स्थाई कैंपस तथा कवर्धा और कुरुद केन्द्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का आनलाइन लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद विजय बघेल, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा और ललित चंद्राकर भी मौजूद रहे।

साथ ही प्रधानमंत्री कवर्धा तथा कुरुद में केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर भिलाई आइआइटी के अधिशासी मंडल के अध्यक्ष के वेंकटरमन ने स्वागत भाषण दिया। भिलाई आइआइटी के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भिलाई आइआइटी के सात वर्षों के सफर की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि आइआइटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री ने 14 जून 2018 को रखी थी।

इसके निर्माण का कार्य आठ जुलाई 2020 से शुरू हुआ था। आइआइटी का परिसर 400 एकड़ में फैला है। भिलाई आइआइटी में निर्माण कार्य में बहुत सी इमारतों के नाम प्रदेश के प्रमुख नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गए हैं।

कोलार की अंदरूनी सड़कें अधिकतम चौड़ी की जायेंगी- रामेश्वर

 

विधायक रामेश्वर शर्मा ने वार्ड 83 के निर्मला देवी मार्ग पर नाली निर्माण कार्य का अवलोकन किया साथ ही विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य रविंद्र यति, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक बंधु उपस्थित रहे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कोलार की अंदरूनी सड़कों को अधिकतम चौड़ा किया जाएगा। सड़क निर्माण से पहले सिवेज़ एवं पेय जल के कनेक्शन सुनिश्चित किया जाये। सड़क निर्माण के बाद सड़क खोद कर कनेक्शन देने वालों पर कार्यवाही होगी।

फाइन एवेन्यू फेस 2, 3 में नई सीवेज लाइन की मांग

नगर निगम द्वारा क्षेत्र में अनेकों स्थान पर सीवेज लाइन को नहीं बिछाया है, पेरिस सोसाइटी और फाइन एवेन्यू – 2 में सीवेज लाइन नेटवर्क घरों के पीछे होने और सीवेज पर पक्के निर्माण होने के कारण रहवासी बार बार सीवेज भर जाने से परेशान रहते है। कई बार बरसात में जलभराव की स्थिति बन जाती है।

रहवासी अनुज चौरसिया बताया हम लगातार सीवेज कनेक्शन की मांगा करते रहे है, सीवेज लाइन डालने की एक साल पहले लिखित में सामूहिक आवेदन कर चुके है।

नगर निगम के जोन 18 के इंजीनियर अंकित रघुवंशी का कहना है फाइल बनी है, बजट नहीं मिल रहा है।

BAFTA Awards: सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म बनी ‘ओपेनहाइमर’, देखिए BAFTA Film Awards की विनर्स लिस्ट

BAFTA Film Awards

 

BAFTA Awards 2024 : बीते दिन लंदन में ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स यानी बाफ्टा फिल्म अवाॅर्ड का आयोजन किया गया। ये अवाॅर्ड काफी प्रतिष्ठित अवाॅर्ड्स में से एक माना जाता है। ब्रिटिश और इंटरनेशनल फिल्मों सहित कई कैटेगरी में स्टार्स को सम्मानित किया गया है। पिछले दो अवाॅर्ड सेरेमनी की तरह इस अवाॅर्ड सेरेमनी में भी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ का ही दबदबा रहा है। यह फिल्म सबसे ज्यादा अवाॅर्ड जीतने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने सात अवाॅर्ड्स अपने नाम किए हैं

 

बता दें कि ओपेनहाइमर फिल्म ने 1 बिलियन से भी ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले फिल्म गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स और क्रिटिक्स च्वाइस अवाॅर्ड्स में बड़ी जीत हासिल कर चुकी है। इतना ही नहीं, ऑस्कर में भी यह फिल्म सबसे आगे रही है। इस फिल्म के साथ-साथ ऐसे कई स्टार्स और मूवीज हैं, जिन्होंने यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। यहां देखिए बाफ्टा फिल्म अवाॅर्ड्स 2024 के विनर्स की लिस्ट।

 

बेस्ट फिल्म
ओपेनहाइमर; क्रिस्टोफर नोलन, चार्ल्स रोवेन, एम्मा थॉमस

बेस्ट लीडिंग एक्ट्रेस
एम्मा स्टोन, पुअर थिंग्स

बेस्ट लीडिंग एक्टर
सिलियन मर्फी; ओपेनहाइमर

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
दा’वाइन जॉय रैंडोल्फ, द होल्डओवर

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
रॉबर्ट डाउने जूनियर; ओपेनहाइमर

ईई राइजिंग स्टार अवार्ड
(जनता द्वारा वोट दिया गया)
मिया मैककेना ब्रूस

बेस्ट डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन, ओपेनहाइमर

बेस्ट मेकअप एंड हेयर

पुअर थिंग्स, नादिया स्टेसी, मार्क कूलियर, जोश वेस्टन
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
पुअर थिंग्स, होली वाडिंगटन

आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म
द जोन ऑफ इंटरेस्ट, जोनाथन ग्लेज़र, जेम्स विल्सन

बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट एनीमेशन
जेलीफिश, रॉस स्ट्रिंगर, बार्टोज स्टैनिस्लावेक, एलेक्जेंड्रा सिकुलक

बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म
जेलीफिश एंड लॉबस्टर, यास्मीन अफ़ीफ़ी, एलिज़ाबेथ रुफ़ाई

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
पुअर थिंग्स, शोना हीथ, जेम्स प्राइस, ज़ुस्ज़सा मिहालेक

बेस्ट साउंड
द जोन ऑफ इंटरेस्ट,जॉनी बर्न, टार्न विलर्स

बेस्ट ओरिजिनल स्कोर
ओपेनहाइमर, लुडविग गोरान्सन

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री
ट्वेंटी डेज इन मारियुपोल, मस्टीस्लाव चेर्नोव, राने एरोनसन रथ, मिशेल मिज़नर

बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले
अमेरिकन फिक्शन, कॉर्ड जेफरसन

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
ओपेनहाइमर; होयते वैन होयटेमा

बेस्ट एडिटिंग

ओपेनहाइमर, जेनिफ़र लेम

बेस्ट कास्टिंग

द होल्डओवर, सुसान शॉपमेकर

बेस्ट फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज
द जोन ऑफ इंटरेस्ट, जोनाथन ग्लेज़र, जेम्स विल्सन

आउटस्टैंडिंग डेब्यू बाय ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर

अर्थ मम्मा. सवाना लीफ (राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर), शर्ली ओ’कॉनर (प्रोड्यूसर), मेडब रिओर्डन (प्रोड्यूसर)

बेस्ट एनिमेटेड फिल्म
द बॉय एंड द हेरोन, हयाओ मियाज़ाकी, तोशियो सुजुकी

बेस्ट स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स
पुअर थिंग्स, साइमन ह्यूजेस

बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले
एंनाटॉमी ऑफ ए फाल, जस्टिन ट्रायट, आर्थर हरारी

बता दें कि बाफ्टा फिल्म अवाॅर्ड 2024 रविवार को लंदन में आयोजित किया गया था। यह अवाॅर्ड आज यानी 19 फरवरी को भारत में सुबह 12.30 बजे टेलीकास्ट होगा। यह लायंसगेट प्ले में देखा जा सकता है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...