MP CM News: प्रधानमंत्री मोदी को पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिए मंत्रिपरिषद ने दिया धन्यवाद

Council of Ministers

 

 

MP CM News: भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम् गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिए धन्यवाद दिया तथा प्रदेश को 10 हजार 405 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार माना। मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लगभग दो दशक से लंबित पार्वती- कालीसिंध- चंबल लिंक परियोजना, प्रधानमंत्री मोदी की पहल से अब मूर्त रूप ले सकेगी। इससे मध्य प्रदेश के मालवा और चंबल क्षेत्र के 12 जिले और पूर्वी राजस्थान के 13 जिले लाभान्वित होंगे, इन क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी तथा सिंचाई और औद्योगिक उपयोग के लिए भी पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने जानकारी दी की 75000 करोड़ की इस परियोजना में राज्यांश मात्र 10% है, 90% राशि केंद्र शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन फरवरी 2024 में होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी द्वारा दी गई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात से प्रदेश के सभी संभागों में त्वरित और सुगम सड़क परिवहन की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गडकरी द्वारा कृषि और उद्योग क्षेत्र के संबंध में दिए गए सुझावों के क्रियान्वयन तथा आवश्यक समन्वय के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित किया जाएगा।

सोनू डागर बने जिला अध्यक्ष

भोपाल, भारतीय सफाई मजदूर संघ का एक दिवसीय त्रे्वार्षिक प्रदेश अधिवेशन 28 जनवरी को भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यालय भवन में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की उपस्थिति में हुआ, जिसमें हीरा रानवे को प्रदेश अध्यक्ष, बृजेश टॉक प्रदेश उपाध्यक्ष, अमर महतेल को प्रदेश महामंत्री, अविनाश चावरे को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, शिवनारायण मैंना को प्रदेश मंत्री, लखन खरे संयुक्त मंत्री, राजेश यादव विधि सलाहकार, सोनू डागर को भोपाल का जिला अध्यक्ष, दीपक छापरी बंद को कोलार इकाई अध्यक्ष, विजय झावा को कोलार ईकाई महामंत्री बनाया गया है, कार्यक्रम में अन्य प्रदेश पदाधिकारियों सहित जिला पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई,

 

Bhartiya majdur sangh bhopal

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ अखिल भारतीय मंत्री रामनाथ गणेश, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश महामंत्री मधुकर सांवले, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ क्षेत्र संगठन मंत्री सुनील किरवई, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भारतीय राज्य प्रवासी आयोग के सदस्य राज्य मंत्री दर्जा विनोद रिछारिया, राज्य कल्याण समिति के अध्यक्ष राजन नायर, भारतीय मजदूर संघ विभाग प्रमुख भोपाल रायसेन कमलेश नागपुरे, जिला अध्यक्ष डॉ ब्रिज त्रिपाठी, अनिल एडमिन, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिसोदिया, उच्च शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ अनिल भार्गव, श्रम कल्याण समिति सदस्य श्रीमती मेघा दुबे, भारतीय मजदूर संघ कार्यकर्ता, प्रदेश पदाधिकारी और अन्य संगठनों के पदाधिकारीग, सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए, कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विधायक भगवान दास सबनानी ने भारतीय सफाई मजदूर संघ की नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं बधाइयां प्रेषित की।

Food Inflation: टमाटर, आलू, प्याज की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, क्या जनता को लगेगा महंगाई का झटका?

Food Inflation

 

Food Inflation: आम जनता पर महंगाई की मार पड़ सकती है क्योंकि आलू, प्याज, टमाटर जैसी प्रमुख सब्जियों की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है. हाल के कुछ हफ्तों में इन प्रमुख सब्जियों के दाम में इजाफा हुआ है, जिसका असर खाद्य महंगाई दर पर दिख सकता है. उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा जारी किए गए जनवरी के डाटा के अनुसार आलू के रिटेल रेट में सालाना आधार पर 33 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और यह फिलहाल 20 रुपये किलो प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है.

वहीं प्याज की रिटेल कीमत में 20 फीसदी की बढ़त हुई है और यह बढ़कर 30 रुपये प्रति किलोग्राम और टमाटर की कीमत सालाना के आधार पर 50 फीसदी तक की बढ़त हुई है और यह रिटेल बाजार में 30 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है.

आगे और बढ़ेगी महंगाई

फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ महीनों में टमाटर और आलू जैसी सब्जियों की कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है. वहीं पिछले साल इस दौरान टमाटर और आलू के दाम में 36 फीसदी और 20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. जुलाई 2023 में मानसून की खराब स्थिति के कारण टमाटर की कीमतों में 202 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई थी और देश के कई हिस्सों में यह 100 रुपये प्रति किलो से भी महंगा बिका था. इसके बाद सरकार ने मार्केट में दखल देकर सप्लाई चेन को ठीक करने के लिए कई जगह पर 70 रुपये में टमाटर की बिक्री की थी.

प्याज की बढ़ती कीमतों में लगाम लगाने के लिए सरकार ने उठाया ये कदम

प्याज रिटेल बाजार में 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है, वहीं इसकी रिटेल कीमतों में पिछले तीन महीने में 25 फीसदी की कमी देखी गई है. अक्टूबर 2023 में प्याज के दाम में 74 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई थी , जिसके बाद केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी. इसके साथ ही सरकार ने 25 रुपये के रेट पर प्याज की बिक्री का भी फैसला किया था.

सरकार की इन कोशिशों के कारण अब प्याज नासिक मंडी में 1000 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे आ गया है जो महीने के शुरुआत में 2000 रुपये प्रति क्विंटल तक था. टमाटर, आलू और प्याज का महंगाई दर में 0.6 फीसदी, 1 फीसदी और 0.6 फीसदी का हिस्सा होता है. ऐसे में अगर इन अगर इन सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी होगी तो इसका असर खाद्य महंगाई पर निश्चित रूप से दिखेगा.

Palmistry Astrology: हथेली में खुजली आए तो धन मिलता है, लेकिन पैरों में खुजली किस बात के संकेत, जानें क्या कहता है हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र

itching in the feet

 

Palmistry Astrology:हस्तरेखा शास्त्र में यह आम धारणा है कि हथेली में खुजली आना शुभ संकेत होता है और व्यक्ति पर जल्द ही देवी लक्ष्मी मेहरबान होगी और धन लाभ होगा। यदि कारण है कि हथेली में खुजली आने पर अक्सर लोग खुश हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें धन लाभ होने की उम्मीद होती है। वहीं दूसरी ओर पैर के तलवे में यदि अचानक खुजली होने लगे तो इस बात को लेकर आपको चिंतित होना चाहिए, जानें इस बारे में क्या कहता है समुद्र शास्त्र

खुजली के बारे में शुभ अशुभ संकेत

हस्तरेखा ज्योतिष डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली ने अपनी किताब ‘वृहद हस्त रेखा ज्योतिष’ में बताया है कि शरीर के विशेष अंगों को लोच आना कभी-कभी शुभ-अशुभ संकेत होते हैं। डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली के अनुसार, यदि दाएं पैर में अचानक से खुजली होने लगे तो यह एक शुभ संकेत है। सीधे पैर में खुजली होना अच्छा माना जाता है। ऐसे व्यक्ति जल्द ही किसी यात्रा पर जा सकते हैं और उनकी यात्रा पूरी तरह से सफल हो सकती है। आर्थिक लाभ भी हो सकता है।

बाएं पैर में खुजली

यदि किसी व्यक्ति को बाएं पैर में खुजली होती है तो ये अशुभ संकेत हो सकते हैं। ऐसा होने पर व्यक्ति कोई संकट में फंस सकता है। बाएं पैर के तलवे में खुजली होने पर किसी यात्रा पर नहीं जाना चाहिए। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। इसके अलावा बांए हाथ की हथेलियों में खुजली होने पर धन हानि की आशंका हो सकती है। व्यक्ति का धन खर्च बढ़ सकता है। जमा पूंजी इलाज में खर्च हो सकती है।

MP CM News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने 15 परियोजनाओं का शिलान्यास किया

Gadkari and Chief Ministe

 

MP CM News: भोपाल। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने 15 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यहां 10 हजार 405 करोड़ रुपये की लागत से 724 किलोमीटर लंबी 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण क‍िया। भोपाल में आठ हजार 38 करोड़ रुपये लागत से 498 किलोमीटर लंबी 15 परियोजनाओं का शिलान्यास क‍िया।

 

राजधानी के लाल परेड मैदान पर आयोजित सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा क‍ि पहले जब हम नागपुर से मध्य प्रदेश में प्रवेश करते थे तो सड़क की स्थिति बता देती थी कि मध्य प्रदेश आ गया है। आज गुणवत्तायुक्त सड़कों का जाल बिछा हुआ है। लगातार काम चल रहा है। तीन लाख करोड रुपये की परियोजनाओं पर काम मध्य प्रदेश में हो रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री से आपकी भोपाल झीलों की नगरी है बड़े तालाब पर केबल कर चलाई जा सकती है। इस पर विचार कर प्रस्ताव दें। साथ ही बताया कि सात ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर काम चल रहा है, जिनके पूर्ण होने पर प्रदेश में औद्योगिक विकास और गति से होगा। रोजगार बढ़ेगा।

 

भोपाल में इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कुल 15 परियोजनाओं का शिलान्यास कि‍या । इनमें भोपाल के अयोध्या बायपास खंड का छह लेन चौड़ीकरण, शाहगंज से बाड़ी खंड मार्ग का चार लेन चौड़ीकरण, श्योपुर-गोरस का दो लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ), शुजालपुर बाईपास का दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ), अटेर एवं भिंड बाईपास का दो-लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ), गोरस से श्यामपुर मार्ग का दो-लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ), दाहोद (गुजरात सीमा) से अंबुआ खंड का दो-लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ) मुलताई से मध्य प्रदेश/महाराष्ट्र सीमा तक का दो-लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण की परियोजनाएं शामिल हैं।

Bhopal Crime News: भोपाल में पिता ने बेटी का गला रेता, मरा समझकर झाड़ियों में फेंका

father slit his daughter's

 

Bhopal Crime News: भोपाल। कोहेफिजा इलाके में एक पिता ने अपनी आठ साल की मासूम बेटी का चाकू से गला काट दिया। घायल बच्ची को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

 

एसीपी निहित उपाध्याय ने बताया कि टीलाजमालपुरा निवासी प्रीति लोधी पुत्री तेज सिंह (8) अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहती है। कल रात करीब नौ बजे सेफिया ग्राउंड मिलन शादी हाल के पास लोगों ने उसे घायल हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी थी।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता तेज सिंह अपनी बाइक से उसे एक अज्ञात स्थान पर लेकर पहुंचा। जहां पर पिता ने उसका मुंह दबाने के बाद चाकू से गला काट दिया। बच्ची के गले पर चाकू से वार किए गए।

आरोपी तेज सिंह मूलत: सागर का रहने वाला है। वह यहां पर टेंट लगाने का काम करता है। कोरोना काल में पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। उसे दूसरी पत्नी से एक बच्चा है।

पुलिस ने इस मामले में घायल बच्ची की शिकायत पर आरोपी पिता तेज सिंह लोधी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Lok Sabha Election 2024: पूर्व CM शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- जहां पाव पड़े वहां – वहां बंटाधार किया

Former CM Shivraj Singh to

 

Shivraj Singh : विदिशा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने राहुल की न्याय यात्रा पर इंडी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जहां – जहां पाव पड़े राहुल के वहां – वहां बंटाधार।

पश्चिम बंगाल पहुंचने से पहले ही ममता बनर्जी ने कह दिया कि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं देंगे, पंजाब में आप ने मना कर दिया और बिहार में तो धोखेबाज और अवसरवादी गठबंधन की हालत देखकर नीतीश कुमार एनडीए के साथ आ गए।

शिवराज ने कहा- नया रिकार्ड बनाएगी बीजेपी

प्रदेश में भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 27 और वर्ष 2019 में 28 सीटें हासिल की थी, इस बार वर्ष 2024 के चुनाव में पूरी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

चौहान ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है, और हमारे सेनापति के रूप में नरेंद्र मोदी सामने है लेकिन विपक्ष से तो सेनापति ही गायब है।
जो लोग राज्यों में कुश्ती करते है, उन्होंने दिल्ली में गठबंधन बनाकर दोस्ती कर ली, जिनके ना तो सिद्धांत मेल खाते है और ना ही विचारधारा लेकिन देश में चल रही मोदी लहर को रोकने के लिए सब विपक्षी एकजुट हो गए है।

अब यही एक दल एक – एक कर अलग हो रहे है। इस गठबंधन की हालत ये हो गई है कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा। शिवराज ने कहा कि इंडी गठबंधन अब तक अपना कामन मिनिमम प्रोग्राम तक नहीं बना पाए।

ऐसे लोग कभी देश का भला नहीं कर सकते। यदि ऐसे लोगों के हाथ देश चला गया तो तेजी से हो रहा देश का विकास रुक जाएगा। हालांकि ऐसा होने की बिल्कुल उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय अब भारत का है।

हमारा देश अब मोदीजी के नेतृत्व में दुनिया का नेतृत्व करेगा। अयोध्या में रामलला भव्य मंदिर में विराज गए है। अब देश में रामराज्य आएगा और देश राष्ट्र मंदिर भी बनेगा। इस कार्यक्रम में सांसद रमाकांत भार्गव सहित जिले के विधायक भी मौजूद थे।

National News: समाजवादी पार्टी ने यूपी की 16 लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार, डिंपल यादव का भी नाम शामिल

Samajwadi Party fields

 

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने इस लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. सपा ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतारा है. इसके अलावा पार्टी ने संभल से शफीकुर्रहमान बर्क को टिकट दिया है.

इन नेताओं को मिला टिकट

समाजवादी पार्टी ने संभल से शफीकुर्रहमान बर्क को, फिरोजाबाद से अक्षय यादव को, मैनपुरी से डिम्पल यादव को, एटा से देवेश शाक्य को, बदायूं से धर्मेंद्र यादव को, खीरी से उत्कर्ष वर्मा को, धौरहरा से आनन्द भदौरिया को, उन्नाव से अनु टंडन को, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा को, फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य को, अकबरपुर से राजाराम पाल को, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल को, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद को, अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा को, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी को, गोरखपुर से काजल निषाद को टिकट दिया है.

2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे

वहीं अगर पिछले चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में यूपी में बंपर सीटें जीती थीं. बीजेपी को पिछले चुनाव में लोकसभा की 80 सीटों में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं समाजवादी के खाते में महज पांच सीटें आईं थी. इसके अलावा बसपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं कांग्रेस को महज एक सीट मिली थी, जबकि दो सीटों पर अपना दल ने जीत हासिल की थी.

Budget 2024: रेलवे ने खर्च करने का बनाया रिकॉर्ड, 9 महीने में बजट का 75 फीसदी कर लिया इस्तेमाल

Railways made a record in

 

Railway Budget 2024: भारतीय रेलवे ने पैसा खर्च करने का भी रिकॉर्ड बना दिया है. रेल मंत्रालय के अनुसार, 1 अप्रैल, 2023 से 31 दिसंबर, 2023 तक 9 महीनों में रिकॉर्ड कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capex) किया है. रेलवे ने खुद को मिले बजट का 75 फीसदी इस अवधि में खर्च कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने भारतीय रेलवे (Indian Railways) को वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में 2.40 लाख करोड़ रुपये दिए थे.

पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 33 फीसदी बढ़ा खर्च

पीआईबी के अनुसार, भारतीय रेलवे वित्त वर्ष की शुरुआती तीन तिमाही में 75 फीसदी बजट का इस्तेमाल कर चुकी है. इस अवधि के दौरान भारतीय रेलवे द्वारा कुल 1.95 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कैपेक्स उपयोग में वृद्धि हुई है. पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले समान अवधि में पूंजी का इस्तेमाल लगभग 33 फीसदी बढ़ा है.

सुरक्षा उपायों पर खर्च किया गया बड़ा हिस्सा

इन नौ महीनों के दौरान किए गए निवेश को नई रेलवे लाइनों के विकास, पटरियों के दोहरीकरण, गेज परिवर्तन और यात्री सुविधाओं में वृद्धि जैसी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर खर्च किया गया है. भारतीय रेलवे के लिए सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसलिए बजट का बड़ा हिस्सा सुरक्षा उपायों पर खर्च किया गया है.

रेलवे को मिला था सबसे बड़ा बजट

इस वित्तीय वर्ष में बजट के दौरान भारतीय रेलवे को अब तक का सबसे अधिक 2.4 लाख करोड़ रुपये मिले थे. इससे पिछले वित्त वर्ष में भारतीय रेलवे को 1.37 लाख करोड़ रुपये दिए गए थे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि यह राशि वित्तीय वर्ष 2013-14 के मुकाबले नौ गुना ज्यादा है.

देश को एक लाख किमी ट्रैक की जरूरत

इस पैसे से ट्रेनों में भीड़ कम करने और नई रेलवे लाइनें बनाई जानी थीं. एक अनुमान के मुताबिक, देश को 25 साल में लगभग 1 लाख किलोमीटर ट्रैक (मौजूदा ट्रैक को दोगुना करने सहित) की जरूरत पड़ेगी. उम्मीद जताई जा रही है कि माल परिवहन सड़कों से हटकर रेलवे की ओर रुख करेगा. वित्त मंत्री 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने वाली हैं. देश की जनता यह देखने के लिए उत्सुक है कि सरकार भारत की लाइफलाइन रेलवे को कितना पैसा देगी.

International News: Pakistan चीफ इमरान खान को 10 साल की जेल, पूर्व विदेश मंत्री भी नपे

Imran Khan jailed

 

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तगड़ा झटका लगा है. मंगलवार (30 जनवरी, 2024) को उन्हें 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक के खिलाफ यह एक्शन साइफर केस (Cipher Case) में हुआ है. स्थानीय अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान के अलावा मुल्क के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी को भी इस केस में इतने ही साल की सजा सुनाई गई है. ऑफीशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत गठित स्पेशल कोर्ट ने दोनों नेताओं के खिलाफ यह फैसला दिया है.

पड़ोसी मुल्क में यह घटनाक्रम ऐसे वक्त पर देखने को मिला है जब वहां 8 फरवरी, 2024 को आम चुनाव होने हैं. इमरान खान का दल इस चुनाव में ढेर सारी चुनौतियों के बीच ताल जरूर ठोंक रहा है. रोचक बात है कि उसके पास फिलहाल चुनावी चिह्न तक नहीं है. दरअसल, सायफर केस एक डिप्लोमैटिक डॉक्यूमेंट (कूटनीतिक दस्तावेज) से जुड़ा मामला है. फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की चार्जशीट में आरोप है कि उसे इमरान खान की ओर से कभी लौटाया ही नहीं गया, जबकि पीटीआई का लंबे समय से कहना था कि उस दस्तावेज में अमेरिका की ओर से धमकी थी कि इमरान खान को वहां के वजीर-ए-आजम (पीएम) के नाते बेदखल कर दिया जाएगा.

 

दिसंबर, 2023 में इससे पहले देश के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी की पोस्ट अरेस्ट बेल्स (गिरफ्तारी के बाद वाली जमानत) को मंजूर किया था. पूर्व पीएम इस दौरान अन्य मामलों में जेल में थे, जबकि पूर्व विदेश मंत्री की संभावित रिहाई भी ठंडे बस्ते में चली गई थी. ऐसा इसलिए क्योंकि तब वह एक अन्य मामले में 9 मई को गिरफ्तार कर लिए गए थे. मौजूदा समय में दोनों नेता फिलहाल जेल में हैं. अक्टूबर, 2023 में इन दोनों के नाम सबसे पहले इस मामले में सामने आए थे. हालांकि, दोनों ने तब गलती स्वीकार नहीं की थी.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...