दमोह। जिले की पथरिया सीट से पूर्व विधायक रामबाई को दो मामलों में 3-3 महीने की अलग-अलग सजा सुनाई गई है। फैसला बुधवार को जबलपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया। पहला मामला दमोह कलेक्टर को सबके सामने कहा-आंखें फूट गईं क्या, कलेक्टर हो कि ढोर? उन्होंने कलेक्टर के लिए बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्दों का प्रयोग भी किया था। यह मामला कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य के साथ अभद्रता से जुड़ा है। वहीं, दूसरा मामला बिजली विभाग के कर्मचारी से अभद्रता का है। इसमें पूर्व विधायक रामबाई के साथ उनके 5 साथियों को भी कोर्ट ने सजा सुनाई है।
पहली बार सम्मेद शिखर की प्रतिकृति पर हुआ शिखरजी विधान, उमड़े श्रद्धालु
भोपाल। शहर के झिरनों जैन मंदिर पर भोपाल में पहली बार शाश्वत झारखंड के सिद्ध क्षेत्र सम्मेद शिखर की प्रतिकृति बनाकर विधान का आयोजन श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी एवं ट्रस्ट द्वारा किया गया। इसमें अभिषेक शांतिधारा के बाद आचार्य श्री की पूजन भक्ति भाव से संगीतमय की गई। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए। उज्जैन सहित अन्य शहरों से आए आचार्यश्री विद्या सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप जलाए। मुनि श्री सुप्रभ, प्रणत सागर महाराज से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने प्रवचन में कहा की यह जीव को अनादिकाल से जन्म जरा मृत्यु का जो रोग लगा है उसे दूर करने का एक मात्र उपाय यह जिनवाणी मां है। मनुष्य जीवन में सबसे उत्कृत पुण्य तीर्थंकर प्रकृति बांध बनना है यह तीर्थंकर बंध सोलहकारण भावना से होता है। सौलह कारण भावना की निरंतरता ही मोक्ष मार्ग को तय करती है। प्रवचन के बाद मुनि संघ का आहारचर्या हुई। सभी श्रद्धालु जन का वात्सल्य भोज हुआ। दोपहर में सम्मेद शिखर की प्रतिकृति पर विधान मुनिश्री के सानिध्य में शुरू हुआ। शिखर पर्वत की सुंदर आकर्षक प्रतिकृति देखते ही बनती थीं। पर्वत पर 25 टोंक बनाई गई। दो टोंक पर भगवान चंद्रप्रभु एवम पार्श्वनाथ भगवान विराजमान रहे। हरियाणा से आए पंडित मुकेश जी द्वारा मंत्रोच्चार कर विधान हुआ। भोपाल गौरव, जिनेश की गोदी भरने का कार्यक्रम भी हुआ। इस मौके पर पंचायत एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
MLA रामेश्वर शर्मा ने सीएम और केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र: अयोध्या बायपास को जम्बूरी कटारा होते हुए भोपाल बायपास से जोड़ने की मांग की
पत्र में गांधीनगर को 8 लेन और आशाराम चौराहे से एयरपोर्ट तक एलिवेटेड निर्माण की मांग भी शामिल
15 लाख आबादी को मिलेगा लाभ, AIIMS ओर आद्योगिक क्षेत्र भी एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेंगे
भोपाल । विधायक रामेश्वर शर्मा ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर आयोध्या बायपास को वाया जम्बूरी कटारा एलिवेटेड के माध्यम से भोपाल बायपास तक जोड़ने की मांग की है विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि अयोध्या बायपास को सिक्स लेन किया जा रहा है निश्चित रूप से यह बहुत ही जरूरी था यह भोपाल के लिए बड़ी सौगात है। परन्तु इस आयोध्या बायपास को जम्बूरी मैदान होते हुए कटारा से भोपाल बायपास से जोड़ने पर इसकी उपयोगिता कई गुना बढ़ जाएगी । जिससे सीधे तौर पर कटारा, कोलार, बाबड़िया, नर्मदापुरम रोड की दर्जनो कॉलोनी, मंडीदीप आदि क्षेत्र की लगभग 15 लाख आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी । साथ ही इसी मार्ग के दूसरे छोर आशाराम चौराहा से राजा भोज विमान तल तक एलिवेटेड का निर्माण व इस एलिवेटेड के नीचे गांधीनगर क्षेत्र में कम से कम 8 लेन का निर्माण कराया जाना भी जरूरी है । श्री शर्मा ने कहा कि अयोध्या बायपास के सिक्स लेन होने के बाद आशाराम चौराहे पर राजगढ़ भोपाल फ्लाईओवर के नीचे जाम की स्थिति निर्मित होगी । इसलिए यहां एलिवेटेड बनाना आवश्यक है । गौरतलब है कि अयोध्या बायपास NH -46 खण्ड को 6 लेन किया जा रहा है जिसके निर्माण कार्य का शिलान्यास 30 जनवरी 2024 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा भोपाल के लाल परेड में किया गया।
एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेगा नया भोपाल, AIIMS, आद्योगिक क्षेत्र बगरोदा-मंडीदीप
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आयोध्या बायपास को वाया जंबूरी कटारा के माध्यम से भोपाल बायपास को जोड़े जाने से भोपाल शहर की आधे से अधिक आबादी सीधे तौर पर राजा भोज एयरपोर्ट से जुड़ जाएगी साथ ही बगरोदा मंडीदीप जैसे बड़े आद्योगिक क्षेत्र, AIIMS संस्थान भी एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेंगे । जिससे भोपाल शहर के अंदर ट्रैफिक दवाब कई गुना कम होगा । जिससे समय और ईंधन की बचत होगी ।
जम्बूरी मैदान में होने वाले कार्यक्रमो से होने वाली असुविधा समाप्त होगी
गौरतलब है कि भोपाल में प्रदेश स्तरीय आयोजनों के लिए केवल एक मात्र जम्बूरी मैदान ही है यहां वर्ष भर राजनैतिक एवं गैर राजनैतिक कोई न कोई आयोजन होते ही रहते है निश्चित रूप से इन आयोजनों के दौरान स्थानीय रहवासियों एवं आयोजन में सम्मिलित होने वाले नागरिकों को अनेक असुविधाओं का सामना करना पड़ता है । अयोध्या बायपास से जम्बूरी मैदान की सीधे कनेक्टिविटी से इस असुविधा से बचा जा सकेगा । साथ ही जम्बूरी मैदान की एयरपोर्ट एवं स्टेट हेंगर की सीधी कनेक्टिविटी भी हो जाएगी ।
Interim Budget: चुनाव पास, फिर भी सरकार ने नहीं बढ़ाई किसान निधि, 2019 में मिला था फायदा, जानें इसके बारे में सबकुछ
मोदी सरकार के अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे से किसानों के लिए कुछ नया ऐलान नहीं हुआ. सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ोतरी भी नहीं की गई.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरिए हर साल किसानों को 6000 रुपये दिए जाते हैं. बजट से पहले ऐसी उम्मीद थी कि केंद्र सरकार इस रकम को बढ़ाकर 8 से 9 हजार रुपये सालाना कर देगी. हालांकि अंतरिम बजट में ऐसा कोई ऐलान नहीं हुआ.
किसानों का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘पीएम किसान सम्मान योजना के तहत हर साल 11.8 करोड़ किसानों को सीधी वित्तीय सहायता दी जाती है, जिसमें सीमांत और छोटे किसान भी शामिल हैं. पीएम फसल बीमा योजना के तहत 4 करोड़ किसानों को फसल बीमा दिया जाता है.’
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 15वीं किस्त दी जा चुकी है. अब 16वीं किस्त का इंतजार है. ऐसे में जानते हैं योजना से जुड़े राज्यवर किसानों के आंकड़े और चुनाव में कितना बड़ा मुद्दा है.
पीएम किसान निधि के लिए कितना बजट
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को हर साल 6 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं. यानी कि हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं. मोदी सरकार ने 2023 के बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान के लिए 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे. ये बजट पिछले पांच सालों में सबसे कम था. इससे पिछले साल सरकार ने 2022-23 के लिए किए गए 68,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था.
कितने किसानों को पीएम किसान निधि का फायदा
सरकार ने ताजा आंकड़े 12वीं किस्त के ऑनलाइन अपडेट किए हैं. इसके अनुसार, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 8.42 करोड़ भारतीय किसानों को किस्त भेजी गई. हालांकि इससे पिछली किस्त में सबसे ज्यादा 10.45 करोड़ किसानों को फायदा हुआ.
चुनाव पास, फिर भी सरकार ने नहीं बढ़ाई किसान निधि, 2019 में मिला था फायदा, जानें इसके बारे में सबकुछ
12वीं किस्त के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के 1.79 करोड़ किसानों को लाभ हुआ. इसके बाद महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात के सबसे ज्यादा किसानों को फायदा पहुंचा. 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में से 15 में एक मिलियन से ज्यादा किसान फायदा उठा रहे हैं.
कब और क्यों शुरू हुई पीएम किसान निधि योजना
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत लोकसभा चुनाव 2019 से पहले हुई थी. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 1 फरवरी 2019 को सरकार का अंतरिम बजट पेश करने के दौरान इसकी घोषणा की थी. तब योजना के लिए 20 हजार करोड़ का बजट आवंटित किया गया था.
इसके बाद पीएम मोदी ने 24 फरवरी को यूपी के गोरखपुर में एक करोड़ से ज्यादा किसानों को योजना की पहली किस्त ट्रांसफर करने का ऐलान किया था. शुरुआत से ही ये योजना काफी लोकप्रिय रही है. छोटे और सीमांत किसानों को फायदा पहुंचाने के मकसद से ये स्कीम शुरू की गई थी.
2019 चुनाव में यह कितना बड़ा मुद्दा था?
किसानों की बेहतरी के लिए उठाए गए कदम हमेशा राजनीतिक चर्चा का मुद्दा रहा है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना उनमें से एक है, जिसने 2019 में लागू होने के बाद चुनाव से पहले काफी चर्चा बटोरी थी.
2019 लोकसभा चुनाव के बाद हुए सीएसडीएस सर्वे में पूछा गया था कि वोट करते समय आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा क्या था? तब 1.2 फीसदी लोगों ने कहा था कि उन्होंने किसान और उनकी समस्याओं पर वोट किया.
इसके अलावा एक दूसरा सवाल- क्या आपने या परिवार में किसी ने पिछले पांच साल में किसानों की आय वाली किसी सरकारी योजना का फायदा उठाया? तब 13.4 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया था.
बजट में पीएम किसान निधि का पैसा बढ़ने की क्यों हो रही थी चर्चा?
2024 चुनाव से पहले अंतरिम बजट में सरकार ने कोई बड़ा ऐलान नहीं किया. मगर 2019 चुनाव से पहले अंतरिम बजट में सरकार ने आम लोगों के लिए 5 बड़े ऐलान किए थे. इनमें किसानों के लिए सबसे बड़ा तोहफा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना थी.
इसके अलावा 10 करोड़ श्रमिकों और कामगारों को पेंशन देने के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की भी शुरुआत की थी. इस योजना के तहत हर महीने 55 या 100 रुपये की धनराशि जमा करके 60 साल की उम्र के बाद 3000 रुपये प्रतिमाह की पेंशन दी जाती है.
इस बार अंतरिम बजट में टैक्सपेयर्स के लिए कुछ ऐलान नहीं हुआ. मगर सरकार ने अपने पिछले अंतरिम बजट में मध्यम वर्ग के लोगों राहत देते हुए स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट 40,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी थी.
वहीं पिछली बार सरकार ने बैंक और डाकघर से मिले ब्याज पर TDS लिमिट को 10 हजार से बढ़ाकर 40 हजार कर दिया गया था. साथ ही रेंट इनकम की लिमिट 1.80 लाख से बढ़ाकर 2.40 लाख कर दिया गया था. यानी कि इस रेंट इनकम तक कोई टैक्स नहीं.
इतना ही नहीं 2019 के अंतरिम बजट में रक्षा बजट पहली बार 3 लाख करोड़ रुपये का पेश किया गया था. साथ ही गरीब परिवारों को आगे बढ़ाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में 25% अतिरिक्त सीटें बढ़ाने का ऐलान हुआ था.
पीएम किसान निधि योजना के लिए कैसे करें आवेदन
आप भी स्कीम का लाभ उठाने के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं. यहां आपको दाएं तरफ New Farmer Registration का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक क्लिक करिए. आधार और मोबाइन नंबर डालकर ओटीपी से लॉगिन कर लीजिए.
अब आपके सामने एक नया फॉर्म आएगा. यहां अपनी सभी जरूरी जानकारी भर लीजिए. कुछ आवश्यक दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी अपलोड कर दीजिए. अंत में फार्म सब्मिट कर दीजिए और आपका आवेदन हो जाएगा.
Hemant Soren Arrested: आज जेल में बीतेगी हेमंत सोरेन की रात, विशेष अदालत शुक्रवार को करेगी रिमांड पर फैसला
Hemant Soren Arrested: आज जेल में बीतेगी हेमंत सोरेन की रात, विशेष अदालत शुक्रवार को करेगी रिमांड पर फैसला
रांची। Hemant Soren Jharkhand News: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन राज्य का नेतृत्व करेंगे। बुधवार (कल) को ईडी के अधिकारियों ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मामले में हेमंत सोरेन से 9 घंटे तक पूछताछ की थी। संतोषजनक जवाब न मिलने पर देर रात पूर्व सीएम को गिरफ्तार कर लिया गया। हेमंत सोरेन को पहले से ही आशंका थी कि ईडी उनको गिरफ्तार कर सकती है, इसलिए उन्होंने राजनीतिक संकट से बचने के लिए विधायकों की बैठक बुलाई थी। उसमें चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। झारखंड के राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने चंपई को राजभवन आने का समय दे दिया है। वह शाम को 5:30 बजे विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलेंगे।
आज रात जेल बीतेगी हेमंत सोरेन की रात
झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन रांची के पीएमएलए कोर्ट से निकल चुके हैं। उनको एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विशेष अदालत ईडी की रिमांड पर शुक्रवार (कल) फैसला सुनाएगी।
Kamal Nath On Budget: पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अंतरिम बजट को बताया खजूर का पेड़
MP News: भोपाल। नए वित्तवर्ष के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट संसद में पेश कर दिया है। अब बजट पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इस बजट की तुलना खजूर के पेड़ से की है। कमल नाथ ने एक्स पर पोस्ट कर बजट को झुनझुना बताया है।
जैसे पेड़ खजूर
कमलनाथ ने पोस्ट कर लिखा कि “बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर, पंछी को छाया नहीं फल लागे अति दूर।।” मोदी सरकार के आज पेश किए गए अंतरिम बजट की स्थिति कुछ ऐसी ही है। हमें आशा थी कि चुनाव से पूर्व के इस बजट में वित्त मंत्री बताएंगी कि प्रधानमंत्री ने जो हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था उस हिसाब से 20 करोड़ रोजगार देने का टारगेट कहीं पहुंचा भी या नहीं?
कमलनाथ ने आगे लिखा कि मध्यमवर्ग को आशा थी कि सरकार इनकम टैक्स स्लैब में कोई छूट देगी लेकिन एक बार फिर से अपना जन विरोधी चेहरा सामने लाते हुए मोदी सरकार ने आयकर में कोई छूट नहीं दी।
किसानों युवाओं महिलाओं की बात
कमलनाथ ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए आगे लिखा कि, मोदी सरकार ने वादा किया था कि 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी कर दी जाएगी लेकिन आज 2024 के बजट में भी किसानों के पक्ष में एक ढंग की बात भी सरकार नहीं बोल सकी। बजट में युवाओं, महिलाओं, बेरोजगारों, किसानों और जवानों के लिए कुछ भी नहीं है। सरकार ने देश के आर्थिक विकास का कोई खाका पेश नहीं किया है और जो बातें कही हैं, वह 15 और 20 साल दूर की बातें हैं। यह बजट नहीं है, सिर्फ एक झुनझुना है।
MP News: गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता प्रेरणादायी उपलब्धि : राज्यपाल मंगुभाई पटेल
MP News: भोपाल| राज्यपाल मंगुभाई पटेल से गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में राष्ट्रीय सेवा योजना के परेड दल में सहभागिता करने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारियों और स्वयं सेवकों ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल को गणतंत्र दिवस के प्रसंग में नई दिल्ली में आयोजित एक माह के शिविर में प्रतिभागिता के अनुभवों का विवरण दिया। शिविर के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में प्राप्त पुरस्कारों तथा प्रमाण पत्र की जानकारी और छाया चित्रों का अवलोकन कराया। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर राज्यपाल मंगुभाई पटेल का अभिनंदन कर राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला, उच्च शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति एस. के. जैन, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय के अधिकारी पदाधिकारी और स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि राष्ट्र की राजधानी की गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता प्रेरणादायी उपलब्धि है। प्रतिभागी की सफलता उसके परिवार, समुदाय, क्षेत्र, प्रदेश सभी को आनन्द और जोश से भर देती है। प्रतिभागी भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन जाते है। उन्होंने स्वयं सेवकों को बधाई देते हुए कहा कि वे स्वयं भी उनकी उपलब्धि से गर्व का अनुभव कर रहे है। गणतंत्र के सर्वोच्च पद पर विराजमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष महिलाओं की परेड देश में हो रहे सुखद बदलावों का संकेत है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि शिविर में जो राष्ट्र के एकत्व की भावना का अनुभव स्वयं सेवकों को हुआ है। उसे समाज में फैलाना उनका दायित्व है। उनके कार्यों से राष्ट्र का नाम रोशन हो, इस भावना के साथ कार्य करना ही विकसित भारत बनाने का तरीका है। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पर्यावरणीय, स्वास्थ्य तथा सामाजिक चुनौतियों और दायित्वों के प्रति जनजागृति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुदरत ने मानव को जितनी बौद्धिक शारीरिक शक्तियाँ दी है, उतनी किसी अन्य जीव को नहीं दी है। प्रकृति की मंशा है कि मानव अन्य जीवों के विकास में सहयोगी बने। मानव जीवन की सार्थकता इसी में है।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल से गणतंत्र दिवस परेड के अपने अनुभवों को साझा करते हुए स्वयं सेवक स्वाति मौर्य ने बताया कि कर्तव्य पथ पर परेड का अनुभव अवर्णनीय है। राष्ट्रीय गौरव की अनुभूति और जोश रोमांच अविस्मरणीय है। स्वयं सेवक प्रियंका समुद्रे ने शिविर में समय प्रबंधन और अनुशासन के अनुभवों को उनके जीवन की धरोहर बताया।
क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना अशोक कुमार श्रोती ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि कर्तव्य पथ पर सलामी देने के लिए पूरे देश से मात्र 148 छात्राएं चयनित हुई, जिनमें प्रदेश की 8 छात्राएं शामिल थी। उन्होंने बताया कि इन बालिकाओं का चयन प्रदेश की 1 लाख 56 हजार छात्राओं में से हुआ था। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस शिविर के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर 30 स्वयं सेवक और 10 संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाता है। प्रदेश से उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान की निदेशिका डॉ. इंद्रा वर्मा को संस्थागत और स्वयं सेवकों की श्रेणी में छात्र अंकित लखेरा और छात्रा अक्षिता शर्मा को पुरस्कृत किया गया। आभार डॉ. आर. के. विजय ने माना।
MP CM News: बजट में गरीब, महिला, युवा और किसान सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को प्रगति पथ पर अग्रसर करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। लेखानुदान के रूप में प्रस्तुत किया गया आज का बजट सर्वहितैषी और सर्वस्पर्शी है। बजट में गरीब, महिला, युवा और किसान सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। देश में जारी विकास और जनकल्याण के कार्यों से 25 करोड़ आबादी गरीबी रेखा से बाहर आयी है, जो बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था के रूप में परिवर्तित हुआ है। आने वाले समय में हम मोदी जी की मंशा के अुनरूप भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को साकार करेंगे। अमृतकाल में वर्ष 2047 तक भारत विश्व का प्रथम राष्ट्र होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय बजट पर मुरैना प्रवास के दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी।
डिजिटल इंडिया की संकल्पना से देश बढ़ेगा आगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में दो करोड़ लोगों को आवास उपलब्ध कराने की जो कल्पना की गई है, वह अद्भुत है। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि कोई भी घर पक्की छत के बिना न रहे। मध्यम वर्ग के लिए लाई गई नयी आवास योजना भी उपलब्धिपरक है। बजट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान योजना का लाभ देने की व्यवस्था की गई है। गरीब परिवारों को इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने की लंबे समय से दरकार थी। डिजिटल इंडिया को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे कार्य और डिजिटल इंडिया के माध्यम से क्रियान्वित किए जा रहे सुधार कार्यों से भारत बहुत आगे बढ़ेगा। नौ से चौदह वर्ष की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन की सुविधा के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री बधाई की पात्र हैं। आगामी समय में एक करोड़ घरों में रूफ टॉप सोलर प्लांट के अंतर्गत बनाई नई योजना से इन घरों में 300 यूनिट बिजली बचत का मार्ग प्रशस्त होगा। यह ऊर्जा की बचत के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगा और हम सबको इसका लाभ मिलेगा।
मध्यप्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन क्षेत्र में ब्याज मुक्त दीर्घावधि ऋण देने के निर्णय से पर्यटन का सर्वांगीण विकास होगा। उड़ान योजना में 517 नए रूट पर एयरपोर्ट का निर्माण और विस्तार हवाई यातायात की प्रगति की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा और इससे मध्यप्रदेश में भी हवाई यातायात का विस्तार होगा।
हम मध्यप्रदेश को देश में नंबर वन बनाने की ओर अग्रसर होंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रस्तुत बजट भारत की प्रगति-उन्नति और आर्थिक दृष्टि से उम्मीदों भरा है। राज्य सरकार लेखानुदान में बजट का लाभ लेगी और हम मध्यप्रदेश को देश में नंबर वन बनाने की ओर अग्रसर होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सर्वजन हिताय बजट प्रस्तुत करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं।
MP CM News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CM News: भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। अहमदाबाद-ग्वालियर हवाई सेवा से गुजरात से व्यापारिक रिश्ता बनाने में ग्वालियर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्यसिंधिया के सहयोग से हम बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भी एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं। उनके नेतृत्व में उड्डयन के क्षेत्र में देश को नई गति मिली है। मध्यप्रदेश को भी नई उड़ानें मिल रही हैं। बैंगलोर के बाद अहमदाबाद केलिए मिली हवाई सुविधा प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अकासा एयर फ्लाइट की ग्वालियर-अहमदाबाद विमान सेवा के उद्घाटन कार्यक्रम में मुरैना से वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को मिली सौगात के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़े। ग्वालियर हवाई अड्डे पर हुए उद्घाटन कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह तथा विधायकगण उपस्थित थे।
दूरस्थ अंचलों में टूरिज्म विकसित करने के लिए निजी निवेश से वायुसेना का विस्तार किया जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 26 हवाई पट्टियां हैं, जिनमें से 22 राज्य शासन की तथा 4 निजी क्षेत्र की हैं। हमारा प्रयास है कि संभाग स्तर के बाद सभी जिलों में भी हवाई पट्टियां हों और इस दिशा में हम केन्द्र सरकार के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। दतिया और रीवा में हवाई अड्डा विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। इसके साथ ही उज्जैन में केन्द्र शासन के सहयोग से एयरपोर्ट विकसित किया जाएगा, इससे देश विदेश से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। एयर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने एवं प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में पर्यटन को विकसित करने में भी हवाई सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अत: एविएशन और टूरिज्म को जोड़ते हुए निजी निवेश को आकर्षित करने की दिशा में भी केन्द्र सरकार के सहयोग से कदम बढ़ाए जाएंगे।
ग्वालियर की देश के सात शहरों से एयर कनेक्टिविटी हुई है स्थापित – केन्द्रीय मंत्री सिंधिया
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सहजता, कर्मठता और प्रगति तथा विकास के प्रति उनकी संकल्पबद्धता से मध्यप्रदेश में नया दौर आरंभ हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की मंशा के अनुरूप देश में आम आदमी को हवाई यात्रा सुविधा का लाभ देने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्वालियर अब देश के सात प्रमुख शहरों क्रमश: बैंगलोर, दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर, अहमदाबाद, मुम्बई और अयोध्या से हवाई मार्ग से जुड़ा है। उन्होंने अकासा एयर लाइंस को ग्वालियर-अहमदाबाद सेक्टर में हवाई सेवा आरंभ करने के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्वालियर हवाई अड्डे पर मौजूद विमान को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कलेक्टर को ढोर कहने वालीं पूर्व विधायक रामबाई को सजा
दमोह। जिले की पथरिया सीट से पूर्व विधायक रामबाई को दो मामलों में 3-3 महीने की अलग-अलग सजा सुनाई गई है। फैसला बुधवार को जबलपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया। पहला मामला दमोह कलेक्टर को सबके सामने कहा-आंखें फूट गईं क्या, कलेक्टर हो कि ढोर? उन्होंने कलेक्टर के लिए बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्दों का प्रयोग भी किया था। यह मामला कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य के साथ अभद्रता से जुड़ा है। वहीं, दूसरा मामला बिजली विभाग के कर्मचारी से अभद्रता का है। इसमें पूर्व विधायक रामबाई के साथ उनके 5 साथियों को भी कोर्ट ने सजा सुनाई है।













