MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को सिंगल क्लिक से किये 1576 करोड़ रूपये अंतरित

Yadav transferred Rs 1576 crore

 

मंडला में आयुर्वेद कॉलेज और एक्सीलेंस कॉलेज शुरू होंगे

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंडला अंचल के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जनजातीय बहुल मंडला में आय़ुर्वेद महाविद्यालय प्रारंभ किया जाएगा। एलोपैथी चिकित्सा पद्धति वाले मेडिकल कॉलेज के साथ ही जिले को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का भी लाभ मिले। कोविड के समय आयुर्वेद का महत्व देखने को मिला था, तब आयुर्वेद के काढ़े ने नागरिकों को महामारी से बचाने का काम किया था। जल्द ही मंडला में एक्सीलेंस कॉलेज भी प्रारंभ किया जाएगा। इसकी शीघ्र शुरूआत होगी और आगामी सत्र से विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मंडला के रानी दुर्गावती महाविद्यालय परिसर में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को कुल 1576 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि का अंतरण कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रहे 56 लाख 61 हजार हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ रुपये की राशि का भी सिंगल क्लिक से अंतरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 134 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 12 पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों को भी प्रतीक स्वरूप लाभान्वित किया।

जनजातीय बहुल मंडला जिले को कई सौगातें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह भूमि वीरांगनाओं की भूमि है। रानी दुर्गावती ने अपने बलिदान से भारत का मान और सम्मान बढ़ाया। इसी तरह राष्ट्र के लिए जीवन का यहां रानी अवंती बाई ने भी बलिदान किया। नई शिक्षा नीति के माध्यम से ऐसी वीरांगनाओं के बलिदान से स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थियों को अवगत करवाने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीरांगनाओं के पराक्रम की जानकारी नई पीढ़ी के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। आज रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण यहां हुआ है। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अक्टूबर 2023 को रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर उनके जीवन के विविध पहलुओं से परिचित करवाने वाले विशेष स्मारक के लिए जबलपुर में भूमिपूजन किया था। अब जन-जन को यह स्मारक रानी दुर्गावती के बलिदान के महत्व की जानकारी देने का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा। इसकी लागत 100 करोड़ रूपए है।

जनजातीय बहुल क्षेत्र को प्राथमिकता देने जबलपुर केबिनेट में हुए निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में श्रीअन्न का उत्पादन होता है। इसके उत्पादकों को लाभान्वित करने के लिए राज्य शासन ने किसानों को 10 रूपए प्रति किलो (एक हजार रूपए प्रति क्विंटल) अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया। कोदो-कुटकी के उत्पादन को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जनजातीय बहुल क्षेत्र को प्राथमिकता देने और रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं के सम्मान में जबलपुर में मंत्री-परिषद की बैठक में निर्णय लिये गये।

प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय विकास के लिए है संकल्पबद्ध

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। उन्होंने जन-धन योजना जैसी अभिनव योजना और अन्य कई उपयोगी योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी रविवार 11 फरवरी को मध्यप्रदेश के झाबुआ में जनजातीय वर्ग के भाई-बहनों से रू-ब-रू होंगे। प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक समय था जब नर्मदा जल के समुचित उपयोग की कोई योजना नहीं थी। गत दो दशक में मध्यप्रदेश और गुजरात द्वारा पेयजल, सिंचाई के लिए नर्मदा जल के सही उपयोग ने नागरिकों की जिन्दगी बदलने का कार्य किया है।

भारतीय संस्कृति का महत्व प्रतिपादित करते हैं पर्व, शासन भी करेगा आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य शासन ने भारतीय संस्कृति का महत्व प्रतिपादित करने वाले पर्वों-त्यौहारों के आयोजन पर जोर दिया है। इस क्रम में गत माह मकर संक्रांति पर्व पर विशेष सप्ताह मनाया गया था। इस सप्ताह में कई प्राचीन खेल आयोजित हुए, जिनमें कबड्डी खो-खो, दौड़, पतंगबाजी आदि शामिल हैं। प्रत्येक पर्व से रिश्ता होना चाहिए। हमारे त्यौहारों को मनाने में आम-जन के साथ शासन की भागीदारी को सुनिश्चित किया जा रहा है।

लाड़ली बहनों का दिन है आज

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज लाड़ली बहनों का दिन है। प्रतिमाह प्राप्त हो रही सहायता राशि से बहनों की गृहस्थी को आसान बनाया गया है। शासन सबकी बेहतरी के लिए है। आज जहाँ लाड़ली बहनों को राशि प्राप्त हुई है, वहीं कई तरह की पेंशन के हितग्राहियों को भी लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में बहनों को 450 रूपए प्रति हितग्राही गैस सिलेंडर की राशि दी गई है। बहनों को कुल 118 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी जा चुकी है।

रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडला में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके पूर्व मंडला अंचल की जनजातीय वर्ग की बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनजातीय चित्रकला की तस्वीरें भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कन्या पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कन्याओं को उपहार भी दिये।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि रानी दुर्गावती की प्रतिमा के अनावरण से इस अंचल में जन-जन प्रसन्न है। जनभावनाओं का सम्मान हुआ है। यह रानी दुर्गावती के पराक्रम का ही उदाहरण था कि वे दोनों हाथों से तलवारें लेकर बाहरी आक्रमणकारियों से युद्ध करती रहीं। उइके ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाओं के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। कार्यक्रम में जिले के विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

आज प्रारंभ विकास कार्य एक नजर में

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज जिन छह कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें मंडला जिले के नारायणगंज, नैनपुर विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 8 करोड़ 55 लाख के मार्ग और लोक निर्माण विभाग के मद से निवास एवं नारायणगंज विकासखंडों में 5 करोड़ 58 लाख के दो भवन शामिल हैं। जिन कार्यों का भूमिपूजन हुआ है, उनमें जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत बिछिया, बीजाडांडी, मवई, घुघरी, मंडला, नैनपुर और मोहगांव विकासखंडों के 30 करोड़ 12 लाख रूपए के 10 कार्य एवं लोक निर्माण विभाग के मद से मवई, नैनपुर, बिछिया, निवास, घुघरी, बीजाडांडी, नारायणगंज और मोहगांव विकासखंड के 9 करोड़ 26 लाख रूपए के 11 कार्य शामिल हैं।

CG CM News: CM विष्णुदेव ने पुलिस अफसरों की ली क्‍लास, कहा- अपराध को कंट्रोल करने में नाकाम हुए तो थाना प्रभारियों पर भी होगी कार्रवाई

CM Vishnudev took

CG CM News: CM विष्णुदेव ने पुलिस अफसरों की ली क्‍लास, कहा- अपराध को कंट्रोल करने में नाकाम हुए तो थाना प्रभारियों पर भी होगी कार्रवाई

CG CM News: छत्‍तीसगढ़ में अपराध पर रोकथाम लगाने और कानून व्‍यवस्‍था को लेकर रायपुर पुलिस मुख्यालय में आज बड़ी हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अपराध, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अपराधों पर लगाम नहीं लगी तो सबंधित जिले के पुलिस कप्तान पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आज आयोजित पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को लेकर अपराधियों के मन में डर और आम जनता के मन में सेना की तरह सम्मान होना चाहिए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस का व्यवहार अपराधियों के लिए कठोर हो और आमजनों के लिए उतना ही नम्र और मृदु होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसी सामाजिक बुराईयां समाज को अंदर तक खोखला कर देती हैं। जब युवा इससे प्रभावित होते है तो यह सर्वाधिक चिंताजनक है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि यदि आपराधिक गतिविधियों पर लगाम नहीं लगेगी तो ना केवल संबंधित जिले के पुलिस कप्तान बल्कि थाना स्तर के पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।साय ने कहा कि पुलिस विभाग अनुशासित विभाग है, पुलिस अधिकारियों में यह अनुशासन दिखना चाहिए, जो अंततः अनुशासित और अपराध मुक्त समाज की स्थापना में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दंड से न्याय की ओर की संकल्पना को स्थापित करने के लिए किये जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि नए कानून समयबद्ध तरीके से लागू हों, यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र में हमारे जवान कठिन परिस्थितियों में उनका डटकर मुकाबला कर रहे हैं।

उन्होंने संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ सरकार हर मोर्चे पर पुलिस कर्मियों के साथ खड़ी है और उनके सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पुलिस के कल्याण के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। समय पर पदोन्नति, आवास, जरूरी अधोसंरचना सहित संसाधनों की आपूर्ति के लिए हमने व्यवस्थाएं की हैं, इसे आगे भी जारी रखेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ शासन के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बजट में पुलिस विभाग के लिए बड़ी राशि आवंटित की गई है। यह बजट कानून का राज स्थापित करने में निर्णायक साबित होगा।

उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के पहले बजट में गृह विभाग को काफी कुछ मिला है, पिछले वर्ष के बजट की तुलना में गृह विभाग के बजट में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस बजट में नक्सल आपरेशन में जाने वाले जवानों के लिये राशन का बैग और स्पाइक रेसिस्टेंट शूज का प्रावधान किया गया है, जिससे अब नक्सल ऑपरेशन में जाने वाले जवानों को सुविधा होगी।

पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों की सुविधाओं में वृद्धि के लिए भी इस बजट में प्रावधान किये गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री के हृदय में बड़े अधिकारी से लेकर आरक्षक तक के अधिकारी के लिए समान रूप से संवेदना है। हम सबका कर्तव्य है कि अपराध हुआ तो अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ लें।

गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि समाज में वातावरण बने कि अपराध ही न हो और इसी लक्ष्य के साथ अधिकारियों को अपने दायित्वों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का कप्तान यह ठान ले कि जिले में अपराध न हो, नशे का व्यापार न हो तो वह बिल्कुल नहीं होगा। छत्तीसगढ़ शांति का टापू था, इसे हम फिर से शांति के टापू के रूप में स्थापित करेंगे, उन्होंने यह संकल्प दोहराया।

सम्मेलन में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने स्वागत उद्बोधन दिया और पुलिस विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। इस मौके पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, एसआर पी कल्लुरी, विवेकानंद सिन्हा, अमित कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राहुल भगत, डॉ. बसवराजू एस. सहित छत्तीसगढ़ के सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक और जिलों पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

National News: अरविंद केजरीवाल का एलान , पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर AAP उतारेगी उम्मीदवार

Arvind Kejriwal's announcement

 

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर हैं। वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अलग-अलग सरकारी योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दोनों मुख्यमंत्री जनता से मिल रहे हैं। इस बीच दिल्ली सीएम केजरीवाल ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे का एलान

शनिवार को पंजाब के खन्ना में भाषण के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एलान किया कि आम आदमी पार्टी अगले 10 से 15 दिनों में पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की 1 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की।

बहुमत के साथ सीटों पर जीत दिलानी है

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो साल पहले आपने हमें आशीर्वाद दिया था। आपने विधानसभा चुनाव में हमें 117 में से 92 सीटें दी। आपने पंजाब में इतिहास रच दिया। मैं हाथ जोड़कर आपके पास आया हूं। दिल्ली सीएम ने कहा, दो महीने में लोकसभा चुनाव होंगे। पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। आपको बहुमत के साथ सभी सीटों पर जीत दिलानी है।

इंडी गठबंधन को लगा झटका

अरविंद केजरीवाल की यह घोषणा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की घोषणा के कुछ सप्ताह बाद आई है। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। जिससे तृणमूल कांग्रेस द्वारा पश्चिम बंगाल में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद इंडी गठबंधन को दूसरा झटका लगा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

MP News: एमपी के सरकारी विभाग सांख्यिकी आयोग को नहीं उपलब्ध करा रहे डाटा

Statistics Commission

 

MP News: भोपाल। शासकीय विभाग नियमित रूप से मध्य प्रदेश सांख्यिकी आयोग को डाटा उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के प्रमुख सचिव ने इस संबंध में सभी विभाग प्रमुखों को पत्र लिख कर यह डाटा उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

मध्य प्रदेश में सांख्यिकी प्रणाली के मूल्यांकन एवं नीति निर्माण में डाटा की गुणवत्ता और प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए गठित टास्क फोर्स की अनुशंसा पर 28 जून 2022 को राज्य सांख्यिकी आयोग का गठन किया गया था, जो डाटा प्रवाह की स्थिति तथा इसमें सुधार की आवश्यकता को ध्यान में रखकर निरंतर समीक्षा कर रहा है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि डाटा समय पर उपलब्ध होने से योजनाओं को बनाने और नीति निर्माण में मदद मिलती है। साथ ही डाटा उपलब्ध होने से आमजन भी इससे लाभान्वित होते हैं, लेकिन यह देखा गया है कि कुछ विभागों द्वारा आयोग को नियमित रूप से डेटा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, इससे राज्य में सांख्यिकी प्रणाली का सुदृढ़ीकरण करने में कठिनाइयां हो रही हैं।

इसको लेकर अब सभी विभागों से कहा गया है कि कि वह अपनी सांख्यिकी जानकारियां एवं डाटा अपने विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित करें तथा समय-समय पर आवश्यकता अनुसार इन्हें अद्यतन भी करें।

साथ ही कहा गया है कि समस्त विभाग अपने विभागीय प्रकाशनों की अग्रिम समय सारिणी प्रसारित कर निर्धारित समय-सीमा में इनका प्रकाशन करें। इससे डाटा पर आमजन का विश्वास भी बढ़ेगा और सांख्यिकी डेटा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

National News: 5 साल में देशसेवा में कई बड़े फैसले लिए गए, लोकसभा में बोले PM नरेंद्र मोदी

the service of the country

 

PM Modi in Lok Sabha: संसद बजट सत्र का शनिवार को आखिरी दिन है। इस मौके पर लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये पांच साल देश में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के थे। उन्होंने कहा, ‘ऐसा बहुत कम होता है कि सुधार और प्रदर्शन दोनों होते हैं। हम परिवर्तन को अपनी आंखों के सामने देख सकते हैं। देश 17वीं लोकसभा को आशीर्वाद देना जारी रखेगा।’

पीएम मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि आप सदैव मुस्कुराते रहते हैं। आपकी मुस्कान कभी फीकी नहीं पड़ी। आपने कई बार संतुलित और निष्पक्ष तरीके से सदन का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा, गुस्से और आरोप-प्रत्यारोप के क्षण आए लेकिन आपने धैर्यपूर्वक स्थिति को नियंत्रित किया और सदन को चलाया। मैं इसके लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं।

Bharat Gas: भारत गैस ने लॉन्च किया प्योर फॉर श्योर, आपको क्या होंगे फायदे

Bharat Gas launches Pure

 

BPCL New Scheme: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने सिलेंडर की क्वालिटी और वजन के एक विशेष कार्यक्रम लॉन्च किया है. इस प्योर फॉर श्योर स्कीम के तहत लोगों को सही वजन से सिलेंडर मिल सकेंगे. सिलेंडर के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी. कस्टमर्स सिलेंडर की डिलीवरी लेने से पहले ही जांच कर सकेंगे. भारत गैस की तरफ से शुरू की गई यह सेवा देश में अपने तरह की पहली सर्विस है. गोवा में आयोजित आईईडब्ल्यू 2024 (IEW 2024) में इस सेवा की शुरुआत पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की.

सिलेंडर के साथ नहीं की जा सकेगी छेड़छाड़

बीपीसीएल ने बताया कि प्योर फॉर श्योर की मदद से ग्राहकों को सही सिलेंडर मिल सकेंगे. इस स्कीम के तहत सिलेंडर पर छेड़छाड़ रोधी सील लगाई जाएगी. इसमें क्यूआर कोड लगा होगा. क्यूआर कोड को स्कैन करने पर ग्राहकों को एक सिग्नेचर ट्यून के साथ प्योर फॉर श्योर पॉप अप दिखाई देगा. इसमें सिलेंडर के वजन जैसे कई आवश्यक विवरण दिखेंगे. इस चलते कस्टमर डिलीवरी लेने से पहले ही सिलेंडर की जांच कर सकेंगे. यदि सिलेंडर से छेड़छाड़ की गई तो क्यूआर कोड स्कैन नहीं होगा. इससे डिलीवरी रुक जाएगी.

एजेंसी और कस्टमर दोनों को होगा फायदा

बीपीसीएल के प्रेसिडेंट और एमडी जी कृष्णकुमार ने कहा कि बीपीसीएल को अपनी प्योर फॉर श्योर स्कीम एलपीजी सर्विस में बड़ा बदलाव लाएगी. इससे सिलेंडर की क्वालिटी को लेकर ग्राहकों में विश्वास बढ़ेगा. कंपनी गैस सिलेंडर की रास्ते में चोरी, डिलीवरी समय पर ग्राहक की उपस्थिति और रिफिल डिलीवरी के लिए समय चुनने जैसे मुद्दों का हल निकालने की कोशिश में है. प्योर फॉर श्योर के तहत एआई आधारित रूट ऑप्टिमाइजर सर्विस भी मिलेगी. इससे एजेंसी की की डिलीवरी क्षमता बढ़ जाएगी.

महिलाओं को डिलेवरी का काम सौंपेगी कंपनी

कंपनी डिलेवरी में महिलाओं को भी शामिल करना चाहती है. इसके अलावा डिलीवरी नोटिफिकेशन, रियल टाइम ट्रैकिंग, ओटीपी आधारित डिलीवरी और पसंदीदा स्लॉट बुकिंग जैसी सुविधाओं के साथ प्योर फॉर श्योर एक शानदार सेवा अनुभव का वादा करता है.

Harda Blast News: घर छोड़कर दूसरी जगह रहने जा रहे लोग, हरदा हादसे के बाद अब पलायन, घर खर्च कैसे चलेगा नहीं पता

Harda Blast

 

Harda Blast News: हरदा। बैरागढ़ पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जहां कई लोगों ने जान गंवा दी और दर्जनों परिवार ऐसे हैं, जिनके पास अब रहने को घर नहीं है। कई लोगों के घर विस्फोट में खंडहर बन गए तो कई लोग क्षतिग्रस्त हो चुके मकानों में अब नहीं रहना चाहते। उनमें इतना डर है कि वे लोग अपने घर में कभी आना नहीं चाहते। ऐसे दो दर्जन से अधिक परिवार हैं, जो अपने अपने घर छोड़कर कहीं दूर जाकर रहना चाहते हैं। शुक्रवार को ऐेसे कई परिवार थे, जो बची कुची सामग्री लेकर अब वहां से निकलते दिखे। इनमें महिला, पुरुष और बच्चे तक शामिल थे।

कब धराशाही हो जाए घर पता नहीं

33 वर्षीय महेंद्र चौहान का घर भी फैक्ट्री में हुए विस्फोट की जद में आ गया है। घर की दीवारों, छत और जमीन में गहरी दरारें आ गई है। कहने को घर का ढांचा खड़ा है, लेकन कब धराशाही हो जाए कहा नहीं जा सकता है। महेंद्र ने चर्चा में बताया कि वे मिस्त्री का काम करते हैं। मेहनत कर बड़ी मुश्किल से मकान बनाया था। घर में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। जब ब्लास्ट हुआ तब वह काम पर गया था। पत्नी और बच्चे भी बाजार करने गए थे। ब्लास्ट की खबर सुनकर मौके पर आए लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था। शुक्रवार को मकान के अंदर से बचा कुचा सामान लेकर साईं मंदिर क्षेत्र में किराए के कमरे में रहने गए हैं। घर का खर्च अब कैसे चलेगा यह कह पाना मुश्किल है।

जले हुए कपड़े समेट दूसर जगह चला परिवार

फैक्ट्री का विस्फोट इतना तीव्र था कि आसपास के आधा किमी के एरिया में कुछ नहीं बचा। कई परिवार तो ऐसे हैं, जिनके शरीर पर पहने हुए कपड़े ही बचे हैं। इनमें से एक बबीता बाई थी हैं, जो मजदूरी करती हैं। शुक्रवार को वे एक पोटली में कुछ जले हुए कपड़े लेकर नम आखों से दूसरी जगह जाती दिखीं। चर्चा में बबीता ने बताया कि उनका पूरा परिवार मजदूरी करता है। घर में पांच सदस्य हैं। अब कहां रहेंगे यह उन्हें नहीं पता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उनके लिए कोई व्यवस्था भी नहीं की।

हाथ में छत पंखा लिए जाते दिखे युवा

फैक्ट्री से पचास मीटर दूर रहने वाले रवि चौहान ने बताया कि वह मजदूरी करता है। कभी फैक्ट्री में काम करता तो कभी खेतों में मकान टीन की छत वाला था, जो धमाके से बिखर गया। अब बस एक छत पंखा बचा है। उसे लेकर जा रहा हूं। उसकी मदद करने के लिए उसके दो दोस्त आशुतोष और शंकर आए। भारी मन से रवि ने बताया कि घर में उसके माता-पिता और वह साथ रहते थे। सब ठीक है, लेकिन रहने को छत नहीं बची।

 

INSAT-3DS Mission: ISRO नए मिशन को तैयार, 17 फरवरी को लॉन्च करेगा INSAT-3DS अंतरिक्ष यान

ISRO ready for new mission

 

GSLV-F14/INSAT-3DS Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 17 फरवरी को INSAT-3DS अंतरिक्ष यान को लॉन्च करेगा। यह उपग्रह 17 फरवरी को शाम 5.30 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। इसरो ने गुरुवार को मिशन का अपडेट दिया। यह स्पेस एजेंसी के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल की 16वीं उड़ान होगी। इस उपग्रह को 25 जनवरी को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र लाया गया था।

 

क्या है इन्सैट-3DS?

इन्सैट-3DS एक मौसम विज्ञान और आपदा चेतावनी उपग्रह है। यह नया भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह है। INSAT-3D और INSAT-3DR उपग्रहों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं को जारी रखने की अनुमति देगा। इसरो के अनुसार, इन्सैट 3डी एक जियोसिंक्रोनस उपग्रह है, जो वायुमंडलीय इमेजर और साउंडर जैसे मौसम संबंधी पेलोड से लैस है। इन्सैट-3डीआर, इन्सैट-3डी का उन्नत संस्करण है।

मौसम पूर्वानुमान और आपदा की देगा चेतावनी

उपग्रह का उत्थापन द्रव्यमान 2275 किग्रा है। इसरो के अनुसार, इन्सैट-3DS को मौसम संबंधी अवलोकन करने, मौसम पूर्वानुमान और आपदा चेतावनी के लिए डिजाइन किया गया है। उपग्रह कई अत्याधुनिक पेलोड से लैस है। जिसमें छह चैनल इमेजर, एक 19-चैनल साउंडर और दो संचार पेलोड है। साथ ही डेटा रिले ट्रांसपोंडर उपकरण और सैटेलाइट-एडेड सर्च एंड रेस्क्यू ट्रांसपोंडर हैं।

इसरो का साल 2024 का दूसरा मिशन

डीआरटी का उद्देश्य स्वचालित डेटा संग्रह प्लेटफार्मों और स्वचालित मौसम स्टेशनों से मौसम, जल और समुद्र विज्ञान डेटा प्राप्त करना है। वहीं, मौसम पूर्वानुमान क्षमताओं को बढ़ाना है। जीएसएलवी एफ14 इसरो का 93वां और इस वर्ष का दूसरा मिशन होगा।

MP News: अभियोजन स्वीकृति से संबंधित मंत्रि परिषद समिति का पुनर्गठन

Reconstitution of the Council

 

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव होंगे अध्यक्ष

MP News: भोपाल | राज्य शासन द्वारा लोकायुक्त संगठन, आर्थिक उपराध प्रकोष्ठ एवं अन्य एजेंसियों में पंजीबद्ध प्रकरणों में अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध अभियोजन स्वीकृति देने संबंधी प्रकरणों में विधि एवं विधायी कार्य विभाग एवं प्रशासकीय विभाग के अभिमत में भिन्नता होने पर ऐसे प्रकरणों में विचार करने के लिये मंत्रि-परिषद समिति का पुनर्गठन किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसके अध्यक्ष होंगे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री सम्पतिया उईके सदस्य होंगे। मुख्य सचिव समिति के सचिव और अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग समिति के समन्वयक होंगे।

उक्त समिति मुख्यमंत्री से संबद्ध सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय विभाग के अलावा ऐसे विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गये हो। इन विभागों के संबंध में समिति निर्णय लेगी।

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और डॉ. स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने के निर्णय पर व्यक्त की प्रसन्नता

happiness over the decision

 

भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय समूचे देश के लिए प्रसन्नता का विषय है। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न क्षेत्रों के योगदान को उदारतापूर्वक याद रखने और भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपनी शैली से सर्वहारा वर्ग में एक विशेष छवि बनाई। लोकतंत्र के सेनानी के रूप में उन्होंने आपातकाल का डटकर विरोध किया। वे उत्तरप्रदेश के किसानों के बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं और उनके कृषि क्षेत्र के योगदान को सदा याद रख जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव एक मूर्धन्य विद्वान थे। इनका राजनैतिक जीवन विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश को समर्पित रहा है। शांत प्रवृत्ति के होने के बावजूद भी उनका काम बोलता था। उनके वित्तीय प्रबंधन ने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया जाना कृषि जगत के लिए उल्लास का क्षण है और वैज्ञानिक जगत के लिए गौरव की बात है। हरित क्रांति के क्षेत्र में उनके योगदान से कृषि लाभ का धंधा बन पाया और असंख्य किसानों के जीवन में सुख का सूरज निकल सका।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीनों विभूतियों के देश के विकास में दिए गए योगदान को याद कर नमन किया।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...