Tips For Parents: आपके बच्चे के दिमाग में क्या चल रहा है इसे कैसे समझें, जानें ये आसान टिप्स

going on in your child's mind

 

Tips For Parents: हर माता-पिता की यही ख्वाहिश होती है कि वे अपने बच्चे के दिल और दिमाग को समझ सकें. बच्चों के मन में क्या चल रहा होता है, यह जानना कभी-कभी एक चुनौती बन जाता है. कई बार माता-पिता समझ नहीं पाते हैं और बच्चे गलत कदम उठा लेते हैं. वे अपनी एक अलग दुनिया में रहते हैं, जहां उनकी अपनी भावनाएं, सपने, और चिंताएं होती हैं. अक्सर, माता-पिता यह सोचकर परेशान हो जाते हैं कि उनका बच्चा खुश है या नहीं, उसे किसी चीज की चिंता तो नहीं, या वह स्कूल में अच्छा कर रहा है या नहीं. इन सवालों के जवाब ढूंढने के लिए, और अपने बच्चे के करीब आने के लिए, माता-पिता को ये आसान टिप्स अपनाने चाहिए.

जानें

खुल कर बातचीत करें: अपने बच्चे के साथ दोस्त की तरह बातचीत करें. उनसे उनके दिन के बारे में पूछें, उनकी पसंद-नापसंद के बारे में जानें।.इससे वे आपसे खुलकर बात करेंगे.

सुनने का महत्व: जब आपका बच्चा आपसे कुछ कहे, तो ध्यान से सुनें. उन्हें यह अहसास दिलाएं कि आपके लिए उनकी बातें महत्वपूर्ण हैं. अगर आप ध्यान से बातें सुनेंगे तो बच्चे अपनी बातें बतानें में रुची दिखाएंगे.

सहानुभूति दिखाएं: अगर बच्चा किसी समस्या में है, तो उसे डांटने के बजाय सहानुभूति दिखाएं. उनकी भावनाओं को समझें और समाधान में उनकी मदद करें.

साथ में समय बिताएं: अपने बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं. खेलें, पढ़ें, या साथ में कोई क्रिएटिव एक्टिविटी करें. इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा.
उनकी रुचियों का समर्थन करें: बच्चे की रुचियों और हॉबीज का समर्थन करें, चाहे वो कितनी भी अजीब क्यों न हों. उन्हें नई चीजें सीखने और एक्सप्लोर करने के लिए प्रोत्साहित करें.

नियम और सीमाएं तय करें: बच्चों को सुरक्षित और सुनिश्चित महसूस कराने के लिए नियम और सीमाएं जरूरी हैं. लेकिन इन्हें लागू करते समय संवेदनशील और सही रहें.

उन्हें विश्वास दिलाएं: बच्चों को यह विश्वास दिलाएं कि वे आपसे कुछ भी कह सकते हैं, और आप उन्हें समझेंगे और सपोर्ट करेंगे. उनकी बातें किसी और से शेयर न करें. शेयर करने से बच्चे बातें बताना बंद कर देते हैं.

Gyanpith Puraskar 2023: मशहूर गीतकार गुलजार व जगद्गुरु रामभद्राचार्य को मिला ज्ञानपीठ 2023 पुरस्कार

Gyanpith Puraskar 2023

 

Gyanpith Puraskar 2023: महान फिल्मकार, गीतकार और उर्दू शायर गुलजार के साथ-साथ संस्कृत साहित्यकार जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार से जुड़ी सेलेक्शन पैनल ने कहा कि गुलजार और जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है। सेलेक्शन पैनल ने इस बात की जानकारी मीडिया से साझा की है। गुलजार व रामभद्राचार्य दोनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र में काफी काम किया है, जिसके आधार पर उनकी काफी लोकप्रियता है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य जन्म से अंधे हैं, लेकिन फिर भी संस्कृत भाषा व वेद-पुराणों पर उनकी पकड़ बहुत ही मजबूत है।

गुलजार ने बॉलीवुड में कई यादगार गीत दिए हैं। उनके काम हर कोई प्रशंसक है। उनको उर्दू सबसे अच्छे कवियों में गिना जाता है। उनको उर्दू में किए गए उनके योगदान के लिए 2002 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। 2004 में पद्म भूषण से नवाजा गया था। 2013 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया था।

100 धार्मिक किताबों का लेखन कर चुके हैं जगद्गुरु

रामभद्राचार्य चित्रकूट में तुलसी पीठ के संस्थापक व प्रमुख हैं। वह हिंदू धर्म में एक बड़े संत हैं। वह जन्मजात नेत्रहीन है, लेकिन 100 से अधिक धार्मिक किताबों का लेखन कर चुके हैं। ज्ञानपीठ कमेटी की तरफ से बयान दिया गया है कि इस पुरस्कार के लिए संस्कृत के लेखक जगद्गुरु रामभद्राचार्य और उर्दू के प्रसिद्ध साहित्यकार गुलजार को चुना गया है।

CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री रविचंद्रन अश्विन को 500 विकेट लेने पर दी बधाई

Dr. Mohan Yadav congratulated

 

भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी श्री रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने का रिकार्ड बनाने के लिये बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. यादव ने बधाई संदेश में कहा कि रविचंद्रन अश्विन ने अपनी प्रतिभा और लगन से यह महती उपलब्धि हासिल की है। रविचंद्रन की यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों विशेषकर समूची नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाली उपलब्धि है।

National News: ISRO ने लॉन्च की INSAT-3D सैटेलाइट, अब मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी

ISRO launches INSAT-3D

 

INSAT-3D Satellite: आंध्र प्रदेश। इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जियोसिंक्रोनस लॉन्च वाहन F14 (GSLV-F14) पर INSAT-3DS मौसम उपग्रह लॉन्च कर दिया है।

क्या है इन्सैट-3DS?

इन्सैट-3DS एक मौसम विज्ञान और आपदा चेतावनी उपग्रह है। यह नया भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह है। INSAT-3D और INSAT-3DR उपग्रहों से मिलने वाली सेवाओं को जारी रखने की अनुमति देगा। इसरो के अनुसार, इन्सैट 3डी एक जियोसिंक्रोनस उपग्रह है, जो वायुमंडलीय इमेजर और साउंडर जैसे मौसम संबंधी पेलोड से लैस है। इन्सैट-3डीआर, इन्सैट-3डी का उन्नत संस्करण है।

मौसम पूर्वानुमान और आपदा की देगा चेतावनी

उपग्रह का उत्थापन द्रव्यमान 2275 किग्रा है। इसरो के अनुसार, इन्सैट-3DS को मौसम संबंधी अवलोकन करने, मौसम पूर्वानुमान और आपदा चेतावनी के लिए डिजाइन किया गया है। उपग्रह कई अत्याधुनिक पेलोड से लैस है। जिसमें छह चैनल इमेजर, एक 19-चैनल साउंडर और दो संचार पेलोड है। साथ ही डेटा रिले ट्रांसपोंडर उपकरण और सैटेलाइट-एडेड सर्च एंड रेस्क्यू ट्रांसपोंडर हैं।

इसरो का साल 2024 का दूसरा मिशन

डीआरटी का उद्देश्य स्वचालित डेटा संग्रह प्लेटफार्मों और स्वचालित मौसम स्टेशनों से मौसम, जल और समुद्र विज्ञान डेटा प्राप्त करना है। वहीं, मौसम पूर्वानुमान क्षमताओं को बढ़ाना है। जीएसएलवी एफ14 इसरो का 93वां और इस वर्ष का दूसरा मिशन होगा।

RBI on Paytm Crisis: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खाताधारक ध्यान दें! 15 मार्च से पहले करें ये काम, वर्ना अटक जाएगी सैलरी

Payments Bank account holders

 

Paytm News: आरबीआई के हालिया एक्शन के बाद पेटीएम के करोड़ों ग्राहक परेशान हो रहे हैं. परेशान हो रहे ग्राहकों में बड़ी संख्या वैसे लोगों की है, जिनका सेविंग या करंट अकाउंट पेटीएम पेमेंट्स बैंक में खुला हुआ है. ऐसे कई लोग हैं, जिनकी तो सैलरी भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक में खुले बैंक खातों में आती रही है. रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद अब उन्हें दिक्कतें हो सकती हैं.

रिजर्व बैंक ने जारी किया एफएक्यू

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऊपर रिजर्व बैंक के द्वारा की गई कार्रवाई के बाद लोगों के मन में कई तरह के संशय उठ रहे हैं. रिजर्व बैंक ने उससे जुड़े तमाम सवालों को दूर करने के प्रयास के तहत शुक्रवार को एफएक्यू जारी किया है. एफएक्यू में रिजर्व बैंक ने वॉलेट और फास्टैग समेत पेटीएम पेमेंट्स बैंक की तमाम अन्य सर्विसेज पर जानकारियां दी हैं, जिनमें पेटीएम पेमेंट्स बैंक के सेविंग व करंट अकाउंट भी शामिल हैं.

15 मार्च तक बढ़ाई गई डेडलाइन

रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऊपर लिए गए एक्शन के बारे में जानकारी दी. सेंट्रल बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऊपर नए ग्राहक जोड़ने और कर्ज देने से तत्काल रोक लगा दी. वहीं पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट, वॉलेट आदि में पैसों के क्रेडिट पर 29 फरवरी के बाद रोक लगाए जाने की बात कही गई. अब आरबीआई ने इस मामले में थोड़ी राहत दी है और 29 फरवरी की डेडलाइन 15 मार्च तक खिसका दी गई है.

बचे बैलेंस पर नहीं होगी कोई रोक

आरबीआई के एफएक्यू के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक में खुले बैंक अकाउंट 15 मार्च के बाद भी बंद नहीं होंगे. अगर आपका भी सेविंग या करंट अकाउंट पेटीएम पेमेंट्स बैंक में खुला हुआ है और उसमें पैसे पड़े हैं तो आप 15 मार्च के बाद भी उसी तरह से निकासी कर सकते हैं, जैसे अभी तक करते आए हैं. जब तक आपके अकाउंट में बैलेंस रहेगा, उसके इस्तेमाल पर किसी तरह की रोक नहीं होगी.

15 मार्च के बाद नहीं आ पाएगी सैलरी

रिजर्व बैंक ने डेडलाइन बढ़ाकर जो राहत दी है, उसके अनुसार, 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के वॉलेट या अकाउंट (चाहे वो सेविंग हो या करंट), पैसे क्रेडिट नहीं किए जा सकेंगे. इसका मतलब हुआ कि अगर आपकी सैलरी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में आती है तो आपको 15 मार्च के बाद दिक्कतें आ सकती हैं, क्योंकि आपकी सैलरी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में क्रेडिट नहीं हो पाएगी. परेशानी से बचने के लिए आपको पहले ही किसी दूसरे बैंक में नया अकाउंट खुलवा लेना चाहिए और अपने एम्पलायर के पास जानकारी अपडेट करा लेनी चाहिए.

सिर्फ यहां से ही आ पाएंगे पैसे

आप अपने किसी दूसरे खाते से भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं. रिजर्व बैंक ने एफएक्यू में साफ-साफ शब्दों में कहा है कि 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खाते में सिर्फ ब्याज, कैशबैक, पार्टनर बैंकों के स्वीप-इन और रिफंड के पैसे ही आ सकते हैं. इनके अलावा किसी भी प्रकार का अन्य क्रेडिट 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में नहीं हो पाएगा.

राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम मोदी ने कहा- इस बार हर सीट पर पार्टी का चुनाव चिह्न ही उम्मीदवार

Modi said in the national convention

 

दिल्ली में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो गया है। भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है। पीएम मोदी यहां पहुंच चुके हैं। भाजपा इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाएगी।

पार्टी बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि श्मामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए लड़ाई लड़ी। भाजपा का 370 लोकसभा सीट जीतना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगा।

पार्टी का चुनाव चिह्न उम्मीदवार
पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का उम्मीदवार पार्टी का चुनाव चिह्न होगा। सभी को पार्टी के लिए जीतना ही है। इस बात को हमें सुनिश्चित करना है।

MP News: BJP में शामिल होने के सवाल पर कमलनाथ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘सबसे पहले आपको बताऊंगा…’

Nath broke his silence on

 

Kamal Nath : बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर कमलनाथ की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई बात होगी तो सबसे पहले आपको बताऊंगा. कमलनाथ छिंदवाड़ा में अपना कार्यक्रम बीच में छोड़कर ही दिल्ली पहुंचे हैं. सूत्रों के मुताबिक, 19 फरवरी को कमलनाथ और छिंदवाड़ा से उनके सांसद बेटे नकुलनाथ भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, समर्थकों ने यहां तक दावा किया कि कमलनाथ के साथ 10 से 12 विधायक भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं. लोकसभा चुनाव से पहले इसे कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

नकुलनाथ ने सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस हटाया

कमलनाथ के बेट नकुलनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस हटा दिया है. कमलनाथ के करीबी सज्जन वर्मा ने भी एक्स हैंडल से कांग्रेस का लोगो हटा दिया है.

कांग्रेस ने कमलनाथ को नहीं दिया राज्यसभा का टिकट

इससे पहले भी कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगी थीं. लेकिन इससे पहले कमलनाथ ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था. नौ बार के सांसद, दो बार विधायक, राज्य के पूर्व सीएम और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ की पहचान कद्दावर नेता के तौर पर होती है. माना जाता है कि कमलनाथ की इच्छा थी कि इस बार पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. कांग्रेस ने अशोक सिंह को उम्मीदवार बना दिया. सूत्रों के मुताबिक, उनकी नाराजगी इस बात से और बढ़ गई. वो पार्टी के उम्मीदवार के नामांकन में भी शामिल नहीं हुए थे.

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?

इस बीच जब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से कमलनाथ को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वो बीजेपी में शामिल नहीं हो सकते हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति हमेशा से गांधी-नेहरू परिवार के साथ खड़ा रहा हो वो कैसे बीजेपी में शामिल हो सकता है. दिग्विजय ने यहां तक कहा कि उनकी कल रात ही कमलनाथ से बात हुई थी.

Kamal Nath: जीतू पटवारी ने कहा- कमल नाथ नहीं छोड़ रहे कांग्रेस, उनको सीएम बनाने झोंकी ताकत

Nath is not leaving Congress

 

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कमल नाथ के बीजेपी में शामिल होने अटकलों को निराधार बताया। कमल नाथ और उनके बेटे छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ के बीजेपी में शामिल होने के बीच प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा उनसे फोन पर बात हुई है वो लगातार संपर्क में हैं। ये खबरें निराधार हैं। क्या आप सपने में भी सोच सकते हैं कि इंदिरा जी का तीसरा बेटा कांग्रेस छोड़ सकता है…जिनके नेतृत्व में 2 महीने पहले हमने चुनाव लड़ा। जिन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना सब कुछ न्योछावर करता रहा, क्या वो कांग्रेस को छोड़कर जा सकते हैं…”

सियासी गलियारों में चर्चा है कि राज्य सभा के लिए उनके पंसद के प्रत्याशी न बनाए जाने से नाराज हैं जिस पर सफाई देते हुए पटवारी ने कहा कि राज्यसभा के लिए उम्मीदवार अशोक सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। बता दें छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सारे दौरे रद्द कर शनिवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं।

कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर कांग्रेस सांसद राजमणि पटेल ने कहा, “कमलनाथ के काम, उनकी सेवा को देखते हुए तो ऐसा नहीं लगता है… पार्टी से उनकी नाराज़गी क्या होगी। पार्टी से दूसरे लोग नाराज हो सकते हैं लेकिन जहां हाई कमान से भी ज्यादा उनकी चलती हो… ऐसी स्थिति में उपेक्षा का कोई सवाल ही नहीं है…”

Health Tips: पार्टनर इन बातों का रखें खास ध्यान, जीवन में कभी नहीं होगी लड़ाई

should pay special attentio

 

हर रिश्ते में एक दूसरे से एक्सपेकटेशन रखना स्वाभाविक है लेकिन एक ऐसी बात जो रिश्ते को बिगाड़ सकती है, एक दूसरे से अवास्तविक एक्सपेकटेशन रखना है. यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने साथी के साथ इन एक्सपेकटेशन को शेयर करें और यह भी महत्वपूर्ण है कि आप यह जानें कि आपके साथी क्या आपकी उम्मीदों को पूरा कर सकते हैं या नहीं. अक्सर लोग अपनी उम्मीदों की पूरा नहीं होने पर बहुत दुखी हो जाते हैं. कई लोग अपने साथी को दोषी ठहराते हैं जब उनकी उम्मीदें पूरी नहीं होतीं और उनके साथ झगड़ा शुरू करते हैं. इससे आपका रिश्ता बिगड़ने लगता है और रिश्ते में दूरी बढ़ती है. आज हम आपको उन कुछ ऐसी अवास्तविक एक्सपेकटेशन के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपने साथी से गलती से भी नहीं करनी चाहिए.

सिर्फ आपको ही दें समय

रिश्तों में सबसे बड़ी गलती यह है कि अधिकांश लोग सोचते हैं कि साथी को हमारे साथ सभी समय बिताना चाहिए. हालांकि, यह आपके एक अपेक्षा को छोड़ देगा. इस स्थिति में यह महत्वपूर्ण है कि आपके साथी के अलावा भी एक ग्रुप हो. इससे रिश्ते में संतुलन बना रहता है.

समझदारी से बातों को समझे

यह एक भ्रम है कि हमें उस व्यक्ति के साथ रहना चाहिए जो हमारे बिल्कुल समान है. एक रिश्ते में साथीयों के बीच कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर असहमति हो सकती है और दो विभिन्न व्यक्तियों की अपनी अलग दृष्टिकोण होती है. यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने विचार को दूसरे व्यक्ति पर थोपने की बजाय समझदारी से समझे. इससे आपके रिश्ते पर कोई बुरा असर नहीं होगा.

अधिक महत्वपूर्ण कई और चीजें

रिश्तों में लोग अक्सर उसे अपनी प्राथमिकता देने की उम्मीद करते हैं. हालांकि, रिश्ता किसी के जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा है. लेकिन कभी-कभी किसी व्यक्ति के लिए रिश्तों से भी अधिक महत्वपूर्ण कई और चीजें होती हैं.

स्पष्ट रूप से बातचीत करें

अपने साथी से अपनी बात कहने के बिना ही उससे यह उम्मीद करना कि वह आपकी चाहत आवश्यकता और आप क्यों गुस्से या उदास हैं वो समझे. तो अगर आप अपने रिश्ते को बचाना चाहते हैं तो यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने साथी से स्पष्ट रूप से बातचीत करें.

झगड़े के बाद भी साथ रहें

एक सही रिश्ता वह नहीं है जहां साथीयों के बीच झगड़े नहीं होता हैं बल्कि, एक सही रिश्ता वह है जिसमें साथीयों को पता है कि झगड़े के बाद एक-दूसरे को मनाना कैसे है और साथ में आगे बढ़ना है.

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में थम नहीं रही गुटबाजी, अकेले पड़े कमल नाथ

politics of Madhya Pradesh Congress

 

MP News: भोपाल। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से कांग्रेस में गुटबाजी थम नहीं रही है। सबसे ताकतवर माने जाने वाले कमल नाथ पार्टी में अकेले पड़ गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के कारण ग्वालियर- चंबल में आई रिक्तता को भरने के लिए कांग्रेस ने अशोक सिंह को राज्य सभा का टिकट देकर कद बढ़ाया है लेकिन प्रत्याशी चयन के मुद्दे पर मची खींचतान ने गुटबाजी को सार्वजनिक कर दिया है।

राज्य सभा चुनाव में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कमल नाथ के बीच की खटास भी जगजाहिर हो गई। हालांकि, अशोक सिंह को राज्य सभा भेजने के पीछे भी कमल नाथ की रणनीति ही सफल रही। जहां ओबीसी राजनीति के नाम पर कमल नाथ, राहुल गांधी की पसंद की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को रोकने में सफल रहे, वहीं अशोक सिंह का नाम बढ़ाकर अरुण यादव और जीतू पटवारी को भी रोक लिया। ये दोनों ही ओबीसी हैं। राहुल गांधी की नाराजगी के बाद हाल ही में कमल नाथ को हटाकर पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।

 

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हारने के बाद से कमल नाथ का मन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नहीं लग रहा है। इसकी शुरूआत तब हुई, जब कांग्रेस हाइकमान ने कमल नाथ को हटाकर जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी और उन्हें नेता प्रतिपक्ष न बनाकर आदिवासी नेता उमंग सिंघार को यह पद सौंप दिया गया। यहीं से राहुल गांधी और नाथ के बीच खटास पैदा हुई थी इसलिए वे मप्र की राजनीति में सक्रिय न रहकर खुद दिल्ली लौटना चाहते हैं। साथ ही वे यह भी नहीं चाहते कि बेटे छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ को किसी तरह से प्रभावित किया जाए इसलिए वे अपने अन्य विकल्पों पर भी समानांतर रूप से प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस में भी अलग-थलग पड़े नाथ

कांग्रेस में भी इन दिनों कमल नाथ अलग-थलग पड़ गए हैं। जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो रहा था, तब नाथ का नाम भी अध्यक्ष की दौड़ में आगे बढ़ाया गया था, उनकी और सोनिया गांधी की दो दौर की मुलाकात भी हुई थी। तब नाथ ने यह सोचकर अपने कदम पीछे खींच लिए थे कि वे मप्र में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बना लेंगे तो पार्टी में ज्यादा ताकतवर होकर उभरेंगे लेकिन परिणाम कुछ और हुआ, कांग्रेस जीती बाजी हार गई।

नाथ के नजदीकी सूत्र तो यह भी कहते हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे नेता दिल्ली में रहकर उनके खिलाफ विष उगल रहे हैं और सुनियोजित ब्रीफिंग भी कर रहे हैं। दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान कई विषयों को लेकर सुरजेवाला और कमल नाथ के बीच असहमति रही। इसको लेकर केंद्रीय नेतृत्व से शिकायत भी हुई थी और कमल नाथ और दिग्विजय सिंह से दिल्ली बुलाकर बात की गई थी।

पुत्र प्रेम में बढ़ रही गुटबाजी

दरअसल, कांग्रेस को नजदीक से देखने वाले राजनीतिक पंडितों का मानना है कि चाहे कमल नाथ हों, या दिग्विजय सिंह, दोनों के पुत्र प्रेम के कारण मप्र कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ रही है। दोनों नहीं चाहते कि मप्र में जीतू पटवारी, उमंग सिंघार या अरूण यादव जैसे युवाओं के नेतृत्व में पार्टी मजबूत हो। यदि ऐसा हुआ तो नकुल नाथ और जयवर्धन सिंह का सियासी भविष्य संकट में पड़ जाएगा। इसी कारण दोनों दिग्गज इन युवा नेताओं को रोकने के अवसर पर एक हो जाते हैं।

कांग्रेस के ही लोग बताते हैं कि मीनाक्षी नटराजन के नाम का विरोध होने पर पार्टी नेतृत्व ओबीसी वर्ग से अरुण यादव को राज्यसभा भेजना चाहता था लेकिन दोनों ने ऐसी चाल चली कि ग्वालियर-चंबल में सिंधिया का प्रभाव कम करने के लिए ओबीसी के अशोक सिंह के नाम पर सहमति बना ली गई।

हाशिए पर अजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पुत्र और कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय सिंह भी इसी गुटबाजी के कारण हाशिए पर पड़े हैं। पार्टी में उनकी पूछपरख करने वाला भी कोई नहीं है। दो-दो बार मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे अजय सिंह को बढ़ाने के बजाए नाथ-दिग्गी की जोड़ी उनके विरोधी कमलेश्वर पटेल को आगे बढ़ाकर राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बना दिया था।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...