Business News: Airtel और Jio को पीछे छोड़ने के लिए BSNL का मास्टर प्लान, Vodafone-Idea के साथ मिलकर होगा ‘खेला’

BSNL's master plan

 

BSNL 4G Network: भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का एक वक्त भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में दबदबा हुआ करता था, लेकिन अब शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जियो और एयरटेल का दबदबा बढ़ा जा रहा है और मोबाइल यूज़र्स बीएसएनएल नेटवर्क को छोड़ते जा रहे हैं.

BSNL ने बनाया नया प्लान

बीएसएनएल यूज़र्स की संख्या में पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा गिरावट आई है. ऐसे में बीएसएनएल अपने ग्राहकों को जोड़ रखने और पुराने ग्राहकों को वापस बुलाने के लिए एक नए मास्टर प्लान के साथ आया है, और इसके लिए सरकार को चिट्ठी भी लिखी है.

बीएसएनएल ने सरकार से कहा है कि वो अपनी 4G सर्विस को पूरे देश में पहुंचाने के लिए वोडाफोन-आइडिया कंपनी के 4जी नेटवर्क का इस्तेमाल करना चाहते हैं. बीएसएनएल ने इसके लिए सरकार से इजाजत मांगी है. आपको बता दें कि वोडाफोन-आइडिया कंपनी ने सरकार की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है, जो कि करीब 33.1 फीसदी है. इसका मतलब है कि अगर सरकार चाहे तो वो वोडाफोन-आइडिया के 4जी नेटवर्क का इस्तेमाल बीएसएनएल के लिए कर सकती है.

सरकार को लिखी चिट्ठी

दरअसल, बीएसएनएल की चिंता को जाहिर करते हुए बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन ने आईटी मिनिस्टर अश्विणी वैष्णव को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें कंपनी ने कहा था कि बीएसएनएल टेलिकॉम कंपनी का नेटवर्क देश के हर हिस्से में उपलब्ध नहीं है. इस वजह से देश के जिन हिस्सों में बीएसएनएल का नेटवर्क मौजूद नहीं है, वहां वोडाफोन आइडिया के 4जी नेटवर्क का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए, क्योंकि इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों में सरकार की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है.

बीएसएनएल ने सरकार से कहा कि देश के हर हिस्से में 4जी सर्विस उपलब्ध ना होने और जियो, एयरटेल द्वारा 5जी सर्विस दिए जाने के कारण बीएसएनएल के यूज़र्स जियो और एयरटेल में शिफ्ट हो रहे हैं. इस कारण से बीएसएनएल वोडाफोन आइडिया की 4जी नेटवर्क का इस्तेमाल करने की इजाजत मांग रही है, ताकि अपनी 4जी सर्विस को पूरे देश में फैला सके.

PM मोदी जम्मू को देंगे 30 हजार करोड़ रुपये की सौगात; IIT, एम्स और नई सड़कों-नई ट्रेनों का मिलेगा गिफ्ट

Modi will give

 

PM Modi Jammu Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 फरवरी यानी मंगवलार को जम्मू का दौरा करेंगे और यहां 30,500 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी यहां जिन प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखने के साथ देश को समर्पित करेंगे उनमें सड़क, रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, एजूकेशन, रेल, एविएशन, पेट्रोलियम सहित नागरिक बुनियादी ढांचे जैसे कई सेक्टर शामिल हैं.

क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम

20 फरवरी यानी कल मंगलवार को सुबह लगभग 11:30 बजे, जम्मू के मौलाना आज़ाद स्टेडियम में एक सार्वजनिक समारोह में, प्रधानमंत्री 30,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही कई और परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा. पीएम मोदी ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू’ कार्यक्रम के तहत कई सरकारी स्कीमों के बेनेफिशयरीज के साथ भी बातचीत करेंगे.

एजूकेशन सेक्टर के लिए 13,375 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स

देश भर में एजूकेशन को बढ़ावा देने के लिए IIT जम्मू, IIM जम्मू का उद्धघाटन किया जाएगा और इसे राज्य के लोगों के साथ राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा. इसके अलावा आईआईटी भिलाई, आईआईटी तिरूपति, आईआईआईटीडीएम कांचीपुरम, आईआईएम बोधगया, आईआईएम विशाखापत्तनम, भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) कानपुर जैसे कई बड़े शिक्षा संस्थानों का उद्घाटन और समर्पण यहीं से किया जाएगा.

AIIMS जम्मू का होगा उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी एम्स जम्मू का उद्घाटन करेंगे जिसका फरवरी 2019 में पीएम ने शिलान्यास भी किया था. पीएम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), विजयपुर (सांबा), जम्मू का उद्घाटन करेंगे. सरकार की प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत इन एम्स की स्थापना की गई है.

सैकड़ों नए सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा ज्वॉइनिंग ऑर्डर

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर के करीब 1500 नए सरकारी कर्मचारियों को ज्वॉइनिंग ऑर्डर बांटेंगे.

जम्मू-कश्मीर को नई ट्रेनों की सौगात

प्रधानमंत्री घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन और संगलदान स्टेशन और बारामूला स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इसके तहत वो जम्मू-कश्मीर में निहाल-खारी-सुम्बर-संगलदान (48 किलोमीटर) और नई इलेक्ट्रिफाइड बारामूला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान सेक्शन (185.66 किलोमीटर) के बीच नई रेल लाइन समेत कई रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

सड़क के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स का मिलेगा गिफ्ट

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री जम्मू को कटरा से जोड़ने वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के दो पैकेज (44.22 किलोमीटर) सहित अहम रोड प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे. दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के दो पैकेज के जरिए काम पूरा हो जाने पर तीर्थयात्रियों को माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर के सफर को करना बेहद आसान होगा.

1. श्रीनगर रिंग रोड को चार लेन का बनाने के लिए दो फेज

श्रीनगर रिंग रोड को चार लेन करने के फेज 2 में मौजूदा सुंबल-वायुल एनएच-1 को अपग्रेड करना शामिल है. 24.7 किलोमीटर लंबा यह ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट, श्रीनगर शहर और उसके आसपास की भीड़ को कम करेगी. इससे मानसबल झील और खीर भवानी मंदिर जैसे पॉपुलर पर्यटन स्थलों तक कनेक्टिविटी में सुधार होगा. लेह, लद्दाख की यात्रा का समय भी घट जाएगा.

2. NH-01 के श्रीनगर-बारामूला-उरी 161 किमी लंबे स्ट्रेच के अपग्रेडेशन के लिए पांच पैकेज

NH-01 के श्रीनगर-बारामूला-उरी 161 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच के अपग्रेडेशन से स्ट्रेटेजिक मजबूती मिलेगी जिससे बारामूला और उरी के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.

3. NH-444 पर कुलगाम बाईपास और पुलवामा बाईपास का कंस्ट्रक्शन

काजीगुंड – कुलगाम – शोपियां – पुलवामा – बडगाम – श्रीनगर को जोड़ने वाले NH-444 पर कुलगाम बाईपास और पुलवामा बाईपास भी जम्मू-कश्मीर रीजन में सड़क और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा.

जम्मू हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का होगा उद्घाटन

प्रधानमंत्री जम्मू एयरपोर्ट पर एक नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखेंगे जो 40,000 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला होगा. नई टर्मिनल बिल्डिंग पीक आवर्स के दौरान लगभग 2000 यात्रियों को सर्विस दे पाएगी.

पेट्रोलियम डिपो की आधारशिला भी रखेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी जम्मू में पेट्रोलियम डिपो की आधारशिला भी रखेंगे. लगभग 677 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ये अल्ट्रामॉर्डन फुली ऑटोमैटिक डिपो होगा जिसमें मोटर स्पिरिट (एमएस), हाई स्पीड डीजल (एचएसडी), सुपीरियर केरोसिन ऑयल (एसकेओ) के स्टोरेज के लिए लगभग 100000 केएल की स्टोरेज कैपिसिटी होगी. इसी डिपो में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ), इथेनॉल, बायो डीजल और विंटर ग्रेड एचएसडी भी मिला करेगा.

PM Modi In Sambhal : कल्कि धाम में पीएम मोदी ने किया कृष्ण-सुदामा और चावल की पोटली का उल्लेख, जानिए कारण

Krishna-Sudama and rice bundle

 

National News: संभल (उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी संभल पहुंचे और कल्कि धाम का शिलान्यास किया। पूर्व में कांग्रेस नेता रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम् के विशेष आमंत्रण पर पीएम मोदी यहां पहुंचे। खास बात यह है कि इस मौके पर कुमार विश्वास और क्रिकेटर मोहम्मद शमी भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने जय मां कैला देवी, बूढ़े बाबा की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया।

पीएम मोदी ने कहा, संभल की भूमि से अध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को लालायित है। एक और पवित्र धाम की नींव रखी जा रही है। कल्कि धाम के शिलान्यास का अवसर मिला। सभी देशवासियों और विश्व भर के श्रद्धालुओं को शुभकामना देता हूं।

पीएम ने आगे कहा, कुछ ऐसे काम हैं, जो पीछे के लोग मेरे लिए ही छोड़ गए हैं। आपका आशीर्वाद रहा तो सभी अच्छे काम पूरे करेंगे। कल्कि धाम आस्था के केंद्र के रूप में उभरेगा। आज शिवाजी महाराज की जन्मतिथि भी है, हिंदुत्व को जाग्रत करने में उनका योगदान है, उनसे हमें सीख मिलती है।

पीएम मोदी ने आगे कहा, आज कल्कि धाम के शिलान्यास का जो आनंद प्रमोद कृष्णम को हो रहा, उससे कहीं अधिक आनंद उनकी माता जी की आत्मा को हो रहा होगा। आचार्य जी ने दिखाया कि कैसे एक बेटा अपनी मां के सपने को पूरा करने में अपना जीवन लगा देता है। ये ईश्वर की कृपा है, उन्होंने मुझे माध्यम बनाया, मुझसे शिलान्यास करवाया।

पीएम मोदी ने किया कृष्ण-सुदामा का उल्लेख

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, आचार्य जी कह रहे थे कि मेरे पास देने को कुछ नहीं। अच्छा हुआ कि मुझे कुछ दिया नहीं। आप सुदामा की तरह चावल की पोटली की तरह कुछ देते और उसकी वीडियो बन जाती तो सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल हो जाती।

आचार्य जी ने बताया कि मंदिर बनाने के लिए उन्हें पिछली सरकार में कितना संघर्ष करना पड़ा। कहा गया कि मंदिर निर्माण से कानून व्यवस्था बिगड़ जाएगी। हमारी सरकार के निर्णय से अब वे निश्चिंत हैं।

सीएम योगी का संबोधन

संभल में हिंदू तीर्थ कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘पिछले 10 वर्षों में हमने एक नया भारत देखा है। देश नए विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है भारत।’

MP News: अति गंभीर बीमारी से पीड़‍ित बच्चे की जान बिना एंटीबायोटिक दिए बचाई, अब यूनिसेफ प्रकाशित करेगा यह कहानी

serious disease without giving antibiotics

 

Dewas News: देवास जिले के सोनकच्छ के सरकारी अस्पताल में स्वस्थ हालत में जन्म लेने के बाद अगले ही दिन बच्चे की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ी, उसे नाक-कान, शौच करने की जगह से खून आने के बाद तत्काल देवास जिला अस्पताल के एसएनसीयू रेफर कर दिया गया।

यहां तुरंत उपचार शुरू किया गया, जो सुविधाएं मौजूद नहीं थी, उनको आउटसोर्स से जुटाया गया। 10 दिनों तक बच्चे का उपचार चला, खास बात यह रही कि इस दौरान एक भी डोज एंटीबायोटिक दवा का नहीं दिया गया। यह घटना पिछले साल जून की है जिसको यूनिसेफ अपनी बुक में प्रकाशित करने की तैयारी में है।

पड़ोसी जिले सीहोर के जावर की निवासी 20 वर्षीय शिवानी पति किशन का प्रसव देवास जिले के सोनकच्छ के शासकीय अस्पताल में 23 जून 2023 को हुआ था। जन्म के समय बच्चे का वजन 3.2 किलो था और वह पूरी तरह से स्वस्थ था।

अगले दिन 24 जून को सुबह अचानक उसे कान, नाक, शौच करने की जगह से खून निकलने लगा। तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से देवास एसएनसीयू पहुंचाया गया। एसएनसीयू प्रभारी डा. वैशाली निगम ने बताया यहां जांच के दौरान गंभीर हालत को देख रेफर करने का सोचा गया लेकिन समय कम था।

ऐसे में बच्चे के स्वजनों की अनुमति लेकर उपचार शुरू किया गया। लक्षणों के हिसाब से बच्चे में विटामिन-के की कमी की पहचान की गई लेकिन इसकी पुष्टि के लिए लैब टेस्ट करवाने का समय नीं था, इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के प्रयासों से आउटसोर्स से फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा (एफएफपी) का इंतजाम करके उसे बच्चे को चढ़ाया गया।

MP CM News: सुकन्या समृद्धि योजना एक अभिनव योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Sukanya Samriddhi Yojana

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव को भगवान श्री राम दरबार का चित्र भेंट

भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंत्रालय में मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल मध्यप्रदेश बृजेश कुमार ने भेंट कर मध्य प्रदेश डाक परिमंडल की गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बृजेश कुमार ने भगवान श्री राम दरबार का चित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि बेटियों और बहनों के कल्याण के लिए संचालित बचत एवं बीमा योजनाओं की समीक्षा के लिए महिला बाल विकास और डाक विभाग की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव को डाक विभाग द्वारा हाल ही में राममंदिर पर जारी की गई विशेष डाक टिकिट भी भेंट की गईं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मध्यप्रदेश डाक परिमंडल के अंतर्गत डाक घरों द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना सहित संचालित की जा रही अन्य बचत योजनाओं एवं शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन का विवरण भी दिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना एक अभिनव योजना है। बेटियों के हित में मध्यप्रदेश में योजना का अच्छा क्रियान्वयन हो रहा है, जो सराहनीय है। डाक विभाग द्वारा बेटियों और बहनों के हित में अन्य बचत और बीमा योजनाओं का भी सभी जिलों में विस्तार होना चाहिए। यह महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि महिला बाल विकास और डाक विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में शीघ्र ही इन योजनाओं की समीक्षा कर बेहतर परिणाम प्राप्त करने का कार्य किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ योजना का एक हिस्सा है। इसमें दस वर्ष से कम आयु की बालिका के माता- पिता खाता प्रारंभ कर सकते हैं। न्यूनतम डिपाजिट राशि 250 रुपए है। खाता 21 वर्ष में मैच्योर होता है। यह योजना बेटियों की शिक्षा और उनके शादी ब्याह के लिए रकम जुटाने में मदद करती है। माता-पिता चाहें तो 18 साल की उम्र में बेटी की शादी होने तक खाते को संचालित कर सकते हैं। योजना में ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है। योजना में आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के अंतर्गत एक वर्ष में अधिक तक डेढ़ लाख रुपए की छूट का भी प्रावधान है। केंद्र सरकार द्वारा 2015 में यह योजना प्रारंभ की गई है।

MP CM News: गौ-माता के सम्मान के लिए महत्वपूर्ण फैसले शीघ्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

respect of mother cows

 

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण से चर्चा में कहा कि प्रदेश में गौ-माता के सम्मान के लिए शीघ्र ही कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं। डॉ. यादव ने कहा कि अक्सर वर्षा काल में प्रमुख सड़कों और राजमार्गों पर गौ-माता के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें सामने आती हैं। कई बार गौ-माता इन दुर्घटनाओं का शिकार होकर मृत्यु को प्राप्त हो जाती हैं। इसलिए ऐसी व्यवस्था आवश्यक है कि गौ-माता सड़कों पर न दिखें और उन्हें गौशालाओं अथवा सुरक्षित स्थानों में स्थान मिले। इसके अलावा गौशालाओं के लिए राशि और मानदेय वृद्धि का निर्णय लिया जाएगा। श्रेष्ठ प्रबंधन से गौ-माता के सम्मान में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। यदि गौ माता मृत्यु का शिकार होती है तो उनके सम्मानजनक दाह संस्कार की व्यवस्था होना चाहिए। इस संबंध में ग्राम पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम का दायित्व निर्धारित किया जाएगा। गौ माता के अवशेष कहीं अपमानित न हों इसके लिए समाधि अथवा उनके दाह संस्कार के लिए आवश्यक बजट आवंटन किया जाएगा।

मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणा का मेजें थपथपाकर स्वागत किया। मंत्रि- परिषद के सदस्यों ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी इस कार्य में लिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पशु पालन एवं डेयरी विभाग को इस संबंध में आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए ताकि वर्षाकाल के पूर्व व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। पशु पालन मंत्री लखन पटेल ने कहा कि वे शीघ्र ही गौशाला संचालकों को बैठक में आमंत्रित कर सुझाव प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पशु पालन विभाग द्वारा इसी माह यह बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरों के महापौर और निकायों से जुड़े पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल किए जाएं। बैठक में गौ-शालाओं के बेहतर संचालन, गौ-पालकों द्वारा गौ-माता के स्वतंत्र विचरण पर अंकुश, पुलिस द्वारा सहयोग प्राप्त करने और केंद्र सरकार से इस संबंध में अधो संरचनात्मक कार्यों के लिए राशि प्राप्त करने पर भी चर्चा हुई।

 

MP CM News: हर हाल में रोकें अवैध उत्खनन- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Stop illegal mining at all

 

MP News: भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में प्रमुख सचिव खनिज एवं राजस्व द्वारा तैयार प्रेजेंटेशन देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विभागीय गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाएं राजस्व गृह और खनिज विभाग की संयुक्त बैठक हो। अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रणनीति बनाकर कार्य किया जाएं। खनिजों का अवैध उत्खनन रोकने का कार्य हर हाल में किया जाएं। अवैध खनन प्रकरणों में सख्त कार्रवाई की जाएगी तभी पूरी तरह नियंत्रण होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रमुख सचिव, राजस्व को जनहित में अभियान संचालित कर जन समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस संबंध में प्रदेश में अभियान संचालित किया जा रहा है जो आगामी 29 फरवरी तक चलेगा।

MP CM News: उज्जैन विक्रमोत्सव मेला व्यापार 2024 में मोटरयान कर की दर में 50 प्रतिशत की छूट का निर्णय

discount in motor vehicle tax

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेला 2024 में गैर- परिवहन यानों तथा हल्के परिवहन यानों के विक्रय पर जीवनकाल मोटरयान कर की दर में 50 प्रतिशत की छूट का निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार विक्रीत वाहनों का क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, उज्जैन से स्थाई पंजीयन कराने पर छूट दी जाएगी। उज्जैन के बाहर से आने वाले ऑटोमोबाइल व्यवसायी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, उज्जैन में व्यवसाय प्रमाण-पत्र प्राप्त करने तथा मेला प्रांगण में अपनी भौतिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद वाहन विक्रय कर सकेंगे।

इंदौर-उज्जैन 4-लेन को 6-लेन मय पेव्हड शोल्डर में विकसित करने 1692 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा इंदौर-उज्जैन 4-लेन मार्ग को 6-लेन मय पेव्हड शोल्डर में विकसित करने की स्वीकृति दी गई हैं। इसकी लम्बाई 45.475 कि.मी. है। योजना अंतर्गत 1692 करोड़ रूपये लागत से 45.475 कि.मी. के इंदौर-उज्जैन 4-लेन मार्ग को 6-लेन मय पेव्हड शोल्डर में हाईब्रिड एन्यूटी मॉडल (40:60) अंतर्गत निर्माण किया जाना है। परियोजना में समस्त स्ट्रक्चर्स का 6-लेन में निर्माण के साथ अतिरिक्त 1.10 किलोमीटर लम्बाई में शनि मंदिर एप्रोच रोड को 3-लेन में चौड़ीकरण किया जायेगा। परियोजना में महत्वपूर्ण जंक्शनों को ग्रेडसेपरेटर (वीयूपी और फ्लाईओवर) के साथ निर्माण किया जायेगा। मार्ग के एकरेखण में आने वाले दो फ्लाई ओवर, छः अंडरपास एवं आठ वृहद जंक्शन का निर्माण परियोजना के अंतर्गत किया जायेगा। योजना अंतर्गत आने वाले सभी जंक्शन का सुधार, सड़क सुरक्षा के लिये आवश्यक उपाय, रोड मार्किंग एवं रोड फर्नीचर इत्यादि का कार्य करवाया जायेगा।

लोक सेवा आयोग में दो सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में 1 अध्यक्ष एवं 4 सदस्यों सहित कुल 5 पद स्वीकृत हैं और वर्तमान में एक अध्यक्ष एवं दो सदस्य कार्यरत हैं। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में सदस्यों के दो रिक्त पद पर चयन समिति की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में डॉ. एच.एस. मरकाम, सहायक प्राध्यापक (दंत रोग), मेडिकल कॉलेज, जबलपुर एवं डॉ. नरेन्द्र कुमार कोष्टी, सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र), शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, जबलपुर को सदस्य नियुक्त करने का अनुमोदन मंत्रि-परिषद ने किया।

आंवलिया मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 224 करोड़ 46 लाख रूपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा खण्डवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम रोशनी के समीप घोड़ापछाड़ नदी पर आंवलिया मध्यम सिंचाई परियोजना सिंचित क्षेत्र 6703 हेक्टेयर रबी के लिए 224 करोड़ 46 लाख रूपये कीपुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में उक्त परियोजना अंतर्गत 5 हजार हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र के लिये परियोजना लागत 165 करोड़ 8 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। भू-अर्जन के विशेष पैकेज, सिंचित क्षेत्र में 1703 एकड़ की वृद्धि, निर्माण लागत में वृद्धि आदि से लागत में 59 करोड़ 38 लाख रूपये की वृद्धि की गई है। पुनरीक्षित परियोजना के लिये 224 करोड़ 46 लाख रूपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास कार्य के लिए 1500 करोड़ का प्रावधान

ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास कार्य “मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अधोसंरचना विकास योजना” के नये कार्यों को स्वीकृत करने के लिए पूंजीगत मद में 1500 करोड़ रूपये की व्यवस्था वर्ष 2023-24 के लिये की जाएगी । विभाग द्वारा सूचकांक- 1 की अधिकतम सीमा 3 से बढ़ाकर 7 करने के प्रस्ताव का मंत्रि-परिषद ने अनुमोदन दिया।

दो नये विश्वविद्यालय

मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक- 2024 के माध्यम से मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में संशोधन की स्वीकृति दी गई हैं। संशोधन अनुसार नए क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय अंतर्गत खरगोन एवं अन्य जिले तथा नए तात्या टोपे विश्वविद्यालय अंतर्गत गुना, अशोकनगर सहित अन्य जिलों के महाविद्यालयों को शामिल करने का निर्णय लिया गया हैं। इस संबंध में मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक का अनुमोदन मंत्रि-परिषद द्वारा किया गया।

Toyota Corolla Cross: टोयोटा कोरोला की एक एसयूवी के रूप में हो सकती है भारत में वापसी, नया क्रॉस वर्जन आने की है उम्मीद

Toyota Corolla may return

 

Toyota Corolla Cross SUV: कुछ समय पहले तक टोयोटा कोरोला भारत में एल्टिस सबनेम के साथ एक गाड़ी की बिक्री करती थी, जिसे बाद में में बंद कर दिया गया था. अब यह दोबारा बाजार में आ सकती है, यह हाइब्रिड एसयूवी/क्रॉसओवर के रूप में इनोवा हाइक्रॉस के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है.

कोरोला क्रॉस एक क्रॉसओवर मॉडल है और एक दमदार लुक के साथ आता है, लेकिन यह एक सेडान जैसे ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ आती है.

नई कोरोला क्रॉस नए लुक वाले फ्रंट एंड के साथ-साथ नीचे एक पैटर्न और क्रोम हेवी ग्रिल के साथ काफी स्मूथ दिखती है. भले ही यह एक क्रॉसओवर है, लेकिन इसमें कुछ एसयूवी एलिमेंट्स जैसे रूफ रेल्स, क्लैडिंग और एक स्ट्रेट स्टांस भी हैं.

इसके इंटीरियर का डिजाइन थोड़ा सिंपल है लेकिन अब इसमें एक नए टचस्क्रीन और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के कारण नया लुक मिलता है. अन्य फीचर्स में ADAS, एक पैनोरमिक सनरूफ और बहुत कुछ शामिल हैं.

इसमें मिलने वाला स्पेस पर्याप्त है और नई कोरोला क्रॉस में अच्छे बूट स्पेस के साथ चौड़ी पिछली सीट भी मिलती है.

इसमें पावरट्रेन के तौर पर 1.8 लीटर यूनिट के साथ एक हाइब्रिड सिस्टम भी है और इसमें स्टैंडर्ड तौर पर एक ईसीवीटी भी है. साथ ही इसमें स्टैंडर्ड 1.8 लीटर पेट्रोल के साथ सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है.

अपडेटेड कोरोला क्रॉस भारतीय बाजार के लिए एक दिलचस्प लॉन्च हो सकता है क्योंकि टोयोटा, हाइराइडर के ऊपर कोई हाइब्रिड SUV पेश नहीं करती है. हालांकि, इसे कम प्राइस प्वाइंट पर लाना ही इसे हमारे बाजार के लिए सफल बनाएगा. यहीं नहीं टोयोटा पहले ही कोरोला क्रॉस पर आधारित एक 7-सीटर एसयूवी को देश में लाने पर विचार कर रही है.

BJP Convention: अगले 100 दिन जोश संग करना है काम, एक-एक वोटर तक पहुंचना है- लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने दिया जीत का मंत्र

PM Modi gave the mantra

 

PM Modi in BJP Convention: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं में रविवार (18 फरवरी, 2024) को जोश भरते हुए कहा कि उन्हें अगले 100 दिनों तक जोश के साथ काम करना है. वे इस दौरान एक-एक वोटर तक पहुंच बनाएं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन संबोधन में उन्होंने दावा किया- भाजपा का कार्यकर्ता 24 घंटे देश सेवा में लगा रहता है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का मैं अभिनंदन करता हूं. भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है.”

‘देश को महाघोटाले और आतंकवाद से दिलाई मुक्ति’

पीएम मोदी ने कहा कि, “आज विपक्ष के नेता भी एनडीए 400 पार का नारा लगा रहे हैं. बीजेपी ने महाघोटाले और आतंकवाद से इस देश को मुक्ति दिलाई है. हमलोग तो शिवाजी को मानने वाले लोग हैं. देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीट बीजेपी को मिलेगी.”

 

पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया ये स्पेशल टास्क

पीएम ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि, आज 18 फरवरी है, जो युवा 18 साल के हो गए हैं वह युवा 18वीं लोकसभा का चुनाव करने वाले हैं. अगले कुछ दिन जुट जाना है और हर एक वोटर तक पहुंचना है.

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को किया याद

पीएम ने अपने संबोधन में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को याद करते हुए कहा, “आज मैं सभी देशवासियों की ओर से आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज को आदरपूर्वक, श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं. मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति जैसा है. वर्षों तक मुझे व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने का अवसर मिला है.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...