Yashasvi Jaiswal ने दूसरा दोहरा शतक जड़ा, छक्कों की बरसात कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, खास क्लब में हुए शामिल

scored second double century

 

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने दूसरी डबल सेंचुरी जड़ दी है। विशाखापत्तनम के बाद राजकोट में उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। उन्होंने छक्कों की बरसात कर कीर्तिमान रच दिया। यशस्वी और सरफराज खान के तूफानी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य दिया। दोनों बल्लेबाज नाबाद लौटे। भारत ने 430/4 पर दूसरी पारी घोषित कर दी। दूसरे सेशन में सरफराज 68* और यशस्वी जायसवाल के 214* रन पर रोहित शर्मा ने पारी घोषित कर दी। जायसवाल ने 14 चौके और 12 छक्के लगाए।

जो रूट के ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर यशस्वी जायसवाल ने अपनी डबल सेंचुरी पुरी की। उन्होंने रूट के तीसरे और चौथी गेंद पर छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। यशस्वी ने एक टेस्ट पारी में 122 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम के 12 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी की। वसीम ने ये कारनामा 1996 में किया था।

विराट और कांबली के क्लब में यशस्वी हुए शामिल

यशस्वी जायसवाल विराट कोहली और विनोद कांबली के बाद टेस्ट में लगातार दो दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज है। यशस्वी शनिवार को शतक बनाने के बाद कमर दर्द के कारण 104 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। तीसरे दिन टीम इंडिया ने दो विकेट पर 196 रन बनाए। शुभमन गिल 65 और कुलदीर यादव ने 3 रन से चौथे दिन के खेल की शुरुआत की। शुभमन 91 रन पर रन आउट हुए। उनके बाद यशस्वी बल्लेबाजी करने उतरे। कुलदीप के 27 रन पर आउट होने के बाद सरफराज खान मैदान में उतरे। दोनों के बीच 172 रन की साझेदारी हुई।

Suhani Bhatnagar Death: डर्मेटोमायोसिटिस से पीड़ित थीं ‘दंगल’ एक्ट्रेस सुहानी भटनागर, जानिए इसके बारे में सब कुछ

suffering from dermatomyositis

 

Dermatomyositis: बीते दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से सामने आई एक दुख भरी खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। दंगल फिल्म एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्ट्रेस की मौत का कारण दवाइयों का साइड इफेक्ट बताया जा रहा था। इतनी कम उम्र में सुहानी दुनिया को अलविदा कह गईं। इस खबर पर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है। दरअसल, सुहानी भटनागर डर्मेटोमायोसिटिस नामक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थीं।

11 दिनों के बाद समझ आई बीमारी

दो महीने पहले उनके पिता ने मीडिया को यह जानकारी दी थी कि एक्ट्रेस के हाथों में सूजन आने लगी थी। यह सूजन धीरे-धीरे उनके शरीर में फैल गई। लंबे समय तक उनकी ये बीमारी अज्ञात रही। 11 दिनों के बाद सुहानी भटनागर को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां कुछ टेस्ट किए गए, जिसके बाद पता चला कि सुहानी को दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है। जब एक्ट्रेस का इलाज शुरू हुआ, तो उन्होंने स्टेराॅयड्स खाए, जिसके कारण उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो गई। उन्हें इन्फेक्शन हो गया, जिससे उनके फेफड़ों पर असर हुआ। फेफड़ों के कमजोर होने के कारण उनकी मौत हो गई।

डर्मेटोमायोसिटिस क्या है?

डर्मेटोमायोसिटिस एक दुर्लभ बीमारी है। इसमें शरीर पर सूजन आ जाती है। यह मांसपेशियों और त्वचा दोनों को प्रभावित करती है। साथ ही मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और त्वचा पर लाल चकत्ते होने लगते हैं। यह बीमारी बहुत कम लोगों में होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, डर्मेटोमायोसिटिस बीमारी किस वजह से होती है, इसका कारण अभी अज्ञात है। यह बीमारी ऑटोइम्यून डिसऑर्डर की तरह ही होती है। इसमें आपका इम्यून सिस्टम आपके बॉडी टिश्यू पर अटैक करने लगता है।

अनुवांशिक, कोई संक्रमण या किसी तत्व के संपर्क में आने से डर्मेटोमायोसिटिस विकसित होने लगता है। इस बीमारी को उत्पन्न करने के लिए कुछ अनुवांशिक और कुछ पर्यावरणीय कारक जिम्मेदार होते हैं।

डर्मेटोमायोसिटिस के लक्षण क्या हैं?

कई तरह के लक्षणों के साथ डर्मेटोमायोसिटिस बीमारी का पता चलता है। इसमें मांसपेशियां कमजोर होना, त्वचा पर लाल चकत्ते होना, जोड़ों में दर्द, निगलने में कठिनाई आना आदि लक्षण दिखाई देते हैं। हालांकि, मांसपेशियों का कमजोर होना और त्वचा संबंधी समस्या आना कई बीमारियों के लक्षण होते हैं, इस कारण इस बीमारी का पता लगा पाना मुश्किल होता है।

डर्मेटोमायोसिटिस का उपचार

डर्मेटोमायोसिटिस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, हालांकि इसके लक्षणों को देखते हुए तरह-तरह का इलाज लेने से राहत मिल सकती है।

डाॅक्टर्स की सलाह के अनुसार, इस बीमारी के इलाज में इम्यूनोसप्रेसिव दवाएं, फिजिकल थेरेपी दी जाती है। गंभीर मामलों में इम्युनोग्लोबुलिन (IVIG) थेरेपी दी जाती है।

Lakshmi Narayan Yog: आज बन रहा है लक्ष्मी नारायण योग का शुभ संयोग, इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

Lakshmi Narayan Yog

 

Lakshmi Narayan Yog Effects: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है. इन ग्रहों की युति से कई शुभ-अशुभ योग बनते हैं. इनमें से एक है लक्ष्मीनारायण योग. आज 18 फरवरी को चंद्रमा मिथुन राशि पर संचार करने वाले हैं. आज रवि योग और लक्ष्मी नारायण योग का शुभ संयोग बन रहा है. कुछ राशि के लोगों को इसका शुभ परिणाम मिलने वाला है. जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों को लक्ष्मी नारायण योग का बेहद शुभ लाभ मिलने वाला है. इस शुभ योग से आपकी किस्मत चमक जाएगी. इन राशि के लोगों को कहीं से आकस्मिक धन लाभ संभव है. आपको कहीं से पुराना फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है.

 

लक्ष्मी नारायण योग के शुभ योग से आप करियर में खूब तरक्की करेंगे. इसके शुभ प्रभाव से आपको अच्छी संपत्ति की प्राप्ति होगी. इन राशि के लोगों के आय में भी वृद्धि के योग बनेंगे. नई नौकरी की तलाश भी कर सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को लक्ष्मी नारायण योग के बेहद शानदार परिणाम मिलने वाले हैं. मां लक्ष्मी की कृपा से आपके सुख-सुविधाओं में खूब बढ़ोतरी होगी. इस राशि के जो लोग नौकरी करते हैं, उनके प्रमोशन के योग बनेंगे. इस योग के शुभ प्रभाव से मिथुन राशि के लोग व्यापार में खूब मुनाफा कमाएंगे.

आपके सारे अटके काम जल्द पूरे हो जाएंगे. आपके अंदर ऊर्जा और आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo)

इस राशि के लोगों को लक्ष्मी नारायण योग के उत्तम परिणाम मिलेंगे. यह शुभ योग आपके जीवन में शुभ फल लेकर आएगा. आप पर लक्ष्मी-नारायण की कृपा बरसेगी. इन राशि के लोगों को धन कमाने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे.

आप करियर और व्यापार में अच्छा लाभ कमाएंगे. इन राशि के लोगों को व्यापार में खूब सफलता मिलेगी. लक्ष्मी नारायण योग आपके लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है. आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं.

Suhani Bhatnagar Dies: ‘दंगल’ फिल्म की छोटी ‘बबीता’ सुहानी भटनागर का निधन, 19 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

'Babita' of the film 'Dangal'

 

Suhani Bhatnagar Passes Away: बाॅलीवुड इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ की ‘छोटी बबीता’ यानी एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस सिर्फ 19 साल की थीं। उन्होंने दंगल फिल्म बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से वे बीमार थीं। उनका एम्स में एलाज चल रहा था। डाॅक्टर्स की कई कोशिशों के बावजूद 17 फरवरी को सुहानी भटनागर का निधन हो गया। सुहानी के निधन से उनका परिवार काफी सदमें मे हैं। उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

साल 2016 में किया था बाॅलीवुड डेब्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुहानी अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में ही रहती थीं। उन्होंने 17 फरवरी शनिवार को आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार अजरोंदा स्वर्ग आश्रम में किया जाएगा। बता दें कि साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से सुहानी भटनागर ने अपना बाॅलीवुड डेब्यू किया था। एक्ट्रेस कई टीवी ऐड्स में भी काम कर चुकी हैं। ‘दंगल’ फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी। मासूम और भोली सी बबीता का किरदार दर्शकों का खूब पसंद आया था। छोटी सी उम्र में सुहानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

दवाइयों का हुआ साइड इफेक्ट

जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले ही सुहानी के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके इलाज के लिए वे जो दवाएं ली रही थीं, उन दवाओं का साइड इफेक्ट हो गया। इस वजह से उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा। यही उनके निधन का कारण बताया जा रहा है। सुहानी इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थीं। उनके सोशल मीडिया पर 20.9 K फाॅलोअर्स हैं। उन्होंने दंगल फिल्म के अपने को स्टार्स के साथ कुछ फोटोज भी साझा की हुई हैं।

Rooftop Solar Scheme: छत पर लगाना चाहते हैं सोलर पैनल? होम लोन के साथ बैंक करने वाले हैं फाइनेंस

install solar panels on

 

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: सरकार देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कई प्रयास कर रही है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए नई स्कीम की शुरुआत की है. अगर आप भी अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल की बचत करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है कि अब बैंकों से इसके लिए आसानी से फाइनेंस उपलब्ध होगा.

बैंकों के साथ बैठक में हुआ निर्णय

वित्त मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इस संबंध में हाल ही में बैंकों के साथ एक बैठक की है. ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में तय किया गया है कि अब बैंक होम लोन के साथ घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए भी फाइनेंस मुहैया कराएंगे. इसके लिए बैंक होम लोन के साथ सोलर पैनल के लिए फाइनेंस को क्लब करेंगे. साथ ही बैंक सोलर पैनल के लिए अलग से भी स्कीम लाएंगे या पहले से उपलब्ध प्रोडक्ट में बदलाव करेंगे.

नेशनल सोलर पोर्टल के साथ लिंक

सरकार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है. इसके तहत ही बैंकों को रूफटॉप सोलर पैनल की फाइनेंसिंग पर फोकस करने के लिए कहा गया है. बैठक में ये भी तय किया गया है कि बैंकों को नेशनल पोर्टल फोर रूफटॉप सोलर के साथ लिंक किया जाएगा, ताकि ग्राहकों समेत सभी संबंधित पक्षों को रूफटॉप सोलर स्कीम से जुड़ी सारी सूचनाएं रियल टाइम में मिल सकें.

बचत के साथ कमाई का मौका

सरकार का लक्ष्य इस योजना के तहत देश भर में एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा था कि इस स्कीम की मदद से लोग 300 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ उठा पाएंगे, जिससे उन्हें बिजली के बिल के हजारों रुपये की बचत होगी. इस स्कीम के तहत घर की छत पर लगे पैनल से जो अतिरिक्त बिजली तैयार होगी, ग्राहक उसे बेच भी सकेंगे, जिससे उनके लिए अतिरिक्त कमाई का रास्ता खुलेगा.

बैंक करेंगे लोगों को जागरूक

कई बैंक पहले से ही घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए फाइनेंस मुहैया करा रहे हैं. लगभग सभी बैंकों के पास इसे लेकर अपनी पॉलिसी है. होम लोन के साथ क्लब करने से ज्यादा लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित होंगे. आने वाले दिनों में बैंक ग्राहकों को छत पर सोलर पैनल लगाने को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए अवेयरनेस कैंपेन भी शुरू करेंगे.

Kamal Nath News: भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कमल नाथ का बड़ा बयान, बोले- अभी किसी से कोई बात नहींं हुई

Kamal Nath's big statement

 

Congress News: भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ एवं उनके छिंदवाड़ा से सांसद बेटे नकुल नाथ ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। सियासी गलियारों में उनके जल्द भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज है। संभावना है कि दिल्ली में आज उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी समेत भाजपा के कुछ और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हो सकती है। फिलहाल दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक चल रही है जिसमें सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं। आज इस अधिवेशन का अंतिम दिन है। उधर, कमल नाथ के करीबी नेता व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी रविवार सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं।

रविवार दोपहर को कमल नाथ अपने दिल्ली स्थित आवास से निकले हैं। इस मौके पर जब पत्रकारों ने उनसे भाजपा में जाने की अटकलों को लेकर सवाल पूछा तो कमल नाथ ने कहा कि मेरी भाजपा से अभी कोई बात नहीं हुई है। जब बात होगी तो बताऊंगा। यह कहने के बाद कमल नाथ कार में बैठकर रवाना हो गए।

सज्जन वर्मा ने लिखा – जय श्रीराम

सज्जन सिंह वर्मा ने रविवार सुबह एक्स हैंडल पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा – ‘जय श्रीराम’। इसके साथ उन्होंने एक फोटो भी अटैच की, जिस पर लिखा था- तेरे राम, मेरे राम। तुझमें भी राम, मुझमें भी राम। जय श्रीराम। गौरतलब है कि कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ की तरह सज्जन सिंह वर्मा ने भी एक दिन पहले ही अपने एक्स बायो से कांग्रेस की पहचान हटा दी थी।

कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका

कांग्रेस में कमल नाथ के समर्थक विधायक और महापौर भी को दिल्ली पहुंच सकते हैं। इसमें छिंदवाड़ा, बालाघाट, मुरैना सहित अन्य जिलों के विधायक शामिल बताए जा रहे हैं। रविवार सुबह कमल नाथ के करीबी सज्जन वर्मा भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस के लगभग 15 मौजूदा और 08 पूर्व विधायक भी कमल नाथ के साथ पार्टी को अलविदा कह भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कमल नाथ मप्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही कांग्रेस में हाशिए पर हैं। बीच में ऐसी चर्चाओं ने जोर जरूर पकड़ा कि वह कांग्रेस की ओर से राज्यसभा में जा सकते हैं। लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने अशोक सिंह पर दांव लगाया।

प्रह्लाद पटेल ने कही यह बात

इसी बीच रविवार को इस सियासी घटनाक्रम को लेकर प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता प्रह्लाद पटेल का बयान सामने आया। उन्होंने एक टीवी चैनल के पत्रकार से बातचीत के दौरान कहा कि हमारे प्रदेशाध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि जो भी भाजपा की विचारधारा के साथ चलने काे तैयार है, उनका स्वागत है।

भाजपा में जाने को लेकर नहीं किया इन्कार

गौरतलब है कि शनिवार दोपहर को दिल्ली पहुंचने पर मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में भी कमल नाथ ने भाजपा में जाने की बात से इन्कार नहीं किया। छिंदवाड़ा से नौ बार के सांसद रहे कमल नाथ ने दिल्ली में कहा कि अगर ऐसी कोई बात होगी तो सबसे पहले आप लोगों को ही सूचना दूंगा। इंटरनेट मीडिया के कई प्लेटफार्म पर भी फिलहाल नाथ परिवार ही ट्रेंड कर रहा है।

44 साल से मप्र कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे कमल नाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और उनके बेटे नकुल नाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें शनिवार को तब और तेज हो गईं, जब दोनों अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले छिंदवाड़ा से भोपाल होते हुए दिल्ली पहुंच गए। इस बीच, नकुल नाथ ने एक्स बायो से कांग्रेस शब्द हटा दिया। इसके बाद कमल नाथ के समर्थक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी अपने बायो से कांग्रेस का चुनाव चिह्न हटा लिया। उनके समर्थक ‘जहां कमल नाथ, वहां हम ‘ एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं। बता दें कि कमल नाथ 44 वर्ष से मप्र में कांग्रेस का बड़ा चेहरा बने हुए हैं। इंदिरा गांधी भी उन्हें अपना तीसरा बेटा मानती थीं।

Jain Muni Vidyasagar Maharaj: जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, छत्‍तीसगढ़ में राजकीय शोक घोषित

Jain Muni Acharya Vidyasagar

 

Acharya Vidyasagar Maharaj: जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने आज रात 2.30 बजे संल्लेखना पूर्वक समाधि (देह त्याग दी) ले ली है। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

छत्‍तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित

इस खबर से देशभर में शोक की लहर है। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन के लिये डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी में बड़ी संख्या में उनके अनुयायियों जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आचार्य श्री विद्यासागर के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। इधर, छत्‍तीसगढ़ सरकार ने आधे दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है।

आचार्यश्री पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ थे। पिछले तीन दिन से उन्होंने अन्न जल का पूरी तरह त्याग कर दिया था। आचार्यश्री अंतिम सांस तक चैतन्य अवस्था में रहे और मंत्रोच्चार करते हुए उन्होंने देह का त्याग किया है।

आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी का ब्रह्मलीन होना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए उनके बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे। वे जीवनपर्यंत गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने में जुटे रहे। यह मेरा…

समाधि के समय उनके पास पूज्य मुनिश्री योगसागर जी महाराज, श्री समतासागर जी महाराज, श्री प्रसादसागर जी महाराज संघ सहित उपस्थित थे। देश भर के जैन समाज और आचार्यश्री के भक्तों ने उनके सम्मान में आज एक दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है। सूचना मिलते ही आचार्यश्री के हजारों शिष्य डोंगरगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

पीएम मोदी ने डोंगरगढ़ में किए थे विद्यासागर महाराज के दर्शन

पिछले साल नवंबर माह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में जैन तीर्थ स्थल चंद्रगिरी पहुंकर जैन संत विद्यासागर महाराज के दर्शन किए थे। पीएम मोदी ने विद्यासागर महाराज के दर्शन के बाद इंटरनेट मीडिया पर इस बात को शेयर करते हुए लिखा था, आचार्यश्री विद्यासागर जी का आशीर्वाद पाकर धन्‍य महसूस कर रहा हूं।

सीएम साय ने विद्यासागर महाराज के निधन पर जताया शोक

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर शोक जताया। सीएम साय ने शोक संदेश में लिखा, विश्व वंदनीय, राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज जी के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में सल्लेखना पूर्वक समाधि का समाचार प्राप्त हुआ।
छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया को अपने ओजस्वी ज्ञान से पल्लवित करने वाले आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को देश व समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य, उनके त्याग और तपस्या के लिए युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। आध्यात्मिक चेतना के पुंज आचार्य श्री विद्यासागर जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन।

कर्नाटक में हुआ था जन्‍म

आचार्यश्री का जन्म 10 अक्टूबर 1946 को कर्नाटक प्रांत के बेलगांव जिले के सदलगा गांव में हुआ था। उन्होंने 30 जून 1968 को राजस्थान के अजमेर नगर में अपने गुरु आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज से मुनिदीक्षा ली थी। आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज ने उनकी कठोर तपस्या को देखते हुए उन्हें अपना आचार्य पद सौंपा था।

आचार्यश्री 1975 के आसपास बुंदेलखंड आए थे। वे बुंदेलखंड के जैन समाज की भक्ति और समर्पण से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपना अधिकांश समय बुंदेलखंड में व्यतीत किया। आचार्यश्री ने लगभग 350 दीक्षाएं दी हैं। उनके शिष्य पूरे देश में विहारकर जैनधर्म की प्रभावना कर रहे हैं।

Farmer Protest: दिल्ली-फाजिल्का टोल प्‍लाजा किसानों के कब्जे से हुआ लाखों का नुकसान, बिना पर्ची कटाए गुजरे वाहन

Delhi-Fazilka toll plaza by farmers

 

Farmers Protest 2024: पंजाब में किसानों को धरना करते हुए पांच दिन हो गए। केंद्र के साथ उनकी बातचीत भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। वह अभी भी दिल्ली चलो आंदोलन की जिद को लेकर हरियाणा बॉर्डर पर बैठे हुए हैं।

टोल कंपनी को हुआ लाखों का नुकसान

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों की मांगों को लेकर शनिवार को माहूआना में दिल्ली-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर धरना दिया। उन्होंने वहां बैठकर टोल फ्री कर दिया, जिससे टोल कंपनी को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। कई वाहन बिना पर्ची कटाए ही निकल गए।

किसानों ने कहा- हम पर दागे आंसू गैस के गोले

किसान नेता गुरतेज सिंह खुड्डियां, नछत्तर सिंह चन्नू, गुरदेव रोड़ांवाली, सुखदेव सिंह, गुरसेवक आधनियां, दविंदर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। वह हमारी मांगों को नहीं मान रही, बल्कि हम पर हरियाणा बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले दाग कर रोका जा रहा है।

Rajkumar Santoshi News: फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को लगा बड़ा झटका! कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा, भरना होगा इतना जुर्माना

Film director Rajkumar Santoshi

 

Rajkumar Santoshi Sentenced Jail: जाने-माने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को जामनगर के एक कोर्ट ने दो साल की जेल की सजा सुनाई है. मामला साल 2015 का है जब जामनगर के एक बिजनेसमैन अशोक लाल ने डायरेक्टर को एक फिल्म बनाने के लिए एक करोड़ रुपए लोन के तौर पर दिए थे.

राजकुमार संतोषी ने 10-10 लाख लोन के भुगतान के बदले 10-10 लाख रुपए के 10 चेक अशोक‌ लाल को दिए थे. लेकिन ये चेक बाद में बाउंस हो गए थे. जब अशोक लाल ने इस बारे में राजकुमार संतोषी से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की तो वे गायब हो गए थे, जिसके बाद अशोक लाल ने कोर्ट में मामला दायर करा दिया था. ऐसे में अब डायरेक्टर को कोर्ट ने सजा सुनाई है.

दो साल की सजा, दो करोड़ का जुर्माना

जब इस मामले में कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को समन जारी किए और हर चेक के बाउंस होने पर 15000-15000 का फाइन लगाया तो डायरेक्टर ने समन्स नहीं लिए. बाद में जब उन्होंने समन्स लिए तो वे सुनवाई के दौरान कोर्ट में हाजिर नहीं हुए. ऐसे में आज जामनगर की कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को दो साल की जेल की सजा सुनाई है. इसके अलाना डायरेक्टर को अब एक करोड़ के बदले दो करोड़ रुपए चुकाने होंगे.

‘लाहौर : 1947’ के डायरेक्शन में बिजी हैं डायरेक्टर

एबीपी न्यूज ने राजकुमार संतोषी से इस मामले में बात करने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल अब तक उनकी तरफ से कोई फीडबैक हासिल नहीं हो सका है. बता दें कि राजकुमार संतोषी फिलहाल सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ फिल्म ‘लाहौर : 1947’ के डायरेक्शन में जुटे हुए हैं. फिल्म को आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है.

Jaya Ekadashi 2024: 20 फरवरी को रखा जाएगा जया एकादशी व्रत

Jaya Ekadashi fast

 

Jaya Ekadashi 2024: जया एकादशी का पर्व हर साल हिंदू माह के माघ में मनाया जाता है। इस शुभ समय में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस साल यह व्रत 20 फरवरी को रखा जाने वाला है।

 

जया एकादशी व्रत के लाभ

हिंदू पुराणों में एकादशी की तिथि का व्रत रखना बहुत लाभकारी बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत के बारे में भगवान श्रीकृष्ण ने राजा युधिष्ठिर को बताया था। इस व्रत को करने से पिछले जन्म में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही मानसिक शांति प्राप्त होती है। अत: हर व्यक्ति को इस दिन व्रत अवश्य करना चाहिए। एकादशी व्रत का पारण 21 फरवरी को सुबह 6 बजकर 55 मिनट से सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक कर सकते हैं।

जया एकादशी सही तिथि

पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 19 फरवरी 2024 को सुबह 08:49 बजे शुरू होगी। यह अगले दिन 20 फरवरी 2024 को सुबह 09:55 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, जया एकादशी का व्रत 20 फरवरी, मंगलवार को रखा जाएगा।

श्री हरि विष्णु का रूपम मंत्र

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं,

विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम् ।

लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्,

वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम् ॥

विष्णु जी का गायत्री मंत्र

ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।

तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

भगवान विष्णु पूजन मंत्र

मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।

मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...