National News: शरद पवार ने रखा अपनी पार्टी का नया नाम, राज्यसभा चुनाव में होगा इस्तेमाल

Pawar kept the new name

 

National News: शरद पवार ने अपनी पार्टी का नया नाम रख दिया है। उन्होंने “राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – शरदचंद्र पवार” तय किया है। कल ही चुनाव आयोग ने अजित पवार को एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न दे दिया था।

चुनाव आयोग से भी शरद पवार को इस नाम की मंजूरी मिल गई है। चुनाव आयोग की तरफ से शरद पवार गुट को बुधवार तक का समय दिया था कि वह नई पार्टी का नाम व निशान तय करने के लिए विकल्प दें।

चुनाव आयोग ने कल सुनाया था फैसला

चुनाव आयोग से 6 फरवरी (कल) शरद पवार को करारा झटका लगा। EC ने अजित गुट को असली एनसीपी माना। इस मामले में सुनवाई 6 महीने से अधिक समय तक हुई। इलेक्शन कमीशन ने सभी सबूतों को ध्यान में रख ये फैसला सुनाया। इलेक्शन कमीशन ने कहा कि अजित पवार गुट को NCP का नाम और चुनाव चिह्न इस्तेमाल करने का अधिकार है।

लोकतंत्र में बहुमत का महत्व

एनसीपी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि चुनाव आयोग ने हमारे वकीलों की दलीलें सुनने के बाद हमारे पक्ष में फैसला सुनाया है। हम इसका विनम्रतापूर्वक स्वागत करते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोकशाही में बहुमत का महत्व है। बहुमत आज अजित पवार के पास है। चुनाव आयोग ने मेरिट पर फैसला लिया है। लोकतंत्र में दोबारा से बहुमत सिद्ध हुआ है।

Sport News: विराट कोहली हैं भारत के नंबर एक बल्लेबाज, आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में फिर से किया कमाल

Kohli is India's number one

 

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बने. बिना मैदान पर उतरे भी विराट कोहली टीम इंडिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं. आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी की गई टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली 760 प्वाइंट्स के साथ 7वें नंबर पर बने हुए हैं. विराट कोहली को हालांकि दो टेस्ट में नहीं खेलने का खामियाजा भुगतना पड़ा है और वह एक स्थान नीचे खिसक गए हैं. बावजूद इसके आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से ऊपर कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं.

विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम में चुना गया था. लेकिन सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देकर टीम से नाम वापस ले लिया. पहले विराट कोहली के आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम में लौटने की संभावना थी. लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि विराट कोहली की वापसी कब होगी. हालांकि विराट कोहली के चलते आखिरी तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान होने में भी देरी हो रही है. 8 फरवरी तक विराट कोहली के सीरीज में खेलने को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है.

बाकी बल्लेबाज हैं बहुत पीछे

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली के बाद भारतीय खिलाड़ियों में दूसरा नाम ऋषभ पंत का आता है. ऋषभ पंत भी एक साल से मैदान से दूर हैं, पर वह फिर भी बल्लेबाजों की रैंकिंग में 12वें स्थान पर बने हुए हैं. रोहित शर्मा को लगातार खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ है. रोहित शर्मा एक स्थान गिरकर 13वें पायदान पर पहुंच गए हैं. इन तीनों के बाद यशस्वी जायसवाल का नंबर आता है. इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाने का इनाम जायसवाल को मिल गया है. यशस्वी जायसवाल अब टेस्ट रैंकिंग में 37 स्थान की छलांग लगाकर 29वें पायदान पर पहुंच गए हैं.

Nitish Kumar: बहुमत परीक्षण से पहले CM नीतीश कुमार की PM मोदी से मुलाकात, गुरुवार को आएंगे पटना

Nitish Kumar meets PM

 

National News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फ्लोर टेस्ट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। यह मुलाकात इसलिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि एनडीए के साथ हाथ मिलाने के बाद यह नीतीश कुमार की पीएम मोदी के साथ पहली मुलाकात है।

लोकसभा चुनाव नजदीक हैं, इसलिए इस मुलाकात के राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं। इस दौरान यह बताया जा रहा है कि उन्होंने पीएम मोदी के साथ बिहार की राजनीति को लेकर चर्चा की व विकास के मुद्दे पर भी बात की है।

बिहार में नीतीश कुमार ने एनडीए के नेतृत्व में सरकार बनाने के बाद इसको विधानसभा में साबित भी करना है। 12 फरवरी से बिहार विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। इसमें एनडीए की सरकार अपना बहुमत साबित करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से इस बारे में भी चर्चा की होगी। नीतीश कुमार गुरुवार को वापस पटना आएंगे।

Varanasi Gyanvapi Case: ज्ञानवापी तलगृह में पूजा का मामला, इलाहाबाद हाई कोर्ट में अब 12 फरवरी को सुनवाई

worship in Gyanvapi basement

 

इलाहाबाद। वाराणसी ज्ञानवापी प्रकरण में बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। व्यास तलगृह में पूजा के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 2 घंटे चली सुनवाई के बाद 12 फरवरी की तारीख तय की है। मुस्लिम पक्ष की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई थी, जो बुधवार को भी जारी रही।

मुस्लिम पक्ष की शिकायत बिना अर्जी पूजा का अधिकार दिया

इससे पहले व्यासजी के तलगृह में पूजा का अधिकार देने वाले तत्कालीन जिला जज के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में मंगलवार को दो घंटे सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की पीठ के समक्ष मस्जिद पक्ष ने तर्क रखा कि जिला जज ने बिना अर्जी पूजा का अधिकार दिया है, तो मंदिर पक्ष ने कहा कि आग्रह पर धारा 151 के तहत विवेकाधिकार से यह आदेश जिला जज ने दिया है।

अर्जी मंजूर होने के बाद उसी पर बिना किसी अर्जी के दोबारा आदेश दिया जा सकता है, इसी कानूनी मुद्दे पर बुधवार को सुनवाई होगी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को मीडिया ट्रायल से बचने की सलाह भी दी है।

आदेश के पालन पर भी सवाल

मस्जिद पक्ष की तरफ से कहा गया कि उन्हें जिला जज के 31 जनवरी के आदेश की प्रति एक दिन पहले ही मिली है। ऐसे में डीएम को जिला जज का आदेश कैसे प्राप्त हो गया, जिसका पालन उन्होंने महज सात-आठ घंटे में कर दिया?

मंदिर पक्ष ने कहा, अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस के बाद बैरिकेडिंग कर पूजा रोकी गई थी। उससे पहले यहां पूजा होती रही है। जिला जज को अधिकार है कि वह बिना किसी अर्जी के विवेकाधिकार से आदेश दे सकते हैं।

MP Budget Session 2024: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा- मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थलों के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू की जाएगी

said- Helicopter service will be

 

MP Budget Session 2024: भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को शुरू हुआ। राज्यपाल ने अभिभाषण में सरकार का रोडमैप बताया। उन्होंने बताया कि तीर्थ स्थलों के लिए सरकार हेलीकाप्टर सेवा शुरू करेगी। उत्तराखंड के केदानराथ धाम की तर्ज पर इंदौर से उज्जैन व ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग हेलीकाप्टर सेवा प्रारंभ होगी।

इसी तरह जबलपुर से चित्रकूट, ग्वालियर से ओरछा और पीतांबरा पीठ के लिए हवाई यात्रा की सुविधा रहेगी। पर्यटन स्थानों के लिए मुख्यमंत्री हेली पर्यटन सेवा योजना और एयर एंबुलेंस सेवा भी प्रारंभ की जाएगी।

यह नए भारत, विश्व मित्र भारत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण और हर क्षेत्र में अग्रणी मध्य प्रदेश को गढ़ने का समय है। सरकार प्रदेश के चौतरफा विकास और जन कल्याण की नीतियां बना रही है और निर्णय भी ले रही है। संकल्प पत्र के क्रियान्वयन पर काम शुरू हो गया है।

श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े स्थल तीर्थ के रूप में होंगे विकसित

राज्यपाल ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह ने भारत ही नहीं पूरे विश्व को श्रद्धा, भक्ति और आस्था से सराबोर कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रामराज्य की परिकल्पना और विकसित भारत की संकल्पना, दोनों को साकार होते देखना निश्चिय ही एक अद्भुद-अभूतपूर्व अनुभव है। मध्य प्रदेश में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के चरण जहां-जहां पड़े, उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। वीर भारत संग्रहालय की स्थापना की जाएगी।

संकल्प पूर्ति की दिशा में बढ़ाए कदम

सरकार ने बताया कि संकल्प पूरा करने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक तीन हजार से बढ़ाकर चार हजार रुपये प्रति मानक बोरो करने के साथ को कोदो-कुटकी जैसे मिलेट्स उगाने वाले किसानों की आय में वृद्धि के लिए रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना लागू की गई। नर्मदा कछार की एक लाख 12 हजार हेक्टेयर से अधिक की सिंचाई क्षमता की तीन परियोजनाओं के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

प्रधानमंत्री जनमन योजना में विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल जिलों में सात हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक लागू से विभिन्न कार्य कराने का निर्णय लिया है, जिससे 11 लाख बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति भाई-बहन लाभांवित होंगे।

आइआइटी इंदौर द्वारा देश में शोध आधारित प्रथम आइआइटी डीप-टेक रिसर्च और डिस्कवरी कैंपस की स्थापना उज्जैन में की जा रही है। यह देश में अपनी तरह का अनूठा संस्थान होगा। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना में 75 हजार सोलर रूफटाप स्थापना का लक्ष्य है। केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध और चंबल परियोजना प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

कांग्रेस ने किया बहिर्गमन, लगाया वादा खिलाफी का आरोप

उधर, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस के सदस्यों ने संकल्प पत्र के पर्चे दिखाकर सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। धान और गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने, भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित न करने, महिलाओं को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर न देने का आरोप लगाते हुए बहिर्गमन किया।

अभिभाषण के मुख्य बिंदु

– वर्ष प्रतिपदा नव सत्वत्सर के शुभारंभ एवं सृष्टि आरंभ दिवस को उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि से गुड़ी पड़वा के बीच उज्जैन में विक्रमोत्सव एवं व्यापार मेले का आयोजन होगा।

– प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में रिलायंस, कंप्रेस्ड बायोगैस, एशियन पेंटस, यशोदा लिनेन, टीवीएस लाजिस्टिक, गोदरेज, जेके टायर समेत अन्य औद्योगिक इकाइयों के निवेश से विकास और रोजगार के द्वार खुलेंगे।

– दिल्ली-नागपुर इंवेस्टमेंट कारिडोर के अंतर्गत सागर जिले में 996, कटनी जिले में 588 और सिवनी जिले में 559 हेक्टेयर भूमि उद्योगों की स्थापना के लिए चिह्नित।

– पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तर पर होंगे विशेष जन सुनवाई सत्र।

– आइआइटी के माध्यम से फ्यूचर जाब स्किल पाठ्यक्रमों में सात हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

– इंजीनियरिंग कालेज जबलपुर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और इंटरनेट आफ थिंग्स, इंजीनियरिंग कालेज उज्जैन में ब्लाकचेन टेक्नोलाजी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल पालिटेक्निक भोपाल में कंप्यूटर विजन के क्षेत्र में सेंट आफ एक्सीलेंस स्थापित होगा।

– ई-पंजीयन एवं ई-स्टांपिंग के लिए संपदा 2.0 साफ्टवेयर लागू किया जाएगा, जिससे चिह्नित दस्तावेजों का घर बैठे पंजीयन किया जा सकेगा। नागरिक स्वयं ई-स्टाम्प जनरेट कर सकेंगे।

– सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, धार, झाबुआ, मंडला, बालाघाट, श्योपुर एवं खजुराहो में आयुर्वेदिक कालेज स्थापित होंगे। प्रत्येक संभाग में कम से कम एक आयुर्वेदिक कालेज होगा।

– वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना अंतर्गत 400 करोड़ रुपये की शिक्षण शुल्क की होगी प्रतिपूर्ति।

– ग्रीन स्कूल की तर्ज पर विकसित होंगे पीएमश्री योजना में चिह्नित 416 विद्यालय।

– प्रदेश में मलखंब एवं जिम्नास्टिक अकादमी की स्थापना की जाएगी।

– सागर में रानी अवंतीबाई लोधी, खरगोन में क्रांतिसूर्य टंट्या भील एवं गुना जिले में भी एक नए विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

– यूथ फार लाइफ कार्यक्रम में दो हजार से अधिक युवाओं को लाइफ वालेंटियर का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

Harda Blast: घटना स्थल पर पहुंचे CM डॉ मोहन यादव, घायलों से की अस्पताल में भेंट

Mohan Yadav reached the

 

CM News: हरदा। हरदा में हुए हादसे ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। इस घटना में 11 लोग की मौत हुई वहीं सैकड़ों लोग घायल हुए है। बुधवार को आज सीएम डॉ मोहन यादव उन पीड़ितों से मिलने पहुंचे है, गौरतलब है कि सीएम का काफिला घटनास्थल पर पहुंचा मुख्यमंत्री मोहन यादव फैक्ट्री स्थल का जायजा लेकर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

आज हरदा के शासकीय अस्पताल पहुँचकर घायलों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में चर्चा की। घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था की गयी है।

आप को बता दें की हरदा में पटाका फैक्ट्री में विस्फोट की जांच तीन सदस्यीय समिति करेगी। राज्य सरकार ने विस्फोट की जांच के लिए गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की है। मुख्यमंत्री जी ने घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कल पटाखा फैक्ट्री हादसे में घायल हुए नागरिकों से आज जिला अस्पताल, हरदा में मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी एवं डॉक्टरों को समुचित उपचार के निर्देश दिए।

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने बताया की पटाखा फैक्ट्री हादसे में घायल हुए नागरिकों से आज जिला अस्पताल, हरदा में मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी एवं डॉक्टरों को समुचित उपचार के निर्देश दिए। घटना की जांच के लिए टीम गठित की गई है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Poonam Pandey : सरकार के सर्वाइकल कैंसर कैंपेन का चेहरा बन सकती हैं पूनम पांडे, हेल्थ मिनस्ट्री से चल रही है बातचीत

Poonam Pandey can become the face

 

Poonam Pandey Cervical Cancer Compaign: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे सरकार के सर्वाइकल कैंसर कैंपन का चेहरा बन सकती हैं. पिछले कुछ दिनों से पूनम पांडे मौत का झूठा नाटक करने को लेकर चर्चा में हैं. पीटीआई की खबर के मुताबिक पूनम पांडे और उनकी टीम की यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री से बाचतीच चल रही है. पूनम पांडे सरकार के सर्वाइकल कैंसर को लेकर चल रहे अवेयरनेस प्रोग्राम की ब्रांड एंबेसडर बन सकती हैं.

दरअसल इस महीने की शुरुआत में ही पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अंकाउंट से उनकी पीआर टीम ने एक्ट्रेस मौत की झूठी खबर पोस्ट की थी. पोस्ट में बताया गया था कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से एक्ट्रेस का निधन हो गया है. एक्ट्रेस की अचानक बीमारी से मौत की खबर ने सभी को हैरानी में डाल दिया था. लेकिन अगले ही दिन पता चला कि यह खबर फर्जी थी और पूनम ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में अवेयरनेस फैलाने के लिए ये स्टंट किया था.

अचानक जिंदा हो गईं पूनम पांडे

3 फरवरी को पूनम पांडे ने एक वीडियो पोस्ट कर अपने जिंदा होने की खबर दी. उन्होंने कहा- ‘मैं ऐसा करने के लिए मजबूर महसूस कर रही हूं. आप सभी के साथ कुछ अहम बातें शेयर कर रही हूं, मैं यहां हूं, जिंदा हूं. सर्वाइकल कैंसर ने मुझे नहीं मारा, लेकिन इसने हजारों महिलाओं की जान ले ली है, जो इस बीमारी से निपटने के बारे में जानकारी की कमी की वजह से हुआ.’

पूनम पांडे ने कहा- ‘अवेयरनेस के लिए मौत का नाटक किया’

पूनम ने आगे कहा- ‘दूसरे कैंसरों के उलट, सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है. अहम बात ये कि इसके लिए एचपीवी वैक्सीन और जल्दी पता लगाने वाले टेस्ट हैं. हमारे पास यह तय करने के साधन हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए.’ पूनम ने कहा कि उन्होंने सिर्फ लोगों को सर्वाइकल कैंसर से अवेयर करने के लिए अपनी मौत का झूठा नाटक किया था.

कौन हैं पूनम पांडे?

पूनम पांडे पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने साल 2013 में आई फिल्म नशा से बॉलीवुड डेब्यू किया था. उन्होंने कई सीरीज और तेलूगू फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा पूनम साल 2011 में वे किंगफिशर कैलेंडर गर्ल भी बनी थीं.

MP News: सीएम मोहन यादव बोले ‘ऐसा नहीं चलेगा…’, किसानों से गाली-गलौच करने वाले जावरा SDM को हटाया

removed Javra SDM

 

Mohan Yadav Action: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अनिल भाना को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसान और आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पहले भी मुख्यमंत्री दुर्व्यवहार करने के मामले में एसडीएम से लेकर कलेक्टर तक को हटा चुके हैं.

मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ था पूरा मामला

रतलाम-नीमच रेल दोहरीकरण का कार्य चल रहा है. इस दोहरीकरण योजना पर सरकार 1050 करोड़ से ज्यादा खर्च कर रही है. इसके अलावा रतलाम और नीमच के बीच रेलवे के गुड्स यार्ड भी बना रहे हैं. इसे लेकर किसानों की जमीन को अधिग्रहण किया गया है. दो दिन पहले जावरा के समय ग्राम बड़ायली चौरासी में किसान और एसडीएम अनिल भाना के बीच जमकर हुई थी. इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अनिल भाना द्वारा किसानों के साथ गाली गलौज करते हुए वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड हो गए थे. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो किसानों ने डिप्टी कलेक्टर को हटाने की मांग कर डाली. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एसडीएम अनिल भाना को जिला मुख्यालय अटैच करते हुए यह संदेश दिया है कि आम लोगों से किसी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

गौरतलब है कि पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को भी वाहन चालक के साथ अभद्र भाषा में बातचीत करते के मामले में हटा चुके हैं. इसी तरह पूर्व में प्रदेश के कुछ डिप्टी कलेक्टरों को भी हटाया जा चुका है.

एसडीएम ने दी सफाई

एसडीएम अनिल भाना एबीपी न्यूज़ से चर्चा के दौरान कहा कि उनके द्वारा किसी प्रकार से अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया था. जब गांव में जमीन का कब्जा लेने के लिए रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन का दल पहुंचा तो कुछ किसानों ने अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश की. कुछ किसानों के द्वारा लगातार अभद्र भाषा में प्रशासन को गाली गलौज की जा रही थी. इसी का विरोध करने के दौरान विवाद बढ़ गया. उन्होंने कहा कि गांव के लोगों द्वारा पूर्व में भी फोरलेन के निर्माण के दौरान भी चक्का जाम किया गया था. उन्होंने कहा कि वे चाहते तो शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा भी दर्ज करवा सकते थे मगर जो विवाद हुआ उसे वहीं शांत कर दिया गया था.

Kashmir Tour: IRCTC का बेहद सस्ता कश्मीर टूर पैकेज, सिर्फ इतना खर्च कर पाएं फ्लाइट टिकटों के साथ होटल और खाना भी

IRCTC's very cheap Kashmir tour

 

IRCTC Kashmir Tour Package: अगर मार्च में अगर आप कश्मीर की बर्फीली पहाड़ियों का लुत्फ लेना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है.

यह एक फ्लाइट पैकेज है जिसमें आपको इंडिगो की फ्लाइट से नागपुर से दिल्ली और दिल्ली से जम्मू जाने का मौका मिल रहा है. लौटते वक्त जम्मू से दिल्ली और फिर दिल्ली से नागपुर की फ्लाइट की टिकट मिल रही है.

यह एक फ्लाइट पैकेज है जिसमें आपको इंडिगो की फ्लाइट से नागपुर से दिल्ली और दिल्ली से जम्मू जाने का मौका मिल रहा है. लौटते वक्त जम्मू से दिल्ली और फिर दिल्ली से नागपुर की फ्लाइट की टिकट मिल रही है.

इस पैकेज में आपको जम्मू से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने का मौका मिलेगा. इसके बाद आपको श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम जाने का मौका मिल रहा है.

इस पैकेज में आपको जम्मू से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने का मौका मिलेगा. इसके बाद आपको श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम जाने का मौका मिल रहा है.

इस पूरे टूर पैकेज में आपको कुल 7 रातों को होटल में ठहरने का मौका मिल रहा है. इसके साथ ही एक रात श्रीनगर के हाउसबोट में भी ठहरने का मौका मिल रहा है.

इस पूरे टूर पैकेज में आपको कुल 7 रातों को होटल में ठहरने का मौका मिल रहा है. इसके साथ ही एक रात श्रीनगर के हाउसबोट में भी ठहरने का मौका मिल रहा है.

यह पूरा पैकेज 8 दिन और 7 रात का है. सभी जगह पर यात्रा करने के लिए आपको नॉन एसी कैब से ट्रैवल का मौका मिल रहा है.
यह पूरा पैकेज 8 दिन और 7 रात का है. सभी जगह पर यात्रा करने के लिए आपको नॉन एसी कैब से ट्रैवल का मौका मिल रहा है.

कश्मीर के इस पैकेज के लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी पर आपको प्रति व्यक्ति हिसाब से 55,100 रुपये, दो लोगों के लिए 46,000 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 44,000 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क देना होगा.

कश्मीर के इस पैकेज के लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी पर आपको प्रति व्यक्ति हिसाब से 55,100 रुपये, दो लोगों के लिए 46,000 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 44,000 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क देना होगा.

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कांफ्रेंस द्वारा कलेक्टर्स को दिए निर्देश

cm mohan

 

MP CM News: भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में फटाका निर्माण इकाईयों के नियम विरूद्ध संचालन पर रोक के अलावा शराब के अवैध कारोबार को रोकने, कोलाहल नियंत्रण संबंधी कानूनों के उल्लंघन को रोकने और खुले स्थान में नियम विरूद्ध तरीके से मांस के विक्रय पर नियंत्रण के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय और सजग होकर कार्यवाही करे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कांफ्रेंस द्वारा मंगलवार को कलेक्टर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि कुछ स्थानों से शराब के अवैध विक्रय और व्यापार की खबरें जानने को मिलती हैं। इसके लिए जिम्मेदार तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होना चाहिए। इसके साथ ही नाबालिग बच्चों को भी नशे की लत लगाने के दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण के जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए। निर्धारित मापदण्ड से अधिक आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित है। विद्यार्थियों की परीक्षाओं का समय है। इस नाते हम सभी को संवेदनशील होकर इस संबंध में दायित्व निर्वहन करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि परीक्षाओं में नकल की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए भी प्रभावी व्यवस्था लागू करें। शहरों और ग्रामों में मांस विक्रय का व्यवसाय करने वाले नियमों के विरूद्ध कार्य न करें। इसके लिए पूर्व में भी निर्देश दिए गए हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि नियम पूर्वक व्यवसाय का संचालन होता रहे। जन स्वास्थ्य की दृष्टि से समय-समय पर ऐसी दुकानों का निरीक्षण किया जाए।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...